एक ट्रेन, कई खूबसूरत मंजिलें! वंदे भारत से बनाएं परफेक्ट वीकेंड प्लान

वीकेंड पर आप दिल्ली की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक लेना चाहते हैं, तो इसके लिए बहुत दूर जाने की जरूरत नहीं है। वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर करके कम समय में एक अच्छी छोटी ट्रिप का मजा लिया जा सकता है। ट्रेन का आरामदायक सफर आपका समय भी बचाता है और सफर की थकान भी कम करता है।

कम दिनों की छुट्टी में ऐसी जगह चुनना सही रहता है, जहां घूमने के लिए ज्यादा समय मिले और सफर में पूरा दिन न निकल जाए। वीकेंड ट्रिप के लिए ट्रेन से ट्रिप करना इसलिए भी अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि आप आराम से सफर करते हुए अपने परिवार या दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

tarinmm

 

1. चंडीगढ़, पंजाब-हरियाणा

वीकेंड में कम समय में घूमने के लिए चंडीगढ़ एक अच्छा ऑप्शन है। दिल्ली से चंडीगढ़ की वीकेंड ट्रिप के लिए 22447 वंदे भारत एक्सप्रेस सुविधाजनक ऑप्शन है। ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) से सुबह 5:50 बजे चलकर करीब 2 घंटे 48 मिनट में चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन (CDG) सुबह 8:38 बजे पहुंचती है। AC Chair Car का किराया करीब ₹855 और Executive Chair Car का करीब ₹1,585 है। एक दिन की ट्रिप में सुबह रॉक गार्डन और रोज गार्डन घूमने के बाद सुखना झील घूम सकते हैं। शाम को झील के आसपास समय बिताने के बाद सेक्टर-17 मार्केट में शॉपिंग और लोकल फूड का आनंद लिया जा सकता है। अगर 2 दिन का समय है, तो दूसरे दिन कैपिटल कॉम्प्लेक्स और शहर के आसपास की जगहें देख सकते हैं।

 

2. देहरादून, उत्तराखंड

पहाड़ों और हरियाली के बीच छोटा-सा ब्रेक लेना चाहते हैं तो देहरादून का प्लान बनाया जा सकता है। देहरादून जाने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस 22457 दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल (ANVT) से शाम 5:50 बजे चलती है और करीब 4 घंटे 45 मिनट में रात 10:35 बजे देहरादून (DDN) पहुंचती है। AC Chair Car का किराया करीब ₹1,075 और Executive Chair Car का करीब ₹1,900 है। शहर में एक दिन हो तो रॉबर्स केव, सहस्त्रधारा और फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट आसानी से घूमे जा सकते हैं। शाम को किसी लोकल कैफे में बैठकर देहरादून का माहौल एंजॉय करें। दो दिन मिल रहे हों तो अगले दिन मसूरी की ओर निकलना बेहतर रहेगा।

 

3. अजमेर, राजस्थान

अगर वीकेंड पर धार्मिक स्थलों के साथ राजस्थान की संस्कृति देखना चाहते हैं, तो अजमेर को चुन सकते हैं। दिल्ली से अजमेर जाने के लिए वंदे भारत का रूट जयपुर होते हुए अजमेर तक जाता है। इस यात्रा में करीब 5 घंटे 15 मिनट लगते हैं और AC Chair Car का किराया लगभग ₹1,150 से शुरू होने की जानकारी अवेलेबल है। स्टेशन पहुंचने के बाद अजमेर शरीफ दरगाह से घूमने की शुरुआत करें और फिर अढ़ाई दिन का झोपड़ा देखा जा सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आना सागर झील के आसपास वक्त बिताएं और शाम को स्थानीय बाजार में राजस्थानी मिठाइयों और खाने का स्वाद लें। दो दिन का प्लान है तो अगले दिन अजमेर से पुष्कर जाकर पुष्कर झील और ब्रह्मा मंदिर घूम सकते हैं।

 

4. वाराणसी, उत्तर प्रदेश

वाराणसी की यात्रा बाकी जगहों से थोड़ी लंबी है, लेकिन धार्मिक और सांस्कृतिक अनुभव के लिए यह खास डेस्टिनेशन है। वाराणसी के लिए 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) से सुबह 6:00 बजे चलती है और करीब 8 घंटे में दोपहर 2:00 बजे वाराणसी जंक्शन (BSB) पहुंचती है। AC Chair Car का किराया करीब ₹1,835 और Executive Chair Car का करीब ₹3,385 है। यहां एक दिन का समय हो तो काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाट को प्राथमिकता दें। शाम होते ही दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती देखना न भूलें। पुरानी गलियों में घूमकर बनारसी खान-पान का स्वाद भी लिया जा सकता है।

 

5. जयपुर, राजस्थान

शाही महलों, किलों और बाजारों से भरी जयपुर की यात्रा दिल्ली से वीकेंड पर आसानी से की जा सकती है। जयपुर के लिए दिल्ली से वंदे भारत की ट्रिप करीब 3 घंटे 37 मिनट से 3 घंटे 50 मिनट में पूरी हो सकती है। मौजूदा शेड्यूल में एक वंदे भारत दिल्ली कैंट (DEC) से दोपहर 3:10 बजे चलकर शाम 7:00 बजे जयपुर जंक्शन (JP) पहुंचती है। AC Chair Car का किराया करीब ₹835 और Executive Chair Car का करीब ₹1,610 है। दूसरी वंदे भारत दिल्ली कैंट से शाम 6:28 बजे चलकर रात 10:05 बजे जयपुर पहुंचती है। एक दिन में आमेर किला, सिटी पैलेस, हवा महल और जंतर-मंतर को कवर किया जा सकता है। घूमने के बाद शाम का समय जौहरी बाजार या बापू बाजार में शॉपिंग के लिए रखें और दाल बाटी चूरमा, प्याज कचौरी जैसे स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लें।

दिल्ली के आस-पास रहने वाले इस लॉन्ग वीकेंड ले, घुमने के साथ-साथ शानदार कॉफी डेस्टिनेशन का मजा!

बारिश का मौसम और हाथ में गर्मागर्म कॉफी का कप हो तो लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना हो जाता है। लॉन्ग वीकेंड पर रोज की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक लेकर दोस्तों या परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं, तो किसी खूबसूरत कॉफी कैफे का रुख कर सकते हैं। कॉफी के शौकीनों के लिए बारिश के मौसम में ऐसे कैफे घूमना और गर्मागर्म कॉफी की चुस्कियों का मजा लेना यादगार एक्सपीरियंस हो सकता है।

ग्राम स्ट्रीट कॉफी, गुरुग्राम

The view at this restaurant in Chamonix, France : r/nextfuckinglevel

अगर आप मॉनसून में किसी शांत और आरामदायक जगह पर बैठकर अच्छी कॉफी का आनंद लेना चाहते हैं, तो गुरुग्राम का ग्राम स्ट्रीट कॉफी एक बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां का खूबसूरत इंटीरियर, हल्की रोशनी और आरामदायक बैठने की फैसिलिटी लोगों को पहली ही नजर में पसंद आ जाती है। इस कैफे में आपको कई तरह की स्पेशल कॉफी के साथ स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट, ब्रंच और डेजर्ट भी मिलते हैं। बारिश के मौसम में यहां बैठकर गर्म कॉफी की चुस्की लेना एक अलग ही एहसास देता है।

सबको कॉफी, ग्रेटर कैलाश

There is a café -- NATURE'S CORNER CAFÉ on the hill in Baishi Mountain Scenic Area, Hebei Province. Through the large floor-to-ceiling windows, people have a chance to enjoy the magnificent natural

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में सबको कॉफी अपनी बेहतरीन स्पेशल कॉफी और मॉडर्न माहौल है। यहां हर कप कॉफी को अच्छी क्वालिटी की कॉफी बीन्स से खास तरीके से तैयार किया जाता है, जिससे उसका स्वाद और भी बेहतर हो जाता है। कैफे का इंटीरियर मॉडर्न होने के साथ-साथ बेहद आरामदायक भी है, इसलिए लोग यहां घंटों बैठकर समय बिताना पसंद करते हैं। मानसून में यहां कॉफी पीना और स्वादिष्ट स्नैक्स का टेस्ट लेना मजेदार होते है।

ब्लू टोकाई कॉफी रोस्टर्स, मेहरौली

Cup Of Coffee Tea On Wooden Table With Beautiful Mountain View At Sunrise Vacation Peaceful And Relaxing Atmosphere Serene Break, Coffee, Cup, Morning Background Image And Wallpaper for Free Download

मेहरौली में स्थित ब्लू टोकाई कॉफी रोस्टर्स भारत के सबसे लोकप्रिय स्पेशल कॉफी कैफे में गिना जाता है। यह कैफे अपनी प्रीमियम भारतीय कॉफी बीन्स के लिए मशहूर है। मानसून के दौरान यहां का शांत माहौल और आसपास की हरियाली इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। यहां एस्प्रेसो, पोर-ओवर, कोल्ड ब्रू और कई तरह की स्पेशल कॉफी का स्वाद लेने का मौका मिलता है।

पोर ओवर कॉफी रोस्टर्स, खान मार्केट

अगर आपको सुकून भरे माहौल में बैठकर आराम से कॉफी पीना पसंद है, तो खान मार्केट का पोर ओवर कॉफी रोस्टर्स आपके लिए शानदार जगह हो सकती है। यह कैफे अपनी खास ब्रूइंग टेक्निक और टेस्टी कॉफी के लिए जाना जाता है। यहां का शांत वातावरण किताब पढ़ने, लैपटॉप पर काम करने या दोस्तों के साथ लंबी बातचीत करने के लिए परफेक्ट है। हर कप कॉफी को बहुत ही ध्यान से तैयार किया जाता है, जिससे उसका टेस्ट स्पेशल बन जाता है।

 

बरिस्ता कॉफी कंपनी, वसंत विहार

बरिस्ता कॉफी कंपनी लंबे समय से कॉफी लवर की पसंदीदा जगहों में शामिल है। वसंत विहार इसका कैफे मानसून में और भी खूबसूरत लगता है। यहां का आरामदायक माहौल, अच्छी सर्विस और स्वादिष्ट कॉफी लोगों को बार-बार आने के लिए अट्रैक्ट करती है। बारिश के मौसम में यहां मिलने वाला तिरामिसू लाटे, रिच हॉट चॉकलेट और ताजे बेक किए गए स्नैक्स लोगों को काफी पसंद आते हैं।

IRCTC का ये है धमाकेदार पैकेज, जहां पहाड़ों में और प्रकृति में बिताएं सुख भरे पल!

क्या आप भी भीड़भाड़, ट्रैफिक और रोजमर्रा की भागदौड़ से कुछ दिनों की राहत चाहते हैं, तो नॉर्थ-ईस्ट (North-East) की वादियां (valleys) आपका इंतजार कर रही हैं। ऊंचे पहाड़, हरियाली, शांत माहौल और प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर यह क्षेत्र सुकून भरी छुट्टियां बिताने के लिए बेहतरीन माना जाता है। ऐसे में IRCTC ने ट्रैवलर के लिए एक खास फ्लाइट टूर पैकेज (flight tour package) लॉन्च किया है, जिससे इस खूबसूरत सफर की प्लानिंग करना और भी आसान हो गया है:

 

 

इन जगहों को करें एक्सप्लोर

IRCTC के अरुणोदय अरुणाचल (Arunoday Arunachal) फ्लाइट टूर पैकेज (flight tour package) में आपको असम (Assam) और अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) की कई खूबसूरत जगहें घूमने का मौका मिलेगा। इस जर्नी के दौरान प्रकृति, संस्कृति और पहाड़ों का शानदार संगम देखने को मिलेगा।

 

Tawang (तवांग): बर्फ से ढके पहाड़, विशाल बौद्ध मठ और मनमोहक नजारों की वजह से तवांग नॉर्थ-ईस्ट के सबसे पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन में गिना जाता है।Tawang Wallpapers - Wallpaper Cave

Tezpur (तेजपुर): ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmaputra River) के किनारे बसा यह शहर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, शांत माहौल और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है।90+ Tezpur Assam Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock

Dirang (दिरांग): अरुणाचल प्रदेश की खूबसूरत घाटियों में बसा यह छोटा-सा शहर हरियाली, ठंडे मौसम और शांत वातावरण के लिए मशहूर है।170+ Dirang Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock

Guwahati (गुवाहाटी): असम की राजधानी और नॉर्थ-ईस्ट का प्रमुख शहर, जहां से इस यादगार सफर की शुरुआत होगी।Guwahati | India, Map, History, & Facts | Britannica

इस टूर पैकेज को क्यों बनाएं अपनी पसंद?

अगर आप छुट्टियों (holiday) में सुकून, प्राकृतिक खूबसूरती और रोमांच तीनों का मजा लेना चाहते हैं, तो यह टूर पैकेज बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

अनछुई नेचुरल ब्यूटी: हरियाली, झरने, साफ हवा और शांत माहौल आपको शहर की भागदौड़ से दूर पूरी तरह तरोताजा कर देंगे।Assam Wallpapers - Top Free Assam Backgrounds - WallpaperAccess

 

हिमालय (Himalayan) के शानदार नजारे: बर्फ से ढकी चोटियां, गहरी घाटियां और बादलों से घिरे पहाड़ इस सफर को और भी यादगार बना देंगे।

Story pin image

 

प्राचीन बौद्ध मठों का एक्सपीरियंस: तवांग (Tawang) और आसपास के प्रसिद्ध मठों में आपको आध्यात्मिक माहौल और शांति का यूनिक एक्सपीरियंस मिलेगा।

This may contain: a river running through a lush green hillside next to tall yellow buildings with red roofs

 

रोमांच से भरपूर पहाड़ी रास्ते: घुमावदार पहाड़ी सड़कें और ऊंचे दर्रे एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए खास अट्रैक्शन होंगे।This may contain: an empty road surrounded by trees and mountains in the distance with fog rolling over them

कितना होगा खर्च?

This may contain: a city on top of a hill covered in clouds

IRCTC के ‘अरुणोदय अरुणाचल’ फ्लाइट टूर पैकेज की शुरुआती कीमत ₹53,500 प्रति व्यक्ति रखी गई है। इस पैकेज में ट्रैवल से जुड़ी कई सुविधाएं शामिल हैं, जिससे आपको अलग-अलग बुकिंग (booking) की चिंता नहीं करनी पड़ती। अगर आप नॉर्थ-ईस्ट की खूबसूरत वादियों में यादगार छुट्टियां (holiday) बिताना चाहते हैं, तो यह पैकेज (package) एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है।

झरनों की आवाज और हरियाली, जहां हर बूंद के साथ बढ़ जाती है खूबसूरती, ऐसी है भारत की ये बेस्ट जगह!

मानसून का मौसम नेचर लवर और घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए सबसे खास माना जाता है। पहाड़, जंगल और नदियां हरियाली से भर जाते हैं, जबकि झरने अपने पूरे वेग और खूबसूरती के साथ बहने लगते हैं। बारिश के बाद इन वॉटरफॉल्स का नज़ारा बहुत मनमोहक होता है। अगर आप भी इस मानसून यादगार नेचर ट्रिप की प्लानिंग बना रहे हैं, तो भारत के इन खूबसूरत झरनों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें:

ओडिशा का बरेहीपानी फॉल्स

Majestic Barehipani Waterfall – Odisha's Tourist Gem

सिमलीपाल नेशनल पार्क में बरेहीपानी फॉल्स भारत के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है। यह करीब 1,309 फीट की ऊंचाई से दो चरणों में गिरता है। मानसून में इसका तेज बहाव और चारों ओर फैले घने जंगल इसे बेहद अट्रैक्टिव बना देते हैं। वाइल्डलाइफ और नेचुरल ब्यूटी के कारण यह नेचर लवर की पसंदीदा जगह है।

महाराष्ट्र का कुने फॉल्स

7 Best Waterfalls near Pune Perfect for Summer Holidays

लोनावला के पास कुने फॉल्स तीन टियर में गिरने वाला बेहद खूबसूरत झरना है। मानसून में यहां चारों ओर हरियाली और बादलों का नज़ारा देखने लायक होता है। यह मुंबई और पुणे से वीकेंड ट्रिप के लिए पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। बारिश के मौसम में इसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है।

कर्नाटक का शिवनसमुद्र फॉल्स

Shivanasamudra Falls, Karnataka - N Travel Advisor

कावेरी नदी से बनने वाला शिवनसमुद्र फॉल्स गगनचुक्की और भराचुक्की नाम के दो हिस्सों में बंटा हुआ है। बारिश के मौसम में दोनों झरनों का तेज फ्लो बेहद शानदार दिखाई देता है। आसपास की हरियाली और चट्टानों का दृश्य इसकी खूबसूरती बढ़ा देता है। यह दक्षिण भारत के सबसे फेमस झरनों में गिना जाता है।

छत्तीसगढ़ का चित्रकोट फॉल्स

Shivanasamudra Images – Browse 202 Stock Photos, Vectors, and Video | Adobe Stock

चित्रकोट फॉल्स को इसकी चौड़ाई के कारण ‘भारत का नियाग्रा’ कहा जाता है। यह इंद्रावती नदी पर है और मानसून में इसका विशाल रूप देखने लायक होता है। बारिश के दौरान पानी का बहाव कई गुना बढ़ जाता है। नेचुरल ब्यूटी और इंद्रधनुष जैसा व्यू इसे खास बनाता है।

हिमाचल प्रदेश का भागसू वॉटरफॉल

The Most Beautiful Places In Himachal Pradesh To Visit In 2024

मैक्लोडगंज के पास भागसू वॉटरफॉल मानसून में सबसे खूबसूरत दिखाई देता है। देवदार के जंगल, ठंडी हवाएं और पहाड़ों का नज़ारा यहां की खूबसूरती बढ़ा देते हैं। ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए भी यह पसंदीदा जगह है। बारिश के मौसम में यहां का शांत माहौल सुकून का एहसास कराता है।

उत्तराखंड का केम्प्टी फॉल्स

HD wallpaper: india, kempty falls, mussoorie, uttarakhand, waterfall, group of people | WallpaperFlare

मसूरी के पास स्थित केम्प्टी फॉल्स उत्तराखंड के सबसे पॉपुलर झरनों में से एक है। मानसून में इसका वाटर फ्लो काफी बढ़ जाता है, जिससे इसका व्यू और भी मनमोहक हो जाता है। यहां टूरिस्ट झरने के पास नेचुरल माहौल का आनंद लेते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए यह बेहतरीन जगह है।

मानसून ट्रिप पर निकलने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

Banswara: राजस्थान का ये 'सीक्रेट' झरना मानसून में चुरा लेता है पर्यटकों का दिल

जर्नी शुरू करने से पहले मौसम का ताजा अपडेट जरूर देखें और भारी बारिश की चेतावनी होने पर ट्रिप टाल दें। फिसलन वाली जगहों पर ज्यादा सावधानी बरतें। झरनों के पास बने सुरक्षा बैरियर पार करने की कोशिश न करें, क्योंकि वाटर फ्लो खतरनाक हो सकता है। अपने साथ रेनकोट, वाटरप्रूफ जूते, जरूरी दवाइयां और मोबाइल को सेफ रखने के लिए वाटरप्रूफ बैग जरूर रखें।

अगर आप भी घर बैठे हो छुट्टियों में, तो ये देखिये सबसे काम की खबर बजट ट्रिप का जुगाड़ वीकेंड पर!

अगर आप वीकेंड पर कम बजट में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है, क्योंकि थोड़ी सी सही प्लानिंग से बहुत सस्ते में शानदार ट्रिप संभव है। सबसे पहले पास की जगह चुनना और पहले से टिकट बुक करना सबसे जरूरी कदम है ताकि खर्च और टेंशन दोनों कम रहें। इसके बाद होमस्टे या गेस्ट हाउस में रुककर लोकल एक्सपीरियंस के साथ बजट कंट्रोल किया जा सकता है। सही शुरुआत के साथ आप हर वीकेंड को एक छोटी और यादगार ट्रिप में बदल सकते हैं।

पास की जगह चुनें

Planning a Trip to Greece in 2026 - Currency, Islands & Tips! - Travels With Missy

सबसे जरूरी है कि आप 200–400 km के अंदर की जगह चुनें ताकि ट्रैवल खर्च कम रहे, कम दूरी होने से बस या ट्रेन से आसानी से वीकेंड ट्रिप हो जाती है, इससे होटल का एक्स्ट्रा खर्च भी बच जाता है क्योंकि ट्रिप छोटी होती है और पास की जगहें अक्सर सस्ती और कम भीड़ वाली होती हैं, साथ ही आप कम समय में ज्यादा आराम से घूम पाते हैं और थकान भी कम होती है।

 

पहले से बुकिंग करें

Third Night Free at St Regis Punta Mita – The Luxury Traveller

ट्रेन, बस और होटल की बुकिंग पहले करने से काफी बचत होती है, लास्ट मिनट पर कीमतें 30–50% तक बढ़ जाती हैं, ऑनलाइन ऑफर और डिस्काउंट का फायदा भी मिल जाता है और इससे ट्रिप बिना टेंशन और सस्ते में पूरी होती है, साथ ही आपको अच्छी सीट और अच्छे स्टे के ज्यादा ऑप्शन मिलते हैं।

बजट स्टे चुनें

Two Of The Most Romantic Destinations In All Of Asia Are Small Towns Outside Of Taiwan's Busy Capital City

होटल की जगह होमस्टे, धर्मशाला या गेस्ट हाउस चुनना सबसे अच्छा विकल्प है, यह आपको 40–60% तक सस्ता पड़ता है और लोकल एक्सपीरियंस भी मिलता है, कई होमस्टे में घर जैसा खाना भी मिल जाता है जिससे खर्च और कम हो जाता है और यह नेचर व शांत माहौल के करीब रहने का मौका देता है, जिससे ट्रिप ज्यादा कंफर्टेबल और यादगार बनती है।

सस्ता ट्रैवल अपनाएं

Car Travel Concepts Images – Browse 628,815 Stock Photos, Vectors, and Video | Adobe Stock

ट्रेन और सरकारी बस बजट ट्रैवल का सबसे मजबूत हिस्सा हैं, यह कैब या फ्लाइट से कई गुना सस्ता और सुरक्षित ऑप्शन है, रात की ट्रेन से आप होटल का एक दिन का खर्च भी बचा सकते हैं और ऑनलाइन बुकिंग से और भी डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे पूरा ट्रैवल बजट में रहता है और सफर भी आसान होता है।

लोकल खाना खाएं

Dhaba Images – Browse 5,954 Stock Photos, Vectors, and Video | Adobe Stock

महंगे रेस्टोरेंट की जगह ढाबा और स्ट्रीट फूड चुनें, यहां ₹100–₹200 में भरपेट और स्वादिष्ट खाना मिल जाता है, लोकल खाना खाने से असली कल्चर का भी अनुभव मिलता है और इससे खाने का बजट बहुत कम हो जाता है, साथ ही अलग-अलग जगहों के स्पेशल स्वाद का मजा भी मिलता है।

ग्रुप ट्रिप प्लान करें

Fun travel. group of young happy people enjoying road trip in their white convertible and raising their arms up | Premium Photo

दोस्तों या फैमिली के साथ जाने से खर्च सभी में बंट जाता है, होटल, ट्रांसपोर्ट और खाने का खर्च बहुत कम हो जाता है, ग्रुप में ट्रिप ज्यादा सुरक्षित और मजेदार भी होती है और ज्यादा लोग होने से कई जगहों पर डिस्काउंट भी मिल जाता है, जिससे पूरा ट्रिप और भी सस्ता पड़ता है।

कम जगहें लेकिन अच्छे से घूमें

5 Fun Family Road Trips Under 6 Hours From Delhi

कई जगह भागने की बजाय एक ही जगह को अच्छे से एक्सप्लोर करें, इससे ट्रांसपोर्ट खर्च और टाइम दोनों बचते हैं, आप जगह को आराम से एंजॉय कर पाते हैं बिना जल्दीबाजी के और छोटी ट्रिप ज्यादा रिलैक्स और यादगार बनती है, जिससे अनुभव और भी बेहतर हो जाता है।

दिल्ली में वीकेंड

One day trip: एक दिन की ट्रिप में Delhi-NCR की इन बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर करें | one day trip in delhi ncr | Herzindagi

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और वीकेंड पर कम बजट में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो 1–2 दिन में आराम से ट्रिप की जा सकती है, जिसका पूरा बजट आमतौर पर ₹1,500 से ₹3,500 प्रति व्यक्ति तक हो जाता है। सबसे पहले ऋषिकेश और हरिद्वार जैसी जगहें आती हैं जहां गंगा किनारे शांति, मंदिर और हल्की एडवेंचर एक्टिविटी मिलती है। इसके अलावा आगरा भी एक अच्छा ऑप्शन है जहां ताजमहल और ऐतिहासिक किले कम बजट में देखे जा सकते हैं। वहीं नेचर पसंद करने वालों के लिए नीमराना और आसपास का एरिया छोटा लेकिन शानदार वीकेंड गेटवे बन सकता है

अगर आप थोड़ा स्मार्ट तरीके से प्लानिंग करते हैं तो वीकेंड ट्रिप बिल्कुल भी महंगा नहीं पड़ता और कम बजट में भी शानदार अनुभव मिल सकता है। यहां दी गयी छोटी-छोटी आदतें और टिप्स आपकी ट्रिप को सस्ता और मजेदार बना देगी। इसलिए हर वीकेंड को घर पर बर्बाद करने की बजाय उसे एक छोटी यादगार ट्रिप में बदलना ही सबसे अच्छा ऑप्शन है।