
मध्यप्रदेश के खंडवा नगर निगम के विपक्षी पार्षदों/नेताओं ने कुत्तों की नसबंदी योजना में कथित भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर जनसुनवाई में पहुंचकर अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया था। इस दौरान एक व्यक्ति को कुत्ते का मुखौटा पहनाकर लाया गया।
मीडिया को भी दिया बयान
इसके जरिए कुत्तों की नसबंदी योजना में कथित गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की गई। विरोध के इस अनोखे तरीके की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस प्रदर्शन के दौरान ‘डॉगी भाई’ के तौर पर पेश किए गए व्यक्ति का बयान भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। उसने मीडिया के माइक पर भी बयान दिया।
अब वायरल 'डॉगी भाई' का बयान भी सुनिए… इन लोगों ने कैरेक्टर को जिस तरीके से पकड़ा है, उस पर गौर कीजिए.
(तस्वीरें उस वक्त की हैं, जब मध्य प्रदेश के खंडवा नगर निगम के विपक्ष के नेता एक जन सुनवाई में कुत्तों की नसबंदी के कार्यक्रम में “भ्रष्टाचार” की शिकायत लेकर पहुंचे. इस दौरान… pic.twitter.com/RFlavEXeYZ
— Akshay Pratap Singh (@AkshayPratap94) August 19, 2026
अधिकारियों में मचा हड़कंप
खंडवा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक 'मुल्लू' राठौर ने युवक को डॉगी का मुखौटा पहनाकर जनसुनवाई में पेश किया। ये देखकर जनसुनवाई में अफसरों के बीच हड़कंप मच गया। डॉगी का मुखौटा पहने युवक ने सवाल उठाया। शहर में कुत्तों के बधियाकरण का दावा किया जा रहा है तो मुझे 6 बच्चे कैसे पैदा हो गए।


