बई से गोरखपुर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 553 एक नवंबर को अचानक रद्द हो गई। इससे नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया। कुछ यात्री विमान के पास ही रनवे पर सोने लगे। इनमें से एक महिला ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। महिला यात्री ने कहा- मैंने जिंदगी में कभी नहीं सोचा था कि एयरपोर्ट पर प्लेन के नीचे इस तरह लेटना पड़ेगा। बेचारे ये स्पाइसजेट एयरलाइन…। यात्री बोला- यह कैसा भद्दा मजाक है.. एक अन्य यात्री ने कहा- स्पाइसजेट, यह बेहद शर्मनाक है! फ्लाइट SG553 का निर्धारित समय शाम 5:55 बजे था। आपने बार-बार समय बदला, हमें विमान में बैठाया, सुरक्षा संबंधी पूरी जानकारी दी और करीब एक घंटे तक अंदर बैठाए रखा। इसके बाद अचानक घोषणा कर दी कि रात 8 बजे लैंडिंग पर पाबंदी के कारण फ्लाइट रद्द कर दी गई है। यह कैसा भद्दा मजाक है?” देखिए 2 तस्वीरें… रनवे पर बैग का तकिया बनाकर सोए यात्री वीडियो में कई यात्री अपने सामान के साथ जमीन पर बैठे और लेटे नजर आ रहे हैं। कुछ ने बैग को तकिया बना लिया। इस दौरान CISF के जवान भी वहां सुरक्षा की निगरानी करते दिखे। यात्रियों ने पूछा- रात 9 बजे तक ही अनुमति थी तो बोर्डिंग क्यों कराई? फ्लाइट रद्द होने के बाद यात्रियों को विमान के पास ही रात बितानी पड़ी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब गोरखपुर एयरपोर्ट पर रात 9 बजे के बाद उड़ानों के संचालन की अनुमति नहीं है, तो उन्हें बोर्डिंग क्यों कराई गई? अचानक फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित होता है एयरपोर्ट गोरखपुर एयरपोर्ट रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित होता है। यहां विमानों के संचालन के लिए रात 9 बजे तक का वॉच आवर निर्धारित है। एक नवंबर को इस समय सीमा को बढ़ाने की अनुमति नहीं मिली। इसी वजह से मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट संचालित नहीं हो सकी। अगले दिन अतिरिक्त फ्लाइट से यात्रियों को पहुंचाया स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया- उड़ान रद्द होने की वजह गोरखपुर एयरपोर्ट पर लागू परिचालन समय की पाबंदी थी। यात्रियों की असुविधा को देखते हुए 2 नवंबर को अतिरिक्त व्यावसायिक उड़ान SG9553 संचालित की गई। इसके जरिए रद्द हुई फ्लाइट के यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। —— ये खबर भी पढ़ें जलपरी शो का टैंक फटा, 4 बच्चों समेत 15 घायल:सिर-चेहरे में कांच घुसे, 20 हजार लीटर पानी भरा था; बहराइच मेले में हादसा बहराइच मेले में जलपरी शो का पानी से भरा टैंक अचानक फट गया। हादसा जिस वक्त हुआ, उस वक्त 40 लोग शो देख रहे थे। टैंक फटने से 20 हजार लीटर पानी झटके से बाहर आया। पढ़िए पूरी खबर…
Latest News

