
Kulgam Terrorist Attack : जम्मू कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार देर रात हुए आतंकी हमले में जख्मी दूसरे प्रवासी श्रमिक द्वारा दम तोड़ दिए जाने से मरने वालों की संख्या 2 हो गई है। ALSO READ: PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति
सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। सर्च ऑपरेशन जारी है। पिछले 10 दिनों में कश्मीर में यह दूसरा आतंकी हमला है। इससे पहले 22 जुलाई को अनंतनाग जिले के लाल चौक इलाके में आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर पुलिस के एक हेड कान्स्टेबल की बहुत करीब से गोली मारकर हत्या कर दी थी।
एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम गांव में आतंकवादियों ने दो प्रवासी मजदूरों पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि एक मजदूर की मौत शुक्रवार को गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अनंतनाग में हो गई थी, जबकि दूसरे मजदूर की, जिसे बेहतर इलाज के लिए स्कीम्स श्रीनगर भेजा गया था, शनिवार तड़के मौत हो गई।
मृतकों की पहचान छत्तीसगढ़ के रहने वाले दीपक रैट्रे (24), पिता उमा शंकर, और भूपिंदर (28), पिता दशरार के तौर पर हुई है। ये दोनों कश्मीर में प्रवासी मजदूर के तौर पर काम कर रहे थे। ALSO READ: अंकित शर्मा हत्याकांड में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा
अधिकारी ने बताया कि हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बल उस इलाके में पहुंचे, इलाके की घेराबंदी की और हमलावरों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।
इस बीच, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात से बात की। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को आतंकवाद-विरोधी अभियानों को तेज करने और दोषियों को सजा दिलाने के निर्देश दिए।
I spoke with the DGP, Shri Nalin Prabhat and top security officials following the brutal terrorist attack in Kulgam in which a labourer from Chhattisgarh was killed. I strongly condemn this cowardly act. I have directed our security forces to step up their operations and…
— Manoj Sinha (@manojsinha_) July 31, 2026
एक्स पर एक पोस्ट में, उपराज्यपाल ने कहा कि उन्होंने सुरक्षा बलों को हमले में शामिल आतंकवादियों को खत्म करने के लिए अभियान तेज करने का निर्देश दिया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की और दोहराया कि जम्मू कश्मीर प्रशासन और पूरा देश मजबूती से उनके साथ खड़ा है।

