
भोपाल। राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे हत्याकांड के आरोपी और पूर्व केयरटेकर वरुण को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भोपाल लाते समय मुगलिया छाप इलाके में आरोपी ने पुलिस टीम के साथ झूमाझटकी की और भागने की कोशिश की, इस दौरान पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश में पुलिस ने फायरिंगं की और गोली उसके पैर में लगी। घायल वरुण को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि रिटायर्ड IASअधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के बाद से ही आरोपी केयरटेकर वरुण फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी। पुलिस सीसीटीवी और अन्य डिजिल साक्ष्यों के आधार पर वरूण को गिरफ्तार करने की लगातर कोशिश कर रही थी लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार था। पुलिस ने वरुण पर 50 हजार का ईनाम घोषित कर रखा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए SIT का गठन किया था। आखिरकार पुलिस ने उसे आगरा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
आरोपी को गिरफ्तार कर भोपाल लाया जा रहा था। इसी दौरान मुगलिया छाप इलाके में आरोपी ने पुलिस के साथ झूमाझटकी शुरू कर दी और मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश करने लगा। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान चली गोली आरोपी वरुण के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।पुलिस की कार्रवाई में घायल हुए वरुण को तत्काल उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के बाद से ही केयरटेकर वरुण फरार था। हत्याकांड के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आगरा से गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या से जुड़े घटनाक्रम, वारदात के कारण और अन्य संभावित पहलुओं की जानकारी जुटाएगी।


