Weather Update : क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

water update

Weather Forecast Tomorrow : देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 1 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

 

मध्यप्रदेश में 1 अगस्त 2026 के लिए मानसूनी गतिविधियों के चलते भारी बारिश, तेज हवाओं के चलने और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के 14 जिलों में अचानक बाढ़ आने का खतरा भी जताया गया है और पूरे सूबे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम की स्थिति को देखते हुए किसानों, मछुआरों और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा भी बढ़ सकता है।

ALSO READ: Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

इन 19 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

 

1 अगस्त को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, असम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में अगले कुछ दिनों के दौरान छिटपुट से लेकर काफी व्यापक बारिश जारी रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।

ALSO READ: PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

पहाड़ी राज्यों में बढ़ सकती है मुश्किल

 

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क बाधित होने और नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने का खतरा बना रह सकता है।

 

ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और वहां जाने वाले पर्यटकों को मौसम की स्थिति देखकर ही यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी जाती है।

ALSO READ: अंकित शर्मा हत्याकांड में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा

पूर्वोत्तर में बाढ़ का खतरा

 

असम और अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती है। निचले क्षोभमंडल स्तर पर मध्य असम के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है, जो मौसम की गतिविधियों को प्रभावित कर रहा है।

गुजरात से केरल तक भी मौसम सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार तट से दूर बना एक निम्न दबाव क्षेत्र दक्षिणी गुजरात से उत्तरी केरल तक फैले मौसम तंत्र को प्रभावित कर रहा है। इसके चलते पश्चिमी और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

IB अधिकारी हत्या मामले में ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने कहा- ‘शव को जानवर की तरह घसीटा गया’

Ankit Sharma Murder Case: दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। बता दें कि फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयाल पुर इलाके में हुए दंगों के दौरान उनकी बेरहमी हत्या कर दी गई थी।

सजा सुनाते हुए अदालत ने अपराध की प्रकृति पर कड़ी टिप्पणी की और इसे “बेहद बर्बर” कृत्य बताया। अदालत ने कहा, “जिस तरह से यह अपराध किया गया, वह बेहद बर्बर था और इसे सिर्फ धर्म के आधार पर अंजाम दिया गया है।”

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने भी हत्या की भयानक प्रकृति पर जोर देते हुए कहा कि “अंकित शर्मा के शव को किसी जानवर की तरह घसीटा गया।” कोर्ट ने उनके साथ की गई बर्बरता को “घिनौना और विचलित करने वाला” बताया।

यह सजा AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन और अन्य आरोपियों को अंकित शर्मा की हत्या में शामिल होने का दोषी ठहराए जाने के बाद सुनाई गई है। बता दें कि अंकित शर्मा का शव फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा के दौरान एक नाले में मिला था।

ताहिर हुसैन ने खुद को बेगुनाह बताया

गौरतलब है कि 26 वर्षीय इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या दंगों से जुड़े सबसे चर्चित मामलों में से एक बन गई थी। इस घटना को लेकर अभियोजन पक्ष का आरोप था कि शर्मा पर भीड़ ने हमला किया और उनकी हत्या कर दी, जबकि हुसैन ने पूरे ट्रायल के दौरान खुद को बेगुनाह बताया।

चार्जशीट के मुताबिक, 25 फरवरी को शाम करीब 5 बजे ताहिक हुसैन के घर के पास दो गुटों के बीच तनाव कम करने की कोशिश कर रहे शर्मा को कथित तौर पर भीड़ ने घेर लिया था।

प्रदीप भंडारी की प्रतिक्रिया

फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (AAP) का संबंध 2020 के दिल्ली दंगों से था।

X पर एक पोस्ट में भंडारी ने लिखा, “IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के लिए ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा मिली है! AAP दंगाइयों की पार्टी है! 2020 के हिंदू-विरोधी दिल्ली दंगों के पीछे AAP का हाथ था!”

उनकी यह टिप्पणी दिल्ली कोर्ट द्वारा अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन और चार अन्य लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के कुछ ही समय बाद आई है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली दंगों से पार्टी को जोड़ने वाले सभी आरोपों से लगातार इनकार किया है।

कपिल मिश्रा ने फैसले का स्वागत किया

सजा सुनाए जाने के बाद, दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और इसे इस मामले में न्याय की शुरुआत बताया।

X पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा मिलना न्याय की शुरुआत है। अंकित शर्मा जी की जिस बेरहमी से हत्या की गई, मौत के बाद भी चाकू मारे गए और शव को नाले में फेंक दिया गया – यह निश्चित रूप से ‘दुर्लभतम से दुर्लभ’ (rarest of rare) मामला है। उम्मीद है कि हाई कोर्ट में यह उम्रकैद की सजा मौत की सजा में बदल जाएगी।”

हम हाई कोर्ट में अपील करेंगे

सजा सुनाए जाने के बाद ताहिर हुसैन ने कहा कि वह दिल्ली हाई कोर्ट में इस फैसले को चुनौती देंगे। उन्होंने कोर्ट के बाहर पत्रकारों से कहा, “हम हाई कोर्ट में अपील करेंगे। हमें जरूर न्याय मिलेगा।”

यह भी पढ़ें: पानी पर तैरेंगे सोलर पैनल! जानिए क्या है प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना और किसे मिलेगा फायदा