कच्चे तेल की नरमी ने दिया बूस्टर डोज, सरपट भागे JK टायर और इंडिगो के शेयर, पेंट और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को भी लगे पंख

आज गुरुवार, 5 नवंबर को JK टायर, इंडिगो, एशियन पेंट्स और कई तेल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के कारण एविएशन, टायर और पेंट कंपनियों के शेयरों को फायदा मिला है। ब्रेंट क्रूड की कीमत लगभग 9 प्रतिशत गिरकर 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई है। बाजार को उम्मीद है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनावों के नतीजे अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे तनाव को खत्म करने का रास्ता खोल सकते हैं। इसके चलते क्रूड की कीमत में नरमी आई है।

आज शुरुआती कारोबार में JK टायर 5.6 प्रतिशत बढ़कर 351.5 रुपये पर पहुंच गया, जबकि इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन 5.04 प्रतिशत चढ़कर 5,400 रुपये पर जाता दिखा। एशियन पेंट्स 4.44 प्रतिशत बढ़कर 2,525.7 रुपये पर पहुंच गया, वहीं अपोलो टायर्स में 4.37 प्रतिशत की तेजी आई और यह 420 रुपये पर पहुंच गया।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों में भी तेजी

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में भी जोरदार खरीदारी देखने को मिली है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (HPCL) 5.17 प्रतिशत बढ़कर 385.30 रुपये पर, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL) 3.63 प्रतिशत बढ़कर 315.75 रुपये पर और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) 3.10 प्रतिशत बढ़कर 146.43 रुपये पर पहुंच गया।

दूसरे बढ़त बनाने वाले शेयरों में CEAT शामिल है जो 3.25 प्रतिशत बढ़कर 3,526 रुपये पर पहुंच गया। कंसाई नेरोलैक पेंट्स 2.84 प्रतिशत बढ़कर 200.86 रुपये पर आ गया और बर्जर पेंट्स 2.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 498.45 रुपये पर पहुंच गया। स्पाइसजेट भी 1.83 प्रतिशत बढ़कर 7.78 रुपये पर आ गया।

अपस्ट्रीम तेल उत्पादक कंपनियों पर दबाव

हालांकि,अपस्ट्रीम तेल उत्पादक कंपनियां दबाव में दिख रही हैं। ऑयल इंडिया 3.07 प्रतिशत गिरकर 443.95 रुपये पर आ गया है। जबकि ONGC 1.60 प्रतिशत फिसलकर 231.24 रुपये पर आ गया है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट क्यों?

गुरुवार को ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार चौथे सेशन में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी मध्यावधि कांग्रेसनल चुनावों में डेमोक्रेट्स की कई अहम जीत के बाद, मध्य पूर्व में तनाव कम होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को चुनावों में मिली हार से इस बात की उम्मीद जगी है कि ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल के संघर्ष के और अधिक बढ़ने का खतरा कम हो सकता है।

इस उम्मीद के चलते ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 1.03 प्रतिशत गिरकर 93.65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। जबकि US वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) फ्यूचर्स 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.98 डॉलर पर आ गया। बुधवार को दोनों बेंचमार्क में 8-9 प्रतिशत की भारी गिरावट आई, जिससे ये 31 अगस्त के बाद के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए।

इस हफ्ते ब्रेंट में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट आई

इस हफ्ते ब्रेंट में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट आई है। अगर यह गिरावट शुक्रवार तक जारी रहती है तो यह अप्रैल 2020 के बाद से तेल की कीमतों में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट होगी।

एविएशन, टायर और पेंट कंपनियों के शेयरों में तेजी क्यों ?

कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट से उन कंपनियों को फायदा होगा जो पेट्रोलियम से बनने वाले ईंधन और कच्चे माल पर काफी हद तक निर्भर होते हैं। इंडिगो के लिए,एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) एक बड़ा खर्च है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से कंपनी की ईंधन की लागत कम हो सकती है और एयरलाइन के मुनाफे में सुधार हो सकता है।

JK टायर, अपोलो टायर्स और CEAT जैसी टायर बनाने वाली कंपनियों को सिंथेटिक रबर, कार्बन ब्लैक और पेट्रोलियम से जुड़े दूसरे कच्चे माल की लागत कम होने से फायदा मिल सकता है। एशियन पेंट्स, बर्जर पेंट्स और कंसाई नेरोलैक जैसी पेंट बनाने वाली कंपनियों को भी कच्चे माल की लागत में राहत मिल सकती है।

इसी तरह ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को बेहतर मार्केटिंग मार्जिन से फायदा हो सकता है। जबकि कच्चे तेल के सस्ते होने से ONGC और ऑयल इंडिया जैसी तेल उत्पादक कंपनियों की कमाई पर दबाव आ सकता है।

 

 

Currency Check : कच्चे तेल में नरमी से मिला सपोर्ट, रुपया 29 पैसे मजबूत होकर 94.35 रुपए प्रति डॉलर पर खुला

मुंबई से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट कैंसिल…रनवे पर लेटे यात्री:बोले-सोचा नहीं था कि यहां रात गुजारनी पड़ेगी

बई से गोरखपुर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 553 एक नवंबर को अचानक रद्द हो गई। इससे नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया। कुछ यात्री विमान के पास ही रनवे पर सोने लगे। इनमें से एक महिला ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। महिला यात्री ने कहा- मैंने जिंदगी में कभी नहीं सोचा था कि एयरपोर्ट पर प्लेन के नीचे इस तरह लेटना पड़ेगा। बेचारे ये स्पाइसजेट एयरलाइन…। यात्री बोला- यह कैसा भद्दा मजाक है.. एक अन्य यात्री ने कहा- स्पाइसजेट, यह बेहद शर्मनाक है! फ्लाइट SG553 का निर्धारित समय शाम 5:55 बजे था। आपने बार-बार समय बदला, हमें विमान में बैठाया, सुरक्षा संबंधी पूरी जानकारी दी और करीब एक घंटे तक अंदर बैठाए रखा। इसके बाद अचानक घोषणा कर दी कि रात 8 बजे लैंडिंग पर पाबंदी के कारण फ्लाइट रद्द कर दी गई है। यह कैसा भद्दा मजाक है?” देखिए 2 तस्वीरें… रनवे पर बैग का तकिया बनाकर सोए यात्री वीडियो में कई यात्री अपने सामान के साथ जमीन पर बैठे और लेटे नजर आ रहे हैं। कुछ ने बैग को तकिया बना लिया। इस दौरान CISF के जवान भी वहां सुरक्षा की निगरानी करते दिखे। यात्रियों ने पूछा- रात 9 बजे तक ही अनुमति थी तो बोर्डिंग क्यों कराई? फ्लाइट रद्द होने के बाद यात्रियों को विमान के पास ही रात बितानी पड़ी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब गोरखपुर एयरपोर्ट पर रात 9 बजे के बाद उड़ानों के संचालन की अनुमति नहीं है, तो उन्हें बोर्डिंग क्यों कराई गई? अचानक फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित होता है एयरपोर्ट गोरखपुर एयरपोर्ट रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित होता है। यहां विमानों के संचालन के लिए रात 9 बजे तक का वॉच आवर निर्धारित है। एक नवंबर को इस समय सीमा को बढ़ाने की अनुमति नहीं मिली। इसी वजह से मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट संचालित नहीं हो सकी। अगले दिन अतिरिक्त फ्लाइट से यात्रियों को पहुंचाया स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया- उड़ान रद्द होने की वजह गोरखपुर एयरपोर्ट पर लागू परिचालन समय की पाबंदी थी। यात्रियों की असुविधा को देखते हुए 2 नवंबर को अतिरिक्त व्यावसायिक उड़ान SG9553 संचालित की गई। इसके जरिए रद्द हुई फ्लाइट के यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। —— ये खबर भी पढ़ें जलपरी शो का टैंक फटा, 4 बच्चों समेत 15 घायल:सिर-चेहरे में कांच घुसे, 20 हजार लीटर पानी भरा था; बहराइच मेले में हादसा बहराइच मेले में जलपरी शो का पानी से भरा टैंक अचानक फट गया। हादसा जिस वक्त हुआ, उस वक्त 40 लोग शो देख रहे थे। टैंक फटने से 20 हजार लीटर पानी झटके से बाहर आया। पढ़िए पूरी खबर…

Viral Post: समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचा यात्री, फिर भी नहीं पकड़ पाया फ्लाइट! स्पाइसजेट के मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

आमतौर पर यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे फ्लाइट पकड़ने के लिए समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचें। लेकिन स्पाइसजेट के एक यात्री के साथ ऐसा करने के बाद भी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री ने बताया कि उसकी मुंबई से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का समय अचानक बदलकर पहले कर दिया गया और इसकी जानकारी उनको सिर्फ कुछ समय पहले मिली। इस वजह से वह फ्लाइट नहीं पकड़ पाया और एयरलाइन ने उसे ‘नो-शो’ घोषित कर दिया। स्पाइसजेट के यात्री ने सोशल मीडिया पर अपना एक्सपीरिएंश शेयर किया है।

यात्री ने किया पोस्ट

सार्थक चौधरी नाम के यात्री ने स्पाइसजेट पर यात्रियों की परेशानी को सही तरीके से न संभालने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर लंबी कतारें थीं और ग्राउंड स्टाफ की भी कमी थी। इसके अलावा, फ्लाइट के रवाना होने का समय बदलने की जानकारी उन्हें सिर्फ 35 मिनट पहले दी गई। सार्थक के मुताबिक, उनकी दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का तय समय रात 11:20 बजे था और वह इसके लिए रात 9 बजे ही मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गए थे। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “सुरक्षा कर्मचारियों ने स्पाइसजेट की फ्लाइट्स में चल रही दिक्कतों का हवाला देते हुए यात्रियों को अंदर जाने से रोक दिया और उन्हें टिकट काउंटर पर जाने के लिए कहा। हालांकि, इस बारे में कोई वजह नहीं बताई गई।”

सिर्फ 35 मिनट पहले दी गई जानकारी

सार्थक के अनुसार, इसके बाद टिकट काउंटर पर यात्रियों की लंबी कतार लगी हुई थी और वहां सैकड़ों लोगों को संभालने के लिए सिर्फ एक कर्मचारी मौजूद था। परेशानी तब और बढ़ गई, जब उन्हें फ्लाइट के समय में बदलाव का मैसेज और ईमेल मिला। उन्होंने बताया, “रात 9:45 बजे मुझे SMS और ईमेल मिला कि मेरी फ्लाइट का समय बदलकर रात 10:20 बजे कर दिया गया है। यानी फ्लाइट के रवाना होने से सिर्फ 35 मिनट पहले इसकी जानकारी दी गई!”

तय समय से पहले पहुंचे एयरपोर्ट

सार्थक का कहा कि जब तक वह टिकट काउंटर पर पहुंचे, तब तक फ्लाइट की बोर्डिंग शुरू हो चुकी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनकी मदद करने से मना कर दिया। इसके करीब पांच मिनट बाद ही काउंटर बंद कर दिया गया और कर्मचारी बिना कोई कारण बताए वहां से चला गया। सार्थक के मुताबिक, उनकी परेशानी तब भी जारी रही, जब रात 11:50 बजे उन्हें स्पाइसजेट की ओर से एक नोटिफिकेशन मिला। इसमें बताया गया था कि उन्हें फ्लाइट के लिए ‘नो-शो’ घोषित कर दिया गया है। जबकि उनका दावा है कि वह फ्लाइट के तय समय से काफी पहले ही मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गए थे।

स्पाइसजेट पर लोगों ने उठाए सवाल

सार्थक की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस शुरू हो गई। कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि उन्होंने स्पाइसजेट से टिकट क्यों बुक किया, जबकि कई लोगों ने यात्रियों को सही जानकारी न देने और एयरपोर्ट पर कर्मचारियों की कमी को लेकर एयरलाइन की आलोचना की। इस घटना के बाद फ्लाइट के रवाना होने के समय में अचानक बदलाव और एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों को इसकी जानकारी देने के तरीके पर भी सवाल उठने लगे हैं।