
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर में होगा, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कलाकारों को सम्मानित करेंगी। यह समारोह इसलिए भी खास है क्योंकि मंगलवार को इसके इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा। 70 साल के इतिहास में यह समारोह दूसरी बार दिल्ली से बाहर आयोजित हो रहा है। ALSO READ: गुजरात सरकार की अटल सुशासन पुरस्कार योजना, अधिकारियों को मिलेगा सम्मान
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय पुरस्कारों की अगली शृंखला के लिए देश के बाकी राज्यों में भी इस आयोजन को लेकर जाने की कार्ययोजना पर काम कर रहा है। इससे पहले केवल एक बार यह आयोजन 1971 में चेन्नई में हुआ था। मंत्रालय के अनुसार भारतीय सिनेमा अनेकता में एकता का प्रतीक है, इसलिए इस बार एकता के प्रतीक स्थल एकता नगर, गुजरात को चुना गया है।
अभिनेता कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैपियन’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। फिल्म ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ के लिए अभिनेता रणदीप हुड्डा को सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलेगा। फिल्म ‘अमरन’ के लिए म्यूजिक कंपोजर जीवी प्रकाश को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन के लिए पुरस्कार मिलना है। ALSO READ: भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात में Ease of Doing Business पर जोर, Single Window व्यवस्था से निवेश को आसान बनाने की कोशिश
इस समारोह में शामिल होने कई फिल्मी सितारे गुजरात पहुंच चुके हैं। मंगलवार को वह केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी देखने पहुंचे।


