WhatsApp पर फोटो-वीडियो को अपने आप डाउनलोड होने से कैसे रोकें? जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

WhatsApp यूजर्स को कई ऐसे फीचर्स देता है, जो रोजाना के इस्तेमाल को आसान बनाते हैं। लेकिन अगर इन फीचर्स का सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए, तो ये परेशानी भी बढ़ा सकते हैं। ऐसा ही एक फीचर ऑटो-डाउनलोड है। दरअसल, WhatsApp में फोटो, वीडियो, ऑडियो और डॉक्यूमेंट अपने आप डाउनलोड होने का ऑप्शन मिलता है। अगर आप कई WhatsApp ग्रुप में जुड़े हैं या रोजाना अलग-अलग चैट के जरिए आपको कई फाइलें मिलती हैं, तो ये फाइलें बिना आपकी जानकारी के फोन में ऑटोमैटिक रूप से डाउनलोड होती रहती हैं। इससे फोन की स्टोरेज जल्दी भर सकती है। ऐसे में आप इस समस्या बाहर निकलने के लिए WhatsApp पर ऑटो-डाउनलोड को बंद कर सकते हैं। चलिए स्टेप-बाय-स्टेप समझते हैं कि आप इस फीचर का यूज कैसे कर सकते हैं।

सभी चैट और ग्रुप से WhatsApp पर फोटो और वीडियो का ऑटो-डाउनलोड कैसे बंद करें:

  1. सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp खोलें।
  2. अब स्क्रीन के नीचे दाईं तरफ दिखाई दे रही अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
  3. इसके बाद WhatsApp की Settings में जाएं।
  4. यहां Storage and data वाले ऑप्शन पर टैप करें।
  5. अब स्क्रीन को नीचे की तरफ स्क्रॉल करें।
  6. यहां आपको Media auto-download का ऑप्शन दिखाई देगा। इसमें आप अलग-अलग तरह की फाइलों का ऑटो-डाउनलोड बंद कर सकते हैं।
  7. अगर आप WhatsApp पर आने वाली फोटो अपने आप डाउनलोड होने से रोकना चाहते हैं, तो Photos पर टैप करें।
  8. फोटो का ऑटो-डाउनलोड पूरी तरह बंद करने के लिए Never ऑप्शन चुनें।
  9. अगर आप चाहते हैं कि फोटो सिर्फ Wi-Fi से कनेक्ट होने पर डाउनलोड हों, तो Wi-Fi ऑप्शन चुन सकते हैं।
  10. इसी तरह आप अपनी जरूरत के हिसाब से Audio, Videos और Documents का ऑटो-डाउनलोड भी बंद कर सकते हैं।
  11. अगर आप ऑटो-डाउनलोड की सेटिंग को दोबारा पहले जैसा करना चाहते हैं, तो स्क्रीन के नीचे दिए गए Reset auto-download settings ऑप्शन पर टैप करें।

किसी खास चैट या ग्रुप से WhatsApp पर फोटो अपने आप सेव होने से कैसे रोकें:

  1. सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp खोलें।
  2. अब उस ग्रुप या पर्सनल चैट को खोलें, जिसकी फोटो आप फोन में अपने आप सेव नहीं करना चाहते हैं।
  3. इसके बाद ऊपर दिए गए कॉन्टैक्ट या ग्रुप के नाम पर टैप करें।
  4. अब नीचे स्क्रॉल करें और Save to Photos ऑप्शन खोजें।
  5. यहां Save to Photos पर टैप करें और Default (Off) या Never ऑप्शन चुनें।

इसके बाद उस खास चैट या ग्रुप से आने वाली फोटो आपके फोन की Photos/Gallery में अपने आप सेव नहीं होंगी।

यह भी पढ़ें: Flipkart दे रहा iPhone 17 पर ₹44,000 से ज्यादा का फायदा! जानें ऑफर और कीमत

Flipkart दे रहा iPhone 17 पर ₹44,000 से ज्यादा का फायदा! जानें ऑफर और कीमत

अगर आप iPhone 17 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Flipkart पर आप जा कर कई बेहतरीन ऑफर्स के साथ इस हैंडसेट को खरीद सकते हैं। बता दें कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर iPhone 17 का 256GB वाला White कलर मॉडल ₹99,900 में लिस्टेड है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर, SuperCoin बेनिफिट और Flipkart Axis Bank कार्ड ऑफर का फायदा लेने के बाद इसकी प्रभावी कीमत ₹55,283 रह जाती है।

फिलहाल, यह डील 256GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए है, जबकि 512GB वाला मॉडल अभी प्रोडक्ट पेज पर ‘आउट ऑफ स्टॉक’ (स्टॉक में नहीं) दिखा रहा है।

iPhone 17 Flipkart डील: कीमत और ऑफर

Flipkart पर iPhone 17 के 256GB वेरिएंट की कीमत Rs 99,900 लिस्टेड है। खरीदार प्रोडक्ट पेज पर दिखाए गए ऑफर का इस्तेमाल करके इसकी असल कीमत कम कर सकते हैं।

ऑफरडिस्काउंट/बेनिफिट
लिस्टेड कीमत₹99,900
iPhone 15 पर एक्सचेंज ऑफर₹41,700 तक की छूट
SuperCoin बेनिफिट₹7 की छूट
Flipkart Axis Bank ऑफर₹2,910 की छूट
दिखाई गई प्रभावी कीमत₹55,283

बता दें कि इस डील में सबसे बड़ा डिस्काउंट एक्सचेंज ऑफर के जरिए मिल रहा है। Flipkart पर Apple iPhone 15 को एक्सचेंज करने पर ₹41,700 तक का बेनिफिट दिखाया जा रहा है। हालांकि, एक्सचेंज में मिलने वाली असली कीमत आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी।

इसके अलावा, Flipkart पर ₹7 का SuperCoin बेनिफिट और Flipkart Axis Bank कार्ड से ₹2,910 का डिस्काउंट भी मिल रहा है। इन सभी ऑफर्स को मिलाने पर Flipkart के प्रोडक्ट पेज पर iPhone 17 की प्रभावी कीमत ₹55,283 दिखाई जा रही है।

iPhone 17 256GB: अन्य जानकारी

Flipkart के प्रोडक्ट पेज पर फिलहाल White कलर सेलेक्ट किया गया है। हालांकि, फोन के दूसरे कलर ऑप्शन भी लिस्टेड हैं। Flipkart पर iPhone 17 को 4.6 स्टार की रेटिंग मिली है, जो 27,187 रेटिंग के आधार पर है।

खरीदार इस फोन को EMI पर भी खरीद सकते हैं। प्रोडक्ट पेज के मुताबिक, 3 महीने के लिए EMI ₹19,917 प्रति महीने से शुरू होती है। इसके अलावा, पेज पर ₹299 की Protect Promise फीस भी दिखाई गई है।

हालांकि, ₹55,283 की प्रभावी कीमत कुछ शर्तों पर निर्भर करती है। खास तौर पर अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू और लागू होने वाले पेमेंट फायदों पर। इसलिए फोन खरीदने से पहले चेकआउट पर फाइनल कीमत जरूर चेक कर लें।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S27 Ultra के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 200MP कैमरा के साथ मिल सकती है 7000mAh बैटरी, जानें कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

iphone 18

Apple के नए iPhone 18 Pro और  iPhone 18 Pro Max की पहली सेल शुरू होते ही देशभर में इन स्मार्टफोन्स को लेकर जबरदस्त दीवानगी देखने को मिली। दिल्ली मुंबई बेंगलुरु और हैदराबाद समेत कई बड़े शहरों में लोग रात से ही Apple Store के बाहर कतार में खड़े नजर आए। सुबह होते होते कई स्टोर्स के बाहर ग्राहकों की संख्या और बढ़ गई। इनमें ऐसे लोग भी शामिल रहे जिन्होंने पहले से प्री बुकिंग कर रखी थी जबकि कई ग्राहक बिना बुकिंग के ही फोन खरीदने की उम्मीद में स्टोर पहुंच गए।

Apple का नया iPhone 18 Pro भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है। फोन में नया A20 Pro चिप, बेहतर थर्मल सिस्टम, 48MP Fusion Main कैमरा, Variable Aperture और लंबी बैटरी लाइफ जैसे अपग्रेड दिए गए हैं।

 

लेकिन अगर आपके पास पहले से कोई iPhone है तो बड़ा सवाल यह है कि क्या iPhone 18 Pro के लिए पुराना फोन बदलना समझदारी होगी? इसका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि आप अभी iPhone 17 Pro, iPhone 16 Pro, iPhone 15 Pro या किसी नॉन-प्रो iPhone का इस्तेमाल कर रहे हैं।

ALSO READ: नहीं गिरेगा ये Electric 3-Wheeler, 100 KM रेंज वाला BeiGo X4 अक्टूबर में होगा लॉन्च, जानिए क्या रहेगी कीमत

iPhone 17 Pro से iPhone 18 Pro: अपग्रेड छोटा, लेकिन कैमरा-बैटरी में बदलाव

 

अगर आपके पास iPhone 17 Pro है, तो iPhone 18 Pro पर जाने का अंतर बाकी विकल्पों की तुलना में कम महसूस होगा। नए iPhone में A20 Pro चिप दिया गया है, जो लंबे समय तक लगातार परफॉर्मेंस देने के लिए बेहतर बनाया गया है। Apple के अनुसार, नया Vapor Chamber थर्मल सिस्टम पिछली पीढ़ी की तुलना में लगातार परफॉर्मेंस को 40 फीसदी तक बेहतर कर सकता है।

 

कैमरा में बदलाव ज्यादा महत्वपूर्ण है। 48MP Fusion Main कैमरे में अब Variable Aperture दिया गया है। इससे फोटो और वीडियो में डेप्थ ऑफ फील्ड पर ज्यादा नियंत्रण मिलता है और कम रोशनी में कैमरा परफॉर्मेंस बेहतर हो सकती है।

 

बैटरी भी अपग्रेड का एक प्रमुख कारण है। Apple का दावा है कि iPhone 18 Pro Max, iPhone 17 Pro Max की तुलना में 6 घंटे तक ज्यादा वीडियो प्लेबैक दे सकता है। किसके लिए अपग्रेड जरूरी नहीं: अगर आपका iPhone 17 Pro कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में आपकी जरूरत पूरी कर रहा है, तो तुरंत अपग्रेड करने का दबाव कम है।

ALSO READ: Simple Wave Electric Scooter की लॉन्च डेट, डिजाइन, रेंज और कीमत का खुलासा, Bajaj Chetak C25 और TVS Orbiter से मुकाबला

iPhone 16 Pro से iPhone 18 Pro: ज्यादा बड़ा बदलाव

 

iPhone 16 Pro से iPhone 18 Pro पर जाने पर बदलाव ज्यादा दिखाई देते हैं। यहां प्रोसेसर की दो पीढ़ियों का अंतर है। iPhone 18 Pro में A20 Pro, नया थर्मल आर्किटेक्चर और Variable Aperture वाला 48MP Fusion Main कैमरा मिलता है। इसके अलावा नए Apple Intelligence फीचर्स भी मिलते हैं, जिनमें Siri AI से जुड़ी क्षमताएं शामिल हैं।

Apple के मुताबिक कुछ AI सुविधाएं अंग्रेजी भाषा में रोलआउट की जा रही हैं। जो यूजर्स फोन को कई साल तक इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए नया हार्डवेयर भविष्य में ज्यादा demanding AI और कैमरा वर्कलोड संभालने में मदद कर सकता है।

 

iPhone 15 Pro से iPhone 18 Pro: बड़ा जनरेशन गैप

 

अगर आप iPhone 15 Pro इस्तेमाल कर रहे हैं तो iPhone 18 Pro में बदलाव काफी ज्यादा नजर आएंगे। यहां A17 Pro से A20 Pro पर जाने के साथ कैमरा सिस्टम में भी महत्वपूर्ण बदलाव मिलते हैं। नए मॉडल में 48MP Fusion Main कैमरा और Variable Aperture के साथ नई computational photography क्षमताएं दी गई हैं।

 

दो से तीन साल पुराने फोन में बैटरी हेल्थ भी एक महत्वपूर्ण फैक्टर हो सकता है। इसके अलावा iPhone 18 Pro में नए Apple Intelligence से जुड़े हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर फीचर्स मिलते हैं। हालांकि AI फीचर्स की उपलब्धता भाषा और क्षेत्र के हिसाब से अलग हो सकती है।

 

नॉन-प्रो iPhone से iPhone 18 Pro: सबसे बड़ा बदलाव

 

अगर आपके पास कोई पुराना या सामान्य Non-Pro iPhone है, तो iPhone 18 Pro पर अपग्रेड करने से अंतर ज्यादा बड़ा हो सकता है। Pro मॉडल में Apple का ज्यादा एडवांस कैमरा सिस्टम, ProMotion डिस्प्ले, Always-On Display, Camera Control और ज्यादा शक्तिशाली प्रोसेसिंग मिलती है। iPhone 18 Pro की एक और खासियत इसकी स्टोरेज है। फोन 256GB स्टोरेज से शुरू होता है और 512GB, 1TB तथा 2TB विकल्पों में भी उपलब्ध है।

तो आपके लिए iPhone 18 Pro खरीदना कब सही रहेगा?

 

iPhone 17 Pro यूजर : मुख्य रूप से बेहतर कैमरा, बैटरी और लगातार परफॉर्मेंस की जरूरत होने पर अपग्रेड पर विचार कर सकते हैं।

 

iPhone 16 Pro यूजर : A20 Pro चिप, नया कैमरा, थर्मल सिस्टम और नए AI फीचर्स की वजह से अपग्रेड का अंतर ज्यादा दिखाई देगा।

 

iPhone 15 Pro यूजर : नए प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और AI क्षमताओं के कारण तीन पीढ़ियों के बीच का अंतर काफी महत्वपूर्ण है।

 

Non-Pro iPhone यूजर : कैमरा, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में Pro मॉडल पर जाने से बड़ा बदलाव महसूस हो सकता है।

 

iPhone 18 Pro की भारत में कीमत और ऑफर

 

भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है। Apple पात्र खरीद पर 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक और 6 महीने तक No Cost EMI का विकल्प भी दे रहा है।

 

खरीदने से पहले यह हिसाब जरूर करें

अगर आपका मौजूदा iPhone अभी अच्छी बैटरी, कैमरा और परफॉर्मेंस दे रहा है, तो केवल नया मॉडल आने की वजह से अपग्रेड करना जरूरी नहीं है। वहीं, अगर फोन दो-तीन साल पुराना है, बैटरी कमजोर हो चुकी है या आपको बेहतर कैमरा, AI फीचर्स और ज्यादा स्टोरेज की जरूरत है, तो iPhone 18 Pro का अपग्रेड ज्यादा प्रासंगिक हो सकता है।

Apple Store की लाइन छोड़िए! अब इन प्लेटफॉर्म से घर बैठे मंगाए iPhone 18 Pro, वो भी खास ऑफर के साथ

iPhone 18 Pro खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि भारत में इस नए iPhone की बिक्री शुरू हो चुकी है और Apple Store पर सुबह से ही खरीदारों की भारी भीड़ लगी हुई है। लेकिन अगर आप लाइन में लगने के मूड में नहीं हैं और आप चाहते हैं कि घर बैठे iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पहुंच जाए, तो Blinkit और Zepto के जरिए ये मुमकिन हो सकता है। खास बात यह है कि इन प्लेटफॉर्म पर चारों कलर के साथ बैंक डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिल रहा है।

iPhone 18 Pro के लिए Blinkit और Zepto के ऑफर देखें

जब आप iPhone 18 Pro को डिस्काउंट ऑफर के साथ सीधे अपने घर पर मंगवा सकते हैं, तो बाहर जाकर लाइन में क्यों लगना? Blinkit पर iPhone 18 Pro और 18 Pro Max के लिए चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI के विकल्प मिल रहे हैं, जिससे आपको नए iPhone पर बेहतर डील मिल सकती है।

Blinkit पर iPhone 18 Pro की डिलीवरी लॉन्च के दिन दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, चेन्नई, जयपुर और लखनऊ में उपलब्ध होगी।

वहीं, Zepto सभी वेरिएंट्स में iPhone 18 Pro और 18 Pro Max पर ₹7,000 तक का डिस्काउंट दे रहा है। Zepto के पास दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई में iPhone 18 Pro का स्टॉक उपलब्ध है।

भारत में iPhone 18 Pro और 18 Pro Max की कीमतें, कलर और वेरिएंट

भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 है, जबकि 18 Pro Max के बेस 256GB वेरिएंट की कीमत ₹1,79,900 है। इस साल आपको नई iPhone 18 Pro सीरीज blue, black, burgundy और silver कलर ऑप्शन में मिलेगी।

इसके अलावा, Apple ने खरीदारों के लिए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max को 2TB तक की स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया है, जिनकी कीमत क्रमशः ₹3,14,900 और ₹3,29,900 होगी।

बता दें कि जहां एक तरफ iPhone 18 Pro मॉडल आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, वहीं iPhone Duo फोल्डेबल के लिए प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे और भारत में इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से होगी।

यह भी पढ़ें: Apple Store Viral Video: iPhone 18 की दीवानगी सिर चढ़ करने लगी डांस! दिल्ली में साकेत के बाहर और मुंबई ऐपल स्टोर्स पर रात से लगी लंबी लाइन

दिल्ली-मुंबई में ऐपल स्टोर्स के बाहर लगी लंबी कतारें, जानिए क्या है भारत में iPhone 18 Pro के दाम?

दिल्ली-मुंबई में ऐपल स्टोर्स के बाहर लगी लंबी कतारें, जानिए क्या है भारत में iPhone 18 Pro के दाम?

apple store

iPhone 18 Pro Sale in India: एपल ने शुक्रवार से देश में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आधिकारिक बिक्री शुरू कर दी है। आईफोन के लेटेस्ट फोन की पहली सेल के लिए युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। दिल्ली और मुंबई में अपना पसंदीदा फोन पाने के लिए लोग रातभर कतारों में दिखाए दिए। ALSO READ: iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

 

मुंबई के Jio वर्ल्ड ड्राइव में स्थित एप्पल स्टोर के बाहर उत्साहित ग्राहकों की भारी भीड़ जमा हो गई है। दिल्ली में भी साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में एप्पल स्टोर के बाहर सुबह-सुबह लोगों की भीड़ जमा हो गई। बेंगलुरु स्थित आईफोन स्टोर पर भी लोगों का उत्साह चरम पर नजर आ रहा है।

 

बहुत से लोग प्री बुकिंग कराकर आए हैं, जिन्हें कंपनी की तरफ से एक टाइम स्लॉट भी प्रोवाइड कराया गया है। वहीं, कई लोग बिना बुकिंग के भी पहुंचे हैं और जल्द से जल्द नया आईफोन लेना चाहते हैं।

 

Apple ने 9 सितंबर के लॉन्च इवेंट में अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए। इसी इवेंट में कंपनी ने पहली बार फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में कदम रखते हुए iPhone Duo भी पेश किया है। ALSO READ: सोचा था iPhone 18 प्रो आएगा तो 17 सस्ता होगा, Apple ने उल्टा बढ़ा दी कीमत, बने Memes

 

भारत में iPhone 18 Pro कितने का है?

iPhone 18 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपए है। यह कीमत 256GB मॉडल के लिए है। वहीं 256GB स्टोरेज वाला iPhone 18 Pro Max 1,79,900 रुपए से शुरू होता है। 512GB मॉडल की बात करें तो iPhone 18 Pro की कीमत 1,89,900 रुपए हैं।

 

देश में Pro Max की कीमत 2,04,900 रुपए है। 1TB मॉडल के लिए Pro की कीमत 2,39,900 रुपए और Pro Max की कीमत 2,54,900 रुपए बताई गई है। 2TB स्टोरेज वाला iPhone 18 Pro 3,14,900 रुपए और iPhone 18 Pro Max 3,29,900 रुपए का है।

Vivo V80 जल्द होगा लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले और 7,200mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Vivo ने कन्फर्म कर दिया है कि उसका नया स्मार्टफोन Vivo V80 जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने Vivo V70 के सक्सेसर यानी नए मॉडल को टीज किया है। हालांकि, अभी Vivo ने फोन की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। चलिए जानते हैं कि Vivo V80 कब लॉन्च हो सकता है, इसमें कौन-कौन से स्पेसिफिकेशन मिल सकते हैं और इस फोन के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

Vivo V80 की संभावित लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन

Vivo ने भारत में अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo V80 को टीज किया है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर इस आने वाले फ्लैगशिप फोन के पिछले हिस्से को ऑरेंज कलर में दिखाया है। हालांकि कंपनी ने Vivo V80 की लॉन्च डेट नहीं बताई है, लेकिन ऑनलाइन सामने आ रही कई लीक्स के अनुसार, इसके अक्टूबर के पहले हफ्ते में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Vivo V80 में पिछले मॉडल की तरह दमदार कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। कंपनी की वेबसाइट पर बने Vivo V80 के लैंडिंग पेज के मुताबिक, फोन में Zeiss ब्रांडिंग मिलेगी और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

इसके अलावा, इस फ्लैगशिप फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जिससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन स्मूद हो सकते हैं। ऐसी भी चर्चा है कि यह पैनल HDR+ को सपोर्ट करेगा और 6,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देगा।

वहीं, परफॉर्मेंस के लिए Vivo V80 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ Adreno 722 GPU मिलने की उम्मीद है। फोन को 8GB RAM और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

बैटरी की बात करें तो, Vivo V80 में 7,200mAh की बड़ी बैटरी होने की उम्मीद है। इस फोन में फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी मिल सकती है। सॉफ्टवेयर के मामले में, यह डिवाइस Vivo के OriginOS 7 पर चल सकता है, जिसके Android 17 पर आधारित होने की उम्मीद है।

Vivo V80 की अनुमानित कीमत

खबरों के अनुसार, Vivo V80 को प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया जाएगा और भारत में इसकी शुरुआती कीमत लगभग 55,000 रुपये हो सकती है। ध्यान दें कि जब तक Vivo लॉन्च के समय सही जानकारी की पुष्टि नहीं करता, तब तक इस जानकारी को पूरी तरह सच न मानें।

यह भी पढ़ें: ₹23,000 में Samsung का नया फोन लॉन्च! मिलेगा 6,000mAh बैटरी और MediaTek Helio G99 प्रोसेसर

Canon का धांसू कैमरा लॉन्च, 24.2MP सेंसर और 40fps शूटिंग से है लैस, जानें कीमत और फीचर्स

Canon EOS R8 Mark II: Canon ने भारत में EOS R8 Mark II लॉन्च किया है। यह नया फुल-फ्रेम मिररलेस कैमरा EOS R8 का अगला वर्जन है और इसमें 24.2MP का सेंसर, DIGIC X प्रोसेसर, फाइव-एक्सिस इन-बॉडी इमेज स्टेबिलाइजेशन और डुअल पिक्सेल CMOS AF II ऑटोफोकस जैसे फीचर्स हैं। बता दें कि टैक्स सहित इस कैमरे की बॉडी की कीमत ₹1,78,995 रखी गई है। Canon ने इस कैमरे को कॉम्पैक्ट बॉडी के साथ नए सिरे से डिजाइन किया है और ऑटोफोकस कंट्रोल के लिए इसमें मल्टी-कंट्रोलर जॉयस्टिक भी जोड़ा है।

Canon EOS R8 Mark II: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Canon EOS R8 Mark II में फुल-फ्रेम CMOS सेंसर दिया गया है, जो 24.2 MP का इफेक्टिव रेजोल्यूशन देता है। Canon के मुताबिक, इसका बड़ा सेंसर समान फोकल लेंथ वाले APS-C सेंसर की तुलना में ज्यादा चौड़ा फील्ड ऑफ व्यू देता है। इसे खासतौर पर कम रोशनी में बेहतर फोटो लेने के लिए डिजाइन किया गया है।

स्टेबिलाइजेशन के लिए कैमरे में 5-एक्सिस इन-बॉडी इमेज स्टेबिलाइजेशन दिया गया है। अगर इसे इन-लेंस स्टेबिलाइजेशन वाले किसी कम्पैटिबल RF लेंस के साथ इस्तेमाल किया जाता है, तो Canon का Coordinated Control IS सिस्टम सेंटर में 7.5 स्टॉप तक और किनारों पर 7 स्टॉप तक स्टेबिलाइजेशन दे सकता है।

EOS R8 Mark II के इलेक्ट्रॉनिक शटर से 40 फ्रेम प्रति सेकंड (fps) तक लगातार शूटिंग की जा सकती है। इसमें Dual Pixel CMOS AF II ऑटोफोकस सिस्टम दिया गया है। इसके साथ Pre-Continuous Shooting और Register People Priority जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। Register People Priority की मदद से यूजर किसी खास रजिस्टर्ड व्यक्ति को चुनकर उसके लिए ऑटोफोकस ट्रैकिंग को प्राथमिकता दे सकता है।

वीडियो के लिए Canon EOS R8 Mark II कैमरा

वीडियो क्रिएटर्स के लिए, EOS R8 Mark II कैमरा 60fps तक 6K-ओवरसैम्पल्ड 4K वीडियो और 180fps तक Full HD वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। यह उन यूजर्स के लिए Canon Log 3 और Custom LUTs को भी सपोर्ट करता है जो पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान अपने फुटेज पर ज्यादा कंट्रोल चाहते हैं। कैमरा वायर्ड और वायरलेस लाइव-स्ट्रीमिंग के ऑप्शन देता है, साथ ही UVC और UAC सपोर्ट इसे कम्पैटिबल 4K लाइव-स्ट्रीमिंग और वीडियो कॉल के लिए इस्तेमाल करने लायक बनाता है।

Canon ने VR से जुड़े फीचर्स भी जोड़े हैं, जिनमें फुल-फ्रेम और APS-C VR लेंस और VR Clear Mode का सपोर्ट शामिल है। इसका Dual Pixel 3D Converter सॉफ्टवेयर, कैमरे के Dual Pixel CMOS AF सिस्टम से कैप्चर की गई दूरी की जानकारी का इस्तेमाल करके स्टिल फोटोग्राफ को 3D मॉडल में बदल सकता है।

Canon EOS R8 Mark II: नए क्रिएटिव फीचर्स

कैमरे में दो नए कलर फिल्टर – Negative Filmtone और Positive Filmtone – जोड़े गए हैं, जिससे कलर फिल्टर की कुल संख्या 16 हो गई है। इसमें Handheld Night Scene Mode के लिए अतिरिक्त कलर मोड भी दिए गए हैं। Creative AUTO Mode क्रिएटिव इफेक्ट्स को एडजस्ट करने के लिए एक इंटरफेस देता है, जबकि Background Blur फीचर को वीडियो रिकॉर्डिंग तक बढ़ाया गया है।

भारत में Canon EOS R8 Mark II की कीमत

प्रोडक्टकीमत
Canon EOS R8 Mark II बॉडी₹1,78,995
Extension Grip EG-E2₹9,995
Tripod Grip HG-1000TBR₹11,495

Canon ने कैमरे के साथ-साथ Extension Grip EG-E2 और Tripod Grip HG-1000TBR भी पेश किए हैं। इनकी कीमत और उपलब्धता अलग-अलग मार्केट में अलग हो सकती है।

यह भी पढ़ें: ₹23,000 में Samsung का नया फोन लॉन्च! मिलेगा 6,000mAh बैटरी और MediaTek Helio G99 प्रोसेसर

₹23,000 में Samsung का नया फोन लॉन्च! मिलेगा 6,000mAh बैटरी और MediaTek Helio G99 प्रोसेसर

दक्षिण कोरिया की टेक कंपनी Samsung ने चुपचाप कुछ ग्लोबल मार्केट में अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Samsung Galaxy A08 लॉन्च कर दिया है। यह नया स्मार्टफोन अभी कंपनी की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसे सिर्फ एक ही RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। यह फोन तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में आता है।

Samsung Galaxy A08 में ऑक्टा-कोर MediaTek Helio चिपसेट दिया गया है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.2GHz है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा है। इसमें 6,000mAh की बैटरी और 6.7-इंच का LCD टचस्क्रीन दिया गया है।

Samsung Galaxy A08 की कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy A08 की कीमत UAH 10,699 (लगभग 23,000 रुपये) रखी गई है। यह कीमत फोन के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट की है। नया स्मार्टफोन फिलहाल Samsung Ukraine ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A08 को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इनमें Dark Blue, Green और Silver कलर शामिल हैं।

Samsung Galaxy A08 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Samsung Galaxy A08 एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है, जो Android 16 पर आधारित One UI 8 पर चलता है। कंपनी ने इस हैंडसेट के लिए 2032 तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट देने का वादा किया है। Galaxy A08 में 6.7-इंच का HD+ (720 x 1,600 पिक्सल) PLS LCD टचस्क्रीन है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 16 मिलियन कलर्स देता है।

इसके अलावा, फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G99 चिपसेट दिया गया है। यह 6nm प्रोसेस पर बना है और इसमें छह एफिशिएंसी कोर (2.0GHz पर क्लॉक किए गए) और दो परफॉर्मेंस कोर हैं, जो 2.2GHz की पीक क्लॉक स्पीड देते हैं। Galaxy A08 में 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज भी है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy A08 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP (f/1.8) का मेन कैमरा है जो ऑटोफोकस और 10x तक डिजिटल जूम की सुविधा देता है। इसमें f/2.4 अपर्चर वाला 2MP का सेकेंडरी कैमरा भी है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए स्मार्टफोन के फ्रंट में 8MP (f/2.0) का कैमरा दिया गया है। यह फोन 120 fps तक HD वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy A08 में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.3, USB Type-C पोर्ट, GPS, BeiDou, Galileo और OZSS का सपोर्ट मिलता है।

सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा, इसमें एम्बिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी मिलते हैं। Samsung Galaxy A08 का डाइमेंशन 167.4×77.4x8mm है और इसका वजन करीब 197 ग्राम है।

यह भी पढ़ें: Asus ने लॉन्च किए 5 नए Vivobook लैपटॉप, 30 घंटे तक की बैटरी और AI फीचर्स से है लैस, देखें कीमत

Asus ने लॉन्च किए 5 नए Vivobook लैपटॉप, 30 घंटे तक की बैटरी और AI फीचर्स से है लैस, देखें कीमत

Asus ने भारत में अपनी नई Vivobook लाइनअप लॉन्च की है। इस नई सीरीज में Asus Vivobook S16, Vivobook S14, Vivobook 14 Flip, Vivobook S14 Flip और Vivobook 16 शामिल हैं। इन सभी लैपटॉप में मेटल बॉडी दी गई है और ये मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आते हैं। नई Vivobook सीरीज में Qualcomm Snapdragon X, Intel Core, Intel Core Ultra और AMD Ryzen 7 7000 सीरीज के प्रोसेसर दिए गए हैं। इनमें AI से जुड़े खास फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा, Asus ने नए लैपटॉप के साथ एक Wireless Silent Mouse MW103 भी लॉन्च किया है।

भारत में Asus Vivobook S14, Vivobook S16, Vivobook 14 Flip, Vivobook S14 Flip और Vivobook 16 की कीमत

Asus Vivobook S14 (S5452MA) की कीमत 1,18,990 रुपये से शुरू होती है, जबकि Vivobook S16 (S5652MA) की कीमत 1,21,990 रुपये से शुरू होती है। वहीं, Vivobook 14 Flip (TP3407AA) की शुरुआती कीमत 1,79,990 रुपये है, जबकि Vivobook S14 Flip (TP5408QA) की कीमत 1,09,990 रुपये से शुरू होती है।

Asus Vivobook 16 (X1652XA) की शुरुआती कीमत Rs. 89,990 है। Asus Wireless Silent Mouse MW103 की कीमत Rs. 649 है।

कंपनी ने कन्फर्म किया है कि नए Vivobook मॉडल Asus Exclusive Stores, Asus e-shop, ऑथराइज्ड रिटेलर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेचे जाएंगे। लॉन्च ऑफर के तौर पर, Asus एक सीमित समय का प्रमोशनल पैकेज दे रहा है, जिसमें दो साल की एक्सटेंडेड वारंटी और तीन साल का एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन शामिल है। इस पैकेज की कीमत Rs. 5,599 है, लेकिन यह सिर्फ Rs. 99 में मिल रहा है।

Vivobook S14, Vivobook S16, Vivobook 14 Flip, Vivobook S14 Flip और Vivobook 16 भारत में 17 सितंबर से उपलब्ध होंगे। वहीं, Snapdragon-पावर्ड Vivobook S14 (S5408QA) और Vivobook S16 (S5608QA) अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

Asus Vivobook S14, Vivobook S16 के स्पेसिफिकेशन्स

Asus Vivobook S14 (S5452MA) और Vivobook S16 (S5652MA) में Intel Core 7 Series 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 17 TOPS तक की AI परफॉर्मेंस देता है। Vivobook S14 में 14-इंच का पैनल है, जबकि Vivobook S16 में 16-इंच का डिस्प्ले है। दोनों में 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 100% sRGB कवरेज वाले फुल-HD+ IPS पैनल हैं।

दोनों लैपटॉप का डिजाइन ऑल-मेटल और हल्का है, और ये MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आते हैं। Asus ने Vivobook S14 पर 20 घंटे तक और Vivobook S16 पर 15 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ का दावा किया है।

कनेक्टिविटी के लिए, Vivobook S14 और Vivobook S16 में USB Type-C पोर्ट और HDMI 2.1 दिए गए हैं। इन लैपटॉप के साथ Microsoft Office Home 2024 और Microsoft 365 Basic भी मिलता है, जिसमें एक साल के लिए 100GB क्लाउड स्टोरेज शामिल है।

Asus Vivobook 14 Flip के स्पेसिफिकेशन्स

Asus Vivobook 14 Flip (TP3407AA) में 360-डिग्री हिंज और ऑल-मेटल कन्वर्टिबल डिजाइन है, जिससे इसे नोटबुक, टैबलेट या डिस्प्ले के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे Intel Core Ultra 7 Series 3 355 प्रोसेसर (49 TOPS NPU और Intel ग्राफिक्स के साथ) तक कॉन्फिगर किया जा सकता है। इस लैपटॉप में 14-इंच का फुल-HD+ ASUS OLED टचस्क्रीन है जो स्टाइलस सपोर्ट के साथ आता है।

Vivobook 14 Flip के बारे में दावा किया जाता है कि यह एक बार चार्ज करने पर 38 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है। इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी है। लैपटॉप में वेबकैम शील्ड और TPM 2.0 (ट्रस्टेड प्लेटफ़ॉर्म मॉड्यूल) वाला AI कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में USB Type-C पोर्ट, Thunderbolt 4 और माइक्रो-SD कार्ड रीडर शामिल हैं।

Asus Vivobook S14 Flip के स्पेसिफिकेशन्स

Asus Vivobook S14 Flip (TP5408QA) में 360-डिग्री हिंज के साथ कन्वर्टिबल डिजाइन दिया गया है। इसका डिजाइन ऑल-मेटल है। इसमें 14-इंच का Full HD+ OLED टचस्क्रीन मिलता है, जो स्टायलस सपोर्ट के साथ आता है।

यह लैपटॉप Qualcomm Snapdragon X X1-26-100 प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 45 TOPS NPU दिया गया है। वीडियो कॉल के लिए इसमें AI-बेस्ड Full-HD कैमरा मिलता है। साथ ही, इसमें TPM 2.0 का सपोर्ट भी है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो USB 3.2 Gen 2 Type-C पोर्ट और HDMI 2.1 दिए गए हैं। Asus के मुताबिक, Vivobook S14 Flip एक बार चार्ज करने पर 30 दिन तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी मिलती है।

Asus Vivobook 16 के स्पेसिफिकेशन्स

Asus Vivobook 16 (X1652XA) में 16:10 आस्पेक्ट रेशियो वाला 16-इंच का फुल-HD+ IPS पैनल है। स्क्रीन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89 प्रतिशत है। यह AMD Ryzen 7 7840HS प्रोसेसर पर चलता है और 10 TOPS तक AI एक्सेलेरेशन देता है। इसमें AMD Radeon ग्राफिक्स हैं। इसमें फेशियल रिकग्निशन और प्राइवेसी फीचर्स वाला फुल-HD AI कैमरा भी है।

Asus Vivobook 16 में MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी दी गई है। साथ ही इसमें 52.5Wh की बैटरी मिलती है।

Asus Vivobook S14, Vivobook S16 (Snapdragon X) के स्पेसिफिकेशन्स

Vivobook S16 (S5608QA) और Vivobook S14 (S5408QA) में Qualcomm Snapdragon X प्रोसेसर और 45 TOPS NPU दिया गया है। Vivobook S16 में 16-इंच का डिस्प्ले है जिसका रिजोल्यूशन फुल-HD+ तक है, जबकि Vivobook S14 में 14-इंच का फुल-HD+ IPS डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:10 है। दोनों लैपटॉप मेटल डिजाइन और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी के साथ आते हैं, और इनमें टाइप-C फास्ट चार्जिंग के साथ 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। इनमें दो USB Type-C पोर्ट और HDMI 2.1 शामिल हैं।

Asus ने नए Vivobook लैपटॉप के साथ अपना Wireless Silent Mouse MW103 भी लॉन्च किया है। यह Green, Pink और Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। माउस में 1,000, 1,200 और 1,600 की एडजस्टेबल DPI सेटिंग मिलती है। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए 2.4GHz प्लग-एंड-प्ले RF डोंगल दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Apple का बड़ा प्लान लीक! 2027 तक आएंगे 16 नए प्रोडक्ट्स, Smart Glass और Camera AirPods भी शामिल

Apple का बड़ा प्लान लीक! 2027 तक आएंगे 16 नए प्रोडक्ट्स, Smart Glass और Camera AirPods भी शामिल

Apple ने पिछले हफ्ते अपना ‘Surprise and Shine’ इवेंट आयोजित किया था, जिसमें कंपनी ने iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo लॉन्च किया। नए iPhones के साथ-साथ, क्यूपर्टिनो-बेस्ड टेक कंपनी ने नई Apple Watches और AirPods भी पेश किए। अब, Bloomberg की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि कंपनी 2027 की पहली छमाही तक 16 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकती है।

आने वाले महीनों के लिए Apple का प्रोडक्ट रोडमैप

Bloomberg के मार्क गुरमन की एक रिपोर्ट के अनुसार, Apple 2026 के बचे हुए समय और 2027 की पहली छमाही में 16 नए हार्डवेयर प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इनमें एंट्री-लेवल iPhone, नए डिजाइन वाला MacBook Pro, लंबे समय से रुका हुआ स्मार्ट होम डिस्प्ले और स्मार्ट ग्लास के क्षेत्र में Apple की पहली बड़ी कोशिश शामिल हो सकती है। गुरमन का कहना है कि इस साल के आखिर में छह नए प्रोडक्ट आ सकते हैं, जिनमें नए टचस्क्रीन MacBook Pro मॉडल (संभवतः 14- और 16-इंच वर्शन) और M6 चिप वाला अपडेटेड 14-इंच MacBook Pro (नॉन-टचस्क्रीन मॉडल) शामिल हैं।

इसके अलावा, नए रंगों और M6 प्रोसेसर के साथ एक नया iMac भी लॉन्च किया जा सकता है। आखिर में, अपग्रेडेड OLED डिस्प्ले वाला iPad Mini भी पेश किया जा सकता है। उम्मीद है कि यह आने वाला कॉम्पैक्ट टैबलेट OLED iPad Air मॉडल की अगली लहर की शुरुआत करेगा। Apple ने इस साल अपने आम तौर पर अपनाए जाने वाले पैटर्न को भी बदला है और पिछले हफ्ते पूरी iPhone लाइनअप लॉन्च नहीं की। खबरों के मुताबिक, तीन iPhone मॉडल – iPhone 18, iPhone Air 2 और iPhone 18e – को जानबूझकर 2027 के वसंत (spring) में लॉन्च करने के लिए रोक कर रखा गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2027 के आखिर में कुछ और नए प्रोडक्ट्स भी आएंगे: जैसे तेज M7 चिप्स वाले एंट्री-लेवल और टच-स्क्रीन मैकबुक के अपडेटेड वर्जन। उम्मीद है कि इसी दौरान Apple अपने पहले स्मार्ट ग्लास और इन-बिल्ट कैमरों वाले AirPods भी लॉन्च करेगा। इसके अलावा, 2027 के आखिर में होम सिक्योरिटी सिस्टम, नए डिजाइन वाली Apple Watch और iPhone की 20वीं एनिवर्सरी वाली सीरीज भी लॉन्च हो सकती है।

यह भी पढ़ें: OnePlus N6 Lite की लॉन्च डेट कन्फर्म! 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा फोन, जानें कीमत