
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से महिला प्रीमियर लीग खेलने वाली और भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाली खिलाड़ी प्रेमा रावत ने पुणे में खेले जा रही सीनियर टी-20 ट्रॉफी में उत्तराखंड बनाम हैदराबाद के टी-20 मैच में महज 14 गेंदों में नाबाद अर्धशतक बनाकर सबसे तेज टी-20 अर्धशतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड की बल्लेबाज मैरी कैली के नाम था। उन्होंने साल 2022 में वॉर्विकशायर के खिलाफ ग्लूकेस्टशायर के खिलाफ यह अर्धशतक 15 गेंदों में जड़ा था।
She records the fastest fifty in women’s T20s, featuring for Uttarakhand against Hyderabad in the Senior Women’s T20 Trophy #CricketTwitter https://t.co/xQYe6xUbob
— Female Cricket (@imfemalecricket) November 3, 2026
इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। उनकी इस उपलब्धि पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उनको बधाई दी। प्रेमा रावत को हालांकि राष्ट्रीय टी-20 टीम में उतने मौके नहीं मिले हैं लेकिन इस प्रदर्शन के बाद उनकी जगह बन सकती है क्योंकि राष्ट्रीय टी-20 टीम कमजोर स्ट्राइक रेट के कारण इस साल हुए टी-20 विश्वकप से बाहर हो गई थी।
पिछले साल 1.2 करोड़ रुपए देकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उनको अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन इस साल उन्हें सिर्फ 20 लाख रुपए देकर रीटेन किया है। प्रेमा रावत तेज बल्लेबाजी के साथ साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर लेती हैं जो उनको एक ऑलराउंडर के रूप में स्थापित करता है।
RCB HAVE A WORLD-RECORD FINISHER FOR JUST ₹20 LAKH! RCB bought Prema Rawat for ₹1.2 CRORE in 2025 and have now retained her for just ₹20 LAKH! Now, Prema Rawat holds the WORLD RECORD for the FASTEST FIFTY in Women’s T20 Cricket — just 14 BALLS! WHAT A STEAL FOR RCB! #PremaRawat #RCB #WPL2027
— CricInformer (@CricInformer) November 2, 2026
अब प्रेमा रावत के निशाने पर फातिमा सना का रिकॉर्ड होगा जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 15 गेंदों में जिम्बाब्वे के खिलाफ तेज अर्धशतक लगाया था।अभी तक प्रेमा रावत सिर्फ 7 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच ही खेल सकी हैं जिसमें उन्होंने 132 रन बनाए हैं और 7 विकेट चटकाए हैं। वह हाल ही में हुए एशिया कप की विजेता भारतीय टीम की सदस्य भी थी।

