जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची का गुरुवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्वागत समारोह में मौजूद रहे। ताकाइची आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ भारत-जापान की 16वीं वार्षिक शिखर बैठक में हिस्सा लेंगी। दोनों नेताओं के बीच निवेश, व्यापार, सेमीकंडक्टर, क्रिटिकल मिनरल्स, रक्षा, समुद्री सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। यह प्रधानमंत्री बनने के बाद ताकाइची का पहला भारत दौरा है। दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर भी बातचीत होने की उम्मीद है। भारत-जापान में डॉलर के बिना व्यापार की तैयारी भारत और जापान व्यापार में अमेरिकी डॉलर की भूमिका कम करने की तैयारी कर रहे हैं। निक्की एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देश ऐसी व्यवस्था बनाने पर काम कर रहे हैं, जिससे कारोबार का भुगतान सीधे भारतीय रुपए और जापानी येन में हो सके। इस प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची की नई दिल्ली में होने वाली बैठक के बाद ऐलान किया जा सकता है। साने ताकाइची आज 3 दिन के भारत दौरे पर आ रही हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा होगा। दोनों नेताओं के बीच होने वाले 16वें भारत-जापान सलाना शिखर सम्मेलन में व्यापार, निवेश, रक्षा, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोमोबाइल, सप्लाई चेन और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। डॉलर पर निर्भरता घटेगी, स्पेशल अकाउंट के जरिए सीधे पेमेंट अगर भारत और जापान के बीच भुगतान से जुड़ा ये प्रस्ताव लागू होता है तो दोनों देशों के बीच पहली बार स्थानीय मुद्राओं में व्यापार को लेकर औपचारिक व्यवस्था बनेगी। इस योजना के तहत जापानी कंपनियां भारत के बैंकों में विशेष खाते खोलकर सीधे रुपए और येन में लेनदेन कर सकेंगी। यानी लेनदेन के लिए अमेरिकी डॉलर या किसी तीसरे देश के बैंक की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस व्यवस्था से विदेशी मुद्रा बदलने का खर्च कम होगा, पैसे भेजने की लागत घटेगी और भुगतान पहले के मुकाबले जल्दी हो सकेगा। दोनों देशों को उम्मीद है कि इससे व्यापार करना आसान होगा और कंपनियों का समय और पैसा दोनों बचेंगे। 2025 में बनी थी सहमति, अब लागू करने की तैयारी स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए जापान का वित्त मंत्रालय वित्त वर्ष 2026 के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के साथ एक सहयोग समझौता (MoC ) करने की तैयारी में है। यह प्रस्ताव पूरी तरह नया नहीं है। अगस्त 2025 में प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अगले 10 वर्षों के लिए साझा विजन दस्तावेज जारी किया था। उसमें भी पेमेंट सिस्टम और स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने की बात कही गई थी। अब उसी योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। भारत भी पिछले कुछ वर्षों से रुपए में अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा दे रहा है। जुलाई 2022 में RBI ने ‘स्पेशल रुपी वोस्त्रो अकाउंट’ शुरू किया था, ताकि दूसरे देशों के साथ रुपए में व्यापार हो सके। बाद में इस व्यवस्था का दायरा बढ़ाया गया और विदेशी बैंकों को इन खातों में जमा अतिरिक्त रकम भारतीय सरकारी बॉन्ड में निवेश करने की भी अनुमति दी गई। भारत पहले से बढ़ा रहा रुपए में कारोबार संसद में सरकार ने बताया था कि अब तक 30 देशों के 123 विदेशी बैंकों के लिए भारत के 26 बैंकों में 156 विशेष रुपया वोस्त्रो खाते खोले जा चुके हैं। RBI का कहना है कि इससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार में मजबूत विदेशी मुद्राओं पर निर्भरता कम होगी और रुपए का वैश्विक इस्तेमाल बढ़ेगा। जापान भी एशिया के दूसरे देशों के साथ स्थानीय मुद्राओं में व्यापार को बढ़ावा दे रहा है। दिसंबर 2025 में उसने इंडोनेशिया के साथ भी ऐसा ही समझौता किया था, जिससे दोनों देशों के बीच स्थानीय मुद्राओं में सभी तरह के लेनदेन को बढ़ावा दिया जा सके। भारत में बढ़ रहा जापानी निवेश भारत और जापान के आर्थिक रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में दोनों देशों के बीच 27.5 अरब डॉलर का व्यापार हुआ। अप्रैल से दिसंबर 2025 के बीच जापान ने भारत में 3.2 अरब डॉलर का निवेश किया। वहीं जापान अगले 10 वर्षों में भारत में 61 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश करने का लक्ष्य भी तय कर चुका है। फिलहाल भारत में करीब 1,400 जापानी कंपनियां काम कर रही हैं, जिनमें लगभग आधी मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़ी हैं। जापान मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना समेत कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में भी निवेश कर रहा है। हाल ही में जापानी कंपनी ने यस बैंक में 20% हिस्सेदारी खरीदने के लिए 1.6 अरब डॉलर का निवेश भी किया है। दोनों नेता इस दौरे के दौरान उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा क्वाड, हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। भारत-जापान व्यापार की 5 खास बातें जापान भारत में निवेश करने वाला पांचवां सबसे बड़ा देश है। मार्च 2026 तक उसका कुल निवेश ₹4.58 लाख करोड़ पहुंच चुका था। भारत-जापान ने साल 2025 में अगले 10 साल के लिए 10 ट्रिलियन जापानी येन (₹5.84 लाख करोड़) के जापानी निजी निवेश का टारगेट तय किया। यह निवेश मुख्य रूप से सेमीकंडक्टर, क्लीन एनर्जी और हाई-टेक डिफेंस उद्योगों में होगा। एक सर्वे के मुताबिक, जापानी कंपनियों के लिए भारत दुनिया का सबसे पसंदीदा और भरोसेमंद निवेश देश है। भारत में व्यापार कर रही 75% से अधिक जापानी कंपनियां मुनाफे में हैं। चीन पर वैश्विक निर्भरता को कम करने के लिए भारत और जापान ने सेमीकंडक्टर और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे लिथियम, कोबाल्ट की सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए 2025 में एक विशेष रणनीतिक डायलॉग शुरू किया है। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट पूरी तरह जापानी शिनकानसेन तकनीक और जापानी लोन की मदद से आगे बढ़ रहा है, जो दोनों देशों के सहयोग का सबसे बड़ा प्रतीक है। ———————————— जापान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… जापान में पहली बार महिला प्रधानमंत्री बनी:मजबूत सेना और संविधान में संशोधन की समर्थक हैं, मोदी-ट्रम्प ने दी बधाई साने ताकाइची जापान की प्रधानमंत्री चुनी गई हैं। वह जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं। ताकाइची को संसद के निचले सदन में हुए चुनाव में 149 के मुकाबले 237 वोटों से जीत मिली। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Hot Stocks : IT शेयरों के दम पर आज बाजार में तेजी की रफ्तार कायम दिख रही है। निफ्टी 130 अंक चढ़कर 24150 के करीब आ गया है। बैंक निफ्टी भी 250 प्वाइंट से ज्यादा ऊपर दिख रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 4% फिसलकर 13 के नीचे आ गया है। इससे तेजड़ियों को रात मिली है। IT शेयरों में आज 5 साल के निचले स्तरों से जोरदार रिवर्सल आया है। निफ्टी IT INDEX करीब 4% उछला है। इंफोसिस और HCL TECH 4% उछाल के साथ निफ्टी के टॉप गेनर बने हैं। साथ ही कोफोर्ज और परसिस्टेंट 5% उछलकर वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। इसके अलावा मेटल शेयरों में भी तेजी है। लेकिन कैपिटल गुड्स और डिफेंस में हल्का दबाव है।
आज क्या हो रणनीति
निफ्टी व्यू
बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि मार्केट में साफ तौर पर एक अच्छा रिवर्सल देखने को मिला है। सीरीज के पहले दिन ही कल हमें अच्छा रिवर्सल देखने को मिल। 90% इंडेक्स फ्यूचर्स में शॉर्ट दिख रहा है एफआई से भी काफी अच्छा सेंकेत देखने को मिल रहा है। जहां तक एक्सपायरी की बात है जो कि निफ्टी की एक्सपायरी मंगलवार को और सेंसेक्स की एक्सपायरी आज है। ओवरऑल ऐसा लग रहा है कि मोमेंटम पॉजिटिव ही रहेगा।
निफ्टी के लिए 23,800-23,700 पर स्ट्रांग सपोर्ट बना हुआ है। 24100 के ऊपर जाने पर हमें मार्केट में फ्रेश ब्रेकआउट देखने को मिल सकता है। निफ्टी जब तक 23,800 के ऊपर है हमें बाय ऑन डिप्स की रणनीति पर कायम रहना चाहिए। निफ्टी में हमें 24,100- 24,200 के टारगेट्स देखने को मिल सकते हैं। बॉयर्स को पॉजिटिव व्यू के साथ गिरावट पर खरीदारी की सलाह रहेगी।
बैंक निफ्टी व्यू
यही व्यू बैंक निफ्टी पर भी है। बैंक निफ्टी में भी एक एक्सीलेंट ब्रेकआउट नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी यहां से 58,400 से 58,8500 तक के लेवल पर है। इसने 57,600 के आसपास अच्छा सपोर्ट बनाया है। अगर बैंक निफ्टी में हल्की-फुल्की गिरावट आती है तो 57,600 का स्टॉप लॉस लगा कर खरीदारी करना चाहिए। इसमें हमें 58,400 से 58,8500 तक के टारगेट्स देखने को मिल सकते हैं।
अरुण कुमार मंत्री के पसंदीदा शेयर
अरुण कुमार मंत्री ने आज के लिए दो स्टॉक्स सुझाए हैं। दोनों बॉय साइड से हैं और दोनों आज के अच्छे सेक्टर्स में से है। पहला स्टॉक कैपिटल मार्केट थीम से HDFC AMC है। इसमें एक एक्सीलेंट ब्रेकआउट देखने को मिला है। कल इसकी 2740 रुपए के ऊपर क्लोजिंग हुई थी। इसमें करंट लेवल के आसपास खरीदारी करने की सलाह है। 2702 का स्टॉप लॉस रहेगा। इसमें 2819 रुपए तक के टारगेट्स आ सकते हैं।
दूसरा स्टॉक डिफेंस स्पेस से मझगांव डॉक है। इसमें भी अच्छा मोमेंटम है। स्टॉक 2530 के आसपास चल रहा है। इसमें 2481 रुपए का स्टॉप लॉस लगा कर खरीदारी करने की सलाह है। स्टॉक में 2623 रुपए के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।
Market Trend : बाजार में तेजी कायम, एक्सपर्ट के सुझाए इन दो शेयरों में हो सकती हैं अच्छी कमाई
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Share Market Rally: इस वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के दूसरे दिन भी मार्केट में शानदार रौनक है। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत आगे बढ़ी तो कच्चे तेल फिसल गया और मार्केट में रौनक छा गई। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स इंट्रा-डे में 500 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी भी 24150 के पार चला गया। ब्रोडर लेवल पर भी रौनक है और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप आधे-आधे फीसदी मजबूत हुए हैं। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 10:25 AM पर सेंसेक्स 295.10 प्वाइंट्स यानी 0.38% की बढ़त के साथ 77,217.74 और निफ्टी 50 भी 89.45 प्वाइंट्स यानी 0.37% की बढ़त के साथ 24,095.30 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 526.61 प्वाइंट्स चढ़कर 77,449.25 और निफ्टी 153.60 प्वाइंट्स उछलकर 24,159.45 तक पहुंचा था।
Share Market Rally: ये है वजह
अमेरिका-ईरान वार्ता
कतर का कहना है कि ईरान और अमेरिका के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य यानी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बातचीत आगे बढ़ी है। यह रास्ता कच्चे तेल के लिए काफी अहम है क्योंकि युद्ध से पहले वैश्विक सप्लाई का पांचवा हिस्सा यहीं से होकर गुजरता था।
कच्चे तेल में गिरावट
लगातार तीसरे दिन कच्चे तेल में गिरावट ने मार्केट में रौनक बिखेरी है। अमेरिका और ईरान के बातचीत की प्रक्रिया आगे बढ़ने पर इस पर दबाव बढ़ा। ब्रेंट क्रूड 1% से अधिक गिरकर प्रति बैरल $71 के नीचे आ गया को यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट भी 1% से अधिक टूटकर प्रति बैरल $68 के नीचे आ गया।
रुपये की मजबूती
कच्चे तेल की गिरावट से रुपये को सपोर्ट मिला। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह 32 पैसे मजबूत 94.93 के भाव पर खुला।
India VIX में गिरावट
मार्केट को घबराहट को मापने वाले इंडिया विक्स में गिरावट ने मार्केट में अनिश्चितता कम होने का संकेत दिया। फिलहाल यह 3.85% की गिरावट के साथ 12.73 पर है।
आईटी शेयरों की जोरदार खरीदारी
लगातार चार कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद निफ्टी आईटी ने आज जोरदार वापसी की और 3% से अधिक उछल पड़ा। फिलहाल सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन हैं लेकिन आईटी और मेटल को छोड़ सभी में 1% से कम तेजी है। निफ्टी मेटल में 1% से अधिक की बढ़त है।
टेक्निकल आउटलुक
जियोजीत इंवेस्टमेंट्स के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंज जेम्स का कहना है कि अनुमान के मुताबिक कल की बढ़त 24000 के लेवल से आगे नहीं बढ़ पाई, लेकिन हाई VWAP से इसमें आगे तेजी का संकेत मिल रहा है। उनका कहना है कि निफ्टी को शुरुआत में 24170 के लेवल पर रेजिस्टेंस झेलना पड़ सकता है लेकिन इसके 24600 तक पहुंचने की संभावना अधिक है। हालांकि यह बुलिश रुझान तब तक है, जब तक निफ्टी का 23,970 का लेवल बना रहे।
स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Latest News Today Live Updates in Hindi : मुंबई में मानसून की रफ्तार तेज हो गई है। मूसलाधार बारिश की वजह से कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई। पल पल की जानकारी…
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से अमरनाथ यात्रा के 4822 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
-राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण में जांच को आगे बढ़ाते हुए विवेचक एवं क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने बुधवार को आरोपित अविनाश शुक्ल की 48 घंटे की अवधि के लिए पुलिस रिमांड की मांग की।
-अयोध्या के अभिवक्ता आज पुलिस से चंपत राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग करेंगे।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची का भारत में भव्य स्वागत। वे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्वीपक्षीय वार्ता करेगी।मुंबई में लगातार बारिश के बाद कई जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मुंबई में भारी बारिश के कारण सांताक्रूज ईस्ट के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम देखा गया। मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए रेड अलर्ट। पालघर में स्कूल बंद, हाई टाइड का अलर्ट।
NEET PG 2026 Registration: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रम में प्रवेश की इच्छा रखने वाले तमाम मेडिकल पेशेवरों के लिए बड़ा और जरूरी अपडेट है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक एनबीईएमएस वेबसाइट https://natboard.edu.in/ के जरिए अपने आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
एनबीईएमएस ने आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की तारीख सहित पूरी प्रक्रिया का शेड्यूल अपने पोर्टल पर जारी कर दिया है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त, 2026 को देश भर के परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर-बेस्ड मोड में होगा। एप्लीकेशन विंडो 1 जुलाई, 2026 को शाम 5:00 बजे से 21 जुलाई, 2026 को रात 11:55 बजे तक खुली रहेगी। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन फॉर्म भरने से पहले इन्फॉर्मेशन बुलेटिन को ध्यान से पढ़ें और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के लिए आखिरी तारीख तक इंतजार न करें।
नीट पीजी 2026: जरूरी तारीखों पर एक नजर
- इन्फॉर्मेशन बुलेटिन 1 जुलाई, 2026 (शाम 4:00 बजे से) उपलब्ध होगा
- ऑनलाइन एप्लीकेशन 1 जुलाई, 2026 (शाम 5:00 बजे से) से शुरू होगा
- अप्लाई करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई, 2026 (रात 11:55 बजे)
- परीक्षा शहर की जानकारी 11 अगस्त, 2026
- नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त, 2026
- रिजल्ट की घोषणा 30 सितंबर, 2026 तक
एनबीईएमएस ने आवेदकों को दिया जरूरी निर्देश
कैंडिडेट्स को आवेदन करने से पहले इन्फॉर्मेशन बुलेटिन को ध्यान से पढ़ना चाहिए। टेस्ट सिटी का अलॉटमेंट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर नहीं किया जाएगा। एप्लीकेशन जल्दी जमा करने से पसंदीदा टेस्ट सिटी या सेंटर मिलने की संभावना नहीं बढ़ेगी। एप्लिकेंट को एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय तीन पसंदीदा टेस्ट स्टेट चुनने होंगे। पहला पसंदीदा टेस्ट स्टेट वही होना चाहिए जो एप्लीकेशन फॉर्म में बताया गया कॉरेस्पोंडेंस स्टेट हो। बाकी दो पसंदीदा टेस्ट स्टेट पड़ोसी स्टेट होने चाहिए।
सभी उम्मीदवारों को पत्राचार पते (correspondence address) के साथ मान्य एड्रेस प्रूफ देना होगा। आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद, एडिट विंडो के दौरान भी कॉरेस्पोंडेंस एड्रेस और पसंदीदा टेस्ट स्टेट नहीं बदले जा सकते। आवेदकों को पिछले तीन महीनों में ली गई एक नई फोटो, अपने सिग्नेचर और बताई गई गाइडलाइन के अनुसार दूसरी जरूरी तस्वीरें अपलोड करनी होंगी। अस्पष्ट, सुधारी गई या गलत तस्वीर वाले आवेदन नामंजूर किए जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। एनबीईएमएस उम्मीदवारों की पसंद के आधार पर टेस्ट सिटी देने की कोशिश करेगा, लेकिन प्रशासनिक, सुरक्षा, लॉजिस्टिक या तकनीकी कारणों से भारत में कहीं भी परीक्षा केंद्र देने का अधिकार उसके पास है।
नीट पीजी 2026 के लिए अप्लाई कैसे करें
- ऑफिशियल NBEMS वेबसाइट पर जाएं।
- नीट पीजी 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक खोलें।
- जरूरी डिटेल्स का इस्तेमाल करके रजिस्टर करें।
- लॉग इन करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- बताए गए फॉर्मेट में जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- मौजूद ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शन से एप्लीकेशन फीस भरें।
- डिटेल्स ध्यान से देखें और फॉर्म सबमिट करें।
- आगे के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सेव कर लें।
नीट पीजी आवेदन शुल्क
- सामान्य, ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) कैटेगरी : 3,500 रुपये
- एससी (SC), एसटी (ST) और पीडब्ल्यूबीडी (PwBD) कैटेगरी : 2,500 रुपये
आधार-बेस्ड ऑथेंटिकेशन
एनबीईएमएस ने इस बार नीट पीजी परीक्षा में आधार-बेस्ड ऑथेंटिकेशन और वेरीफिकेशन भी शामिल किया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है वे एप्लीकेशन फॉर्म में जहां भी जरूरी हो अपना आधार नंबर ध्यान से भरें और टेस्ट सेंटर पर रिपोर्ट करने से पहले पक्का कर लें कि उनका आधार अनलॉक है।
कानपुर में इरशाद ने विशाल बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी कर ली। इरशाद ने कई माह से पहली पत्नी व मासूम बेटे को कमरे में बंधक रखा। दूसरी पत्नी सात माह से गर्भवती है और उसके भी बाहर निकलने की पाबंदी थी। पड़ोसियों ने महिलाओं और बच्चों के चेहरे नहीं देखे।
Lock Upp 2: कंगना रनौत ‘लॉक अप 2’ के आने वाले एपिसोड में स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आएंगी। हाल ही में, रियलिटी शो के मेकर्स ने एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें वह राम कपूर से सवाल-जवाब करती और उनके रवैये पर गुस्सा जाहिर करती दिख रही हैं।
कंगना ने राम से पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि वह इस शो के लिए बहुत बड़े स्टार हैं और कहा, “रामजी, आपको इस गेम को इतना सीरियसली नहीं लेना चाहिए था, और अगर आपको लगता है कि आप इस जेल के लिए बहुत बड़े हैं, तो आप यहां आए ही क्यों? अपनी बेवकूफी दिखाने के लिए?”
हालांकि, राम ने अपना बचाव करते हुए कहा, “जब सही समय आएगा, तो मैं अपनी सच्चाई को यहां मौजूद किसी भी व्यक्ति से बेहतर या कम से कम उनके बराबर ही साबित करूंगा।” इस बात से कंगना चिढ़ गईं और उन्होंने राम को चेतावनी देते हुए कहा, “अगर आप खुद को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो अपना बचाव न करें।”
‘लॉक अप 1’ को कंगना रनौत ने होस्ट किया था। हालांकि, दूसरे सीज़न को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना ने शो में वापसी के बारे में बात करते हुए कहा, “यह शो हमेशा अपनी सच्चाई को स्वीकार करने के बारे में रहा है, चाहे वह कितनी भी असहज क्यों न हो। इस वीकेंड ‘लॉक अप: सच या सज़ा’ के पहले एलिमिनेशन के लिए जूरी या ‘जनता की आवाज़’ के तौर पर फराह और रितेश के साथ जुड़ते हुए, मैं बस इतना ही कह सकती हूं कि हर फैसले की एक कीमत चुकानी पड़ती है!”
Lock Upp Promo
Kangana Ranaut in the house!
Kangana to Dheeraj – “Aap Shah Rukh ke to aas paas bhi nahi ho.”
Farah Praised Harsad
Akanksha Chamola gets emotional after finding out that Shreyaa revealed her secret. #LockUpp2 #KanganaRanaut #DheerajDhopper…
— Digital News Hub (@digital_newshub) July 1, 2026
इससे पहले, प्रोड्यूसर एकता कपूर ने यह भी बताया था कि कंगना रनौत ‘लॉक अप 2’ को होस्ट क्यों नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा, “शो का पूरा फ़ॉर्मेट और विजन बदल गया है, साथ ही ऑडियंस और जेलर-जज वाला फ़ॉर्मेट भी बदल गया है। ओरिजिनल शो की कोई भी चीज नहीं रखी गई है – न तो जेलर और न ही होस्ट। इसलिए पुरानी चीज़ों को रखने से ब्रांडिंग का नयापन नहीं आ पाता। मुझे यकीन है कि कंगना इस बात को समझ गई होंगी।”‘लॉक अप’ का प्रीमियर इस साल जून में हुआ था। यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है।
CSM Tech IPO Listing: खरीदारी के माहौल में भी गवर्नमेंट और प्राइवेट सेक्टर को आईटी सर्विसेज देने वाली सीएसएम टेक के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में फ्लैट एंट्री हुई। इसका आईपीओ ओवरऑल 1.37 गुना भरा था। आईपीओ के तहत ₹113 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹113.00 और NSE पर ₹113.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर फिसल गए। टूटकर BSE पर यह ₹107.35 (CSM Tech Share Price) पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 7.48% घाटे में हैं। सेंसेक्स और निफ्टी में आज अच्छी तेजी है।
CSM Tech IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च
सीएसएम टेक का ₹146 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 24-29 जून तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 1.37 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 1.02 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1.54 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1.63 गुना और एंप्लॉयीज का हिस्सा 1.82 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 1,29,01,000 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹22.63 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹56.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे अधिग्रहण और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।
CSM Tech के बारे में
सीएसएम टेक्नोलॉजीज उन कुछ आईटी सॉल्यूशन प्रोवाइडर्स में शुमार हैं जिन्होंने सरकार और प्राइवेट क्वाइंट्स, दोनों के लिए यूनिक प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। यह माइनिंग, एग्रीकल्चर, ट्रेड एडुकेशन, हेल्थकेयर, टूरिज्म और पब्लिक सर्विसेज सेक्टर्स में सॉल्यूशंस ऑफर करती है। 27 साल से यह ई-गवर्नेंस प्लेटफॉर्म और डिजिटल इंफ्रा तैयार कर रही है और सरकारी एजेंसियों के लिए लॉन्ग-टर्म पार्टनर के तौर पर काम कर रही है। इसका कारोबार देश के बाहर भी फैला हुआ है। भारत, इथियोपिया, केन्या, रवांडा, गाम्बिया, गैबन, यूएसए और कनाडा समेत 12 देशों के बाजार में यह है।
कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹15.82 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में घटकर ₹12.55 करोड़ रह गया और अगले वित्त वर्ष 2025 में थोड़ा रिकवर होकर ₹14.09 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम लगातार बढ़ी और सालाना औसतन 11% से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹200.63 करोड़ पर पहुंच गई। पिछले वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो अप्रैल-दिसंबर 2025 में कंपनी को ₹14.70 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹167.05 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हुआ था। दिसंबर 2025 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹56.29 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹88.88 करोड़ पड़े थे।
STT Global Data Centres India के IPO की तैयारी शुरू, $80-$100 करोड़ रह सकता है साइज
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
भारत की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी SBI फंड्स मैनेजमेंट IPO से लगभग 1,17,000 करोड़ रुपये या 12.3 अरब डॉलर की वैल्यूएशन का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी इस महीने यानि कि जुलाई के आखिर में शेयर बाजारों में लिस्ट होने की तैयारी कर रही है। मनीकंट्रोल को सूत्रों से पता चला है, “इनवेस्टर रोडशो (मीटिंग) पूरी हो चुके हैं और जांच-पड़ताल के बाद वैल्यूएशन रेंज तय कर ली गई है। योजना यह है कि SBI फंड्स मैनेजमेंट का IPO 13 जुलाई वाले सप्ताह में लॉन्च हो और लिस्टिंग 22 जुलाई तक हो जाए।”
यह भी कहा जा रहा है कि कहा कि SBI फंड्स मैनेजमेंट प्री-IPO राउंड के जरिए पैसे जुटा सकती है।कंपनी के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) को मार्केट रेगुलेटर SEBI ने 12 जून का मंजूरी दी थी। SBI फंड्स मैनेजमेंट ने 19 मार्च, 2026 को SEBI के पास अपना DRHP जमा किया था। IPO पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) होगा। इसमें प्रमोटर और मौजूदा निवेशकों की ओर से 20.37 करोड़ इक्विटी शेयरों को बिक्री के लिए रखा जाएगा। नए शेयर जारी नहीं होंगे। लिहाजा IPO से होने वाली कमाई शेयर बेचने वालों के पास जाएगी।
OFS में प्रमोटर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 12.83 करोड़ शेयर (6.3 प्रतिशत हिस्सेदारी) और पेरिस स्थित अमुंडी इंडिया होल्डिंग 7.53 करोड़ शेयर (3.7 प्रतिशत हिस्सेदारी) बेचेगी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की SBI फंड्स मैनेजमेंट में 61.76 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 36.26 प्रतिशत हिस्सेदारी अमुंडी इंडिया होल्डिंग के पास है।


