Lovlina Borgohain ने ग्लास्गो के रेस्टोरेंट में पकड़ी बड़ी गलती, भारत के नक्शे पर जताई आपत्ति

Lovlina Borgohain

ग्लासगो के रेस्टोरेंट में भारत के नक्शे से नॉर्थ ईस्ट का हिस्सा गायब, बॉक्सर लवलीना ने जताई नाराजगी

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदकों के साथ कुल 39 पदक अपने नाम किए। भारत ने स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल किया है। जीत का जश्न मनाने एक रेस्टोरेंट पहुंची मुक्केबाजों की टीम उस समय हैरान रह गई जब उन्हें मिले नैपकिन से पूर्वोत्तर गायब मिला। जम्मू कश्मीर को भी गलत तरीके से दिखाया गया था।

 

रेस्टोरेंट में शनिवार को डिनर के दौरान रजत पदक विजेता बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने बड़ी गलती पकड़ी। उन्होंने भारतीय रेस्टोरेंट में डिनर के दौरान मिले नैपकिन पर बने भारत के नक्शे से नॉर्थ-ईस्ट को गायब करने पर गहरी आपत्ति दर्ज कराई। उनके साथ भारतीय दल के अधिकारी भी थे। लवलीना बोरगोहेन की इस आपत्ति को वहां के लोगों ने गंभीरता से लिया। 

ग्लासगो के पॉपुलर भारतीय रेस्टोरेंट मिस्टर सिंग्स इंडिया में भारतीय मुक्केबाजों का दल यहां डिनर के लिए पहुंचा था। टेबल पर रखी नैपकिन पर नजर पड़ते ही खुशियों का माहौल अचानक गर्मा गया। स्टार बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने ध्यान दिया कि रेस्टोरेंट के नैपकिन पर भारत का जो नक्शा छपा था, उसमें से नॉर्थ ईस्ट इंडिया का पूरा हिस्सा गायब था। इस गंभीर लापरवाही पर लवलीना ने तुरंत अपनी नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट के नैपकिन पर छपे नक्शे से हमारा नॉर्थ ईस्ट इंडिया गायब है। भारत का हर एक हिस्सा बेहद अहम है और हर जगह देश का सही और पूरा नक्शा ही दिखाया जाना चाहिए।

 

BFI अध्यक्ष ने भी किया लवलीना का समर्थन

उनकी आपत्ति का बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के अध्यक्ष अजय सिंह ने भी तत्काल समर्थन किया। अजय सिंह ने न केवल उत्तर-पूर्व के बारे में बोरगोहेन की बात का समर्थन किया, बल्कि उसी नक्शे में जम्मू-कश्मीर को गलत तरीके से दिखाए जाने की ओर भी इशारा किया।

 

उन्होंने बताया कि इस नक्शे में सिर्फ नार्थ ईस्ट इंडिया ही नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर को भी सही तरीके से नहीं दिखाया गया था। अजय सिंह ने रेस्टोरेंट प्रबंधन से इन सभी नैपकिन को तुरंत हटाने और सही नक्शे का इस्तेमाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विदेशों में भारतीय संस्कृति और पहचान को बढ़ावा देने वाले किसी भी स्थान पर ऐसी बड़ी गलतियों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। ग्लासगो में मेहमाननवाजी के लिए मशहूर 'मिस्टर सिंह्स इंडिया' रेस्टोरेंट ने इस भौगोलिक गलती को सुधारने पर तत्काल ही ध्यान दिया और शीघ्र ही इसको दुरुस्त किया जाएगा।

दतिया उपचुनाव: चौथे राउंड के बाद कांग्रेस ने बनाई बढ़त, भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, दामोदर यादव साबित होंगे किंगमेकर

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के चार राउंड के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। डाक मतपत्रों में भाजपा को बढ़त मिलने के बाद शुरुआती चार राउंड तक पहले तीन राउंड तक भाजपा के आशुतोष तिवारी से आगे रहे। वहीं चौथे और पांचवे राउंड में कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा पर बढ़त बनाई है। दतिया विधानसभा चुनाव मं मतगणना में शुरुआती तीन राउंड तक भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन चौथे राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद मुकाबला पूरी तरह पलट गया। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने बढ़त हासिल कर ली है।

राउंड वार मतगणना
पहला राउंड (कुल मत)
भाजपा (आशुतोष तिवारी): 4551
कांग्रेस (घनश्याम सिंह): 3367
एएसपी (दामोदर यादव): 1917
स्थिति: भाजपा 1164 वोटों से आगे।

दूसरा राउंड (कुल मत)
भाजपा: 8253
कांग्रेस: 7378
एएसपी: 3530
स्थिति: भाजपा 875 वोटों से आगे।

तीसरा राउंड (कुल मत)
भाजपा: 12515
कांग्रेस: 12376
एएसपी: 4874
स्थिति: भाजपा की बढ़त घटकर सिर्फ 139 वोट रह गई।

चौथा राउंड (कुम मत)
कांग्रेस: 4808
भाजपा: 4058
एएसपी: 2025
 
चौथे राउंड की गिनती के बाद कुल मतों का आंकड़ा:
कांग्रेस: 17184
भाजपा: 16573
एएसपी: 6899
स्थिति: कांग्रेस को 783 वोटों से आगे बढ़त लेते हुए दिख रही है।

मतगणना के अब तक के रुझानों से साफ है कि दतिया उपचुनाव में भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच कांटे की टक्कर बनी हुई है। वहीं एएसपी के दामोदर यादव भी लगातार उल्लेखनीय मत प्राप्त कर रहे हैं, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय बना हुआ है। अब सभी की नजरें अगले राउंड की मतगणना पर टिकी हैं, जहां बढ़त का अंतर फिर बदल सकता है।
 

Weather Update: यूपी से राजस्थान तक भारी बारिश, 24 घंटे में 21 मौतें; इन राज्यों में IMD का अलर्ट

weather update 3 august

Weather Update 3 August: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर आक्रामक रुख अपना चुका है। वर्षा जन्य हादसों में पिछले 24 घंटों में 21 लोगों की मौत हो गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 अगस्त 2026 को कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ALSO READ: Top News 3 August: 3 राज्यों के उपचुनाव परिणाम, पप्पू यादव पर हमला, सावन का पहला सोमवार

 

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के आसपास बना निम्न दबाव क्षेत्र कमजोर होने के बावजूद मानसूनी ट्रफ धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ रही है।

 

राजस्थान के 24 जिलों में बारिश तेज बारिश हो रही है। अजमेर में सड़कों पर पानी भरा। बिहार और झारखंड में बिजली गिरने से 10 की मौत हो गई। केरलम और कर्नाटक में लैंडस्लाइड से 11 जानें गईं। भारी बारिश के कारण केरल की पम्बा नदी का जलस्तर बढ़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

कहां कैसा है मौसम?

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बादल छाए हुए है। मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। IMD ने बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। जलभराव वाले क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन स्थिति के अनुसार छुट्टियों का निर्णय ले रहा है। मुंबई, पुणे समेत महाराष्‍ट्र और गुजरात के कई हिस्सों में लगातार बारिश से जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

 

यूपी में मानसून सक्रिय

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 3 अगस्त को उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, गाजियाबाद, सहारनपुर, बरेली और आसपास के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी सिस्टम के दोबारा मजबूत होने से अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश का दायरा बढ़ेगा।

 

बिहार के 5 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

बिहार में मानसून की गतिविधियां बने होने से पटना सहित 16 जिलों में बारिश का दौर जारी है। रविवार को सुबह से छाए काले घने बादलों के बाद तेज वर्षा से मौसम पूरी तरह सुहाना बना हुआ है। वर्षा के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

Top News 3 August: 3 राज्यों के उपचुनाव परिणाम, पप्पू यादव पर हमला, सावन का पहला सोमवार

top news 3 august

Top News 3 August : दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर में मतगणना जारी। अमेरिका और ईरान में फिर बढ़ा चुनाव। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर चाकू से हमला। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत 39 पदकों के साथ चौथे नंबर पर रहा। आज सावन का पहला सोमवार है। 3 अगस्त की बड़ी खबरें :

 

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर में मतगणना

मध्यप्रदेश की दतिया, बिहार की बांकीपुर और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए परिणाम आज मतगणना के बाद आएंगे। तीनों ही सीटों पर भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। दतिया उपचुनाव में नतीजों से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सस्पेंड कर दिया गया है। पार्टी ने भितरघात के आरोपों के बाद कार्रवाई की। ALSO READ: दतिया उपचुनाव में नतीजों से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सस्पेंड, भितरघात के आरोपों के बाद कार्रवाई

 

अमेरिका और ईरान में फिर बढ़ा तनाव

ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि होर्मुज जलडमरूमध्य को तत्काल और पूरी तरह खोलने पर सहमति बन गई है। तेहरान ने कहा कि जब तक अमेरिका अपने शत्रुतापूर्ण कदम जारी रखेगा, तब तक मौजूदा स्थिति में बदलाव नहीं होगा।

 

पप्पू यादव पर चाकू से हमला

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू से हमले की कोशिश हुई। उन पर चप्पल भी फेंकी गई। हालांकि सुरक्षाकर्मियों और समर्थकों ने वक्त रहते उसे दबोचा और मौके पर ही धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। यादव ने कहा, यह हमला मेरी हत्‍या की साजिश थी। अगर जनता नहीं होती, तो आज हम मर जाते। ALSO READ: प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में पप्पू यादव पर चाकू से हमला, बोले- मेरी हत्या की साजिश थी….

 

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को 39 पदक

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का अभियान समाप्त हो गया है। भारत ने इन खेलों में 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदकों के साथ कुल 39 पदक अपने नाम किए। भारत ने स्पर्धा में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा के बाद चौथा स्थान हासिल किया है। 

 

आज सावन का पहला सोमवार

शिवभक्ति के पावन धाम सावन का आगाज हो चुका है और आज सावन का पहला सोमवार है। इस बार का पहला सोमवार बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन सुकर्मा योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का दुर्लभ और अत्यंत शुभ संयोग बन रहा है। ALSO READ: सावन का पहला सोमवार: जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और 5 खास उपाय

LIVE: दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर उपचुनाव के लिए मतगणना

bypoll election results 2026.jpg

Latest News Today Live Updates in Hindi : मध्यप्रदेश की दतिया, बिहार की बांकीपुर और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना कुछ ही देर में शुरू होगी। पल पल की जानकारी…

-मध्यप्रदेश की दतिया, बिहार की बांकीपुर और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी।

-दतिया उपचुनाव में नतीजों से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सस्पेंड, भितरघात के आरोपों के बाद कार्रवाई।

सावन के पहले सोमवार पर देशभर के शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु। पूजा-अर्चना और अभिषेक का दौर जारी।

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

BJP leader Piyush Goyal made this claim regarding Prime Minister Narendra Modi

Prime Minister Narendra Modi News : केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल ने आज कहा कि राहुल गांधी को युवाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से खतरा महसूस होता है, क्योंकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष खुद को युवा नेता मानते थे, लेकिन अब युवाओं के बीच उनका वैसा आकर्षण नहीं रहा। गोयल ने कहा, मैं उनकी निराशा और हताशा को समझ सकता हूं, क्योंकि मतदाता उन्हें बार-बार नकार रहे हैं। वे लगातार चुनाव हार रहे हैं। गोयल ने दावा किया कि जेन-जी (Gen-Z) हमेशा भाजपा के साथ रही है और युवा मतदाताओं का भाजपा को समर्थन बरकरार है।

 

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल ने आज कहा कि राहुल गांधी को युवाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से खतरा महसूस होता है, क्योंकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष खुद को युवा नेता मानते थे, लेकिन अब युवाओं के बीच उनका वैसा आकर्षण नहीं रहा।

ALSO READ: CJP Protest : आख़िर पेपर लीक पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किया फास्ट ट्रेक कोर्ट का ऐलान

वे लगातार चुनाव हार रहे हैं…

गोयल ने कहा, मैं उनकी निराशा और हताशा को समझ सकता हूं, क्योंकि मतदाता उन्हें बार-बार नकार रहे हैं। वे लगातार चुनाव हार रहे हैं। गोयल ने दावा किया कि जेन-जी (Gen-Z) हमेशा भाजपा के साथ रही है और युवा मतदाताओं का भाजपा को समर्थन बरकरार है। उन्होंने कहा, जेनरेशन जेड (जेन-जी) हमेशा हमारे साथ रही है।

ALSO READ: नरेंद्र मोदी ने तोड़ा नेहरू का 77 साल पुराना रिकॉर्ड, बने भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री

पेपर लीक मामले में क्‍या बोले पीयूष गोयल?

गोयल ने प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताया और कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि समाज का हर वर्ग प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है। गोयल ने कहा कि युवा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के विजन का लगातार समर्थन करते रहेंगे। गोयल ने पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार के कदमों का बचाव किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून बनाया गया है।

 

विपक्षी दलों ने किया था इस कानून का विरोध 

गोयल ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार 2024 में ऐसा कानून लेकर आई और बाद में संशोधन के जरिए इसे और मजबूत किया गया। इसमें सख्त सजा और तेजी से सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने का प्रावधान किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने संसद में इस कानून का विरोध किया था।

ALSO READ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र को संबोधन से जुड़ीं 20 खास बातें…

प्रधानमंत्री मोदी के विजन का समर्थन करते रहेंगे युवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान' पर पीयूष गोयल ने कहा कि भारत को नशा मुक्त बनाने का युवाओं का उत्साह ही विकसित भारत की मजबूत नींव रखेगा। उन्होंने कहा कि युवा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के मोदी के विजन का समर्थन करते रहेंगे।

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में पप्पू यादव पर चाकू से हमला, बोले- मेरी हत्या की साजिश थी….

Knife attack on Pappu Yadav at press conference

Attack on Pappu Yadav : बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर जानलेवा हमले की बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार, आज शाम यादव जब दिल्ली स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी उन पर चाकू से हमले की कोशिश हुई और चप्पल फेंकी गई। हालांकि सुरक्षाकर्मियों और समर्थकों ने वक्त रहते उसे दबोचा और मौके पर ही धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। यादव ने कहा, यह हमला मेरी हत्‍या की साजिश थी। अगर जनता नहीं होती, तो आज हम मर जाते। पुलिस ने चाकू अपने कब्जे में ले लिया है।

 

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर जानलेवा हमले की बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार, आज शाम यादव जब दिल्ली स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी उन पर चाकू से हमले की कोशिश हुई और चप्पल फेंकी गई। हालांकि सुरक्षाकर्मियों और समर्थकों ने वक्त रहते उसे दबोचा और मौके पर ही धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

ALSO READ: भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

….तो आज हम मर जाते

यादव ने कहा, यह हमला मेरी हत्‍या की साजिश थी। अगर जनता नहीं होती, तो आज हम मर जाते। पुलिस ने चाकू अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी बुलंदशहर का बताया जा रहा है। संदिग्ध के पास से मिले चाकू की तस्वीरें व वीडियो भी सामने आए हैं। घटना के बाद पप्पू यादव ने दावा किया कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा, मुझे मारने की कोशिश हुई है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

उन्होंने कहा, बाबा रोज कह रहे हैं- मुझे मार दो, जला दो, हम 51 लाख रुपए देंगे। हमलावर कौन है और वह किस नीयत से आया था, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना ने सांसदों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, पप्पू यादव पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में संसद के मानसून सत्र के दौरान उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए संसद परिसर में एक अनोखा प्रदर्शन किया था।

ALSO READ: बेडरूम वाले बयान पर नहीं थमा बवाल, फिर बोले पप्पू यादव- 70 से 80 प्रतिशत राजनेता देखते हैं पोर्न

पप्पू यादव द्वारा किए गए इस 'स्वांग' (ड्रामा) को लेकर सनातन धर्म के अनुयायियों और साधु-संतों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है। इस मामले में वाराणसी पुलिस ने शिकायत पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है।

मुख्यमंत्री योगी ने विधानभवन में अनेक कार्यों का किया शुभारंभ, भूतल स्थित नवीनीकृत कॉरिडोर का किया उद्घाटन

Chief Minister Yogi inaugurated several projects at Vidhan Bhavan

– मुख्यमंत्री योगी ने विधान परिषद् की डिजिटल लाइब्रेरी, विधान परिषद मंडप के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया 

– मुख्यमंत्री ने मुख्य भवन के भूतल पर स्थित नवीनीकृत कॉरिडोर तथा विधानसभा के नवनिर्मित पॉडकास्ट स्टूडियो का किया शुभारंभ

– मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर जैसे बने मॉडल के भीतर बैठकर उत्तर प्रदेश के इतिहास व विरासत को संजोती धार्मिक तस्वीरों को देखा

Chief Minister Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वदलीय बैठक से पहले रविवार को विधान भवन में अनेक विकास व सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद मंडप के सौंदर्यीकरण कार्य, विधान भवन भूतल स्थित नवीनीकृत कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसके पश्चात विधानसभा के नवनिर्मित पॉडकास्ट स्टूडियो समेत अनेक कार्यों का भी शुभारंभ किया। 

 

मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर जैसे बने मॉडल के भीतर बैठकर उत्तर प्रदेश के इतिहास व विरासत को संजोती धार्मिक तस्वीरों को देखा। यूपी की आध्यात्मिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य आदि की झलक भी देखी। उन्होंने पॉडकास्ट स्टूडियो का अवलोकन किया। सदन के भीतर जाकर भी वहां की व्यवस्थाओं आदि का भी जायजा लिया। 

ALSO READ: जनहित से जुड़े हर मुद्दे को सदन में रखें जनप्रतिनिधि : योगी आदित्यनाथ

इसके पहले विधानसभा पहुंचने पर अध्यक्ष सतीश महाना ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त/संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, ओमप्रकाश राजभर, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह आदि मौजूद रहे।

जनहित से जुड़े हर मुद्दे को सदन में रखें जनप्रतिनिधि : योगी आदित्यनाथ

Chief Minister Yogi Adityanath addressed an all party meeting at Vidhan Bhavan

– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन में सर्वदलीय बैठक को किया संबोधित

– मुख्यमंत्री की सभी राजनीतिक दलों से अपील, प्रदेश के विकास के लिए करें स्वस्थ चर्चा

– लोकतंत्र में संवाद महत्वपूर्ण, इससे निकले परिणाम होते हैं जनोपयोगी

– विगत 9 वर्ष में उत्तर प्रदेश के बारे में बदली देश-दुनिया की धारणा

– विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक

Chief Minister Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता पक्ष व विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधियों (विधानसभा/विधान परिषद सदस्यों) से कहा कि जनहित से जुड़े हर मुद्दे को सदन में रखें। साथ ही स्वस्थ चर्चा कर विकास को और गति प्रदान करने में सरकार का सहयोग करें। उन्होंने विपक्षी दलों से सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने की अपील भी की। मुख्यमंत्री रविवार को विधान भवन में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में आयोजित सर्वदलीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। यह बैठक 3 अगस्त (सोमवार) से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र के संचालन के संबंध में आयोजित की गई थी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में संवाद अत्यंत महत्वपूर्ण है और सदन जनप्रतिनिधियों को संवाद करने का मंच प्रदान करता है। इससे निकले परिणाम जनोपयोगी होते हैं। 9 वर्ष में विधानसभा ने पूरे देश में संसदीय कार्यप्रणाली में उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिससे लोकतंत्र मजबूत हुआ है। सदन स्वस्थ चर्चा-परिचर्चा के लिए जाना जा रहा है। यह काम सभी दलों के नेताओं की वजह से संभव हुआ है। सकारात्मक संवाद का परिणाम है कि विगत 9 वर्ष में उत्तर प्रदेश के बारे में देश-दुनिया की धारणा बदली है। 

ALSO READ: Sawan 2026 : सावन में आस्था का ज्वार, शिवालयों की घंटियों संग गूंजा 'बम-बम भोले', कांवड़ियों से गुलजार हुए बाजार, योगी सरकार ने किए पुख्ता इंतजाम

बैठक में नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मानसून सत्र में आमजन से जुड़े मुद्दों पर स्वस्थ चर्चा होनी चाहिए। इससे प्रदेश का विकास भी होता है और जनता की समस्याओं का समाधान भी। जनप्रतिनिधि को जनता के हित से जुड़े हर मुद्दों को सदन में गंभीरता से उठाना चाहिए। सीएम ने सभी सदस्यों से अपील की कि सदन के सुचारु संचालन में सभी सदस्यों का सहयोग मिलना चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की बाधा न आए।

 

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सदन के सुचारु संचालन के लिए सभी सदस्यों का सहयोग मांगा। बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त/संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्य़क्ष व कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी से रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’, निषाद पार्टी विधानमंडल दल के नेता रमेश सिंह, अपना दल (एस) के आरके पटेल, राष्ट्रीय लोकदल के राजपाल बालियान आदि मौजूद रहे।

मेरठ में कांवड़ यात्रा के बीच बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध तमंचों के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार, STF सिंडिकेट की तलाश में जुटी

मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इसी बीच मेरठ STF यूनिट और लालकुर्ती थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अवैध हथियार निर्माता एवं तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तजम्मुल के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 21 अवैध तमंचे बरामद किए गए हैं। मेरठ पुलिस के मुताबिक तजम्मुल लालकुर्ती थाना क्षेत्र में BSNL कार्यालय के पास स्थित अपने भाई के किराए के मकान में रूप से अवैध तमंचों का निर्माण कर रहा था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वह तैयार हथियारों की सप्लाई के लिए अपने साथियों का इंतजार कर रहा था।

ALSO READ: भारत में ड्रग्स सप्लाई आतंकी साजिश का हिस्सा, Gen-Z को PM मोदी ने दिया नशे से दूर रहने का मंत्र

मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वर्ष 2022 में मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में उसे 37 अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा, उसी वर्ष उसके खिलाफ अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़ा एक अन्य मामला भी दर्ज हुआ था।

 

फिलहाल STF और मेरठ पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि उसका नेटवर्क कितना बड़ा है, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा बरामद हथियार किन लोगों तक पहुंचाए जाने थे। जांच एजेंसियां इस पूरे सिंडिकेट की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं।

ALSO READ: पप्पू यादव के संसद प्रदर्शन पर CM धामी का पलटवार, बोले- सनातन और संत समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं, 'ऑपरेशन कालनेमि' का किया जिक्र

क्योंकि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद संवेदनशील रहती है, इसलिए जांच एजेंसियां इस पहलू की भी पड़ताल कर रही हैं कि क्या इन अवैध हथियारों की सप्लाई यात्रा के दौरान की जानी थी और इसके पीछे क्या उद्देश्य था। हालांकि, अब तक पुलिस ने यह पुष्टि नहीं की है कि इन हथियारों का इस्तेमाल कांवड़ यात्रा में किसी प्रकार की खलल डालने की साजिश के लिए किया जाना था। इस संबंध में जांच जारी है और पुलिस फिलहाल सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।