घर को देना है महंगा और लग्जरी लुक! पुराने गहनों का करें ऐसा इस्तेमाल

घर में पुराने आर्टिफिशियल गहनों का फैशन पुराना हो जाता है या वे टूट जाते हैं, इसलिए उनका इस्तेमाल बंद हो जाता है। लेकिन इन्हें फेंकने की बजाय थोड़ी-सी क्रिएटिविटी के साथ दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। पुराने झुमके, हार, चूड़ियां, मोती और पेंडेंट से घर की खूबसूरत डेकोरेशन किया जा सकता है। इससे न सिर्फ घर को नया लुक मिलता है, बल्कि बेकार पड़े गहनों का भी शानदार उपयोग हो जाता है।

मोमबत्ती स्टैंड

Rad Living Heer Decorative - 230gm | Scent of Blissfully Fruity ...

पुराने लॉकेट, पेंडेंट, मोती या रंग-बिरंगे स्टोन की मदद से सिंपल कैंडल स्टैंड को नया और अट्रैक्टिव लुक दिया जा सकता है। इन्हें ग्लू की मदद से कैंडल होल्डर के चारों ओर सजाएं। जब मोमबत्ती जलेगी, तो इन गहनों की चमक और भी खूबसूरत दिखाई देगी। यह डाइनिंग टेबल, ड्रॉइंग रूम या पूजा की जगह की सजावट के लिए भी अच्छा ऑप्शन है।

वॉल डेकोरेशन

Buy Diamond Art Kits for Adults Online In India - Etsy India

टूटे हुए झुमके, ब्रोच, अंगूठियां, पेंडेंट और पुराने हार को किसी फोटो फ्रेम या लकड़ी के बोर्ड पर फूल, दिल, तितली या किसी डिजाइन में चिपकाकर सुंदर वॉल आर्ट तैयार की जा सकती है। इसे बेडरूम, लिविंग रूम या एंट्रेंस की दीवार पर लगाया जा सकता है। यह घर को अलग और क्रिएटिव लुक देता है।

फोटो फ्रेम

Golden Frame Mockup with Nature Elements Perfect for Art ...

घर में कोई सिंपल फोटो फ्रेम रखा है, तो उसे पुराने आर्टिफिशियल गहनों से नया रूप दिया जा सकता है। फ्रेम के किनारों पर मोती, झुमके, चूड़ियों के टुकड़े या रंगीन स्टोन चिपकाकर उसे अट्रैक्टिव बनाया जा सकता है। इसमें परिवार की पसंदीदा तस्वीर लगाकर स्पेशल बनाया जा सकता है।

केबिनेट हैंडल

पुराने और केबिनेट या अलमारी के हैंडल को बड़े ब्रोच, डेकोरेटिव रिंग या खूबसूरत पेंडेंट से बदलकर नया डिजाइनर लुक दिया जा सकता है। इससे पुराने फर्नीचर में भी नई जान आ जाती है और बिना खर्च किए घर का इंटीरियर स्टाइलिश दिखने लगता है।

डेकोरेटिव ट्रे

प्लास्टिक, लकड़ी या स्टील की ट्रे को पुराने मोती, टूटे हार, छोटे स्टोन और रंगीन गहनों के टुकड़ों से सजाया जा सकता है। यह ट्रे चाय-नाश्ता सर्व करने के साथ-साथ परफ्यूम, मेकअप, मोमबत्ती या छोटी सजावटी चीजें रखने के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है। इससे ट्रे का लुक पूरी तरह बदल जाता है।

पर्दे की सजावट

लंबे मोतियों वाले हार, मनकों की चेन या पुराने कंगनों को पर्दे बांधने के टाई-बैक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे पर्दों को एक रॉयल और अट्रैक्टिव लुक मिलता है। यह तरीका लिविंग रूम, बेडरूम या ड्रॉइंग रूम के डेकोरेशन को और भी खूबसूरत बना देता है।

पुराना मेकअप नहीं है बेकार! जानें एक्सपायर प्रोडक्ट्स के 7 शानदार जुगाड़

Makeup product की एक्सपायरी डेट खत्म होने के बाद उन्हें चेहरे पर इस्तेमाल करना सेफ नहीं माना जाता। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर expired product बेकार हो जाता है। थोड़ी समझदारी से इनका इस्तेमाल घर के कई छोटे-मोटे कामों और creative project में किया जा सकता है:

Face Oil (फेस ऑयल) से बनाएं बॉडी स्क्रब

Story pin image

अगर आपका फेस ऑयल Expired हो गया है, तो उसे चेहरे पर लगाने से बचें। इसकी जगह उसमें थोड़ी चीनी या कॉफी पाउडर मिलाकर body scrub तैयार किया जा सकता है। यह हाथ, पैर और कोहनी जैसी जगहों की डेड स्किन हटाने में मदद कर सकता है। ध्यान रखें, इस मिक्सचर का यूज चेहरे पर न करें।

Lipstick (लिपस्टिक) का करें क्रिएटिव इस्तेमाल

How to Draw and Color Lipstick & Lips |beautiful Lips Lipstick colour and draw - YouTube

Expire लिपस्टिक होंठों पर लगाने के बजाय आर्ट और क्राफ्ट में इस्तेमाल की जा सकती है। इससे ड्रॉइंग, ग्रीटिंग कार्ड या DIY project में रंग भरे जा सकते हैं। अगर बच्चों के साथ कोई creative activities कर रहे हैं, तो यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Lip Balm (लिप बाम) आएगा दूसरे काम

Jane Birkin's original Hermès bag sells at auction for whopping 8.6 million euros | KOLR - OzarksFirst.com

Expired लिप बाम होंठों के लिए सेफ नहीं होता, लेकिन घर के छोटे-मोटे कामों में काम आ सकता है। अटकी हुई zip पर थोड़ा-सा लगाने से वह आसानी से चलने लगती है। इसके अलावा लेदर के जूते या बैग पर हल्का-सा लगाने से उनकी चमक भी बेहतर दिखाई दे सकती है।

Eye Shadow (आई शैडो) से बनाएं नया नेल पेंट

आइशैडो से कुछ यूं बनाएं नेल पॉलिश

पुराने आई शैडो को फेंकने की बजाय transparent nail polish में मिलाकर अपनी पसंद का नया शेड तैयार किया जा सकता है। इसके अलावा इसे कैनवास, पेपर या craft project में रंग की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Foundation (फाउंडेशन) का करें अलग इस्तेमाल

MUA tell us how to get the perfect foundation.

एक्सपायर फाउंडेशन को चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए। हालांकि, इसे पेंटिंग, डेकोरेशन या DIY projects में रंग की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर शरीर के किसी हिस्से पर लगा रहे हो, तो पहले स्किन के छोटे हिस्से पर patch test जरूर करें और किसी तरह की जलन होने पर इसका यूज न करें।

Mascara Brush (मस्कारा ब्रश) को करें दोबारा इस्तेमाल

Mascara wand for maximum volume of artificial eyelashes 16235347 Stock Photo at Vecteezy

मस्कारा expire होने के बाद उसे आंखों पर बिल्कुल न लगाएं। लेकिन उसका ब्रश अच्छी तरह धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे eyebrow को सेट करना, छोटे उड़ते बालों को ठीक करना या हेयर स्टाइल को फिनिशिंग देना आसान हो जाता है।

Toner (टोनर) से करें घर की सफाई

5 Ways You're Using Cleaning Products Wrong, Pro Cleaners Say

एक्सपायर टोनर को चेहरे पर लगाने के बजाय सफाई के लिए यूज किया जा सकता है। इससे शीशे, खिड़की के कांच या mobile screen की सफाई की जा सकती है। अगर टोनर में अल्कोहल मौजूद है, तो यह सरफेस को साफ करने में मदद कर सकता है।