72nd National Film Awards: कार्तिक आर्यन से लेकर यामी गौतम तक…जानें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026 में किसे मिला कौन सा अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

72nd National Film Awards: भारतीय सिनेमा के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड्स का दिन खास रहा। देशभर की फिल्मों और कलाकारों को उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मान मिला। इस बार ‘आर्टिकल 370’ और यामी गौतम से लेकर मम्मूटी, कार्तिक आर्यन और राजकुमार पेरियासामी तक कई बड़े नाम पुरस्कार जीत रहे हैं। अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों ने भी अपनी खास जगह बनाई है। वहीं, दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। समारोह में अभिनय के साथ-साथ संगीत, निर्देशन, सिनेमैटोग्राफी, एक्शन और तकनीकी काम के लिए भी कई कलाकारों को पुरस्कार मिले हैं।

‘आर्टिकल 370’ का दबदबा, यामी गौतम को मिला सम्मान

इस साल के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बड़ी उपलब्धि दर्ज कर रही है। फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है। इसी फिल्म में प्रभावशाली अभिनय के लिए यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस इन अ लीडिंग रोल का सम्मान हासिल किया। फिल्म की सफलता यहीं नहीं रुकती। इसके संगीत के लिए शाश्वत सचदेव को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (सॉन्ग्स) का पुरस्कार मिला है। यानी फिल्म कहानी, अभिनय और संगीत तीनों मोर्चों पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है।

मम्मूटी और कार्तिक आर्यन को भी मिला सम्मान

अभिनय के मैदान में इस बार दो बड़े नाम एक साथ चमक रहे हैं। मम्मूटी को Bramayugam और कार्तिक आर्यन को Chandu Champion में उनके प्रदर्शन के लिए बेस्ट एक्टर इन अ लीडिंग रोल का पुरस्कार साझा रूप से मिला है। Bramayugam को सिनेमैटोग्राफी के लिए भी सम्मान मिला है, जहां शेहनाद जलाल बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार मिला।

‘अमरन’ के निर्देशक राजकुमार पेरियासामी को निर्देशन सम्मान

तमिल फिल्म Amaran के निर्देशक राजकुमार पेरियासामी बेस्ट डायरेक्शन का पुरस्कार मिला है। फिल्म के लिए जी. वी. प्रकाश कुमार को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड म्यूजिक) का सम्मान भी मिल रहा है। वहीं, Swatantrya Veer Savarkar के लिए रणदीप हुड्डा को बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ अ डायरेक्टर का पुरस्कार मिल रहा है।

सपोर्टिंग कलाकारों ने भी छोड़ी छाप

संजय मिश्रा को Bhakshak में उनके अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल का सम्मान मिल रहा है। बेस्ट एक्ट्रेस इन अ सपोर्टिंग रोल का पुरस्कार महराजा की सचाना नामिदास और कन्नड़ फिल्म Mithya की रोपाश्री वरकडी साझा कर रही हैं।

Maharaja को एक्शन के लिए भी पहचान मिली है और अनल अरासु बेस्ट एक्शन डायरेक्शन का पुरस्कार हासिल किया हैं।

‘Kalki 2898 AD’, ‘Stree 2’ और ‘Pushpa 2’ भी छाए

बड़े बजट की चर्चित फिल्मों में को बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग व्होलसम एंटरटेनमेंट का सम्मान मिला है। फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइन के लिए नितिन जिहानी चौधरी को भी पुरस्कार मिल। Stree 2 के गाने Aaj Ki Raat की कोरियोग्राफी के लिए विजय गांगुली सम्मानित किया गया है, जबकि Bhool Bhulaiyaa 3 को बेस्ट साउंड डिजाइन का पुरस्कार मिला है।

Pushpa: The Rule Part 2 के लिए सुकुमार को बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले और दीपली नूर व शीतल शर्मा को साझा रूप से बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का सम्मान मिला है।

अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों का भी जलवा

क्षेत्रीय सिनेमा की बात करें तो Srikanth को बेस्ट हिंदी फिल्म, Raayan को बेस्ट तमिल फिल्म, Committee Kurrollu को बेस्ट तेलुगु फिल्म, Feminichi Fathima को बेस्ट मलयालम फिल्म और Mithya को बेस्ट कन्नड़ फिल्म का सम्मान मिला। वहीं Chalchitra Ekhon को बेस्ट बंगाली फिल्म और Mukkam Post Bombilwadi को बेस्ट मराठी फिल्म चुना गया।

अनंत नाग को मिला सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान

इस समारोह का एक बेहद भावुक और गौरवपूर्ण पल दिग्गज अभिनेता अनंत नाग से जुड़ा है। भारतीय सिनेमा में उनके लंबे योगदान के लिए उन्हें 2024 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार  दिया गया।

Hanuman Ansh Box Office: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा ‘हनुमान अंश’का जलवा, दुनियाभर में हुई 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई

Dhurandhar: ‘धुरंधर को 14 सदस्यों वाली जूरी से सिर्फ 4 वोट मिले’, विवेक वासवानी ने बताया रणवीर सिंह स्टारर को ऑस्कर में क्यों नहीं मिली एंट्री

Dhurandhar: जैसे ही मराठी फिल्म ‘गोंधल’ को 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर घोषित किया गया, सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा शुरू हो गई। लोगों का कहना था कि कैसे इस फिल्म ने रणवीर सिंह की बॉक्स-ऑफिस पर धूम मचाने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़कर भारत की आधिकारिक ऑस्कर एंट्री का स्थान हासिल किया। अब ‘फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया’ की जूरी के सदस्य विवेक वासवानी ने बताया है कि उस फिल्म को क्यों नहीं चुना गया।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘गोंधल’ को 33 फिल्मों में से चुना गया था। इन 33 फिल्मों में 14 हिंदी, चार मराठी, चार तेलुगु, तीन गुजराती, तीन तमिल, एक मलयालम, एक नेपाली और नागालैंड की एक फिल्म शामिल थी। जूरी ने जिन तीन फिल्मों को फाइनल राउंड के लिए चुना था, वे थीं – ‘गोंधल’, ‘अंग’ और ‘मैं वापस आऊंगा’। इनमें से मराठी फिल्म ‘गोंधल’ को 2027 के ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना गया।

‘धुरंधर’ भारत की आधिकारिक ऑस्कर एंट्री क्यों नहीं बनी?

NDTV से बात करते हुए विवेक से पूछा गया कि जब जूरी को भारत से एक फिल्म चुनकर अंतिम फैसला लेना था तो ‘धुरंधर’ किस पायदान पर थी। उन्होंने जवाब दिया, “कुछ लोगों को यह पसंद आई, लेकिन हमें नहीं लगा कि यह ऑस्कर के लायक फिल्म थी।” विवेक ने यह भी बताया कि ‘धुरंधर’ फिल्म भारतीय संस्कृति को उस तरह से नहीं दिखाती थी, जैसा जूरी भारत की आधिकारिक एंट्री चुनते समय चाहती थी। जब उनसे पूछा गया कि जूरी के 14 सदस्यों में से कितने लोगों ने फिल्म के पक्ष में वोट दिया तो विवेक ने जवाब दिया, “चार।”

‘गोंधल’ के बारे में

संतोष दवखर की लिखी और निर्देशित फिल्म ‘गोंधल’ एक थ्रिलर है। इसकी कहानी महाराष्ट्र की पारंपरिक आधी रात की रस्म और लोक-प्रदर्शन शैली पर आधारित है, जिससे इसे अपना नाम मिला है। फ़िल्म का सांस्कृतिक परिवेश और भारतीय संस्कृति को जिस तरह से दिखाया गया है, उसने जूरी का ध्यान खींचा।

इस फिल्म ने इंटरनेशनल फेस्टिवल सर्किट में भी अपनी पहचान बनाई है। दवखर ने 2025 में 56वें ​​इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में ‘बेस्ट डायरेक्टर’ का सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड जीता। फिल्म में किशोर कदम, इशिता देशमुख, योगेश सोहोनी, निषाद भोईर और अनुज प्रभु ने काम किया है। इसका संगीत मशहूर संगीतकार इलैयाराजा ने तैयार किया है।

‘धुरंधर’ फिल्मों के बारे में

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। पहली फिल्म ‘धुरंधर’ दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी और इसके बाद मार्च 2026 में ‘धुरंधर द रिवेंज’ आई। ये दोनों फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर बहुत सफल रहीं और इस फ्रैंचाइजी ने दुनिया भर में लगभग ₹3,000 करोड़ की कमाई की।