पहाड़, जंगल या सुनसान रास्ता… गूगल मैप्स का यह फीचर हर जगह देगा साथ!

आज के समय में घूमने निकलते ही ज्यादातर लोग सबसे पहले गूगल मैप खोलते है। लेकिन कई लोग इसका इस्तेमाल सिर्फ रास्ता देखने के लिए करते हैं। यदि गूगल मैप की कुछ आसान ट्रिक्स पता हों, तो सफर ज्यादा आसान, सेफ और बिना किसी परेशानी के हो सकता है।

ऑफलाइन मैप रखें (Offline Maps)

आपको किसी ऐसी जगह जाना हैं जहां मोबाइल नेटवर्क कमजोर रहता है, तो निकलने से पहले उस एरिया का ऑफलाइन मैप डाउनलोड कर लें। इससे इंटरनेट बंद होने पर भी रास्ता देखने में परेशानी नहीं होगी। पहाड़ी इलाकों, गांवों या विदेश ट्रिप में यह फीचर काफी काम आता है।

ट्रैफिक पहले देखें (Live Traffic)

घर या होटल से निकलने से पहले Google Maps पर ट्रैफिक जरूर चेक करें। इससे आपको पता चल जाएगा कि रास्ते में कहीं जाम, रोड बंद या कोई और परेशानी तो नहीं है। इससे जरूरत पड़ने पर आप दूसरा रास्ता चुन सकेंगे और टाइम भी बच जाएगा।

जरूरी जगह सेव करें (Save Places)

ट्रिप शुरू करने से पहले होटल, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप, एटीएम, अस्पताल और घूमने वाली जगहों को Google Maps में सेव कर लें। इससे नेटऑन करने या बार-बार सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और जरूरत पड़ने पर जल्दी लोकेशन मिल जाएगी।

लाइव लोकेशन शेयर करें (Share Live Location)

अगर आप अकेले ट्रैवल कर रहे हैं या रात हो जाए, तो अपनी लाइव लोकेशन परिवार या दोस्तों के साथ शेयर करें। इससे उन्हें पता रहेगा कि आप कहां हैं और जब भी जरूरत पड़े तो वे आपकी मदद भी कर सकेंगे। यह फीचर सेफ्टी के हिसाब से काफी उपयोगी है।

आसपास की जगह खोजें (Explore Nearby)

किसी नए शहर में पहुंचने के बाद Google Maps का Explore फीचर जरूर इस्तेमाल करें। इससे आसपास के अच्छे रेस्टोरेंट, कैफे, पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर, एटीएम और घूमने की जगहें जल्दी मिल जाती हैं। इससे वहां पर आपको किसी से पूछने की जरूरत नहीं पड़ती।

भीड़ का सही समय देखें (Popular Times)

किसी मंदिर, मॉल, म्यूजियम या मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जाने से पहले Google Maps में Popular Times जरूर देख लें। इससे आप जान पाएंगे कि वहां किस समय सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। फिर सही टाइम देखकर लंबी लाइन और भीड़ से बच सकते हैं।

पहले ही जगह देख लें (Street View)

अगर किसी जगह पर पहली बार जा रहे हैं, तो Street View फीचर की मदद से वहां की सड़क, होटल का एंट्री गेट, पार्किंग और आसपास का एरिया पहले ही देख सकते हैं। इससे वहां पहुंचने के बाद रास्ता ढूंढने में कम परेशानी होती है और आप सही लोकेशन तक पहुंच जाते हैं।

अब वेकेशन पर खोएगा नहीं सामान और नहीं होगी ट्रिप प्लानिंग की टेंशन, क्योंकि आ गए AI के ये एप्प जो करेंगे पूरा इंतजाम!

आज के दौर में टेक्नोलॉजी ने ट्रैवलिंग को पहले से कहीं ज्यादा आसान, सेफ और स्मार्ट बना दिया है। अब ट्रिप की प्लानिंग से लेकर होटल बुकिंग, नेविगेशन और पेमेंट तक लगभग हर काम कुछ ही क्लिक में हो जाता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्मार्ट ऐप्स और डिजिटल सेवाओं की मदद से यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल रहा है। आइए जानते हैं टेक्नोलॉजी से जुड़े ऐसे 7 बड़े ट्रैवल अपडेट, जो आपके सफर को और भी सुविधाजनक बना सकते हैं:

एआई बेस्ड ट्रैवल प्लानिंग

1600 X 900 Travel Wallpapers - Top Free 1600 X 900 Travel Backgrounds - WallpaperAccess

अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ट्रैवलर की पसंद, बजट, ट्रिप ड्यूरेशन और इंटरेस्ट के बेस पर पर्सनलाइज्ड ट्रैवल प्लान तैयार कर रहा है। AI चैटबॉट्स होटल, फ्लाइट, घूमने की जगहों और रेस्टोरेंट्स की सिफारिश भी करते हैं। इससे ट्रिप प्लानिंग में समय की बचत होती है और बेहतर ऑप्शन मिलते हैं।डिजिटल बोर्डिंग पास और कॉन्टैक्टलेस ट्रैवल

बोर्डिंग पास पर ज़ोन का क्या मतलब होता है?

एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल टिकट, ई-बोर्डिंग पास और फेस रिकग्निशन टेक्निक का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। यात्री अपने मोबाइल फोन से ही चेक-इन कर सकते हैं और कई जगह बिना फिजिकल डॉक्यूमेंट दिखाए ट्रैवल कर सकते हैं। इससे लंबी कतारों और समय की बर्बादी कम होती है।रियल-टाइम नेविगेशन और स्मार्ट मैप्स

Best Travel Apps for Planning India Trips in 2026

मॉडर्न मैप्स और नेविगेशन ऐप्स लाइव ट्रैफिक अपडेट, सड़क बंद होने की जानकारी, वैकल्पिक रास्ते और नजदीकी होटल, पेट्रोल पंप, अस्पताल व रेस्टोरेंट की जानकारी तुरंत उपलब्ध कराते हैं। इससे अनजान जगहों पर भी ट्रेवलिंग करना आसान और सेफ हो जाता है।

स्मार्ट लगेज और ट्रैकिंग सिस्टम

6 Smart Suitcases That Will Change the Way You Travel | Travel Insider

GPS और ब्लूटूथ आधारित स्मार्ट लगेज यात्रियों को अपने सामान की लोकेशन रियल टाइम में देखने की सुविधा देते हैं। कुछ स्मार्ट बैग्स में डिजिटल लॉक, USB चार्जिंग पोर्ट और चोरी होने पर अलर्ट सिस्टम भी मौजूद होता है। इससे लगेज खोने या चोरी होने का जोखिम कम हो जाता है।ऑनलाइन बुकिंग और डिजिटल पेमेंट

Flight online booking Images - Free Download on Magnific (formerly Freepik)

फ्लाइट, ट्रेन, होटल, बस और टैक्सी की बुकिंग अब कुछ मिनटों में मोबाइल ऐप्स के जरिए की जा सकती है। साथ ही UPI, डिजिटल वॉलेट, इंटरनेट बैंकिंग और इंटरनेशनल कार्ड पेमेंट की सुविधा ने कैश रखने की जरूरत को काफी कम कर दिया है। ट्रैवलर को ऑफर, डिस्काउंट और कैशबैक का लाभ भी मिलता है।वर्चुअल टूर और ऑगमेंटेड रियलिटी (AR)

How Augmented Reality (AR) is Changing the Travel & Tourism Industry | by Mrudul Shah | TDS Archive | Medium

कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन और ट्रैवल कंपनियां अब वर्चुअल टूर और AR तकनीक का उपयोग कर रही हैं। ट्रैवलर ट्रिप से पहले किसी स्थान को 360-डिग्री व्यू में देख सकते हैं और उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे उन्हें सही डेस्टिनेशन चुनने और बेहतर जर्नी एक्सपीरियंस की प्लानिंग बनाने में मदद मिलती है।ट्रैवल सेफ्टी और इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम

This $6 MagSafe car mount is perfect for your Pixel 10

मॉडर्न ट्रैवल ऐप्स मौसम, ट्रैफिक, फ्लाइट देरी, प्राकृतिक आपदाओं और सुरक्षा संबंधी अलर्ट रियल टाइम में भेजते हैं। कई ऐप्स में SOS बटन, लाइव लोकेशन शेयरिंग और इमरजेंसी हेल्पलाइन जैसी सुविधाएं भी होती हैं। इससे ट्रैवलर की सुरक्षा बढ़ती है और किसी भी इमरजेंसी में तुरंत सहायता मिल सकती है।

कुल मिलाकर, टेक्नोलॉजी ने ट्रैवलिंग के एक्सपीरियंस को पहले से कहीं ज्यादा आसान, तेज और सेफ बना दिया है। अब ट्रिप की प्लानिंग बनाने से लेकर रिटर्न कटिकट तक हर काम डिजिटल माध्यमों से आसानी से हो रहा है। नई तकनीकों की मदद से यात्रियों का समय और मेहनत दोनों बच रहे हैं। आने वाले समय में एआई और स्मार्ट ट्रैवल सॉल्यूशंस इस एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाने वाले हैं। ऐसे में टेक्नोलॉजी को समझकर उसका सही उपयोग करना हर ट्रैवलर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।