Mumbai Landslide: मुंबई के घाटकोपर में लैंडस्लाइड! चॉल पर गिरा मलबा, हादसे में 5 की मौत

Mumbai Ghatkopar Landslide: मुंबई के घाटकोपर इलाके में बुधवार तड़के भूस्खलन के कारण एक चॉल पर पहाड़ का हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में करीब 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। वहीं, इस घटना के बाद कई एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया है।

बता दें कि यह भूस्खलन सुबह करीब 3:48 बजे कुर्ला के चिराग नगर में राठौड़ मेडिकल के पास स्थित गौसिया चॉल में हुआ। बताया जा रहा है कि पहाड़ी का एक हिस्सा अचानक नीचे ढह गया, और इसका मलबा पास की चॉल के दो से तीन कमरों पर जा गिरा।

हालांकि, मलबे से दो लोगों को बाहर निकाला गया, जिनकी पहचान 28 वर्षीय साहिल अंसारी और 14 वर्षीय मोहम्मद समीर के रूप में हुई है। उन्हें राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शुरुआत में खबर थी कि मलबे में 3 से 4 लोग फंसे हो सकते हैं, लेकिन बाद में स्थानीय लोगों ने बताया कि 6 से 8 लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं।

वहीं, मुंबई फायर ब्रिगेड ने सुबह करीब 4:32 बजे इस घटना को लेवल-2 इमरजेंसी घोषित किया और तुरंत राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया। फिलहाल करीब 50 BMC कर्मचारी और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें मिलकर मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार, मलबे को हटाने और उसके नीचे फंसे लोगों को खोजने के लिए खास बचाव उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

DCP ने दी जानकारी

DCP गणेश शिंदे ने बताया कि अब तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं और बचाव अभियान अभी भी जारी है।

अधिकारी ने कहा, “बारिश के कारण घाटकोपर पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अशोकनगर इलाके में भूस्खलन हुआ है। अब तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं और बचाव अभियान चल रहा है।”

इस घटना में घायल हुए दो अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। इनकी पहचान 18 वर्षीय सोहेल अंसारी (सिर में चोट) और 14 वर्षीय मोहम्मद अंसारी (पीठ में चोट) के तौर पर हुई है।

राहत और बचाव कार्य जारी

DCP शिंदे ने कहा, “बचाव कार्य जारी है और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें व स्थानीय अधिकारी घटनास्थल पर लगातार कोशिशें कर रहे हैं। हालांकि अभी सही संख्या की पुष्टि नहीं की जा सकती, लेकिन आशंका है कि मलबे के नीचे अभी भी तीन से चार लोग फंसे हो सकते हैं।”

बता दें कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शवों को आगे की प्रक्रिया के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई और जांच आगे जारी रहेगी।

वहीं, मुंबई फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस और NDRF की टीमें घटनास्थल पर तैनात की गई हैं, जबकि BMC के वार्ड कर्मचारी और अन्य इमरजेंसी कर्मी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं।

BMC मेयर ने किया घटनास्थल का दौरा

BMC की मेयर रितु तावड़े और एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर (ईस्टर्न सबर्ब्स) अविनाश ढकने ने भी हालात का जायजा लेने के लिए घाटकोपर में प्रभावित जगह का दौरा किया।

यह भी पढ़ें: Ghaziabad-Sitapur Rail Project: पश्चिमी यूपी को बड़ी सौगात! गाजियाबाद से सीतापुर के बीच 403 KM की बिछेगी नई रेल लाइन, हापुड़ को भी होगा बड़ा फायदा

Stock in Fcous: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को BMC से ₹1918 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला, मुंबई में बनाएगी वाटर टनल

Stock in Fcous: शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप की कंपनी अफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) से 1,918 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी मुंबई में डिसैलिनेटेड यानी समुद्री पानी को साफ कर तैयार पेयजल की सप्लाई के लिए टनल बनाएगी। इस प्रोजेक्ट में डिजाइन, निर्माण, GST और ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस (O&M) भी शामिल है। कंपनी ने अभी इसकी समयसीमा नहीं बताई है।

मुंबई की पानी सप्लाई होगी मजबूत

यह टनल मनोरी के पंपिंग स्टेशन से चारकोप होते हुए कांदिवली के महावीर नगर तक बनाई जाएगी। डिसैलिनेशन प्लांट में समुद्र के पानी को पीने लायक बनाया जाएगा। इसके बाद इसी टनल के जरिए पानी शहर के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाया जाएगा। बढ़ती आबादी और पानी की बढ़ती जरूरत को देखते हुए इस प्रोजेक्ट को काफी अहम माना जा रहा है।

पहले भी BMC के साथ कर रही है काम

अफकॉन्स पहले से ही BMC के लिए 7.13 किलोमीटर लंबी कशेली-मुलुंड अंडरग्राउंड वाटर टनल बना रही है। इसके अलावा कंपनी नवी मुंबई, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी कई जल आपूर्ति परियोजनाओं पर काम कर रही है। पानी से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स अब कंपनी के कारोबार का अहम हिस्सा बनते जा रहे हैं।

148.67 करोड़ रुपये का आर्बिट्रेशन अवॉर्ड

हाल ही में अफकॉन्स को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) परियोजना से जुड़े टनल T74-R मामले में 148.67 करोड़ रुपये का आर्बिट्रेशन अवॉर्ड भी मिला है। नए ऑर्डर और इस फैसले से कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत होगी। साथ ही आने वाले वर्षों में रेवेन्यू को भी सहारा मिलने की उम्मीद है।

अफकॉन्स के शेयरों का हाल

अफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर गुरुवार को 0.55% की गिरावट के साथ 279.35 रुपये पर बंद हुए। पिछले 6 महीने में स्टॉक 15.86% गिरा है। वहीं, बीते 1 साल में यह 30.76% टूटा है। कंपनी का मार्केट कैप 10.27 हजार करोड़ रुपये है।

Bajaj Electricals Q1 Results: बजाज की कंपनी का मुनाफा 4700% उछला, रॉकेट बना स्टॉक

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी निवेश, लोन, टैक्स, बीमा या दूसरे वित्तीय फैसले लेने से पहले संबंधित एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें। मनीकंट्रोल किसी भी फाइनेंशियल प्रोडक्ट या सर्विस की सिफारिश नहीं करता।

Viral Post: ‘सर्जरी के लिए नहीं थे पैसे… फिर मालिक ने चुकाए 4.25 लाख रुपये’ सोशल मीडिया पर छाई ये कहानी

Viral Post: सोशल मीडिया पर एक कार्डियक सर्जन की पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में सर्जन ने बताया कि एक कंपनी के मालिक ने अपने कई सालों से साथ काम कर रहे ड्राइवर की बाईपास सर्जरी का पूरा खर्च उठाने का फैसला किया। सोशल मीडिया पर इस इंसानियत भरे कदम की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ इसे अपने कर्मचारियों के प्रति जिम्मेदारी और सम्मान की मिसाल बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ये पोस्ट कार्डियक सर्जन डॉ. प्रशांत मिश्रा ने शेयर किया है। उन्होंने बताया कि एक मरीज के मालिक ने अपने कर्मचारी को सिर्फ काम करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि परिवार जैसा मानते हुए उसके इलाज की जिम्मेदारी उठाई।

बाईपास सर्जरी के लिए आया ड्राइवर

डॉ. प्रशांत मिश्रा ने बताया कि उनके पास एक ड्राइवर बाईपास सर्जरी के लिए आया था। प्राइवेट हॉस्पिटल में ऑपरेशन का खर्च करीब 4.25 लाख रुपये होने की वजह से उन्होंने मरीज को सलाह दी कि अगर चाहें तो बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) के सरकारी अस्पताल में इलाज करा सकते हैं, जहां सरकारी ल्थकेयर स्कीम के तहत ये सर्जरी बिना खर्च के हो सकती है। लेकिन उसी दिन शाम को मरीज के बेटे ने डॉक्टर से दोबारा बात की और आग्रह किया कि ऑपरेशन निजी अस्पताल में ही किया जाए।

सफल रही बाईपास सर्जरी

मरीज के बेटे ने डॉक्टर से कहा, “डॉक्टर साहब, हम चाहते हैं कि पिताजी की बाईपास सर्जरी थुंगा हॉस्पिटल में ही हो। कृपया जितना हो सके खर्च कम कराने में हमारी मदद करें।” इस पर डॉ. प्रशांत मिश्रा ने परिवार को भरोसा दिलाया कि वे इलाज का खर्च कम कराने के लिए अपनी ओर से पूरी कोशिश करेंगे। अगले ही दिन मरीज के एम्प्लॉयर ने RTGS के जरिए सर्जरी के लिए जरूरी रकम सीधे अस्पताल के खाते में भेज दी, जिससे बिना किसी देरी के ऑपरेशन हो सका। सर्जरी सफल रहने के बाद डॉ. प्रशांत मिश्रा ने एम्प्लॉयर को फोन कर जानकारी दी और कहा, “आपके सहयोग के लिए धन्यवाद। मिस्टर शुक्ला की बाईपास सर्जरी सफल रही है।”

हैरान रह गए डॉक्टर

एम्प्लॉयर की बात सुनकर डॉ. प्रशांत मिश्रा हैरान रह गए। उन्होंने कहा, “मेरे कलीग की इतनी अच्छी देखभाल करने के लिए धन्यवाद, डॉक्टर।” इस पर डॉक्टर ने पूछा, “कलीग? लेकिन उन्होंने तो बताया था कि वह आपके ड्राइवर हैं।”

जवाब में एम्प्लॉयर ने कहा, “वह पिछले 15 साल से मेरे साथ काम कर रहे हैं। मैं उन्हें सिर्फ अपना ड्राइवर नहीं मानता। मैं अपना काम करता हूं और वह अपना काम करते हैं। हमारे काम अलग हो सकते हैं, लेकिन हम एक ही टीम का हिस्सा हैं, इसलिए वह मेरे सहयोगी हैं।” डॉ. मिश्रा ने कहा कि एम्प्लॉयर की यह सोच और अपने कर्मचारी के प्रति सम्मान देखकर वह काफी प्रभावित हुए।

नौकर ना समझे

इस घटना को शेयर करते हुए डॉ. प्रशांत मिश्रा ने कहा कि घरों और दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों, घरेलू सहायकों और सपोर्ट स्टाफ का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने लिखा, “अपने घर या कार्यस्थल पर काम करने वाले लोगों को कभी सिर्फ नौकर या कर्मचारी समझकर न देखें। वे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं और उतने ही सम्मान और आदर के हकदार हैं, जितने कोई और।”

पोस्ट पर लोगों ने किए कमेंट

ये कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और बड़ी संख्या में लोगों ने एम्प्लॉयर की सोच और अपने कर्मचारी के प्रति सम्मान की जमकर सराहना की। एक यूजर ने लिखा, “बिल्कुल सही डॉक्टर, हमारे समाज में आज भी कई लोग हर काम की बराबर इज्जत करना नहीं सीख पाए हैं।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “थोड़ा सम्मान, धन्यवाद और इंसानियत किसी की जिंदगी बदल सकती है।” एक अन्य यूजर ने अपना एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अपने घरेलू काम करने वालों के लिए SIP शुरू की है, ताकि कई साल बाद उनके काम छोड़ने पर उन्हें रिटायरमेंट की तरह एक अच्छी रकम दी जा सके।

Mumbai Heavy Rain Red Alert: मुंबई-पुणे में बारिश ने मचाई तबाही! ‘रेड अलर्ट’ के बीच स्कूल बंद, ये सारी ट्रेनें हुई कैंसिल

Mumbai Weather Update: महाराष्ट्र में मानसून ने अपना सबसे रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मुंबई, पुणे, ठाणे और पालघर सहित राज्य के कई हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) मुंबई ने मुंबई, पालघर, रायगढ़ और ठाणे जिलों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इन इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ अत्यंत भारी बारिश होने की आशंका है।

मौसम विभाग ने लोगों को बेहद सतर्क रहने और सुरक्षात्मक उपाय अपनाने की सलाह दी है। भारी बारिश और सुरक्षा के मद्देनजर मुंबई, पुणे, ठाणे और नवी मुंबई में 6 जुलाई को सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का फैसला किया गया है। मुंबई-पुणे रेल रूट पर भूस्खलन होने से ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है।

कर्जत-लोनावला रूट पर लैंडस्लाइड, मुंबई-पुणे ट्रेन सेवाएं ठप

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई-पुणे रेल मार्ग के बेहद संवेदनशील कर्जत-लोनावला भोर घाट (खंडाला घाट) सेक्शन में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। इसके चलते सोमवार तड़के से ही इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही को पूरी तरह से निलंबित कर दिया गया है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि घाट सेक्शन में ठाकुरवाड़ी के पास भारी लैंडस्लाइड हुआ है। इसके अलावा तड़के करीब 3:05 बजे खंडाला और मंकी हिल के बीच मिडिल लाइन पर भी एक और लैंडस्लाइड की रिपोर्ट मिली है।

भोर घाट सेक्शन में तीन रेलवे लाइनें हैं अप लाइन (मुंबई की तरफ), डाउन लाइन (पुणे की तरफ) और मिडिल लाइन। लगातार हो रही बारिश और मलबे के कारण ये तीनों ही लाइनें पूरी तरह प्रभावित हुई हैं। इससे सेंट्रल रेलवे को कई लंबी दूरी की ट्रेनों को कैंसिल, डायवर्ट या शॉर्ट-टर्मिनेट करना पड़ा है।

कैंसिल की गई प्रमुख ट्रेनों की लिस्ट

सीएसएमटी-पुणे इंद्रायणी एक्सप्रेस

इंटरसिटी एक्सप्रेस

डेक्कन एक्सप्रेस

डेक्कन क्वीन

प्रगति एक्सप्रेस

धुले एक्सप्रेस

पुणे-सीएसएमटी सिंहगढ़ एक्सप्रेस

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि युद्धस्तर पर मलबा हटाने और ट्रैक बहाली का काम जारी है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। यात्रियों की मदद और रीयल-टाइम अपडेट के लिए मध्य रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर हेल्पलाइन नंबर स्थापित किए हैं-

CSMT: 022-22694040

ठाणे: 9321336747

दादर: 9136452387

लोनावला: 8356854238

पुणे में रेड अलर्ट: सभी स्कूल बंद, नदियों से दूर रहने की अपील

पुणे जिले के लिए मौसम विभाग द्वारा ‘रेड अलर्ट’ जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुणे के जिलाधिकारी श्री जितेंद्र डुडी ने सोमवार को जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। पुणे नगर निगम (PMC) ने नागरिकों से अपील की है कि वे बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलें। प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि लोग नदियों, नालों और अन्य खतरनाक या जलजमाव वाले स्थानों से दूर रहें और स्थानीय प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में भी बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

मुंबई: BMC ने भारी बारिश और तेज हवाओं के ‘ऑरेंज अलर्ट’ को देखते हुए मुंबई के सभी सरकारी, निजी और नगर निगम द्वारा संचालित स्कूलों और कॉलेजों में सोमवार को छुट्टी घोषित की है। बीएमसी ने साफ किया है कि सरकारी और निजी दफ्तर हमेशा की तरह सामान्य रूप से काम करते रहेंगे।

ठाणे: ठाणे के जिला कलेक्टर श्रीकृष्णनाथ पांचाल ने भी सुरक्षा के मद्देनजर जिले की सभी आंगनबाड़ियों, बालवाड़ियों, प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों को आज बंद रखने का आदेश दिया है।

नवी मुंबई: नवी मुंबई नगर निगम ने भी सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। नवी मुंबई की मेयर सुजाता पाटिल और एनएमएमसी कमिश्नर कैलास शिंदे ने नागरिकों से बिना वजह घरों से बाहर न निकलने की भावुक अपील की है।

ये भी पढ़ें- Mumbai Rains: मुंबई में आसमान से बरसी आफत! 6 लोगों की मौत

Mumbai Rains: मुंबई में आसमान से बरसी आफत! 6 लोगों की मौत, आज बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Mumbai Rains: मुंबई के मानखुर्द इलाके में रविवार (5 जुलाई) रात भारी बारिश के बीच तीन मंजिला चॉल ढह जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि मलबे के नीचे एक व्यक्ति के फंसे होने की आशंका है। उसे खोजने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के कर्मियों सहित कई एजेंसियों द्वारा एक संयुक्त बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के अधिकारियों के अनुसार, चार महिलाओं और एक पुरुष को नगर निकाय द्वारा संचालित शताब्दी अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया। एक अन्य पुरुष को राजावाड़ी अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि एक घायल पुरुष का इलाज बीएमसी द्वारा संचालित राजावाड़ी अस्पताल में किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा रात करीब साढ़े आठ बजे हनुमान मंदिर के पीछे स्थित जनता नगर की चॉल नंबर-5 में हुआ। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ग्राउंड सहित तीन मंजिला इमारत के दो-तीन कमरे अचानक ढह गए। इसके बाद, मुंबई अग्निशमन दल (एमएफबी), पुलिस, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के वार्ड कार्यालय तथा 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया।

एक व्यक्ति के फंसे होने की आशंका

अधिकारियों ने बताया कि मलबे में एक व्यक्ति के फंसे होने की आशंका है। उसे बाहर निकालने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है तथा एनडीआरएफ की एक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। अधिकारियों ने बताया कि मलबे के नीचे और लोगों के फंसे होने का पता लगाने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय पार्षद नवनाथ बान ने भी कहा कि एक और व्यक्ति लापता है। उन्होंने बताया कि चॉल का हिस्सा पास की एक झोपड़ी पर गिर गया। उन्होंने कहा कि भारी बारिश की वजह से बचाव कार्य में व्यवधान आ रहा है।

आज बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

मुंबई, पुणे, ठाणे और पालघर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सोमवार 6 जुलाई को सभी सरकारी, निजी और नगर निगम के स्कूलों तथा कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने रविवार शाम एक बयान में कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जिसके मद्देनजर छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। आईएमडी ने भारी बारिश के अलावा तेज हवा चलने का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

अब तक बारिश से 3 की मौत

बयान में कहा गया है कि सरकारी और निजी दफ्तर सामान्य रूप से काम करेंगे। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलें। मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बहुत भारी बारिश हो रही है जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया है। पेड़ गिरने की घटनाएं हुई हैं। 30 जून से अब तक इन घटनाओं में एक स्कूली छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि पुणे, ठाणे और पालघर जिलों के शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी इसी तरह का एडवाइजरी जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा भारी से अत्यधिक भारी बारिश का ‘रेड’ अलर्ट जारी किए जाने के बाद पुणे जिला प्रशासन ने सोमवार को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- Monsoon Watch: देशभर में मानसून का कहर! दिल्ली में गर्मी से राहत, मुंबई में ‘रेड अलर्ट’, इन 4 राज्यों में 9 जुलाई तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी

इस बीच, IMD द्वारा भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई विश्वविद्यालय ने छह जुलाई को निर्धारित सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा एवं मूल्यांकन बोर्ड द्वारा रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जल्द ही यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

IMD Heavy Rain Alert : भारी बारिश के बीच सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, BMC ने की ये अपील

मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सोमवार को सभी सरकारी, प्राइवेट और नगर निगम के स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। हालांकि, सरकारी और निजी कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने लोगों से भी अपील की है कि खराब मौसम को देखते हुए बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में सोमवार को तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

मुंबई में हो रही भारी बारिश

मुंबई और आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण कई जगह जलभराव हो गया है और पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। 30 जून से अब तक बारिश से जुड़े हादसों में एक स्कूली छात्र सहित तीन लोगों की जान जा चुकी है। रविवार को ठाणे और पालघर जिलों में भी बारिश का असर देखने को मिला। ठाणे में 17 साल का एक लड़का तेज बहाव वाली नदी में डूब गया, जबकि पालघर में एक इमारत की बालकनी का हिस्सा गिरने से दो लोग घायल हो गए।

हाल ही में हुए हैं कई हादसे 

नवी मुंबई के वाशी इलाके में राम निवास बिल्डिंग की दूसरी मंजिल की बालकनी का कंक्रीट स्लैब अचानक गिर गया। इस हादसे में एक पुरुष और एक महिला घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, महिला को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पुरुष को वाशी के एनएमएमसी अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने इमारत के बाकी कमजोर हिस्सों को भी सुरक्षित तरीके से हटा दिया। वहीं, भिवंडी में 17 साल का एक लड़का उफनती कामवारी नदी में बह गया। वह अपने दोस्तों के साथ केकड़े पकड़ने गया था। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि उसकी तलाश के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

ठाणे के दिवा इलाके में एक दो मंजिला इमारत के अंदर सीढ़ियों का कंक्रीट स्लैब गिर गया। इससे बाहर निकलने का मुख्य रास्ता बंद हो गया और पांच लोग इमारत में फंस गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद इमारत में पड़े खतरनाक मलबे को भी हटा दिया गया। वहीं, ठाणे पश्चिम के पचपखाड़ी स्थित यशोदा निवास सोसाइटी में एक बड़ा पेड़ गिरने से दो घरों की छत को नुकसान पहुंचा।

रीजनल डिजास्टर मैनेजमेंट सेल (RDMC) के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि गिरे हुए पेड़ को काटकर हटाने का काम जारी है। उन्होंने कहा कि राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। वहीं, लगातार हो रही बारिश के कारण पालघर जिले के वसई में निर्माणाधीन एक कंपाउंड वॉल ढह गई। दीवार पास की एक रिहायशी कॉलोनी में गिरने से बाउंड्री के पास खड़ी 15 मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना मिलने पर वसई-विरार नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाकर स्थिति को सुरक्षित किया।

बारिश से मुंबई का बुरा हाल! सड़क पर नाव लेकर निकला एक्टर, वीडियो हुआ वायरल

मुंबई में हर साल मॉनसून आते ही भारी बारिश, जलभराव और घंटों तक चलने वाला ट्रैफिक लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन जाता है। आमतौर पर यह मौसम लोगों के लिए परेशानी और संघर्ष लेकर आता है, लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसने लोगों को परेशान करने के बजाय हंसने पर मजबूर कर दिया। वीडियो में दिखाया गया है कि जब शहर की सड़कें नदी जैसी बन जाएं, तो वहां का सफर भी किसी रोमांचक अनुभव से कम नहीं लगता।

यह क्लिप मुंबई की मॉनसून हकीकत को एक मजेदार अंदाज में दिखाती है, जहां लोग रोजमर्रा की मुश्किलों को भी हल्के-फुल्के तरीके से जीते नजर आते हैं। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

अभिनेता अय्याज अहमद की ‘नाव वाली एंट्री’

अभिनेता अय्याज अहमद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित वीर देसाई रोड पर भरे हुए पानी के बीच एक ऑरेंज inflatable नाव चलाते नजर आते हैं। यह दृश्य लोगों को जितना चौंकाने वाला लगा, उतना ही मजेदार भी।

‘Mumbaikar in Every Monsoon’ लोगों की मिली पहचान

वीडियो में लिखा टेक्स्ट “Mumbaikar in Every Monsoon” लोगों को खूब पसंद आया। कई यूजर्स ने कहा कि यह लाइन मुंबई की बारिश के हालात को बिल्कुल सही तरीके से दिखाती है। भारी जलभराव के बीच भी अय्याज़ शांत होकर नाव चलाते और छाता पकड़े नजर आए।

इंस्टाग्राम पर बढ़ी हंसी की लहर

अभिनेता की रिलैक्स्ड एक्सप्रेशन और मजेदार अंदाज ने वीडियो को और वायरल बना दिया। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में भी लिखा कि वह खुश हैं कि उन्होंने छाता साथ रखा। साथ ही वीडियो में “Water too much” ऑडियो ने इसे और भी एंटरटेनिंग बना दिया।

सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन

वीडियो वायरल होते ही लोगों ने मजेदार कमेंट्स की बौछार कर दी। किसी ने इसे “नई मुंबई रिक्षा” बताया तो किसी ने कहा कि “ऑफिस जाने के लिए यही सही तरीका है।” कई यूजर्स ने तो कहा कि उन्हें भी ऐसी नाव चाहिए।

हर साल की वही समस्या पर सवाल

जहां एक तरफ लोग वीडियो पर हंस रहे थे, वहीं कुछ यूजर्स ने मुंबई की पुरानी समस्या पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश में यही हाल होता है और कई इलाके जैसे अंधेरी सबवे, मारोल और मालाड SV रोड सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं।

बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, शहर बना पानी-पानी

रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में इस साल मॉनसून की शुरुआत धीमी रही, लेकिन जुलाई की शुरुआत में मौसम अचानक बदल गया। सिर्फ तीन दिनों में ही शहर ने जुलाई की आधी से ज्यादा बारिश झेल ली। कई इलाकों में एक दिन में 200 mm से ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर की रफ्तार पूरी तरह थम गई।

मुंबई में आफत की बारिश, हाईटाइड का अलर्ट, पालघर में स्कूल बंद

mumbai rain

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। मुंबई में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर पानी भर गया। ट्रेफिक जाम की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पालघर में आज स्कूल बंद है वहीं मुंबई में दोपहर 1.45 बजे हाई टाइड की चेतावनी भी दी गई है। इस दौरान समुद्र में 14 फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं। ALSO READ: चेंबूर में स्कूल वैन पर पेड़ गिरने से मासूम की मौत, क्या बोले जिम्मेदार?
 

सड़कों पर पानी, रेलवे ट्रेक जलमग्न

अंधेरी, किंग्स सर्कल, गांधी मार्केट, सांताक्रूज, खार, बांद्रा, कुर्ला, विक्रोली, पवई, घाटकोपर और भांडुप जैसे क्षेत्रों में सड़कों पानी भर गया। पानी घुसने से कई गाड़ियां बंद हो गई। इस वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दादर स्टेशन पर भी रेलवे ट्रैक जलमग्न हो गए। लोकल ट्रेनों की रफ्तार भी प्रभावित हुई है।

मुंबई से पालघर तक रेड अलर्ट

महानगर में 1 जुलाई की सुबह 8 बजे से 2 जुलाई की सुबह 7 बजे के बीच पूर्वी उपनगरों में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों को कमजोर ढांचों और निचले तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने और मौसम की नवीनतम जानकारी से अवगत रहने की सलाह दी गई है। ALSO READ: अमरनाथ यात्रा 2026: जम्मू से रवाना हुआ पहला जत्था, कल होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पालघर जिले में मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश के अलर्ट के बाद प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए 2 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने का फैसला किया गया है।

Salman Khan Galaxy Apartments: सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ने की कर रहे हैं तैयारी? बांद्रा में समुंदर किनारे 6 मंजिला घर की हुई डील

Salman Khan Galaxy Apartments: सलमान खान को मुंबई के बांद्रा में छह मंजिला रिहायशी इमारत बनाने की मंज़ूरी मिल गई है, जिससे खान परिवार के लिए एक नए घर का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि एक्टर अपने लंबे समय से रहे आ रहे घर, गैलेक्सी अपार्टमेंट्स से कहीं और शिफ्ट होंगे।

महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (MCZMA) ने 16 जून को इस प्रस्ताव को मंज़ूरी दी। यह नई इमारत बांद्रा के चिम्बाई इलाके में बनेगी, जो गैलेक्सी अपार्टमेंट्स से थोड़ी ही दूरी पर है, जहां सलमान खान 1974 से रह रहे हैं। MCZMA के सूत्रों के मुताबिक, जिस प्लॉट पर यह इमारत बनेगी, वह सलमान की मां सलमा खान के नाम पर रजिस्टर्ड है।

इस प्रॉपर्टी पर 1956 से पहले से एक दो-मंज़िला घर बना हुआ था, जिसे ढांचे के लिहाज़ से असुरक्षित होने के कारण गिरा दिया गया था। मंज़ूर किए गए प्रोजेक्ट में ग्राउंड फ़्लोर, स्टिल्ट पार्किंग और छह ऊपरी मंज़िलें शामिल हैं। प्रस्तावित इमारत का कुल बिल्ट-अप एरिया लगभग 1,014 वर्ग मीटर होगा और इसे सच डेवलपर्स द्वारा बनाया जाएगा।

इस प्रोजेक्ट को पहले अक्टूबर 2025 में बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) से ‘इंटिमेशन ऑफ़ डिसअप्रूवल’ (IOD) यानी शुरुआती मंज़ूरी मिल गई थी। अब MCZMA से मंज़ूरी मिलने के बाद, यह प्रोजेक्ट निर्माण कार्य शुरू होने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गया है। मंज़ूरी के साथ जुड़ी पर्यावरण संबंधी शर्तों के तहत, निर्माण कार्य के दौरान मौजूदा पेड़ों में से किसी को भी नहीं काटा जाएगा।

इसके बजाय, प्रॉपर्टी के आस-पास स्थानीय प्रजातियों के नए पेड़ लगाए जाएंगे। यह घटनाक्रम सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाए जाने के दो साल से ज़्यादा समय बाद सामने आया है। उनकी सुरक्षा तब बढ़ाई गई थी जब कथित तौर पर बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की थी। अभिनेता को अभी Y+ सुरक्षा मिली हुई है। यह नई प्रॉपर्टी मुख्य सड़क से दूर एक शांत गली में स्थित है। उम्मीद है कि इस जगह पर खान परिवार को ज़्यादा प्राइवेसी और बेहतर सुरक्षा मिलेगी।

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

मुंबई में मानसून के आगमन के एक दिन बाद हुई भारी बारिश ने बुधवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। रातभर हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जबकि सड़क और रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित रहा। कई क्षेत्रों में 24 घंटे के भीतर 300 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई।  भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी दी है।

ALSO READ: Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

बारिश के बीच किंग्स सर्कल स्थित गांधी मार्केट के जलभराव वाले क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचीं मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े के सामने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) का एक सुपरवाइजर खुले नाले में गिर गया। नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि शहर में जलनिकासी के लिए लगाए गए डी-वॉटरिंग पंप, स्टॉर्म वाटर पंपिंग स्टेशन और बाढ़ नियंत्रण प्रणालियां लगातार काम कर रही हैं, जिससे कई इलाकों में पानी तेजी से निकाला जा सका। 

 

हालांकि कुछ एक्सपर्ट्‍स और स्थानीय नेताओं ने आरोप लगाया कि कई नालों की सफाई पर्याप्त रूप से नहीं की गई, जिसके कारण कई क्षेत्रों में पानी जमा हो गया। उन्होंने नालों की नियमित सफाई और ठोस कचरे को हटाने पर जोर दिया।

 

बारिश की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोलाबा में 24 घंटे में हुई 248 मिमी बारिश जून महीने की कुल औसत मौसमी वर्षा (542 मिमी) का करीब 45 प्रतिशत है।  सांताक्रूज में दर्ज 225 मिमी बारिश जून की औसत मौसमी वर्षा (537 मिमी) का लगभग 42 प्रतिशत रही। हालांकि उसे तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई गंभीर चोट नहीं आई।

 

बीएमसी के मुताबिक बुधवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटों में कोलाबा मौसम केंद्र में 248 मिमी और सांताक्रूज केंद्र में 225 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं पश्चिमी उपनगर मालवणी में 340 मिमी और मध्य मुंबई के परेल में 334 मिमी बारिश हुई, जो इस अवधि की सबसे अधिक वर्षा रही।

ALSO READ: EV स्कूटर कैसे चुने, खरीदने से पहले इन बातों की करें जांच, वरना पड़ेगा पछताना

दक्षिण-पश्चिम मानसून मंगलवार को मुंबई पहुंचा, जो सामान्य तिथि से 13 दिन देरी से आया है। मानसून के पहुंचते ही तेज बारिश ने शहर के कई हिस्सों को जलमग्न कर दिया। अंधेरी सबवे, हिंदमाता और किंग्स सर्कल जैसे इलाकों में जलभराव के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और कई प्रमुख सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

 

उपनगरीय रेल सेवाओं पर भी असर पड़ा। कुछ स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया, हालांकि अधिकारियों ने बताया कि जलस्तर ट्रेन सेवाएं रोकने की निर्धारित सीमा से नीचे रहा।

 

सुबह के व्यस्त समय में यात्रियों को लोकल ट्रेनों में देरी और भारी भीड़ का सामना करना पड़ा। खासकर सेंट्रल रेलवे के मार्गों पर परेशानी अधिक देखने को मिली।

 

अत्यधिक जलप्रवाह के कारण तुर्भे और कोपरखैराणे स्टेशनों के बीच ट्रैक धंसने से सेंट्रल रेलवे की ट्रांस-हार्बर लाइन पर ठाणे-वाशी/पनवेल मार्ग की सेवाएं भी प्रभावित हुईं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सुबह 5.06 बजे अप लाइन और 5.50 बजे डाउन लाइन को असुरक्षित घोषित किया गया था। बाद में मरम्मत के बाद सेवाएं बहाल कर दी गईं।  बीईएसटी (BEST) के प्रवक्ता के मुताबिक भारी बारिश और जलभराव के कारण 24 से अधिक बस मार्गों को डायवर्ट करना पड़ा।

 

बीएमसी ने बताया कि सुबह 8.28 बजे 3.41 मीटर की ऊंची ज्वार (हाई टाइड) दर्ज की गई, जबकि शाम 7.41 बजे 3.35 मीटर की एक और हाई टाइड आने की संभावना है। आमतौर पर भारी बारिश और हाई टाइड का संयोजन मुंबई में जलभराव की स्थिति को और गंभीर बना देता है।  Edited by : Sudhir Sharma