Rashifal Today: आज के दिन किस मूलांक के लोगों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: अंक ज्योतिष के अनुसार जन्म की तारीख का हमारे जीवन पर खास प्रभाव माना जाता है। हर मूलांक के लिए आज आज आर्थिक स्थिति में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। दोस्तों या सहकर्मियों के साथ पैसों से जुड़े लेन-देन में सावधानी रखें। बड़े निवेश से पहले अच्छी तरह सोचें, क्योंकि नुकसान की संभावना है। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में बदलाव देखने को मिल सकता है। पैसों से जुड़े फैसले मजबूत होंगे और निवेश के नए विकल्प मिल सकते हैं। नई योजना शुरू करने का समय अच्छा है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। भविष्य की आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही फैसला लें।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज आपका ध्यान पैसों से जुड़े मामलों पर रहेगा। आर्थिक नुकसान होने की आशंका है, इसलिए सावधानी जरूरी है। निवेश करने से पहले उसके लंबे समय के असर के बारे में सोचें। बेवजह खर्च करने से बचें और धैर्य से फैसले लें।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक स्थिति के लिए दिन अच्छा रहेगा। समझदारी से किया गया निवेश फायदा दे सकता है। कारोबार में नए अवसर और सौदे मिल सकते हैं। आमदनी के नए रास्ते भी खुल सकते हैं। हालांकि बजट का ध्यान रखें और फालतू खर्च से बचें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों के मामले में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। गैर-जरूरी खरीदारी से बचें और खर्चों पर नजर रखें। अगर निवेश की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी न करें। परिवार या किसी भरोसेमंद दोस्त की सलाह लेना लाभदायक हो सकता है। आर्थिक स्थिरता के लिए धैर्य से काम लें।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 15 या 23 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक नुकसान का खतरा हो सकता है। जल्दबाजी में लिया गया कोई वित्तीय फैसला या समझौता आगे चलकर परेशानी दे सकता है। इसलिए किसी भी निवेश या नए प्लान पर अच्छी तरह विचार करें। खर्चों को सीमित रखें और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के लिए अपनी योजनाओं को दोबारा व्यवस्थित करें।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म 6, 15 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन आर्थिक मामलों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आप अपनी समझदारी और योजना बनाने की क्षमता से खर्चों को नियंत्रित कर सकते हैं। नए निवेश से फायदा मिलने की संभावना है। पैसों से जुड़े मामलों में परिवार और दोस्तों से चर्चा करना भी अच्छा रहेगा। अचानक आने वाले खर्चों के लिए तैयार रहें और अपने बड़े आर्थिक लक्ष्यों पर ध्यान दें।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज धन कमाने के नए मौके मिल सकते हैं। निवेश के लिए दिन अच्छा है, लेकिन सोच-समझकर ही कदम उठाएं। बातचीत में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे कारोबार में अच्छे सौदे हो सकते हैं। मेहनत का फल मिलेगा और अचानक धन लाभ भी हो सकता है। फिर भी फालतू खर्च से बचें और बजट बनाकर चलें।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। निवेश में नुकसान का डर है, इसलिए जोखिम भरे फैसलों से बचें। हाल में लिया गया कोई बड़ा आर्थिक फैसला है तो उसकी दोबारा समीक्षा करें। कारोबार में लेन-देन करते समय सतर्क रहें और किसी भी समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले सभी शर्तें ध्यान से पढ़ें।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक स्थिति में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। दोस्तों या सहकर्मियों के साथ पैसों से जुड़े लेन-देन में सावधानी रखें। बड़े निवेश से पहले अच्छी तरह सोचें, क्योंकि नुकसान की संभावना है। बेवजह खर्च न करें और छोटे-छोटे बचत प्लान पर ध्यान दें। अचानक आने वाले खर्चों के लिए इमरजेंसी फंड रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर बैन लगे:यहां आने वाले संघ के नेताओं को सम्मान न मिले; 29 अगस्त को न्यूयॉर्क जाएंगे मोहन भागवत

अमेरिका में आरएसएस पर बैन लगाने की मांग की जा रही है। यह मांग बुधवार को अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता पर सलाह देने वाले आयोग यानी USCIRF की तरफ से की गई है। USCIRF के अधिकारियों ने अमेरिकी सरकार से आरएसएस नेताओं को राजनयिक सम्मान नहीं देने और उनके साथ उच्चस्तरीय बैठकें नहीं करने को कहा है। आयोग के चेयरमैन आसिफ महमूद ने कहा कि पीएम मोदी आरएसएस के सदस्य हैं और आरएसएस के सहयोगी संगठनों ने धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमले किए हैं। महमूद का यह बयान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे से कुछ हफ्ते पहले आया है। भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क में अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग (AHEAD) की ओर से आयोजित ‘यूनिवर्सल ऑननेस सेलिब्रेशंस’ में शामिल होने वाले हैं। आयोग के कमिश्नर बोले- भारत सरकार से जुड़े RSS नेताओं को सम्मान न मिले USCIRF कमिश्नर जीन मिल्स ने कहा कि RSS नेता अगर भारतीय सरकार से जुड़े भी हों, तब भी उन्हें उच्चस्तरीय बैठकों या राजनयिक सम्मान का हकदार नहीं माना जाना चाहिए। मिल्स ने कहा कि इसके बजाय अमेरिकी सरकार को धार्मिक विश्वास की स्वतंत्रता के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार पाए गए RSS सदस्यों पर प्रतिबंध लगाने पर ध्यान देना चाहिए। USCIRF ने महमूद और मिल्स के बयान अपने X अकाउंट पर पोस्ट किए। महमूद ने पोस्ट में कहा, भारत के प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य हैं। RSS एक भारतीय संगठन है, जिसके सहयोगी संगठनों ने धार्मिक अल्पसंख्यकों, जिनमें ईसाई और मुस्लिम शामिल हैं उन पर हमले किए हैं। अब RSS प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका आने की योजना बना रहे हैं।” RSS पर बैन लगाने की मांग करने वाली USCIRF क्या है, कितनी है ताकत यूनाइटेड स्टेट्स कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम यानी USCIRF अमेरिका की स्वतंत्र सरकारी संस्था है। इसे अमेरिकी कांग्रेस ने 1998 के इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम एक्ट के तहत बनाया था। USCIRF का काम क्या है… USCIRF की कितनी ताकत है? इसे ऐसे समझिए: USCIRF- सिर्फ सलाह और निगरानी करने वाली संस्था।
US सरकार- अंतिम नीति और एक्शन लेने में सक्षम। यानी अगर USCIRF किसी देश या संगठन पर प्रतिबंध की सिफारिश करती है, तो प्रतिबंध अपने-आप लागू नहीं हो जाता। अमेरिकी सरकार को उस सिफारिश पर अलग से फैसला करना होता है। USCIRF खुद प्रतिबंध लगाने वाली एजेंसी नहीं है। फिर इसकी बात को गंभीरता से क्यों लिया जाता है? क्योंकि यह कोई निजी NGO नहीं है। यह अमेरिकी सरकार की आधिकारिक, कांग्रेस की बनाई गई संस्था है और इसके सदस्य राष्ट्रपति तथा अमेरिकी कांग्रेस के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं की तरफ से नियुक्त किए जाते हैं। इसकी रिपोर्ट्स अमेरिकी विदेश नीति में इनपुट और राजनीतिक दबाव का काम कर सकती हैं। हालांकि, इसकी सिफारिश और अमेरिकी सरकार का अंतिम फैसला अलग-अलग चीजें हैं। मार्च में USCIRF रिपोर्ट पर भारत ने आपत्ति जताई थी मार्च में USCIRF की सालाना रिपोर्ट में भारत में धार्मिक स्वतंत्रता के कथित उल्लंघनों की आलोचना की गई थी। रिपोर्ट में RSS और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) जैसी संस्थाओं और कुछ लोगों पर प्रतिबंध लगाने का समर्थन किया गया था। रिपोर्ट में इन्हें धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघनों के लिए जिम्मेदार बताया गया था। भारत ने USCIRF की रिपोर्ट को खारिज कर दिया था। भारत ने कहा था कि यह संगठन लगातार देश की खराब छवि पेश करता है जो संदिग्ध स्रोतों और वैचारिक कथाओं पर आधारित होती है। भारत बोला था- USCIRF अमेरिका में हिंदू मंदिरों पर हमले पर ध्यान दे विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 16 मार्च को बयान जारी किया था। उन्होंने कहा था कि भारत की चुनिंदा आलोचना जारी रखने के बजाय USCIRF को अमेरिका में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाओं पर ध्यान देना चाहिए। ——————————– ये खबर भी पढ़ें… भागवत बोले- आज के युवा 30 साल बाद बुजुर्ग होंगे: वे केवल अपने बारे में न सोचें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को नागपुर में एक कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज के युवा 30 साल बाद बुजुर्ग हो जाएंगे, इसलिए उन्हें केवल अपने बारे में नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों की जरूरतों का भी ध्यान रखना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा घेरा हटाया गया

दिल्ली में भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर लगाए गए सुरक्षा बैरिकेड्स और ट्रैफिक बोलार्ड्स हटा दिए हैं। इन बैरिकेड्स से पहले हाई कमीशन के आसपास बाहरी सुरक्षा घेरा बना हुआ था। आज की अन्य बड़ी खबरें… केन्या में हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 की मौत; 5 अमेरिकी नागरिक और इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख भी मारे गए केन्या के सांबुरु काउंटी में बुधवार सुबह हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें 5 अमेरिकी नागरिक और इक्वाडोर की खुफिया एजेंसी के प्रमुख मिशेल सेंसी-कॉन्टुगी शामिल हैं। हेलिकॉप्टर माउंट ओलोलोक्वे के पास क्रैश हुआ था। यह लोइसाबा वाइल्डलाइफ कंजर्वेंसी से एवासो न्गिरो नदी की ओर जा रहा था। इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख मिशेल सेंसी-कॉन्टुगी के साथ उनकी पत्नी स्टेफनी सेंसी भी हादसे में मारी गईं। स्टेफनी फैशन डिजाइनर थीं। स्पेनिश टीवी नेटवर्क टेलीमुंडो के एग्जीक्यूटिव जोसे सुआरेज के भी मारे जाने की खबर है। हेलिकॉप्टर ऑपरेटर के मुताबिक, हादसे की वजह अभी पता नहीं चली है। केन्या रेड क्रॉस ने बताया कि हादसे वाली जगह पर आग और मुश्किल रास्ते के कारण राहत और शव निकालने के काम में परेशानी हुई। केन्या के परिवहन मंत्रालय ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। राहुल गांधी ने वीर भूमि पहुंचकर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री और अपने पिता राजीव गांधी की जयंती पर वीर भूमि पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित किए। मद्रास हाईकोर्ट ने कहा- मंदिरों में भेदभाव की कोई जगह नहीं, कांचीपुरम के मंदिर का मामला मद्रास हाई कोर्ट ने कहा है कि भगवान की नजर में सभी जीव समान हैं और भगवान किसी के साथ भेदभाव नहीं करते। कोर्ट ने साफ किया कि मंदिरों और अन्य पूजा स्थलों में भेदभाव की कोई गुंजाइश नहीं है। कोर्ट ने भगवद् गीता के अध्याय 9 के श्लोक 29 का हवाला देते हुए कहा कि मैं सभी जीवों के प्रति समान भाव रखता हूं। न मैं किसी का पक्ष लेता हूं, न किसी से द्वेष करता हूं। जो भक्तिभाव से मेरी पूजा करते हैं, वे मुझमें हैं और मैं उनमें हूं। मामला कांचीपुरम के अरुलमिगु देवराज स्वामीगल मंदिर, खासकर श्री मनवाला मामुनिगल श्राइन से जुड़ा था। यहां के एक निवासी ने याचिका में आरोप लगाया था कि गैर-ब्राह्मण भक्तों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। याचिकाकर्ता ने कहा कि मनवाला मामुनिगल श्राइन में दो प्रवेश द्वार हैं- एक मुख्य और दूसरा साइड एंट्री। आरोप था कि गैर-ब्राह्मण भक्तों को मुख्य प्रवेश से जाने नहीं दिया जाता, जो साफ भेदभाव है। पुणे में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को पुलिस की मंजूरी, 30 शर्तें पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के 22 अगस्त को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। हालांकि, पुलिस ने इसके लिए 30 शर्तें तय की हैं। आयोजकों को आपत्तिजनक तस्वीरें या बैनर लगाने से रोकने के साथ यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों। कार्यक्रम शहर के RTO चौक के पास SSPMS कॉलेज ग्राउंड में शाम 4:30 से रात 9:30 बजे तक होगा। पुलिस के मुताबिक, इसमें 8,000 से 10,000 लोगों के शामिल होने की संभावना है। मणिपुर में 3 दिन स्कूल-कॉलेज बंद, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार का फैसला मणिपुर सरकार ने राज्य में 20 से 22 अगस्त तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का आदेश दिया है। सरकार ने यह फैसला मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए लिया है। इस दौरान बोर्ड से जुड़े सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और अन्य उच्च शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। यह आदेश सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी सभी संस्थानों पर लागू होगा। दरअसल, नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (NRC) को अपडेट करने की मांग को लेकर JFD ग्रुप ने 48 घंटे की हड़ताल बुलाई है। बुधवार को हड़ताल के दूसरे दिन घाटी के कई जिलों में प्रदर्शनकारियों ने नेताओं के पुतले जलाए और रैलियां निकालीं।

‘नसबंदी में 40 लाख खर्च, फिर मेरे 6 बच्चे कैसे हो गए?’ जनसुनवाई में ‘डॉगी भाई’ की अनोखी शिकायत, खंडवा नगर निगम पर सवाल

'नसबंदी में 40 लाख खर्च, फिर मेरे 6 बच्चे कैसे हो गए?' जनसुनवाई में 'डॉगी भाई'  की अनोखी शिकायत, खंडवा नगर निगम पर सवाल

dog nagar nigam khandwa

मध्यप्रदेश के खंडवा नगर निगम के विपक्षी पार्षदों/नेताओं ने कुत्तों की नसबंदी योजना में कथित भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर जनसुनवाई में पहुंचकर अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया था। इस दौरान एक व्यक्ति को कुत्ते का मुखौटा पहनाकर लाया गया। 

ALSO READ: सर्जियो गोर के J&K दौरे से भड़का Pakistan, 'जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा' वाले बयान पर अमेरिकी राजदूत तलब

मीडिया को भी दिया बयान 

इसके जरिए कुत्तों की नसबंदी योजना में कथित गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की गई।  विरोध के इस अनोखे तरीके की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस प्रदर्शन के दौरान ‘डॉगी भाई’ के तौर पर पेश किए गए व्यक्ति का बयान भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। उसने मीडिया के माइक पर भी बयान दिया। 

अधिकारियों में मचा हड़कंप

खंडवा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक 'मुल्लू' राठौर ने युवक को डॉगी का मुखौटा पहनाकर जनसुनवाई में पेश किया। ये देखकर जनसुनवाई में अफसरों के बीच हड़कंप मच गया। डॉगी का मुखौटा पहने युवक ने सवाल उठाया। शहर में कुत्तों के बधियाकरण का दावा किया जा रहा है तो मुझे 6 बच्चे कैसे पैदा हो गए।

सर्जियो गोर के J&K दौरे से भड़का Pakistan, ‘जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा’ वाले बयान पर अमेरिकी राजदूत तलब

सर्जियो गोर के J&K दौरे से भड़का Pakistan, 'जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा' वाले बयान पर अमेरिकी राजदूत तलब

abdulla

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान दिए गए बयान को लेकर पाकिस्तान ने बुधवार को कड़ा विरोध दर्ज कराया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस मामले में इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी प्रभारी राजदूत (Charge d’Affaires) को तलब किया और सर्जियो गोर की टिप्पणी के खिलाफ कड़ा राजनयिक विरोध (Strong Demarche) दर्ज कराया।

ALSO READ: Tukaram Mundhe : देश के हर राज्य को तुकाराम मुंढे जैसे IAS अधिकारी की जरूरत क्यों? 21 साल में 25 तबादले, फिर भी नहीं झुके 'सिंघम'

सर्जियो गोर ने बुधवार को श्रीनगर दौरे के दौरान कहा था कि “जम्मू-कश्मीर भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।” जम्मू-कश्मीर की अपनी पहली यात्रा पर पहुंचे अमेरिकी राजदूत ने यह भी कहा कि अमेरिका इस क्षेत्र को लेकर जारी अपनी ट्रैवल एडवाइजरी की समीक्षा कर सकता है।

ALSO READ: रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

गोर के बयान पर पाकिस्तान ने जताई नाराजगी

 

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर अमेरिकी राजदूत की टिप्पणी की कड़ी निंदा की और इसे “गैर-जिम्मेदाराना” बताया। पाकिस्तान ने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर का अंतिम समाधान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के संबंधित प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप होना चाहिए। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया कि सर्जियो गोर की टिप्पणी अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर की सर्वोच्चता के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता के विपरीत है।

सर्जियो गोर ने की CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात

जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से भी मुलाकात की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में गोर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसी वजह से वह पहली बार यहां आए हैं। उन्होंने क्षेत्र की खूबसूरती की भी तारीफ की। गोर ने मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक को 'बहुत अच्छी' बताते हुए कहा कि बातचीत के दौरान कुछ मुद्दों पर आगे काम करने की जरूरत पर चर्चा हुई, जिन्हें वह वॉशिंगटन वापस ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच संबंधों को आगे और मजबूत करने की उम्मीद है।

 

J&K की ट्रैवल एडवाइजरी में बदलाव के संकेत

अमेरिकी राजदूत ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति में हुए 'महत्वपूर्ण सुधार' का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका समय-समय पर अपनी ट्रैवल एडवाइजरी की समीक्षा करता है। हालांकि उन्होंने तत्काल किसी बड़े फैसले की घोषणा से इनकार किया, लेकिन संकेत दिया कि इस क्षेत्र के लिए जारी यात्रा चेतावनी की समीक्षा की जा सकती है। फिलहाल अमेरिका की ओर से जम्मू-कश्मीर के लिए Level 4 ‘Do Not Travel’ एडवाइजरी जारी है।

 

गोर ने कहा कि अमेरिका इस बात पर विचार करेगा कि मौजूदा ट्रैवल वार्निंग को कम किया जा सकता है या नहीं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को खूबसूरत क्षेत्र बताते हुए कहा कि कई अमेरिकी यहां की प्राकृतिक सुंदरता और उपलब्ध अवसरों का अनुभव करना पसंद करेंगे।

उमर अब्दुल्ला ने बताई बैठक की प्राथमिकताएं

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी सर्जियो गोर के साथ मुलाकात को “बहुत अच्छी बैठक” बताया। उन्होंने कहा कि बातचीत में जम्मू-कश्मीर और अमेरिका के बीच संपर्क और सहयोग को व्यापक और गहरा करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। इनमें खास तौर पर पर्यटन, बागवानी और न्यू इकोनॉमी जैसे क्षेत्र शामिल रहे। इस दौरे और गोर की टिप्पणी के बाद जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत, अमेरिका और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक बयानबाजी एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, 1937 के प्रस्ताव पर कायम, पार्टी कार्यक्रमों में गाए जाएंगे सिर्फ पहले दो अंतरे

वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, 1937 के प्रस्ताव पर कायम, पार्टी कार्यक्रमों में गाए जाएंगे सिर्फ पहले दो अंतरे

congrsss

वंदे मातरम् को लेकर जारी सियासी विवाद के बीच कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह 1937 में पारित अपने प्रस्ताव पर कायम रहेगी। इसके तहत अब पार्टी के सभी कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के केवल पहले दो अंतरे ही गाए जाएंगे। कांग्रेस का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस नेताओं पर पार्टी कार्यक्रमों में वंदे मातरम् का पूरा संस्करण नहीं गाने और राष्ट्रगीत का अपमान करने का आरोप लगाया था।

 ALSO READ: Tukaram Mundhe : देश के हर राज्य को तुकाराम मुंढे जैसे IAS अधिकारी की जरूरत क्यों? 21 साल में 25 तबादले, फिर भी नहीं झुके 'सिंघम'

CWC बैठक के बाद कांग्रेस ने साफ किया रुख

 

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चार घंटे से अधिक चली CWC की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पार्टी का रुख पूरी तरह स्पष्ट है और वह 1937 में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिए गए फैसले के साथ खड़ी है।

 

उन्होंने कहा कि उस समय महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, रवींद्रनाथ टैगोर, सुभाष चंद्र बोस और सरदार पटेल समेत कांग्रेस के शीर्ष नेता मौजूद थे। पार्टी ने उस समय जो निर्णय लिया था, कांग्रेस कार्यकर्ता उसी का पालन करेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी कार्यक्रमों में वंदे मातरम् के सिर्फ दो अंतरे गाए जाएंगे, वेणुगोपाल ने जवाब दिया—“हां, पहले दो अंतरे।”

 

कांग्रेस बोली- हमारे लिए भावनात्मक मुद्दा, BJP के लिए राजनीतिक

 

वेणुगोपाल ने कहा कि वंदे मातरम् और राष्ट्रगान का गायन कांग्रेस के लिए भावनात्मक मुद्दा है, जबकि BJP इसे राजनीतिक मुद्दे के तौर पर इस्तेमाल कर रही है।

 

उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी द्वारा वंदे मातरम् के पूरे संस्करण के गायन पर आपत्ति को लेकर BJP की आलोचना को भी खारिज किया। वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि BJP राष्ट्रीय मुद्दों, पेपर लीक और ‘चंदा चोरी’ से ध्यान भटकाने के लिए इस मुद्दे को उठा रही है।

 

जयराम रमेश ने 1937 के प्रस्ताव का किया जिक्र

 

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 28 अक्टूबर 1937 को CWC की बैठक में वंदे मातरम् को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया था। उनके मुताबिक, उस बैठक में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और मौलाना आजाद मौजूद थे और रवींद्रनाथ टैगोर के सुझाव पर इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। रमेश ने कहा कि बुधवार की CWC बैठक में भी 1937 के प्रस्ताव पर चर्चा हुई और कांग्रेस अध्यक्ष ने पुराने प्रस्ताव के एक हिस्से को पढ़कर सुनाया।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रुख पहले दिन से स्पष्ट रहा है कि ‘जन गण मन’ राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रगीत है।

 

खड़गे ने BJP पर किया था पलटवार

 

इससे एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वंदे मातरम् के कथित “अधूरे” संस्करण को गाने के BJP के आरोप पर पलटवार किया था। दक्षिण गोवा में पत्रकारों से बातचीत में खड़गे ने कहा था कि उन्होंने वही संस्करण गाया है, जिसे महात्मा गांधी, सरदार पटेल, जवाहरलाल नेहरू और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेताओं ने भी गाया था। BJP ने सोमवार को दक्षिण गोवा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान खड़गे पर वंदे मातरम् का “अधूरा” संस्करण गाने का आरोप लगाया था। पार्टी ने कांग्रेस पर राष्ट्रगीत का अनादर करने का आरोप भी लगाया।

 

मेट्रो में बैग से गिर गए दर्जनों सांप, 15 मिनट यूं ही फर्श पर रेंगते रहे; फिर क्या हुआ?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ट्रेन में सांपों को बाल्टी में भरकर ले जा रहे शख्स की बाल्टी गिर जाती है। इसकी वजह से दर्जनों की संख्या में सांप वहीं रेंगने लगते हैं। बाद में यात्री मिलकर उन सांपों को संभालते हैं।

Stocks to Watch: हुंडई से ऑयल इंडिया तक, 20 अगस्त को इन 10 शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

Stocks to Watch: गुरुवार, 20 अगस्त के कारोबार में कई कंपनियों से जुड़ी बड़ी खबरें आई हैं। कहीं कीमतें बढ़ाने का ऐलान हुआ है, कहीं डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट तय हुई है। कुछ कंपनियों ने फंड जुटाने, नए CEO की नियुक्ति और बड़े ऑर्डर जैसी घोषणाएं भी की हैं। ऐसे में 20 अगस्त के कारोबार में इन शेयरों पर निवेशकों की करीबी नजर रह सकती है।

Hyundai Motor India

ऑटो कंपनी Hyundai Motor India सितंबर 2026 से अपनी गाड़ियों की कीमतें 1% तक बढ़ाएगी। कंपनी ने इसकी वजह महंगा कच्चा माल, बढ़ता ऑपरेटिंग खर्च और वैश्विक अनिश्चितता बताई है।

Hexaware Technologies

आईटी सर्विसेज कंपनी Hexaware Technologies ने कहा कि उसके सिस्टम या ग्राहकों के डेटा में सेंध लगने का कोई भरोसेमंद सबूत नहीं मिला है। यह बयान उन रिपोर्ट्स के बाद आया, जिनमें एक हैकर ग्रुप ने कुछ कर्मचारियों की जानकारी लीक होने का दावा किया था।

HEG

ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड बनाने वाली HEG को NCLT की मंजूरी मिल गई है। डिमर्जर के बाद HEG Graphite अलग लिस्टेड कंपनी बनेगी। HEG के शेयरधारकों को हर 1 शेयर पर 1 HEG Graphite शेयर मिलेगा।

Aditya Infotech

सिक्योरिटी और सर्विलांस प्रोडक्ट्स बनाने वाली Aditya Infotech ने 1,500 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कंपनी यह रकम पब्लिक इश्यू, QIP या दूसरे मंजूर तरीकों से जुटा सकती है। इसके लिए शेयरधारकों और रेगुलेटरी मंजूरी की जरूरत होगी।

HDFC Life Insurance

प्राइवेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी HDFC Life को IRDAI से बड़ी मंजूरी मिली है। रेगुलेटर ने विभा पडलकर को अगले पांच साल के लिए फिर से MD और CEO नियुक्त करने की अनुमति दे दी है। उनका नया कार्यकाल 12 सितंबर 2026 से शुरू होगा।

Oil India

महानवरत्न सरकारी कंपनी Oil India ने 4 सितंबर 2026 को फाइनल डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट तय की है। यह डिविडेंड FY26 के लिए है। शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद 30 दिनों के भीतर इसका भुगतान किया जाएगा।

Kolte-Patil Developers

रियल एस्टेट कंपनी Kolte-Patil Developers ने ऋषिकेश परांडेकर को नया CEO नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 24 अगस्त 2026 से प्रभावी होगी। कंपनी को उम्मीद है कि इससे बिजनेस की अगली ग्रोथ रणनीति को गति मिलेगी।

Fedbank Financial Services

NBFC कंपनी Fedbank Financial Services 25 अगस्त की बोर्ड बैठक में 2,500 करोड़ रुपये तक जुटाने पर विचार करेगी। यह रकम NCD समेत दूसरे डेट इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए जुटाई जा सकती है।

Dr Lal PathLabs

डायग्नोस्टिक कंपनी Dr Lal PathLabs ने उज्बेकिस्तान में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। उसकी दुबई स्थित सब्सिडियरी ने ताशकंद में नई कंपनी बनाई है। नई इकाई में उसकी 70% हिस्सेदारी होगी।

EMS

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी EMS राजस्थान के कोटा में 190.86 करोड़ रुपये के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट प्रोजेक्ट की L1 बिडर बनी है। यह प्रोजेक्ट राज्य के पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग की ओर से दिया गया है।

Ramco Systems

एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर कंपनी Ramco Systems की अमेरिकी इकाई को नया अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर मिला है। Pem-Air अपने इंजन MRO ऑपरेशंस के लिए कंपनी का AI आधारित एविएशन सॉफ्टवेयर अपनाएगी। इससे उसके इंजन मेंटेनेंस का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन होगा।

IPO Returns: इस साल 5 छोटे IPO ने किया बड़ा धमाका, 149% तक चढ़े स्टॉक्स

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

राजस्थान के मरीजों की ₹1 लाख वाली कैंसर दवा दिल्ली के ब्लैक मार्केट में कैसे पहुंची? जांच में खुलेंगे कई राज

राजस्थान सरकार ने महंगी कैंसर की दवाओं के सप्लाई और डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। दिल्ली पुलिस ने एक संदिग्ध ड्रग नेटवर्क से कुछ दवाएं बरामद की हैं, जो राजस्थान सरकार की खरीद से जुड़े एक बैच की बताई जा रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बुधवार को मामले की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि, सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए खरीदी गई दवाओं को बिना अनुमति बाहर बेचने के लिए नहीं भेजा जा सकता। जांच में अगर किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने RMSCL को सरकारी दवाओं की सप्लाई पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दवाओं को अस्पतालों तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता होनी चाहिए और हर स्तर पर रिकॉर्ड सही तरीके से रखा जाए। उन्होंने ये भी साफ किया कि जांच के दौरान अगर किसी अधिकारी की लापरवाही, गड़बड़ी या किसी के साथ मिलीभगत सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली पुलिस ने बरामद की 22 दवाओं की शीशियां

दिल्ली पुलिस की इंटर-स्टेट सेल ने मंगलवार को एक संदिग्ध ड्रग सिंडिकेट के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 22 दवाओं की शीशियां बरामद कीं। इनमें डार्जलेक्स, इम्फिंजी, एर्बिटक्स, बावेंसियो, एडसेट्रिस और कीट्रुडा जैसी महंगी दवाएं शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 27.19 लाख रुपये नकद भी जब्त किए। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और दवाओं की सप्लाई से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए जांच आगे बढ़ा रही है।

राजस्थान की कितनी शीशियां

जांच के दौरान बरामद की गई बावेंसियो 200mg/10ml की चार शीशियों का राजस्थान से कनेक्शन सामने आया है। इन दवाओं में एवेलुमैब नाम की दवा मौजूद है और सभी शीशियां AU052510 बैच की हैं। यह बैच फरवरी 2025 में तैयार किया गया था और इसकी एक्सपायरी जनवरी 2028 की है। दवा बनाने वाली कंपनी से जानकारी लेने पर पता चला कि इस बैच की दवाएं राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RMSCL) को सप्लाई की गई थीं।

रिकॉर्ड की होगी जांच

RMSCL के एक अधिकारी के मुताबिक, इसी बैच की कैंसर की दवाएं जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर के कई अस्पतालों में भेजी गई थीं। इनमें आचार्य तुलसी रीजनल रिसर्च कैंसर इंस्टीट्यूट भी शामिल है। अब जांच टीम यह पता लगाएगी कि दवाएं सरकारी खरीद के बाद किन-किन जगहों तक पहुंचीं और उनका इस्तेमाल कैसे हुआ। इसके लिए दवाओं की खरीद से जुड़े कागजात, स्टॉक रजिस्टर, अस्पतालों की मांग, सप्लाई और रिसीविंग रिकॉर्ड, दवाओं को रखने की जानकारी, वितरण का पूरा रिकॉर्ड और मरीजों के इलाज से जुड़ी जानकारी की जांच की जाएगी।

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने जरूरी रिकॉर्ड

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RMSCL) के मैनेजिंग डायरेक्टर पुखराज सेन से जरूरी रिकॉर्ड मांगे हैं। पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि संबंधित बैच की दवाएं किन अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को भेजी गई थीं और उन्हें लेने की जिम्मेदारी किन अधिकारियों की थी। इसके अलावा पुलिस ने ये भी जानकारी मांगी है कि क्या किसी अस्पताल या गोदाम में इन दवाओं के चोरी होने, स्टॉक कम मिलने या गलत इस्तेमाल की कोई शिकायत पहले सामने आई थी। अगर ऐसी कोई घटना हुई थी तो क्या उसके संबंध में विभागीय जांच या पुलिस केस दर्ज किया गया था, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

इन मुद्दों पर भी होगी जांच

दिल्ली में बरामद कैंसर की दवाओं पर सरकारी सप्लाई से जुड़े लेबल और पहचान के निशान नहीं मिले हैं। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस मामले का नेटवर्क राजस्थान और दिल्ली के अलावा मुंबई के वाशी तक तो नहीं फैला था। इसके साथ ही एक और पहलू की जांच की जा रही है कि बरामद कुछ सामान इलाज के बाद बची हुई खाली दवाओं की शीशियां तो नहीं हैं। आशंका है कि इन खाली शीशियों को कहीं और भेजकर उनमें नकली दवाएं भरने और उन्हें असली इंजेक्शन के नाम पर इस्तेमाल करने की कोशिश की गई हो।

FIH Hockey World Cup में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

पाकिस्तान के खिलाफ पिछले एक दशक से चले आ रहे अजेय अभियान को जारी रखते हुए भारत ने एफआईएच विश्व कप के अहम मुकाबले में बुधवार को चिर प्रतिद्वंद्वी को 5-3 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया जबकि इस हार के साथ पाकिस्तान की पहले दौर से रवानगी तय हो गई।

आठ साल बाद विश्व कप खेल रही पाकिस्तानी टीम पहले क्वार्टर में ही दो गोल गंवाने के बाद दबाव में आ गई थी । दूसरे क्वार्टर में दो गोल करके उसने वापसी की कोशिश की लेकिन पिछले दो ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुकी भारतीय टीम अपेक्षा के अनुरूप उस पर भारी पड़ी।

भारत के लिये कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने (पांचवां और 21वां) पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल किये जबकि अभिषेक (11वां और 24वां) ने दो शानदार फील्ड गोल दागे । हार्दिक सिंह ने 34 वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया।पाकिस्तान के लिये हन्नान शाहिद (22वां और 46वां) ने दो फील्ड गोल किये जबकि सूफियान शेख (24वां ) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला।पूल डी से इंग्लैंड और भारत ने दूसरे दौर के लिये क्वालीफाई कर लिया । इंग्लैंड से पहले दौर में हारने वाली भारतीय टीम दूसरे दौर में कोई अंक लेकर नहीं जायेगी।

भारत और पाकिस्तान विश्व कप में 16 साल बाद आमने सामने थे और पिछली बार दिल्ली में 2010 विश्व कप में भी भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया था । वेगनेर स्टेडियम पर दोनों टीमों की टक्कर 1973 में हुई थी जब भारत ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में एक गोल से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

पाकिस्तान के लिये यह मैच करो या मरो का था जिसे इंग्लैंड ने 4 -1 से हराया था जबकि वेल्स के खिलाफ मैच ड्रॉ रहा था।भारत ने पहले ही मिनट से आक्रामक खेल दिखाया और शुरूआती पंद्रह मिनट में पूरा खेल पाकिस्तान के सर्कल में हुआ । भारत ने पहले क्वार्टर में चार पेनल्टी कॉर्नर बनाये जिनमें से दूसरे पर पांचवें मिनट में हरमनप्रीत ने गोल करके बढत बना ली । इससे पहले सुखजीत ने बायें फ्लैंक से गेंद सर्कल पर अभिषेक को सौंपी लेकिन पाकिस्तानी गोलकीपर अली रजा ने अच्छा बचाव किया।भारत को अगले मिनट तीसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला और इस बार पाकिस्तान के गोलकीपर ने हरमनप्रीत की फ्लिक को भांपकर गोल नहीं होने दिया।

अपना पहला विश्व कप खेल रहे आदित्य लालागे जबर्दस्त ड्रिबलिंग का प्रदर्शन करते हुए गेंद लेकर डी के भीतर घुसे लेकिन शानदार मूव को फिनिशिंग टच नहीं दे सके।शानदार फॉर्म में दिख रहे अभिषेक ने भारत को बढत दिलाई। हरमनप्रीत से हवा में गेंद लेकर अभिषेक ने बेहतरीन नियंत्रण का प्रदर्शन करते हुए गोल पर निशाना साधा जबकि पाकिस्तान का पूरा डिफेंस उन्हें घेरे हुए था । गेंद पाकिस्तानी डिफेंडर की स्टिक से लगकर गोल के भीतर गई।

भारत को 13वें मिनट में चौथा पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर हरमनप्रीत चूक गए । पहले क्वार्टर में भारत ने दो गोल की बढत बना ली थी।पाकिस्तान ने मैच का पहला मूव 18वें मिनट में बनाया लेकिन भारतीय डिफेंस को भेद नहीं सके। अगले मिनट पलटवार पर भारत ने पेनल्टी कॉर्नर बनाया जिस पर वैरिएशन में कामयाबी मिली।

हरमनप्रीत ने सीधे शॉट लेने की बजाय पीछे खड़े राजिंदर को गेंद सौंपी जिनके शॉट को पाकिस्तानी गोलकीपर ने बचा लिया लेकिन गेंद लौटकर हरमनप्रीत के पास आई जिनके दमदार शॉट पर गेंद सीधे गोल के भीतर जाकर रूकी। इससे पहले दीर्घा में किसी दर्शक को गेंद लगने से कुछ सेकंड खेल रोकना पड़ा।

तीन गोल गंवाने के बाद पाकिस्तानी टीम हरकत में आई और 22वें मिनट में इसका नतीजा पहले गोल के रूप में मिला। हन्नान शाहिद को डी के भीतर गेंद मिली जिनका पहला शॉट भारतीय गोलकीपर सूरज करकेरा ने बचा लिया लेकिन रिबाउंड पर उसे रोक नहीं सके।

अभिषेक ने जबर्दस्त कौशल का प्रदर्शन करते हुए अगले ही मिनट पाकिस्तानी डिफेंस को फिर दबाव में ला दिया। जुगराज से मिले लांग पास पर डी के भीतर बेहतरीन ड्रिबल करते हुए गेंद लेकर गए अभिषेक ने निशाना साधा और गेंद पाकिस्तानी डिफेंडर की स्टिक से टकराकर भीतर गई। पाकिस्तान को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर 24वें मिनट में मिला जिस पर सूफियान ने गोल दागा।

अगले ही मिनट सुमित की गलती पर पाकिस्तान को एक और पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन इस बार सुमित ने ही बचाव करके पाकिस्तान को तीसरा गोल नहीं करने दिया। सुखजीत को ब्रेक से ठीक पहले ग्रीनकार्ड मिला जिससे भारत दो मिनट तक दस खिलाड़ियों के साथ खेला।

भारत ने आक्रामक शुरूआत की लेकिन दूसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने दो गोल करके वापसी की कोशिश की । ब्रेक के समय स्कोर 4 -2 था।

भारत के लिये पांचवां गोल पेनल्टी स्ट्रोक पर हार्दिक सिंह ने किया । आदित्य लालागे को पाकिस्तानी डिफेंडर ने अरशद लियाकत ने बाधा पहुंचाई जिसका खामियाजा उन्हें पेनल्टी स्ट्रोक गंवाकर भुगतना पड़ा । पाकिस्तानी टीम ने दबाव में कई गलतियां की और तीन मिनट बाद फिर पेनल्टी कॉर्नर गंवाया।

हरमनप्रीत मैदान पर नहीं थे और अमित रोहिदास की स्लैप हिट गोलकीपर ने रोक दी । भारत के पास 41वें मिनट में गोल करने का सुनहरा मौका था जब सुखजीत लंबे पास पर गेंद लेकर भीतर गए और सामने सिर्फ पाकिस्तानी गोलकीपर था लेकिन वह सही निशाना नहीं लगा सके।

 अगले मिनट पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन सूफियान की ड्रैग फ्लिक को रोहिदास ने रोक लिया । गेंद भीतर ही थी जिसे भारतीय डिफेंस ने मुस्तैदी से बाहर निकाल दिया । आखिरी क्वार्टर की शुरूआत में ही हार्दिक ने मिडफील्ड में गेंद गंवाई और भारत के खाली पड़े डिफेंस का फायदा उठाते हुए हन्नान ने आसान गोल दागा।

भारत को 49वें मिनट में फिर मौका मिला जब अभिषेक ने गेंद छीनकर दिलप्रीत को सौंपी लेकिन वह उस पर कब्जा बरकरार नहीं रख पाये । इसके दो मिनट बाद सर्कल के भीतर सुखजीत से मिले पास पर अभिषेक निशाना नहीं साध सके।

आदित्य लालागे को 56वें मिनट में पीला कार्ड मिलने से भारत को आखिरी मिनटों में दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा । पाकिस्तान को आखिरी सीटी बजने से दो मिनट पहले पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वैरिएशन नाकाम रहा।