WhatsApp पर फोटो-वीडियो को अपने आप डाउनलोड होने से कैसे रोकें? जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

WhatsApp यूजर्स को कई ऐसे फीचर्स देता है, जो रोजाना के इस्तेमाल को आसान बनाते हैं। लेकिन अगर इन फीचर्स का सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए, तो ये परेशानी भी बढ़ा सकते हैं। ऐसा ही एक फीचर ऑटो-डाउनलोड है। दरअसल, WhatsApp में फोटो, वीडियो, ऑडियो और डॉक्यूमेंट अपने आप डाउनलोड होने का ऑप्शन मिलता है। अगर आप कई WhatsApp ग्रुप में जुड़े हैं या रोजाना अलग-अलग चैट के जरिए आपको कई फाइलें मिलती हैं, तो ये फाइलें बिना आपकी जानकारी के फोन में ऑटोमैटिक रूप से डाउनलोड होती रहती हैं। इससे फोन की स्टोरेज जल्दी भर सकती है। ऐसे में आप इस समस्या बाहर निकलने के लिए WhatsApp पर ऑटो-डाउनलोड को बंद कर सकते हैं। चलिए स्टेप-बाय-स्टेप समझते हैं कि आप इस फीचर का यूज कैसे कर सकते हैं।

सभी चैट और ग्रुप से WhatsApp पर फोटो और वीडियो का ऑटो-डाउनलोड कैसे बंद करें:

  1. सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp खोलें।
  2. अब स्क्रीन के नीचे दाईं तरफ दिखाई दे रही अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
  3. इसके बाद WhatsApp की Settings में जाएं।
  4. यहां Storage and data वाले ऑप्शन पर टैप करें।
  5. अब स्क्रीन को नीचे की तरफ स्क्रॉल करें।
  6. यहां आपको Media auto-download का ऑप्शन दिखाई देगा। इसमें आप अलग-अलग तरह की फाइलों का ऑटो-डाउनलोड बंद कर सकते हैं।
  7. अगर आप WhatsApp पर आने वाली फोटो अपने आप डाउनलोड होने से रोकना चाहते हैं, तो Photos पर टैप करें।
  8. फोटो का ऑटो-डाउनलोड पूरी तरह बंद करने के लिए Never ऑप्शन चुनें।
  9. अगर आप चाहते हैं कि फोटो सिर्फ Wi-Fi से कनेक्ट होने पर डाउनलोड हों, तो Wi-Fi ऑप्शन चुन सकते हैं।
  10. इसी तरह आप अपनी जरूरत के हिसाब से Audio, Videos और Documents का ऑटो-डाउनलोड भी बंद कर सकते हैं।
  11. अगर आप ऑटो-डाउनलोड की सेटिंग को दोबारा पहले जैसा करना चाहते हैं, तो स्क्रीन के नीचे दिए गए Reset auto-download settings ऑप्शन पर टैप करें।

किसी खास चैट या ग्रुप से WhatsApp पर फोटो अपने आप सेव होने से कैसे रोकें:

  1. सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp खोलें।
  2. अब उस ग्रुप या पर्सनल चैट को खोलें, जिसकी फोटो आप फोन में अपने आप सेव नहीं करना चाहते हैं।
  3. इसके बाद ऊपर दिए गए कॉन्टैक्ट या ग्रुप के नाम पर टैप करें।
  4. अब नीचे स्क्रॉल करें और Save to Photos ऑप्शन खोजें।
  5. यहां Save to Photos पर टैप करें और Default (Off) या Never ऑप्शन चुनें।

इसके बाद उस खास चैट या ग्रुप से आने वाली फोटो आपके फोन की Photos/Gallery में अपने आप सेव नहीं होंगी।

यह भी पढ़ें: Flipkart दे रहा iPhone 17 पर ₹44,000 से ज्यादा का फायदा! जानें ऑफर और कीमत

Flipkart दे रहा iPhone 17 पर ₹44,000 से ज्यादा का फायदा! जानें ऑफर और कीमत

अगर आप iPhone 17 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Flipkart पर आप जा कर कई बेहतरीन ऑफर्स के साथ इस हैंडसेट को खरीद सकते हैं। बता दें कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर iPhone 17 का 256GB वाला White कलर मॉडल ₹99,900 में लिस्टेड है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर, SuperCoin बेनिफिट और Flipkart Axis Bank कार्ड ऑफर का फायदा लेने के बाद इसकी प्रभावी कीमत ₹55,283 रह जाती है।

फिलहाल, यह डील 256GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए है, जबकि 512GB वाला मॉडल अभी प्रोडक्ट पेज पर ‘आउट ऑफ स्टॉक’ (स्टॉक में नहीं) दिखा रहा है।

iPhone 17 Flipkart डील: कीमत और ऑफर

Flipkart पर iPhone 17 के 256GB वेरिएंट की कीमत Rs 99,900 लिस्टेड है। खरीदार प्रोडक्ट पेज पर दिखाए गए ऑफर का इस्तेमाल करके इसकी असल कीमत कम कर सकते हैं।

ऑफरडिस्काउंट/बेनिफिट
लिस्टेड कीमत₹99,900
iPhone 15 पर एक्सचेंज ऑफर₹41,700 तक की छूट
SuperCoin बेनिफिट₹7 की छूट
Flipkart Axis Bank ऑफर₹2,910 की छूट
दिखाई गई प्रभावी कीमत₹55,283

बता दें कि इस डील में सबसे बड़ा डिस्काउंट एक्सचेंज ऑफर के जरिए मिल रहा है। Flipkart पर Apple iPhone 15 को एक्सचेंज करने पर ₹41,700 तक का बेनिफिट दिखाया जा रहा है। हालांकि, एक्सचेंज में मिलने वाली असली कीमत आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी।

इसके अलावा, Flipkart पर ₹7 का SuperCoin बेनिफिट और Flipkart Axis Bank कार्ड से ₹2,910 का डिस्काउंट भी मिल रहा है। इन सभी ऑफर्स को मिलाने पर Flipkart के प्रोडक्ट पेज पर iPhone 17 की प्रभावी कीमत ₹55,283 दिखाई जा रही है।

iPhone 17 256GB: अन्य जानकारी

Flipkart के प्रोडक्ट पेज पर फिलहाल White कलर सेलेक्ट किया गया है। हालांकि, फोन के दूसरे कलर ऑप्शन भी लिस्टेड हैं। Flipkart पर iPhone 17 को 4.6 स्टार की रेटिंग मिली है, जो 27,187 रेटिंग के आधार पर है।

खरीदार इस फोन को EMI पर भी खरीद सकते हैं। प्रोडक्ट पेज के मुताबिक, 3 महीने के लिए EMI ₹19,917 प्रति महीने से शुरू होती है। इसके अलावा, पेज पर ₹299 की Protect Promise फीस भी दिखाई गई है।

हालांकि, ₹55,283 की प्रभावी कीमत कुछ शर्तों पर निर्भर करती है। खास तौर पर अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू और लागू होने वाले पेमेंट फायदों पर। इसलिए फोन खरीदने से पहले चेकआउट पर फाइनल कीमत जरूर चेक कर लें।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S27 Ultra के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 200MP कैमरा के साथ मिल सकती है 7000mAh बैटरी, जानें कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

iphone 18

Apple के नए iPhone 18 Pro और  iPhone 18 Pro Max की पहली सेल शुरू होते ही देशभर में इन स्मार्टफोन्स को लेकर जबरदस्त दीवानगी देखने को मिली। दिल्ली मुंबई बेंगलुरु और हैदराबाद समेत कई बड़े शहरों में लोग रात से ही Apple Store के बाहर कतार में खड़े नजर आए। सुबह होते होते कई स्टोर्स के बाहर ग्राहकों की संख्या और बढ़ गई। इनमें ऐसे लोग भी शामिल रहे जिन्होंने पहले से प्री बुकिंग कर रखी थी जबकि कई ग्राहक बिना बुकिंग के ही फोन खरीदने की उम्मीद में स्टोर पहुंच गए।

Apple का नया iPhone 18 Pro भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है। फोन में नया A20 Pro चिप, बेहतर थर्मल सिस्टम, 48MP Fusion Main कैमरा, Variable Aperture और लंबी बैटरी लाइफ जैसे अपग्रेड दिए गए हैं।

 

लेकिन अगर आपके पास पहले से कोई iPhone है तो बड़ा सवाल यह है कि क्या iPhone 18 Pro के लिए पुराना फोन बदलना समझदारी होगी? इसका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि आप अभी iPhone 17 Pro, iPhone 16 Pro, iPhone 15 Pro या किसी नॉन-प्रो iPhone का इस्तेमाल कर रहे हैं।

ALSO READ: नहीं गिरेगा ये Electric 3-Wheeler, 100 KM रेंज वाला BeiGo X4 अक्टूबर में होगा लॉन्च, जानिए क्या रहेगी कीमत

iPhone 17 Pro से iPhone 18 Pro: अपग्रेड छोटा, लेकिन कैमरा-बैटरी में बदलाव

 

अगर आपके पास iPhone 17 Pro है, तो iPhone 18 Pro पर जाने का अंतर बाकी विकल्पों की तुलना में कम महसूस होगा। नए iPhone में A20 Pro चिप दिया गया है, जो लंबे समय तक लगातार परफॉर्मेंस देने के लिए बेहतर बनाया गया है। Apple के अनुसार, नया Vapor Chamber थर्मल सिस्टम पिछली पीढ़ी की तुलना में लगातार परफॉर्मेंस को 40 फीसदी तक बेहतर कर सकता है।

 

कैमरा में बदलाव ज्यादा महत्वपूर्ण है। 48MP Fusion Main कैमरे में अब Variable Aperture दिया गया है। इससे फोटो और वीडियो में डेप्थ ऑफ फील्ड पर ज्यादा नियंत्रण मिलता है और कम रोशनी में कैमरा परफॉर्मेंस बेहतर हो सकती है।

 

बैटरी भी अपग्रेड का एक प्रमुख कारण है। Apple का दावा है कि iPhone 18 Pro Max, iPhone 17 Pro Max की तुलना में 6 घंटे तक ज्यादा वीडियो प्लेबैक दे सकता है। किसके लिए अपग्रेड जरूरी नहीं: अगर आपका iPhone 17 Pro कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में आपकी जरूरत पूरी कर रहा है, तो तुरंत अपग्रेड करने का दबाव कम है।

ALSO READ: Simple Wave Electric Scooter की लॉन्च डेट, डिजाइन, रेंज और कीमत का खुलासा, Bajaj Chetak C25 और TVS Orbiter से मुकाबला

iPhone 16 Pro से iPhone 18 Pro: ज्यादा बड़ा बदलाव

 

iPhone 16 Pro से iPhone 18 Pro पर जाने पर बदलाव ज्यादा दिखाई देते हैं। यहां प्रोसेसर की दो पीढ़ियों का अंतर है। iPhone 18 Pro में A20 Pro, नया थर्मल आर्किटेक्चर और Variable Aperture वाला 48MP Fusion Main कैमरा मिलता है। इसके अलावा नए Apple Intelligence फीचर्स भी मिलते हैं, जिनमें Siri AI से जुड़ी क्षमताएं शामिल हैं।

Apple के मुताबिक कुछ AI सुविधाएं अंग्रेजी भाषा में रोलआउट की जा रही हैं। जो यूजर्स फोन को कई साल तक इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए नया हार्डवेयर भविष्य में ज्यादा demanding AI और कैमरा वर्कलोड संभालने में मदद कर सकता है।

 

iPhone 15 Pro से iPhone 18 Pro: बड़ा जनरेशन गैप

 

अगर आप iPhone 15 Pro इस्तेमाल कर रहे हैं तो iPhone 18 Pro में बदलाव काफी ज्यादा नजर आएंगे। यहां A17 Pro से A20 Pro पर जाने के साथ कैमरा सिस्टम में भी महत्वपूर्ण बदलाव मिलते हैं। नए मॉडल में 48MP Fusion Main कैमरा और Variable Aperture के साथ नई computational photography क्षमताएं दी गई हैं।

 

दो से तीन साल पुराने फोन में बैटरी हेल्थ भी एक महत्वपूर्ण फैक्टर हो सकता है। इसके अलावा iPhone 18 Pro में नए Apple Intelligence से जुड़े हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर फीचर्स मिलते हैं। हालांकि AI फीचर्स की उपलब्धता भाषा और क्षेत्र के हिसाब से अलग हो सकती है।

 

नॉन-प्रो iPhone से iPhone 18 Pro: सबसे बड़ा बदलाव

 

अगर आपके पास कोई पुराना या सामान्य Non-Pro iPhone है, तो iPhone 18 Pro पर अपग्रेड करने से अंतर ज्यादा बड़ा हो सकता है। Pro मॉडल में Apple का ज्यादा एडवांस कैमरा सिस्टम, ProMotion डिस्प्ले, Always-On Display, Camera Control और ज्यादा शक्तिशाली प्रोसेसिंग मिलती है। iPhone 18 Pro की एक और खासियत इसकी स्टोरेज है। फोन 256GB स्टोरेज से शुरू होता है और 512GB, 1TB तथा 2TB विकल्पों में भी उपलब्ध है।

तो आपके लिए iPhone 18 Pro खरीदना कब सही रहेगा?

 

iPhone 17 Pro यूजर : मुख्य रूप से बेहतर कैमरा, बैटरी और लगातार परफॉर्मेंस की जरूरत होने पर अपग्रेड पर विचार कर सकते हैं।

 

iPhone 16 Pro यूजर : A20 Pro चिप, नया कैमरा, थर्मल सिस्टम और नए AI फीचर्स की वजह से अपग्रेड का अंतर ज्यादा दिखाई देगा।

 

iPhone 15 Pro यूजर : नए प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और AI क्षमताओं के कारण तीन पीढ़ियों के बीच का अंतर काफी महत्वपूर्ण है।

 

Non-Pro iPhone यूजर : कैमरा, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में Pro मॉडल पर जाने से बड़ा बदलाव महसूस हो सकता है।

 

iPhone 18 Pro की भारत में कीमत और ऑफर

 

भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है। Apple पात्र खरीद पर 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक और 6 महीने तक No Cost EMI का विकल्प भी दे रहा है।

 

खरीदने से पहले यह हिसाब जरूर करें

अगर आपका मौजूदा iPhone अभी अच्छी बैटरी, कैमरा और परफॉर्मेंस दे रहा है, तो केवल नया मॉडल आने की वजह से अपग्रेड करना जरूरी नहीं है। वहीं, अगर फोन दो-तीन साल पुराना है, बैटरी कमजोर हो चुकी है या आपको बेहतर कैमरा, AI फीचर्स और ज्यादा स्टोरेज की जरूरत है, तो iPhone 18 Pro का अपग्रेड ज्यादा प्रासंगिक हो सकता है।

iPhone 18 Pro खरीदने उमड़ी भीड़, किसी ने बेचा सोना तो कोई पहुंचा पंजाब से नोएडा!

iPhone 18 Pro खरीदने के लिए लगी लंबी लाइन, पत्नी या मंगेतर को गिफ्ट देने के लिए लोग खड़े है Store के बाहर दिख रहा है जबरदस्त क्रेज, बेच रहे है सोना ले रहे है लोन पर भूल नहीं रहे iPhone खरीदना।

नए फोन के लिए कई खरीदार Apple Store खुलने से पहले ही पहुंच रहे है। iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही इसे खरीदने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है। कई खरीदार सुबह होते-होते स्टोर के बाहर लंबी लाइन लग गई। नोएडा के DLF मॉल ऑफ इंडिया Apple Store पर भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां नए फोन के इंतजार में लोग सुबह से खड़े नजर आए। इस भीड़ में कुछ लोग अपने लिए तो कुछ अपने खास लोगों को गिफ्ट देने के लिए फोन खरीदने पहुंचे थे।

गिफ्ट देने के लिए बेच दिया सोना

दिल्ली से आया एक व्यक्ति अपनी पत्नी को iPhone 18 Pro तोहफे में देने के लिए नोएडा के Apple Store पहुंचा था। उसने बताया कि उसकी पत्नी ने पहले कभी iPhone इस्तेमाल नहीं किया है, लेकिन वह उसे नया फोन देकर अपग्रेड करना चाहता है। उसकी पत्नी को खास तौर पर बरगंडी रंग का फोन पसंद था। जब उससे पूछा गया कि उसने इतना महंगा फोन अभी खरीदने का फैसला क्यों किया, तो उसने कहा कि इस समय उसके पास पैसे हैं, इसलिए वह यह खरीदारी कर रहा है। उसने यह भी बताया कि फोन के लिए पैसे जुटाने के लिए उसने अपना सोना बेच दिया।

शादी से पहले मंगेतर के लिए खास सरप्राइज

iPhone 18 Pro खरीदने के लिए एक और खरीदार पंजाब से नोएडा आया था। गुरदिता सिंह अपने दोस्त के साथ सुबह करीब 6 बजे ही Apple Store के बाहर पहुंच गए थे। उनके दोस्त ने बताया कि सिंह की जल्द शादी होने वाली है और वह अपनी मंगेतर को iPhone 18 Pro गिफ्ट में देना चाहते हैं। खास बात यह है कि वह अपने लिए भी iPhone 18 Pro Max खरीदने वाले थे। दोनों फोन की कुल कीमत 3.5 लाख रुपये से ज्यादा बताई गई। खरीदारी के बाद उनका पंजाब लौटने का प्लान था और इसके लिए उनकी सुबह 11 बजे की ट्रेन भी थी।

कीमत की परवाह नहीं, फोन का अलग क्रेज

स्टोर के बाहर एक कपल भी दो iPhone 18 Pro खरीदने का इंतजार कर रहा था। महिला ने कहा कि फोन की कीमत बढ़ने के बावजूद जिन लोगों को iPhone चाहिए, वे इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने को तैयार हैं। इस कपल की iPhone Duo खरीदने की भी योजना थी, लेकिन वे इसे नोएडा से खरीदने के बजाय हांगकांग से मंगवाने की तैयारी में थे। उनका एक दोस्त हांगकांग में रहता है, जो अक्टूबर में भारत लौटने वाला था और उसके जरिए फोन लाने की उम्मीद थी। हरियाणा से आए एक अन्य खरीदार विशाल ने भी कहा कि बढ़ी हुई कीमत उनके लिए परेशानी की बात नहीं है और वे इसे मैनेज कर लेंगे।

लॉन्च डे पर छुट्टी लेकर पहुंचे खरीदार

Apple Store के बाहर लगी लाइन में सिर्फ बिजनेस करने वाले लोग ही नहीं, बल्कि स्टूडेंट और ऑफिस में काम करने वाले लोग भी शामिल थे। कुछ खरीदार ऐसे भी थे, जिन्होंने नए iPhone की बिक्री के पहले दिन स्टोर पहुंचने के लिए काम से छुट्टी तक ली। लेकिन लाइन में खड़े सभी लोगों को फोन खरीदने का मौका नहीं मिला। जिन कस्टमर ने पहले से प्री-ऑर्डर नहीं किया था, उन्हें उस दिन डिवाइस खरीदने की परमिशन नहीं दी गई।

नए iPhone को लेकर लोगों की पसंद और उसे पाने का उत्साह हर बार अलग देखने को मिलता है। इस बार भी लॉन्च के साथ खरीदारों के बीच काफी उत्सुकता नजर आई। हालांकि, महंगे फोन की खरीदारी से पहले बजट और अपनी जरूरत को ध्यान में रखना भी जरूरी है।

Apple Store की लाइन छोड़िए! अब इन प्लेटफॉर्म से घर बैठे मंगाए iPhone 18 Pro, वो भी खास ऑफर के साथ

iPhone 18 Pro खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि भारत में इस नए iPhone की बिक्री शुरू हो चुकी है और Apple Store पर सुबह से ही खरीदारों की भारी भीड़ लगी हुई है। लेकिन अगर आप लाइन में लगने के मूड में नहीं हैं और आप चाहते हैं कि घर बैठे iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पहुंच जाए, तो Blinkit और Zepto के जरिए ये मुमकिन हो सकता है। खास बात यह है कि इन प्लेटफॉर्म पर चारों कलर के साथ बैंक डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिल रहा है।

iPhone 18 Pro के लिए Blinkit और Zepto के ऑफर देखें

जब आप iPhone 18 Pro को डिस्काउंट ऑफर के साथ सीधे अपने घर पर मंगवा सकते हैं, तो बाहर जाकर लाइन में क्यों लगना? Blinkit पर iPhone 18 Pro और 18 Pro Max के लिए चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI के विकल्प मिल रहे हैं, जिससे आपको नए iPhone पर बेहतर डील मिल सकती है।

Blinkit पर iPhone 18 Pro की डिलीवरी लॉन्च के दिन दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, चेन्नई, जयपुर और लखनऊ में उपलब्ध होगी।

वहीं, Zepto सभी वेरिएंट्स में iPhone 18 Pro और 18 Pro Max पर ₹7,000 तक का डिस्काउंट दे रहा है। Zepto के पास दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई में iPhone 18 Pro का स्टॉक उपलब्ध है।

भारत में iPhone 18 Pro और 18 Pro Max की कीमतें, कलर और वेरिएंट

भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 है, जबकि 18 Pro Max के बेस 256GB वेरिएंट की कीमत ₹1,79,900 है। इस साल आपको नई iPhone 18 Pro सीरीज blue, black, burgundy और silver कलर ऑप्शन में मिलेगी।

इसके अलावा, Apple ने खरीदारों के लिए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max को 2TB तक की स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया है, जिनकी कीमत क्रमशः ₹3,14,900 और ₹3,29,900 होगी।

बता दें कि जहां एक तरफ iPhone 18 Pro मॉडल आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, वहीं iPhone Duo फोल्डेबल के लिए प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे और भारत में इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से होगी।

यह भी पढ़ें: Apple Store Viral Video: iPhone 18 की दीवानगी सिर चढ़ करने लगी डांस! दिल्ली में साकेत के बाहर और मुंबई ऐपल स्टोर्स पर रात से लगी लंबी लाइन

LIVE: डूसू चुनाव के लिए वोटिंग जारी, 1.5 लाख छात्र करेंगे 20 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

LIVE: डूसू चुनाव के लिए वोटिंग जारी, 1.5 लाख छात्र करेंगे 20 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

DUSU election

Latest News Today Live Updates in Hindi : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए मतदान जारी। मतदान दोपहर 1 बजे तक चलेगा जबकि सांध्य कॉलेजों में मतदान दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक किया जाएगा। मतगणना के बाद परिणाम शनिवार दोपहर तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। पल पल की जानकारी…

 

एपल ने शुक्रवार से देश में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आधिकारिक बिक्री शुरू कर दी है। आईफोन के लेटेस्ट फोन की पहली सेल के लिए युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। दिल्ली और मुंबई में अपना पसंदीदा फोन पाने के लिए लोग रातभर कतारों में दिखाए दिए।

-दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए मतगणना जारी। डेढ़ लाख छात्र करेंगे 20 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला।

-DUSU चुनावों के कारण दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, अमृतसर ज़िले में ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले ASI हरजीत सिंह को सलाम। हम उनके अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखेंगे। पंजाब सरकार उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि और 1 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बीमा देने की घोषणा करती है।

दिल्ली-मुंबई में ऐपल स्टोर्स के बाहर लगी लंबी कतारें, जानिए क्या है भारत में iPhone 18 Pro के दाम?

दिल्ली-मुंबई में ऐपल स्टोर्स के बाहर लगी लंबी कतारें, जानिए क्या है भारत में iPhone 18 Pro के दाम?

apple store

iPhone 18 Pro Sale in India: एपल ने शुक्रवार से देश में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आधिकारिक बिक्री शुरू कर दी है। आईफोन के लेटेस्ट फोन की पहली सेल के लिए युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। दिल्ली और मुंबई में अपना पसंदीदा फोन पाने के लिए लोग रातभर कतारों में दिखाए दिए। ALSO READ: iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

 

मुंबई के Jio वर्ल्ड ड्राइव में स्थित एप्पल स्टोर के बाहर उत्साहित ग्राहकों की भारी भीड़ जमा हो गई है। दिल्ली में भी साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में एप्पल स्टोर के बाहर सुबह-सुबह लोगों की भीड़ जमा हो गई। बेंगलुरु स्थित आईफोन स्टोर पर भी लोगों का उत्साह चरम पर नजर आ रहा है।

 

बहुत से लोग प्री बुकिंग कराकर आए हैं, जिन्हें कंपनी की तरफ से एक टाइम स्लॉट भी प्रोवाइड कराया गया है। वहीं, कई लोग बिना बुकिंग के भी पहुंचे हैं और जल्द से जल्द नया आईफोन लेना चाहते हैं।

 

Apple ने 9 सितंबर के लॉन्च इवेंट में अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए। इसी इवेंट में कंपनी ने पहली बार फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में कदम रखते हुए iPhone Duo भी पेश किया है। ALSO READ: सोचा था iPhone 18 प्रो आएगा तो 17 सस्ता होगा, Apple ने उल्टा बढ़ा दी कीमत, बने Memes

 

भारत में iPhone 18 Pro कितने का है?

iPhone 18 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपए है। यह कीमत 256GB मॉडल के लिए है। वहीं 256GB स्टोरेज वाला iPhone 18 Pro Max 1,79,900 रुपए से शुरू होता है। 512GB मॉडल की बात करें तो iPhone 18 Pro की कीमत 1,89,900 रुपए हैं।

 

देश में Pro Max की कीमत 2,04,900 रुपए है। 1TB मॉडल के लिए Pro की कीमत 2,39,900 रुपए और Pro Max की कीमत 2,54,900 रुपए बताई गई है। 2TB स्टोरेज वाला iPhone 18 Pro 3,14,900 रुपए और iPhone 18 Pro Max 3,29,900 रुपए का है।

Apple का बड़ा प्लान लीक! 2027 तक आएंगे 16 नए प्रोडक्ट्स, Smart Glass और Camera AirPods भी शामिल

Apple ने पिछले हफ्ते अपना ‘Surprise and Shine’ इवेंट आयोजित किया था, जिसमें कंपनी ने iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo लॉन्च किया। नए iPhones के साथ-साथ, क्यूपर्टिनो-बेस्ड टेक कंपनी ने नई Apple Watches और AirPods भी पेश किए। अब, Bloomberg की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि कंपनी 2027 की पहली छमाही तक 16 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकती है।

आने वाले महीनों के लिए Apple का प्रोडक्ट रोडमैप

Bloomberg के मार्क गुरमन की एक रिपोर्ट के अनुसार, Apple 2026 के बचे हुए समय और 2027 की पहली छमाही में 16 नए हार्डवेयर प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इनमें एंट्री-लेवल iPhone, नए डिजाइन वाला MacBook Pro, लंबे समय से रुका हुआ स्मार्ट होम डिस्प्ले और स्मार्ट ग्लास के क्षेत्र में Apple की पहली बड़ी कोशिश शामिल हो सकती है। गुरमन का कहना है कि इस साल के आखिर में छह नए प्रोडक्ट आ सकते हैं, जिनमें नए टचस्क्रीन MacBook Pro मॉडल (संभवतः 14- और 16-इंच वर्शन) और M6 चिप वाला अपडेटेड 14-इंच MacBook Pro (नॉन-टचस्क्रीन मॉडल) शामिल हैं।

इसके अलावा, नए रंगों और M6 प्रोसेसर के साथ एक नया iMac भी लॉन्च किया जा सकता है। आखिर में, अपग्रेडेड OLED डिस्प्ले वाला iPad Mini भी पेश किया जा सकता है। उम्मीद है कि यह आने वाला कॉम्पैक्ट टैबलेट OLED iPad Air मॉडल की अगली लहर की शुरुआत करेगा। Apple ने इस साल अपने आम तौर पर अपनाए जाने वाले पैटर्न को भी बदला है और पिछले हफ्ते पूरी iPhone लाइनअप लॉन्च नहीं की। खबरों के मुताबिक, तीन iPhone मॉडल – iPhone 18, iPhone Air 2 और iPhone 18e – को जानबूझकर 2027 के वसंत (spring) में लॉन्च करने के लिए रोक कर रखा गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2027 के आखिर में कुछ और नए प्रोडक्ट्स भी आएंगे: जैसे तेज M7 चिप्स वाले एंट्री-लेवल और टच-स्क्रीन मैकबुक के अपडेटेड वर्जन। उम्मीद है कि इसी दौरान Apple अपने पहले स्मार्ट ग्लास और इन-बिल्ट कैमरों वाले AirPods भी लॉन्च करेगा। इसके अलावा, 2027 के आखिर में होम सिक्योरिटी सिस्टम, नए डिजाइन वाली Apple Watch और iPhone की 20वीं एनिवर्सरी वाली सीरीज भी लॉन्च हो सकती है।

यह भी पढ़ें: OnePlus N6 Lite की लॉन्च डेट कन्फर्म! 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा फोन, जानें कीमत

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक मुफ्त Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत, जानें कौन उठा सकता है फायदा

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक मुफ्त Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत, जानें कौन उठा सकता है फायदा

जियो यूजर्स अब बिना अतिरिक्त पैसे दिए Canva के प्रीमियम डिजाइन टूल्स इस्तेमाल कर सकेंगे। जियो और Canva ने साझेदारी की है, जिसके तहत पात्र ग्राहकों को 12 महीने तक Canva Pro या Canva Pro Lite मुफ्त मिलेगा। कंपनी के मुताबिक इस ऑफर की कीमत ₹4,000 तक है और इसे 16 सितंबर से MyJio ऐप के जरिए एक्टिव किया जा सकेगा।

ALSO READ: 5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

किस ग्राहक को कौन-सा Canva मिलेगा, यह उसके जियो रिचार्ज प्लान पर निर्भर करेगा। ₹399 के प्लान पर Canva Pro मिलेगा, जबकि ₹349 और ₹349 से ऊपर के पात्र 2GB प्रतिदिन डेटा वाले प्लान पर Canva Pro Lite दिया जाएगा। ऑफर के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क या छिपा हुआ चार्ज नहीं होगा।

इसका सीधा फायदा छात्रों, कंटेंट क्रिएटर्स, प्रोफेशनल्स और छोटे कारोबारियों को मिल सकता है। Canva की मदद से मोबाइल पर ही स्कूल प्रोजेक्ट, सोशल मीडिया पोस्ट, प्रेजेंटेशन, मार्केटिंग मटीरियल और फेस्टिवल ग्रीटिंग जैसे डिजाइन बनाए जा सकते हैं। हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में भी कंटेंट तैयार किया जा सकेगा।

ALSO READ: EV Scooter को लेकर बड़ी खबर, iQube Orbiter, Bajaj Chetak और Ather Energy क्यों मचा रहे हैं धमाल

Canva Pro Lite में लाखों प्रीमियम टेम्पलेट, फोटो, वीडियो और फॉन्ट के साथ बैकग्राउंड रिमूवर, Magic Resize और 50GB क्लाउड स्टोरेज जैसे फीचर मिलेंगे। वहीं Canva Pro में इसके अलावा Canva AI, Content Planner, ज्यादा AI लिमिट और 100GB क्लाउड स्टोरेज जैसे अतिरिक्त फीचर होंगे।

ALSO READ: iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रेसिडेंट किरण थॉमस ने कहा कि इस साझेदारी के जरिए जियो लाखों भारतीयों तक AI आधारित डिजाइन टूल्स मुफ्त पहुंचाना चाहता है, ताकि छात्र, क्रिएटर्स और छोटे कारोबारी अपनी पसंद की भाषा में सीख और काम कर सकें। ऑफर का लाभ लेने के लिए पात्र जियो यूजर को MyJio ऐप खोलकर Canva ऑफर पर टैप करना होगा। इसके बाद वह सीधे डिजाइन बनाना शुरू कर सकेगा।

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

iphone deffrace

Apple के Surprise and Shine इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा भले ही कंपनी के फोल्डेबल iPhone Duo की हो रही हो, लेकिन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भी कई बड़े अपग्रेड के साथ पेश किए गए हैं। खासतौर पर उन यूजर्स के लिए ये फोन महत्वपूर्ण हैं, जो पुराने iPhone से अपग्रेड करने की तैयारी कर रहे हैं। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में मुख्य अंतर स्क्रीन साइज और बैटरी क्षमता का है। वहीं, पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max से तुलना करें तो नया मॉडल कई मामलों में काफी मिलता-जुलता है। हालांकि, प्रोसेसर, कैमरा और स्टोरेज के मामले में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

ALSO READ: iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

A20 Pro चिपसेट से मिलेगा ज्यादा दम

 

iPhone 18 Pro में Apple ने नया A20 Pro चिपसेट दिया है, जबकि iPhone 17 Pro में A19 Pro चिपसेट मिलता है। नई चिप का फायदा बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी के रूप में मिलने की उम्मीद है।

 

अगर आप iPhone 17 Pro इस्तेमाल कर रहे हैं और फोन की स्पीड, गेमिंग या हैवी ऐप्स के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं, तो सिर्फ प्रोसेसर के लिए अपग्रेड करना हर यूजर के लिए जरूरी नहीं होगा। लेकिन पुराने iPhone मॉडल से सीधे iPhone 18 Pro पर आने वाले यूजर्स को प्रदर्शन में बड़ा अंतर महसूस हो सकता है।

 

कैमरे में भी बड़ा बदलाव

कैमरा iPhone 18 Pro के सबसे अहम अपग्रेड में से एक है। दोनों पीढ़ियों में 48MP सेंसर वाले रियर कैमरों का सेटअप मिलता है, लेकिन नए मॉडल में फ्रंट कैमरा रिजॉल्यूशन 18MP से बढ़कर 25MP बताया गया है।

 

इसका फायदा सेल्फी, वीडियो कॉल और कंटेंट क्रिएटर्स को मिल सकता है। Apple ने iPhone 18 Pro में कैमरा सिस्टम को और बेहतर बनाने पर जोर दिया है।

 

पहली बार छोटे Pro मॉडल में 2TB स्टोरेज

 

iPhone 18 Pro सीरीज में Apple ने स्टोरेज को लेकर बड़ा बदलाव किया है। पहली बार छोटे iPhone 18 Pro मॉडल में भी 2TB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है।

 

iPhone 18 Pro की कीमत

256GB: $1,199

512GB: $1,399

1TB: $1,599

2TB: $1,999

iPhone 18 Pro Max की कीमत

256GB: $1,299

512GB: $1,499

1TB: $1,899

2TB: $2,499

 

तुलना करें तो iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत $1,099 और iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत $1,199 थी। यानी नई पीढ़ी में कीमत करीब $100 बढ़ी है। Apple के मुताबिक, वैश्विक सप्लाई चेन और कंपोनेंट की कीमतों में बदलाव का असर नए मॉडल की कीमत पर पड़ा है।

 

डिजाइन में बड़ा बदलाव नहीं

 

iPhone 18 Pro का आकार iPhone 17 Pro जैसा ही है। दोनों फोन की लंबाई, चौड़ाई और मोटाई लगभग समान है। हालांकि, Apple ने इस बार नए कलर ऑप्शन देकर फोन को ज्यादा आकर्षक बनाने की कोशिश की है। iPhone 17 Pro सीरीज में Cosmic Orange और Deep Blue जैसे रंग थे। वहीं, iPhone 18 Pro सीरीज में Glacier यानी हल्का आइस-ब्लू और Burgundy यानी वाइन-रेड जैसे रंग दिए गए हैं। इसके अलावा Deep Black और Silver जैसे पारंपरिक रंग भी उपलब्ध हैं।

 

वजन में iPhone 17 Pro थोड़ा आगे

 

अगर आपका फोकस हल्के फोन पर है, तो iPhone 17 Pro अभी भी बेहतर विकल्प दिखाई देता है। iPhone 17 Pro का वजन करीब 7.27 औंस है, जबकि iPhone 18 Pro का वजन करीब 7.44 औंस बताया गया है। iPhone 18 Pro Max का वजन 8.78 औंस है, जबकि iPhone 17 Pro Max करीब 8.22 औंस का था। यानी नई पीढ़ी के Pro मॉडल थोड़े भारी हुए हैं।

 

IP68, USB-C और MagSafe जैसे फीचर्स दोनों में

 

iPhone 17 Pro और iPhone 18 Pro दोनों में IP68 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस मिलता है। इसके अलावा दोनों सीरीज में Action Button, Camera Control, MagSafe, वायरलेस चार्जिंग और USB-C पोर्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

 

इसलिए इन फीचर्स के आधार पर iPhone 17 Pro से iPhone 18 Pro पर जाने का कोई बहुत बड़ा कारण नहीं बनता।

 

डिस्प्ले में खास बदलाव नहीं

 

डिस्प्ले के मामले में भी iPhone 18 Pro सीरीज पिछले मॉडल के काफी करीब है। iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का Super Retina XDR LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है और iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच की स्क्रीन है। iPhone 18 Pro और Pro Max में भी यही स्क्रीन साइज दिया गया है। दोनों पीढ़ियों में Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन, 460ppi पिक्सल डेंसिटी, Always-On Display और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। पीक ब्राइटनेस भी करीब 3000 निट्स तक बताई गई है।

 

Dynamic Island भी iPhone 18 Pro सीरीज में मौजूद है और एक साथ तीन Live Activities को सपोर्ट करता है।

iphone deffrace table

iPhone 18 Pro खरीदें या iPhone 17 Pro?

 

अगर आपके पास पहले से iPhone 17 Pro है, तो iPhone 18 Pro में अपग्रेड करने का फैसला आपकी जरूरत पर निर्भर करेगा। A20 Pro चिप, बेहतर फ्रंट कैमरा और 2TB स्टोरेज जैसे फीचर्स नए मॉडल को आकर्षक बनाते हैं। लेकिन अगर आप iPhone 17 Pro को कम कीमत में खरीद सकते हैं, तो यह अभी भी एक मजबूत फ्लैगशिप विकल्प है। खासकर उन यूजर्स के लिए जिन्हें लेटेस्ट प्रोसेसर या ज्यादा स्टोरेज की जरूरत नहीं है। वहीं, अगर आप iPhone 15 Pro या उससे भी पुराने मॉडल से अपग्रेड कर रहे हैं, तो iPhone 18 Pro में जाना ज्यादा बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है।

 

सीधी बात

 

नया फोन खरीदना है और बजट की समस्या नहीं है : iPhone 18 Pro बेहतर विकल्प।

 

iPhone 17 Pro पहले से है : अपग्रेड करने से पहले नए फीचर्स की अपनी जरूरत देखें।

 

कम कीमत में Pro मॉडल चाहिए : डिस्काउंट मिलने पर iPhone 17 Pro ज्यादा वैल्यू दे सकता है।

 

ज्यादा स्टोरेज चाहिए : iPhone 18 Pro का नया 2TB विकल्प बड़ा फायदा है।