Gold Price Today: लगातार फिसल रहा सोना, मुंबई में ₹144370 पर 24 कैरेट; चांदी की चमक भी फीकी

देश में सोने की कीमत में गिरावट का रुख बरकरार है। 23 अक्टूबर की सुबह कई शहरों में 24 और 22 कैरेट दोनों का भाव लुढ़का है। सुबह के वक्त राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 144520 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में भाव 144370 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 1,000 रुपये टूटकर 3 महीने के निचले स्तर पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,041.39 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 144520 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 132490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 132340 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 144370 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 144370 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 132340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 144370 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 132340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली132490144520
मुंबई132340144370
अहमदाबाद132390144420
चेन्नई132340144370
कोलकाता132340144370
हैदराबाद132340144370
जयपुर132490144520
भोपाल132390144420
लखनऊ132490144520
चंडीगढ़132490144520

सितंबर में सोने का आयात घटा

भारत में सोने के आयात में​ सितंबर में लगातार दूसरे महीने गिरावट दर्ज की गई। बीते महीने सोने का आयात 81.27 प्रतिशत घटकर 1.8 अरब डॉलर का रह गया। इसी तरह, चांदी का आयात भी लगातार दूसरे महीने घटा और सितंबर में 49.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.50 करोड़ डॉलर रह गया। अप्रैल-सितंबर 2026 अवधि के दौरान देश में सोने का आयात 27.32 प्रतिशत घटकर 19.27 अरब डॉलर रह गया। वहीं, इस अवधि में चांदी का आयात 25.17 प्रतिशत गिरकर 2.4 अरब डॉलर रह गया।

SIP Calculator: 20 साल में ₹1 करोड़ बनाने के लिए हर महीने कितना निवेश करें?

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी में भी गिरावट बनी हुई है। 23 अक्टूबर की सुबह चांदी 224900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 54.84 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी।