तिब्बत में 7.0 तीव्रता के भूकंप से तबाही; मलबे में दबी कई इमारतें, 16 की मौत

तिब्बत में 7.0 तीव्रता के भूकंप से तबाही; मलबे में दबी कई इमारतें, 16 की मौत

earthquake

Tibet Earthquake : तिब्बत एक बार फिर भीषण प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गया है। यहां आए 7.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग घायल हैं। पिछले पांच वर्षों में इस क्षेत्र में आया यह सबसे बड़ा भूकंप है, जिसके झटके भारत के पड़ोसी देशों सहित पाकिस्तान और अफगानिस्तान तक महसूस किए गए। फिलहाल प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

 

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भारतीय समयानुसार रात करीब 8:03 बजे भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र राजधानी ल्हासा से करीब 400 किलोमीटर दूर उत्तरी तिब्बत के नागकू सिटी में जमीन से लगभग 173 किलोमीटर की गहराई में था।

 

चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) के आंकड़ों के मुताबिक, यह भूकंप उत्तरी तिब्बत के नागकू (Nagqu) काउंटी क्षेत्र में आया। भूकंप के बाद हड़कंप मच गया। लोग जान बचाने के लिए घरों और होटलों से निकलकर बाहर भागने लगे।

प्राकृतिक आपदाओं को लेकर बढ़ी चिंता

गौरतलब है कि हिमालयी क्षेत्र में यह भूकंप हाल ही में आई भीषण फ्लैश फ्लड (अचानक आई बाढ़) के कुछ ही हफ्तों के बाद आया है, जिससे प्राकृतिक आपदाओं को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

 

4 अन्य देशों में भी लगे भूकंप के झटके

भूकंप के झटके आसपास के कई देशों में भी महसूस किए गए। चीन में 5.2 की तीव्रता का भूकंप आया तो म्यांमार में 3.5 तीव्रता का झटका दर्ज हुआ। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी झटके महसूस किए गए।