
Latest News Today Live Updates in Hindi : एशियाई पैरा खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी। गुरुवार को भारत की सुवर्णा राज ने महिलाओं की F54 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। पल पल की जानकारी…
राजस्थान में पंचायती राज चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान आधिकारिक तौर पर सुबह 7:00 बजे शुरू हो गया। 16 जिलों में मतदान चल रहा है, जिसमें 16 जिला परिषदें और 104 पंचायत समितियां शामिल हैं।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, इंडिया गेट के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 238 है, जिसे ‘खराब’ श्रेणी में रखा गया है।
-भारतीय पैरा-एथलीट सुवर्णा राज ने एशियाई पैरा खेलों में महिलाओं की F54 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
GOLDEN GLORY FOR BHARAT! Congratulations to Suvarna Raj on securing Gold in the Women’s Discus Throw F54 at the #AsianParaGames2026! #Cheer4Bharat https://t.co/E41MYv2AU9
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) October 22, 2026
-भारतीय तीरंदाज स्वाति चौधरी ने 2026 एशियाई पैरा खेलों में महिलाओं की W1 व्यक्तिगत तीरंदाजी स्पर्धा में भारत के लिए सिल्वर पदक जीता।
-भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और आईएएस अधिकारी सुहास लालिनाकेरे यथिराज ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित 2026 एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की एकल SL4 पैरा-बैडमिंटन स्पर्धा में ब्रॉन्ज पदक जीता।


