Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बारिश से मिली राहत, IMD ने अगले 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट

Delhi Weather Today: कई दिनों की दमघोंटू गर्मी और चिपचिपी उमस के बीच मंगलवार (14 जुलाई) की सुबह दिल्ली दिल्ली-NCR के लोगों के लिए राहत भरा रहा। सोमवार देर रात से शुरू हुई ठंडी हवाओं के साथ बारिश सुबह तक जारी रही, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम काफी सुहावना हो गया।

बता दें कि पूरी रात दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे और कई जगह हल्की बारिश होती रही, जिससे तापमान कम बना रहा और पिछले कुछ दिनों की तुलना में आने-जाने वालों का सफर काफी आरामदायक रहा।

हालांकि, रात भर हुई बारिश के कारण कुछ इलाकों में मामूली जलभराव और ट्रैफिक की गति धीमी होते दिखी।

IMD ने और बारिश का अनुमान जताया

दिल्ली-NCR के लोगों को आज दिन भर राहत मिलने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटों में दिल्ली-NCR में हल्की बारिश, आंधी-तूफान और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहेगा और इलाके में बनी उमस से और राहत मिलेगी।

यह स्थिति तब बनी है जब सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा था।

IMD के मुताबिक, शहर के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पालम में 38 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 38.1 डिग्री सेल्सियस, रिज में 37.4 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 37.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली का AQI ‘खराब’ कैटेगरी में

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के डेटा के अनुसार, सोमवार को दिल्ली की हवा की क्वालिटी ‘खराब’ कैटेगरी में रही। शाम 4 बजे 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 246 दर्ज किया गया।

CPCB की एयर क्वालिटी कैटेगरी के अनुसार, 201 से 300 के बीच का AQI ‘खराब’ (Poor)कैटेगरी में आता है, जबकि 0-50 को ‘अच्छा’ (Good), 51-100 को ‘संतोषजनक’ (Satisfactory), 101-200 को ‘मध्यम’ (Moderate), 301-400 को ‘बहुत खराब’ (Very Poor) और 401-500 को ‘गंभीर’ (Severe) माना जाता है।

यह भी पढ़ें: IMD Heavy Rain Alert: इन 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, कई जगहों पर आंधी-तूफान, दिल्ली से यूपी-बिहार तक ऐसा रहेगा मौसम

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर का भाव

Petrol Diesel Price Today:  हर दिन की शुरुआत सिर्फ सूरज की किरणों से नहीं होती, बल्कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों से भी होती है, जो आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालती हैं। सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ताजा दरें जारी करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं। ये बदलाव रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करते हैं, चाहे वो ऑफिस जाने वाला व्यक्ति हो या फल-सब्जी बेचने वाला व्यापारी।

ऐसे में हर दिन की कीमतों की जानकारी रखना सिर्फ जरूरी ही नहीं, बल्कि समझदारी भी है। सरकार की यह प्रणाली पारदर्शिता सुनिश्चित करती है ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की भ्रमित जानकारी न मिले।

आपके शहर में आज का पेट्रोल-डीजल का भाव

ये रहे 14 जुलाई 2026 के प्रमुख शहरों के पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट —

नई दिल्ली: पेट्रोल 102.12 रुपये | डीजल 95.20 रुपये

मुंबई: पेट्रोल 111.18 रुपये | डीजल 97.83 रुपये

कोलकाता: पेट्रोल 113.47 रुपये | डीजल 99.82 रुपये

चेन्नई: पेट्रोल 107.77 रुपये | डीजल 99.55 रुपये

गुरुग्राम: पेट्रोल 102.77 रुपये | डीजल 95.44 रुपये

नोएडा: पेट्रोल 102.12 रुपये | डीजल 95.56 रुपये

बेंगलुरु: पेट्रोल 110.93 रुपये | डीजल 98.80 रुपये

भुवनेश्वर: पेट्रोल 109.92 रुपये | डीजल 100.92 रुपये

चंडीगढ़: पेट्रोल 98.10 रुपये | डीजल 86.09 रुपये

हैदराबाद: पेट्रोल 115.69 रुपये | डीजल 103.82 रुपये

जयपुर: पेट्रोल 112.66 रुपये | डीजल 97.78 रुपये

लखनऊ: पेट्रोल 102.05 रुपये | डीजल 95.55 रुपये

पटना: पेट्रोल 113.35 रुपये | डीजल 99.36 रुपये

तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल 115.49 रुपये | डीजल 104.40 रुपये

पिछले दो साल से स्थिर क्यों हैं कीमतें?

मई 2022 के बाद से केंद्र और कई राज्यों द्वारा टैक्स में कटौती की गई, जिसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव होता रहता है, फिर भी भारतीय उपभोक्ताओं के लिए कीमतें तुलनात्मक रूप से स्थिर बनी हुई हैं।

किन कारणों से तय होती हैं ईंधन की कीमतें?

  1. कच्चे तेल की कीमतें:

पेट्रोल और डीजल का उत्पादन मुख्य रूप से कच्चे तेल से होता है। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो इसका असर सीधे भारतीय बाजार पर पड़ता है।

  1. डॉलर के मुकाबले रुपया:

भारत अधिकतर कच्चा तेल आयात करता है, और यह डॉलर में खरीदा जाता है। यदि रुपया कमजोर होता है, तो ईंधन महंगा हो जाता है।

  1. सरकारी टैक्स और शुल्क:

केंद्र और राज्य सरकारें पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स लगाती हैं, जो खुदरा मूल्य का बड़ा हिस्सा होते हैं। यही कारण है कि राज्यों में कीमतों में अंतर होता है।

  1. रिफाइनिंग की लागत:

कच्चे तेल को इस्तेमाल लायक बनाने की प्रक्रिया (रिफाइनिंग) में भी खर्च होता है। ये लागत कच्चे तेल की गुणवत्ता और रिफाइनरी की क्षमता पर निर्भर करती है।

  1. मांग और आपूर्ति का संतुलन:

बाजार में ईंधन की मांग अगर बढ़ जाती है, तो कीमतें भी ऊपर जाने लगती हैं। खासकर त्योहारों, गर्मी या सर्दी के मौसम में ईंधन की खपत ज्यादा होती है।

कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?

अगर आप मोबाइल से ईंधन की कीमत जानना चाहते हैं, तो ये प्रक्रिया आसान है:

Indian Oil ग्राहक: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” के साथ 9224992249 पर भेजें।

BPCL ग्राहक: “RSP” लिखकर 9223112222 पर भेजें।

HPCL ग्राहक: “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेजें।

Rashifal Today: आज के दिन सोच-समझकर लें कोई भी फैसला, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: अंक ज्योतिष के अनुसार, हर इंसान की जन्मतिथि का अपना खास महत्व होता है। ये न सिर्फ उनके स्वभाव और व्यक्तित्व को बताता है, बल्कि उनके भविष्य के बारे में भी संकेत देती है। आज के दिन निवेश और बचत से जुड़ी योजनाओं पर काम करने का अच्छा समय है। अपने बजट और पुराने निवेश की समीक्षा करें। यदि किसी विशेषज्ञ की सलाह की जरूरत महसूस हो तो लेने में संकोच न करें। आइए जानते हैं कैसा होगा मूलांक 1 से 9 तक के लोगों का दिन

मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। अपनी बचत, निवेश और भविष्य की योजनाओं की समीक्षा करने का अच्छा समय है। बिना जरूरत के खर्च करने से बचें, क्योंकि बाद में पछतावा हो सकता है। बजट का पालन करेंगे तो आने वाले समय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अपनी आमदनी और खर्च का सही हिसाब रखें। फिजूलखर्ची से बचें और लंबे समय की वित्तीय योजना पर काम करें। यदि निवेश करने का विचार है, तो सोच-समझकर फैसला लें। आज की समझदारी भविष्य में बड़ा लाभ दिला सकती है।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आज अपनी आर्थिक स्थिति का आकलन करने के लिए अच्छा दिन है। आय और खर्च का संतुलन बनाए रखें। नई कमाई के अवसर मिल सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। अगर किसी निवेश की योजना बना रहे हैं तो पूरी जानकारी लेने के बाद ही कदम उठाएं। सही योजना भविष्य को सुरक्षित बनाएगी।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आज परिवार और घर से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं। किसी भी चीज़ पर भावनाओं में बहकर पैसा खर्च करने से बचें। जरूरत और सुविधा के अनुसार खर्च करें। बजट बनाकर चलेंगे तो अचानक आने वाले खर्चों को भी आसानी से संभाल पाएंगे।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में अनुशासन बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अपनी आय के अनुसार बजट तैयार करें और बेवजह की खरीदारी से बचें। कोई नया आर्थिक अवसर मिले तो जल्दबाजी न करें, बल्कि पूरी जानकारी लेकर ही फैसला करें।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो आज अपनी वित्तीय योजनाओं की समीक्षा करें। छोटी-छोटी बचत भी भविष्य में बड़ा फायदा दे सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और जरूरी चीजों को प्राथमिकता दें। सही योजना और समझदारी से लिए गए फैसले आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज भविष्य की आर्थिक सुरक्षा पर ध्यान देना जरूरी है। अपनी जरूरतों और इच्छाओं में फर्क समझें। लग्जरी चीजों पर खर्च करने से बचें और बचत बढ़ाने की कोशिश करें। आज किया गया छोटा प्रयास भी आगे चलकर बड़ा लाभ दे सकता है।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आज निवेश और बचत से जुड़ी योजनाओं पर काम करने का अच्छा समय है। अपने बजट और पुराने निवेश की समीक्षा करें। यदि किसी विशेषज्ञ की सलाह की जरूरत महसूस हो तो लेने में संकोच न करें। सोच-समझकर लिया गया फैसला भविष्य में आर्थिक मजबूती देगा।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज नए आर्थिक अवसर मिल सकते हैं, लेकिन किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें। निवेश करने से पहले पूरी जानकारी जुटाएं। आने वाले महीनों के लिए स्पष्ट आर्थिक लक्ष्य तय करें और उसी दिशा में आगे बढ़ें। धैर्य और समझदारी से लिए गए फैसले आपको बेहतर आर्थिक परिणाम दिला सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

Viral Post: ‘दिन में सॉफ्टवेयर डेवलपर, रात में Uber चलाता है युवक’ सोशल मीडिया पर वायरल हुए पोस्ट

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक टेक प्रोफेशनल की पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट में टेक प्रोफेशनल ने उबर बाइक राइडर से हुई बातचीत का एक्सपीरिएंस शेयर किया। बातचीत के दौरान पता चला की वह दिन में सॉफ्टवेयर डेवलपर की नौकरी करता है और रात में अतिरिक्त कमाई के लिए राइडिंग करता है। अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया कि अच्छी पढ़ाई और तकनीकी कौशल होने के बावजूद कई युवा नौकरीपेशा लोग आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। उनकी इस बात से कई लोगों ने सहमति भी जताई। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

पोस्ट हुआ वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आदित्य ने पोस्ट किया। अपने वायरल पोस्ट में आदित्य ने एक उबर बाइक राइडर से हुई मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान राइडर उनकी ही उम्र का लगा और काफी आत्मविश्वास से बात कर रहा था। पहली नजर में उसे देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि वह केवल गिग वर्क या बाइक राइडिंग के जरिए अपनी आजीविका चला रहा है। आदित्य ने बातचीत के दौरान जब उस युवक से उसके काम के बारे में पूछा, तो जवाब सुनकर वह चौंक गए। राइडर ने बताया कि वह एक कंपनी में फुल-स्टैक डेवलपर के रूप में नौकरी करता है।

वीकेंड पर चलाते हैं उबर बाइक

इसके बाद आदित्य ने उससे पूछा कि नौकरी के बाद भी वह बाइक राइड क्यों चला रहा है। इस पर युवक ने बताया कि अतिरिक्त कमाई के लिए वह ऑफिस के बाद कुछ घंटे राइडिंग भी करता है। आदित्य के मुताबिक, उस युवक ने बताया कि सॉफ्टवेयर डेवलपर की नौकरी से उसे हर महीने करीब 25 हजार रुपये वेतन मिलता है। लेकिन परिवार की फाइनेंशियल स्टेबिलिटी, एजुकेशन लोन की किस्त और अपने रोजमर्रा के खर्च पूरे करने के बाद उसके पास ज्यादा पैसे नहीं बचते। इसी वजह से वह अपनी आय बढ़ाने के लिए रात के समय और वीकेंड में उबर बाइक चलाकर अतिरिक्त कमाई करता है।

एक्ट्रा काम करना पड़ता है

इस बातचीत का जिक्र करते हुए आदित्य ने लिखा कि एक समय था जब इंजीनियरिंग की नौकरी को अच्छी कमाई और सुरक्षित भविष्य की गारंटी माना जाता था। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। उनका कहना है कि आज कई कुशल इंजीनियर भी अपनी आमदनी बढ़ाने और परिवार का खर्च चलाने के लिए नौकरी के साथ अतिरिक्त काम करने को मजबूर हैं। यह मुलाकात उनके लिए आज के युवाओं की आर्थिक चुनौतियों की एक सच्ची तस्वीर बनकर सामने आई।

लोगों ने किया कमेंट

आदित्य की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। एक यूजर ने लिखा कि, “ये मामला बताता है कि आज के समय में सिर्फ अच्छी डिग्री या प्रोफेशनल नौकरी होने से आर्थिक सुरक्षा की गारंटी नहीं मिलती।”वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि, “यह कोई असामान्य बात नहीं है। उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात भी कई ऐसे डिलीवरी पार्टनर्स और कैब या बाइक राइडर्स से हुई है, जो अपनी नियमित नौकरी पूरी करने के बाद अतिरिक्त कमाई के लिए यह काम करते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों की मेहनत, लगन और अपनी आर्थिक जिम्मेदारियां निभाने के जज्बे की सराहना की।”

Gold Silver Price Today: सोना ₹1500 सस्ता हुआ, ₹2000 गिरा चांदी का भाव; जानिए लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को दिल्ली में बड़ी गिरावट देखने को मिली। 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹1,500 टूटकर ₹1.47 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गया। शुक्रवार को इसका भाव ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम था।

वहीं, चांदी ₹2,000 गिरकर ₹2.35 लाख प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव ₹2.37 लाख प्रति किलो था।

सोना-चांदी क्यों हुए सस्ते?

बाजार के जानकारों का कहना है कि पश्चिम एशिया (West Asia) में बढ़ते तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। इससे महंगाई बढ़ने की चिंता फिर गहरा गई है। साथ ही अमेरिकी डॉलर भी मजबूत हुआ है। इन दोनों वजहों का दबाव सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ा।

HDFC Securities के सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से ग्लोबल एनर्जी सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है। इससे कच्चे तेल की कीमतें ऊपर गई हैं, जिसका असर कीमती धातुओं पर भी देखने को मिला।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी रही। स्पॉट गोल्ड 1.3% गिरकर 4,067.94 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, स्पॉट सिल्वर 2.32% टूटकर 58.47 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

Mirae Asset Sharekhan के कमोडिटी प्रमुख प्रवीण सिंह का कहना है कि तेल की कीमतों में उछाल से महंगाई बढ़ने की आशंका है। इससे उम्मीद बढ़ी है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक Federal Reserve ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनाए रख सकता है। यही वजह है कि सोने पर दबाव बना हुआ है।

अब किस पर रहेगी बाजार की नजर?

अब निवेशकों की नजर मंगलवार को आने वाले अमेरिका के CPI (Consumer Price Index) आंकड़ों पर रहेगी। इससे यह संकेत मिल सकता है कि फेडरल रिजर्व आगे ब्याज दरों को लेकर क्या कदम उठा सकता है।

LKP Securities के रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी के मुताबिक, अगर अमेरिका में महंगाई उम्मीद से ज्यादा रहती है, तो डॉलर और मजबूत हो सकता है। इससे सोने पर दबाव बना रह सकता है। वहीं, अगर महंगाई के आंकड़े नरम आते हैं, तो सोने की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है।

HCLTech Q1 Results: आईटी कंपनी का मुनाफा 20% बढ़ा, गाइडेंस बरकरार; डिविडेंड का ऐलान

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Sensex में इंट्रा-डे के निचले स्तर से 900 प्वाइंट्स की रिकवरी, 4 वजहों से Nifty फिर 24250 के पार

Share Market Sharp Recovery: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य हमले शुरू होने और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अनिश्चितता ने शुरुआती कारोबार में आज मार्केट में हाहाकार मचा दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 700 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया था तो निफ्टी 24000 के लेवल तक आ गया था। हालांकि फिर मार्केट ने जोरदार वापसी की और निचले स्तर से सेंसेक्स 900 प्वाइंट्स से अधिक रिकवर हुआ और निफ्टी भी उछलकर 24250 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में अच्छी रौनक दिखी और आधे फीसदी से अधिक गिरावट से उबरते हुए निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 लगभग फ्लैट हो गए।

फिलहाल 12:55 PM पर सेंसेक्स 141.17 प्वाइंट्स यानी 0.18% की बढ़त के साथ 77.710.56 और निफ्टी 23.80 प्वाइंट्स यानी 0.10% के उछाल के साथ 24,230.70 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 711.96 प्वाइंट्स टूटकर 76,857.43 तक आया था जिससे यह 931.86 प्वाइंट्स रिकवर होकर 77,789.29 तक पहुंच गया तो निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 206.70 प्वाइंट्स गिरकर 24,000.20 तक आया था जिससे 259.60 प्वाइंट्स रिकवर होकर यह 24,259.80 तक पहुंच गया।

Share Market Recovery: ये है वजह

वैल्यू बाइंग

शुरुआती गिरावट का फायदा उठाते हुए निवेशकों ने निचले स्तर पर खरीदारी शुरू की तो मार्केट मे तेजी से रिकवरी की। जियोजीत इंवेस्टमेंट्स के चीफ इंवेस्टमेंट स्ट्रैटेजी वीके विजयकुमार का कहना है कि पश्चिमी एशिया में चल रहा संकट न्यू नॉर्मल बन चुका है लेकिन ऑयस मार्केट में जैसी स्थिति मार्च में थी, वैसा हाहाकार अभी नहीं है। वीके विजयकुमार का मानना है कि जब तक एक बैरल ब्रेंट क्रूड की कीमत $90 के नीचे है, मार्केट पर अधिक असर पड़ने की आशंका नहीं है।

विदेशी निवेशकों की खरीदारी

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार को ₹2,603.72 करोड़ के शेयरों की नेट खरीदारी की। इस महीने 10 जुलाई तक विदेशी निवेशकों ने सेकंडरी मार्केट में ₹5,155 करोड़ की नेट खरीदारी की। प्राइमरी मार्केट और अन्य में ₹10,001 करोड़ की खरीदारी को मिलाकर जुलाई में इस महीने अब तक विदेशी निवेशकों ने भारतीय मार्केट में ₹15,156 करोड़ का निवेश किया। जियोजीत इंवेस्टमेंट्स के चीफ इंवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ वीके विजयकुमार का कहना है कि विदेशी निवेशकों की खरीदारी मार्केट के लिए पॉजिटिव है। उनका कहना है कि भारत के बेहतर होते मैक्रो-इकनॉमिक हालात और रुपये में स्थिरता ने विदेशी निवेशकों के मूड को बदला है चिप ट्रेड में कमजोरी और दक्षिण कोरिया जैसे बाजारों में विदेशी निवेशकों की भी भारत में उनका निवेश बढ़ा है।

आईटी स्टॉक्स में रौनक

शुरुआती कारोबार में जब मार्केट में कोहराम मचा हुआ था तो भी आईटी सेक्टर में शानदार रौनक थी। टीसीएस के उम्मीद से बेहतर कारोबारी नतीजे ने आईटी सेक्टर में रौनक बिखेर दी। निफ्टी आईटी आधे फीसदी से अधिक उछल पड़ा और इसके 10 में से 8 स्टॉक्स मजबूत हुए हैं। देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी टीसीएस के शेयर करीब 3% उछल पड़े।

अहम टेक्निकल सपोर्ट लेवल

निफ्टी ने 24000 के लेवल पर जाने के बाद वहां से फटाक से वापसी की। निफ्टी के लिए यह अहम टेक्निकल सपोर्ट जोन है। एक्सिस डायरेक्ट के रिसर्च हेड राजेश पालवीय (Rajesh Palviya) के मुताबिक निफ्टी के लिए 24000 तात्कालिक सपोर्ट लेवल है जो अगर टूटा तो यह 23,800 तक फिसल हो सकता है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।