Kanpur Vinīt Manocha Case: कानपुर के चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, पुलिस के सामने कहानी की कई ऐसी कड़ियां सामने आती गईं, जिनसे शक का दायरा घर के अंदर तक पहुंच गया। शुरुआत में मामला किसी बाहरी हमलावर की करतूत जैसा दिखाई दे रहा था। कारोबारी के घर में घुसकर चाकू से बेरहमी से हत्या की गई थी। लेकिन CCTV फुटेज, पुराने कर्मचारी से संपर्क, डुप्लीकेट चाबी और मोबाइल कॉल डिटेल ने जांच की दिशा बदल दी।

