Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित हुए
        फेस्टिव सीजन के बाद अब UPI पर
        RVNL Q2 Results: सरकारी रेल कंपनी को
        ₹10,000, ₹3,599 या ₹3,999… Jio का कौन
        Vodafone Idea Q2 Results: वोडाफोन आइडिया का
        UAE के पास तेल टैंकर पर हमला:19
        UP Election 2027 : ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी
        देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक
        • Latest News
          दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित हुए
          फेस्टिव सीजन के बाद अब UPI पर
          RVNL Q2 Results: सरकारी रेल कंपनी को
          ₹10,000, ₹3,599 या ₹3,999… Jio का कौन
          Vodafone Idea Q2 Results: वोडाफोन आइडिया का
          UAE के पास तेल टैंकर पर हमला:19
          UP Election 2027 : ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी
          देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक
        Share Market

        BHEL Share Price: सरकारी कंपनी को ₹900 करोड़ का ऑर्डर मिला, गुजरात में दो सिंक्रोनस कंडेंसर लगाएगी

        Posted on November 11, 2026November 11, 2026 by admin

        BHEL Share Price: सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर पावर ग्रिड की प्रोजेक्ट SPV कंपनी की तरफ से दिया गया है। इसके तहत गुजरात के कल्याणपुर में दो सिंक्रोनस कंडेंसर लगाए जाएंगे।

        35 महीने में पूरा करना है काम

        BHEL के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट की कीमत ₹600 करोड़ से ₹900 करोड़ के बीच है। कंपनी को अगले 35 महीनों में इसे पूरा करना होगा।

        इस ऑर्डर में दो +300/-200 MVAR सिंक्रोनस कंडेंसर बनाने और लगाने का काम शामिल है। BHEL इनका डिजाइन तैयार करेगी। फिर इनकी मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करेगी। साइट पर इन्हें लगाने के साथ टेस्टिंग और कमीशनिंग की जिम्मेदारी भी कंपनी की होगी।

        ये उपकरण गुजरात के जाम खंभालिया रिन्यूएबल एनर्जी जोन में बनने वाले अक्षय ऊर्जा प्रोजेक्ट्स से बिजली ट्रांसमिशन में मदद करेंगे।

        BHEL के शेयरों का हाल

        BHEL का शेयर बुधवार को 2.14% उछलकर 432 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 7.64% चढ़ा है। वहीं 1 साल में इसने 51% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। BHEL के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई ₹464 और लो ₹239.17 है। कंपनी का मार्केट कैप ₹1.50 लाख करोड़ है।

        क्या करती है BHEL?

        BHEL बिजली और इंजीनियरिंग सेक्टर की बड़ी सरकारी कंपनी है। यह पावर प्लांट में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बनाती है। कंपनी थर्मल, हाइड्रो, गैस और न्यूक्लियर पावर प्लांट के लिए मशीनरी तैयार करती है। इसके अलावा ट्रांसमिशन सिस्टम, इंडस्ट्रियल मशीनरी और डिफेंस सेक्टर के लिए भी उपकरण बनाती है।

        Q2 Results: ऑटो कंपोनेंट कंपनी का मुनाफा 43% बढ़ा, डिविडेंड का ऐलान; रॉकेट बना स्टॉक

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 1, 50, BHEL, BHEL Gujarat Project, BHEL Market Cap, BHEL New Order, BHEL Order, BHEL Power Grid Order, BHEL Share, BHEL Share News, BHEL Share Price, BHEL Synchronous Condenser, BHEL ऑर्डर, BHEL शेयर, Power Grid Corporation, PSU Stocks, PSU स्टॉक, results, share price, ऑर्डर, गुजरात, डिफेंस सेक्टर, डिविडेंड, निवेश, निवेशक, पावर ग्रिड, बाजार, भारत, मनीकंट्रोल, मैन्युफैक्चरिंग, लिमिटेड, शेयर, सरकारी कंपनी
        Share Market

        Stocks to Watch: 11 नवंबर को फोकस में रहेंगे ये 14 शेयर, क्रूड ऑयल से जुड़े स्टॉक्स पर भी रहेगी नजर

        Posted on November 10, 2026November 10, 2026 by admin

        Stocks to Watch: शेयर बाजार में बुधवार, 11 नवंबर को कई कंपनियों के शेयर खबरों के चलते फोकस में रहेंगे। इनमें तिमाही नतीजों से जुड़ी कंपनियां भी हैं। वहीं, कुछ कंपनियों ने डिविडेंड और बायबैक की जानकारी दी है। आइए जानते हैं किन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।

        Crude Oil Related Stock

        क्रूड ऑयल की कीमतों में तेज गिरावट आई है। इससे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCL, BPCL और IOC को लागत और अंडररिकवरी के मोर्चे पर राहत मिल सकती है। वहीं, MRPL, Chennai Petroleum और Reliance Industries जैसी रिफाइनरी कंपनियों को सस्ता कच्चा माल मिलने का फायदा हो सकता है। एविएशन, पेंट, टायर और प्लास्टिक इंडस्ट्रीज के शेयरों पर भी नजर रहेगी।

        Bank of Baroda

        सरकारी बैंक Bank of Baroda ने MCLR की चार अवधियों की ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। नई दरें 12 नवंबर से लागू होंगी। एक महीने की MCLR 5 बेसिस पॉइंट बढ़कर 8% हो गई है। वहीं, तीन और छह महीने की दरें 20-20 बेसिस पॉइंट बढ़कर क्रमशः 8.50% और 8.70% हो गई हैं।

        Jyothy Labs

        उजाला और एक्सो जैसे ब्रांड की मालिक Jyothy Labs ने शेयर बायबैक की कीमत 11.6% बढ़ाकर ₹240 प्रति शेयर कर दी है। पहले यह कीमत ₹215 थी। हालांकि, कंपनी अब 61.25 लाख शेयरों का बायबैक करेगी, जबकि पहले 68.37 लाख शेयर खरीदने की योजना थी। यह कंपनी की कुल पेड-अप इक्विटी शेयर पूंजी का 1.67% है।

        Olectra Greentech

        इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी Olectra Greentech का दूसरी तिमाही में प्रदर्शन मिला-जुला रहा। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 6.8% बढ़कर ₹52.93 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 4.6% बढ़कर ₹687 करोड़ रहा। हालांकि, EBITDA मार्जिन घटकर 13.4% रह गया, जो पिछले साल 13.6% था।

        MRF

        टायर कंपनी MRF का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 13% गिरकर ₹417 करोड़ रह गया। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 17.4% बढ़ा है। इसके अलावा, कंपनी के बोर्ड ने ₹3 प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

        BHEL

        सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी BHEL को ₹207.26 करोड़ के टैक्स मामले में राहत मिली है। कंपनी ने बताया कि तेलंगाना कमर्शियल टैक्स विभाग ने वित्त वर्ष 2022-23 से जुड़ा डिमांड ऑर्डर वापस ले लिया है।

        Whirlpool

        कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनी Whirlpool का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 39% गिरकर ₹25 करोड़ रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹41 करोड़ का मुनाफा कमाया था। हालांकि, रेवेन्यू 13.7% बढ़कर ₹1,873 करोड़ रहा। EBITDA भी 31% गिरकर ₹40 करोड़ रह गया और मार्जिन 3.5% से घटकर 2.13% पर आ गया।

        Cochin Shipyard

        सरकारी शिपबिल्डिंग कंपनी Cochin Shipyard का Q2 FY27 में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट करीब 50% गिर गया। हालांकि, इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 12% बढ़ा है। कंपनी ने निवेशकों के लिए ₹3 प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

        Ashoka Buildcon

        इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी Ashoka Buildcon को NHAI से ₹865.90 करोड़ के प्रोजेक्ट का लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला है। इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी को 8 लेन का एक्सप्रेसवे बनाना है। निर्माण कार्य 18 महीने में पूरा करना होगा।

        eMudhra

        डिजिटल सिग्नेचर और साइबर सिक्योरिटी सेक्टर की कंपनी eMudhra ने FY27 के लिए अपनी रेवेन्यू और मुनाफे की गाइडेंस घटा दी है। अब कंपनी को करीब ₹800 करोड़ का रेवेन्यू और ₹125 करोड़ का नेट प्रॉफिट होने की उम्मीद है। कंपनी ने TLS सर्टिफिकेट से जुड़ी घटना के बाद यह फैसला लिया है।

        Vishnu Chemicals

        केमिकल कंपनी Vishnu Chemicals ने फ्रांस की DCX Chrome SAS के साथ 50:50 जॉइंट वेंचर किया है। इसके तहत भारत में हाई-प्योरिटी क्रोमियम मेटल बनाने की फैसिलिटी स्थापित की जाएगी। इसका इस्तेमाल एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर में होगा। दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 7% बढ़कर ₹429.5 करोड़ और नेट प्रॉफिट 8.1% बढ़कर ₹35.5 करोड़ रहा।

        GPT Infraprojects

        इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे सेक्टर की कंपनी GPT Infraprojects को नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे के ₹103.58 करोड़ के ऑर्डर में L-1 घोषित किया गया है। इस प्रोजेक्ट में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम का डिजाइन, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग शामिल है।

        EPACK Prefab

        प्रीफैब कंस्ट्रक्शन सेक्टर की कंपनी EPACK Prefab के CFO राहुल अग्रवाल ने 9 नवंबर 2026 से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 9 नवंबर को शेयर 3% बढ़कर ₹202 पर बंद हुआ था।

        HLE Glascoat

        इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी HLE Glascoat की सब्सिडियरी Kinam Engineering को बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को नॉर्थ अमेरिका की एक एनर्जी स्टोरेज कंपनी से हीट एक्सचेंजर बनाने का ऑर्डर मिला है। इसकी कीमत 4.2 से 4.8 करोड़ डॉलर (करीब ₹392 से ₹448 करोड़) है। यह एक एक्सपोर्ट ऑर्डर है।

        Gokaldas Exports

        गारमेंट एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी Gokaldas Exports की एक सहयोगी कंपनी को झटका लग सकता है। उसकी सहयोगी कंपनी Atraco का अमेरिकी ग्राहक The Children’s Place दिवालियापन से बचने के लिए वहां की अदालत में पहुंचा है। इस ग्राहक पर Atraco का 4.11 मिलियन डॉलर (करीब 36 करोड़ रुपये) बकाया है। Gokaldas Exports इस मामले से अपने कारोबार और कमाई पर पड़ने वाले असर का आकलन कर रही है।

        SEBI का धांसू प्रस्ताव, बदल जाएगा प्री-मार्केट में शेयरों की खरीदारी-बिक्री का सिस्टम

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 1, 12, 2026, 50, Ashoka Buildcon, bank, bank of baroda, BHEL, BHEL Share News, BPCL, Chennai, children, Cochin Shipyard, Cochin Shipyard Dividend, crude, crude oil, Crude Oil Stocks, EBITDA, eMudhra, gokaldas exports, Gokaldas Exports news, GPT Infraprojects, HLE Glascoat Order, hpcl, ioc, Jyothy Labs Buyback, MRF, MRF Q2 results, NHAI, November 11 2026 Stocks, oil, reliance, reliance industries, SEBI, Stocks, stocks in focus today, Stocks to watch, अंतरिम डिविडेंड, आज के फोकस शेयर, आधार, उम्मीद, एनर्जी स्टोरेज, एमआरएफ नतीजे, एयरोस्पेस, एविएशन, ऑर्डर, कमाई, क्रूड, क्रूड ऑयल, क्रूड ऑयल शेयर, टैक्स, डिफेंस सेक्टर, डिविडेंड, डॉलर, नवंबर 2026, निवेश, निवेशक, नेट प्रॉफिट, बाजार, बायबैक, बीएचईएल शेयर, बैंक, ब्याज, ब्याज दरें, भारत, मनीकंट्रोल, मांड, रेलवे, रेलवे सेक्टर, रेवेन्यू, शेयर, शेयर बाजार, शेयर बायबैक, शेयरों में हलचल
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित हुए इंदौर के डॉ. अशोक भार्गव, मिला प्रतिष्ठित ‘हिन्दी गौरव सम्मान’
        • फेस्टिव सीजन के बाद अब UPI पर नए चार्ज की तैयारी, ₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा MDR चार्ज
        • RVNL Q2 Results: सरकारी रेल कंपनी को ₹249 करोड़ का मुनाफा, फोकस में रहेगा स्टॉक
        • ₹10,000, ₹3,599 या ₹3,999… Jio का कौन सा प्लान है सबसे ज्यादा सस्ता? जानें पूरी डिटेल
        • Vodafone Idea Q2 Results: वोडाफोन आइडिया का घाटा 8% बढ़कर ₹5975 करोड़ हुआ, शेयरों पर रहेगी नजर
        • UAE के पास तेल टैंकर पर हमला:19 भारतीय सवार थे: सभी सुरक्षित; 8 महीने में 15 भारतीय नाविकों की मौत
        • UP Election 2027 : ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी से यूपी की सियासत में हलचल, क्या PDA फॉर्मूले की बढ़ेगी मुश्किल?
        • देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी
        • Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी
        • NVIDIA New CEO: जेनसेन हुआंग ने इस्तीफा दिया, कोलेट क्रेस बनीं अंतरिम सीईओ; स्टॉक क्रैश
        • Gold Silver Prices Today: दिल्ली में सोना लगातार तीसरे दिन फिसला, 2200 रुपये गिरकर 1.43 लाख पर आया
        • ‘BJP के 2-3 % वोट और कटेंगे’, अखिलेश ने तो ओवैसी और चंद्रशखेर के गठबंधन सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का स्वागत कर दिया
        • अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास फायरिंग:5 लोगों को गोली लगी, हमलावर फरार; पुलिस ने इलाका खाली कराया
        • IRCTC Q2 Results: सरकारी रेल कंपनी का मुनाफा 23% गिरा, Rail Neer कारोबार घाटे में
        • SIP Calculator: बच्चे के हायर एजुकेशन के लिए 10 साल में 80 लाख का फंड बनाना चाहता हूं, हर महीने कितना SIP करना होगा?
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi India IT market Petrol Today US will आधार ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस ग्रोथ चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मुंबई रेवेन्यू वायरल वित शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        10:50 pm, Nov 12, 2026
        temperature icon 24°C
        clear sky
        44 %
        1016 mb
        1 mph
        Wind Gust: 1 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:25 am
        Sunset: 5:20 pm
        Hourly Forecast
        11:30 pm
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 1 mph 44% 1016 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        21°/22°°C 0 mm 0% 0 mph 45% 1016 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        19°/20°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1016 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 4 mph 43% 1018 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        28°/28°°C 0 mm 0% 5 mph 30% 1017 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        30°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 27% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        25°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 37% 1014 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 41% 1015 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित हुए
        फेस्टिव सीजन के बाद अब UPI पर
        RVNL Q2 Results: सरकारी रेल कंपनी को
        ₹10,000, ₹3,599 या ₹3,999… Jio का कौन
        Vodafone Idea Q2 Results: वोडाफोन आइडिया का
        UAE के पास तेल टैंकर पर हमला:19
        UP Election 2027 : ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी
        देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार