Vivo X500 Ultra की एंट्री कन्फर्म! कैमरे में X500 Pro Max से भी आगे निकलने की तैयारी

Vivo ने अपनी X500 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने के तुरंत बाद अब आने वाले X500 Ultra को लेकर जानकारी दी है। कंपनी ने एक मीडिया पब्लिकेशन को बताया कि वह अगले साल अपनी X सीरीज का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo X500 Ultra के कैमरा और फोटोग्राफी फीचर्स को और बेहतर किया जाएगा, ताकि यह हाल ही में लॉन्च हुए X500 Pro Max से भी बेहतर इमेजिंग एक्सपीरियंस दे सके।

बता दें कि हाल ही में Vivo ने चीन में आयोजित एक इवेंट में X सीरीज के तीन नए प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनमें Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स की शुरुआती कीमत 5,499 चीनी युआन (करीब 79,000 रुपये) रखी गई है।

Vivo X500 Ultra का लॉन्च टाइमलाइन कन्फर्म

मीडिया इंटरव्यू के लिए Vivo के प्रोडक्ट वाइस प्रेसिडेंट हुआंग ताओ से मिलने वाली ITHome को बताया गया कि कंपनी अगले साल X500 Ultra मॉडल की घोषणा करेगी। हुआंग ताओ ने कन्फर्म किया कि यह हैंडसेट मार्च या अप्रैल 2027 में लॉन्च होगा और इसमें उम्मीद के मुताबिक अपग्रेड्स होंगे। सोर्स का दावा है कि Vivo X500 Ultra की इमेजिंग क्षमताएं हाल ही में लॉन्च हुए X500 Pro Max से बेहतर होंगी।

Vivo ने चीन में X500 सीरीज के लॉन्च के दौरान X500 Ultra के बारे में कोई जानकारी या आधिकारिक घोषणा नहीं की थी। कंपनी ने सिर्फ X500, X500 Pro और X500 Pro Max की उपलब्धता और कीमत की जानकारी दी थी।

हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Vivo जुलाई में X500 Ultra के कैमरे की टेस्टिंग कर रहा था। टिपस्टर ‘Digital Chat Station’ की एक Weibo पोस्ट से पता चला है कि Vivo ने अभी तक X500 Ultra के रियर कैमरा कॉन्फिगरेशन को फाइनल नहीं किया था। बताया जा रहा है कि कंपनी फाइनल सेटअप तय करने से पहले 1/1.12-इंच, 1/1.3-इंच और 1/1.4-इंच ऑप्टिकल फॉर्मेट वाले तीन 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर का टेस्ट कर रही थी। सोर्स ने साइज के हिसाब से अलग-अलग सेंसर के फायदों पर भी जोर दिया और बताया कि छोटा सेंसर इस्तेमाल करने से फोन का डिजाइन पतला हो सकता है।

बता दें कि Vivo ने पिछले साल मई में भारत में X300 Ultra लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के एकमात्र 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹1,59,999 है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.82-इंच का 2K (1,440 x 3,168 पिक्सल) AMOLED पैनल है। यह Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर चलता है और इसमें Vivo की VS1+ इमेजिंग चिप का भी इस्तेमाल किया गया है।

कैमरे की बात करें तो हैंडसेट में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (3.7x ऑप्टिकल जूम के साथ) और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, फोन में 6,600mAh की बैटरी मिलती है, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें: Ai+ Nova 2 Power 5G लॉन्च! 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत

Ai+ Nova 2 Power 5G लॉन्च! 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत

Ai+ स्मार्टफोन ने अपनी Nova 2 सीरीज में नया मॉडल Nova 2 Power 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट और 120Hz का डिस्प्ले दिया गया है। इसकी बिक्री 24 सितंबर से Flipkart के जरिए शुरू होगी।

बता दें कि Ai+ Nova 2 Power को नई दिल्ली में आयोजित एक फैशन शो में पेश किया गया। इस दौरान कंपनी ने स्मार्टफोन के साथ अपने एथलीजर आउटफिट्स भी दिखाए। कंपनी इस फोन को “Design to Inspire. Power to Outlast” थीम के साथ पेश कर रही है। इसका रियर पैनल डुअल-टोन फिनिश (Blue Gold Fusion और Blue Fusion) में आता है।

Ai+ Nova 2 Power 5G: कीमत और उपलब्धता

Ai+ Nova 2 Power 5G की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है, जिसमें लागू बैंक ऑफर भी शामिल है। यह फोन दो कॉन्फिगरेशन 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध होगा। बता दें कि इसकी पहली सेल गुरुवार, 24 सितंबर को रात 12 बजे Flipkart पर शुरू होगी।

Ai+ Nova 2 Power 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75-इंच का HD+ पंच-होल IPS डिस्प्ले है। इसमें 6nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर लगा है और ज्यादा स्टोरेज के लिए इसमें माइक्रो-SD कार्ड लगाने की सुविधा भी है।

फोटोग्राफी के लिए, Nova 2 Power में 48MP का AI प्राइमरी कैमरा और उसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा भी है।

इसके अलावा फोन को पावर देने के लिए 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन को IP65 रेटिंग भी मिली है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।

Ai+ Nova 2 Power 5G में डुअल 5G SIM, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं।

कंपनी के मुताबिक, यह फोन Blue Gold Fusion, Blue Fusion, Ocean Green, Deep Purple और Midnight Black इन पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: Vivo V80 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा से होगा लैस

Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro Max कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, कब होगा भारत में लॉन्च

Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro Max कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, कब होगा भारत में लॉन्च

Xiaomi 18pro max

Xiaomi अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Xiaomi 18 Pro को 23 सितंबर को चीन में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने लॉन्च से पहले फोन के डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और डिजाइन से जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा की हैं। इस सीरीज में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल होंगे।

ALSO READ: SIM card : अपनी सिम दूसरे को दी तो ₹50 लाख जुर्माना, 3 साल की जेल भी, जानिए अपने नाम पर एक्टिव सिम कैसे चेक करें

नई सीरीज की सबसे खास खूबियों में हार्डवेयर लेवल पर दिया गया Privacy Display फीचर शामिल है। Xiaomi के मुताबिक, यह तकनीक डिस्प्ले हार्डवेयर में ही इंटीग्रेट की गई है और स्क्रीन के देखने के एंगल को सीमित करने के लिए डिजाइन की गई है। इसका उद्देश्य आसपास मौजूद लोगों को स्क्रीन की जानकारी आसानी से देखने से रोकना है। यह तकनीक Samsung Galaxy S26 Ultra में दिए गए प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर के समान बताई जा रही है।

 

Xiaomi 18 Pro में 4,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस

 

Xiaomi 18 Pro सीरीज में कंपनी का नया M11 Luminescent Panel दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह पिछली पीढ़ी के पैनल की तुलना में करीब 20 प्रतिशत ज्यादा ऊर्जा दक्ष है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4,000 निट्स तक होगी। Xiaomi के अनुसार, नया पैनल पारंपरिक 2K रेजोल्यूशन डिस्प्ले की तुलना में कम बिजली की खपत करते हुए बेहतर डिस्प्ले परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगा। फोन में सिर्फ 0.99mm के बेहद पतले बेजल्स दिए जाएंगे। इससे स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो ज्यादा मिलेगा और फोन का फ्रंट ज्यादा स्क्रीन वाला दिखाई देगा।

 

HyperOS 4 और सेकेंडरी रियर डिस्प्ले

 

Xiaomi 18 Pro सीरीज में कंपनी का नया HyperOS 4 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में अपग्रेडेड रियर डिस्प्ले भी दिया जा सकता है। Xiaomi पहले ही फोन के सेकेंडरी स्क्रीन को टीज कर चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्क्रीन कई अतिरिक्त फंक्शंस को सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा यूजर्स AI की मदद से इस सेकेंडरी डिस्प्ले के लिए एप्लिकेशन तैयार करने में भी सक्षम हो सकते हैं।

 

Pro Max में मिलेगी 8,500mAh की बड़ी बैटरी

 

बैटरी के मामले में भी Xiaomi ने इस बार बड़ी क्षमता वाला विकल्प पेश किया है। Xiaomi 18 Pro में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जबकि Xiaomi 18 Pro Max में 8,500mAh की बैटरी मिलेगी। 8,500mAh बैटरी Xiaomi 18 Pro Max को सीरीज का सबसे ज्यादा बैटरी क्षमता वाला मॉडल बनाएगी। हालांकि, कंपनी ने अभी फोन की चार्जिंग स्पीड और चार्जिंग टेक्नोलॉजी की पूरी जानकारी साझा नहीं की है।

 

200MP Leica कैमरा सेटअप

 

फोटोग्राफी के लिए दोनों स्मार्टफोन में Leica के साथ मिलकर विकसित किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इस कैमरा सिस्टम में 200MP का प्राइमरी कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा। ऐसे में Xiaomi 18 Pro सीरीज में हाई-रिजोल्यूशन फोटो और जूम क्षमता पर खास फोकस देखने को मिल सकता है।

 

2nm चिपसेट से लैस होंगे फोन

 

परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi 18 Pro सीरीज में 2nm चिपसेट दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी प्रोसेसर का आधिकारिक नाम नहीं बताया है। मौजूदा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फोन में Qualcomm का अगली पीढ़ी का Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट मिल सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि Xiaomi के लॉन्च इवेंट में ही होगी।

 

Black, Galaxy Blue और White कलर ऑप्शन

 

Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इनमें Black, Galaxy Blue और White शामिल हैं। कंपनी 23 सितंबर के लॉन्च इवेंट में फोन की कीमत, चार्जिंग स्पेसिफिकेशन और पूरी तकनीकी जानकारी का खुलासा कर सकती है।

Vivo V80 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा से होगा लैस

Vivo India ने आधिकारिक तौर पर अपने नए स्मार्टफोन Vivo V80 की लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। कंपनी के मुताबिक, यह फोन 6 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। यह Vivo की V सीरीज का लेटेस्ट मॉडल होगा, जिसमें एक अनोखा डिजाइन, बड़ी बैटरी और कई अन्य खास फीचर्स होंगे। यहां इस हैंडसेट के बारे में वे सभी जानकारियां दी गई हैं जो कन्फर्म डिटेल्स, अनुमानों और लीक हुई जानकारी पर आधारित हैं।

Vivo V80 India: कैमरा और स्पेसिफिकेशन्स

Vivo V80 में ZEISS ऑप्टिक्स के साथ मिलकर बनाया गया कैमरा सिस्टम होगा। इसके मेन सेंसर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50MP का ZEISS लेंस मिलेगा, साथ ही 50MP का ZEISS नाइट टेलीफोटो सेंसर और एक अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर भी दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, इस फोन में 50MP का ZEISS ग्रुप सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है। डिवाइस का फ्रंट कैमरा 4K Cinematic Video और 60FPS पर 4K रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, इसमें 30 AI टूल्स भी होंगे, जिनमें AI Diwali Portrait 2.0, Pet Pals, Snap Note समेत कई अन्य AI फीचर्स शामिल होंगे।

डिस्प्ले की बात करें तो, इस फोन में 6.59-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और 1.07 अरब कलर्स का सपोर्ट मिलेगा। इसमें 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और अल्ट्रा-लो ब्राइटनेस मोड भी दिया जाएगा।

यह फोन तीन कलर ऑप्शन- Stellar Black, Horizon Blue और Sunrise Anthem में आएगा। पावर के लिए इसमें 7200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Vivo के मुताबिक, फोन सिर्फ 30 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकेगा।

हालांकि, फोन से जुड़ी बाकी सभी जानकारियों का अभी खुलासा नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि आधिकारिक लॉन्च से पहले Vivo V80 के बारे में कुछ और जानकारी सामने आ सकती है।

यह भी पढ़ें: 7,000mAh बैटरी और AI फीचर्स के साथ OnePlus N6 Lite लॉन्च, जानें कितनी है कीमत

SIM card : अपनी सिम दूसरे को दी तो ₹50 लाख जुर्माना, 3 साल की जेल भी, जानिए अपने नाम पर एक्टिव सिम कैसे चेक करें

SIM card : अपनी सिम दूसरे को दी तो ₹50 लाख जुर्माना, 3 साल की जेल भी, जानिए अपने नाम पर एक्टिव सिम कैसे चेक करें

how to check active sim cards in your name

मोबाइल SIM को लेकर दूरसंचार विभाग (DoT) ने देशभर के मोबाइल यूजर्स को अहम चेतावनी दी है। विभाग ने कहा है कि अपने नाम पर जारी SIM कार्ड किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए देना भारी पड़ सकता है। फर्जी तरीके से SIM जारी कराने, टेलीकॉम पहचान से जुड़े नंबरों का गलत इस्तेमाल करने या मोबाइल के IMEI नंबर से छेड़छाड़ करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

ALSO READ: EPFO की नई वेज सीलिंग से आपकी सैलरी और PF पर क्या असर होगा? ₹30,000 से ₹50,000 बेसिक वालों के लिए समझें पूरा हिसाब

DoT ने 21 सितंबर को जारी एडवाइजरी में बताया कि Telecommunications Act, 2023 के तहत ऐसे मामलों में तीन साल तक की जेल और 50 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

 

आपके नाम पर किसी और ने SIM तो नहीं लिया?

 

DoT की यह चेतावनी उन लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है जिनके पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल करके उनकी जानकारी के बिना मोबाइल कनेक्शन जारी कर दिया गया हो। इसके अलावा ऐसे लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है, जिन्होंने अपने नाम पर जारी SIM कार्ड किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल करने के लिए दे दिया है। विभाग ने मोबाइल यूजर्स को सलाह दी है कि वे समय-समय पर जांच करें कि उनके पहचान दस्तावेजों से कितने मोबाइल नंबर जारी हैं। इसके लिए सरकार के Sanchar Saathi पोर्टल या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

क्यों जारी की गई DoT की चेतावनी?

 

DoT की यह एडवाइजरी हाल की साइबर अपराध जांच के दौरान सामने आए एक मामले के बाद जारी की गई है। जांच में छत्तीसगढ़ में एक Point of Sale (PoS) एजेंट पर आरोप लगा कि उसने नागरिकों के पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल उनकी जानकारी और सहमति के बिना 25 मोबाइल कनेक्शन एक्टिवेट करने के लिए किया।

 

मामला सामने आने के बाद DoT और टेलीकॉम कंपनियों ने संबंधित PoS एजेंट को ब्लैकलिस्ट कर दिया। इसके बाद वह नए SIM कार्ड जारी नहीं कर सका। इन 25 मोबाइल कनेक्शनों की DoT के Digital Intelligence Platform के जरिए भी जांच की गई। संदिग्ध पाए गए कनेक्शनों को दोबारा सत्यापन यानी री-वेरिफिकेशन के लिए भेजा गया। जिन नंबरों का सत्यापन पूरा नहीं हो सका, उन्हें बाद में बंद कर दिया गया।

 

यह मामला बताता है कि किसी व्यक्ति के नाम पर मोबाइल नंबर जारी होने की जानकारी उसे हमेशा हो, यह जरूरी नहीं है।

 

अपना SIM किसी दूसरे को देना भी पड़ सकता है भारी

 

DoT ने मोबाइल ग्राहकों को अपने नाम पर जारी SIM कार्ड किसी दूसरे व्यक्ति को देने से भी बचने की सलाह दी है। विभाग के मुताबिक, अगर आपके नाम पर जारी SIM कार्ड का बाद में गलत गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होता है, तो कुछ परिस्थितियों में मूल ग्राहक भी कानूनी जांच के दायरे में आ सकता है। इसलिए अपना SIM किसी अन्य व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए देना जोखिम भरा हो सकता है।

 

कौन-कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?

 

DoT ने मोबाइल यूजर्स को कई तरह की गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी है। इनमें शामिल हैं—

 

  • फर्जी दस्तावेजों के आधार पर SIM कार्ड लेना।
  • धोखाधड़ी, ठगी या किसी दूसरे व्यक्ति की पहचान का इस्तेमाल करके SIM लेना।
  • अपने नाम पर जारी SIM कार्ड को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचना या ट्रांसफर करना।
  • अपने नाम का SIM किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए देना।
  • SIM को किराये या उधार पर देना।
  • अपने नाम के SIM का साइबर फ्रॉड या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के लिए ‘म्यूल SIM’ के रूप में इस्तेमाल होने देना।

 

ऐसी स्थिति में SIM के मूल ग्राहक के लिए भी कानूनी परेशानी खड़ी हो सकती है।

 

IMEI नंबर से छेड़छाड़ से भी बचें

 

DoT ने सिर्फ SIM कार्ड ही नहीं, बल्कि मोबाइल डिवाइस के IMEI (International Mobile Equipment Identity) नंबर से छेड़छाड़ को लेकर भी चेतावनी दी है। विभाग ने ऐसे मॉडेम, SIM बॉक्स या अन्य उपकरणों के इस्तेमाल से बचने को कहा है जिनमें IMEI नंबर को बदला या कॉन्फिगर किया जा सकता है।

 

इसके अलावा ऐसे ऐप, वेबसाइट या टूल का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए जो Calling Line Identity (CLI) या अन्य टेलीकॉम पहचान से जुड़ी जानकारी को बदलने का दावा करते हैं।

 

IMEI मोबाइल फोन से जुड़ी एक विशिष्ट पहचान संख्या होती है। इसके साथ छेड़छाड़ या टेलीकॉम पहचान से जुड़ी जानकारी का दुरुपयोग मोबाइल यूजर्स के साथ-साथ टेलीकॉम नेटवर्क की सुरक्षा और विश्वसनीयता के लिए भी जोखिम पैदा कर सकता है।

 

आपके नाम पर कितने SIM हैं, ऐसे करें चेक

 

मोबाइल यूजर्स सरकार के Sanchar Saathi प्लेटफॉर्म के जरिए अपने नाम पर जारी मोबाइल नंबरों की जानकारी देख सकते हैं।

 

अगर सूची में ऐसा कोई नंबर दिखाई देता है जिसे आपने नहीं लिया है या जिसकी आपको जरूरत नहीं है, तो उसे रिपोर्ट करके ब्लॉक कराने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

 

इसके अलावा Sanchar Saathi पर मौजूद ‘Check Genuineness of Your Mobile Handset’ सुविधा के जरिए मोबाइल फोन का IMEI भी चेक किया जा सकता है। इससे फोन के ब्रांड, मॉडल और निर्माता जैसी जानकारी देखी जा सकती है।

 

हर मोबाइल यूजर को दो काम जरूर करने चाहिए

 

मोबाइल यूजर्स के लिए DoT की इस एडवाइजरी से दो बातें खास तौर पर महत्वपूर्ण हैं। पहला, समय-समय पर यह जांचते रहें कि आपकी पहचान से कितने मोबाइल नंबर जुड़े हुए हैं। दूसरा, अगर किसी मोबाइल फोन की प्रामाणिकता पर संदेह हो तो उसका IMEI और हैंडसेट डिटेल्स सत्यापित करें।
 

कुल मिलाकर, अपने नाम पर जारी SIM कार्ड को किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए देना या टेलीकॉम पहचान से छेड़छाड़ करना सामान्य बात नहीं समझनी चाहिए। आपके नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शन का गलत इस्तेमाल आपकी जानकारी के बिना भी हो सकता है। ऐसे में समय-समय पर अपने नाम से जुड़े मोबाइल नंबरों की जांच करना साइबर और टेलीकॉम फ्रॉड से बचाव का एक अहम कदम है।

Motorola Signature 27 की लॉन्च डेट कन्फर्म! 200MP कैमरा और 16GB RAM के साथ मचाएगा धमाल

Motorola जल्द ही Motorola Signature 27 लॉन्च करके अपनी Signature सीरीज को आगे बढ़ाने जा रही है। कुछ हफ्ते पहले इस फोन का टीजर जारी किया गया था, और अब कंपनी ने एक बार फिर नया टीजर जारी किया है जिसमें डिवाइस का रियर कैमरा सेटअप और दो कलर ऑप्शन दिखाए गए हैं। हैंडसेट के टीजर वीडियो में फोन की संभावित लॉन्च डेट, रियर कैमरे की जानकारी और कलर ऑप्शन का पता चलता है।

टीजर के अनुसार, यह फोन 22 सितंबर, 2026 को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, यह साफ नहीं है कि उस दिन डिवाइस को लॉन्च किया जाएगा या सिर्फ उससे जुड़ी जानकारी ही सामने आएगी। अन्य जानकारियों की बात करें तो, फोन के टीजर वीडियो में Signature सीरीज के डिवाइस के लिए अलग-अलग मटीरियल दिखाए गए हैं। Motorola Signature 27 को दो कलर ऑप्शन में Pantone Capulet Olive और Pantone Coal Smoke में लॉन्च किया जाएगा।

Motorola Signature 27 के संभावित स्पेसिफिकेशन

Motorola Signature 27 में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.8-इंच का OLED 1.5 डिस्प्ले होगा। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर के साथ 16GB RAM और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। कैमरे की बात करें तो यह कन्फर्म हो गया है कि डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 100X सुपर जूम वाला 200MP का Sony LYTIA LYT-901 सेंसर शामिल होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा भी देखने को मिल सकता है।

इस डिवाइस में 5,500mAh से 6,000mAh के बीच की बैटरी दी जा सकती है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। यह फोन Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होगा और इसमें Hello UI स्किन होगी।

सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है। फिलहाल फोन से जुड़ी बाकी सभी डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। लॉन्च से पहले आने वाले दिनों में लीक और दूसरी रिपोर्ट्स के जरिए इसके बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Croma दे रहा iPhone 17 Pro Max पर धांसू ऑफर, 256GB मॉडल मिलेगा अब ₹74,990 में, जानें पूरी डिटेल

Croma दे रहा iPhone 17 Pro Max पर धांसू ऑफर, 256GB मॉडल मिलेगा अब ₹74,990 में, जानें पूरी डिटेल

क्या आप iPhone 17 Pro Max खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो Croma के लेटेस्ट प्रमोशनल ऑफर के तहत इसे 74,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह कीमत 256GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए है। वहीं, 512GB वेरिएंट की प्रभावी कीमत 94,990 रुपये है। ये कीमतें एक्सचेंज बेनिफिट और दूसरे लागू ऑफर्स का फायदा लेने के बाद मिलती हैं।

हालांकि, 74,990 रुपये iPhone 17 Pro Max की रेगुलर सेलिंग प्राइस नहीं है। इस कीमत पर फोन खरीदने के लिए ग्राहकों को अपना पुराना योग्य स्मार्टफोन एक्सचेंज करना होगा और ऑफर की शर्तों को पूरा करना होगा। एक्सचेंज किए जाने वाले फोन और लागू ऑफर्स के आधार पर मिलने वाला अंतिम फायदा अलग-अलग हो सकता है।

iPhone 17 Pro Max की कीमत और ऑफर

Croma के मौजूदा प्रमोशन के तहत, 256GB वाले iPhone 17 Pro Max की प्रभावी कीमत ₹74,990 है, जबकि 512GB वाले मॉडल की कीमत जरूरी फायदों के बाद ₹94,990 हो जाती है।

वेरिएंटप्रभावी कीमत
iPhone 17 Pro Max 256GB₹74,990
iPhone 17 Pro Max 512GB₹94,990

यह प्रमोशन ऐसे समय में आया है जब Croma ने iPhone 18 Pro सीरीज के लिए प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। इससे खरीदारों के पास नया मॉडल खरीदने या कम प्रभावी कीमत पर पिछली जनरेशन का iPhone 17 Pro Max चुनने का विकल्प मिलता है।

हालांकि, खरीदारों को खरीदारी करने से पहले अपने मौजूदा स्मार्टफोन के लिए मिलने वाली एक्सचेंज वैल्यू का हिसाब लगा लेना चाहिए। ₹74,990 की कीमत ऑफर में बताई गई ज्यादा से ज्यादा प्रभावी कीमत है और हो सकता है कि यह हर ग्राहक पर लागू न हो।

बता दें कि iPhone 17 Pro Max अभी भी Apple का फ्लैगशिप Pro Max मॉडल है। इस ऑफर के जरिए योग्य ग्राहकों को एक्सचेंज बेनिफिट मिलने पर फोन की शुरुआती कीमत का बोझ कम हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Xiaomi 18 Pro सीरीज की लॉन्च डेट कन्फर्म, 200MP कैमरा से 8,500mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

Xiaomi 18 Pro सीरीज की लॉन्च डेट कन्फर्म, 200MP कैमरा से 8,500mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

Xiaomi ने कन्फर्म किया है कि उसकी Xiaomi 18 Pro सीरीज 23 सितंबर को चीन में लॉन्च होगी। वहीं, आने वाली इस फ्लैगशिप लाइनअप में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल होंगे। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इनके डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और डिजाइन के बारे में जानकारी दे दी है।

नए फोन्स की एक खास खूबी हार्डवेयर-लेवल प्राइवेसी डिस्प्ले होगी। Xiaomi का कहना है कि यह टेक्नोलॉजी डिस्प्ले हार्डवेयर में ही बनी है और इसे व्यूइंग एंगल को सीमित करने के लिए डिजाइन किया गया है, ठीक वैसे ही जैसे Samsung के Galaxy S26 Ultra में प्राइवेसी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है।

Xiaomi 18 Pro के डिस्प्ले की जानकारी

Xiaomi 18 Pro सीरीज में नया M11 ल्यूमिनसेंट पैनल दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह पिछली जनरेशन के पैनल के मुकाबले 20% ज्यादा पावर एफिशिएंट है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4,000 निट्स तक होगी।

Xiaomi के मुताबिक, नया पैनल सामान्य 2K रेजोल्यूशन वाले डिस्प्ले की तुलना में कम पावर खर्च करेगा और इसके बावजूद बेहतर डिस्प्ले परफॉर्मेंस देगा। फोन में 0.99mm के बेहद पतले बेजल्स भी मिलेंगे, जिससे स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो काफी ज्यादा होगा।

यह सीरीज HyperOS 4 पर चलेगी और उम्मीद है कि इसमें अपग्रेडेड रियर डिस्प्ले भी होगा। Xiaomi ने पहले ही इस सेकेंडरी स्क्रीन की झलक दिखाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्क्रीन से कई अतिरिक्त काम किए जा सकेंगे और यूजर्स AI की मदद से इसके लिए ऐप्स भी बना सकेंगे।

Pro Max में 8,500mAh की बैटरी

बैटरी क्षमता एक और ऐसी चीज है जिसमें Xiaomi ने स्पेसिफिकेशन्स को बेहतर किया है। Xiaomi 18 Pro में 7,000mAh की बैटरी होगी, जबकि 18 Pro Max में 8,500mAh की बैटरी मिलेगी।

Pro Max में बड़ी बैटरी होने के कारण यह सीरीज का ज्यादा क्षमता वाला मॉडल बन जाता है, हालांकि Xiaomi ने अभी तक चार्जिंग से जुड़े पूरे स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है।

200MP Leica कैमरे

दोनों स्मार्टफोन में Leica के साथ मिलकर बनाए गए ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम होंगे। कैमरा सेटअप में 200MP का प्राइमरी सेंसर और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी शामिल होगा।

यह भी कन्फर्म हो गया है कि इन फोन में 2nm चिपसेट का इस्तेमाल होगा। Xiaomi ने अभी तक प्रोसेसर का नाम आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है, लेकिन मौजूदा रिपोर्ट्स Qualcomm के आने वाले Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro की ओर इशारा कर रही हैं।

Xiaomi 18 Pro सीरीज के कलर

Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max Black, Galaxy Blue और White कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन्स जैसी और जानकारी 23 सितंबर को होने वाले लॉन्च इवेंट में घोषित किए जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: OnePlus 16 में मिलेगा 200MP कैमरा और 9000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले सामने आए बड़े फीचर्स

OnePlus 16 में मिलेगा 200MP कैमरा और 9000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले सामने आए बड़े फीचर्स

OnePlus 16 जल्द ही चीनी मार्केट में लॉन्च होने वाला है और कंपनी ने एक-एक करके फोन की जरूरी जानकारी देनी शुरू कर दी है। हाल ही में यह कन्फर्म हुआ है कि यह डिवाइस तीन कलर ऑप्शन में आएगा: Tomorrow’s Starlight, Martian Masterpiece और Dark Forest। Tomorrow’s Starlight वेरिएंट में ‘इंटरस्टेलर लाइटनिंग इफेक्ट’ होगा, जिसमें नोटिफिकेशन और दूसरी चीजों के लिए पिछले पैनल में लाइटिंग एलिमेंट्स लगे होंगे। इसके अलावा, लीक और अफवाहों से भी इस डिवाइस के बारे में कई बातें पता चली हैं, और उनकी पूरी लिस्ट यहां दी गई है।

OnePlus 16 का कैमरा और स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus 16 में 6.78-इंच का BOE X4 OLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलेगी। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट होगा, साथ ही 16GB तक RAM और 1TB इंटरनल स्टोरेज भी मिलेगी। यह भी कहा जा रहा है कि इस डिवाइस में 9000mAh की बैटरी होगी, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

सॉफ्टवेयर के मामले में यह फोन चीन में Android 17 पर आधारित ColorOS 17 के साथ आ सकता है। इसमें गेमिंग पर फोकस करने वाली टेक्नोलॉजी भी शामिल होगी, जैसे कि हाई रिफ्रेश रेट, E-sports ट्रिपल चिप और Wind Chaser Gaming Core। उम्मीद है कि इस डिवाइस में कुछ ऐसे बेहतरीन AI फीचर्स भी मिलेंगे जो अब तक किसी OnePlus फोन में नहीं देखे गए हैं। कैमरे की बात करें तो, अफवाहें हैं कि OnePlus 16 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल होगा, ताकि अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में बेहतरीन तस्वीरें ली जा सकें। सेल्फी लेने और वीडियो कॉल करने के लिए, फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा भी होगा। डिवाइस से जुड़ी बाकी सभी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसके बारे में और जानकारी मिलेगी।

कैमरे की बात करें तो, अफवाहें हैं कि OnePlus 16 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल होगा, ताकि अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में बेहतरीन तस्वीरें ली जा सकें। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल करने के लिए, फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा भी होगा।

फिलहाल, डिवाइस से जुड़ी बाकी सभी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसके बारे में और जानकारी मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Lava का धांसू 5G फोन लॉन्च, 6,000mAh बैटरी के साथ पीछे मिलेगा Mini Display, जानें कीमत

Lava का धांसू 5G फोन लॉन्च, 6,000mAh बैटरी के साथ पीछे मिलेगा Mini Display, जानें कीमत

अगर आप कम बजट में बड़ी बैटरी और दमदार डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम की हो सकती है। दरअसल, Lava ने अपना लेटेस्ट फोन Lava Virat Curve 5G को आज भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। जिसमें 6,000mAh की बैटरी और पीछे की तरफ एक छोटा डिस्प्ले है, जिससे यूजर्स कस्टम टेक्स्ट और इमोजी सेट कर सकते हैं और फोन को अनलॉक किए बिना जरूरी नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इसके अलावा, इस फोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67-इंच का डिस्प्ले और 50MP का रियर कैमरा सेटअप है।

भारत में Lava Virat Curve 5G की कीमत

Lava Virat Curve 5G की कीमत भारत में 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 23,999 रुपये रखी गई है। बैंक डिस्काउंट का फायदा लेने के बाद इस फोन को 19,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।

बता दें कि इस फोन को Ellora Slate, Heritage Indigo और Makrana Ivory जैसे तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसकी बिक्री 28 सितंबर से Flipkart के जरिए शुरू होगी।

Lava Virat Curve 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Lava Virat Curve 5G में 6.67-इंच का फुल-HD+ (1,080×2,400 पिक्सल) 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, पिक्सल डेंसिटी 394ppi, DCI-P3 कलर गैमट 100 प्रतिशत और पीक ब्राइटनेस 1,100 निट्स तक है। वहीं, इसके पिछले हिस्से पर एक छोटा डिस्प्ले भी है जो वॉल्यूम लेवल, बैटरी प्रतिशत, इमोजी, समय और अन्य नोटिफिकेशन दिखाता है। इसके अलावा, यह फोन Android 16 पर चलता है और कंपनी दो साल के OS अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

इस फोन में 6nm MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर है, जिसके साथ 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह हैंडसेट अतिरिक्त 6GB वर्चुअल RAM को भी सपोर्ट करता है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में 6nm MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह हैंडसेट 6GB वर्चुअल RAM को भी सपोर्ट करता है।

कैमरे की बात करें तो, इस फोन में EIS के साथ 50MP का Sony IMX752 प्राइमरी कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, इसमें स्क्रीन फ्लैश के साथ 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इसके अलावा, Lava Virat Curve 5G में IR ब्लास्टर, जायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी और एम्बिएंट लाइट सेंसर जैसे सेंसर दिए गए हैं। साथ ही इस फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और धूल व पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह फेस अनलॉक फीचर को भी सपोर्ट करता है।

बैटरी की बात करें तो, इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा, इस हैंडसेट के साथ बॉक्स में 33W का चार्जर भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 55 घंटे तक का टॉक टाइम, 720 घंटे का स्टैंडबाय टाइम और 660 मिनट का YouTube प्लेबैक देता है। इसका साइज 162.26×73.51×8.55mm और वजन 184g है।

यह भी पढ़ें: Amazon Great Indian Festival 2026 Sale: इस दिन से शुरू होगा ऑफर्स का धमाका, स्मार्टफोन समेत कई प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे बड़े फायदे