उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम: पहले दो बच्चों के जन्म पर महिलाओं को मिल रही ‘महालक्ष्मी किट’, जानिए क्या है इस योजना में खास

उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम: पहले दो बच्चों के जन्म पर महिलाओं को मिल रही 'महालक्ष्मी किट', जानिए क्या है इस योजना में खास

pushkar singh dhami

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार पहले दो बच्चों के जन्म पर प्रसूता माताओं और नवजात शिशुओं को 'महालक्ष्मी किट' प्रदान कर रही है। इस किट में माँ के पोषण और बच्चे के लिए कपड़े व अन्य जरूरी सामान शामिल हैं। जानिए इस योजना की पूरी जानकारी।

 

सीएम धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, हमारी सरकार द्वारा पहले दो बच्चों के जन्म पर दी जा रही महालक्ष्मी किट के माध्यम से प्रसूता माताओं और नवजात शिशुओं को उनकी शुरुआती जरूरतों के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। यह पहल केवल सहायता नहीं, बल्कि हर माँ और हर बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ भविष्य की दिशा में सरकार की संवेदनशील सोच का प्रतीक है।

महालक्ष्मी किट में क्या खास

महालक्ष्मी किट में माताओं के लिए 250 ग्राम बादाम गिरी, अखरोट, सूखे खुमानी, 500 ग्राम छुआरा, दो जोड़ी जुराब, स्कार्फ, दो तौलिये, शाल, कंबल, बेडशीट, दो पैकेट सैनेटरी नेपकिन, 500 ग्राम सरसों का तेल, साबुन, नेलकटर जैसे सामान मिलते हैं।

वहीं, नवजात की किट में दो जोड़ी सूती और गर्म कपड़े, टोपी, मौजे, 12 लंगोट, तौलिया, बेबी सोप, रबर शीट, गर्म कंबल, टीकाकरण कार्ड और पोषाहार कार्ड शामिल होता है।