दिल्ली जाने का नया ट्रेंड, लग्जरी बस से रोड ट्रिप पर कम खर्च में पाएं फाइव-स्टार जैसा सफर

बारिश का मौसम रोड ट्रिप का मजा कई गुना बढ़ा देता है। ऐसे में अब कई ट्रैवलर फ्लाइट की बजाय लग्जरी बसों को चुन रहे हैं। आरामदायक सीटें, मॉडर्न सुविधाएं और रास्तेभर दिखने वाले खूबसूरत नज़ारे इस सफर को सिर्फ जर्नी नहीं, बल्कि यादगार एक्सपीरियंस बना देते हैं:

 

सफर की शुरुआत बिना भागदौड़ के

Story pin image

फ्लाइट पकड़ने के लिए घंटों पहले एयरपोर्ट पहुंचने और लंबी सुरक्षा जांच से गुजरने की जरूरत होती है। वहीं लग्ज़री बस में तय समय पर पहुंचकर आसानी से अपनी सीट पर बैठ सकते हैं। इससे जर्नी की शुरुआत ही स्ट्रेस फ्री हो जाती है।

 

 

 

आरामदायक सुविधाएं बनाती हैं लंबा सफर आसान

This may contain: the inside of a train car that is decorated in gold and white with trees on it

आज की प्रीमियम बसों में रिक्लाइनर या स्लीपर सीट, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, एसी, पढ़ने की लाइट और साफ-सुथरा इंटीरियर जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इससे रातभर का सफर भी काफी आरामदायक महसूस होता है।

 

 

 

रास्ते के खूबसूरत नज़ारों का मिलता है आनंद

This may contain: the interior of a bus with red leather seats and windows on both sides is shown

मानसून (monsoon) के दौरान हरे-भरे पहाड़, झरने, जंगल और बादलों से ढकी रोड जर्नी को खास बना देती हैं। बस की खिड़की से इन प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लिया जा सकता है, जो फ्लाइट में पॉसिबल नहीं होता।

 

 

 

जेब पर भी पड़ता है कम असर

This may contain: the inside of a bus with many seats and televisions on each side of it

कई बार अचानक बढ़े हुए फ्लाइट किराए की तुलना में लग्ज़री बसें काफी किफायती ऑप्शन साबित होती हैं। खासकर वीकेंड (weekend) या मानसून ट्रिप के दौरान यह बजट में कम्फर्टेबल ट्रैवल का अच्छा ऑप्शन बन जाती हैं।

 

 

टूरिस्ट डेस्टिनेशन तक सीधी पहुंच

Story pin image

दिल्ली से मसूरी, नैनीताल, ऋषिकेश, धर्मशाला, कसौली और आगरा जैसे कई पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए लग्ज़री बस सेवाएं आसानी से अवेलेबल हैं। इससे बार-बार वाहन बदलने की परेशानी भी कम हो जाती है और सफर ज्यादा सुविधाजनक बनता है।

जगह ऐसी की जन्नत से कम नहीं लगेगी, लेकिन मानसून में भूलकर भी न जाएं इन 5 डेस्टिनेशन पर!

मानसून भारत की कई जगहों को बेहद खूबसूरत बना देता है, लेकिन कुछ पहाड़ी और ज्यादा बारिश वाले इलाकों में यही मौसम ट्रिप के दौरान परेशानी भी खड़ी कर सकता है। भारी बारिश, लैंडस्लाइड, अचानक बाढ़, सड़क बंद होने और खराब मौसम के कारण ट्रिप इफेक्ट हो सकती है। अगर आप मानसून में इन जगहों की ट्रिप करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो ये बातें जरूर ध्यान रखे:

1. चेरापूंजी और मौसिनराम, मेघालय

Meghalaya Monsoon Travel: झरनों, धुंध और बारिश में बिताएं छुट्टियां! मेघालय की ये 5 जगहें कराएंगी आपको जन्नत की सैर - News18 हिंदी

चेरापूंजी और मौसिनराम दुनिया की सबसे ज्यादा बारिश वाली जगहों में शामिल हैं। मानसून के दौरान यहां लगातार बारिश होने से सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं और कई बार छोटे-बड़े लैंडस्लाइड की सिचुएशन बन जाती है। पहाड़ी रास्तों पर ट्रैवल करते समय वाहन चलाना मुश्किल हो सकता है और कुछ जगहों पर रास्ते टेम्परेरी बंद भी हो सकते हैं।

घूमने की जगहें: लिविंग रूट ब्रिज, नोहकलिकाई फॉल्स, मावसमाई गुफाएं और डबल डेकर रूट ब्रिज यहां के मेन अट्रैक्शन हैं।

सावधानी रखें: ट्रैवल से पहले मौसम और रोड कंडीशन जरूर चेक करे। बारिश के दौरान नदी, झरने या तेज बहाव वाले पानी के पास जाने से बचें। अच्छी ग्रिप वाले जूते पहनें और जरूरी दवाइयां व रेन गियर साथ रखें।

 

2. दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

Darjeeling in Monsoon: Best Travel Guide, Places & Tips

दार्जिलिंग मानसून में हरे-भरे पहाड़ों और धुंध के कारण बेहद खूबसूरत लगता है, लेकिन भारी बारिश के समय यहां लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ जाता है। पहाड़ी सड़कों पर पत्थर गिरने और रास्ते बंद होने की समस्या आ सकती है।

घूमने की जगहें: टाइगर हिल, बतासिया लूप, चाय के बागान, हिमालयन रेलवे और शांति स्तूप यहां के मेन अट्रैक्शन हैं।

सावधानी रखें: बारिश के मौसम में ट्रैवल प्लान फ्लेक्सिबल रखें। लोकल अथॉरिटी की सलाह मानें और रात के समय पहाड़ी रास्तों पर ट्रैवल करने से बचें। होटल बुकिंग ऐसी जगह करें जहां जरूरत पड़ने पर ज्यादा दिन रुक सकें।

3. मुन्नार और पश्चिमी घाट, केरल

1,400+ The Western Ghats Around Munnar India Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock

केरल के पश्चिमी घाट मानसून में हरियाली से भर जाते हैं, लेकिन भारी बारिश के कारण यहां लैंडस्लाइड, पानी भरने और सड़क खराब होने की समस्या हो सकती है। पहाड़ी एरिया में अचानक मौसम बदल सकता है।

घूमने की जगहें: चाय के बागान, एराविकुलम नेशनल पार्क, मट्टुपेट्टी डैम, टॉप स्टेशन और झरने यहां देखने लायक हैं।

सावधानी रखें: तेज बारिश के दौरान ट्रेकिंग और जंगल क्षेत्रों में जाने से बचें। नदी और झरनों के पास सेफ्टी गाइडलाइन का पालन करें। ट्रैवल से पहले लोकल वेदर अपडेट जरूर देखें।

4. केदारनाथ, उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, केदारनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक, तीन दिन के लिए स्थगित

केदारनाथ हिमालय क्षेत्र में एक पॉपुलर धार्मिक स्थल है, लेकिन मानसून के दौरान यहां मौसम तेजी से बदल सकता है। भारी बारिश के कारण रास्तों पर लैंडस्लैड, पत्थर गिरने और ट्रिप रोड इफेक्ट होने की संभावना रहती है।

घूमने की जगहें: केदारनाथ मंदिर, भैरवनाथ मंदिर, मंदाकिनी नदी और आसपास के हिमालयी सीन अट्रेक्टिव हैं।

सावधानी रखें: ट्रैवल से पहले मौसम और रोड की कंडीशन जरूर चेक करे। बारिश में पैदल ट्रैवल करते समय सावधानी रखें, खराब मौसम में ट्रिप रोकना बेहतर होता है।

 

5. चार धाम हाईवे, उत्तराखंड

Char Dham Yatra Route Map, Distance And Road Condition

उत्तराखंड के चार धाम मार्ग पहाड़ी क्षेत्रों से गुजरते हैं, इसलिए मानसून में यहां लैंडस्लाइड और सड़क बाधित होने की संभावना रहती है। बारिश के कारण पहाड़ों से मलबा गिर सकता है और कई बार ट्रैफिक रुक जाता है।

घूमने वाले प्रमुख स्थान: यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ यहां के मुख्य धार्मिक स्थल हैं।

सावधानी रखें: यात्रा से पहले रोड कंडीशन और मौसम की जानकारी लें। रात में ड्राइविंग से बचें और जरूरी सामान साथ रखें।

6. मनाली-लेह और श्रीनगर-लेह हाईवे

मनाली-लेह हाईवे : क्यों बेसब्री से इसके खुलने का इंतजार कर रहे थे पर्यटक, जाने वजह! | Leh-Manali Highway: Why tourists were eagerly waiting for its opening, know reason - Hindi Nativeplanet

लद्दाख जाने वाले ये हाईवे अपने शानदार पहाड़ी नजारों के लिए पॉपुलर हैं, लेकिन मानसून और खराब मौसम में कई जगहों पर भूस्खलन, सड़क टूटने और अचानक मौसम बदलाव की समस्या आ सकती है।

घूमने की जगहें: मनाली, रोहतांग क्षेत्र, जोजिला पास, कारगिल, लेह, पैंगोंग झील और नुब्रा वैली बहुत सुंदर हैं।

सावधानी रखें: ट्रैवल से पहले सड़क खुली है या नहीं, इसकी जानकारी जरूर लें। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में धीरे-धीरे ट्रैवल करें और शरीर को मौसम से ढलने का समय दें। जरूरी दवाइयां, गर्म कपड़े, पानी और स्नैक्स साथ रखें।

मानसून में पहाड़ी इलाकों की ट्रिप के लिए जरूरी टिप्स

First Rain On Earth:जब धरती पर पड़ा भयानक सूखा और फिर 20 लाख साल तक होती रही बारिश, जानिए आखिर क्या थी वजह - First Rain On Earth: Rain On Earth For

मानसून में ट्रैवल करते समय सेफ्टी का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। भारी बारिश के दिनों में ट्रेकिंग, नदी किनारे जाने और जोखिम वाली जगहों पर जाने से बचें। अपने साथ वाटरप्रूफ बैग, रेनकोट, अच्छे जूते और जरूरी दवाइयां जरूर रखें। पहाड़ी इलाकों में रात के समय ड्राइविंग करने से बचें और होटल व ट्रांसपोर्ट की बुकिंग में बदलाव की सुविधा रखें। स्थानीय लोगों और प्रशासन की चेतावनियों को गंभीरता से लें और इमरजेंसी के लिए पावर बैंक, जरूरी दस्तावेज और कुछ नकद पैसे हमेशा साथ रखें।

मानसून भी नहीं रोक पाएगा आपकी ट्रैवल प्लानिंग, बारिश से हटकर कुछ खास जुलाई में घूमने की टॉप 6 लोकेशन!

जुलाई का महीना भारत में मानसून का मौसम लेकर आता है, लेकिन अगर आप बारिश से बचते हुए घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो देश में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां इस समय भी मौसम सुहावना रहता है। इन डेस्टिनेशंस पर कम बारिश होने के कारण आप बिना किसी परेशानी के प्राकृतिक नज़ारों, एडवेंचर और संस्कृति का भरपूर आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं जुलाई में मॉनसून से बचने के लिए भारत की 6 बेहतरीन घूमने लायक जगहों के बारे में:

लाहौल घाटी-हिमालयी शांत वादी

PHOTOS: हिमाचल का स्वर्ग है स्पीति घाटी, हर साल आते हैं बड़ी संख्या में सैलानी

हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी जुलाई में मॉनसून से बचकर घूमने के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। यह भी रेन शैडो क्षेत्र में आती है, इसलिए यहां बारिश बहुत कम होती है और मौसम सुहावना बना रहता है। सिस्सू, सूरज ताल, बारालाचा ला और गोंधला किला जैसी जगहें यहां की प्राकृतिक खूबसूरती को और खास बनाती हैं। बर्फ से ढकी चोटियां, साफ नदियां और शांत वातावरण नेचर लवर को बेहद पसंद आता है। रोड ट्रिप, ट्रेकिंग, कैंपिंग और फोटोग्राफी के लिए यह जगह किसी सपने से कम नहीं है।

जैसलमेर-सुनहरी रेगिस्तान नगरी

Rajasthan - Sharvil Holidays

राजस्थान का गोल्डन सिटी जैसलमेर जुलाई में भी घूमने के लिए एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है, क्योंकि यहां बारिश बहुत कम होती है। मानसून के दौरान मौसम अपेक्षाकृत सुहावना हो जाता है और टूरिस्ट की भीड़ भी कम रहती है। जैसलमेर किला, पटवों की हवेली, गड़ीसर झील और सैम सैंड ड्यून्स यहां काअट्रैक्शन हैं। रेगिस्तान में ऊंट की सवारी, डेजर्ट सफारी, लोक संगीत और ट्रेडिशनल राजस्थानी संस्कृति का एक्सपीरियंस आपकी जर्नी को यादगार बना देता है। अगर आप रेगिस्तान की खूबसूरती को करीब से देखना चाहते हैं, तो जुलाई का समय भी अच्छा साबित हो सकता है।

हम्पी-पुरानी खंडहर नगरी

Uragas Immigrated in India Seems an Unproved Hypothesis – Raigar.net

अगर आप हिस्ट्री और आर्किटेक्चर में इंटरेस्ट रखते हैं, तो कर्नाटक का हम्पी जुलाई में घूमने के लिए शानदार डेस्टिनेशन है। हल्की बारिश के कारण यहां का वातावरण हरा-भरा और सुहावना हो जाता है, जिससे प्राचीन मंदिरों और खंडहरों की सुंदरता और बढ़ जाती है। यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल यह शहर विरुपाक्ष मंदिर, विट्ठल मंदिर, लोटस महल और मातंगा हिल जैसी ऐतिहासिक जगहों के लिए प्रसिद्ध है। यहां साइकिल से घूमना, सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखना और विरासत से जुड़ी कहानियों को जानना एक अलग ही एक्सपीरियंस देता है।

स्पीति घाटी-बर्फीला रेगिस्तान

WINTER SPECIAL TRIP TO SPITI VALLEY - 7 Days/6 Nights at 17499 INR (EX- SHIMLA) - HTC - Hyderabad Trekking Company

हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी उन लोगों के लिए स्वर्ग है जो प्रकृति, रोमांच और शांति का आनंद लेना चाहते हैं। रेन शैडो क्षेत्र में होने के कारण यहां जुलाई में बहुत कम बारिश होती है, जिससे रोड ट्रिप और दर्शनीय जगहों की सैर आसान हो जाती है। की मठ, चंद्रताल झील, हिक्किम, कोमिक और धंकर मठ जैसी जगहें यहां की सबसे बड़ी खासियत हैं। बंजर पहाड़, नीला आसमान और प्राचीन बौद्ध संस्कृति इस घाटी को एक अलग पहचान देते हैं। ट्रेकिंग, बाइकिंग और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।

पुडुचेरी-फ्रेंच कोस्टल शांति

FORTE KOCHI (Fort Kochi) - Hotel Reviews, Photos, Rate Comparison - Tripadvisor

अगर आप समुद्र किनारे सुकून भरी छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो पुडुचेरी एक बेहतरीन ऑप्शन है। जुलाई में यहां दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर थोड़ा कम रहता है, जिससे मौसम घूमने के लिए फ्रेंडली बना रहता है। फ्रेंच वास्तुकला, रंग-बिरंगी गलियां, प्रोमेनेड बीच, ऑरोविल और श्री अरविंद आश्रम यहां के मेन अट्रैक्शन हैं। यहां बीच पर सैर, कैफे हॉपिंग, साइकिलिंग और मेडिटेशन का आनंद लिया जा सकता है। शांत वातावरण और खूबसूरत समुद्री नजारे इसे कपल्स और फैमिली ट्रिप दोनों के लिए खास बनाते हैं।

लेह-हिमालय का जादुई स्वर्ग

Top 23 Best Places to Visit in Leh Ladakh

अगर आप जुलाई में मॉनसून से दूर किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां नीला आसमान, बर्फ से ढके पहाड़ और शांत झीलें आपका स्वागत करें, तो लेह आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है। यह क्षेत्र रेन शैडो ज़ोन में आता है, इसलिए यहां बारिश बेहद कम होती है। जुलाई में पैंगोंग झील, नुब्रा घाटी, खारदुंग ला, शांति स्तूप और लेह पैलेस जैसी जगहों की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। यहां बाइक ट्रिप, रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग और मठों की सैर जैसी एक्टिविटीज आपकी ट्रिप को यादगार बना देती हैं। हालांकि, अधिक ऊंचाई के कारण पहले दिन आराम करना और पानी पीना जरूरी होता है।

अगर आप जुलाई में बारिश से दूर और आरामदायक ट्रिप की तलाश में हैं, तो भारत में ये सभी जगहें शानदार हैं। आप अपनी पसंद और सुविधा से सही डेस्टिनेशन चुनकर मानसून के मौसम में भी यादगार छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। सही प्लानिंग के साथ यह ट्रिप आपके लिए बेहद खास और यादगार साबित होगी।

मैडिटेशन से मीटिंग तक बिना ऑफिस जाए बिना टेंशन के करे वर्क, भारत के इन 5 शानदार वर्केशन लोकेशन पर!

वर्केशन आज के समय का एक नया और तेजी से बढ़ता हुआ ट्रेंड है, जिसमें लोग काम के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी आनंद लेते हैं। इसमें आप अपने ऑफिस या रिमोट जॉब को जारी रखते हुए किसी शांत और खूबसूरत जगह पर समय बिताता है। हिल स्टेशन, पहाड़ और प्राकृतिक वातावरण इस एक्सपीरियंस को और भी खास बना देते हैं। यह तरीका न सिर्फ काम को आसान बनाता है बल्कि मेंटल स्ट्रेस को भी कम करता है। आइए जानते हैं ऐसी ही बेहतरीन डेस्टिनेशनों के बारे में, जहां आप सुकून के साथ काम और ट्रैवल दोनों का आनंद ले सकते हैं:

1. पुष्कर (राजस्थान)

10 Offbeat Places For Working Remotely in India With Reliable Wifi

पुष्कर का यह होमस्टे उन लोगों के लिए अच्छा है जो शांत माहौल में काम करना पसंद करते हैं। यहां बेसिक WiFi और घरेलू जैसा वातावरण मिलता है, जिससे काम करने में सुकून महसूस होता है। पास ही पुष्कर झील, ब्रह्मा मंदिर और कैमल सफारी जैसी जगहें हैं जिन्हें आप फुर्सत में देख सकते हैं। यहां आपको असली राजस्थानी घर जैसा खाना खाने को मिलता है। रहने का खर्च लगभग ₹500 से ₹1200 प्रति रात तक रहता है।

2. धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश)

Cheap Uttarakhand Tour Packages - Enjoy My Trips

धर्मशाला का शांत माहौल और पहाड़ों के बीच का सुकून इसे वर्केशन के लिए एक बेहतरीन जगह बनाता है। यहां कई कैफे और को-वर्किंग स्पेस हैं जहां फ्री WiFi के साथ काम किया जा सकता है। काम के बाद डलाइ लामा टेम्पल, भागसू वॉटरफॉल और त्रियुंड ट्रेक जैसी जगहें आपका एक्सपीरियंस और खास बना देती हैं। रहने के लिए होमस्टे और गेस्टहाउस आसानी से मिल जाते हैं और खाने में तिब्बती मोमोज, थुकपा और कॉन्टिनेंटल डिशेज का अच्छा विकल्प मिलता है। खर्च लगभग ₹500 से ₹2000 प्रति रात तक रहता है।3. जिब्ही (हिमाचल प्रदेश)

7 Beautiful Hill Stations Near Chandigarh For A Weekend Getaway 2024

जिब्ही में Hostel खासकर यंग वर्केशन ट्रैवलर्स के बीच काफी पसंद किया जाता है। यहां तेज WiFi, आरामदायक वर्किंग एरिया और बैकअप पावर की सुविधा मिलती है, जिससे काम बिना रुकावट चलता रहता है। बाहर निकलते ही झरने, जंगल और जलोरी पास जैसी जगहें आपका स्वागत करती हैं। रहने के लिए मॉडर्न हॉस्टल और प्राइवेट रूम अवेलेबल हैं और कैफे स्टाइल खाना भी मिलता है। यहां रहने का खर्च लगभग ₹700 से ₹1800 प्रति रात तक होता है।4. मुन्नार (केरल) 

Work and travel: Kerala's first-ever 'startup pod' to open in Varkala

मुन्नार की ठंडी हवा और चाय के बागानों के बीच वर्केशन के लिए काफी पॉपुलर जगह है। यहां आपको अच्छा WiFi, कम्युनल वर्क स्पेस और पावर बैकअप मिलता है, जिससे काम करने में कोई रुकावट नहीं आती। काम के बाद आप आसपास के चाय बागानों, झरनों और इराविकुलम नेशनल पार्क की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। यहां डॉरम और प्राइवेट रूम दोनों विकल्प मिलते हैं और कैफे में साउथ इंडियन से लेकर कॉन्टिनेंटल फूड तक उपलब्ध है। रहने का खर्च आमतौर पर ₹600 से ₹1500 प्रति रात तक रहता है।

5. तिर्थन वैली (हिमाचल प्रदेश)

Kanatal, a hidden gem in Uttarakhand, Kanatal - TimesTravel

जिब्ही और तिर्थन वैली उन लोगों के लिए परफेक्ट हैं जो भीड़ से दूर रहकर काम करना चाहते हैं। यहां नदी किनारे बने होमस्टे और छोटे कैफे में WiFi की सुविधा मिलती है, जिससे आप नेचर के बीच रहते हुए काम कर सकते हैं। आसपास Tirthan River, Great Himalayan National Park और कई सुंदर ट्रेकिंग स्पॉट मौजूद हैं। यहां का माहौल बहुत शांत और प्राकृतिक है, जो काम और मन दोनों को बैलेंस करता है। रहने का खर्च लगभग ₹600 से ₹2000 प्रति रात तक रहता है।

Happy Holidays Resort Kanthalloor, India

वर्केशन आज के समय में काम और यात्रा का बेहतरीन संतुलन बनाता है, जिससे लोग स्ट्रेस फ्री होकर बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं। प्रकृति के बीच रहने से न सिर्फ मन को सुकून मिलता है बल्कि प्रोडक्टिविटी भी बढ़ती है। ऐसे डेस्टिनेशंस उन लोगों के लिए परफेक्ट हैं जो ऑफिस रूटीन से हटकर कुछ नया एक्सपीरियंस करना चाहते हैं। आने वाले समय में यह ट्रेंड और भी तेजी से बढ़ने की संभावना है।

अगर आप भी घर बैठे हो छुट्टियों में, तो ये देखिये सबसे काम की खबर बजट ट्रिप का जुगाड़ वीकेंड पर!

अगर आप वीकेंड पर कम बजट में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है, क्योंकि थोड़ी सी सही प्लानिंग से बहुत सस्ते में शानदार ट्रिप संभव है। सबसे पहले पास की जगह चुनना और पहले से टिकट बुक करना सबसे जरूरी कदम है ताकि खर्च और टेंशन दोनों कम रहें। इसके बाद होमस्टे या गेस्ट हाउस में रुककर लोकल एक्सपीरियंस के साथ बजट कंट्रोल किया जा सकता है। सही शुरुआत के साथ आप हर वीकेंड को एक छोटी और यादगार ट्रिप में बदल सकते हैं।

पास की जगह चुनें

Planning a Trip to Greece in 2026 - Currency, Islands & Tips! - Travels With Missy

सबसे जरूरी है कि आप 200–400 km के अंदर की जगह चुनें ताकि ट्रैवल खर्च कम रहे, कम दूरी होने से बस या ट्रेन से आसानी से वीकेंड ट्रिप हो जाती है, इससे होटल का एक्स्ट्रा खर्च भी बच जाता है क्योंकि ट्रिप छोटी होती है और पास की जगहें अक्सर सस्ती और कम भीड़ वाली होती हैं, साथ ही आप कम समय में ज्यादा आराम से घूम पाते हैं और थकान भी कम होती है।

 

पहले से बुकिंग करें

Third Night Free at St Regis Punta Mita – The Luxury Traveller

ट्रेन, बस और होटल की बुकिंग पहले करने से काफी बचत होती है, लास्ट मिनट पर कीमतें 30–50% तक बढ़ जाती हैं, ऑनलाइन ऑफर और डिस्काउंट का फायदा भी मिल जाता है और इससे ट्रिप बिना टेंशन और सस्ते में पूरी होती है, साथ ही आपको अच्छी सीट और अच्छे स्टे के ज्यादा ऑप्शन मिलते हैं।

बजट स्टे चुनें

Two Of The Most Romantic Destinations In All Of Asia Are Small Towns Outside Of Taiwan's Busy Capital City

होटल की जगह होमस्टे, धर्मशाला या गेस्ट हाउस चुनना सबसे अच्छा विकल्प है, यह आपको 40–60% तक सस्ता पड़ता है और लोकल एक्सपीरियंस भी मिलता है, कई होमस्टे में घर जैसा खाना भी मिल जाता है जिससे खर्च और कम हो जाता है और यह नेचर व शांत माहौल के करीब रहने का मौका देता है, जिससे ट्रिप ज्यादा कंफर्टेबल और यादगार बनती है।

सस्ता ट्रैवल अपनाएं

Car Travel Concepts Images – Browse 628,815 Stock Photos, Vectors, and Video | Adobe Stock

ट्रेन और सरकारी बस बजट ट्रैवल का सबसे मजबूत हिस्सा हैं, यह कैब या फ्लाइट से कई गुना सस्ता और सुरक्षित ऑप्शन है, रात की ट्रेन से आप होटल का एक दिन का खर्च भी बचा सकते हैं और ऑनलाइन बुकिंग से और भी डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे पूरा ट्रैवल बजट में रहता है और सफर भी आसान होता है।

लोकल खाना खाएं

Dhaba Images – Browse 5,954 Stock Photos, Vectors, and Video | Adobe Stock

महंगे रेस्टोरेंट की जगह ढाबा और स्ट्रीट फूड चुनें, यहां ₹100–₹200 में भरपेट और स्वादिष्ट खाना मिल जाता है, लोकल खाना खाने से असली कल्चर का भी अनुभव मिलता है और इससे खाने का बजट बहुत कम हो जाता है, साथ ही अलग-अलग जगहों के स्पेशल स्वाद का मजा भी मिलता है।

ग्रुप ट्रिप प्लान करें

Fun travel. group of young happy people enjoying road trip in their white convertible and raising their arms up | Premium Photo

दोस्तों या फैमिली के साथ जाने से खर्च सभी में बंट जाता है, होटल, ट्रांसपोर्ट और खाने का खर्च बहुत कम हो जाता है, ग्रुप में ट्रिप ज्यादा सुरक्षित और मजेदार भी होती है और ज्यादा लोग होने से कई जगहों पर डिस्काउंट भी मिल जाता है, जिससे पूरा ट्रिप और भी सस्ता पड़ता है।

कम जगहें लेकिन अच्छे से घूमें

5 Fun Family Road Trips Under 6 Hours From Delhi

कई जगह भागने की बजाय एक ही जगह को अच्छे से एक्सप्लोर करें, इससे ट्रांसपोर्ट खर्च और टाइम दोनों बचते हैं, आप जगह को आराम से एंजॉय कर पाते हैं बिना जल्दीबाजी के और छोटी ट्रिप ज्यादा रिलैक्स और यादगार बनती है, जिससे अनुभव और भी बेहतर हो जाता है।

दिल्ली में वीकेंड

One day trip: एक दिन की ट्रिप में Delhi-NCR की इन बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर करें | one day trip in delhi ncr | Herzindagi

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और वीकेंड पर कम बजट में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो 1–2 दिन में आराम से ट्रिप की जा सकती है, जिसका पूरा बजट आमतौर पर ₹1,500 से ₹3,500 प्रति व्यक्ति तक हो जाता है। सबसे पहले ऋषिकेश और हरिद्वार जैसी जगहें आती हैं जहां गंगा किनारे शांति, मंदिर और हल्की एडवेंचर एक्टिविटी मिलती है। इसके अलावा आगरा भी एक अच्छा ऑप्शन है जहां ताजमहल और ऐतिहासिक किले कम बजट में देखे जा सकते हैं। वहीं नेचर पसंद करने वालों के लिए नीमराना और आसपास का एरिया छोटा लेकिन शानदार वीकेंड गेटवे बन सकता है

अगर आप थोड़ा स्मार्ट तरीके से प्लानिंग करते हैं तो वीकेंड ट्रिप बिल्कुल भी महंगा नहीं पड़ता और कम बजट में भी शानदार अनुभव मिल सकता है। यहां दी गयी छोटी-छोटी आदतें और टिप्स आपकी ट्रिप को सस्ता और मजेदार बना देगी। इसलिए हर वीकेंड को घर पर बर्बाद करने की बजाय उसे एक छोटी यादगार ट्रिप में बदलना ही सबसे अच्छा ऑप्शन है।

बिना भीड़ के दर्शन बिना लाइन की फोटो, ये है ऑफ सीजन इंडिया के 9 टूरिस्ट स्पॉट घूमने का मजा!

अगर आप ऑफ-सीजन में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो भारत के कई राज्य ऐसे हैं जहां कम बजट में बेहतरीन ट्रैवल एक्सपीरियंस मिल जाता है। ऑफ-सीजन में खास बात यह होती है कि भीड़ कम होती है और होटल से लेकर ट्रैवल तक सब कुछ काफी सस्ता मिल जाता है, आइये जानते है ऑफ-सीजन में घूमने में घूमने के लिए भारत के बेस्ट डेस्टिनेशन:

Gujarat

गुजरात घूमने के लिए एक बेहतरीन ऑफ-सीजन डेस्टिनेशन है जहां आप ट्रेन से अहमदाबाद या वडोदरा 12–18 घंटे में और फ्लाइट से लगभग ₹2500 से ₹6000 में पहुंच सकते हैं, यहां रहने का खर्च ₹700 से ₹1800 प्रति रात के बीच आसानी से मिल जाता है और खाने का खर्च ₹150 से ₹400 प्रतिदिन रहता है, गुजरात की खासियत कच्छ का रण, द्वारका, सोमनाथ मंदिर और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है जो इसे सांस्कृतिक, धार्मिक और एडवेंचर ट्रैवल का शानदार मिश्रण बनाते हैं।Karnataka

This may contain: an aerial view of a large statue on top of a green hill next to the ocean

कर्नाटक की खासियत बेंगलुरु की मॉडर्न लाइफ, कूर्ग की कॉफी पहाड़ियां, हम्पी के ऐतिहासिक खंडहर और मैसूर का शाही महल है जो इसे हर तरह के ट्रैवलर के लिए परफेक्ट बनाता है। कर्नाटक तक पहुंचने के लिए दिल्ली से बेंगलुरु फ्लाइट सबसे आसान विकल्प है जो ₹3000 से ₹7000 में मिल जाती है और ट्रेन से लगभग 30–36 घंटे लगते हैं, यहां होटल ₹900 से ₹2500 प्रति रात मिल जाते हैं और खाना ₹200 से ₹500 प्रतिदिन में आराम से हो जाता है

Meghalaya

Story pin image

मेघालय एक बेहद खूबसूरत और शांत नॉर्थ-ईस्ट राज्य है मेघालय की खासियत इसके झरने, लिविंग रूट ब्रिज, शिलॉन्ग की पहाड़ियां और चेरापूंजी का बारिश भरा मौसम है जो इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग जैसा बनाता है। जहां दिल्ली से गुवाहाटी होकर शिलॉन्ग पहुंचना सबसे आसान होता है, फ्लाइट + टैक्सी का खर्च लगभग ₹4000 से ₹9000 तक पड़ सकता है, यहां रहने का खर्च ₹1000 से ₹2500 प्रति रात और खाना ₹200 से ₹500 प्रतिदिन होता है

Jammu and Kashmir

This may contain: several boats are docked on the water in front of snow covered mountains

जम्मू कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है यहां की डल झील, गुलमर्ग, पहलगाम और बर्फीले पहाड़ इसे भारत का सबसे खूबसूरत और रोमांटिक ट्रैवल डेस्टिनेशन बनाते हैं। जहां दिल्ली से श्रीनगर या जम्मू के लिए फ्लाइट ₹4000 से ₹10000 में मिल जाती है और ट्रेन से जम्मू तक आसानी से पहुंचा जा सकता है, यहां होटल ₹1000 से ₹3000 प्रति रात तक मिलते हैं और खाना ₹200 से ₹600 प्रतिदिन के बीच रहता है

Goa

This may contain: a beach with palm trees and the ocean in the background

गोवा भारत का सबसे फेमस बीच डेस्टिनेशन है, गोवा की खासियत इसके सुनहरे बीच, खूबसूरत सनसेट, नाइट लाइफ, वाटर स्पोर्ट्स और पुर्तगाली संस्कृति है जो इसे कपल्स, फ्रेंड्स और सोलो ट्रैवलर्स के लिए एक परफेक्ट और फ्री-फील ट्रिप डेस्टिनेशन बनाती है। जहां दिल्ली से पहुंचने के लिए फ्लाइट सबसे आसान और तेज़ विकल्प है जो लगभग ₹3000 से ₹8000 में मिल जाती है, जबकि ट्रेन से सफर 24–30 घंटे का होता है और थोड़ा एडवेंचरस भी लगता है, यहां ऑफ-सीजन में होटल बहुत सस्ते मिल जाते हैं जो ₹600 से ₹1500 प्रति रात तक आसानी से अवेलेबल होते हैं, और खाने का खर्च भी ₹300 से ₹600 प्रतिदिन में आराम से हो जाता है

Punjab

Story pin image

पंजाब अपनी जिंदादिल संस्कृति, खेतों की हरियाली और स्वादिष्ट खाने के लिए जाना जाता है, जहां स्वर्ण मंदिर (अमृतसर) की शांति और लुधियाना-जालंधर की रौनक मिलकर इसे एक बेहद वाइब्रेंट और दिल को छू लेने वाला ट्रैवल एक्सपीरियंस बनाते हैं। पंजाब की ट्रिप दिल्ली से बहुत आसान है क्योंकि अमृतसर और लुधियाना के लिए सीधी ट्रेन और बसें उपलब्ध हैं, ट्रेन से लगभग 6 से 8 घंटे में आप पहुंच सकते हैं और बस का किराया ₹400 से ₹1200 के बीच रहता है, फ्लाइट भी अमृतसर के लिए ₹2500 से ₹6000 में मिल जाती है, यहां रहने का खर्च ₹800 से ₹2000 प्रति रात आराम से मिल जाता है और खाने का खर्च ₹150 से ₹400 प्रतिदिन में हो जाता है क्योंकि ढाबा और लोकल फूड बहुत सस्ता और टेस्टी मिलता है।Telangana

This may contain: people are walking around in front of an ornate gate

तेलंगाना मॉडर्निटी और हिस्ट्री का शानदार मिश्रण है, जहां हैदराबाद की चारमीनार, गोलकोंडा किला और स्वादिष्ट बिरयानी इसे एक कल्चरल और फूड लवर्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं। Telangana (हैदराबाद) पहुंचने के लिए दिल्ली से फ्लाइट सबसे तेज़ ऑप्शन है जो ₹3000 से ₹7000 में मिल जाती है जबकि ट्रेन से 20–25 घंटे लगते हैं, यहां होटल ₹1000 से ₹2500 में मिल जाते हैं और खाने का खर्च ₹200 से ₹500 प्रतिदिन रहता है, खासकर बिरयानी और स्ट्रीट फूड ट्रैवल को और मजेदार बनाते हैं।Andhra Pradesh

This may contain: an old temple sits on the edge of a lake with a rainbow in the background

आंध्र प्रदेश अपने मंदिरों, समुद्री तटों और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है, जहां तिरुपति बालाजी मंदिर की आस्था और विशाखापट्टनम के खूबसूरत बीच इसे आध्यात्मिक और प्राकृतिक दोनों तरह का एक्सपीरियंस देते हैं। Andhra Pradesh में विशाखापट्टनम या तिरुपति जाने के लिए दिल्ली से फ्लाइट ₹3500 से ₹8000 में मिलती है और ट्रेन से 24–30 घंटे लगते हैं, यहाँ रहने का खर्च ₹900 से ₹2200 प्रति रात होता है और खाना ₹200 से ₹450 प्रतिदिन में आसानी से मिल जाता है, बीच और मंदिर दोनों एक्सपीरियंस इसे खास बनाते हैं।

ऑफ-सीजन में भारत के अलग-अलग राज्यों की ट्रैवल करना न सिर्फ बजट-फ्रेंडली होता है, बल्कि यह एक शांत और आरामदायक अनुभव भी देता है। इस समय होटल, ट्रैवल और खाने-पीने का खर्च काफी कम हो जाता है, जिससे कम पैसे में ज्यादा जगहें घूमी जा सकती हैं। चाहे पहाड़ों की ठंडक हो, समुद्र तटों की शांति हो या ऐतिहासिक शहरों की शाही झलक—हर राज्य अपने अलग अंदाज़ में जर्नी को खास बना देता है। सही प्लानिंग के साथ आप कम बजट में यादगार ट्रिप का आनंद ले सकते हैं और ऑफ-सीजन ट्रैवल का पूरा फायदा उठा सकते हैं।