NEET PG 2026: नीट पीजी कट ऑफ मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने 2 हफ्ते में रिपोर्ट तलब की, अंतरिम राहत देने से शीर्ष अदालत ने किया इनकार

NEET PG 2026: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को NEET PG 2025-26 के लिए क्वालिफाइंग कट-ऑफ कम करने के फैसले के बारे में रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने बदले हुए क्वालिफाइंग क्राइटेरिया पर अपनी रिपोर्ट जमा करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया है। साथ ही, शीर्ष अदालत ने अभी किसी तरह का अंतरिम आदेश देने से भी इनकार कर दिया। नीट पीजी 2025-26 कटऑफ मामले की सुनवाई जस्टिस पी नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ कर रही है। यह मामला हरिशरण देवगन एवं अन्य बनाम यूनियन ऑफ इंडिया एवं अन्य से जुड़ा है।

याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए एडवोकेट सत्याम सिंह राजपूत ने नीट पीजी प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट पर समयबद्ध निर्देश देने की मांग की। कोर्ट को बताया गया कि नीट पीजी का रिजल्ट पहले ही जारी हो चुका है और नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने वाला है। ऐसे में कमेटी की रिपोर्ट में और देरी होने से स्थिति जटिल हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से इनकार करते हुए प्रतिवादी पक्ष को दो सप्ताह के भीतर कमेटी की रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। मामले को अब दो सप्ताह बाद सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

याचिका में परसेंटाइल कम करने को दी गई है चुनौती

याचिका में नीट पीजी काउंसलिंग के लिए क्वालिफाइंग परसेंटाइल कम किए जाने को चुनौती दी गई है। याचिका में खास तौर पर आरक्षित वर्ग के कटऑफ को घटाकर आमतौर पर “−40” स्कोर थ्रेशोल्ड के रूप में संदर्भित स्तर तक लाए जाने पर सवाल उठाया गया है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि क्वालिफाइंग मानकों में इस तरह की कमी से मेरिट प्रभावित हो सकती है और पोस्टग्रेजुएट मेडिकल शिक्षा के मानकों तथा मरीजों की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है।

नीट पीजी 2025 कट-ऑफ कम हुआ: बदले हुए मार्क्स देखें

नीट पीजी 2025 के लिए क्वालिफाइंग कट-ऑफ काउंसलिंग के तीसरे राउंड से पहले काफी कम कर दिया गया था। एनबीईएमएस के नोटिफिकेशन के अनुसार, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशों के बाद बदले हुए कट-ऑफ शुरू किए गए थे।

कैटेगरी मूल कट-ऑफ संशोधित कट-ऑफ

जनरल/EWS 276 मार्क्स 103 मार्क्स

जनरल PwBD 255 मार्क्स 90 मार्क्स

SC/ST/OBC 235 मार्क्स -40 मार्क्स

सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के ताजा निर्देश का मतलब है कि एनबीईएमएस को नीट पीजी 2025 क्वालिफाइंग कटऑफ को कम करने का आधार बताना होगा। शीर्ष अदालत में दायर याचिका में उस फैसले को चुनौती दी गई है, जिसने बहुत कम या नकारात्मक स्कोर वाले उम्मीदवारों को पोस्टग्रेजुएट मेडिकल काउंसलिंग के लिए योग्य होने की इजाजत दी थी।

CM Youth Conclave MP 2026: अगले साल से दो बार होंगी एमपीपीएससी परीक्षा, यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री यादव का बड़ा ऐलान

NEET PG 2026 Result: 2.5 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, एनबीईएमएस ने तय समय से पहले जारी किया नीट पीजी रिजल्ट

NEET PG 2026 Result: नीट पीजी 2026 में शामिल 2.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए आज अहम दिन है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। पोस्टग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी अब एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यह परीक्षा एमडी, एमएस, डीएनबी और डीआरएनबी तथा पीजी मेडिकल डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।

एनबीईएमएस द्वारा नीट पीजी 2026 रिजल्ट जारी करने की अनुमानित तारीख पहले 30 सितंबर थी। लेकिन बोर्ड ने तकरीबन एक हफ्ते पहले ही आज 24 सितंबर को नीट पीजी 2026 रिजल्ट जारी कर दिया। नीट पीजी 2026 परीक्षा का आयोजन एनबीईएमएस करता है। इस साल यह परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित की गई थी। बाद में जयपुर के दो सेंटर पर प्रभावित कैंडिडेट के लिए दोबारा 5 सितंबर को एग्जाम हुआ था। इसमें 2.54 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था।

परीक्षा में शामिल उम्मीदवार एनबीईएमएस की वेबसाइट पर नीट पीजी सेक्शन के जरिए नीट पीजी 2026 का रिजल्ट देख सकते हैं। आधिकारिक नीट पीजी पेज 2026 एग्जाम सेक्शन का एक्सेस देता है, जिसमें रिजल्ट लिंक भी शामिल है। कैंडिडेट को अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक करते समय अपने एग्जाम क्रेडेंशियल और एप्लीकेशन डिटेल्स तैयार रखने चाहिए। नीट पीजी की उत्तर कुंजी और व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 1 अक्तूबर 2026 को वेबसाइट पर अपलोड होंगे।

नीट पीजी 2026 रिजल्ट: डाउनलोड करने के स्टेप्स

कैंडिडेट्स नीट पीजी 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  • NATBOARD.EDU.IN पर ऑफिशियल एनबीईएमएस वेबसाइट पर जाएं।
  • परीक्षा सेक्शन खोलें।
  • परीक्षा की सूची से नीट पीजी चुनें।
  • नीट पीजी 2026 सेक्शन में जाएं।
  • रिजल्ट्स लिंक पर क्लिक करें।
  • नीट पीजी 2026 रिजल्ट लिंक खोलें।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और अपने रोल नंबर के आगे दी गई डिटेल्स चेक करें।

नीट पीजी रिजल्ट में परीक्षार्थियों के प्रदर्शन और रैंक का विवरण होता है। उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट की जानकारी ध्यान से चेक करनी चाहिए और काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए एक कॉपी रखनी चाहिए।

नीट पीजी 2026 कटऑफ

सामान्य/ईडब्ल्यूएस के लिए कटऑफ 50वां पर्सेंटाइल (262 अंक) है।

सामान्य दिव्यांग श्रेणी के लिए कटऑफ 45वां पर्सेंटाइल (244 अंक) है।

एससी/एसटी/ओबीसी और इन वर्गों के दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 40वां पर्सेंटाइल (226 अंक) है।

पटना में खुलेगा बिहार का पहला महिला विश्वविद्यालय, प्रोफेसर्स भी महिलाएं होंगी

NEET PG 2026 Re-Exam: अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें नीट पीजी री-एग्जाम एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड करने के स्टेप्स

NEET PG 2026 Re-Exam: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी 2026 री-एग्जामिनेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। नीट पीजी 2026 री-एग्जाम 5 सितंबर, 2026 को होंगे। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

यह री-एग्जामिनेशन उन उम्मीदवारों के लिए किया जा रहा है जिन्हें खास तौर पर इसमें शामिल होने के लिए योग्य माना गया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने से पहले अपने हॉल टिकट पर दिए गए विवरण को ध्यान से देख लेना चाहिए। बता दें, नीट पीजी 2026 री-एग्जाम iON डिजिटल जोन iDZ सीतापुरा सेंटर्स, जयपुर, राजस्थान (TC नंबर 41682 और 41683) में परीक्षा देने वाले 2,445 परीक्षार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस परीक्षा केंद्र की आंतरिक पावर सप्लाई बाधित होने की वजह से इस केंद्र पर परीक्षा पूरा नहीं हो सकी। इसलिए एनबीईएमएस ने इन परीक्षार्थियों के लिए नीट पीजी 2026 री-एग्जाम कराने की घोषणा की थी। इससे पहले नीट पीजी 2026 री-एग्जाम का आयोजन देश के 339 शहरों में बनाए गए 1111 परीक्षा केंद्रों पर 30 अगस्त, 2026 को किया था।

मेडिकल बोर्ड द्वारा यह परीक्षा 36 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में हुई थी, जिसमें 2,65,980 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से लगभग 2,63,535 कैंडिडेट्स की परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी हुई। इस परीक्षा के लिए 2,73,096 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। हालांकि, 2,445 के लिए यह परीक्षा तकलीफदेह साबित हुई। यह परीक्षार्थी पहुंचे थे।

नीट पीजी 2026 री-एग्जामिनेशन एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

कैंडिडेट अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • आधिकारिक एनबीईएमएस वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, नीट पीजी 2026 री-एग्जामिनेशन एडमिट कार्ड का लिंक ढूंढें।
  • जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल डालें।
  • ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
  • नीट पीजी 2026 री-एग्जाम एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
  • हॉल टिकट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक कॉपी रख लें।

एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी

नीट पीजी 2026 री-एग्जाम एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, नीट पीजी रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि, कैटेगरी, फोटो और सिग्नेचर जैसी जरूरी जानकारी होगी।

इसमें परीक्षा की तारीख, एग्जाम सेंटर का नाम और पता, सेंटर कोड, रिपोर्टिंग टाइम और आखिरी एंट्री टाइम भी लिखा होगा। एडमिट कार्ड पर नीट पीजी 2026 एडवाइजरी और जरूरी निर्देश भी होंगे जिनका कैंडिडेट को परीक्षा के दिन पालन करना होगा।

GATE 2027 Registration: आईआईटी मद्रास ने शुरू किया गेट 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें कौन कर सकता और कौन नहीं कर सकता अप्लाई

NEET PG 2026 Admit Card: 30 अगस्त को परीक्षा से पहले जारी हुए नीट पीजी के एडमिट कार्ड, जानें कैसे डाउनलोड करें अपना हॉल टिकट

NEET PG 2026 Admit Card: नीट पीजी 2026 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे। इन छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in से नीट पीजी परीक्षा का हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

नीट पीजी 2026, एमडी, एमएस और पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम में एडमिशन के लिए होता है। नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा। एडमिट कार्ड में कैंडिडेट की जरूरी डिटेल्स होंगी, जैसे उनका नाम, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि, फोटो, एग्जाम की तारीख और समय, रिपोर्टिंग टाइम, एग्जाम सेंटर की डिटेल्स और एग्जाम के दिन की गाइडलाइंस।

नीट पीजी 2026: पेपर पैटर्न

पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगा। नीट पीजी 2026 प्रश्न पत्र में 180 मल्टीपल-चॉइस सवाल (MCQs) होंगे। यह परीक्षा 3 घंटे 30 मिनट की होगी। क्वेश्चन पेपर में एमबीबीएस करिकुलम के विषय होंगे।

नीट पीजी 2026: मार्किंग स्कीम

उम्मीदवारों को हर सही जवाब के लिए चार मार्क्स दिए जाएंगे, जबकि हर गलत जवाब के लिए एक मार्क्स काटा जाएगा। बिना जवाब वाले सवालों के लिए कोई मार्क्स नहीं दिए जाएंगे या काटे नहीं जाएंगे।

नीट पीजी 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स

कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, नीट पीजी एग्जामिनेशन सेक्शन चुनें।
  • नीट पीजी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। एक नई विंडो खुलेगी।
  • अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ अपनी लॉगिन डिटेल्स डालें और सबमिट करें।
  • नीट पीजी परीक्षा हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • सभी डिटेल्स वेरिफाई करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

कैंडिडेट्स को परीक्षा केंद्र पर नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी, एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना होगा।

UPSSSC ANM Result 2026: यूपी में एएनएम भर्ती मुख्य परीक्षा में 10,272 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट, डीवी के बाद 5000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

NEET PG 2026 Registration: 21 जुलाई तक कर सकते हैं नीट पीजी के लिए आवेदन, 30 अगस्त को एनबीईएमएस पूरे देश में कराएगा परीक्षा

NEET PG 2026 Registration: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रम में प्रवेश की इच्छा रखने वाले तमाम मेडिकल पेशेवरों के लिए बड़ा और जरूरी अपडेट है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक एनबीईएमएस वेबसाइट https://natboard.edu.in/ के जरिए अपने आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एनबीईएमएस ने आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की तारीख सहित पूरी प्रक्रिया का शेड्यूल अपने पोर्टल पर जारी कर दिया है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त, 2026 को देश भर के परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर-बेस्ड मोड में होगा। एप्लीकेशन विंडो 1 जुलाई, 2026 को शाम 5:00 बजे से 21 जुलाई, 2026 को रात 11:55 बजे तक खुली रहेगी। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन फॉर्म भरने से पहले इन्फॉर्मेशन बुलेटिन को ध्यान से पढ़ें और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के लिए आखिरी तारीख तक इंतजार न करें।

नीट पीजी 2026: जरूरी तारीखों पर एक नजर

  • इन्फॉर्मेशन बुलेटिन 1 जुलाई, 2026 (शाम 4:00 बजे से) उपलब्ध होगा
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन 1 जुलाई, 2026 (शाम 5:00 बजे से) से शुरू होगा
  • अप्लाई करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई, 2026 (रात 11:55 बजे)
  • परीक्षा शहर की जानकारी 11 अगस्त, 2026
  • नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त, 2026
  • रिजल्ट की घोषणा 30 सितंबर, 2026 तक

एनबीईएमएस ने आवेदकों को दिया जरूरी निर्देश

कैंडिडेट्स को आवेदन करने से पहले इन्फॉर्मेशन बुलेटिन को ध्यान से पढ़ना चाहिए। टेस्ट सिटी का अलॉटमेंट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर नहीं किया जाएगा। एप्लीकेशन जल्दी जमा करने से पसंदीदा टेस्ट सिटी या सेंटर मिलने की संभावना नहीं बढ़ेगी। एप्लिकेंट को एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय तीन पसंदीदा टेस्ट स्टेट चुनने होंगे। पहला पसंदीदा टेस्ट स्टेट वही होना चाहिए जो एप्लीकेशन फॉर्म में बताया गया कॉरेस्पोंडेंस स्टेट हो। बाकी दो पसंदीदा टेस्ट स्टेट पड़ोसी स्टेट होने चाहिए।

सभी उम्मीदवारों को पत्राचार पते (correspondence address) के साथ मान्य एड्रेस प्रूफ देना होगा। आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद, एडिट विंडो के दौरान भी कॉरेस्पोंडेंस एड्रेस और पसंदीदा टेस्ट स्टेट नहीं बदले जा सकते। आवेदकों को पिछले तीन महीनों में ली गई एक नई फोटो, अपने सिग्नेचर और बताई गई गाइडलाइन के अनुसार दूसरी जरूरी तस्वीरें अपलोड करनी होंगी। अस्पष्ट, सुधारी गई या गलत तस्वीर वाले आवेदन नामंजूर किए जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। एनबीईएमएस उम्मीदवारों की पसंद के आधार पर टेस्ट सिटी देने की कोशिश करेगा, लेकिन प्रशासनिक, सुरक्षा, लॉजिस्टिक या तकनीकी कारणों से भारत में कहीं भी परीक्षा केंद्र देने का अधिकार उसके पास है।

नीट पीजी 2026 के लिए अप्लाई कैसे करें

  • ऑफिशियल NBEMS वेबसाइट पर जाएं।
  • नीट पीजी 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक खोलें।
  • जरूरी डिटेल्स का इस्तेमाल करके रजिस्टर करें।
  • लॉग इन करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • बताए गए फॉर्मेट में जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • मौजूद ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शन से एप्लीकेशन फीस भरें।
  • डिटेल्स ध्यान से देखें और फॉर्म सबमिट करें।
  • आगे के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सेव कर लें।

नीट पीजी आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) कैटेगरी : 3,500 रुपये
  • एससी (SC), एसटी (ST) और पीडब्ल्यूबीडी (PwBD) कैटेगरी : 2,500 रुपये

आधार-बेस्ड ऑथेंटिकेशन

एनबीईएमएस ने इस बार नीट पीजी परीक्षा में आधार-बेस्ड ऑथेंटिकेशन और वेरीफिकेशन भी शामिल किया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है वे एप्लीकेशन फॉर्म में जहां भी जरूरी हो अपना आधार नंबर ध्यान से भरें और टेस्ट सेंटर पर रिपोर्ट करने से पहले पक्का कर लें कि उनका आधार अनलॉक है।

CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026: सप्लिमेंट्री परीक्षा के 12वीं के छात्र जल्दी करें आवेदन, इस बार 15 नहीं 28 जुलाई को होगी परीक्षा