‘प्रधानमंत्री को विक्टिम कार्ड खेलना बेहद पसंद’, जयराम रमेश का मोदी पर हमला, बोले- देश से माफी मांगें

jairam ramesh attacks pm modi over students forgiveness statement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छात्रों को माफ करने वाले बयान पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने तीखा हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को विक्टिम कार्ड खेलना बेहद पसंद है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को युवाओं, पेपर लीक, नोटबंदी और अन्य मुद्दों पर देश से माफी मांगनी चाहिए। ALSO READ: PM मोदी ने गाली देने वाले छात्रों को किया माफ, बोले- ये भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सही राह दिखाने की जरूरत

 

वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, कांग्रेस खुद को नॉन-बायोलॉजिकल बताने वाले प्रधानमंत्री को विक्टिम कार्ड खेलना बेहद पसंद है। वह अपने पूर्ववर्तियों और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और कटु भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें बदनाम करने के लिए वे न केवल अपनी सार्वजनिक सभाओं में, बल्कि संसद के भीतर भी बार-बार झूठ फैलाते हैं। संसद के भीतर और बाहर गाली-गलौज करने वालों की पूरी फौज को खुली छूट देते हैं और उन्हें पूरा संरक्षण भी प्रदान करते हैं।

 

कब माफी मांगेंगे पीएम मोदी?

उन्होंने कहा कि आज पूरा देश इस बात का इंतजार कर रहा है कि प्रधानमंत्री NTA की पेपर लीक से ग्रस्त व्यवस्था के कारण लाखों युवाओं को हुई पीड़ा और छात्र आंदोलनों पर गृह मंत्रालय के संरक्षण में हुई बर्बर कार्रवाई के लिए माफी मांगें। पूरा देश राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा किए गए चंदा चोरी, आस्था धोखा प्रकरण पर भी प्रधानमंत्री से माफी की अपेक्षा कर रहा है, जिसकी स्थापना की घोषणा उन्होंने स्वयं 5 फरवरी 2020 को लोकसभा में बड़े जोर-शोर से की थी।

जयराम रमेश ने कहा कि पूरा देश आज भी 8 नवंबर 2016 को लिए गए उनके तुगलकी फैसले के लिए उनकी माफी का इंतजार कर रहा है, जिसने करोड़ों लोगों की रोजी-रोटी छीन ली और लाखों MSME बंद होने की कगार पर पहुंच गए। ऐसे मामलों की सूची बहुत लंबी है। ALSO READ: PM मोदी के खिलाफ मॉर्फ्ड पोस्ट पर बड़ा एक्शन! Meta India प्रमुख समेत कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR

आत्ममुग्धता की पराकाष्ठा

जयराम रमेश ने कहा कि लेकिन बीती रात प्रधानमंत्री ने आत्ममुग्धता की पराकाष्ठा दिखाते हुए कहा कि उन्होंने हमारे युवाओं को माफ कर दिया है। यह देश और उन युवाओं का अपमान है, जिन्होंने उनकी सरकार के दौरान पीड़ा झेली है और जो पूरी तरह न्यायोचित रूप से उनसे माफी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की इंस्टाग्राम सभाएं अब किसी को बेवकूफ नहीं बना सकतीं।

 

क्या है मामला?

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्हें और उनकी दिवंगत मां को कथित तौर पर गाली देने वाले छात्रों को माफ करने की बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ शरारती बच्चों ने बहुत गंदी गालियां दीं… गालियां मुझे दी गईं और मेरी दिवंगत मां को भी दी गईं। इस तरह की भाषा को लेकर समाज का गुस्सा स्वाभाविक है, खासकर जब कथित तौर पर कुछ युवा महिलाओं द्वारा भी ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया गया हो। लेकिन अब जरूरत इस बात की है कि इन युवाओं को सही दिशा दिखाई जाए, न कि उन्हें कानूनी लड़ाई में उलझाया जाए।

 

उन्होंने कहा कि ये भटके हुए बच्चे हैं और उन्हें सही रास्ता दिखाना समाज का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि बच्चों को सजा देकर, अदालतों के चक्कर लगवाकर या समाज में परेशान करके परिस्थितियों को नहीं बदला जा सकता।

LIVE: तेलंगाना में SIR का शेड्यूल बदला, कब आएगा ड्राफ्ट?

Special Intensive Revision in Telangana

Latest News Today Live Updates in Hindi : चुनाव आयोग ने शनिवार को तेलंगाना में वोटर लिस्ट के SIR का शेड्यूल बदला। अब इसका ड्राफ्ट 17 अगस्त को जारी होगा। पल पल की जानकारी…

कुलगाम जिले के केलम इलाके में शुक्रवार शाम को हुए आतंकी हमले में घायल हुए दूसरे बाहरी मजदूर की आज सुबह मौत हो गई। ALSO READ: कुलगाम में आतंकियों ने नाम पूछकर मारी गोली, 2 मजदूरों की मौत, किसने ली हमले की जिम्मेदारी?

-जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में कई इलाकों में भारी बारिश हुई। बारिश के बाद घना कोहरा छाया हुआ है।

-भारी बारिश के बीच केरल राज्य बिजली बोर्ड (KSEB) ने इडुक्की ज़िले में कल्लारकुट्टी बांध के गेट खोल दिए हैं।

-उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में मौसम की स्थिति अप्रत्याशित बनी हुई है, भारी बारिश के कारण भक्तों के लिए तीर्थयात्रा चुनौतीपूर्ण हो गई है। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, जबकि सुरक्षा एजेंसियां ​​पूरे मंदिर क्षेत्र में लगातार निगरानी रख रही हैं।

तेलंगाना में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) का शेड्यूल बदला गया है। इसका ड्राफ्ट 17 अगस्त को और फाइनल लिस्ट 19 अक्टूबर को पब्लिश की जाएगी।

Top News 1 August: कुलगाम में आतंकी हमला, कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता, PM मोदी ने गाली देने वाले बच्चों को किया माफ

top news 1 august

Top News 1 August : कुलगाम में आतंकी हमले में 2 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। तेल कंपनियों ने घटाए कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम। पीएम मोदी ने गाली देने वाले छात्रों को माफ किया। ईरान पर हमले रोकने वाला प्रस्ताव सीनेट में गिरा। IMD ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। 1 अगस्त की बड़ी खबरें :

 

कुलगाम में आतंकी हमला, 2 मजदूरों की मौत 

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार देर रात हुए आतंकी हमले में जख्मी दूसरे प्रवासी श्रमिक द्वारा दम तोड़ दिए जाने से मरने वालों की संख्या 2 हो गई है। बताया जा रहा है कि इस हमले का पैटर्न पुलवामा में हुए आतंकी हमले जैसा ही था। आतंकियों ने नाम पूछकर छत्तीसगढ़ से आए इन मजदूरों को गोली मारी। ALSO READ: कुलगाम में आतंकियों ने नाम पूछकर मारी गोली, 2 मजदूरों की मौत, किसने ली हमले की जिम्मेदारी?

 

सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर

अगस्त के पहले दिन सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत घटा दी है। दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 202 रुपए सस्ता हुआ। अब यह 2,728 रुपए में उपलब्ध होगा, इसकी कीमत पहले 2,930 रुपए थी। लगातार दूसरे महीने कमर्शियल सिलिंडर सस्ता हुआ है, जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ALSO READ: Commercial LPG Price Cut: अगस्त के पहले दिन सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, दिल्ली से लखनऊ तक कहां कितने घटे दाम?

 

PM मोदी ने गाली देने वाले छात्रों को किया माफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्हें और उनकी दिवंगत मां को कथित तौर पर गाली देने वाले छात्रों को माफ करने की बात कही। पीएम मोदी ने छात्रों को 'भटके हुए बच्चे' बताते हुए कहा कि उन्हें सजा देने या लंबे समय तक कानूनी कार्रवाई में उलझाने के बजाय सही मार्गदर्शन देने की जरूरत है। ALSO READ: PM मोदी ने गाली देने वाले छात्रों को किया माफ, बोले- ये भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सही राह दिखाने की जरूरत

 

IMD का भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 1 अगस्त 2026 को देश के कई राज्यों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा है। ALSO READ: Weather Update : IMD का बड़ा अलर्ट, आज इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, MP के 14 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा

 

ईरान पर हमले रोकने वाला प्रस्ताव सीनेट में गिरा

अमेरिकी सीनेट में गुरुवार को ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पर राष्ट्रपति की ताकत सीमित करने वाला एक अहम प्रस्ताव गिर गया। वोटिंग में यह प्रस्ताव 49-50 के बेहद करीबी अंतर से खारिज हो गया। प्रस्ताव पास हो जाता तो राष्ट्रपति अकेले युद्ध का फैसला नहीं ले पाते।

 

कुलगाम में आतंकियों की कायराना हरकत, 2 मजदूरों की मौत, इलाके में हाई अलर्ट

terrorism attack in kulgam

Kulgam Terrorist Attack : जम्मू कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार देर रात हुए आतंकी हमले में जख्मी दूसरे प्रवासी श्रमिक द्वारा दम तोड़ दिए जाने से मरने वालों की संख्या 2 हो गई है। ALSO READ: PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

 

सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। सर्च ऑपरेशन जारी है।  पिछले 10 दिनों में कश्मीर में यह दूसरा आतंकी हमला है। इससे पहले 22 जुलाई को अनंतनाग जिले के लाल चौक इलाके में आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर पुलिस के एक हेड कान्स्टेबल की बहुत करीब से गोली मारकर हत्या कर दी थी।

 

एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम गांव में आतंकवादियों ने दो प्रवासी मजदूरों पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि एक मजदूर की मौत शुक्रवार को गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अनंतनाग में हो गई थी, जबकि दूसरे मजदूर की, जिसे बेहतर इलाज के लिए स्कीम्स श्रीनगर भेजा गया था, शनिवार तड़के मौत हो गई।

 

मृतकों की पहचान छत्तीसगढ़ के रहने वाले दीपक रैट्रे (24), पिता उमा शंकर, और भूपिंदर (28), पिता दशरार के तौर पर हुई है। ये दोनों कश्मीर में प्रवासी मजदूर के तौर पर काम कर रहे थे। ALSO READ: अंकित शर्मा हत्याकांड में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा

 

अधिकारी ने बताया कि हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बल उस इलाके में पहुंचे, इलाके की घेराबंदी की और हमलावरों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।

 

इस बीच, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात से बात की। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को आतंकवाद-विरोधी अभियानों को तेज करने और दोषियों को सजा दिलाने के निर्देश दिए।

एक्स पर एक पोस्ट में, उपराज्यपाल ने कहा कि उन्होंने सुरक्षा बलों को हमले में शामिल आतंकवादियों को खत्म करने के लिए अभियान तेज करने का निर्देश दिया है।  उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की और दोहराया कि जम्मू कश्मीर प्रशासन और पूरा देश मजबूती से उनके साथ खड़ा है।

Weather Update : IMD का बड़ा अलर्ट, आज इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, MP के 14 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा

weather update 1 august

Weather Update 1 August : मानसून ने अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 1 अगस्त 2026 को देश के कई राज्यों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा है। ALSO READ: Commercial LPG Price Cut: अगस्त के पहले दिन सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, दिल्ली से लखनऊ तक कहां कितने घटे दाम?

 

राज्यवार मौसम अपडेट और भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, असम और अरुणाचल प्रदेश में आज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में अगले कुछ दिनों के दौरान छिटपुट से लेकर काफी व्यापक बारिश जारी रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।

 

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क बाधित होने और नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने का खतरा बना रह सकता है। असम और अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

 

क्या आपके राज्य में आज बंद रहेंगे स्कूल?

भारी बारिश और संभावित बाढ़/जलभराव के जोखिम को देखते हुए गुजरात, महाराष्ट्र और कुछ पहाड़ी जिलों के चुनिंदा हिस्सों में स्थानीय जिला प्रशासन ने अत्यधिक प्रभावित क्षेत्रों में स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने या समय में बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने स्थानीय जिला कलेक्टर या स्कूल प्रशासन के आधिकारिक आदेशों की पुष्टि अवश्य कर लें। ALSO READ: GPSC Exam 2026 : भारी बारिश के चलते 34 कैडर की परीक्षाएं स्थगित, नई तारीख का ऐलान

 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रशांत महासागर में सक्रिय एल नीनो (El Nino) के प्रभाव के कारण इस वर्ष अगस्त में समग्र वर्षा का स्तर सामान्य से कम रह सकता है। हालांकि, तात्कालिक डिप्रेशन और कम दबाव के क्षेत्र बनने के कारण कुछ राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। भारी बारिश वाले क्षेत्रों में यात्रा करने से बचें, बिजली के खंभों और कमजोर ढाँचों से दूर रहें। किसी भी आपात स्थिति के लिए स्थानीय प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर अपने पास रखें।

 

मध्यप्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

मध्यप्रदेश में 1 अगस्त 2026 के लिए मानसूनी गतिविधियों के चलते भारी बारिश, तेज हवाओं के चलने और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के 14 जिलों में अचानक बाढ़ आने का खतरा भी जताया गया है और पूरे सूबे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की स्थिति को देखते हुए किसानों, मछुआरों और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा भी बढ़ सकता है।

PM मोदी ने गाली देने वाले छात्रों को किया माफ, बोले- ये भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सही राह दिखाने की जरूरत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्हें और उनकी दिवंगत मां को कथित तौर पर गाली देने वाले छात्रों को माफ करने की बात कही। पीएम मोदी ने छात्रों को 'भटके हुए बच्चे' बताते हुए कहा कि उन्हें सजा देने या लंबे समय तक कानूनी कार्रवाई में उलझाने के बजाय सही मार्गदर्शन देने की जरूरत है।

ALSO READ: PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में कहा कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया, वह किसी भी सभ्य समाज के अनुरूप नहीं है। हालांकि, उन्होंने समाज से छात्रों के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई करने के बजाय उन्हें सुधारने और सही रास्ता दिखाने की अपील की।

 

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ शरारती बच्चों ने बहुत गंदी गालियां दीं… गालियां मुझे दी गईं और मेरी दिवंगत मां को भी दी गईं।  उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा को लेकर समाज का गुस्सा स्वाभाविक है, खासकर जब कथित तौर पर कुछ युवा महिलाओं द्वारा भी ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया गया हो। लेकिन अब जरूरत इस बात की है कि इन युवाओं को सही दिशा दिखाई जाए, न कि उन्हें कानूनी लड़ाई में उलझाया जाए।

ALSO READ: August 1 Rule Changes : 1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

'ये भटके हुए बच्चे हैं, इन्हें सही रास्ता दिखाना हमारा कर्तव्य'

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये भटके हुए बच्चे हैं और उन्हें सही रास्ता दिखाना समाज का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि बच्चों को सजा देकर, अदालतों के चक्कर लगवाकर या समाज में परेशान करके परिस्थितियों को नहीं बदला जा सकता।

 

पीएम मोदी ने कहा कि वह इन छात्रों को माफ करना चाहते हैं और समाज से भी ऐसा ही करने की अपील करते हैं। उन्होंने अपनी बात समझाने के लिए जीभ और दांत का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जब गलती से जीभ दांतों के बीच आ जाती है और खून निकल जाता है, तो हम अपने दांत नहीं तोड़ देते, क्योंकि दांत भी हमारे हैं और जीभ भी हमारी है। इसी तरह ये बच्चे भी हमारे ही हैं।

पीएम मोदी ने छात्रों से की आगे बढ़ने की अपील

 

प्रधानमंत्री ने छात्रों से इस घटना को पीछे छोड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को गलतियों से सीखकर देश को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

 

पीएम मोदी ने कहा, “बच्चों, आओ, देश के लिए मिलकर आगे बढ़ें। कुछ नया सीखें, अपनी गलतियों से भी सीखें। मैं आपके लिए जीता हूं, आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए मेहनत करता हूं। आओ, मिलकर देश को आगे बढ़ाएं। 

ALSO READ: अंकित शर्मा हत्याकांड में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा

जंतर-मंतर प्रदर्शन के वायरल वीडियो पर जीरो FIR

 

पीएम मोदी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब हाल ही में जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन से जुड़े एक वायरल वीडियो को लेकर जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। वायरल वीडियो में एक महिला द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने का दावा किया गया है। शिकायत के आधार पर 29 जुलाई को नोएडा में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी।

शुक्रवार को इसे दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया, क्योंकि कथित घटना दिल्ली के अधिकार क्षेत्र में हुई थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस पहले जीरो एफआईआर में दर्ज तथ्यों और वायरल वीडियो की सामग्री की जांच करेगी। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

india mea

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गई कथित कड़ी कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधा है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान की कार्रवाई की जांच करने और उसे जवाबदेह ठहराने की अपील की है। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 'निर्दय बल' का इस्तेमाल किया गया।

ALSO READ: Weather Update : क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

PoJK में 40 से ज्यादा लोगों की मौत का दावा

 

जायसवाल के मुताबिक, PoJK में बढ़ती महंगाई, प्रशासनिक उपेक्षा, राजनीतिक भेदभाव और अल्पसंख्यकों के खिलाफ कथित अत्याचारों को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हुए हैं। उन्होंने कहा कि 27 जुलाई से स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान हुई सुरक्षा कार्रवाई में 40 से अधिक नागरिकों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। इन प्रदर्शनों का नेतृत्व Joint Awami Action Committee (JAAC) कर रही है।

 

भारत ने कहा कि PoJK के लोगों ने इन मौतों की स्वतंत्र जांच के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अपील की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान की कार्रवाई पर नजर रखनी चाहिए और कथित अत्याचारों के लिए उसे जवाबदेह ठहराना चाहिए।

ALSO READ: Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

भारत ने 'मुजाहिदीन' को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना

जायसवाल ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के राजनीतिक मामलों के विशेष सहायक के कथित बयान का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रतिष्ठान ने जिन 'मुजाहिदीन' को भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए प्रशिक्षित, हथियारबंद और वित्त पोषित किया, वही अब पाकिस्तान के खिलाफ हथियार उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह बयान पाकिस्तान की नीतियों और उसके द्वारा लंबे समय से अपनाए गए आतंकवाद से जुड़े दृष्टिकोण पर गंभीर सवाल खड़े करता है। भारत ने यह भी आरोप लगाया कि PoJK के लोगों के प्रति पाकिस्तान के प्रतिष्ठान में 'पूर्ण उदासीनता' दिखाई दे रही है। जायसवाल ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की कथित टिप्पणी का भी जिक्र किया, जिसमें प्रदर्शनकारियों को 'दुश्मन' बताया गया था।

 

'पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा'

 

जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत ने एक बार फिर अपनी स्थिति स्पष्ट की। रणधीर जायसवाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का पूरा क्षेत्र, जिसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं, भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भारत की स्थिति स्पष्ट है कि ये क्षेत्र पहले भी भारत का हिस्सा थे, आज भी भारत का हिस्सा हैं और आगे भी भारत का हिस्सा बने रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और संबंधित पक्षों से इस क्षेत्र के लिए भारत के अनुसार सही नाम और शब्दावली का इस्तेमाल करने की अपील की।

ALSO READ: August 1 Rule Changes : 1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

New York Times की रिपोर्ट पर भी भारत ने जताई आपत्ति

यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत ने The New York Times की एक रिपोर्ट में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लिए 'Pakistani Kashmir' शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी। अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अखबार की हेडलाइन को 'भ्रामक और गलत' बताते हुए कहा था कि 'Pakistani Kashmir' नाम का कोई क्षेत्र नहीं है, बल्कि यह Pakistan-occupied Kashmir है। भारत ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के संबंध में इस्तेमाल की जाने वाली शब्दावली देश की संप्रभुता और उसके आधिकारिक रुख के अनुरूप होनी चाहिए।

इंदौर में क्यों लैंड हुआ बांग्लादेश एयर फोर्स का विमान, क्‍या है परदे के पीछे के 14 घंटे का रहस्य

indore airport

मध्‍यप्रदेश के इंदौर शहर के देवी अहिल्याबाई एयरपोर्ट पर अचानक बांग्लादेश एयर फोर्स के विमान की लैंडिंग हुई। ये विमान मस्कट से कराची होते हुए इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। विमान किन कारणों से इंदौर एयरपोर्ट पर उतरा, इसको लेकर कई घंटे तक रहस्य बना रहा। हालांकि बाद में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने स्पष्ट किया है कि विमान ईंधन भरने और ग्राउंड हैंडलिंग के बाद बांग्लादेश के लिए रवाना हो गया।

क्‍यों इंदौर एयरपोर्ट पर रातभर खड़ा रहा विमान : यह घटना 28 जुलाई शाम 5:24 की है। पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से अचानक आए बांग्लादेशी सैन्य विमान के इंदौर में लैंड होने की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। विमान में क्रू मेंबर के अलावा और कौन-कौन मौजूद था। ये साफ नहीं हुआ। बताया जाता है कि उन्होंने विमानन मंत्रालय की अनुमति के बाद विमान में ईंधन भरा। इसके बाद ग्राउंड हैंडलिंग के लिए विमान करीब 14 घंटे 36 मिनट तक एयरपोर्ट पर खड़ा रहा। 29 जुलाई को सुबह 8:00 बजे विमान ने वाराणसी के लिए टेकऑफ किया, जो वहां से ढाका के लिए रवाना हो गया।

इंदौर एयरपोर्ट के जनसंपर्क अधिकारी रामस्वरूप यादव कहना है “अन्य देश के विमान का उतरना सामान्य बात है। भारत सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी के निर्देश पर ही अन्य देशों के विमान उतरते हैं, क्योंकि स्वाभाविक रूप से इस विमान के इंटरनेशनल रूट पर इंदौर आया और उसने ईंधन भरने और ग्राउंड हैंडलिंग के बाद 28 जुलाई को रातभर हॉल्ट किया। अगले दिन सुबह 8:00 बजे विमान ने यहां से उड़ान भरी। इस मामले में कोई भी जानकारी और वस्तुस्थिति एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा ही स्पष्ट की जाएगी। इसमें इंदौर एयरपोर्ट प्रशासन का कोई हस्तक्षेप नहीं होता।

इंदौर के संगीत शिक्षक राहुल कुमार विश्वकर्मा के गीतों ने मन मोहा, सीएम मोहन यादव के आयोजन में दी प्रस्तुति

Rahul Kumar Vishwakarma

इंदौर के संगीत शिक्षक और गायक राहुल कुमार विश्वकर्मा ने सीएम डॉ मोहन यादव के एक आयोजन में अपने गीतों से सबका दिल जीत लिया। उन्‍होंने सीएम यादव के झाबुआ (थांदला) प्रवास के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत की।

राहुल सिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल, निपानिया (इंदौर) के Music HOD एवं संगीत शिक्षक हैं। राहुल कुमार विश्वकर्मा ने अपनी मधुर एवं प्रभावशाली प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

श्री विश्वकर्मा की प्रस्तुति की झाबुआ कलेक्टर योगेश तुकाराम भर्सट (IAS) एवं संयुक्त कलेक्टर सुश्री आयुषी बंसल सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने विशेष रूप से सराहना की।

बता दें कि राहुल कुमार विश्वकर्मा को संगीत क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा बाल कलाकार सम्मान एवं शिखर सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भी सम्मानित किया गया है।

कौन हैं संगीतकार राहुल विश्‍वकर्मा : बता दें कि संगीत शिक्षक राहुल विश्‍वकर्मा गायन और वादन का प्रशिक्षण देते हैं। उनसे कई संगीत प्रेमी प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे हैं। कई बच्‍चे उनसे सीख कर प्रतिष्‍ठित मंचों पर प्रस्‍तुति दे रहे  हैं। उन्‍हें इंडियन क्‍लासिकल और सुगम संगीत में महारात हासिल है। संगीत को समर्पित राहुल विश्‍वकर्मा ज्‍यादा से ज्‍यादा बच्‍चों को क्‍लासिकल म्‍यूजिक से जोडना चाहते हैं और भारतीय संगीत परंपरा को बरकरार रखना चाहते हैं।    

सीएम के आयोजन के बारे में प्रमुख बातें : 
जनजातीय क्षेत्र का विकास : झाबुआ, थांदला एवं आसपास के आदिवासी क्षेत्रों के समग्र विकास पर विशेष जोर।

किसानों का कल्याण : आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने का आह्वान।
 
महिला सशक्तिकरण : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना सहित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख।
 
युवा एवं रोजगार : युवाओं के लिए कौशल विकास, स्वरोजगार एवं रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर बल।
 
विकास परियोजनाएँ : क्षेत्र में चल रही एवं प्रस्तावित विकास परियोजनाओं की जानकारी।
 
सुशासन एवं जनकल्याण : शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समय पर पहुँचाने के निर्देश

Weather Update : क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

water update

Weather Forecast Tomorrow : देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 1 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

 

मध्यप्रदेश में 1 अगस्त 2026 के लिए मानसूनी गतिविधियों के चलते भारी बारिश, तेज हवाओं के चलने और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के 14 जिलों में अचानक बाढ़ आने का खतरा भी जताया गया है और पूरे सूबे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम की स्थिति को देखते हुए किसानों, मछुआरों और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा भी बढ़ सकता है।

ALSO READ: Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

इन 19 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

 

1 अगस्त को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, असम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में अगले कुछ दिनों के दौरान छिटपुट से लेकर काफी व्यापक बारिश जारी रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।

ALSO READ: PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

पहाड़ी राज्यों में बढ़ सकती है मुश्किल

 

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क बाधित होने और नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने का खतरा बना रह सकता है।

 

ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और वहां जाने वाले पर्यटकों को मौसम की स्थिति देखकर ही यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी जाती है।

ALSO READ: अंकित शर्मा हत्याकांड में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा

पूर्वोत्तर में बाढ़ का खतरा

 

असम और अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती है। निचले क्षोभमंडल स्तर पर मध्य असम के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है, जो मौसम की गतिविधियों को प्रभावित कर रहा है।

गुजरात से केरल तक भी मौसम सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार तट से दूर बना एक निम्न दबाव क्षेत्र दक्षिणी गुजरात से उत्तरी केरल तक फैले मौसम तंत्र को प्रभावित कर रहा है। इसके चलते पश्चिमी और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।