72nd National Film Awards: कार्तिक आर्यन से लेकर यामी गौतम तक…जानें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026 में किसे मिला कौन सा अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

72nd National Film Awards: भारतीय सिनेमा के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड्स का दिन खास रहा। देशभर की फिल्मों और कलाकारों को उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मान मिला। इस बार ‘आर्टिकल 370’ और यामी गौतम से लेकर मम्मूटी, कार्तिक आर्यन और राजकुमार पेरियासामी तक कई बड़े नाम पुरस्कार जीत रहे हैं। अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों ने भी अपनी खास जगह बनाई है। वहीं, दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। समारोह में अभिनय के साथ-साथ संगीत, निर्देशन, सिनेमैटोग्राफी, एक्शन और तकनीकी काम के लिए भी कई कलाकारों को पुरस्कार मिले हैं।

‘आर्टिकल 370’ का दबदबा, यामी गौतम को मिला सम्मान

इस साल के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बड़ी उपलब्धि दर्ज कर रही है। फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है। इसी फिल्म में प्रभावशाली अभिनय के लिए यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस इन अ लीडिंग रोल का सम्मान हासिल किया। फिल्म की सफलता यहीं नहीं रुकती। इसके संगीत के लिए शाश्वत सचदेव को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (सॉन्ग्स) का पुरस्कार मिला है। यानी फिल्म कहानी, अभिनय और संगीत तीनों मोर्चों पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है।

मम्मूटी और कार्तिक आर्यन को भी मिला सम्मान

अभिनय के मैदान में इस बार दो बड़े नाम एक साथ चमक रहे हैं। मम्मूटी को Bramayugam और कार्तिक आर्यन को Chandu Champion में उनके प्रदर्शन के लिए बेस्ट एक्टर इन अ लीडिंग रोल का पुरस्कार साझा रूप से मिला है। Bramayugam को सिनेमैटोग्राफी के लिए भी सम्मान मिला है, जहां शेहनाद जलाल बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार मिला।

‘अमरन’ के निर्देशक राजकुमार पेरियासामी को निर्देशन सम्मान

तमिल फिल्म Amaran के निर्देशक राजकुमार पेरियासामी बेस्ट डायरेक्शन का पुरस्कार मिला है। फिल्म के लिए जी. वी. प्रकाश कुमार को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड म्यूजिक) का सम्मान भी मिल रहा है। वहीं, Swatantrya Veer Savarkar के लिए रणदीप हुड्डा को बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ अ डायरेक्टर का पुरस्कार मिल रहा है।

सपोर्टिंग कलाकारों ने भी छोड़ी छाप

संजय मिश्रा को Bhakshak में उनके अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल का सम्मान मिल रहा है। बेस्ट एक्ट्रेस इन अ सपोर्टिंग रोल का पुरस्कार महराजा की सचाना नामिदास और कन्नड़ फिल्म Mithya की रोपाश्री वरकडी साझा कर रही हैं।

Maharaja को एक्शन के लिए भी पहचान मिली है और अनल अरासु बेस्ट एक्शन डायरेक्शन का पुरस्कार हासिल किया हैं।

‘Kalki 2898 AD’, ‘Stree 2’ और ‘Pushpa 2’ भी छाए

बड़े बजट की चर्चित फिल्मों में को बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग व्होलसम एंटरटेनमेंट का सम्मान मिला है। फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइन के लिए नितिन जिहानी चौधरी को भी पुरस्कार मिल। Stree 2 के गाने Aaj Ki Raat की कोरियोग्राफी के लिए विजय गांगुली सम्मानित किया गया है, जबकि Bhool Bhulaiyaa 3 को बेस्ट साउंड डिजाइन का पुरस्कार मिला है।

Pushpa: The Rule Part 2 के लिए सुकुमार को बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले और दीपली नूर व शीतल शर्मा को साझा रूप से बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का सम्मान मिला है।

अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों का भी जलवा

क्षेत्रीय सिनेमा की बात करें तो Srikanth को बेस्ट हिंदी फिल्म, Raayan को बेस्ट तमिल फिल्म, Committee Kurrollu को बेस्ट तेलुगु फिल्म, Feminichi Fathima को बेस्ट मलयालम फिल्म और Mithya को बेस्ट कन्नड़ फिल्म का सम्मान मिला। वहीं Chalchitra Ekhon को बेस्ट बंगाली फिल्म और Mukkam Post Bombilwadi को बेस्ट मराठी फिल्म चुना गया।

अनंत नाग को मिला सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान

इस समारोह का एक बेहद भावुक और गौरवपूर्ण पल दिग्गज अभिनेता अनंत नाग से जुड़ा है। भारतीय सिनेमा में उनके लंबे योगदान के लिए उन्हें 2024 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार  दिया गया।

Hanuman Ansh Box Office: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा ‘हनुमान अंश’का जलवा, दुनियाभर में हुई 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई

अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के सम्मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को भारतीय सिनेमा की शीर्ष हस्तियों को वर्ष 2024 के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया और इस दौरान दिग्गज कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया, जबकि यामी गौतम, ममूटी और कार्तिक आर्यन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। आदित्य सुहास जांभले द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला।

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी और मंगलवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की भव्य पृष्ठभूमि में आयोजित इस समारोह ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया।

अभिनेता से निर्देशक बने रणदीप हुड्डा को ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार मिला, जबकि राजकुमार पेरियासामी को तमिल फिल्म ‘अमरन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार मिला।

यामी गौतम को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में अपने दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। वहीं, ममूटी और कार्तिक आर्यन ने क्रमशः ‘ब्रह्मयुगम’ और ‘चंदू चैंपियन’ में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार साझा किया।

सुमिरा रॉय द्वारा निर्देशित एवं निर्मित ‘भंगार’ को सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला, जिसे रॉय ने प्राप्त किया। संजीव श्रीवास्तव ने राष्ट्रपति से हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का पुरस्कार प्राप्त किया।

सच्चाना नामीदास को तमिल फिल्म ‘महाराजा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला, जबकि रोपाश्री वर्काडी को कन्नड़ फिल्म ‘मिथ्या’ के लिए दूसरी सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

Also Read : मुंबई उच्च न्यायालय ने सड़कों पर पटाखे फोड़ने पर लगाया प्रतिबंध

अभिषेक जैन द्वारा निर्देशित ‘मारण’ को सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया। तेलुगु फिल्म ‘पुष्पा: द रूल पार्ट-02’ को सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन का पुरस्कार मिला, जबकि बंडरेड्डी सुकुमार को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार दिया गया।

आर कलाईवन्नन को तमिल फिल्म ‘अमरन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ संपादन का पुरस्कार मिला। मनोज मुंतशिर को फिल्म ‘मैदान’ के गीत ‘जाने दो’ के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार मिला। बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा को ‘भक्षक’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला।

अभय जोधपूरकर को मराठी फीचर फिल्म ‘घरत गणपति’ के ‘नवसाची गौरी माझी’ गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक का पुरस्कार मिला, जबकि वैकोम विजयलक्ष्मी को मलयालम फिल्म ‘एआरएम’ के ‘अंगू वाना कोनिलु’ गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का पुरस्कार दिया गया।

शाश्वत सचदेव को ‘आर्टिकल 370’ के गानों के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का पुरस्कार मिला, जबकि जी वी प्रकाश कुमार को ‘अमरन’ के ‘बैकग्राउंड म्यूजिक’ के लिए सम्मानित किया गया।

‘आर्टिकल 370’ को कुल तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले, जिनमें सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन शामिल हैं। विजय गांगुली को ‘स्त्री 2’ के ‘आज की रात’ गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार मिला। इन पुरस्कारों के जरिए भारतीय सिनेमा में फीचर फिल्मों, गैर-फीचर फिल्मों और सिनेमा पर लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों को सम्मानित किया जाता है।

Pic Credit : UNI

गुजरात के एकता नगर में सजेगा 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का मंच

गुजरात के एकता नगर में सजेगा 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का मंच

national film award

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर में होगा, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कलाकारों को सम्मानित करेंगी। यह समारोह इसलिए भी खास है क्योंकि मंगलवार को इसके इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा। 70 साल के इतिहास में यह समारोह दूसरी बार दिल्ली से बाहर आयोजित हो रहा है। ALSO READ: गुजरात सरकार की अटल सुशासन पुरस्कार योजना, अधिकारियों को मिलेगा सम्मान

 

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय पुरस्कारों की अगली शृंखला के लिए देश के बाकी राज्यों में भी इस आयोजन को लेकर जाने की कार्ययोजना पर काम कर रहा है। इससे पहले केवल एक बार यह आयोजन 1971 में चेन्नई में हुआ था। मंत्रालय के अनुसार भारतीय सिनेमा अनेकता में एकता का प्रतीक है, इसलिए इस बार एकता के प्रतीक स्थल एकता नगर, गुजरात को चुना गया है। 

 

अभिनेता कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैपियन’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। फिल्म ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ के लिए अभिनेता रणदीप हुड्डा को सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलेगा। फिल्म ‘अमरन’ के लिए म्यूजिक कंपोजर जीवी प्रकाश को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन के लिए पुरस्कार मिलना है। ALSO READ: भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात में Ease of Doing Business पर जोर, Single Window व्यवस्था से निवेश को आसान बनाने की कोशिश

 

इस समारोह में शामिल होने कई फिल्मी सितारे गुजरात पहुंच चुके हैं। मंगलवार को वह केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी देखने पहुंचे। 

ऋषभ पंत को नहीं मिली वनडे टीम में जगह, पकड़ाया यह लॉलीपॉप

पिछले 4 साल में सिर्फ 1 वनडे मैच खेलने वाले ऋषभ पंत, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए जगह बनाने में असफल रहे, 2025-26 रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू और कश्मीर के खिलाफ ईरानी कप मैच में शेष भारत का नेतृत्व करेंगे। सरफराज खान को पंत का डिप्टी बनाया गया है।

गौरतलब है कि ऋषभ पंत चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 की विजयी टीम में भी शामिल थे लेकिन पूरे टूर्नामेंट में वह बैंच पर बैठे रहे थे।कुछ ऐसा ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की घरेलू सीरीज के दौरान हुआ जब चयनित हुए ऋषभ पंत को तीन मैचों की सीरीज में एक बार भी मौका नहीं मिला।

आकाश दीप, जो पीठ के निचले हिस्से में तनाव की चोट के कारण लंबे समय से खेल से बाहर हैं, फिटनेस की शर्त पर ईरानी कप में भाग लेने के लिए तैयार हैं। संयोग से, आकाश दीप ने आखिरी मैच फरवरी 2026 में रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेला था।

टीम में तेज गेंदबाजों में मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी और आर्यन पांडे भी शामिल हैं, जबकि अनुकूल रॉय स्पिन विभाग में मानव सुथार और सारांश जैन के साथ शामिल हुए हैं, जो हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में शामिल हुए थे। शेष भारत की टीम में आर स्मरण और आयुष डोसेजा भी शामिल हैं, जो पिछली रणजी ट्रॉफी में शीर्ष दो रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।जेएंडके बनाम आरओआई मैच 1-5 अक्टूबर तक श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में खेला जाएगा।

शेष भारत टीम: ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, सरफराज खान (उपकप्तान), स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप*, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय, आयुष डोसेजा।

‘प्रेम कीटाणु’ का संगीत आज के दौर की प्लेलिस्ट जैसा: गौरव वर्मा

वीर पहाड़िया, आफिया सैयद और निखिल विजय अभिनीत फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ के संगीत को लेकर निर्माता गौरव वर्मा का कहना है कि फिल्म का पूरा एल्बम आज के दौर की प्लेलिस्ट जैसा है। फिल्म के अब तक तीन गाने ‘अंडी बंडी’, ‘कहो तोह’ और ‘तू मेरा रैय्यो’ रिलीज हो चुके हैं। ‘अंडी बंडी’ में दोस्तों की मस्ती और हॉस्टल लाइफ, ‘कहो तोह’ में रोमांस, जबकि ‘तू मेरा रैय्यो’ में प्यार के सुकून भरे एहसास को पेश किया गया है।

‘अंडी बंडी’ को शशि सुमन और बृजेश शांडिल्य ने गाया है। शशि सुमन के संगीत से सजे इस गीत में लिटिल भाटिया और मेज़म्यूजिक का रैप भी है। ‘कहो तोह’ को अरमान मलिक ने आवाज दी है और इसे अंकुर आर. पाठक ने संगीतबद्ध किया है। इसमें अल्तमश फरीदी की कव्वाली शैली की आवाज सुनाई देती है। ‘तू मेरा रैय्यो’ को सचेत-परंपरा ने गाया और संगीतबद्ध किया है, जबकि इसके बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं।

Also Read : मुंबई से दूर लेकिन गणपति बप्पा के करीब कार्तिक आर्यन

गौरव वर्मा ने कहा, “प्रेम कीटाणु के साथ हमारा मकसद था कि संगीत फिल्म के किरदारों की अलग-अलग भावनाओं को सामने लाए। हम चाहते थे कि यह आज के दौर की ऐसी प्लेलिस्ट लगे, जिसमें दोस्तों की मस्ती, किसी पर क्रश होने की मासूमियत, प्यार में पड़ने का उत्साह और उसके बाद आने वाली हर तरह की भावनाएं शामिल हों।”

उन्होंने कहा कि हर कंपोजर और गायक ने संगीत में अपना अलग रंग जोड़ा है। दर्शकों का अलग-अलग गानों से जुड़ना उनके लिए खुशी की बात है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि फिल्म का संगीत पर्दे से बाहर निकलकर लोगों की जिंदगी का हिस्सा बनेगा।

फिल्म के एल्बम में कुल सात गाने हैं। ‘प्रेम कीटाणु’ दो अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Pic Credit : ANI

मुंबई से दूर लेकिन गणपति बप्पा के करीब कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इस वर्ष गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई से दूर हैं, लेकिन गणपति बप्पा के प्रति उनकी आस्था उनके साथ है। कार्तिक इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग के सिलसिले में यूके में हैं।

काम की व्यस्तता के कारण कार्तिक इस बार मुंबई में गणपति उत्सव में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने गणपति की मूर्ति के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “घर से मीलों दूर हूं, लेकिन बप्पा से कभी दूर नहीं। गणपति बप्पा मोरया।

Also Read : मुझे नहीं पता कि मैं एशेज़ 2027 में खेलूंगा या नहीं: स्टीव स्मिथ

कार्तिक ने यूके में गणेश चतुर्थी मनाते हुए कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों में पारंपरिक मोदक के साथ छोले-भटूरे भी नजर आ रहे हैं। विदेश में रहकर भी देसी पकवानों के साथ त्योहार मनाते कार्तिक की तस्वीरें प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।

कार्तिक के इस संदेश से साफ है कि काम के सिलसिले में भले ही वह मुंबई और अपने घर से दूर हैं, लेकिन गणपति बप्पा के प्रति उनकी श्रद्धा और जुड़ाव कायम है।

Pic Credit : ANI

Rohit Yadav: उम्र में हेरफेर के आरोप के बाद BCCI का बड़ा एक्शन! ऑस्ट्रेलिया सीरीज से हटाए गए रोहित यादव, U-19 टीम में हुए बदलाव

Who is UP cricketer Rohit Yadav: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार (8 सितंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी अंडर-19 सीरीज के लिए भारत की U-19 टीम में बदलाव का ऐलान किया है। यह बदलाव बंगाल के क्रिकेटर रोहित यादव को उम्र संबंधी कथित हेरफेर के चलते टीम से हटाए जाने के बाद किया गया है। रोहित को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वनडे और मल्टी-डे दोनों मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में चुना गया था।

BCCI ने आधिकारिक बयान में कहा कि ऑस्ट्रेलिया U-19 के खिलाफ राजकोट और अहमदाबाद में होने वाले आगामी मुकाबलों के लिए चुने गए रोहित यादव को उम्र संबंधी रिकॉर्ड में कथित हेरफेर के कारण टीम से वापस लिया गया है। रोहित की जगह सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के आर्यन सावसानी को भारत की U-19 वनडे टीम में शामिल किया गया है। वहीं, हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के तन्मय बालोदा को मल्टी-डे टीम में जगह दी गई है।

दो साल के बैन की भी रिपोर्ट

इस पूरे मामले में Sportstar की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने उम्र को लेकर कथित गलत जानकारी देने के मामले में बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। खास बात यह है कि कुछ सप्ताह पहले ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया था। हालांकि, BCCI की ओर से जारी आधिकारिक बयान में प्रतिबंध का जिक्र नहीं किया गया है। रोहित कुछ समय पहले ही जूनियर भारतीय टीम का हिस्सा बने थे। वह भारतीय U-19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर भी गए थे। वहां उन्होंने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था।

रोहित लेग स्पिनर हैं और श्रीलंका U-19 के खिलाफ यूथ टेस्ट मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट हासिल किए थे। उनके इस प्रदर्शन के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए भी टीम में चुना गया था। उत्तर प्रदेश के रहने वाले रोहित ने जुलाई में भारत की अंडर-19 टीम के साथ श्रीलंका का दौरा किया था। उन्होंने वहां छह विकेट लिए थे और टीम को अंतिम टेस्ट जीतने में अहम योगदान दिया था।

आधार रिकॉर्ड में सामने आई जन्मतिथि को लेकर गलतियां!

रिपोर्ट के अनुसार, उम्र सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान रोहित के आधार रिकॉर्ड में उनकी जन्मतिथि को लेकर कई गड़बड़ियां सामने आईं। रिकॉर्ड में अलग-अलग वर्षों में उनकी जन्मतिथि में बदलाव दिखाई दिया। Sportstar की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका दौरे के दौरान दस्तावेजों की जांच में उनकी उम्र को लेकर गड़बड़ियां सामने आईं। रोहित के पास जन्म के तीन अलग-अलग प्रमाणपत्र मिले, जिनमें जन्म वर्ष 2007, 2009 और 2010 दर्ज है।

इसके अलावा उनके आधार रिकॉर्ड में भी अलग-अलग जन्म वर्ष पाए गए। बंगाल क्रिकेट एसोसिएसन (सीएबी) में उनका जन्म वर्ष 2007 दर्ज था। जबकि आधार रिकॉर्ड में 2017 और 2020 के अपडेट में 2006 और 2021 में इसे बदलकर 2009 किया गया। इन गलतियों के कारण वह आयु वर्ग की क्रिकेट खेलने के लिए अयोग्य पाए गए।

सीएबी ने इन गड़बड़ियों के चलते पहले ही रोहित को अपनी जूनियर टीमों से बाहर कर दिया था। बाद में बीसीसीआई को इसकी जानकारी दी। अब बोर्ड ने उन्हें दो साल तक घरेलू क्रिकेट खेलने से भी रोक दिया है और सभी संबद्ध राज्य क्रिकेट संघों को इसकी सूचना दे दी है।

एड्रेस को लेकर भी बवाल

रिपोर्ट में उनके पते में भी कई बदलाव का जिक्र किया गया है। रिकॉर्ड में पता उत्तर प्रदेश से हावड़ा और बाद में लिलुआह का दर्ज किया गया। इन अलग-अलग रिकॉर्ड के सामने आने के बाद उनकी उम्र को लेकर सवाल उठे और BCCI ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों सीरीज से वापस लेने का फैसला किया। रोहित को इस महीने के अंत में राजकोट और अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के खिलाफ होने वाले भारत के घरेलू वनडे और बहुदिवसीय मुकाबलों के लिए भी टीम में शामिल किया गया था।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारत U-19 की अपडेटेड वनडे टीम

लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान (उप-कप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकटा, काव्या पटेल और आर्यन सावसानी।

भारत U-19 की अपडेटेड मल्टी-डे टीम

यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उप-कप्तान), सागर वीरक, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय बिस्वास (विकेटकीपर), ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियंशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव और तन्मय बालोदा।

सहवाग और द्रविड़ के बेटे को साथ में मिला टीम में मौका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ चयन

वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना खासा पसंद था। अब इन दोंनों क्रिकेटरों के बेटें को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही डेब्यू करने का मौका दिया जा रहा है। आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ को मार्च में होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 अंडर 19  एकदिवसीय सीरीज में भारतीय टीम के लिए चुना गया है। यह  मैच राजकोट और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। तीनों एकदिवसीय और पहला बहुदिवसीय मैच राजकोट में खेला जाएगा, जबकि दूसरा बहुदिवसीय मुकाबला अहमदाबाद में होगा।

अन्वय द्रविड़ एक विकेटकीपर की हैसियत से इस टूर्नामेंट में खेलेंगे जिसमें कप्तान लक्ष्य रायचंदानी होंगे। यशवर्धन सिंह चौहान को लंबे प्रारूप के मुकाबलों के लिए कप्तान बनाया गया है। आर्यवीर सहवाग एक बल्लेबाज के तौर पर टीम में चुने गए हैं। इससे पहले यह दोनों खिलाड़ी 3 साल पहले रणजी ट्रॉफी में आमने सामने हुए थे और अब दोनों साथ में खेलेंगे।

द्रविड़ के बड़े बेटे, समित द्रविड़, जो 20 वर्ष के हैं उन्हें भी 2024 में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के ख़िलाफ़ खेलने के लिए इंडिया अंडर-19 टीम में चुना गया था, लेकिन घुटने की चोट के कारण वह बाहर हो गए थे। समित ने कर्नाटक की टी20 लीग, महाराजा टी20 ट्रॉफ़ी में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अंडर-19 टीम में जगह बनाई थी।

भारत अंडर-19 एकदिवसीय टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान, रजत बघेल, आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़, वी यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट और काव्या पटेल।

भारत अंडर-19 बहुदिवसीय टीम:यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी, सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा, अभिप्राय बिस्वास, रोहित यादव, ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा और आर्यन यादव।

टी20 लीग में रिंकू सिंह ने बल्ले से मचाया गदर, 414 के तूफानी स्ट्राइक रेट से ठोके इतने रन

भारत के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह इस दिनों यूपी टी20 लीग 2026 में खेल रहे हैं। यूपी टी20 लीग 2026 में मेरठ मेवरिक्स के कप्तान मेरठ मेवरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह ने अपने तूफानी खेल से सबको चौंका दिया। मुकाबले में रिंकू सिंह ने महज 7 गेंदों पर 29 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 414.29 रहा। रिंकू सिंह ने तूफानी पारी गोरखपुर लायंस के खिलाफ लीग के 16वें मैच में खेला। बारिश की वजह से मुकाबला 8-8 ओवर का कर दिया गया।

गोरखपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 91 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम ने सिर्फ 6.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए जीत दर्ज कर ली। इस मुकाबले में रिंकू सिंह की खेली गई पारी की काफी चर्चा हो रही है।

कैसा था मुकाबला

मेरठ मेवरिक्स की पारी के दौरान अक्षय दुबे पांचवें ओवर की तीसरी गेंद के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए। इसके बाद कप्तान रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला। मेरठ को आखिरी तीन ओवर में जीत के लिए 36 रन चाहिए थे, लेकिन रिंकू ने कुछ ही गेंदों में मैच का रुख बदल दिया। विशाल निषाद के छठे ओवर में उन्होंने तीन छक्के और दो चौके लगाकर 28 रन बटोर लिए। दूसरी ओर स्वास्तिक चिकारा भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने 24 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए। रिंकू ने सिर्फ 7 गेंदों पर 29 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 414.29 रहा और इसी आक्रामक बल्लेबाजी से मेरठ ने लक्ष्य बेहद आसानी से हासिल कर लिया।

गोरखपुर ने की तेज शुरुआत

गोरखपुर लायंस ने शुरुआत में तेज बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 63 रन बना लिए थे और टीम के 100 रन तक पहुंचने की उम्मीद दिख रही थी। लेकिन छठे ओवर में जीशान अंसारी ने लगातार दो विकेट लेकर गोरखपुर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। उन्होंने आर्यन जुयाल और हरदीप सिंह को आउट कर टीम को बड़ा झटका दिया। जीशान ने मैच में सिर्फ 2 ओवर गेंदबाजी की और 10 रन देकर कुल 4 विकेट अपने नाम किए।

टूर्नामेंट में मेरठ का शानदार प्रदर्शन

रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मेवरिक्स का यूपी टी20 लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने अब तक खेले अपने सभी 6 मैचों में जीत हासिल की है और 12 अंकों के साथ अंक तालिका में सबसे ऊपर है। वहीं दूसरे नंबर पर लखनऊ फाल्कन्स मौजूद है। लखनऊ को 6 मैच खेलने के बाद उसके खाते में सिर्फ 6 अंक हैं। यानी मेरठ मेवरिक्स ने अपने प्रदर्शन से बाकी टीमों पर मजबूत बढ़त बना रखी है।

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन के घुटने की हुई सर्जरी, कबीर खान की फिल्म के सेट पर हुए थे चोटिल

Kartik Aaryan: एक्टर कार्तिक आर्यन की मुंबई के एक अस्पताल में घुटने की सफल सर्जरी हुई है। हाल ही में अपनी एक फिल्म के सेट पर एक्शन सीन करते समय उनके घुटने में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी।

उनके प्रवक्ता के बयान के मुताबिक नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर अभी ठीक हो रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही शूटिंग शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा, “कार्तिक आर्यन को अपनी फिल्म के सेट पर एक एक्शन सीन करते समय घुटने में चोट लग गई थी। उनकी सर्जरी सफल रही और अब वह घर पर आराम कर रहे हैं और ठीक हो रहे हैं। वह जल्द ही सेट पर लौटेंगे।”

कार्तिक को यह चोट डायरेक्टर कबीर खान के साथ अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के दौरान लगी। प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया, “कार्तिक को फोर्टिस रहेजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं। डॉक्टर एक दिन में उनके घुटने की सर्जरी करेंगे, जिसके बाद उन्हें कुछ दिन आराम करना होगा। इसके बाद वह अपने काम पर लौट सकेंगे।” इससे पहले एक्टर को 2023 में आई अपनी फिल्म ‘शहजादा’ की शूटिंग के दौरान भी घुटने में चोट लगी थी।

कार्तिक की नेशनल अवॉर्ड में जीत

भले ही कार्तिक अभी चोट से जूझ रहे हों और ठीक हो रहे हों, लेकिन प्रोफेशनल तौर पर 2026 उनके लिए बहुत खास साल रहा है। एक्टर ने हाल ही में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में ‘बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल’ का अवॉर्ड जीता। 18 जुलाई को घोषित यह अवॉर्ड कार्तिक को कबीर खान की डायरेक्ट की गई बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाने के लिए दिया गया।

इस कामयाबी पर इंस्टाग्राम पर प्रतिक्रिया देते हुए आर्यन ने लिखा, “अभी भी यकीन नहीं हो रहा… कुछ पल शब्दों से कहीं बड़े होते हैं, और यह उन्हीं में से एक है। बरसों से देखा गया मेरा सपना आखिरकार सच हो गया। हमेशा विनम्र और आभारी रहूंगा… बेस्ट एक्टर नेशनल अवॉर्ड #ChanduChampion।”

कार्तिक को बेस्ट एक्टर का सम्मान मलयालम सिनेमा के दिग्गज ममूटी के साथ मिला, जिन्हें ‘ब्रह्मायुगम’ में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए यह अवॉर्ड दिया गया। यह कार्तिक का पहला नेशनल अवॉर्ड है, जबकि ममूटी का यह चौथा अवॉर्ड है। ठीक होने के बाद, उम्मीद है कि कार्तिक कबीर खान की बिना नाम वाली फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे। वह अनुराग बसु की रोमांटिक ड्रामा फिल्म में श्रीलीला के साथ बाकी हिस्सों की शूटिंग भी करेंगे।