
मस्कट (ओमान) के तट के पास से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। भारतीय ध्वज वाले एक मालवाहक जहाज पर अज्ञात हवाई हमले में गुजरात के एक भारतीय नाविक की मौत हो गई है, जबकि ओमान कोस्ट गार्ड की तत्परता से जहाज पर सवार अन्य 13 नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। ALSO READ: अमेरिका में वोटिंग से पहले ईरान पर हमले, IRGC ने गिराए 3 ड्रोन; कार्लसन के परमाणु हमले के दावे ने बढ़ाई टेंशन
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दी जानकारी
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि ‘एमएसवी अल युसूफी’ (MSV Al Yusufi) नामक यह मालवाहक पोत कुल 14 भारतीय नाविकों को लेकर जा रहा था, तभी एक अज्ञात उड़ती हुई वस्तु ने इसे निशाना बनाया। यह हमला 2 नवंबर को हुआ था।
IMPORTANT UPDATE On Nov 2, the Indian MSV AL JUSUFI, carrying 14 Indian seafarers, was struck by an unidentified aerial object while navigating near the coast of Oman. While 13 crew members safely evacuated and were rescued by the Omani Coast Guard, I am deeply saddened to report that one of our seafarers, Gandhar Nahim Ajij from Gujarat, tragically succumbed to his injuries. My heartfelt condolences go out to his family and loved ones during this hour of immense grief. The Ministry and Indian Embassy in Oman are in contact with local authorities to ensure immediate assistance for the 13 survivors and facilitate the swift repatriation of both the surviving crew and mortal remains of our deceased seafarer.
— Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) November 3, 2026
गुजरात के नाविक ने गंवाई जान
इस भीषण हमले में गुजरात के रहने वाले भारतीय नाविक गांधार नाहिम अजीज गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ओमान स्थित भारतीय दूतावास वहां के स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है। ALSO READ: क्या है mid-term election, अमेरिका में क्या होगा डोनाल्ड ट्रंप सरकार का, मनमानी पर लगेगी लगाम?
Our statement on attack on a commercial vessel off the coast of Oman https://t.co/AhtSyD77kl https://t.co/ExpNZGVy9V
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) November 3, 2026
पार्थिव शरीर को भारत लाने की तैयारी
सरकार द्वारा जीवित बचाए गए 13 भारतीय नाविकों को हरसंभव सहायता मुहैया कराई जा रही है। साथ ही, मृतक नाविक के पार्थिव शरीर और सुरक्षित बचाए गए अन्य सभी नाविकों को जल्द से जल्द भारत वापस लाने के लिए कूटनीतिक और प्रशासनिक प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं। मिडिल ईस्ट क्षेत्र में जारी तनाव के बीच इस तरह की घटनाएं समुद्री मार्गों पर सुरक्षा को लेकर बड़ी चिंता पैदा कर रही हैं।


