पहाड़ों में बसने का सपना 71 दिनों में ही टूटा! दिल्ली छोड़ मनाली रहने गए Gen Z कंटेंट क्रिएटर ने लौटकर क्या बताया?

भागदौड़ भरी जिंदगी, शहरों में पलूशन वाली जहरीली हवा और तेज रफ्तार लाइफ से ऊबकर पहाड़ों की शांत वादियों में जा बसना आज हर वर्किंग युवा का सपना लगता है। वर्क फ्रॉम होम और रील्स की दुनिया में हर कोई बस यही सोचता है कि काश! वो भी सब कुछ छोड़कर पहाड़ों में हमेशा के लिए बस जाए। दिल्ली के रहने वाले एक Gen Z कंटेंट क्रिएटर अजय शर्मा ने भी कुछ ऐसा ही किया। वो यह देखने मनाली पहुंचे कि क्या सचमुच पहाड़ों की जिंदगी वैसी ही हसीन होती है जैसी तब लगता है जब हम छुट्टियां मनाने पहाड़ पहुंचते हैं या फिर इसके पीछे कोई और ही सच्चाई छिपी है?

अजय ने 23 मई को दिल्ली से मनाली के पास बसे छोटे से गांव सियाल में शिफ्ट हुए थे। उनका इरादा था कि वो यहां टूरिस्ट बनकर नहीं बल्कि लोकल शख्स की तरह रहें। अजय ने पूरे 71 दिन पहाड़ों में बिताए, इस दौरान करीब 55 वीडियो बनाए और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हर पल इंटरनेट पर लोगों के साथ शेयर किया। लेकिन 2 अगस्त आते-आते उनका यह सपना सिमट गया और वो वापस दिल्ली लौट आए।

pahad 3

जब अनजाने रास्ते और अजनबी लोग धीरे-धीरे अपने से लगने लगेअजय जब मनाली पहुंचे थे तो वहां उनका कोई अपना नहीं था, कोई जान-पहचान नहीं थी। लेकिन देखते ही देखते वो वहां की गलियों, रास्तों, हसीन वादियों और लोकल लोगों के करीब आ गए, उनसे घुल-मिल गए। जो काम सिर्फ एक प्रयोग की तरह शुरू हुआ था, वो उनकी जिंदगी का एक अनमोल हिस्सा बन गया।

दिल्ली लौटने के बाद एक वीडियो में उन्होंने मनाली की अपनी यादों को साझा किया। उन्होंने बताया कि सिर्फ दो महीने से थोड़े ज्यादा वक्त में जिस जगह से उनका इतना दिल लग गया था, उसे छोड़कर आना दर्दनाक था। अजय के मुताबिक इस तजुर्बे ने उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा गहराई और जिंदगी का नया नजरिया दिया। मनाली को अलविदा कहना उनके लिए बेहद मुश्किल था क्योंकि यह सिर्फ कोई ट्रिप खत्म नहीं हो रही थी बल्कि उनकी जिंदगी के एक नए दौर की शुरुआत थी।

https://www.instagram.com/reels/DbQxxKKTZuY/

क्या वाकई पहाड़ों में बसना उतना ही हसीन है, जितना छुट्टियों में दिखता है?

अजय के मनाली शिफ्ट होने की सबसे बड़ी वजह एक सीधे से सवाल का जवाब तलाशना था। वो ये कि क्या पहाड़ों में बसकर रहना सचमुच उतना ही मजेदार है जितना वहां कुछ दिनों की छुट्टियां बिताना? मनाली जाने से पहले अजय के दिलो-दिमाग में भी एक आम शहर की तरह ही खूबसूरत ख्यालात थे, पहाड़ों के खूबसूरत दृश्यों के बीच काम करना, ढलते और उगते सूरज को देखना, आसपास की वादियों में घूमना, वहां का लोकल फूड ट्राई करना और रात में अलाव के गिर्द बैठकर लोगों से बातें करना।

इनमें से कई हसीन पल उन्होंने जिए भी। लेकिन वहां फुल टाइम रहने पर उन्हें उन मुश्किलों से रूबरू होना पड़ा जो अक्सर तब नहीं समझ में आतीं जब हम छुट्टियों में पहाड़ घूमने जाते हैं।

मनाली में रहने का खर्च: उम्मीद से कहीं ज्यादा किफायती!मनाली में रहने के दौरान अजय का सबसे हैरान कर देने वाला अनुभव वहां का खर्च रहा। ये उनकी उम्मीद से काफी कम निकला। अजय सियाल गांव में 14000 रुपये महीने के किराये पर अकेले एक वन-बैडरूम फ्लैट में रहते थे। इस किराये में वाई-फाई और बिजली का बिल दोनों शामिल थे। वो ज्यादातर वक्त घर पर ही खाना खुद बनाते थे। राशन और ग्रोसरी पर महीने का लगभग 3500 रुपये खर्च आता था। जब कभी खाना पकाने का मन न होता, तो वो हफ्ते में एक-दो बार बाहर खा लेते थे। इसमें करीब 500 रुपये हफ्ते का खर्च बैठता था।

फिटनेस के शौकीन अजय ने वहां का एक लोकल जिम भी जॉइन किया। वैसे तो जिम की फीस 1800 रुपये महीना थी, लेकिन उन्होंने बात करके इसे 1500 रुपये करवा लिया। अजय को गाड़ियों के बजाय पैदल चलना पसंद था, इसलिए लोकल ट्रैवल पर उनका न के बराबर पैसा खर्च होता था। अगर इन सारे खर्चों को जोड़ दिया जाए, तो मनाली में अजय का कुल मासिक खर्च करीब 21000 रुपये के आसपास आता था।

वो दिक्कतें जो आम पर्यटकों की नजरों से हमेशा छिपी रह जाती हैं

मनाली ने अजय को सुकून और नए अनुभव तो दिए, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीते कुछ प्रैक्टिकल प्रॉब्लम भी सामने आईं। पहाड़ों में अक्सर नेटवर्क की समस्या रहती थी, जिससे ऑनलाइन काम करना या वर्क फ्रॉम होम संभालना बेहद मुश्किल हो जाता था। पहाड़ों का मौसम मजेदार होने के साथ टेंशन देने वाला भी मिला। बिना किसी पूर्व चेतावनी के अचानक तेज बारिश शुरू हो जाती थी। मानसून के आते ही सड़कें और रोजमर्रा की आवाजाही बेहाल हो गई।

यहां अकेले रहने का मतलब था कि खाना बनाने से लेकर साफ-सफाई और घर के बाकी सारे काम अजय को खुद ही करने पड़ते थे। मशहूर टूरिस्ट स्पॉट्स तक पहुंचने के लिए लंबी और सीधी चढ़ाई चढ़नी पड़ती थी। छुट्टियों में ऐसी ट्रैकिंग भले ही रोमांचक लगे लेकिन हर दिन ऐसा करना शरीर को तोड़कर रख देता है। सबसे बड़ी चुनौती थी उनका अकेलापन। जिस खामोशी और शांति की तलाश में वो दिल्ली से भागे थे, वही सन्नाटा धीरे-धीरे दीमक की तरह उन्हें काटने लगा और भारी अकेलेपन में बदल गया।

अजय ने 3 जुलाई को शेयर किए गए एक वीडियो में इन तमाम दुश्वारियों का जिक्र किया था और बताया था कि आखिर क्यों पहाड़ों में उनका स्टे समय से पहले खत्म होने जा रहा है।

मनाली से लौटकर अब एक नई राह पर हैं अजय

मनाली का अपना 71 दिनों का आशियाना छोड़कर अजय अब वापस दिल्ली लौट आए हैं, लेकिन पहाड़ों को लेकर उनका नजरिया अब पूरी तरह बदल चुका है। इस छोटे से स्टे ने उन्हें एक बड़े शहर से दूर रहने की खूबसूरती और उसकी कड़वी सच्चाइयों दोनों से रूबरू करा दिया। अजय आज भी मनाली में बिताए अपने इन दिनों को जिंदगी का सबसे हसीन और यादगार पल मानते हैं। दिल्ली लौटने के बाद अब वो जिंदगी को एक नए अंदाज में खंगाल रहे हैं। उनके हालिया वीडियो बता रहे हैं कि पहाड़ों की बर्फीली वादियों के बाद अब वो समुद्र के शांत किनारों पर अपना वक्त बिता रहे हैं।

‘मुसाफिर कैफे’ जैसा जीवन चाहते हैं! नौकरी छोड़ने से पहले इन 5 बातों को न करें नजरअंदाज

आपने भी कभी सोचा है कि शहर की भागदौड़ छोड़कर पहाड़ों में सुकून से जिंदगी बिताई जाए! सुबह उठते ही सामने खूबसूरत पहाड़ हों, हाथ में गर्म कॉफी हो और न ट्रैफिक की टेंशन, न ऑफिस की मीटिंग। नेटफ्लिक्स की मुसाफिर कैफे देखने के बाद यह सपना कई लोगों का अपना सपना भी बन गया है। लेकिन पहाड़ों की जिंदगी सिर्फ खूबसूरत नजारों तक नहीं होती। वहां नई शुरुआत करने से पहले कुछ जरूरी बातें जान लेना बहुत जरूरी है, ताकि बाद में आपका सपना मुश्किल में न बदल जाए:

 

असलियत को समझें (Reality Check)

4,400+ Woman Using A Laptop In The Mountain Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock

पहाड़ों में रहना बहुत अच्छा लगता है, लेकिन वहां रोजमर्रा की जिंदगी भी होती है। अगर आप कैफे, होमस्टे (homestay) या कोई छोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें भी खूब मेहनत करनी पड़ती है। छुट्टियां (vacation) मनाने और हमेशा वहीं रहने में बहुत फर्क होता है। इसलिए फैसला लेने से पहले कुछ दिन वहां रहकर माहौल को जरूर समझें।

 

 

पैसों की सही योजना बनाएं (Financial Planning)

Swiss Traditional House In Rural Switzerland Stock Photo, Picture and Royalty Free Image. Image 12060831.नौकरी छोड़ने से पहले अपनी बचत जरूर देखें। नया काम शुरू होने में समय लग सकता है और शुरुआत में कमाई भी कम हो सकती है। ऐसे में किराया, बिजली, स्टाफ, सामान और दूसरे खर्च चलते रहते हैं। इसलिए कम से कम 6 महीने से 1 साल तक का खर्च पहले से बचाकर रखें।

लोगों से अपनापन बनाएं (Local Community)

Inside a legacy mountain house with snowy views of Wyoming's Grand Tetons

अगर पहाड़ों में बसना चाहते हैं, तो सिर्फ घर लेना काफी नहीं है। वहां रहने वाले लोगों से अच्छे रिश्ते बनाना भी जरूरी है। उनकी संस्कृति को समझें, लोकल लोगों के साथ काम करें। इससे नई जगह पर बसना आसान हो जाता है।

पहाड़ों की जिंदगी को अपनाएं (Mountain Lifestyle)

पहाड़ों में हर सुविधा शहर जैसी नहीं मिलती। कई जगह इंटरनेट धीमा हो सकता है, अस्पताल दूर हो सकते हैं और बारिश या बर्फबारी में आने-जाने में भी दिक्कत हो सकती है। इसलिए वहां की लाइफस्टाइल को अपनाने के लिए पहले से तैयार रहें।

 

अपनी स्किल्स का इस्तेमाल करें (Keep Your Skills)

नौकरी छोड़ने का मतलब यह नहीं कि पुरानी स्किल्स बेकार हो जाएंगी। अगर आप राइटिंग, डिजाइनिंग, आईटी, डिजिटल मार्केटिंग या किसी और फील्ड में काम करते हैं, तो पहाड़ों से भी ऑनलाइन काम कर सकते हैं। इससे नई शुरुआत के दौरान आपकी कमाई भी बनी रहेगी और स्ट्रेस भी कम होगा।

 

मैडिटेशन से मीटिंग तक बिना ऑफिस जाए बिना टेंशन के करे वर्क, भारत के इन 5 शानदार वर्केशन लोकेशन पर!

वर्केशन आज के समय का एक नया और तेजी से बढ़ता हुआ ट्रेंड है, जिसमें लोग काम के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी आनंद लेते हैं। इसमें आप अपने ऑफिस या रिमोट जॉब को जारी रखते हुए किसी शांत और खूबसूरत जगह पर समय बिताता है। हिल स्टेशन, पहाड़ और प्राकृतिक वातावरण इस एक्सपीरियंस को और भी खास बना देते हैं। यह तरीका न सिर्फ काम को आसान बनाता है बल्कि मेंटल स्ट्रेस को भी कम करता है। आइए जानते हैं ऐसी ही बेहतरीन डेस्टिनेशनों के बारे में, जहां आप सुकून के साथ काम और ट्रैवल दोनों का आनंद ले सकते हैं:

1. पुष्कर (राजस्थान)

10 Offbeat Places For Working Remotely in India With Reliable Wifi

पुष्कर का यह होमस्टे उन लोगों के लिए अच्छा है जो शांत माहौल में काम करना पसंद करते हैं। यहां बेसिक WiFi और घरेलू जैसा वातावरण मिलता है, जिससे काम करने में सुकून महसूस होता है। पास ही पुष्कर झील, ब्रह्मा मंदिर और कैमल सफारी जैसी जगहें हैं जिन्हें आप फुर्सत में देख सकते हैं। यहां आपको असली राजस्थानी घर जैसा खाना खाने को मिलता है। रहने का खर्च लगभग ₹500 से ₹1200 प्रति रात तक रहता है।

2. धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश)

Cheap Uttarakhand Tour Packages - Enjoy My Trips

धर्मशाला का शांत माहौल और पहाड़ों के बीच का सुकून इसे वर्केशन के लिए एक बेहतरीन जगह बनाता है। यहां कई कैफे और को-वर्किंग स्पेस हैं जहां फ्री WiFi के साथ काम किया जा सकता है। काम के बाद डलाइ लामा टेम्पल, भागसू वॉटरफॉल और त्रियुंड ट्रेक जैसी जगहें आपका एक्सपीरियंस और खास बना देती हैं। रहने के लिए होमस्टे और गेस्टहाउस आसानी से मिल जाते हैं और खाने में तिब्बती मोमोज, थुकपा और कॉन्टिनेंटल डिशेज का अच्छा विकल्प मिलता है। खर्च लगभग ₹500 से ₹2000 प्रति रात तक रहता है।3. जिब्ही (हिमाचल प्रदेश)

7 Beautiful Hill Stations Near Chandigarh For A Weekend Getaway 2024

जिब्ही में Hostel खासकर यंग वर्केशन ट्रैवलर्स के बीच काफी पसंद किया जाता है। यहां तेज WiFi, आरामदायक वर्किंग एरिया और बैकअप पावर की सुविधा मिलती है, जिससे काम बिना रुकावट चलता रहता है। बाहर निकलते ही झरने, जंगल और जलोरी पास जैसी जगहें आपका स्वागत करती हैं। रहने के लिए मॉडर्न हॉस्टल और प्राइवेट रूम अवेलेबल हैं और कैफे स्टाइल खाना भी मिलता है। यहां रहने का खर्च लगभग ₹700 से ₹1800 प्रति रात तक होता है।4. मुन्नार (केरल) 

Work and travel: Kerala's first-ever 'startup pod' to open in Varkala

मुन्नार की ठंडी हवा और चाय के बागानों के बीच वर्केशन के लिए काफी पॉपुलर जगह है। यहां आपको अच्छा WiFi, कम्युनल वर्क स्पेस और पावर बैकअप मिलता है, जिससे काम करने में कोई रुकावट नहीं आती। काम के बाद आप आसपास के चाय बागानों, झरनों और इराविकुलम नेशनल पार्क की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। यहां डॉरम और प्राइवेट रूम दोनों विकल्प मिलते हैं और कैफे में साउथ इंडियन से लेकर कॉन्टिनेंटल फूड तक उपलब्ध है। रहने का खर्च आमतौर पर ₹600 से ₹1500 प्रति रात तक रहता है।

5. तिर्थन वैली (हिमाचल प्रदेश)

Kanatal, a hidden gem in Uttarakhand, Kanatal - TimesTravel

जिब्ही और तिर्थन वैली उन लोगों के लिए परफेक्ट हैं जो भीड़ से दूर रहकर काम करना चाहते हैं। यहां नदी किनारे बने होमस्टे और छोटे कैफे में WiFi की सुविधा मिलती है, जिससे आप नेचर के बीच रहते हुए काम कर सकते हैं। आसपास Tirthan River, Great Himalayan National Park और कई सुंदर ट्रेकिंग स्पॉट मौजूद हैं। यहां का माहौल बहुत शांत और प्राकृतिक है, जो काम और मन दोनों को बैलेंस करता है। रहने का खर्च लगभग ₹600 से ₹2000 प्रति रात तक रहता है।

Happy Holidays Resort Kanthalloor, India

वर्केशन आज के समय में काम और यात्रा का बेहतरीन संतुलन बनाता है, जिससे लोग स्ट्रेस फ्री होकर बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं। प्रकृति के बीच रहने से न सिर्फ मन को सुकून मिलता है बल्कि प्रोडक्टिविटी भी बढ़ती है। ऐसे डेस्टिनेशंस उन लोगों के लिए परफेक्ट हैं जो ऑफिस रूटीन से हटकर कुछ नया एक्सपीरियंस करना चाहते हैं। आने वाले समय में यह ट्रेंड और भी तेजी से बढ़ने की संभावना है।