भारत की आबादी हर पल बढ़ते देख लोग हैरान, इंटरनेट पर मचा बवाल, पूछा- डेटा आता कहां से है?

दिल्ली एम्स में लगा एक डिजिटल बोर्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। स्क्रीन पर भारत की जनसंख्या हर कुछ सेकंड में बढ़ती दिख रही है। 4 सितंबर को दोपहर करीब चार बजे यह आंकड़ा 1,47,92,39,016 तक पहुंच गया। लोग पूछ रहे हैं कि क्या देश में हर जन्म का लाइव हिसाब रखा जा रहा है?