स्मार्टफोन केयर: स्पीकर की दबी आवाज का परमानेंट इलाज! सर्विस सेंटर जाने से पहले घर पर करें यह छोटा सा काम

आपके फोन की आवाज पहले के मुकाबले कम या कुछ दबे-दबे जैसी लग रही है और गाने और वीडियो चलाते समय साउंड साफ सुनाई नहीं दे रहा है, तो इसका कारण स्पीकर का खराब होना नहीं होता है। रोज इस्तेमाल में फोन के स्पीकर की जाली पर धीरे-धीरे धूल और छोटे कण जमा हो सकते हैं, जो आवाज की क्वालिटी पर असर डालते हैं। ऐसे में फोन को तुरंत रिपेयर कराने के बजाय पहले कुछ सिंपल और सेफ तरीकों से स्पीकर की सफाई की जा सकती है।

 phone speskr pos

1. ब्लोअर टेक्निक का करें इस्तेमाल

फोन के स्पीकर में सिर्फ ऊपर-ऊपर की धूल या छोटे रेशे फंसे हैं, तो कम प्रेशर वाले एयर ब्लोअर की मदद ली जा सकती है। ब्लोअर को स्पीकर से थोड़ा दूर रखें और हल्की हवा दें। इससे जाली पर चिपकी ढीली धूल बाहर निकल सकती है। ध्यान रखें कि बहुत तेज हवा सीधे स्पीकर के अंदर न जाए, क्योंकि इससे फोन के अंदर के नाजुक पार्ट्स पर असर पड़ सकता है।

2. सॉफ्ट ब्रिसल्स को भी लाएं उपयोग में

धूल थोड़ी ज्यादा जम गई है और एयर ब्लोअर से पूरी तरह साफ नहीं हुई, तो सॉफ्ट ब्रिसल वाले छोटे ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्रश को स्पीकर की जाली के ऊपर बहुत हल्के हाथ से चलाएं। उसे छेदों के अंदर डालने या जोर से रगड़ने की जरूरत नहीं है। सफाई के बाद फोन के आसपास की धूल को सूखे और मुलायम कपड़े से साफ कर दें। पिन, सुई या हार्ड ब्रश जैसी चीजों से स्पीकर को साफ करने की कोशिश न करें।

3. सफाई के लिए करें ये इस्तेमाल 

फोन की सामान्य धूल साफ करने के लिए पानी, अल्कोहल या किसी भी तरह के क्लीनिंग लिक्विड की जरूरत नहीं होती। पहले सूखे कॉटन स्वैब, सॉफ्ट ब्रश या हल्के एयर ब्लोअर से सफाई करें। किसी भी लिक्विड को सीधे स्पीकर पर डालने से बचें, क्योंकि यह छोटे छेदों से अंदर जाकर फोन के इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकता है।

4. पिन से करें वॉटर डैमेज का इलाज

बारिश में फोन भीगने या गलती से पानी गिरने के बाद स्पीकर की आवाज धीमी या दबे हुए जैसी लग सकती है। ऐसी सिचुएशन में स्पीकर के छेद में कॉटन, पिन या कोई दूसरी चीज डालकर पानी निकालने की कोशिश न करें। पहले फोन को पानी से दूर करें और बाहर की नमी को सूखे मुलायम कपड़े से पोंछें। फिर भी आवाज ठीक न हो तो सर्विस सेंटर जाना बेहतर रहेगा।

5. माइक्रोफाइबर कपड़े से बाहरी सफाई

फोन की स्पीकर जाली के आसपास जमा धूल को हटाने के लिए सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें। कपड़े को हल्के हाथ से जाली के ऊपर फेरें, ताकि बाहर चिपकी गंदगी निकल जाए। कपड़े को गीला करके या ज्यादा दबाव डालकर सफाई करने से बचें।

नुकसान से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां

स्पीकर साफ करते समय जल्दबाजी में ज्यादा जोर लगाना सबसे बड़ी गलती हो सकती है। पिन, सुई या कॉटन स्वैब को स्पीकर की जाली में अंदर तक डालने से नुकसान हो सकता है। इसी तरह स्पीकर पर पानी या कोई दूसरा लिक्विड डालना भी सही नहीं है। फोन को खोलकर अंदर से सफाई करने की कोशिश भी न करें। हल्की सफाई के बाद भी आवाज पहले जैसी नहीं आती, तो खुद से और एक्सपेरिमेंट करने के बजाय किसी एक्सपर्ट या सर्विस सेंटर की मदद लेना सुरक्षित रहेगा।

इस तरह फोन की छोटी-सी देखभाल भी उसकी परफॉर्मेंस को लंबे समय तक बेहतर रख सकती है। स्पीकर साफ करते समय बस जल्दबाजी और ज्यादा जोर लगाने से बचना जरूरी है। आवाज में लगातार दिक्कत बनी रहती है, तो घर पर बार-बार एक्सपेरिमेंट करने के बजाय एक्सपर्ट की मदद लेना बेहतर रहेगा। थोड़ी सावधानी से फोन को नुकसान से बचाया जा सकता है।

पुराना मेकअप नहीं है बेकार! जानें एक्सपायर प्रोडक्ट्स के 7 शानदार जुगाड़

Makeup product की एक्सपायरी डेट खत्म होने के बाद उन्हें चेहरे पर इस्तेमाल करना सेफ नहीं माना जाता। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर expired product बेकार हो जाता है। थोड़ी समझदारी से इनका इस्तेमाल घर के कई छोटे-मोटे कामों और creative project में किया जा सकता है:

Face Oil (फेस ऑयल) से बनाएं बॉडी स्क्रब

Story pin image

अगर आपका फेस ऑयल Expired हो गया है, तो उसे चेहरे पर लगाने से बचें। इसकी जगह उसमें थोड़ी चीनी या कॉफी पाउडर मिलाकर body scrub तैयार किया जा सकता है। यह हाथ, पैर और कोहनी जैसी जगहों की डेड स्किन हटाने में मदद कर सकता है। ध्यान रखें, इस मिक्सचर का यूज चेहरे पर न करें।

Lipstick (लिपस्टिक) का करें क्रिएटिव इस्तेमाल

How to Draw and Color Lipstick & Lips |beautiful Lips Lipstick colour and draw - YouTube

Expire लिपस्टिक होंठों पर लगाने के बजाय आर्ट और क्राफ्ट में इस्तेमाल की जा सकती है। इससे ड्रॉइंग, ग्रीटिंग कार्ड या DIY project में रंग भरे जा सकते हैं। अगर बच्चों के साथ कोई creative activities कर रहे हैं, तो यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Lip Balm (लिप बाम) आएगा दूसरे काम

Jane Birkin's original Hermès bag sells at auction for whopping 8.6 million euros | KOLR - OzarksFirst.com

Expired लिप बाम होंठों के लिए सेफ नहीं होता, लेकिन घर के छोटे-मोटे कामों में काम आ सकता है। अटकी हुई zip पर थोड़ा-सा लगाने से वह आसानी से चलने लगती है। इसके अलावा लेदर के जूते या बैग पर हल्का-सा लगाने से उनकी चमक भी बेहतर दिखाई दे सकती है।

Eye Shadow (आई शैडो) से बनाएं नया नेल पेंट

आइशैडो से कुछ यूं बनाएं नेल पॉलिश

पुराने आई शैडो को फेंकने की बजाय transparent nail polish में मिलाकर अपनी पसंद का नया शेड तैयार किया जा सकता है। इसके अलावा इसे कैनवास, पेपर या craft project में रंग की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Foundation (फाउंडेशन) का करें अलग इस्तेमाल

MUA tell us how to get the perfect foundation.

एक्सपायर फाउंडेशन को चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए। हालांकि, इसे पेंटिंग, डेकोरेशन या DIY projects में रंग की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर शरीर के किसी हिस्से पर लगा रहे हो, तो पहले स्किन के छोटे हिस्से पर patch test जरूर करें और किसी तरह की जलन होने पर इसका यूज न करें।

Mascara Brush (मस्कारा ब्रश) को करें दोबारा इस्तेमाल

Mascara wand for maximum volume of artificial eyelashes 16235347 Stock Photo at Vecteezy

मस्कारा expire होने के बाद उसे आंखों पर बिल्कुल न लगाएं। लेकिन उसका ब्रश अच्छी तरह धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे eyebrow को सेट करना, छोटे उड़ते बालों को ठीक करना या हेयर स्टाइल को फिनिशिंग देना आसान हो जाता है।

Toner (टोनर) से करें घर की सफाई

5 Ways You're Using Cleaning Products Wrong, Pro Cleaners Say

एक्सपायर टोनर को चेहरे पर लगाने के बजाय सफाई के लिए यूज किया जा सकता है। इससे शीशे, खिड़की के कांच या mobile screen की सफाई की जा सकती है। अगर टोनर में अल्कोहल मौजूद है, तो यह सरफेस को साफ करने में मदद कर सकता है।

कपड़ों पर लग गया हल्दी का जिद्दी पीला दाग? महंगे क्लीनर नहीं, घर की ये चीजें करेंगी कमाल

हल्दी भारतीय रसोई की पहचान मानी जाती है। खाने का स्वाद, रंग और खुशबू बढ़ाने वाली यही हल्दी कई बार कपड़ों के लिए बड़ी परेशानी बन जाती है। खाना बनाते समय या खाते वक्त हल्दी की एक छोटी-सी बूंद भी कपड़ों पर गिर जाए तो खासकर सफेद और हल्के रंग के कपड़ों पर गहरा पीला निशान दिखाई देने लगता है। कई लोग इन दागों को देखकर तुरंत कपड़े को रगड़ना शुरू कर देते हैं, लेकिन गलत तरीका अपनाने से दाग और जिद्दी हो सकता है।

अच्छी बात यह है कि घर में मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से हल्दी के दाग को काफी हद तक हल्का किया जा सकता है। कुछ आसान घरेलू उपायों और सही सफाई तकनीक से कपड़ों को दोबारा साफ और चमकदार बनाया जा सकता है।

दाग लगते ही न करें ये गलती

कई लोग हल्दी गिरते ही कपड़े को जोर से रगड़ना शुरू कर देते हैं, लेकिन इससे दाग फैल सकता है और कपड़े के रेशे भी खराब हो सकते हैं। सबसे पहले चम्मच, टिश्यू या सूखे कपड़े की मदद से अतिरिक्त हल्दी को धीरे-धीरे हटाएं। इसके बाद दाग वाली जगह पर ठंडा पानी डालें, ताकि पीला रंग कपड़े में ज्यादा गहराई तक न जाए।

बेकिंग सोडा और नींबू से हटाएं पीला निशान

हल्दी का दाग अगर नया है तो बेकिंग सोडा और नींबू का मिश्रण काफी मददगार हो सकता है। एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे दाग वाली जगह पर करीब 15 से 20 मिनट तक लगाएं। बाद में हल्के हाथों से साफ करके कपड़े को डिटर्जेंट से धो लें।

सिरका और डिटर्जेंट का आसान तरीका

सफेद सिरका और लिक्विड डिटर्जेंट का मिश्रण भी हल्दी के दाग को हल्का करने में मदद कर सकता है। एक चम्मच सिरका और एक चम्मच डिटर्जेंट मिलाकर दाग पर लगाएं। कुछ देर बाद इसे पानी से धो लें। यह तरीका कपड़े में फंसी गंदगी को ढीला करने में सहायक हो सकता है।

तेल के साथ लगी हल्दी के लिए अपनाएं यह उपाय

अगर हल्दी के साथ तेल या घी भी कपड़े पर गिर गया है, तो सबसे पहले डिशवॉश लिक्विड का इस्तेमाल करें। इसे दाग वाली जगह पर कुछ मिनट लगाकर छोड़ दें और फिर हल्के हाथों से साफ करें। इसके बाद सामान्य तरीके से कपड़ा धो सकते हैं।

दही भी कर सकता है कमाल

हल्दी के दाग हटाने के लिए दही का घरेलू उपाय भी अपनाया जा सकता है। दाग वाली जगह पर थोड़ा दही लगाकर 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद कपड़े को पानी और डिटर्जेंट से साफ करें। यह तरीका खासतौर पर नाजुक कपड़ों पर उपयोगी हो सकता है।

धूप से भी मिल सकती है मदद

कपड़ा धोने के बाद उसे हल्की धूप में सुखाने से कई बार दाग और फीका पड़ सकता है। हालांकि रंगीन कपड़ों को ज्यादा देर तेज धूप में रखने से बचें, क्योंकि रंग हल्का हो सकता है।

हल्दी के दाग हटाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • दाग लगने के तुरंत बाद गर्म पानी का इस्तेमाल न करें।
  • कपड़े को जोर-जोर से रगड़ने से बचें।
  • रंगीन कपड़ों पर बिना टेस्ट किए ब्लीच न लगाएं।
  • दाग वाले कपड़े को ड्रायर में डालने से पहले अच्छी तरह जांच लें।
  • किसी भी उपाय को अपनाने से पहले कपड़े के छिपे हिस्से पर टेस्ट कर लें।

थोड़ी सावधानी और घरेलू चीजों के सही इस्तेमाल से हल्दी के जिद्दी दागों को काफी हद तक हटाया जा सकता है।