Blue Cloud Softech share: एलॉन मस्क की स्पेसएक्स से संभावित एग्रीमेंट की बातचीत से ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक के शेयर बने रॉकेट

Blue Cloud Softech share: ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस के शेयरों में 22 जून को तूफानी तेजी दिखी। 20 फीसदी चढ़ने के बाद शेयर में अपर सर्किट लग गया। इसकी वजह कंपनी का एक बड़ा ऐलान है। कंपनी ने कहा है कि वह स्पेसएक्स इंटरनेशनल के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में शुरुआती कारोबारी मौकों का पता लगा रही है। स्पेसएक्स इंटरनेशनल अमेरिकी बिजनेसमैन एलॉन मस्क की स्पेसएक्स ईकोसिस्टम का हिस्सा है।

इंफॉर्मेशन एक्सचेंज के लिए बनाया फ्रेमवर्क

Blue Cloud Softech ने इस बारे में स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है। उसने कहा है कि वह स्पेशएक्स इंटरनेशनल के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े नॉन-बाइंडिंग अपॉर्चुनिटीज का पता लगा रही है। उसने कहा है कि दोनों पक्षों ने इस बारे में जानकारियों के आदान-प्रदान के लिए एक फ्रेमवर्क बनाया है। दोनों कंपनियां बातचीत के जरिए एआई से जुड़े ,संभावित क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं का पता लगाएंगी।

AI और क्लाउड कंप्यूटिंग में कंपनी की दिलचस्पी

कंपनी ने कहा है कि उसका यह कदम डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में मौकों की तलाश करने की रणनीति का हिस्सा है। कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसी उभरती टेक्नोलॉजी में मौकों का इस्तेमाल करना चाहती है। हालांकि, उसने यह स्पष्ट किया है कि अभी बातचीत शुरुआती अवस्था में है और नॉन-बाइंडिंग है। बातचीत की वजह से किसी पक्ष पर ट्रांजेक्शन, ज्वाइंट वेंचर, इनवेस्टमेंट, पार्टनरशिप या किसी तरह का निश्चित एग्रीमेंट करने का दबाव नहीं होगा।

इस साल की शुरुआत में इम्पैक्स के अधिग्रहण को मंजूरी

ब्लू क्लाउड ने कहा है कि दोनों कंपनियों के बीच किसी तरह के सहयोग से पहले ड्यू डिलिजेंस, म्यूचुअल एग्रीमेंट, रेगुलेटरी एप्रूवल्स जरूरी होंगे। इस साल की शुरुआत में ब्लू क्लाउड ने अमेरिकी एनर्जी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म ग्लोबल इमपैक्स इंक के अधिग्रहण को मजूरी दी थी। इस ट्रांजेक्शन की वैल्यू करीब 372.8 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़ें: Reliance Industries Share Price: रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बन सकता है रॉकेट, जानिए एनालिस्ट्स ने कितने दिए हैं टारगेट प्राइस

बीते एक साल में 26 फीसदी गिरा है शेयर 

Global Impx के अधिग्रहण के जरिए ब्लू क्लाउड का मकसद एनर्जी-बैक्ड डेटा सेंटर्स और एआई कंप्यूट ईकोसिस्टम्स में क्षमता विकसित करना है। इस ट्रांजेक्शन में एक 197 एकड़ का डेटा सेंटर ओडिशा में बनाने का भी प्लान है। कई चरणों में इसकी कपैसिटी बढ़ाकर 5 मेगावॉट से 100 मेगावॉट की जा सकती है। ब्लू क्लाउड का शेयर बीते एक साल में 26 फीसदी गिरा है।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

Stocks to Watch: सोमवार 22 जून को फोकस में रहेंगे ये 16 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Stocks to Watch: सोमवार, 22 जून के कारोबार में कई शेयरों पर निवेशकों की नजर रह सकती है। कुछ कंपनियों को बड़े ऑर्डर मिले हैं, कुछ ने डिविडेंड और रणनीतिक निवेश से जुड़े अहम ऐलान किए हैं। ऐसे में इन शेयरों में सोमवार को बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।

Reliance Industries

रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी Jio Platforms ने 19 जून को SEBI के पास IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिए हैं। यह इश्यू 27 करोड़ नए शेयरों का फ्रेश इश्यू होगा।

Bharat Forge

डिफेंस कंपनी Bharat Forge को रक्षा मंत्रालय से ₹425 करोड़ का ऑर्डर मिला है। कंपनी भारतीय नौसेना के कोलकाता-क्लास युद्धपोतों के लिए गैस टर्बाइन जनरेटर (GTG) की सप्लाई करेगी।

Tata Motors CV

टाटा ग्रुप की Tata Motors CV को 3,400 से ज्यादा इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स (eCV) के ऑर्डर मिले हैं। इनमें करीब 2,000 छोटे कमर्शियल व्हीकल और पिक-अप, 900 ट्रक और 500 बसें शामिल हैं।

Knowledge Marine

इंजीनियरिंग कंपनी Knowledge Marine & Engineering Works (KMEW) को Inland Waterways Authority of India (IWAI) से 66.11 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी 20 यात्रियों की क्षमता वाली 10 हाइब्रिड इलेक्ट्रिक फेरी बनाएगी। ऑर्डर में मैन्युफैक्चरिंग के साथ 5 साल का मेंटेनेंस भी शामिल है।

Nestle India

FMCG कंपनी Nestle India के बोर्ड की बैठक 3 जुलाई को होगी। इस बैठक में कंपनी 2026 के लिए स्पेशल डिविडेंड देने पर विचार करेगी।

Som Distilleries and Breweries

शराब बनाने वाली Som Distilleries and Breweries ने बताया कि मध्य प्रदेश आबकारी विभाग ने भोपाल प्लांट के लिए वित्त वर्ष 2026-27 का लाइसेंस देने से इनकार कर दिया है।

Kirloskar Oil Engines

इंजन और पावर सॉल्यूशन कंपनी Kirloskar Oil Engines को HyperNext से 192 मेगावाट क्षमता का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह बिजली भारत में AI बेस्ड बड़े डेटा सेंटरों को सपोर्ट करने के लिए इस्तेमाल होगी।

RVNL

रेलवे सेक्टर की सरकारी कंपनी RVNL को बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर सरकारी खनन कंपनी NMDC ने दिया है। कंपनी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में बफर स्टॉकपाइल और ब्लेंडिंग यार्ड बनाएगी। इसकी क्षमता 10 मिलियन टन सालाना होगी। यह प्रोजेक्ट NMDC की लॉजिस्टिक्स क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा।

Aurobindo Pharma

फार्मा कंपनी Aurobindo Pharma ने बताया कि US FDA ने Eugia Steriles Private Ltd यूनिट का निरीक्षण पूरा कर लिया है। निरीक्षण के दौरान पांच ऑब्जर्वेशन जारी किए गए हैं।

Chennai Petroleum Corporation

सरकारी ऑयल रिफाइनिंग कंपनी Chennai Petroleum Corporation (CPCL) को केंद्र सरकार ने नवरत्न का दर्जा दे दिया है। इससे कंपनी को कारोबारी फैसलों में अधिक स्वतंत्रता मिलेगी।

Himadri Speciality Chemical

स्पेशलिटी केमिकल्स कंपनी Himadri Speciality Chemical ने अमेरिका की International Battery Company में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 20.47% कर ली है। इसके लिए कंपनी ने अतिरिक्त 6.6 लाख डॉलर का निवेश किया है।

Vikram Solar

सोलर एनर्जी कंपनी Vikram Solar के खिलाफ दायर दिवाला याचिका को NCLT की कोलकाता बेंच ने स्वीकार कर लिया है। यह याचिका Isitva Steels Private Limited ने दायर की थी।

Garden Reach Shipbuilders & Engineers

डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी Garden Reach Shipbuilders & Engineers (GRSE) को केंद्र सरकार से नवरत्न का दर्जा मिला है। इसे कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Goodluck India

स्टील और डिफेंस उत्पाद बनाने वाली Goodluck India की सहायक कंपनी Goodluck Defence and Aerospace को करीब ₹255 करोड़ का ऑर्डर मिला है। कंपनी 155 मिमी लंबी दूरी के खाली गोले सप्लाई करेगी।

Mahindra Lifespace Developers

रियल एस्टेट कंपनी Mahindra Lifespace Developers ने मुंबई के कांदिवली ईस्ट में 15 एकड़ जमीन खरीदी है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित वैल्यू करीब ₹5,600 करोड़ है और इसमें लगभग 18 लाख वर्ग फुट डेवलपमेंट की संभावना है।

Power Mech

बिजली कंपनी Power Mech Projects को JSW Thermal Energy से 1,008.90 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी पश्चिम बंगाल के सालबोनी में बन रहे 2×800 मेगावाट के थर्मल पावर प्रोजेक्ट में सिविल और स्ट्रक्चरल काम करेगी। इस प्रोजेक्ट को 36 महीने में पूरा करना है।

Park Medi World के शेयर में 26% तक उछाल का दम, एमके ग्लोबल ने ‘बाय’ रेटिंग के साथ शुरू किया कवरेज

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Stock in Focus: रेलवे से डिफेंस तक… इन 6 कंपनियों को मिले बड़े ऑर्डर, 22 जून को शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: रेलवे, डिफेंस, डेटा सेंटर, पावर और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर से जुड़ी कंपनियों को बड़े ऑर्डर मिले हैं। इनसे कंपनियों की ऑर्डर बुक और रेवेन्यू को सहारा मिलने की उम्मीद है। यही वजह है कि सोमवार के कारोबार में इन शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रह सकती है।

Knowledge Marine

इंजीनियरिंग कंपनी Knowledge Marine & Engineering Works (KMEW) को Inland Waterways Authority of India (IWAI) से 66.11 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी 20 यात्रियों की क्षमता वाली 10 हाइब्रिड इलेक्ट्रिक फेरी बनाएगी। ऑर्डर में मैन्युफैक्चरिंग के साथ 5 साल का मेंटेनेंस भी शामिल है। यह KMEW का पहला बाहरी कमर्शियल शिपबिल्डिंग ऑर्डर है। इसके जरिए कंपनी ग्रीन शिपबिल्डिंग सेगमेंट में भी कदम रख रही है।

इस बीच SBI Funds Management ने कंपनी में 1.64% हिस्सेदारी खरीदी है। वहीं प्रमोटर्स ने ब्लॉक डील के जरिए कुछ हिस्सेदारी बेची है। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.91% की बढ़त के साथ 2,072.90 रुपये पर बंद हुआ।

Power Mech

बिजली कंपनी Power Mech Projects को JSW Thermal Energy से 1,008.90 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी पश्चिम बंगाल के सालबोनी में बन रहे 2×800 मेगावाट के थर्मल पावर प्रोजेक्ट में सिविल और स्ट्रक्चरल काम करेगी। इस प्रोजेक्ट को 36 महीने में पूरा करना है।

यह हाल के दिनों में कंपनी को मिला दूसरा बड़ा ऑर्डर है। इससे पहले जून में Adani Infrastructure Management Services से 266 करोड़ रुपये मिला था। अप्रैल में मुंबई मोनोरेल के संचालन-रखरखाव के लिए 296 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था। शुक्रवार को Power Mech Projects का शेयर NSE पर 1.24% की बढ़त के साथ 2,849 रुपये पर बंद हुआ।

RVNL

सरकारी रेल कंपनी RVNL को एक अन्य सरकारी कंपनी NMDC से 2,977 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में 10 मिलियन टन सालाना क्षमता वाला बफर स्टॉकपाइल और ब्लेंडिंग यार्ड बनाएगी। यह प्रोजेक्ट NMDC की लॉजिस्टिक्स क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा। साथ ही लौह अयस्क और दूसरे कच्चे माल की ढुलाई व हैंडलिंग को भी आसान बनाएगा।

प्रोजेक्ट को 42 महीने में पूरा करना है। बफर स्टॉकपाइल और ब्लेंडिंग यार्ड की मदद से स्टॉक का बेहतर मैनेजमेंट किया जा सकता है। इससे ग्राहकों को एक जैसी गुणवत्ता वाला माल उपलब्ध कराने में भी मदद मिलती है। RVNL के शेयरों में शुक्रवार को 1.32% की गिरावट आई थी और ये 244.31 रुपये पर बंद हुए थे।

Kirloskar Oil

इंजन बनाने वाली Kirloskar Oil Engines (KOEL) को HyperNext से भारत में बन रहे एक बड़े डेटा सेंटर प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला है। कंपनी 192 मेगावाट क्षमता के पावर जनरेशन सिस्टम उपलब्ध कराएगी। इसके तहत KOEL के 2500 kVA Optiprime Dual Core सिस्टम की 96 यूनिट लगाई जाएंगी। इनका इस्तेमाल AI, क्लाउड कंप्यूटिंग और बड़े डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर को बिजली बैकअप देने के लिए होगा।

कंपनी का कहना है कि AI और क्लाउड सेवाओं की बढ़ती मांग के बीच डेटा सेंटरों को मजबूत बैकअप पावर सिस्टम की जरूरत है। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.83% की बढ़त के साथ 2,000 रुपये पर बंद हुआ।

Bharat Forge

डिफेंस कंपनी Bharat Forge को रक्षा मंत्रालय से 425 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी भारतीय नौसेना के कोलकाता-क्लास युद्धपोतों के लिए Gas Turbine Generators (GTGs) की सप्लाई करेगी। ये 1.25 मेगावाट क्षमता वाले सिस्टम जहाजों पर बिजली उत्पादन के लिए इस्तेमाल होंगे और मौजूदा कम क्षमता वाले सिस्टम की जगह लेंगे। इस ऑर्डर को अगले 5 साल में पूरा किया जाएगा।

इससे एक दिन पहले Bharat Forge की रक्षा इकाई Kalyani Strategic Systems ने अमेरिकी कंपनी AM General के साथ साझेदारी की थी। दोनों कंपनियां दुनिया भर की सेनाओं के लिए 155mm आर्टिलरी गन प्लेटफॉर्म पेश करेंगी। शुक्रवार को Bharat Forge का शेयर 1.45% की बढ़त के साथ 2,048 रुपये पर बंद हुआ।

Tata Motors CV

टाटा ग्रुप की Tata Motors CV को 3,400 से ज्यादा इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स (eCV) के ऑर्डर मिले हैं। इनमें करीब 2,000 छोटे कमर्शियल व्हीकल और पिक-अप, 900 ट्रक और 500 बसें शामिल हैं। इन गाड़ियों का इस्तेमाल ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स, FMCG, सीमेंट, स्टील, माइनिंग, एयरपोर्ट ऑपरेशन्स और यात्री परिवहन जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को अपनाए जाने का संकेत है।

हाल ही में कंपनी ने पुराने ट्रकों और बसों को बदलने की सरकारी योजना में शामिल होने के लिए MoRTH के साथ समझौता किया है। शुक्रवार को Tata Motors का शेयर 401.95 रुपये पर बंद हुआ।

Stocks to Buy: ये 10 स्टॉक्स दे सकते हैं 47% तक रिटर्न, एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

NEET-UG Re-Exam के लिए NTA का ‘अभेद्य सुरक्षा कवच’: 21 जून को 22 लाख छात्रों की परीक्षा, नकल रोकने के लिए AI और 51,000 जैमर तैयार

देशभर के 22 लाख से ज्यादा मेडिकल छात्रों के भविष्य से जुड़ी सबसे बड़ी परीक्षा NEET-UG 2026 कल यानी 21 जून को आयोजित होने जा रही है। NEET पेपर लीक के बाद ये परीक्षा दोबारा कराई जा रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए ‘मेगा तैयारी’ की है। किसी भी तरह की गड़बड़ी या नकल को रोकने के लिए इस बार सुरक्षा का ऐसा ‘अभेद्य कवच’ तैयार किया गया है, जिसमें परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा।

यह परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में एक साथ आयोजित की जाएगी। इसके लिए कुल 5,440 परीक्षा केंद्र (Exam Centers) बनाए गए हैं।

परीक्षा से जुड़े कुछ बड़े आंकड़े:

कुल छात्र: 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी मैदान में।

परीक्षा केंद्र: भारत और विदेश मिलाकर 5,440 केंद्र।

परीक्षा कक्ष (क्लासरूम): 95 हजार से ज्यादा कमरे तैयार।

भाषाएं: अंग्रेजी के साथ-साथ 12 भारतीय भाषाओं में होगी परीक्षा।

हाई-टेक सुरक्षा: AI और 1.38 लाख कैमरों से ‘तीसरी आंख’ का पहरा

इस बार की परीक्षा में तकनीक का जबरदस्त इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि धांधली की कोई गुंजाइश न बचे:

लाइव निगरानी: हर परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगाए गए हैं। देशभर में कुल 1.38 लाख से अधिक कैमरों से पल-पल की निगरानी होगी।

दिल्ली से नजर: दिल्ली में बैठे 100 से ज्यादा वर्चुअल ऑब्जर्वर (वर्चुअल निरीक्षक) सीधे लाइव सीसीटीवी फुटेज पर नजर रखेंगे।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI): सीसीटीवी फुटेज की जांच के लिए एआई (AI) तकनीक की मदद ली जाएगी, जो किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत पकड़ लेगी।

51,000 जैमर: मोबाइल या ब्लूटूथ से नकल रोकने के लिए सेंटर्स पर रिकॉर्ड 51,311 जैमर लगाए गए हैं।

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगा स्टाफ, सुरक्षा के कड़े नियम

कड़ी चेकिंग: परीक्षा केंद्र में एंट्री से पहले 38,795 फ्रिस्किंग स्टाफ (जांच कर्मी) अभ्यर्थियों की अच्छे से जांच करेंगे।

चेहरा और अंगूठा मिलान: फर्जी परीक्षार्थियों (सॉल्वर गैंग) को रोकने के लिए 48,448 बायोमेट्रिक कर्मी तैनात रहेंगे। इस बार अंगूठे के निशान (बायोमेट्रिक) के साथ-साथ फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरा पहचानना) भी अनिवार्य किया गया है।

निरीक्षकों की फौज: हर कमरे में दो-दो इनविजिलेटर (निरीक्षक) होंगे। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए 6,700 ऑब्जर्वर और हर केंद्र पर एक सेंटर सिस्टम ऑफिसर (CSO) तैनात रहेगा। साथ ही हर सेंटर पर 40 से 50 सुरक्षाकर्मी मुस्तैद रहेंगे।

सीक्रेट मटीरियल सुरक्षित: प्रश्नपत्र और गोपनीय सामग्री को देश के 1,500 बैंकों की शाखाओं में सुरक्षित लॉकर में रखा गया है। परीक्षा के बाद ओएमआर (OMR) शीट को सुरक्षित कलेक्ट करने के लिए डाक विभाग के 700 केंद्र बनाए गए हैं।

आज हुई ‘मेगा मॉक ड्रिल’, छात्रों की सहूलियत का भी रखा पूरा ध्यान

परीक्षा में कोई तकनीकी खराबी या चूक न हो, इसके लिए आज (20 जून) को देशभर के सभी केंद्रों पर एक ‘मेगा मॉक ड्रिल’ (रिहर्सल) की गई, जिसमें सभी सुरक्षा इंतजामों को जांचा गया।

सुरक्षा के साथ-साथ NTA ने चिलचिलाती गर्मी को देखते हुए छात्रों और अभिभावकों की सहूलियत का भी पूरा ख्याल रखा है:

गर्मी से राहत: सेंटर्स पर पीने का साफ पानी, ओआरएस (ORS) के घोल और एम्बुलेंस की व्यवस्था रहेगी।

अभिभावकों के लिए इंतजाम: छात्रों के साथ आने वाले माता-पिता के लिए छायादार वेटिंग एरिया बनाया गया है।

कमरे के अंदर: समय देखने के लिए हर कमरे में दीवार घड़ी होगी। साथ ही छात्रों को रफ काम करने के लिए एक्स्ट्रा पेज दिए जाएंगे।

विशेष छूट: बाएं हाथ से लिखने वाले (Left-handed) छात्रों के लिए खास व्यवस्था की गई है। चेकिंग और एंट्री की लंबी प्रक्रिया में लगने वाले समय को देखते हुए इस री-एग्जाम की अवधि (टाइम) को भी थोड़ा बढ़ाया गया है।

‘बार-बार की एग्जाम से थक गया हूं’… NEET री-टेस्ट से 2 दिन पहले छात्र ने दी जान

Haier ने लॉन्च की AI Smart TV सीरीज, मिलेगा Dolby Atmos और Gemini का दम,जानें कीमत

अगर आप अपने घर के लिए एक ऐसे बिग साइज स्मार्ट टीवी लेने की सोच रहे हैं, जिसकी साउंड क्वालिटी, स्क्रीन, ब्राइटनेस लेवल जबरदस्त हो, तो यह खबर आपके जरूर पढ़नी चाहिए। दरअसल, Haier ने भारत में अपनी नई HQLED P7 Pro स्मार्ट TV सीरीज लॉन्च की है। यह नई सीरीज 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच के डिस्प्ले साइज में आती है और इसमें इंटीग्रेटेड सबवूफर के साथ 50W का 2.1-चैनल स्पीकर सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा, इसमें Dolby Atmos और Total Sonics टेक्नोलॉजी दी गई है, साथ ही यह कई तरह के AI-बेस्ड फीचर्स से लैस है।

भारत में Haier HQLED P7 Pro सीरीज की कीमत

Haier HQLED P7 Pro सीरीज सभी प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। 43 इंच वेरिएंट की कीमत 35,990 रुपये और 50 इंच मॉडल की कीमत 43,490 रुपये है। वहीं, 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच मॉडल की कीमत क्रमशः 49,990 रुपये, 67,990 रुपये और 90,990 रुपये है। कंपनी इन सभी टीवी पर 3 साल की वारंटी भी दे रही है।

Haier HQLED P7 Pro सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स

Haier HQLED P7 Pro सीरीज में कंपनी की इन-हाउस HQLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो 93% तक DCI-P3 कलर गैमट देने का दावा करती है। इस सीरीज के 55 इंच और उससे बड़े मॉडल Dolby Vision और HDR10+ विजुअल को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा, सभी मॉडल्स में TÜV Rheinland Certified Low Blue Light तकनीक दी गई है, जो लंबे समय तक टीवी देखने के दौरान आंखों पर पड़ने वाले नीली रोशनी के असर को कम करती है और आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करती है।

गेमर्स के लिए, Haier HQLED P7 Pro सीरीज में 120Hz Dual Line Gate (DLG), Motion Estimation and Motion Compensation (MEMC), Variable Refresh Rate (VRR) और Auto Low Latency Mode (ALLM) जैसे गेमिंग फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें Gaming Bar भी है, जिससे जरूरी गेमिंग कंट्रोल, रिफ्रेश रेट की जानकारी और कस्टमाइजेबल गेम सेटिंग्स को आसानी से एक्सेस किया जा सकता है।

इस स्मार्ट टीवी सीरीज में 2.1-चैनल स्पीकर सेटअप के साथ 50W का साउंड सिस्टम दिया गया है। 55-इंच और उससे बड़े मॉडल में इंटीग्रेटेड सबवूफर मिलता है। बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए इसमें Dolby Atmos और Total Sonics तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।

यह नई सीरीज Google TV प्लेटफॉर्म पर चलती है और इसमें Gemini इंटीग्रेटेड है, जिससे हैंड्स-फ्री वॉइस कंट्रोल की सुविधा मिलती है। यह यूजर्स को वॉइस कमांड के जरिए कम्पैटिबल स्मार्ट होम डिवाइस को कंट्रोल करने और स्मार्ट TV के साथ इंटरैक्ट करने की सुविधा देती है। यह स्मार्ट टीवी AI HDR Enhancer फीचर को सपोर्ट करती है, जो हर फ्रेम के हिसाब से ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और हाइलाइट्स को अपने-आप एडजस्ट करता है, जिससे बेहतर डेप्थ, शैडो की साफ डिटेल और ज्यादा असली दिखने वाले विजुअल्स मिलते हैं। यह AI Colour Boost, AI Motion और AI Noise Reduction जैसे कई AI-बेस्ड फीचर्स को भी सपोर्ट करती है।

Haier HQLED P7 Pro सीरीज में 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें HaiCast स्क्रीन मिररिंग फीचर मिलता है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या दूसरे सपोर्टेड डिवाइस की स्क्रीन को आसानी से टीवी पर दिखा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.1 और Wi-Fi का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, इसमें Bluetooth Speaker Mode भी मिलता है, जिससे टेलीविजन को ऑडियो प्लेबैक के लिए Bluetooth स्पीकर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: भारत में Apple iPhone 18 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स लीक, कीमत हो सकती है ज्यादा

रिलायंस Jio आसमान में बिछाएगा सैटेलाइट्स का जाल, भारत के जंगलों और पहाड़ों पर भी मिलेगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं AGM में बोलते हुए रिलायंस जियो के एमडी आकाश अंबानी ने कहा कि रिलायंस जियो एक सॉवरेन लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन (पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किए जाने वाले उपग्रहों का जाल) डेवलप करने पर विचार कर रही है और साथ ही इस तरह की कैपेसिटी लीज पर लेने के लिए ग्लोबल सैटेलाइट ऑपरेटरों के साथ साझेदारी भी कर रही है।

यह कदम सैटेलाइट ब्रॉडबैंड के क्षेत्र में जियो की अब तक की सबसे बड़ी पहल है। इसका मकसद भारत के सबसे दूर-दराज और पिछड़े इलाकों तक कनेक्टिविटी पहुंचाना है। आकाश अंबानी ने कहा,”जियो ने जमीन पर भारत को जोड़ा है। अब हमें आसमान से भारत को जोड़ना होगा।” उन्होंने बताया कि दूर-दराज के गांव ओर द्वीपों पर रहने वाले लोग और सीमावर्ती चौकियां अभी भी जमीनी मोबाइल नेटवर्क की पहुंच से बाहर हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए Jio दोहरी रणनीति अपनाएगी। कंपनी तेजी से सेवाएं शुरू करने के लिए पहले से मौजूद ग्लोबल सैटेलाइट नेटवर्क से सैटेलाइट क्षमता लीज पर लेगी। साथ लॉन्ग टर्म रणनीति के तहत अपना खुद का सैटेलाइट नेटवर्क बनाएगी। इस तरीके से कंपनी भारत की कनेक्टिविटी जरूरतों को तेजी से पूरा कर पाएगी और साथ ही एक ऐसा भारतीय सैटेलाइट ब्रॉडबैंड प्लेटफ़ॉर्म तैयार कर पाएगी जिसे दुनिया भर में फैलाया जा सके।

Jio भारत में बना रही  ग्राउंड स्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर

इन योजनाओं को सपोर्ट करने के लिए,Jio भारत में ग्राउंड स्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर भी बना रही है। ये सुविधाएं पार्टनर सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और Jio के भविष्य के सैटेलाइट,दोनों को सपोर्ट करेंगी। इससे स्पेस और जमीनी नेटवर्क को जोड़ने वाला एक इंटीग्रेटेड सैटेलाइट ब्रॉडबैंड इकोसिस्टम बन सकेगा।

रिलायंस की तरफ से यह ऐलान ऐसे समय में हुआ है जब भारत के सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेक्टर में कॉम्पिटिशन बढ़ रहा है और स्टारलिंक,यूटेलसैट वनवेब और अमेजन LEO जैसी कंपनियां इस मार्केट पर नजर बनाए हुए हैं। अंबानी ने कहा कि इस पहल से स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता मजबूत होगी और देश को ग्लोबल सैटेलाइट ब्रॉडबैंड मैप पर मजबूती से स्थापित करने में मदद मिलेगी।

 JioSat के जरिए दी जाएगी सैटेलाइट कम्युनिकेशन सुविधा

इसके अलावा,रिलायंस जियो की कंपनी’जियो सैटेलाइट कम्युनिकेशंस’ने डिपार्टमेंट ऑफ़ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) से ‘ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट'(GMPCS) लाइसेंस और इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर (IN-SPACe) से जरूरी मंजूरी हासिल कर ली है। इससे भारत में कमर्शियल सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस शुरू करने में आने वाली दो बड़ी रेगुलेटरी रुकावटें दूर हो गई हैं।

इन मंजूरियों के मिलने से JioSat उन कुछ कंपनियों में शामिल हो गई है जो भारत के उभरते सैटकॉम (सैटेलाइट कम्युनिकेशन) मार्केट में उतरने के लिए तैयार हैं। कंपनी का प्लान है कि वह SES के साथ अपने जॉइंट वेंचर का इस्तेमाल करके दूर-दराज,ग्रामीण और कम सुविधा वाले इलाकों में हाई-स्पीड कनेक्टिविटी पहुंचाए। हालांकि,कमर्शियल सर्विस शुरू करने से पहले कंपनी को अभी भी स्पेक्ट्रम अलॉटमेंट और दूसरी ऑपरेशनल मंजूरियां लेनी होंगी।

 

 

RIL AGM 2026 : ग्लोबल चुनौतियों के बावजूद रिलायंस ने हासिल किया रिकॉर्ड तोड़ रेवेन्यू,EBITDA और नेट प्रॉफिट

 

Reliance AGM 2026 : भारत को AI के क्षेत्र में क्रिएटर और ग्लोबल लीडर बनाने पर होना चाहिए फोकस -मुकेश अंबानी

Amazon Prime Day Sale 2026: इस दिन शुरू होगी Amazon की सबसे बड़ी सेल, कई प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे जबरदस्त डिस्काउंट

Amazon Prime Day Sale 2026: Amazon ने भारत में अपनी 10वीं सालाना Prime Day सेल की तारीखों का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। इससे ग्राहकों को स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, घरेलू उपकरणों और अन्य चीजों पर शानदार डील्स पाने का मौका मिलेगा। यह ई-कॉमर्स कंपनी एक बार फिर इस इवेंट को तीन दिनों तक चलाएगी और साथ ही Prime मेंबरशिप, बैंक ऑफर और AI-पावर्ड शॉपिंग टूल्स पर नए डिस्काउंट भी पेश करेगी। यहां आपको Amazon Prime Day Sale 2026 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिलेगी, जैसे तारीखें, ऑफर्स, नए लॉन्च और मेंबरशिप बेनिफिट्स।

बता दें कि इस साल की Amazon Prime Day सेल 72 घंटे तक चलेगी, जो 4 जुलाई को रात 12 बजे शुरू होगी और 6 जुलाई को रात 11:59 बजे खत्म होगी। पिछले सालों की तरह, यह सेल सिर्फ Prime मेंबर्स के लिए होगी।

इस इवेंट को और आकर्षक बनाने के लिए, Amazon कई पेमेंट ऑफर लेकर आया है। SBI और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड यूजर्स (EMI ट्रांजैक्शन सहित) को सेल के दौरान 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स को Prime मेंबरशिप के तहत होने वाली योग्य खरीदारी पर 5% तक का अनलिमिटेड कैशबैक मिलता रहेगा।

Flipkart की प्रतिद्वंद्वी कंपनी ‘Amazon Pay Later’ को भी प्रमोट कर रही है, जिससे ग्राहक 1,500 रुपये या उससे ज्यादा की खरीदारी को तीन बिना-ब्याज वाली किश्तों में बांट सकते हैं। इस साल ऑफर में ट्रैवल बुकिंग भी शामिल है, जिसमें MakeMyTrip के ग्राहकों को तुरंत 10% की छूट, साथ ही होटल पर 75% तक की छूट और बस टिकट पर 17% तक की बचत मिल रही है।

इस लोकप्रिय ई-कॉमर्स कंपनी के अनुसार, Prime Day 2026 में 100 से ज्यादा भारतीय और ग्लोबल ब्रांड्स के 500 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जाएंगे। इसमें Samsung, OnePlus, HP, Lenovo, Asus, iQOO और Redmi जैसे पॉपुलर ब्रांड्स के शामिल होने की उम्मीद है। Adidas, Allen Solly, Puma और Van Heusen जैसे फैशन ब्रांड्स के साथ-साथ LG, Bosch, Crompton और Shark Ninja जैसे होम अप्लायंस बनाने वाली कंपनियां भी इस सेल में शामिल हो सकती हैं।

Amazon का कहना है कि इस साल वह खरीदारों को प्रोडक्ट्स खोजने, अलग-अलग विकल्पों की तुलना करने और अपनी पसंद के हिसाब से सुझाव (पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन) पाने में मदद करने के लिए AI-पावर्ड टूल्स का और भी ज्यादा इस्तेमाल करेगा।

जो लोग अभी तक प्राइम मेंबर नहीं हैं, उनके लिए कंपनी ने एनिवर्सरी के दौरान सब्सक्रिप्शन की कीमतों में छूट दी है। स्टैंडर्ड प्राइम मेंबरशिप 1,499 रुपये की जगह 999 रुपये में मिल रही है, जबकि प्राइम लाइट की कीमत 799 रुपये से घटकर 599 रुपये हो गई है। प्राइम शॉपिंग एडिशन भी 399 रुपये के बजाय 299 रुपये की कम कीमत पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: Samsung ने पेश किया नया AI फीचर, सिर्फ फोटो देखकर बताएगा आपके पालतू जानवर की बीमारी

Amazon Prime Day Sale 2026: इस दिन शुरू होगी Amazon की सबसे बड़ी सेल, कई प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे जबरदस्त डिस्काउंट

Amazon Prime Day Sale 2026: Amazon ने भारत में अपनी 10वीं सालाना Prime Day सेल की तारीखों का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। इससे ग्राहकों को स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, घरेलू उपकरणों और अन्य चीजों पर शानदार डील्स पाने का मौका मिलेगा। यह ई-कॉमर्स कंपनी एक बार फिर इस इवेंट को तीन दिनों तक चलाएगी और साथ ही Prime मेंबरशिप, बैंक ऑफर और AI-पावर्ड शॉपिंग टूल्स पर नए डिस्काउंट भी पेश करेगी। यहां आपको Amazon Prime Day Sale 2026 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिलेगी, जैसे तारीखें, ऑफर्स, नए लॉन्च और मेंबरशिप बेनिफिट्स।

बता दें कि इस साल की Amazon Prime Day सेल 72 घंटे तक चलेगी, जो 4 जुलाई को रात 12 बजे शुरू होगी और 6 जुलाई को रात 11:59 बजे खत्म होगी। पिछले सालों की तरह, यह सेल सिर्फ Prime मेंबर्स के लिए होगी।

इस इवेंट को और आकर्षक बनाने के लिए, Amazon कई पेमेंट ऑफर लेकर आया है। SBI और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड यूजर्स (EMI ट्रांजैक्शन सहित) को सेल के दौरान 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स को Prime मेंबरशिप के तहत होने वाली योग्य खरीदारी पर 5% तक का अनलिमिटेड कैशबैक मिलता रहेगा।

Flipkart की प्रतिद्वंद्वी कंपनी ‘Amazon Pay Later’ को भी प्रमोट कर रही है, जिससे ग्राहक 1,500 रुपये या उससे ज्यादा की खरीदारी को तीन बिना-ब्याज वाली किश्तों में बांट सकते हैं। इस साल ऑफर में ट्रैवल बुकिंग भी शामिल है, जिसमें MakeMyTrip के ग्राहकों को तुरंत 10% की छूट, साथ ही होटल पर 75% तक की छूट और बस टिकट पर 17% तक की बचत मिल रही है।

इस लोकप्रिय ई-कॉमर्स कंपनी के अनुसार, Prime Day 2026 में 100 से ज्यादा भारतीय और ग्लोबल ब्रांड्स के 500 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जाएंगे। इसमें Samsung, OnePlus, HP, Lenovo, Asus, iQOO और Redmi जैसे पॉपुलर ब्रांड्स के शामिल होने की उम्मीद है। Adidas, Allen Solly, Puma और Van Heusen जैसे फैशन ब्रांड्स के साथ-साथ LG, Bosch, Crompton और Shark Ninja जैसे होम अप्लायंस बनाने वाली कंपनियां भी इस सेल में शामिल हो सकती हैं।

Amazon का कहना है कि इस साल वह खरीदारों को प्रोडक्ट्स खोजने, अलग-अलग विकल्पों की तुलना करने और अपनी पसंद के हिसाब से सुझाव (पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन) पाने में मदद करने के लिए AI-पावर्ड टूल्स का और भी ज्यादा इस्तेमाल करेगा।

जो लोग अभी तक प्राइम मेंबर नहीं हैं, उनके लिए कंपनी ने एनिवर्सरी के दौरान सब्सक्रिप्शन की कीमतों में छूट दी है। स्टैंडर्ड प्राइम मेंबरशिप 1,499 रुपये की जगह 999 रुपये में मिल रही है, जबकि प्राइम लाइट की कीमत 799 रुपये से घटकर 599 रुपये हो गई है। प्राइम शॉपिंग एडिशन भी 399 रुपये के बजाय 299 रुपये की कम कीमत पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: Samsung ने पेश किया नया AI फीचर, सिर्फ फोटो देखकर बताएगा आपके पालतू जानवर की बीमारी