रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ये पुराना रिकॉर्ड, 10 हजार रन बनाने वाले चौथे ओपनर बने

Rohit Sharma: भारत के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर वनडे में 10 हजार रन पूरे कर लिए। वहीं इस मुकाम तक सबसे कम पारियों में पहुंचने वाले बल्लेबाज बन गए। इस जादूई आंकड़े तक पहुंचने वाले रोहित भारत के दूसरे बल्लेबाज और दुनिया के चौथे खिलाड़ी हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन ने 214 पारियों में ये आकड़ा पार किया था, वहीं रोहित ने 202 पारियों में ये कारनामा किया है। इस तरह रोहित ने सचिन का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

2 रन बनाते ही बनाया ये रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने ये खास रिकॉर्ड बनाया। न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मैच से पहले रोहित बतौर ओपनर 201 पारियों में 9,998 रन बना चुके थे। उन्हें 10 हजार रन पूरे करने के लिए सिर्फ 2 रन चाहिए थे। 2 रन बनाते ही रोहित ने ये उपलब्धि हासिल कर ली है। वहीं मुकाबले में रोहित शर्मा 85 गेंदों में 92 रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज और भारत के बीच तीसरे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने आई भारतीय टीम खबर लिखे जाने तक 25 ओवर में 3 विकेट पर 141 रन बना ली है।

सचिन के नाम हैं ये रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर 10 हजार रन पूरे करके अपना नाम दुनिया के बड़े बल्लेबाजों की सूची में दर्ज करा लिया है। अब वह सचिन तेंदुलकर, सनथ जयसूर्या और क्रिस गेल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ इस खास क्लब का हिस्सा हैं। वनडे में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभी भी सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 344 पारियों में 15,310 रन बनाए हैं। इसके बाद श्रीलंका के सनथ जयसूर्या का नंबर आता है, जिन्होंने 383 पारियों में 12,740 रन जोड़े हैं। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने 274 पारियों में 10,179 रन बनाए। अब रोहित शर्मा के 10 हजार रन पूरे करने के साथ वह भी वनडे के सबसे सफल ओपनर्स में शामिल हो गए हैं।

Guwahati Bengaluru IndiGo flight: बाल-बाल बची गुवाहाटी-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट के यात्रियों की जान, लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराया विमान का पिछला हिस्सा

Guwahati Bengaluru IndiGo flight: गुवाहाटी से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6542 में सवार यात्रियों को लैंडिंग के दौरान असामान्य स्थिति का सामना करना पड़ा। रविवार को केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान तेज हवाओं की चपेट में आ गया। इससे लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में यात्री और क्रू सदस्यों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

एयरलाइन ने बताया कि गुवाहाटी से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट दूसरे प्रयास में सुरक्षित लैंड करने में सफल रही। यह घटना रविवार को केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करते समय हुई। गुवाहाटी-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट को लैंडिंग के लिए पहले अप्रोच के दौरान “असामान्य रनवे कॉन्टैक्ट” का सामना करना पड़ा। एयरक्राफ्ट ने लैंड करने की दूसरी कोशिश करने से पहले अपने पहले अप्रोच के दौरान एक गो-अराउंड किया था। इसके बाद लैंडिंग के दौरान, एयरक्राफ़्ट का पिछला हिस्सा रनवे के कॉन्टैक्ट में आ गया। इंडिगो ने एक बयान में कहा, “सभी कस्टमर और क्रू सुरक्षित हैं और सुरक्षित रूप से उतर गए हैं।”

एयरलाइन ने कहा कि यह घटना तेज हवा के मौसम के दौरान हुई और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया था। एयरलाइन ने कहा कि एयरक्राफ्ट का अभी मेंटेनेंस चेक चल रहा है और जरूरी मंजूरी मिलने के बाद ऑपरेशन फिर से शुरू हो जाएगा। ऑपरेशन में रुकावट से बचने के लिए बाद की बेंगलुरु-कोयंबटूर सेवा के लिए एक दूसरे विमान का भी इंतजाम किया गया था। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, “हमेशा की तरह, हमारे कस्टमर और क्रू की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।”

IRCTC का ये है धमाकेदार पैकेज, जहां पहाड़ों में और प्रकृति में बिताएं सुख भरे पल!

क्या आप भी भीड़भाड़, ट्रैफिक और रोजमर्रा की भागदौड़ से कुछ दिनों की राहत चाहते हैं, तो नॉर्थ-ईस्ट (North-East) की वादियां (valleys) आपका इंतजार कर रही हैं। ऊंचे पहाड़, हरियाली, शांत माहौल और प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर यह क्षेत्र सुकून भरी छुट्टियां बिताने के लिए बेहतरीन माना जाता है। ऐसे में IRCTC ने ट्रैवलर के लिए एक खास फ्लाइट टूर पैकेज (flight tour package) लॉन्च किया है, जिससे इस खूबसूरत सफर की प्लानिंग करना और भी आसान हो गया है:

 

 

इन जगहों को करें एक्सप्लोर

IRCTC के अरुणोदय अरुणाचल (Arunoday Arunachal) फ्लाइट टूर पैकेज (flight tour package) में आपको असम (Assam) और अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) की कई खूबसूरत जगहें घूमने का मौका मिलेगा। इस जर्नी के दौरान प्रकृति, संस्कृति और पहाड़ों का शानदार संगम देखने को मिलेगा।

 

Tawang (तवांग): बर्फ से ढके पहाड़, विशाल बौद्ध मठ और मनमोहक नजारों की वजह से तवांग नॉर्थ-ईस्ट के सबसे पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन में गिना जाता है।Tawang Wallpapers - Wallpaper Cave

Tezpur (तेजपुर): ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmaputra River) के किनारे बसा यह शहर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, शांत माहौल और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है।90+ Tezpur Assam Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock

Dirang (दिरांग): अरुणाचल प्रदेश की खूबसूरत घाटियों में बसा यह छोटा-सा शहर हरियाली, ठंडे मौसम और शांत वातावरण के लिए मशहूर है।170+ Dirang Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock

Guwahati (गुवाहाटी): असम की राजधानी और नॉर्थ-ईस्ट का प्रमुख शहर, जहां से इस यादगार सफर की शुरुआत होगी।Guwahati | India, Map, History, & Facts | Britannica

इस टूर पैकेज को क्यों बनाएं अपनी पसंद?

अगर आप छुट्टियों (holiday) में सुकून, प्राकृतिक खूबसूरती और रोमांच तीनों का मजा लेना चाहते हैं, तो यह टूर पैकेज बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

अनछुई नेचुरल ब्यूटी: हरियाली, झरने, साफ हवा और शांत माहौल आपको शहर की भागदौड़ से दूर पूरी तरह तरोताजा कर देंगे।Assam Wallpapers - Top Free Assam Backgrounds - WallpaperAccess

 

हिमालय (Himalayan) के शानदार नजारे: बर्फ से ढकी चोटियां, गहरी घाटियां और बादलों से घिरे पहाड़ इस सफर को और भी यादगार बना देंगे।

Story pin image

 

प्राचीन बौद्ध मठों का एक्सपीरियंस: तवांग (Tawang) और आसपास के प्रसिद्ध मठों में आपको आध्यात्मिक माहौल और शांति का यूनिक एक्सपीरियंस मिलेगा।

This may contain: a river running through a lush green hillside next to tall yellow buildings with red roofs

 

रोमांच से भरपूर पहाड़ी रास्ते: घुमावदार पहाड़ी सड़कें और ऊंचे दर्रे एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए खास अट्रैक्शन होंगे।This may contain: an empty road surrounded by trees and mountains in the distance with fog rolling over them

कितना होगा खर्च?

This may contain: a city on top of a hill covered in clouds

IRCTC के ‘अरुणोदय अरुणाचल’ फ्लाइट टूर पैकेज की शुरुआती कीमत ₹53,500 प्रति व्यक्ति रखी गई है। इस पैकेज में ट्रैवल से जुड़ी कई सुविधाएं शामिल हैं, जिससे आपको अलग-अलग बुकिंग (booking) की चिंता नहीं करनी पड़ती। अगर आप नॉर्थ-ईस्ट की खूबसूरत वादियों में यादगार छुट्टियां (holiday) बिताना चाहते हैं, तो यह पैकेज (package) एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है।

तिनसुकिया में ‘हॉल ऑफ शेम’ ने मचाई खलबली, LED में दिखाया जा रहा सड़कों पर यूरिन करने और कचरा फैलाने वालों का चेहरा

लोगों को सार्वजनिक सड़कों पर गंदगी करने से पहले दोबारा सोचने पर मजबूर करने के लिए शीशे काफी नहीं थे। इसलिए तिनसुकिया ने अब कुछ ऐसा किया है जिसे नजरअंदाज़ करना बहुत मुश्किल है- एक बड़ी सार्वजनिक स्क्रीन। आदतन ऐसा करने वालों में थोड़ी शर्मिंदगी का एहसास जगाने के लिए सड़क किनारे शीशे लगाने के प्रयोग के बाद, तिनसुकिया म्युनिसिपल बोर्ड ने अपनी नई सफाई मुहिम शुरू की है0″हॉल ऑफ़ शेम” कैंपेन।

इसमें सार्वजनिक जगहों पर पेशाब करते या कचरा फैलाते हुए पकड़े गए लोगों का CCTV फ़ुटेज शहर भर में लगी LED स्क्रीन पर दिखाया जाता है। संदेश साफ है- अगर नागरिक बोध आपको नहीं रोकता, तो सार्वजनिक शर्मिंदगी शायद रोक दे।

नगर निकाय ने सफाई के नियमों के उल्लंघन पर नजर रखने के लिए कई संवेदनशील जगहों पर निगरानी कैमरे लगाए हैं, जो लोग ऐसा करते हुए पकड़े जाएंगे, वे अनचाहे ही सड़क किनारे लगे डिजिटल डिस्प्ले पर दिखाई दे सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का मकसद लोगों में नागरिक जिम्मेदारी की भावना जगाना और सजा देने के बजाय जागरूकता के जरिए बार-बार नियम तोड़ने वालों को रोकना है।

यह कैंपेन जल्द ही शहर में चर्चा का विषय बन गया है। इसके समर्थकों का तर्क है कि कभी-कभी अजीब समस्याओं के लिए अनोखे समाधान की जरूरत होती है; कई लोग खुले में पेशाब करने और कचरा फैलाने जैसी पुरानी समस्याओं से निपटने के लिए नगरपालिका के इस नए और अनोखे तरीके की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, हर कोई इससे सहमत नहीं है।

आलोचकों ने सवाल उठाया है कि क्या नियम तोड़ने वालों के फुटेज को सार्वजनिक रूप से दिखाना, नागरिक नियमों के पालन और लोगों को शर्मिंदा करने के बीच की सीमा को पार करना है। कुछ लोगों ने प्राइवेसी और इस बात पर भी चिंता जताई है कि क्या ऐसे उपाय व्यक्तिगत अधिकारों का उल्लंघन कर सकते हैं।

इस बहस ने तिनसुकिया के सफाई अभियान में एक नया पहलू जोड़ दिया है—सार्वजनिक स्वच्छता और व्यक्तिगत प्राइवेसी के बीच संतुलन बनाना। फिलहाल, एक बात तो तय है- तिनसुकिया में सफाई की राह पर चलने पर लोगों का ध्यान आप पर जा सकता है। जो नागरिक पहले “पेशाब करना मना है” के साइन को नजरअंदाज कर देते थे, उन्हें अब लग सकता है कि शहर के लोग उन्हें देख रहे हैं।