
Top News : तिब्बत में भूकंप से भारी तबाही, 13 शहरों की हवा दिल्ली से भी ज्यादा खराब, नेहा बोरा ने सीजेपी प्रोटस्ट से बनाई दूरी, यूपी समेत 4 राज्यों में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान, भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। पल पल की जानकारी…
तिब्बत में भूकंप से भारी तबाही
तिब्बत में 7.0 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही। इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 लोग घायल हुए हैं। चीन में 5.2 और म्यांमार में 3.5 तीव्रता का झटका दर्ज हुआ। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी लगे झटके। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी। ALSO READ: चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता
13 शहरों की हवा दिल्ली से भी ज्यादा खराब
सर्दियों की शुरुआत के साथ ही देशभर में हवा तेजी से बिगड़ने लगी है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत देश के चार राज्यों के 13 शहरों की हवा दिल्ली से ज्यादा खराब हो गई है। इनमें यूपी के 7 शहर, हरियाणा के 4, राजस्थान और ओडिशा के 1-1 शहर शामिल है।
CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि CJP के विरोध प्रदर्शन के आह्वान से उनका कोई लेना-देना नहीं था। 16 अक्टूबर को हिरासत में लिए जाने के बाद जारी किए गए एक नोटिस को चुनौती देते हुए बोरा ने तर्क दिया। उन्होंने न तो कोई अपराध किया है और न ही ऐसा कुछ किया है जिससे शांति भंग होने की आशंका हो। ALSO READ: CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान
यूपी समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए मतदान। इन सीटों पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। शाम 4 बजे तक डाले जाएंगे वोट। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।
भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 4 विकेट से जीत लिया। क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 225 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में टीम इंडिया ने 6 विकेट गंवाकर 226 रन बनाए। ALSO READ: पहले T20I में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किया रिकॉर्ड 225 रन चेस


