PPF Investment: क्या आप भी PPF में डालते हैं पैसा और लमसम या मंथली में है कंफ्यूज? जान लें 5 तारीख वाला ये ‘गोल्डन रूल’

PPF Investment Timing: अगर आप हर साल पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में अधिकतम ₹1.5 लाख का निवेश करते हैं, तो क्या आपने कभी सोचा है कि पैसा साल की शुरुआत यानी अप्रैल में एक साथ जमा करना सही है या हर महीने किश्तों में?

अक्सर लोग अपनी सुविधा के हिसाब से निवेश करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ निवेश के सही समय का चुनाव करने से आपके फाइनल मैच्योरिटी फंड में ₹1.1 लाख से ₹1.2 लाख तक का अंतर आ सकता है? आइए समझते हैं PPF में ब्याज की गणना कैसे होती है और 15 साल बाद दोनों तरीकों में से कौन सा विकल्प ज्यादा रिटर्न देगा।

PPF में ब्याज की गणना का नियम

PPF में ज्यादा से ज्यादा रिटर्न पाने के लिए इसके ब्याज की गणना का गणित समझना बेहद जरूरी है। वर्तमान में सरकार PPF पर 7.1% सालाना ब्याज दे रही है, जो हर साल कंपाउंड होता है। PPF नियम के अनुसार, ब्याज की गणना हर महीने की 5 तारीख से लेकर महीने के आखिरी दिन के बीच मौजूद सबसे न्यूनतम बैलेंस पर की जाती है।

अगर आप 5 अप्रैल से पहले पूरा ₹1.5 लाख जमा कर देते हैं, तो आपको पूरे 12 महीनों के लिए उस ₹1.5 लाख पर ब्याज मिलता है। इसके विपरीत, हर महीने ₹12,500 जमा करने पर ब्याज केवल उसी हिस्से पर मिलेगा जो महीने-दर-महीने खाते में जुड़ता जाएगा।

5 अप्रैल से पहले लमसम vs हर महीने ₹12,500

अगर आप PPF खाते में हर साल अधिकतम ₹1.5 लाख का निवेश करते हैं, तो 15 साल की मैच्योरिटी अवधि (7.1% सालाना चक्रवृद्धि ब्याज पर) में कुल ₹22.5 लाख जमा करने के बाद, साल की शुरुआत में यानी 5 अप्रैल से पहले एकमुश्त पैसा जमा करने पर आपको ₹40,68,209 का कुल फंड मिलता है। जबकि हर महीने ₹12,500 की किश्त में निवेश करने पर यही फंड घट कर ₹39,47,848 रह जाता है।

पैसे कम बढ़ने के पीछे की वजह है PPF का 5 तारीख का ब्याज वाला नियम है, जिसके तहत 5 अप्रैल से पहले एक साथ पैसा जमा करने पर आपकी पूरी रकम पर पूरे 12 महीनों तक लगातार चक्रवृद्धि ब्याज बनता है, जिससे बिना कोई अतिरिक्त पैसा लगाए आपको ₹1,20,361 (लगभग ₹1.2 लाख) का ज्यादा ब्याज प्राप्त होता है।

किस निवेशक के लिए कौन सा विकल्प सही है?

लमसम (5 अप्रैल से पहले): ये उन लोगों के सही है जिन लोगों के पास साल की शुरुआत में बोनस, मैच्योरिटी फंड या पर्याप्त सरप्लस पैसा उपलब्ध है। इससे आपके पैसे को 12 महीनों तक लगातार ब्याज और कंपाउंडिंग की ताकत मिलती है।

मंथली SIP (हर महीने की 5 तारीख से पहले): नौकरीपेशा और वे लोग जो अपनी मासिक सैलरी से बजट बनाकर थोड़ा-थोड़ा निवेश करते हैं। एकमुश्त बड़ी रकम का वित्तीय दबाव नहीं पड़ता और बचत का अनुशासन बना रहता है। इस बात का ध्यान दें कि अगर आप हर महीने निवेश कर रहे हैं, तो हमेशा महीने की 5 तारीख से पहले पैसा ट्रांसफर करें ताकि उस महीने का ब्याज न छूटे।

अगर आपके पास पैसा पहले से मौजूद है, तो उसे बैंक खाते में रखकर साल भर में थोड़ा-थोड़ा निवेश करने का कोई फायदा नहीं है। 5 अप्रैल से पहले एकमुश्त ₹1.5 लाख जमा करना ही सबसे समझदारी भरा कदम है। समय की ताकत और चक्रवृद्धि ब्याज का सही इस्तेमाल करके आप आसानी से ₹1.2 लाख की एक्स्ट्रा कमाई कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Step Up SIP: क्या आप इस 10% वाले सीक्रेट फॉर्मूले के बारे में जानते हैं? सिर्फ ₹5000 की SIP से बन गया ₹1 करोड़ का फंड

Step-Up SIP Wealth Creation: शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच हर नौकरीपेशा व्यक्ति का सपना होता है कि वह अपने और अपने परिवार के भविष्य के लिए एक बड़ा फंड तैयार करे। लेकिन अक्सर लोग यह सोचकर कदम पीछे खींच लेते हैं कि शुरुआत में उनके पास बड़ा पैसा निवेश करने के लिए नहीं है।

अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो अमित की कहानी आपकी इस सोच को पूरी तरह बदल देगी। अमित ने कोई बहुत बड़ा निवेश नहीं किया, बल्कि सिर्फ ‘स्टेप-अप SIP’ की एक छोटी सी तरकीब अपनाकर ₹1 करोड़ का बड़ा फंड तैयार कर लिया। आइए आपको बताते हैं कम पैसों के इनवेस्टमेंट से भी इस फॉर्मूले से मोटा फंड तैयार किया जा सकता है।

₹5,000 की SIP से शुरू की इन्वेस्टमेट जर्नी की शुरूआत

बात लगभग 20 साल पुरानी है। अमित ने जब अपने करियर की शुरुआत की, तो उसकी सैलरी बहुत कम थी। बचत के नाम पर उसके पास ज्यादा पैसे नहीं बचते थे। हालांकि, उसके बावजूद उसने म्यूचुअल फंड में हर महीने ₹5000 की एक छोटी मंथली SIP से शुरुआत करने का फैसला किया। उसी के साथ काम करने वाले विकास ने भी ₹5,000 महीने की ही SIP शुरू की। लेकिन दोनों के निवेश करने के अंदाज में एक बड़ा अंतर था जिसका असर उसके वेल्थ क्रिएशन पर भी देखने को मिला।

विकास ने तय किया कि वह अगले 20 सालों तक बिना किसी फेरबदल के हर महीने ₹5,000 जमा करता रहेगा। अमित ने एक स्मार्ट फॉर्मूला अपनाया। वो जानता था कि हर साल उसकी सैलरी में कम से कम 10% से 12% का इंक्रीमेंट होगा। इसलिए उसने फैसला किया कि वह हर साल अपनी SIP में भी 10% की बढ़ोतरी करेगा।

साल-दर-साल कैसे बढ़ा अमित का निवेश?

अमित ने अपनी जेब पर बिना कोई एक्स्ट्रा दबाव डाले इस प्रक्रिया को बेहद आसान रखा:

  • पहला साल: हर महीने ₹5,000 जमा किए (साल में कुल ₹60,000 निवेश)।
  • दूसरा साल (10% बढ़ोतरी): इंक्रीमेंट होते ही SIP ₹500 बढ़ा दी। अब हर महीने ₹5,500 जाने लगे।
  • तीसरा साल (10% बढ़ोतरी): अब हर महीने ₹6,050 की SIP होने लगी।
  • चौथा साल: हर महीने ₹6,655 जमा होने लगे… और इसी तरह हर साल 10% का स्टेप-अप अपने आप लागू होता गया।

एक जैसी शुरुआत, लेकिन 20 साल बाद नतीजों में जमीन-आसमान का अंतर!

जब 20 साल पूरे हुए और औसतन 12% का वार्षिक रिटर्न मिला, तो दोनों के खातों का रिपोर्ट कार्ड कुछ इस तरह था:

मापदंड विकास (साधारण SIP) अमित (स्टेप-अप SIP)
शुरुआती मंथली SIP₹5,000₹5,000
सालाना बढ़ोतरी0% (फिक्स्ड)10% प्रति वर्ष
20 साल में कुल निवेश₹12 लाख₹34.36 लाख
20 साल बाद मिला कुल फंड₹49.95 लाख (करीब ₹50 लाख)₹98.71 लाख (करीब ₹1 करोड़)

बड़ा टेकअवे: साधारण SIP से विकास केवल ₹50 लाख बना पाया, जबकि अमित ने सिर्फ हर साल थोड़ा-थोड़ा निवेश बढ़ाकर लगभग ₹1 करोड़ का फंड बना लिया।

कंपाउंडिंग का जादू: अमित कैसे बना विजेता?

अमित की सफलता के पीछे 3 मुख्य कारण रहे:

1- जेब पर बोझ नहीं पड़ा: उसने एक साथ ₹15,000-₹20,000 की बड़ी SIP शुरू नहीं की। सैलरी बढ़ने के साथ-साथ निवेश बढ़ा, जिससे उसकी दिनचर्या और खर्चों पर कोई असर नहीं पड़ा।

2- कंपाउंडिंग की ताकत: जो एक्स्ट्रा पैसा अमित ने दूसरे, तीसरे और चौथे साल से बढ़ाया, उस बढ़ी हुई रकम पर भी उसे अगले 15-18 सालों तक ब्याज पर ब्याज मिलता रहा।

3- अनुशासन: ऑटो-डेबिट और टॉप-अप ऑप्शन की मदद से उसका निवेश हर साल अपने आप बढ़ता गया।

आप अपने लिए इसे कैसे शुरू कर सकते हैं?

अगर आप भी अमित की तरह कम समय या छोटी शुरुआत से बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो जब भी किसी म्यूचुअल फंड ऐप (Groww, Zerodha, PayTM Money आदि) से नई SIP शुरू करें, वहां ‘Step-Up SIP’ या ‘Top-Up’ का विकल्प जरूर चुनें।

वहां अपनी सुविधा के अनुसार 10% सालाना या ₹500/₹1,000 सालाना की बढ़ोतरी सेट कर दें। आज लिया गया यह छोटा सा फैसला आपके भविष्य को आर्थिक रूप से पूरी तरह चिंतामुक्त बना सकता है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Rashifal Today: इन मूलांक वालों के लिए पैसा कमाने के बनेंगे नए मौके! जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: अंक ज्योतिष के अनुसार, हर इंसान की जन्मतिथि का अपना खास महत्व होता है। 30 अगस्त 2026 का दिन आर्थिक मामलों में अलग-अलग मूलांक वाले लोगों के लिए अलग असर लेकर आएगा। कुछ लोगों के लिए निवेश और बचत के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है, जबकि कुछ लोगों को पैसों से जुड़े फैसले लेते समय सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। बजट और निवेश की दोबारा जांच करने का अच्छा समय है। भविष्य को ध्यान में रखकर लंबी अवधि की योजना बनाएं। बेवजह की खरीदारी से बचें और पैसे को सुरक्षित रखने पर ध्यान दें।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रह सकता है। आपको नई तकनीक या इनोवेशन से जुड़े निवेश के अवसरों के बारे में जानकारी मिल सकती है। हालांकि, किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें। लंबी अवधि के निवेश पर ध्यान देना आपके लिए बेहतर रहेगा।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आज बड़े आर्थिक फैसले लेने से बचना चाहिए। अपने मौजूदा निवेश और वित्तीय योजनाओं की समीक्षा करें। बाजार में होने वाले अचानक बदलाव से प्रभावित होकर कोई फैसला न लें। जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी वित्तीय सलाहकार की मदद लेना बेहतर हो सकता है।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आर्थिक मामलों में आज सोच-समझकर किया गया निवेश भविष्य में फायदा दे सकता है। कारोबार या खुद का काम करने वालों को सहयोग मिल सकता है। अगर कोई पुराना कर्ज चुकाने की योजना है तो उस दिशा में कदम बढ़ाने का अच्छा समय है।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 15 या 23 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है। निवेश से फायदा मिलने की संभावना बन सकती है और कमाई के नए रास्ते भी सामने आ सकते हैं। हालांकि, खर्च करते समय सावधानी रखें। दोस्तों या सहयोगियों की अच्छी सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म 6, 15 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों के मामले में थोड़ा सतर्क रहना होगा। निवेश या कारोबार में ऐसा मौका मिल सकता है जिसमें फायदा कम और नुकसान का खतरा ज्यादा हो। इसलिए जोखिम समझे बिना पैसा न लगाएं। बड़े लेन-देन से बचना और बजट पर नियंत्रण रखना बेहतर रहेगा।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक स्थिति अच्छी रह सकती है। आपकी समझदारी और सही विश्लेषण से निवेश से जुड़ा फैसला बेहतर हो सकता है। किसी भी अवसर पर तुरंत फैसला लेने के बजाय उसके सभी पहलुओं को समझें। मेहनत का फायदा मिलने और आर्थिक परेशानी कम होने के संकेत हैं।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में सुधार का दिन है। निवेश के लिए समय अनुकूल हो सकता है, लेकिन फैसला सोच-समझकर ही लें। बचत बढ़ाने के नए तरीके खोजें और गैर-जरूरी खर्च कम करें। परिवार या दोस्तों के साथ आर्थिक योजनाओं पर चर्चा करना भी फायदेमंद हो सकता है।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है, जिससे बजट बिगड़ सकता है। इसलिए गैर-जरूरी चीजों पर पैसे खर्च न करें और किसी नए निवेश में जल्दबाजी न करें। अपने बजट की समीक्षा करना आज आपके लिए जरूरी रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

PPF Vs SSY: हर महीने ₹5000 निवेश करें तो पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि योजना में कितना पैसा बनेगा? जानिए पूरा हिसाब

PPF Vs SSY: अपनी बेटी के हायर एजुकेशन, शादी या दूसरी लंबे समय की फाइनेंशियल जरूरतों के लिए बचत की शुरुआत करते समय माता-पिता के मन में सबसे पहला सवाल यही उठता है कि पैसा कहां निवेश किया जाए। सरकार द्वारा समर्थित पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) दो सबसे लोकप्रिय और सुरक्षित विकल्प हैं। हालांकि इनकी एलिजिबिलिटी, इंट्रेस्ट रेट, मैच्योरिटी और समय से पहले पैसे निकालने के नियमों के मामले में दोनों योजनाएं एक-दूसरे से काफी अलग हैं।

वर्तमान में सुकन्या समृद्धि योजना 8.2 प्रतिशत का हायर इंट्रेस्ट रेट देती है। वहीं पीपीएफ पर 7.1 प्रतिशत की दर से ब्याज मिल रहा है। हालांकि सुकन्या योजना में मिलने वाला अधिक रिटर्न सख्त विड्रॉल नियमों के साथ आता है जबकि पीपीएफ में ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है।

बैंकबाजार के सीईओ आदिल शेट्टी कहते हैं कि पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि योजना दोनों ही सरकार के सपोर्ट से चलने वाली बचत योजनाएं हैं, लेकिन उनकी एलिबिलिटी, टेन्योर, इंट्रेस्ट रेट और निकासी के नियम अलग-अलग हैं। ये बातें उन्हें अलग-अलग बचत जरूरतों के हिसाब से बनाते हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि सही ऑप्शन का चुनाव बच्ची की उम्र, निवेश की समयसीमा और इस बात पर निर्भर करता है कि आप बेटी के भविष्य के लिए इन्वेस्ट करना चाहते हैं या आपका लॉन्ग टर्म गोल कुछ और है।

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY): ज्यादा इंट्रेस्ट पर विड्रॉल के नियम सख्त

सुकन्या समृद्धि योजना का खाता 10 साल से कम उम्र की बच्ची के लिए खोला जा सकता है। यह अकाउंट ओपन होने के डेट से 21 साल में मैच्योर होता है। इसमें सिर्फ शुरुआती 15 वर्षों तक ही कंट्रीब्यूशन करना होता है। अभी इस योजना पर 8.2 प्रतिशत की दर से इंट्रेस्ट दिया जा रहा है।

यह योजना उन माता-पिता के लिए ज्यादा बेहतर है जो अपनी बेटी के भविष्य के लिए फोकस होकर फंड बनाना चाहते हैं।

पैसे निकालने के नियम: SSY से आप जब चाहें तब पैसे नहीं निकाले जा सकते। नियम के मुताबिक बच्ची के 18 वर्ष का होने के बाद हायर एजुकेशन के खर्चों के लिए पिछले वित्तीय वर्ष के अंत में मौजूद बैलेंस का 50 फीसदी तक आंशिक रूप से निकालने की अनुमति देते हैं। यह रकम एक बार में या कुछ वर्षों की किश्तों में ली जा सकती है।

समय से पहले खाता बंद करना: बच्ची के 18 साल का होने के बाद शादी होने की स्थिति में खाता बंद किया जा सकता है। इसके अलावा खाताधारक की मौत या फाइनेंशियल क्राइसिस जैसी गंभीर परिस्थितियों में भी शर्तों के तहत समय से पहले खाता बंद करने की अनुमति है।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF): इन्वेस्टमेंट में ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी के लिए पीपीएफ की शुरुआती मैच्योरिटी अवधि 15 साल की होती है। इसे 5-5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ाया जा सकता है। इसमें फिक्स्ड टेन्योर के बाद लोन और पार्टिशयस विड्रॉल की सुविधा मिलती है।

खाता खोलने के वर्ष के अंत से 5 साल पूरे होने के बाद कुछ खास परिस्थितियों या वजहों से पीपीएफ खाते को समय से पहले बंद किया जा सकता है, जैसे-

खाताधारक, जीवनसाथी, बच्चों या आश्रित माता-पिता की गंभीर बीमारी के इलाज के लिए।

खाताधारक या उनके बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए (प्रवेश का प्रमाण पत्र देने पर)।

खाताधारक की निवास स्थिति में बदलाव होने पर।

यह सुविधा उन माता-पिता के लिए फायदेमंद है जो अपनी बेटी के लिए बचत तो करना चाहते हैं लेकिन उस पैसे को सिर्फ उसी के खर्चों से पूरी तरह बांधकर नहीं रखना चाहते।

PPF VS SSY कैलकुलेशन: हर महीने ₹5000 के निवेश पर कितना मिलेगा रिटर्न?

अगर आप PPF और SSY दोनों में हर महीने ₹5000 (यानी ₹60000 सालाना) इन्वेस्ट करते हैं तो मौजूदा इंट्रेस्ट रेट पर ही कैलकुलेट किया जाए तो भी दोनों की मैच्योरिटी पर बड़ी फर्क देखने को मिलता है। पहले बात करते हैं पीपीएफ की। अगर आप हर महीने ₹5000 डालते हैं तो 15 साल में आप कुल 9 लाख रुपये जमा करेंगे। 7.1 फीसदी के इंट्रेस्ट रेट के हिसाब से आपको 7 लाख 27 हजार के करीब ब्याज मिलेगा। 15 साल बाद आपकी कुल मैच्योरिटी राशि ₹1627284 हो जाएगी.

अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में अपनी बेटी के लिए हर महीने ₹5000 जमा करते हैं, तो 8.2 प्रतिशत की वर्तमान ब्याज दर के आधार पर आपको काफी अधिक रिटर्न मिलेगा। इस योजना के नियमानुसार आपको सिर्फ शुरुआती 15 सालों तक ही पैसे जमा करने होते हैं। इससे आपकी कुल जमा राशि 9 लाख रुपये ही रहेगी. हालांकि खाता खोलने की तारीख से 21 वर्ष में मैच्योर होने की वजह से अगले 6 वर्षों तक आपकी जमा राशि पर ब्याज जुड़ता रहेगा। इस तरह 21 साल की मैच्योरिटी पूरी होने पर आपको करीब ₹18 लाख 71 हजार का सिर्फ इंट्रेस्ट मिलेगा और आपकी कुल मैच्योरिटी 27 लाख 71 हजार से ज्यादा हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: SSY Return Calculator: सुकन्या समृद्धि योजना में ₹3 लाख इंटरेस्ट कमाना चाहते हैं? तो इस्तेमाल करें यह फॉर्मूला

कौन सा विकल्प आपके लिए सबसे सही है?

अगर आपका एकमात्र उद्देश्य अपनी बेटी के भविष्य के लिए एक बड़ा और डेडिकेटेड फंड तैयार करना है, तो उच्च ब्याज दर (8.2%) की वजह से सुकन्या समृद्धि योजना अधिक फायदेमंद है। अगर आप उच्च ब्याज दर के बजाय निवेश में अधिक फ्लेक्सिबिलिटी और इमरजेंसी में पैसे निकालने की सुविधा चाहते हैं, तो पीपीएफ ज्यादा बेहतर विकल्प है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

न कार, न सोना…9 साल तक गुल्लक में जोड़े पैसे, फिर युवती ने खरीदी ऐसी चीज, लोग करने लगे तारीफ

वीडियो देखने के बाद लोग दीक्षा की बचत और पैसे को सही जगह लगाने के फैसले से काफी प्रभावित हुए। कई लोगों ने उनकी तारीफ की कि उन्होंने अपनी सालों की बचत को ऐसी चीजों पर खर्च करने के बजाय जमीन में लगाया, जिसकी कीमत समय के साथ बढ़ सकती है

Rashifal Today: आज के दिन अपने खर्चों पर रखें कंट्रोल, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: अंक ज्योतिष के अनुसार, हर इंसान की जन्मतिथि का अपना खास महत्व होता है। 29 अगस्त का दिन आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने और भविष्य की तैयारी करने का संकेत दे रहा है। आज कुछ लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन बिना पूरी जानकारी के पैसा लगाना या अचानक खर्च करना नुकसान पहुंचा सकता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, आज बजट, बचत और लंबे समय की आर्थिक योजनाओं पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। जानिए मूलांक 1 से 9 तक के लिए आज का आर्थिक भविष्यफल।

मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक स्थिति को मजबूत करने पर ध्यान दें। आकर्षक ऑफर या अचानक मिलने वाले अवसर देखकर तुरंत पैसा खर्च न करें। निवेश और बचत की योजनाओं को दोबारा देखें। धैर्य और सही योजना के साथ आगे बढ़ने पर भविष्य में आर्थिक फायदा मिल सकता है।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों से जुड़े मामलों में भविष्य की योजना बनाने का समय है। अपने आर्थिक लक्ष्यों को ध्यान में रखें और बेवजह खर्च करने से बचें। बजट के अनुसार खर्च करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर फैसला करना भी मददगार हो सकता है।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। नए निवेश या कमाई के अवसरों के बारे में पूरी जानकारी जुटाएं। जरूरत के अनुसार अपने बजट में बदलाव करने के लिए तैयार रहें। रिसर्च और सही जानकारी के आधार पर लिया गया फैसला आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आर्थिक मामलों में आज का दिन सकारात्मक रह सकता है। बजट को व्यवस्थित करने से आपकी स्थिति बेहतर होगी। गैर-जरूरी खर्चों से दूरी बनाए रखें। नए आर्थिक अवसर सामने आएं तो उन्हें अच्छी तरह समझकर ही फैसला लें। आपकी व्यावहारिक सोच आपको सही दिशा देगी।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 15 या 23 तारीख को हुआ है, तो आज घर और परिवार से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं। भावनाओं में आकर खरीदारी करने से बचें और जरूरी खर्चों को प्राथमिकता दें। अपने बजट को व्यवस्थित रखें और अचानक आने वाले खर्च के लिए कुछ रकम बचाकर रखें। सही योजना से आर्थिक दबाव कम किया जा सकता है।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म 6, 15 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज अपने पैसों का हिसाब व्यवस्थित करने पर ध्यान दें। जरूरी खर्चों को प्राथमिकता दें और गैर-जरूरी चीजों पर पैसा लगाने से बचें। बजट की समय-समय पर समीक्षा करते रहें। पुरानी गलतियों से सीखकर आगे की आर्थिक योजना बनाना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक स्थिरता को प्राथमिकता देने का दिन है। लग्जरी और महंगी चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। अपने वित्तीय लक्ष्यों को दोबारा देखें और उसी के अनुसार निवेश की योजना बनाएं। उपलब्ध पैसों और संसाधनों का समझदारी से इस्तेमाल करना जरूरी होगा।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। लंबे समय के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए अपने निवेश और बजट की समीक्षा करें। अचानक होने वाले खर्च से बचें। सही जानकारी के आधार पर लिया गया फैसला भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद कर सकता है।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों के मामले में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें। अपने पुराने वित्तीय लक्ष्यों की समीक्षा करें और जरूरत के अनुसार उनमें बदलाव करें। लंबे समय की आर्थिक सुरक्षा पर ध्यान देना आपके लिए बेहतर रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

Rashifal Today: पैसों के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन? जानें मूलांक 1 से 9 तक का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal: अंक ज्योतिष के अनुसार, हर इंसान की जन्मतिथि का अपना खास महत्व होता है। 28 अगस्त 2026 को आर्थिक मामलों में ज्यादातर लोगों के लिए सावधानी और सही योजना बनाकर चलने का दिन रहेगा। आज खर्चों पर नियंत्रण रखना, बचत बढ़ाना और भविष्य के लिए मजबूत वित्तीय योजना बनाना जरूरी होगा। कुछ मूलांक वालों के सामने कमाई या निवेश के नए अवसर भी आ सकते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक के लोगों के लिए आज का आर्थिक भविष्यफल।

मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों से जुड़े मामलों में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। लंबे समय की आर्थिक योजना बनाने पर ध्यान दें। बिना जरूरत के खर्च करने से बचें और अपने बजट के अनुसार ही पैसा खर्च करें। सही योजना आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकती है।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में स्थिरता बनाए रखने की कोशिश करें। खरीदारी या खर्च में जल्दबाजी न करें। बचत को प्राथमिकता दें और भविष्य के लिए निवेश की योजना बना सकते हैं। पैसों से जुड़े जरूरी दस्तावेज भी संभालकर रखें।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आज आपको अपनी आय और खर्च का हिसाब बेहतर तरीके से समझने की जरूरत है। बाजार में मौजूद नए अवसरों पर नजर रखें और किसी भी बदलाव को नजरअंदाज न करें। अचानक खर्च की स्थिति से निपटने के लिए बजट में कुछ रकम अलग रखना फायदेमंद रहेगा।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आज घर और परिवार से जुड़े खर्च आज बढ़ सकते हैं। ऐसे में भावनाओं में आकर पैसा खर्च करने से बचें। जरूरी खर्चों को प्राथमिकता दें और बजट को व्यवस्थित रखें। अचानक आने वाले खर्चों के लिए भी पहले से तैयारी रखना बेहतर होगा।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 15 या 23 तारीख को हुआ है, तो आज आज आर्थिक मामलों में अनुशासन बनाए रखना जरूरी है। अपनी आय और खर्च का पूरा हिसाब रखें। छोटे-छोटे खर्चों को नजरअंदाज न करें, क्योंकि इनका असर आपकी बचत पर पड़ सकता है। सही बजट बनाकर चलने से भविष्य के लक्ष्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म 6, 15 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में आज सुधार के संकेत हैं। बजट को सही तरीके से व्यवस्थित करने से आपको फायदा होगा। गैर-जरूरी खरीदारी से बचें और नए आर्थिक अवसरों पर ध्यान दें। निवेश से जुड़े फैसले पूरी जानकारी लेने के बाद ही करें।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक स्थिरता पर ध्यान देने की जरूरत है। महंगे कपड़े या लग्जरी चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। अपने पुराने वित्तीय लक्ष्यों की समीक्षा करें और निवेश के ऐसे विकल्पों पर ध्यान दें, जो लंबे समय में फायदा दे सकें।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आज लंबे समय की आर्थिक योजना बनाने के लिए अच्छा दिन है। अचानक खरीदारी या गैर-जरूरी खर्च से बचें। अपने बजट और पुराने निवेश की समीक्षा करें। अनुशासन और सही योजना से आप भविष्य के लिए मजबूत आर्थिक आधार तैयार कर सकते हैं।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें। अपने निवेश और बचत की योजनाओं की समीक्षा करें। अगर जरूरत हो तो वित्तीय लक्ष्यों में बदलाव कर सकते हैं। लंबे समय की आर्थिक स्थिरता पर ध्यान देना आपके लिए बेहतर रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे 31 अगस्त से होगा शुरू: अब सिर्फ 4 घंटे में पूरा होगा मुंबई का सफर

वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे 31 अगस्त से होगा शुरू: अब सिर्फ 4 घंटे में पूरा होगा मुंबई का सफर

Vadodara-Mumbai

अहमदाबाद-मुंबई के बीच शुरू होने वाली बुलेट ट्रेन के पहले चरण से पहले ही वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। देश के सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे 31 अगस्त, 2026 तक यातायात के लिए खोले जाने की पूरी संभावना है। यह नया रूट शुरू होने से गुजरात और महाराष्ट्र के बीच सड़क मार्ग ज्यादा तेज़ और सुविधाजनक बन जाएगा।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि राज्य के हिस्से में आने वाला 157 किलोमीटर का पूरा सेक्शन 31 अगस्त तक ट्रैफिक के लिए खोलने की योजना है। लगभग ₹24,000 करोड़ की लागत से बन रहे इस सेक्शन के 7 में से 5 निर्माण पैकेज का काम पूरा हो चुका है और बाकी के दो पैकेज का काम अंतिम चरण में है।

सफर का समय घटकर आधा रह जाएगा : इस एक्सप्रेसवे के शुरू होते ही वडोदरा से मुंबई के बीच की 403 किलोमीटर की दूरी अब सिर्फ 4 घंटे में तय की जा सकेगी। अब तक इसी दूरी को तय करने में यात्रियों को लगभग 8 घंटे का समय लगता था। यात्रा का समय आधा हो जाने से यात्रियों को न केवल आसानी होगी, बल्कि पेट्रोल-डीजल की भी भारी बचत होगी।

प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट : 1,400 किलोमीटर लंबा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है, जो देश के 5 राज्यों को आपस में जोड़ता है। इस विशाल कॉरिडोर का अहम हिस्सा वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे चालू होने से उत्तर और पश्चिम भारत के बीच व्यापार, ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स बिजनेस को नई रफ्तार मिलेगी।

Rashifal Today: किस मूलांक के लोगों का आज का दिन होगा अच्छा, किसे रहना होगा सावधान? जानें आपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: अंक ज्योतिष के अनुसार, हर इंसान की जन्मतिथि का अपना खास महत्व होता है। 27 अगस्त 2026 का दिन आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने का संकेत दे रहा है। आज कई मूलांक वाले लोगों को अपने खर्च, बचत और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देना होगा। किसी भी तरह का बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले अपनी स्थिति को समझना जरूरी रहेगा। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज आपको पैसों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। अचानक होने वाले खर्च से बचें और अपने बजट का पालन करें। भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए लंबी अवधि की योजना पर ध्यान दें। सोच-समझकर लिए गए फैसले आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। बेवजह खर्च करने से बचें और अपने वित्तीय लक्ष्यों पर ध्यान दें। अगर आप खर्चों पर नियंत्रण रखते हैं तो भविष्य के लिए अच्छी बचत कर सकते हैं। पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आज आपकी सोच और योजना बनाने की क्षमता बेहतर रहेगी। नौकरी और निवेश से जुड़े नए अवसरों पर नजर रखें। बाजार या आर्थिक स्थिति में होने वाले बदलाव आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। बजट को जरूरत के अनुसार बदलने के लिए तैयार रहें और पूरी जानकारी के बाद फैसला लें।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आज घर और परिवार से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं। ऐसे में भावनाओं में आकर पैसा खर्च करने से बचें। जरूरी जरूरतों को प्राथमिकता दें और बजट में कुछ रकम अचानक आने वाले खर्चों के लिए रखें। सही योजना से आप आर्थिक दबाव को आसानी से संभाल पाएंगे।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 15 या 23 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक स्थिति को व्यवस्थित करने के लिए दिन अच्छा है। अपने खर्चों पर नजर रखें और जरूरी व गैर-जरूरी खर्चों के बीच अंतर समझें। आज नए आर्थिक अवसरों पर विचार किया जा सकता है। हालांकि, किसी भी निवेश या खर्च से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी होगा।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म 6, 15 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों के मामले में व्यवस्थित तरीके से काम करना जरूरी है। अपने खर्चों की समीक्षा करें और देखें कि कहां बचत की जा सकती है। गैर-जरूरी खर्च कम करने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। छोटी-छोटी बचत आगे चलकर आपके लिए बड़ा फायदा दे सकती है।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक स्थिरता पर खास ध्यान देना होगा। महंगी या गैर-जरूरी चीजों पर पैसा खर्च करने से बचें। कर्ज और निवेश से जुड़े फैसले अपनी आर्थिक क्षमता को ध्यान में रखकर ही लें। मजबूत वित्तीय आधार बनाने के लिए आज सावधानी से कदम उठाना बेहतर रहेगा।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में आज का दिन सकारात्मक रह सकता है। लंबी अवधि की योजनाओं पर ध्यान दें और अपने बजट व निवेश की समीक्षा करें। अचानक होने वाले खर्चों से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। भविष्य के लक्ष्यों को ध्यान में रखकर फैसला लेने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों से जुड़े नए अवसर सामने आ सकते हैं। हालांकि, किसी भी आकर्षक मौके को देखकर तुरंत फैसला न लें। अपने बजट और निवेश योजनाओं की समीक्षा करने का यह सही समय है। भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के लिए सोच-समझकर बदलाव करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।