होर्मुज स्ट्रेट में 2 नवंबर को एक भारतीय जहाज पर हमला हुआ। इसमें गुजरात के एक नाविक की मौत हो गई, जबकि जहाज पर सवार बाकी 13 भारतीयों को ओमान के कोस्ट गार्ड ने सुरक्षित बचा लिया। मृतक की पहचान गांधार नाहीम अजीज के रूप में हुई है। जहाज का नाम MSV अल जुसुफी है। हमले के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाए जाने पर चिंता जताई। मंत्रालय ने कहा कि कहा कि व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना बंद होना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्तों पर जहाजों की आवाजाही और कारोबार बिना किसी रुकावट के जारी रहना चाहिए। पहले भी भारतीय नाविकों वाले जहाज पर हमला हुआ था होर्मुज स्ट्रेट में इससे पहले 29 अक्टूबर को भारतीय नाविकों वाले जहाज को निशाना बनाया गया था। 27 भारतीय क्रू सदस्यों वाले तेल टैंकर MT लुईस 1 पर हमला हुआ था। पनामा के झंडे वाले इस जहाज के पास एक छोटी नाव आई थी। उसमें सवार लोगों ने जहाज के बाहरी हिस्से पर दो विस्फोटक चिपका दिए थे और वहां से चले गए। कुछ देर बाद दोनों विस्फोटकों में धमाका हुआ। इससे जहाज के इंजन रूम में आग लग गई और इंजन कुछ समय के लिए बंद हो गया। हालांकि, क्रू ने आग पर काबू पा लिया। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया था कि जहाज पर सवार सभी 27 भारतीय सुरक्षित थे। किसी को चोट नहीं आई। इस हमले के पीछे किसका हाथ था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई। होर्मुज में अब तक 122 जहाजों पर हमला इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन (IMO) के मुताबिक, 28 फरवरी को अमेरिका-ईरान संघर्ष शुरू होने के बाद से 30 अक्टूबर तक फारस की खाड़ी, होर्मुज और ओमान की खाड़ी में 122 जहाजों पर हमला हुआ। होर्मुज दुनिया का एक अहम समुद्री रास्ता है। यहां से दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल दूसरे देशों तक पहुंचता है। लगातार हो रहे हमलों से तेल की सप्लाई और दुनियाभर के कारोबार पर असर पड़ सकता है। अक्टूबर 2026 में होर्मुज में भारतीय क्रू वाले 5 जहाजों पर हमले हुए… विदेश मंत्री जयशंकर ने जहाजों पर हो रहे हमलों का मुद्दा उठाया था पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच व्यापारिक जहाजों पर हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी G20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि समुद्री जहाजों पर हमलों का असर गरीब और विकासशील देशों पर ज्यादा पड़ रहा है। इससे पेट्रोल-डीजल, खाने-पीने की चीजों और खाद की सप्लाई पर असर पड़ सकता है। इनकी कीमतें भी बढ़ सकती हैं। —————————– यह खबर भी पढ़ें… नेपाल में लैंडिंग के दौरान 2 हेलिकॉप्टर टकराए:भारतीय पर्यटक की मौत, न्यूजीलैंड का नागरिक और दोनों पायलट जख्मी; यहां विमान हादसों की 6 वजह नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत हो गई, जबकि न्यूजीलैंड का एक भारतीय मूल का नागरिक घायल हो गया। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों हेलिकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकराए थे। पूरी खबर पढ़ें…
Latest News

