Cyclone Murasu: डिप्रेशन में बदल जाएगा चक्रवात मुरासू! IMD ने इन राज्यों में 3 से 8 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट दिया

Cyclone Murasu: चक्रवात मुरासू का असर दक्षिण भारत के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक गंभीर चक्रवाती तूफान मुरासू मंगलवार 3 नवंबर को दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद अब धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। इसके आधी रात तक डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। हालांकि इसके असर से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अगले कई दिनों तक बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने 3 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और तेलंगाना में कुछ जगहों पर बेहद भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं 4 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु, केरल और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 8 नवंबर तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है।

आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात मुरासू, 110 किमी प्रति घंटे तक चली हवा

IMD के मुताबिक, चक्रवाती तूफान मुरासू मंगलवार सुबह 3:30 बजे से 5:30 बजे के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। यह ओंगोल के पास नेल्लोर और नरसापुर के बीच तट से गुजरा। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही जबकि कुछ समय के लिए हवा के झोंके 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचे। मौसम विभाग का अनुमान है कि मुरासू उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके बाद इसकी ताकत धीरे-धीरे कम होगी। 3 नवंबर को दोपहर तक यह चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

इसके बाद 3 नवंबर की आधी रात तक इसके डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। उस समय हवा की रफ्तार 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बेहद भारी बारिश का अलर्ट

मुरासू के असर से दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 3 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और उससे सटे तेलंगाना में कुछ जगहों पर बेहद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 4 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 3 नवंबर को रायलसीमा और दक्षिण ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। तेलंगाना में 3 और 4 नवंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, तटीय आंध्र प्रदेश के कृष्णा, बापटला, प्रकाशम, SPSR नेल्लोर, गुंटूर, एलुरु, NTR, पलनाडु और पश्चिम गोदावरी जिलों में 3 नवंबर की दोपहर तक हवा की रफ्तार 85 से 95 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। झोंकों की रफ्तार 105 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आधी रात तक हवा की रफ्तार घटकर 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। तेलंगाना के खम्मम, सूर्यापेट, नलगोंडा, नागरकुरनूल, वनापर्थी, महबूबाबाद, वारंगल, जंगांव, करीमनगर और भद्राद्री कोठागुडेम जिलों में 3 नवंबर की दोपहर तक 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। हवा के झोंके 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।

तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में 8 नवंबर तक बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 5 से 8 नवंबर के दौरान कई जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं केरल और माहे में 4 से 8 नवंबर तक कई इलाकों में बारिश की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 3 से 7 नवंबर के दौरान कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इनके झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। केरल और माहे में 3 और 4 नवंबर के साथ 6 से 8 नवंबर के बीच 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इनके झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।

कर्नाटक के दक्षिणी आंतरिक इलाकों में 4 और 5 नवंबर को कई जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं तटीय कर्नाटक में 3 से 9 नवंबर के दौरान कुछ जगहों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 3 से 6 नवंबर तक कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का अलर्ट

मुरासू के असर और दूसरे मौसमी सिस्टम की वजह से ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का अनुमान है। ओडिशा में 3 और 4 नवंबर को कई जगहों पर बारिश हो सकती है। 3 नवंबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इनके झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। छत्तीसगढ़ में 4 और 5 नवंबर को कई जगहों पर बारिश का अनुमान है। 3 और 4 नवंबर को कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इनके झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। मौसम विभाग ने 3 और 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी भी दी है। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 3 और 4 नवंबर को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 3 नवंबर को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। विदर्भ में 3 से 5 नवंबर तक कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार में भी बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने लक्षद्वीप में 3 नवंबर और फिर 7 से 9 नवंबर के बीच बारिश का अनुमान जताया है। यहां 3 और 5 नवंबर को कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 3 से 9 नवंबर के दौरान कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। झारखंड में 3 और 4 नवंबर को कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान है। पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम में 3 नवंबर को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

समुद्र में ऊंची लहरें, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

चक्रवात मुरासू के असर से बंगाल की खाड़ी और दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में समुद्र की स्थिति खराब बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और आंध्र प्रदेश के तट के पास 3 नवंबर की शाम तक समुद्र की स्थिति बहुत ऊंची से ऊंची बनी रह सकती है। इसके बाद 4 नवंबर की सुबह तक इसमें सुधार होने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी के तटों के पास 3 नवंबर की शाम तक समुद्र की स्थिति बहुत खराब से खराब रह सकती है। दक्षिण ओडिशा के तट और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आसपास भी 3 नवंबर की शाम तक समुद्र में ऊंची लहरें उठने की संभावना है।

कुल मिलाकर चक्रवात मुरासू के कमजोर होने के बावजूद दक्षिण भारत में अगले कई दिनों तक बारिश, तेज हवाओं और समुद्र में ऊंची लहरों का असर बना रह सकता है। IMD ने 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बेहद भारी बारिश की चेतावनी दी है जबकि तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 8 नवंबर तक बारिश का अनुमान जताया है।

Cyclone Murasu : आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’, 120 की स्पीड से चली हवाएं; ओडिशा-तमिलनाडु में हाई अलर्ट

Cyclone Murasu : आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान 'मुरासु', 120 की स्पीड से चली हवाएं; ओडिशा-तमिलनाडु में हाई अलर्ट

cyclone murasu landfall

Cyclone Murasu Update : गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Cyclone Murasu) ने 3 नवंबर 2026 की तड़के आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक दे दी है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस दौरान ओंगोल के पास 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चली। इससे तटीय इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। खराब मौसम और चक्रवात के चलते आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 19 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं।

 

लैंडफॉल और मौसम विभाग का अपडेट

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक,  गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल रात को लगभग 1 बजे शुरू हुआ था। इस दौरान 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जो 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गईं। कावली से 60 किलोमीटर उत्तर-पूर्व और बापटला से 70 किलोमीटर दक्षिण में भी इसका असर देखा गया।

 

अगले 12 घंटों के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। समुद्री लहरों के कारण निचले इलाकों के जलमग्न होने का खतरा है। अधिकतम समुद्री लहरें बापटला, कृष्णा और प्रकाशम जिलों में उठने का अनुमान है। समुद्र में लगभग 1.0-1.5 मीटर ऊंची तूफानी लहरें उठने की आशंका है। निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा है।

 

मौसम विभाग द्वारा  मंगलवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा की ओर बढ़ा और आज भारतीय समयानुसार (IST) सुबह 03:30 से 05:30 बजे के बीच, ओंगोल के पास (अक्षांश 15.53° उत्तर और देशांतर 80.22° पूर्व के निकट) नेल्लोर और नरसापुर के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट को पार किया, इस दौरान हवा की गति 100-110 किमी प्रति घंटा थी जो 120 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से झोंकों के रूप में चल रही थी।

आंध्रप्रदेश में अगले 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी

4 और 5 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। 4 नवंबर को पालनाडु, प्रकाशम, कुरनूल और नंद्याल जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 

 

ओडिशा में भी हाई अलर्ट

मौसम विभाग ने दक्षिणी ओडिशा के गंजाम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट और मलकानगिरि जिलों में 4 नवंबर तक भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी दी है। राज्य सरकार ने सोमवार को ही संवेदनशील और निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया था।  3 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। राज्य के दक्षिणी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

 

तमिलनाडु में भी स्कूल कॉलेज बंद

चक्रवात मुरासु के प्रभाव से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई, तिरुवल्लूर और चेंगलपट्टू सहित उत्तरी तमिलनाडु के तटीय जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। चेन्नई और तिरुवल्लूर में एहतियात के तौर पर स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

Cyclone Murasu: आधी रात को 120 की रफ्तार से टकराएगा चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’! इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 2 मीटर तक उठेंगी समुद्री लहरें

Cyclone Murasu Landfall: देश के कई राज्यों में आज रात मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। बंगाल की खाड़ी में एक्टिव चक्रवात ‘मुरासु’ (Murasu) अब गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह तूफान 2 नवंबर की आधी रात से 3 नवंबर की सुबह के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। इस दौरान 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। इनके झोंके 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।

इस तूफान के प्रभाव से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में भारी से बेहद भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। कुछ इलाकों में अत्यंत भारी बारिश के साथ तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं, तमिलनाडु में भी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा।

आधी रात को आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा तूफान ‘मुरासु’

मौसम विभाग की तरफ से 2 नवंबर 2026 को जारी वेदर बुलेटिन के अनुसार, गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में केंद्रित था। उस समय यह आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से लगभग 160 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व, चेन्नई से 180 किलोमीटर उत्तर-पूर्व और ओंगोल से करीब 210 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में मौजूद था। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए नेल्लोर और नरसापुर के बीच ओंगोल के दक्षिण में दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट को पार कर सकता है।

तूफान के लैंडफॉल का संभावित समय 2 नवंबर की रात 11:30 बजे से 3 नवंबर की सुबह 4 बजे के बीच बताया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। जबकि झोंके 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।

आंध्र प्रदेश के इन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा

चक्रवात ‘मुरासु’ का सबसे ज्यादा प्रभाव दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज हवाओं, भारी बारिश और समुद्र में ऊंची लहरों को लेकर चेतावनी दी है।

प्रभावित होने वाले प्रमुख जिले 

– कृष्णा

– बापटला

– प्रकाशम

– एसपीएसआर नेल्लोर

– गुंटूर

– एलुरु

– एनटीआर

– पलनाडु

– पश्चिम गोदावरी

  • इन इलाकों में 2 नवंबर की दोपहर से हवाओं की रफ्तार बढ़ने की आशंका है। रात तक हवा की गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंके 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।
  • 3 नवंबर की सुबह लैंडफॉल के बाद भी तेज हवाओं का असर बना रह सकता है। धीरे-धीरे इनकी रफ्तार कम होने का अनुमान है।

3 राज्यों में मूसलाधार बारिश, कुछ जगहों पर अत्यंत भारी वर्षा का अलर्ट

चक्रवात के कारण दक्षिण भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 2 और 3 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा कुछ इलाकों में अत्यंत भारी बारिश हो सकती है।

  • तटीय आंध्र प्रदेश: 2-3 नवंबर को भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की आशंका है।
  • रायलसीमा: 2-3 नवंबर को भारी से अत्यंत भारी बारिश की आशंका है।
  • तेलंगाना: इस दौरान भारी से अत्यंत भारी बारिश होगी।
  • तमिलनाडु: 2 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होगी।
  • ओडिशा: 2-4 नवंबर को कई इलाकों में बारिश होगी।
  • छत्तीसगढ़: 2-4 नवंबर को बारिश और गरज-चमक की आशंका है।
  • केरल: 2-8 नवंबर को कई इलाकों में बारिश होने की चेतावनी जारी हुई है।

तमिलनाडु से ओडिशा तक दिखेगा तूफान का असर

‘मुरासु’ चक्रवात का प्रभाव केवल आंध्र प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा। तमिलनाडु, पुडुचेरी और ओडिशा के तटीय इलाकों में भी तेज हवाओं और बारिश की आशंका है:-

  • तमिलनाडु: चेन्नई, तिरुवल्लूर, रानीपेट, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू में तेज हवाएं चल सकती हैं। 2 नवंबर की दोपहर से 3 नवंबर की सुबह तक हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।
  • ओडिशा: गंजाम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट और मलकानगिरी में तेज हवाओं और बारिश का असर देखने को मिल सकता है। यहां 2 नवंबर की शाम से 3 नवंबर दोपहर तक हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
  • पुडुचेरी: समुद्र में ऊंची लहरों और तेज हवाओं को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। यहां भी 3 नवंबर तक मौसम खराब रह सकता है।

समुद्र में उठ सकती हैं 2 मीटर तक ऊंची लहरें

चक्रवात ‘मुरासु’ के साथ समुद्र में तूफानी लहरों का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के निचले इलाकों में समुद्री पानी घुसने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, लैंडफॉल के दौरान समुद्र में सामान्य ज्वार के स्तर से करीब 1.5 से 2 मीटर तक ऊंची तूफानी लहरें उठ सकती हैं। इसका सबसे ज्यादा असर बापटला के साथ कृष्णा और प्रकाशम जिलों में देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- ‘INDIA’ गठबंधन की रैली से दिल्ली के व्यापारियों का 11,000 करोड़ रुपये का नुकसान! कारोबारियों ने की मुआवजे की मांग

मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह

मौसम विभाग ने खराब समुद्री परिस्थितियों को देखते हुए मछुआरों को बंगाल की खाड़ी और प्रभावित तटीय इलाकों में समुद्र में न जाने की सलाह दी है:-

  • दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में 2 नवंबर को समुद्र में न जाएं।
  • दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 4 नवंबर की सुबह तक जाने से बचें।
  • पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में 4 नवंबर की दोपहर तक मछली पकड़ने न जाएं।
  • आंध्र प्रदेश के तट पर 4 नवंबर की दोपहर तक समुद्र में जाने पर रोक संबंधी सलाह जारी है।
  • उत्तर तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट पर 4 नवंबर की सुबह तक सावधानी बरतने को कहा गया है।
  • दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों में भी 4 नवंबर की दोपहर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
  • केरल और माहे में 2 से 8 नवंबर तक व्यापक बारिश होगी।
  • कर्नाटक के तटीय इलाकों में 2 से 8 नवंबर तक बारिश की आशंका है।
  • तेलंगाना में 2 से 4 नवंबर के बीच भारी बारिश होगी।
  • रायलसीमा में 2 और 3 नवंबर को व्यापक बारिश की आशंका है।
  • आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 2 से 4 नवंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा।