अर्शदीप का खेलना संदिग्ध, भुवनेश्वर भारतीय टीम में शामिल

हैदराबाद में खेले गए चौथ टी-20 मैच चोटिल हुए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में खेलना संदिग्ध है। भारत ने अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को बताया कि सीरीज का फैसला करने वाले इस मैच में अर्शदीप खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला मैच से पहले उनकी रिकवरी को देखकर लिया जाएगा।

पांचवां टी-20 शनिवार को यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पांच मैचों की यह सीरीज फिलहाल 2-2 से बराबरी पर है। बुधवार को चौथे टी-20 मैच के दौरान बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के गेंदबाजी वाले कंधे में चोट लग गई थी। जिसके बाद चयन समिति ने कवर के तौर पर भुवनेश्वर को टीम में शामिल करने का फैसला किया।

Also Read : ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड रोज बाउल सीरीज में टी-20 भी हुआ शामिल

भुवनेश्वर के आने से इस अहम मुकाबले से पहले भारत को तेज गेंदबाजी में एक अनुभवी विकल्प मिल गया है। 36 वर्षीय भुवनेश्वर के पास सबसे छोटे प्रारुप का बहुत अंतरराष्ट्रीय अनुभव है। वे नई गेंद को स्विंग कराने और डेथ ओवरों में बेहतरीन वेरिएशन के साथ गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं।

16 सदस्यीय भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं, जबकि तिलक वर्मा उप-कप्तान हैं। टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर और भुवनेश्वर कुमार शामिल हैं।

सीरीज बराबरी पर होने के कारण, शनिवार का मुकाबला ही विजेता तय करेगा। भारत की कोशिश होगी कि अर्शदीप की फिटनेस और चिन्नास्वामी स्टेडियम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अपने गेंदबाजी कॉम्बिनेशन को अंतिम रूप दिया जाए। यह घोषणा बीसीसीआई के मानद सचिव देवजीत सैकिया ने की।

Pic Credit : UNI

24 साल में पहली बार वेस्टइंडीज भारत दौरे पर जीती 3 सीमित ओवर के मैच

वेस्टइंडीज ने हैदराबाद में खेले गए टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारतीय टीम को घुटने पर लाकर एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। यह 24 सालों में पहली बार है जब वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ भारतीय जमीन पर एक दौरे में 3 मैच जीते हों। गौरतलब है कि वेस्टइंडीज ने एकदिवसीय सीरीज में 352 रनों का पीछा करते हुए 5 विकेट से जीत अर्जित की थी।

वहीं  रांची टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में कैरिबियाई टीम ने 250 रनों का पीछा कर मेजबान टीम से 6 विकेट से मैच जीता इसके बाद कल हैदराबाद में मेहमान टीम को 24 रनों से सफलता मिली। इससे पहले वेस्टइंडीज ने साल 2002 में 7 मैचों की एकदिवसीय सीरीज में 4-3 से जीत हासिल की थी। उस वक्त टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेला नहीं जाता था।

इसके अलावा भारतीय जमीन बीते सभी टेस्ट, वनडे या टी-20 दौरों पर कभी ऐसा नहीं हुआ जब वेस्टइंडीज तीन मैच भारत को हरा पाई हो।इन तीन मैचों में जिनमें वेस्टइंडीज ने जीत हासिल की है एक बात समान है। इन तीनों मैचों में कप्तान शाई होप का शतक आया है।

हैदराबाद में 24 रनों से जीता टी-20 मैच

शाई होप (नाबाद 102) के आतिशी शतक और कीमो पॉल के 19वें ओवर में तीन विकेट सहित कुल 41 रन पर पांच विकेट की बदौलत वेस्ट इंडीज ने भारत को चौथे टी 20 में बुधवार को 24 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-2 से बराबरी हासिल कर ली।

वेस्ट इंडीज ने तीन विकेट पर 247 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद भारत की चुनौती को 19.3 ओवर में 223 रन पर रोक दिया। अब सीरीज का फैसला बेंगलुरु में आखिरी मैच से होगा। कीमो पॉल ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांचवें ओवर में दो विकेट और 19वें ओवर में तीन विकेट लेकर भारत की आज ही सीरीज कब्जाने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

रांची टी-20 में वेस्टइंडीज ने किया रिकॉर्ड 250 रनों का पीछा

झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में कैरेबियाई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को छह विकेट से हरा दिया। भारत के 249 रनों के विशाल स्कोर के बावजूद वेस्टइंडीज ने दमदार बल्लेबाजी के दम पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने 45 गेंदों में शानदार शतक जड़कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले टॉस के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। भारत की ओर से संजू सैमसन ने 82 रनों की विस्फोटक पारी खेली।


शाई होप के शतक से वेस्टइंडीज ने एकदिवसीय सीरीज में बचाया वाइट वॉश

कप्तान शाई होप की नाबाद 162 रन की साहसिक शतकीय पारी की बदौलत वेस्ट इंडीज ने भारत को तीसरे वनडे में 10 गेंदें शेष रहते पांच विकेट से हराकर अपना सम्मान बचा लिया। यह मैच हारने के बावजूद भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीती।

के एल राहुल (नाबाद 129) के आतिशी शतक और ओपनर रोहित शर्मा की 92 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 351 रन का विशाल स्कोर बनाया लेकिन उसे बचा नहीं सके। वेस्ट इंडीज ने 48.2 ओवर में पांच विकेट पर 352 रन बनाकर जीत अपने नाम की। शाई होप ने 143 गेंदों पर नाबाद 162 रन में 17 चौके और तीन छक्के लगाए। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।


गौतम गंभीर के बर्थ डे पर जीत का गिफ्ट नहीं दे पाई इंडिया, इंडीज ने 24 रनों से हराया

INDvsWI गौतम गंभीर के जन्मदिन की पार्टी तब फीकी पड़ गई जब भारतीय टीम आज हैदराबाद में वेस्टइंडीज से 24 रनों से चौथा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 24 रनों से हार गई।  इंडीज द्वारा दिया गया 245 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत 223 रन बनाकर आउट हो गई। सीरीज अब 2-2 से बराबर हो गई है और फाइनल मैच बैंगलूरू में खेला जाएगा। 

245 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की विस्फोटक शरुआत हुई और पहले 4 ओवर में भारत ने 60 रन बनाए जिसमें 56 रन संजू सैमसन के थे। लेकिन इसके बाद कीमो पॉल ने एक ओवर में संजू और ईशान को आउट कर दिया। 

श्रेयस अय्यर भी कुछ खास नहीं कर पाए और 16 रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय टीम को असली झटका तब लगा जब अभिषेक शर्मा 29 रन बनाकर आउट हो गए। अगली ही गेंद पर गुडाकेश मोती ने नमन धीर को स्टंप कर दिया। ऐसा लग रहा था मैच भारत से दूर चला गया लेकिन तिलक वर्मा और नितीश कुमार ने हिटिंग जारी रखी। 

एक समय पर 4 ओवर में 59 रनों की दरकार थी। लेकिन तब ही तिलक वर्मा  को रोमारियो ने आउट कर दिया। अगले ओवर में एक बार फिर कीमो पॉल ने 2 नहीं 3 विकेट लेकर मैच खत्म कर दिया। उन्होंने 4 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट लिए। 

शमार जोसेफ जो लगातार रन दे रहे हैं उन्होंने अंत में अर्शदीप सिंह के बांह में मारकर उनको रिटायर आउट करवा दिया और गौतम गंभीर को जन्मदिन पर एक और सिरदर्द दे दिया।

ALSO READ: शाई होप ने भारत के खिलाफ जड़ा एक और शतक, इंडीज पहुंची 245 पार


Asian Champions Trophy के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, इस गोलकीपर की हुई वापसी

पंजाब में 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक होने वाली एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय पुरूष टीम में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले अधिकांश खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है लेकिन गोलकीपर कृशन बहादुर पाठक की वापसी हुई है।

हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया।

एशियाई खेलों और विश्व कप से बाहर रहे पाठक ने वापसी की है जबकि युवा डिफेंडर अमनदीप लाकड़ा और मिडफील्डर आदित्य अर्जुन लालागे भी टीम में हैं। मिडफील्डर विष्णु कांत सिंह और फॉरवर्ड अंगद बीर सिंह 18 सदस्यीय टीम में दो रिजर्व खिलाड़ी हैं।

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के जरिये पंजाब में दो दशक बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी हो रही है । इसके मुकाबले जालंधर और मोहाली में खेले जायेंगे।

भारतीय टीम :

गोलकीपर : सूरज करकेरा, कृशन बहादुर पाठक

डिफेंडर : संजय, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहदास, जुगराज सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमनदीप लाकड़ा

मिडफील्डर : राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे, नीलाकांता शर्मा, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह

फॉरवर्ड : शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, मनदीप सिंह

रिजर्व : विष्णु कांत सिंह, अंगद बीर सिंह

IND vs WI: ‘तूफान होकर भी वैभव सूर्यवंशी पिला रहा पानी’ खिलाड़ी को बेंच पर बैठाने को लेकर भड़के कोच

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज जारी है। पांच मैचों की T20I सीरीज में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी जगह दी गई है। वहीं उन्हें अभी प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया है। फैंस को वैभव को मैदान पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 15 साल के वैभव ने जुलाई 2026 में इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। लेकिन भारत लौटने के बाद उन्हें लगातार खेलने का मौका नहीं मिल पाया। टीम में ओपनिंग के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को प्राथमिकता मिलने के कारण वैभव को फिलहाल बेंच पर रहना पड़ रहा है।

वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच मनीष ओझा ने गौतम गंभीर की अगुवाई वाली टीम मैनेजमेंट पर युवा खिलाड़ी को संभालने के तरीके को लेकर सवाल उठाए। आइए जानते हैं कोच ने क्या कहा

बेंच पर बैठकर नहीं तैयार होते खिलाड़ी

सूर्यवंशी के बचपन के कोच मनीष ओझा ने स्पोर्ट्स नाउ से कहा, “मेरे हिसाब से, वैभव एक तूफान की तरह है। जो कोई भी उसे रोकने की कोशिश करेगा, वह आखिरकार टूट जाएगा, आज नहीं तो कल।” कोच ने आगे कहा, “मौजूदा भारतीय टीम मैनेजमेंट का मानना है कि खिलाड़ियों को बेंच पर बैठाकर तैयार किया जा सकता है। लेकिन क्रिकेट के कई दिग्गजों से बात करेंगे तो वे भी यही कहेंगे कि अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए उन्हें मुश्किल परिस्थितियों में उतारना जरूरी है। उन्हें खेलने का मौका देना होगा। बेंच पर बैठकर कोई खिलाड़ी न पहले कभी बना है और न आगे बनेगा। खासकर तब, जब आपके पास वैभव जैसा टैलेंट मौजूद हो।”

मैनेजमेंट के रवैये को “तानाशाही” बताया

ओझा ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर सवाल उठाते हुए उनके रवैये को “तानाशाही” जैसा बताया। उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि उन्होंने तय कर लिया है कि इस बच्चे को मौका नहीं देना है। उसे बाहर रखेंगे और परेशान करेंगे। वह अभी बेंच पर बैठकर पानी पिला रहा है। मुझे लगता है कि मौजूदा मैनेजमेंट का रवैया एक तरह की तानाशाही जैसा है, जहां वे वही कर रहे हैं जो उन्हें सही लग रहा है।”

एशियन गेम्स में मिला था मौका

2026 के एशियन गेम्स के दौरान टीम इंडिया के T20I की जिम्मेदारी वीवीएस लक्ष्मण के पास थी। उस समय गौतम गंभीर वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में व्यस्त थे। इसी दौरान टीम ने संजू सैमसन को बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजा और वैभव सूर्यवंशी को अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका मिला। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी क्रम में फिर बदलाव किया। संजू सैमसन को दोबारा ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई और उन्होंने शुरुआती तीन मुकाबलों में पारी की शुरुआत की। वहीं, वैभव सूर्यवंशी को इन मैचों में प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली और उन्हें बेंच पर बैठकर ही इंतजार करना पड़ा।

Rahul Dravid: राहुल द्रविड़ के 17 साल के बेटे अन्वय ने मचाया तहलका, 41 गेंदों में खेली 85 रन की विस्फोटक पारी

मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी में 4 विकेट लेकर किया कमाल, दिल्ली 240 पर सिमटी

भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी से बंगाल की टीम ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप सी मुकाबले में रविवार को पहले दिन दिल्ली की पहली पारी 77.3 ओवर में 240 रन पर समेट दी।

शमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 रन देकर चार विकेट झटके। आकाश दीप ने 74 रन देकर दो विकेट हासिल किए, जबकि मुकेश कुमार को 43 रन देकर एक सफलता मिली। ऑफ स्पिनर अमीर गनी ने भी पिच से मिल रही मदद का फायदा उठाते हुए 45 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने वाले बंगाल ने तेज गेंदबाजों की मददगार पिच का फायदा उठाया।

शमी ने यश ढुल, आयुष दोसेजा (45) और दिल्ली की ओर से सर्वाधिक 56 रन बनाने वाले ऋतिक शौकीन के अलावा दिविज मेहरा को अपना शिकार बनाया।

शौकीन ने 98 गेंदों की पारी में 56 रन बनाए। बंगाल ने दिल्ली की पारीसमाप्त कर दी।

सलामी बल्लेबाज शिखर मोहन के शानदार शतक और उत्कर्ष सिंह के अर्धशतक की मदद से झारखंड ने जमशेदपुर में खेले जा रहे मैच में केरल के खिलाफ पहले दिन पांच विकेट पर 289 रन बना लिए।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड की टीम के लिए शिखर मोहन ने 196 गेंदों पर 143 रन की आकर्षक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 18 चौके और दो छक्के लगाए। उत्कर्ष ने 147 गेंदों पर 71 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया।

केरल की ओर से ऑफ स्पिनर वैशाख चंद्रन ने 71 रन देकर तीन विकेट हासिल किए, जबकि अनुभवी हरफनमौला जलज सक्सेना ने 80 रन देकर दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

मध्यक्रम के बल्लेबाज अंकित बावने के धैर्यपूर्ण नाबाद शतक और कप्तान पृथ्वी साव की तेजतर्रार पारी के दम पर महाराष्ट्र ने सेना के खिलाफ दिल्ली में खेले जा रहे इसी ग्रुप के अन्य मैच के पहले दिन स्टंप तक पांच विकेट पर 287 रन बना लिए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी महाराष्ट्र की टीम के लिए बावने ने 232 गेंदों पर नाबाद 105 रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा। कप्तान साव ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए महज 73 गेंदों पर 70 रन ठोक दिए।

सेना की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर अर्जुन शर्मा ने 74 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जबकि बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज राज बहादुर ने 49 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

सलामी बल्लेबाज गौरव चौधरी के नाबाद शतक और संदीप पटनायक के अर्धशतक की मदद से ओडिशा ने अहमदाबाद में गुजरात के खिलाफ पहले दिन तीन विकेट पर 272 रन बना लिए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओडिशा की टीम के लिए गौरव चौधरी ने 263 गेंदों पर नाबाद 121 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए। संदीप पटनायक 139 गेंदों पर 69 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनकी पारी में 12 चौके शामिल रहे।

गुजरात के गेंदबाजों को पहले दिन विकेट हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। कप्तान चिंतन गजा ने 46 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि अर्जन नागवासवाला ने 57 रन और हर्षल पटेल ने 77 रन देकर एक-एक सफलता हासिल की। 

भारत ए ने ऑस्ट्रेलया ए के खिलाफ टाला वाइटवॉश, आखिरी वनडे 49 रनों से जीता

AUSvsIND सूर्यांश शेडगे के तेजतर्रार 66 रन और तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह के तीन विकेट की मदद से भारत ए ने रविवार को  तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया ए को 49 रन से हराया लेकिन मेहमान टीम ने शृंखला 2-1 से अपने नाम की।

शेडगे 60 गेंद में 66 रन बनाकर भारत ए की ओर से शीर्ष स्कोरर रहे। उन्हें निचले क्रम में विपराज निगम (40) का अच्छा साथ मिला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी कर भारत ए को छह विकेट पर 159 रन की मुश्किल स्थिति से उबारते हुए 275 रन तक पहुंचाया। भारतीय टीम 275 रन पर ऑल आउट हो गई।

भारत ए की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (34 गेंद में 39 रन) और प्रियांश आर्य (45 गेंद में 49 रन) ने 10.4 ओवर में 83 रन जोड़े। बेन ड्वारशुइस (38 रन पर तीन विकेट) ने प्रभसिमरन को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा।

इसके बाद ड्वारशुइस और विल सदरलैंड (44 रन पर तीन विकेट) ने नियमित अंतराल पर भारतीय टीम को झटके दिए।शेडगे और निगम ने उपयोगी साझेदारी करके भारत ए का स्कोर 250 रन के पार पहुंचाकर ऑस्ट्रेलिया ए के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ए ने भी अच्छी शुरुआत की। जोश फिलिप (56) और लियाम स्कॉट (26) ने 15 ओवर में 82 रन जोड़े।

दोनों बल्लेबाज 82 रन के समान टीम स्कोर पर आउट हुए। हालांकि इसके बाद लाचलान शॉ (31) और नाथन मैकस्वीनी (39) ने तीसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया ए की उम्मीदें कायम रखीं।

गुरजपनीत ने मैकस्वीनी को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ दिया जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ए की पारी लड़खड़ा गई।मेहमान टीम ने महज 86 रन के भीतर अंतिम सात विकेट गंवा दिए और पूरी टीम 226 रन पर सिमट गई।

IND vs WI Match Live Score: भारत को बैक-टू-बैक लगे दो झटके, ईशान के बाद कप्तान लौटे पवेलियन

IND vs WI Match Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा। मुकाबले में शाई होप ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। टीम इंडिया पर बैटिंग कर रही है

भारत ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। शिवम दुबे की जगह नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में शामिल किया गया है, जबकि कुलदीप यादव की जगह प्रिंस यादव को मौका मिला है। सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी। वहीं वेस्टइंडीज भी भारत को कड़ी टक्कर देने को तैयार है। क्या तीसरे मैच में वैभव को मौका मिलेगा। आइए जानते हैं तीसरे मुकाबले में कैसी होगी भारत और वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11

भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची में खेले गए दूसरे मुकाबले में जमकर रन बने थे। भारत ने वेस्टइंडीज को 250 रन का टारगेट दिया था। रांची में खेले गए पिछले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 250 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा कर शानदार जीत दर्ज की। टीम की इस जीत में कप्तान शाई होप का शतक सबसे बड़ा आकर्षण रहा। इससे पहले भारत ने सीरीज के पहले मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी के दम पर जीत हासिल की थी। अब दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए इस कारण दो टीमों का एलान किया न्यूजीलैंड ने

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए फिन ऐलन, लॉकी फ़र्ग्यूसन और टिम साइफर्ट को टीम में वापस बुलाया है। इसके अलावा रचिन रवींद्र चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी करेंगे। वह पिछले महीने एक प्रोमो शूट के दौरान कंधे में चोट लगने के कारण भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे।

चयनकर्ताओं ने पांच वनडे मैचों के लिए एक विभाजित टीम की घोषणा की है, क्योंकि आगामी टेस्ट सीरीज़ की तैयारी के लिए कुछ खिलाड़ी तीसरे वनडे के बाद पहले टेस्ट के वेन्यू वेलिंगटन जाएंगे। इसका मतलब है कि सात अन्य खिलाड़ी आख़िरी दो वनडे मैचों के लिए टीम से जुड़ेंगे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट में कहा गया, “जैक फ़ॉक्स (हिप फ़्लेक्सर), विल ओ’रूर्क (पिंडली) और बेन सीयर्स (टखना) को नहीं चुना गया क्योंकि वे अपनी-अपनी चोटों से उबरने के लिए रिहैब कर रहे हैं।”

मिचेल सैंटनर सफेद गेंद में टीम की अगुवाई करेंगे। ऐलन और फ़र्ग्यूसन ने अपना आख़िरी वनडे 2023 के आख़िर में खेला था। ऐलन ने वनडे विश्व कप से ठीक पहले और फ़र्ग्यूसन ने विश्व कप के दौरान वनडे खेला था।

कोचिंग पदों के बारे में न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा, “मुख्य कोच रॉब वाल्टर के साथ गेंदबाज़ी कोच जैकब ओरम और बल्लेबाज़ी कोच ल्यूक रोंची जुड़ेंगे। यह रोंची का न्यूज़ीलैंड के साथ आख़िरी असाइनमेंट होगा, जिसके बाद वे पुरुषों की ऑस्ट्रेलियन बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स के मुख्य कोच की भूमिका संभालेंगे। रोंची, ओरम, और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच क्रिस डोनाल्डसन तीसरे वनडे के बाद वेलिंगटन में टेस्ट की तैयारियों की अगुवाई करेंगे और उनके साथ नव-नियुक्त ब्लैककैप्स बल्लेबाज़ी कोच बीजे वाटलिंग भी जुड़ेंगे।”

वाल्टर, नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के मेन्स स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच कोरी माइल्स के साथ चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम के साथ रहेंगे। न्यूज़ीलैंड क्रिकेट द्वारा उचित समय पर अतिरिक्त कोचिंग सपोर्ट का ऐलान किया जाएगा।
वाल्टर ने कहा, “सबसे पहली और अहम बात यह है कि यह हमारे लिए बहुत बड़ी सीरीज़ है, जहां हम अपने प्रशंसकों के सामने खचाखच भरे स्टेडियमों में एक मज़बूत भारतीय टीम के ख़िलाफ़ खेल रहे हैं।

वनडे विश्व कप में सिर्फ़ एक साल का समय बचा है, इसलिए हमारे लिए इन मैचों को उस बड़े टूर्नामेंट की अहम तैयारी के तौर पर देखना भी जरूरी है। आखिरी दो वनडे मैचों के लिए सात नए खिलाड़ियों को लाने से हमें अपनी बेंच-स्ट्रेंथ परखने का मौक़ा मिलता है और यह देखने को मिलता है कि वे एक विश्व-स्तरीय टीम के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं।”

भारत सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का वनडे टीम:

पहले तीन वनडे: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवन कॉनवे, जैकब डफ़ी, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, टॉम लेथम (विकेटकीपर), डैरिल मिचेल, ग्लेन फ़िलिप्स, रचिन रवींद्र, नेथन स्मिथ, विल यंग और ब्लेयर टिकनर।

आख़िरी दो वनडे: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फ़िन ऐलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफ़ी, मैट फ़िशर, लॉकी फ़र्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम साइफ़र्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर और विल यंग।

IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी की चुनौती से निपटने को तैयार न्यूजीलैंड, तेज गेंदबाज ने युवा बल्लेबाज की तारीफ में पढ़े कसीदे

रत का न्यूजीलैंड दौरा इसी महीने अक्टूबर-नंवबर में शुरू होगा। वहीं दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। वहीं मुकाबले के लिए टीम का ऐलान हो गया है। वहीं इस मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। भारत और न्यूजीलैंड की सीरीज से पहले फर्ग्यूसन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। IPL में वैभव के खिलाफ खेल चुके फर्ग्यूसन ने कहा कि इतनी कम उम्र में उन्होंने शानदार खेल दिखाया है। उनका मानना है कि लगातार अच्छे प्रदर्शन की वजह से भारतीय टीम में जगह बनाने वाले वैभव में आगे भी बड़ा प्रदर्शन करने की पूरी क्षमता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वैभव को खेलते देखना भी काफी दिलचस्प होगा

वैभव को लेकर क्या कहा

फर्ग्यूसन ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, ‘वह IPL में वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ खेल चुके हैं और उनकी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने युवा खिलाड़ी को शानदार प्रतिभा बताते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में लगातार दो IPL सीजन में अच्छा प्रदर्शन करना बड़ी बात है।’ फर्ग्यूसन ने कहा कि, ‘वैभव के प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम में उनका चयन बिल्कुल भी हैरान करने वाला नहीं है।’ फर्ग्यूसन ने कहा कि, ‘वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आने वाली चुनौती को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि, शायद यह वैभव सूर्यवंशी का न्यूजीलैंड में पहली बार खेलना होगा।मुझे पक्का नहीं पता कि उन्होंने पहले यहां क्रिकेट खेला है या नहीं। लेकिन हां, यह एक जबरदस्त सीरीज होने वाली है।’

कितने मैच खेलेगा भारत

भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर दो टेस्ट, पांच वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं। इस सीरीज को लेकर फर्ग्यूसन ने भारतीय टीम की मजबूत क्षमता की तारीफ की और कहा कि अपनी जमीन पर भारत जैसी बड़ी टीम की मेजबानी करना न्यूजीलैंड के लिए शानदार अनुभव होगा। उन्होंने कहा कि, ‘भारतीय टीम की ताकत से सभी वाकिफ हैं, लेकिन न्यूजीलैंड में उनके खिलाफ खेलना और उन्हें यहां होस्ट करना बेहद रोमांचक रहने वाला है।’

आईपीएल खेलने से हुआ फायदा

35 साल के लॉकी फर्ग्यूसन का IPL में करीब 10 साल का अनुभव है। इस दौरान वह कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स समेत पांच टीमों के लिए खेल चुके हैं। फर्ग्यूसन का कहा कि, ‘IPL में भारतीय खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने और उनके खिलाफ मैदान पर उतरने से उन्हें भारतीय क्रिकेटरों के काम करने के तरीके को करीब से जानने का मौका मिला। इससे उन्होंने खिलाड़ियों की तैयारी, सोच और मैच के दौरान उनके नजरिए को बेहतर तरीके से समझा है।’ फर्ग्यूसन ने कहा कि IPL में भारतीय खिलाड़ियों के साथ और उनके खिलाफ खेलकर उन्हें उनकी तैयारी और सोच को समझने का मौका मिला। इस दौरान उनकी कई भारतीय खिलाड़ियों से अच्छी दोस्ती भी हुई।

IND vs WI 2nd T20I: वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा ओपनिंग का मौका? रांची में भिड़ेंगे भारत-वेस्टइंडीज, जानें कब और कहां देखें मैच