CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

CJP protest ends Abhijeet Dipke

कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता की आर्थिक स्थिति और उनके बेटे की विदेश में हुई उच्च शिक्षा के खर्च को लेकर सूरत के एक RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की है। RTI कार्यकर्ता अमित तिवारी ने इस मामले को लेकर निर्वाचन आयोग और कर अधिकारियों से भी वित्तीय पहलुओं की जांच करने का आग्रह किया है।

ALSO READ: Hero Vida VX2 Go : नई फिक्स्ड बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया वेरिएंट, 128 किमी रेंज; कीमत 1.13 लाख रुपए

अमित तिवारी ने सवाल उठाया है कि महाराष्ट्र सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारी भगवानराव दिपके ने अपने बेटे की विदेश में उच्च शिक्षा का खर्च किस तरह वहन किया। उन्होंने भगवानराव दिपके की वित्तीय स्थिति की जांच की मांग करते हुए उनकी सरकारी सेवा और सेवानिवृत्त कर्मचारी होने की स्थिति का हवाला दिया है।

ALSO READ: Gen-Z को PM मोदी ने दिया नशे से दूर रहने का मंत्र, शुरू किया नशा मुक्त युवा अभियान

कपिल सिब्बल के 1 करोड़ रुपए के कानूनी सहायता फंड पर भी सवाल

 

RTI कार्यकर्ता ने वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल की ओर से CJP प्रदर्शनकारियों के लिए घोषित 1 करोड़ रुपए के कानूनी रक्षा कोष को लेकर भी निर्वाचन आयोग और कर अधिकारियों से जांच की मांग की है।

 

सिब्बल ने सोमवार को NEET पेपर लीक विवाद को लेकर हुए आंदोलन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए CJP की ओर से बनाए गए फंड में 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी। तिवारी ने इस फंड की प्रकृति और इसके वित्तीय स्रोतों की भी जांच किए जाने की मांग की है।

ALSO READ: NEET UG 2026 Counselling: 4 अगस्त से शुरू होगी AIQ काउंसलिंग, 8 सितंबर से नया सत्र, जानें MBBS एडमिशन का पूरा शेड्यूल

CJP के राजनीतिक दल के रूप में संचालन पर भी सवाल

 

अमित तिवारी ने कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) की कानूनी और राजनीतिक स्थिति पर भी सवाल उठाया है। उनका कहना है कि CJP एक अपंजीकृत संस्था है, लेकिन राजनीतिक दल के नाम से काम कर रही है। तिवारी के मुताबिक, यदि CJP के लिए 1 करोड़ रुपए का कानूनी रक्षा कोष घोषित किया गया है, तो चुनाव आयोग को यह जांचना चाहिए कि क्या यह संगठन जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29A के तहत पंजीकृत है या नहीं। उन्होंने कहा कि यदि संस्था पंजीकृत नहीं है, तो राजनीतिक दल के नाम से उसका संचालन और धन का संग्रह या प्राप्ति जांच के दायरे में आ सकती है।

ALSO READ: US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

GST को लेकर भी जांच की मांग

RTI कार्यकर्ता ने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) का भी रुख किया है। उन्होंने बोर्ड से यह जांचने का अनुरोध किया है कि सिब्बल की प्रस्तावित 1 करोड़ रुपए की राशि पर GST लागू होता है या नहीं। फिलहाल, इन सभी मुद्दों पर RTI कार्यकर्ता की ओर से जांच की मांग की गई है। उनके आरोपों और सवालों के आधार पर संबंधित प्राधिकरणों की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

ALSO READ: दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान 6 दिन तक पथराव, 244 पुलिसकर्मी और 209 नागरिक घायल, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

कौन हैं अमित तिवारी

अमित तिवारी गुजरात के सूरत जिले के रहने वाले हैं। वे एक आरटीआई एक्टिविस्ट हैं। अभिजीत दिपके और उनके पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के बाद अमित तिवारी सुर्खियों में हैं। यह पहला मामला है जब अमित तिवारी किसी तरह की सुर्खियों में आए हो। इससे पहले उन्हें कम लोग ही जानते थे।

Gen-Z को PM मोदी ने दिया नशे से दूर रहने का मंत्र, शुरू किया नशा मुक्त युवा अभियान

narendra modi distributes government jobs appointment letter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश के युवाओं का मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ करते हुए कहा कि हमारे समाज में भी नशे को हमेशा एक बुराई के रूप में देखा है।

ALSO READ: Hero Vida VX2 Go : नई फिक्स्ड बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया वेरिएंट, 128 किमी रेंज; कीमत 1.13 लाख रुपए

हमारे संतों ने, गुरुओं ने हमें इससे बचने के लिए चेताया…हमारी संस्कृति में बचाव के लिए चेतावनी भी दी गई है और नशे की आदत लगने पर उससे निकलने के रास्ते भी बताए गए हैं। समाज का सहयोग, योग और ध्यान की ताकत नशे के खिलाफ हमारे अंतर्मन को ताकत देते हैं। इसके लिए युवाओं को हर तरह के नशे और मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहना होगा।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अभियान सिर्फ युवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य उनके परिवारों, समाज और पूरे देश को नशामुक्त बनाने के प्रयासों से जोड़ना है।

ALSO READ: दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान 6 दिन तक पथराव, 244 पुलिसकर्मी और 209 नागरिक घायल, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

100 सप्ताह तक चलेगा जनभागीदारी अभियान

 

पीएम मोदी ने बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने खुद को Gen-Z का प्रतिनिधि बताया।

 

इस अभियान के तहत देशभर में 100 सप्ताह तक ‘जनभागीदारी’ अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत हर रविवार देश के अलग-अलग हिस्सों में नशे के खिलाफ जागरूकता और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

युवाओं को बनाया जाएगा सामाजिक बदलाव का दूत

 

अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने समुदाय में सकारात्मक सामाजिक बदलाव का दूत बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके तहत खेल प्रतियोगिताएं, वॉकाथॉन, ध्यान सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, चर्चा मंच, कला प्रतियोगिताएं और विभिन्न सामुदायिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

 

2020 में शुरू हुआ था नशा मुक्त भारत अभियान

 

कार्यक्रम में केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त भारत’ के विजन के अनुरूप वर्ष 2020 में नशा मुक्त भारत अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि नए अभियान के जरिए नशे के खिलाफ जागरूकता को और व्यापक स्तर पर ले जाने तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान 6 दिन तक पथराव, 244 पुलिसकर्मी और 209 नागरिक घायल, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

cjp jantar mantar protest

कथित NEET-UG पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के सेंट्रल इलाके में कॉकroach जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान छह दिनों से अधिक समय तक अलग-अलग स्थानों पर पथराव की घटनाएं सामने आने का दावा किया गया है। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए संयम बरता और संवेदनशीलता को देखते हुए हालात को नियंत्रित किया।

ALSO READ: NEET UG 2026 Counselling: 4 अगस्त से शुरू होगी AIQ काउंसलिंग, 8 सितंबर से नया सत्र, जानें MBBS एडमिशन का पूरा शेड्यूल

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक खबर के मुताबिक संसद के आसपास करीब 2 किलोमीटर के दायरे में प्रदर्शन से जुड़े कई स्थानों को संवेदनशील बिंदु यानी फ्लैशपॉइंट के रूप में चिन्हित किया गया था। इन स्थानों में महत्वपूर्ण सड़कें और चौराहे शामिल थे।

संसद के आसपास इन जगहों पर हुई पथराव की घटनाएं

दस्तावेज के मुताबिक, जिन स्थानों पर पथराव की घटनाएं दर्ज की गईं, उनमें गोल डाक खाना, टॉल्स्टॉय-जनपथ क्रॉसिंग, रफी मार्ग पर रेल भवन के पास बैरिकेड, जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस स्थित LIC बिल्डिंग के पास आउटर सर्किल, टॉल्स्टॉय-संसद मार्ग कॉरिडोर के कई हिस्से, SBI बिल्डिंग के पास संसद मार्ग, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के पास रायसीना रोड और संसद मार्ग-टॉल्स्टॉय रोड की ओर रिगल बिल्डिंग क्षेत्र शामिल हैं। रफी मार्ग पर रेल भवन के पास स्थित बैरिकेड को संसद के सबसे नजदीक का घटनास्थल बताया गया है। अन्य स्थान संसद से करीब 0.8 से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित थे।

 

25 जुलाई तक जारी रहा पथराव

सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा के बाद भी पथराव की घटनाएं जारी रहीं और 25 जुलाई तक स्थिति बनी रही। इसी दिन CJP ने सरकार की ओर से अपनी मांगें स्वीकार किए जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की थी। इनमें तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी शामिल थी। अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और इसे और अधिक हिंसक होने से रोकने का प्रयास किया।

सरकारी संपत्ति को भी नुकसान

प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान और कुछ सामान के गायब होने का भी उल्लेख है। इसके अनुसार, 110 बैरिकेड और 171 रस्सियां क्षतिग्रस्त हुईं या गायब मिलीं। इसके अलावा एक वायरलेस सेट, एक बॉडी-वॉर्न कैमरा, 10 हैंड-हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD), दो पब्लिक एड्रेस सिस्टम, 15 लाउडहेलर, 10 अग्निशामक यंत्र, चार वायर कटर और एक एक्स-रे बैगेज स्कैनर के भी क्षतिग्रस्त या गायब होने की जानकारी दी गई है।

355 हेलमेट समेत सुरक्षा उपकरण क्षतिग्रस्त

 

प्रदर्शन के दौरान पुलिस के सुरक्षा उपकरणों को भी नुकसान पहुंचने की बात दस्तावेज में कही गई है। इसमें 355 हेलमेट, 285 बॉडी प्रोटेक्टर, 54 शील्ड, 10 टॉर्च, 24 फर्स्ट-एड बॉक्स और 12 कंबल क्षतिग्रस्त या गायब होने का उल्लेख है। दस्तावेज के अनुसार, 29 सरकारी वाहनों पर भी असर पड़ा। इनमें कार, बस, मोटरसाइकिल और टेंपो शामिल हैं। एक पानी का टैंकर, एक DTC बस और एक सार्वजनिक वाहन के क्षतिग्रस्त होने की भी जानकारी दी गई है।

 

244 पुलिसकर्मी और 209 नागरिक घायल

प्रदर्शन के दौरान 244 पुलिसकर्मियों और 209 नागरिकों के घायल होने की बात भी दस्तावेज में कही गई है। इन मामलों को मेडिको-लीगल केस (MLC) के तौर पर दर्ज किया गया। इनमें बार-बार दी गई चेतावनियां, बैरिकेड तोड़ना, वाहनों को नुकसान पहुंचाना और पुलिसकर्मियों तथा प्रेस के साथ कथित तौर पर लगातार अभद्र व्यवहार शामिल था।

Sawan 2026 : सावन में आस्था का ज्वार, शिवालयों की घंटियों संग गूंजा ‘बम-बम भोले’, कांवड़ियों से गुलजार हुए बाजार, योगी सरकार ने किए पुख्ता इंतजाम

cm yogi

कांवड़ यात्रा शुरू होने के साथ ही शिव मंदिरों में घंटियों की गूंज और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया है। हरिद्वार, कछला घाट और गंगोत्री जैसे तीर्थों से गंगाजल लेकर निकले शिवभक्त पैदल, दौड़ते हुए और कलश सजाकर अपने-अपने आराध्य शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। यह यात्रा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं, बल्कि सनातन आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण बन चुकी है। मंदिर सजे हुए हैं और परिसर में घंटों की आवाज के साथ बम-बम भोले की गूंज है।
 

आस्था की धारा हर वर्ष होती जा रही अधिक विराट

प्रदेश के शिव मंदिर—चाहे वह काशी विश्वनाथ हों, अयोध्या के नागेश्वरनाथ हों या फिर छोटे कस्बों के प्राचीन शिवालय, हर वर्ष सावन में कांवड़ियों के जयघोष से गूंज उठते हैं और इस बार भी गूंज रहे हैं। शासन-प्रशासन की व्यवस्थाओं, व्यापारियों के उत्साह और श्रद्धालुओं की अटूट भक्ति ने मिलकर कांवड़ यात्रा को न केवल धार्मिक आस्था का सबसे बड़ा उत्सव बना दिया है, बल्कि यह सामाजिक एकता, अनुशासन और सांस्कृतिक गौरव का भी प्रतीक बन चुकी है। बदलते समय के साथ भले ही कांवड़ का स्वरूप बदला हो, लेकिन भगवान शिव के प्रति भक्तों का समर्पण आज भी उतना ही अटूट और जीवंत है। यही वजह है कि अयोध्या, काशी, प्रयागराज, मेरठ, सहारनपुर के छोटे-बड़े सभी मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ है। 
 

योगी सरकार का सुरक्षा और संवाद मॉडल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस बार कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूरे बरेली जोन सहित नौ जिलों में एक नया संवाद मॉडल एक साथ लागू किया जा रहा है। इसके तहत 19 बिंदुओं पर पुलिस प्रशासन सीधे जनता और धर्मगुरुओं से संवाद कर रहा है, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की अफवाह या असामाजिक तत्वों को पनपने का मौका न मिले। सड़क सुरक्षा के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। पहले सोमवार को कांवड़ियों का महाजत्था हरिद्वार और कछला घाट के लिए रवाना होगा, जिसमें हजारों शिवभक्त शामिल होंगे। कांवड़ मार्गों पर विश्राम स्थल, पथ प्रकाश और सेवा शिविरों की व्यवस्था भी सरकार की ओर से सुनिश्चित की जा रही है, जिससे रात्रि में भी यात्रा निर्बाध रूप से जारी रह सके।
 

बाजारों में रौनक, महादेव के स्लोगन वाली टी शर्ट युवाओं की पसंद

कांवड़ यात्रा की दस्तक के साथ ही मेरठ सहित प्रदेश भर के बाजार भगवामय हो उठे हैं। दुकानों पर महादेव के आकर्षक स्लोगन वाली टी-शर्ट युवाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं, जिनमें ‘काल उसका क्या करे, जो भक्त हो महाकाल का’ जैसे संदेश खास आकर्षण का केंद्र हैं। 80 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की टी-शर्ट के साथ भगवा गमछे, वाटरप्रूफ मोबाइल कवर और हॉफ पैंट की बिक्री भी तेजी से बढ़ी है। इसके अलावा जलाभिषेक के लिए उपयोग होने वाले सजावटी स्टील कलश और पूजन सामग्री की मांग में भी उछाल देखने को मिल रहा है।

1500 करोड़ की अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

आस्था के इस महापर्व से कारोबार को भी नई गति मिलती है। व्यापारिक अनुमानों के मुताबिक इस बार कांवड़ यात्रा से प्रदेश भर में करीब 1500 करोड़ रुपये की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा, जबकि अकेले मेरठ में ही करीब 300 करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना जताई जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि यात्रा शुरू होते ही बाजार में और तेजी आने की उम्मीद है।

Delhi Earthquake : दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.9 रही तीव्रता

earthquake

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार, 2 अगस्त की सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में दर्ज किया गया। भूकंप के झटके तड़के उस समय महसूस किए गए, जब ज्यादातर लोग सो रहे थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology-NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.9 मापी गई।  भूकंप रविवार सुबह 4 बजकर 14 मिनट 01 सेकंड (IST) पर आया।

ALSO READ: NEET UG 2026 Counselling: 4 अगस्त से शुरू होगी AIQ काउंसलिंग, 8 सितंबर से नया सत्र, जानें MBBS एडमिशन का पूरा शेड्यूल

8 किलोमीटर की गहराई पर था भूकंप का केंद्र

NCS ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए भूकंप की जानकारी साझा की। केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से करीब 8 किलोमीटर नीचे था। फिलहाल इस हल्के भूकंप से किसी बड़े नुकसान या जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

NEET UG 2026 Counselling: 4 अगस्त से शुरू होगी AIQ काउंसलिंग, 8 सितंबर से नया सत्र, जानें MBBS एडमिशन का पूरा शेड्यूल

NEET UG 2026 के बाद मेडिकल कॉलेजों में MBBS और अन्य स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अहम अपडेट है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के अनुसार अखिल भारतीय कोटा (AIQ) के तहत काउंसलिंग का पहला राउंड 4 अगस्त 2026 से शुरू होगा। MCC के जारी कार्यक्रम के मुताबिक, डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए AIQ काउंसलिंग का पहला चरण 4 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा। इस चरण में सीट आवंटन के बाद उम्मीदवारों को 22 अगस्त तक दाखिला लेना होगा।

ALSO READ: US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

 AIQ Counselling 2026 का पूरा शेड्यूल

AIQ के तहत MBBS और अन्य UG मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कुल तीन राउंड आयोजित किए जाएंगे। पहले राउंड की काउंसलिंग 4 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक होगी और इस चरण में चयनित उम्मीदवारों को 22 अगस्त तक एडमिशन लेना होगा। इसके बाद दूसरे राउंड की काउंसलिंग 24 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। वहीं तीसरा राउंड 10 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक चलेगा। यह शेड्यूल खास तौर पर डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के AIQ काउंसलिंग कार्यक्रम के तहत जारी किया गया है।

 

State Quota Counselling का भी शेड्यूल जारी

 

राज्य कोटे की मेडिकल सीटों के लिए काउंसलिंग का पहला राउंड 13 अगस्त से 22 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को इस चरण में 28 अगस्त तक दाखिला लेना अनिवार्य होगा। इसके बाद राज्य कोटे की दूसरे चरण की काउंसलिंग 31 अगस्त से 8 सितंबर तक और तीसरा चरण 16 सितंबर से 26 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।

8 सितंबर से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

MCC के अनुसार, 2026-27 बैच का शैक्षणिक सत्र 8 सितंबर 2026 से शुरू होगा। ऐसे में मेडिकल प्रवेश की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को काउंसलिंग की तारीखों और संबंधित कॉलेज में रिपोर्टिंग की समयसीमा पर विशेष ध्यान देना होगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे काउंसलिंग के दौरान आवश्यक दस्तावेज, सीट आवंटन और रिपोर्टिंग से संबंधित निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।

अमेरिका के इडाहो में रेस्टोरेंट में गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, संदिग्ध हमलावर भी मारा गया

crime

अमेरिका के इडाहो राज्य के ट्विन फॉल्स शहर में शनिवार को एक रेस्टोरेंट में गोलीबारी की घटना में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। गोलीबारी ट्विन फॉल्स के सबसे व्यस्त व्यावसायिक इलाकों में से एक में हुई। इस क्षेत्र में कई होटल, रेस्टोरेंट और बड़े रिटेल स्टोर मौजूद हैं।

ALSO READ: US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

अधिकारियों के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर भी मारा गया है और इलाके में जारी शेल्टर-इन-प्लेस आदेश हटा दिए गए हैं। अधिकारियों ने लोगों को घरों के अंदर रहने के निर्देश भी वापस ले लिए हैं। 

यह अभी स्पष्ट नहीं है कि मृतकों की संख्या में संदिग्ध हमलावर भी शामिल है या नहीं। संदिग्ध शूटर घटनास्थल के पास मृत मिला। पुलिस अब उसकी पहचान और गोलीबारी के पीछे के संभावित मकसद का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का मानना है कि घटना में एक सक्रिय शूटर शामिल था। हालांकि, पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसमें अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं।

UP को बड़ी वित्तीय राहत, 19,208 करोड़ रुपए की अग्रिम कर हिस्सेदारी मिली, CM योगी ने PM मोदी को कहा धन्यवाद

Yogi with Modi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति उत्तर प्रदेश को करों के बंटवारे (टैक्स डिवोल्यूशन) की अग्रिम किस्त के रूप में 19,208 करोड़ रुपए जारी किए जाने पर आभार व्यक्त किया।

 

सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का उत्तर प्रदेश को करों के बंटवारे (टैक्स डिवोल्यूशन) की अग्रिम किस्त के रूप में 19,208 करोड़ रुपए जारी किए जाने पर हार्दिक आभार। समय पर मिला यह सहयोग सहकारी संघवाद की भावना को प्रतिबिंबित करता है। 

 

सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम से राज्य की वित्तीय क्षमता और सुदृढ़ होगी तथा विकास कार्यों, आधारभूत संरचना के निर्माण और जनकल्याणकारी पहलों को नई गति मिलेगी। हम सभी मिलकर एक अधिक सशक्त और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Weather Alert : 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 13 में भारी बारिश-आंधी; दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम? असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

weather update 31 july

पश्चिम भारत के गुजरात राज्य में 2 अगस्त को जबरदस्त बारिश की संभावना जताई गई है। इसके कारण राज्य के तटीय और मध्य भाग बहुत प्रभावित रहेंगे। महाराष्ट्र के पुणे और नासिक के घाट क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 1 से 7 अगस्त के दौरान मानसून काफी सक्रिय रहेगा।

1 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके चलते वहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

 

मौसम विभाग के मुताबिक 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज बिहार के अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 2 से 6 अगस्त तक 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही बिजली चमकने के साथ भारी बारिश के आसार हैं। 

 

पूर्वोत्तर राज्यों यानी असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश का दौर आज भी जारी रहेगा।  दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद और गुरुग्राम में आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की संभावना है। 

Gujarat Heavy Rain

अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और हवा में नमी होने से उमस महसूस हो सकती है। जबकि कोंकण तटबंध के कारण मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है। लोकल ट्रेन सेवा और ट्रैफिक पर हल्का असर पड़ सकता है।

 

असम में बाढ़ की स्थिति में शनिवार को मामूली सुधार हुआ और प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 1.78 लाख रह गई। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। बुलेटिन के अनुसार हालांकि बाढ़ प्रभावित जिलों की संख्या बढ़कर सात हो गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में राज्य में किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है और मृतकों की संख्या 82 ही है।

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

President Donald Trump is preparing for another attack on Iran

Iran-US war news : अमेरिका और ईरान के बीच जंग थमती नजर नहीं आ रही है। क्या अमेरिका, ईरान में कुछ बड़ा करने वाला है? खबरों के अनुसार, अमेरिका और इसराइल ईरान के खिलाफ नए सैन्य अभियान की तैयारी कर रहे हैं। यह सवाल पश्चिम एशिया के कई देशों में अमेरिकी दूतावासों ने अमेरिकी नागरिकों से किए गए आग्रह के बाद उठा है। खबरों के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले एक-दो दिनों में ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमलों को मंजूरी दे सकते हैं। ट्रंप का मानना है कि यदि तेहरान वार्ता की मेज पर नहीं लौटता है तो उसे कड़ी सैन्य कार्रवाई का सामना करना होगा। ट्रंप ने ईरान पर और अधिक सैन्य हमले करने की चेतावनी दी है।

 

ईरान में कुछ बड़ा करने वाला है अमेरिका

अमेरिका और ईरान के बीच जंग थमती नजर नहीं आ रही है। क्या अमेरिका, ईरान में कुछ बड़ा करने वाला है? खबरों के अनुसार, अमेरिका और इसराइल ईरान के खिलाफ नए सैन्य अभियान की तैयारी कर रहे हैं। यह सवाल पश्चिम एशिया के कई देशों में अमेरिकी दूतावासों ने अमेरिकी नागरिकों से किए गए आग्रह के बाद उठा है। खबरों के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले एक-दो दिनों में ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमलों को मंजूरी दे सकते हैं।

ALSO READ: Donald Trump : ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले के बाद बोले- 'करारा जवाब देंगे'

तेहरान ने भी दी कड़ी चेतावनी 

ट्रंप का मानना है कि यदि तेहरान वार्ता की मेज पर नहीं लौटता है तो उसे कड़ी सैन्य कार्रवाई का सामना करना होगा। ट्रंप ने ईरान पर और अधिक सैन्य हमले करने की चेतावनी दी है। इन खबरों के बीच तेहरान ने भी कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उस पर दोबारा हमला हुआ तो इस बार जवाब केवल सैन्य ठिकानों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पश्चिम एशिया में अमेरिका के ऊर्जा प्रतिष्ठान और इसराइल के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे भी ईरानी मिसाइलों और ड्रोन के निशाने पर होंगे। 

 

हम सिर्फ जीतना चाहते हैं…

अमेरिका रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खुलवाने के लिए दबाव बना रहा है। ट्रंप ने कहा कि हम सिर्फ जीतना चाहते हैं। उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई अभी कुछ समय तक जारी रह सकती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान पर बहुत कड़ा प्रहार करेगा।

ALSO READ: अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

ईरान पर भरोसा लगातार कम हो रहा

एक समय ऐसा आएगा जब वे कहेंगे कि अब हम और नहीं झेल सकते। ट्रंप ने कहा कि तेहरान ने पिछले महीने अमेरिका के साथ युद्धविराम संबंधी एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन इसके तुरंत बाद उसने उसे तोड़ दिया, वाणिज्यिक जहाजों पर हमला किया और अमेरिकी सैनिकों की हत्या की। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान पर उनका भरोसा लगातार कम हो रहा है। उनका आरोप था कि वार्ता के दौरान भी ईरान ने मिसाइल हमले जारी रखे।

ALSO READ: ट्रंप का सनसनीखेज दावा: चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटर्स का डेटा चुराया, जल्द सामने आएंगे खुफिया दस्तावेज

ईरान को और कमजोर करने की जरूरत

ट्रंप ने कहा कि ईरान पहले ही काफी कमजोर हो चुका है, लेकिन उसे और कमजोर करने की जरूरत है। तनाव के बीच शनिवार को कुवैत में भी ड्रोन हमले हुए। कुवैती सेना के अनुसार, एक सरकारी इमारत और एक नागरिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा, जबकि वायु रक्षा प्रणाली ने देश की सीमा में प्रवेश करने वाले कई ड्रोन मार गिराए। तनाव के बीच रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य में शनिवार को कतर के एक एलएनजी टैंकर पर हमला हुआ।