Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        Android फोन से गलती से डिलीट हुई
        UGC NET June 2026 Re-Exam: 9 और
        50 अमेरिकी फौजी अफसरों का पॉलीग्राफ टेस्ट:ईरान
        सुभाष चंद्रा की मुश्किल बढ़ी, अब CBI
        Salman Khan: सलमान खान ने शुरू की
        iPhone 18 Pro Max में क्या होगा
        नदी साफ करते-करते Bittu Tabahi पर पड़ी
        Delhi Metro: मेट्रो पर फोन चिपकाकर Reel
        • Latest News
          Android फोन से गलती से डिलीट हुई
          UGC NET June 2026 Re-Exam: 9 और
          50 अमेरिकी फौजी अफसरों का पॉलीग्राफ टेस्ट:ईरान
          सुभाष चंद्रा की मुश्किल बढ़ी, अब CBI
          Salman Khan: सलमान खान ने शुरू की
          iPhone 18 Pro Max में क्या होगा
          नदी साफ करते-करते Bittu Tabahi पर पड़ी
          Delhi Metro: मेट्रो पर फोन चिपकाकर Reel
        Share Market

        Stocks to Buy: ये 10 स्टॉक्स दे सकते हैं 47% तक रिटर्न, एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह

        Posted on June 21, 2026June 21, 2026 by admin

        Stocks to Buy: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने और शांति समझौते की खबर से घरेलू शेयर बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली। इस बीच Nomura, Jefferies, JM Financial, Ambit Capital, Kotak Securities, Motilal Oswal और Nuvama Institutional Equities जैसी बड़ी ब्रोकरेज फर्मों ने कई शेयरों पर भरोसा जताया है। आइए जानते हैं उन 10 शेयरों के बारे में, जिनमें ब्रोकरेज को अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

        Suzlon Energy

        JM Financial ने Suzlon Energy पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 65 रुपये का टारगेट दिया है। यानी शेयर में करीब 18% तक की तेजी आ सकती है।

        ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का AMS बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है। Suzlon का लक्ष्य FY31 तक अपने मैनेजमेंट के तहत मौजूद प्रोजेक्ट्स को 18 GW से बढ़ाकर 70 GW से ज्यादा करना है। इसमें विंड, सोलर और बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट शामिल होंगे। अगर कंपनी यह लक्ष्य हासिल करती है, तो कमाई में बड़ा इजाफा हो सकता है।

        TBO Tek

        Motilal Oswal ने TBO Tek पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग दोहराई है। ब्रोकरेज ने 1,765 रुपये का टारगेट दिया है। मौजूदा भाव 1,496 रुपये के मुकाबले शेयर में करीब 18% तक उछाल की उम्मीद है।

        ट्रैवल इंडस्ट्री में तेजी लौट रही है। ज्यादा ट्रैवल एजेंट और कारोबारी ग्राहक कंपनी का प्लेटफॉर्म इस्तेमाल कर रहे हैं। ब्रोकरेज का मानना है कि इससे कंपनी का कारोबार तेजी से बढ़ सकता है। FY26 से FY28 के बीच GTV में करीब 23% सालाना बढ़ोतरी का अनुमान है।

        Tata Steel

        Nomura ने Tata Steel पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है और 240 रुपये का टारगेट दिया है। अगर अनुमान सही रहे, तो निवेशकों को करीब 22% तक का रिटर्न मिल सकता है।

        Tata Steel के लिए कोकिंग कोल की कीमतें काफी अहम रहती हैं। अच्छी बात यह है कि चीन में कोयले की सप्लाई सुधर रही है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में बड़ी तेजी आने की आशंका कम है। अगर ऐसा होता है, तो कंपनी की लागत काबू में रह सकती है और कमाई को सहारा मिल सकता है।

        Vedanta Aluminium

        Kotak Institutional Equities ने Vedanta Aluminium पर ‘Buy’ रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज ने 600 रुपये का टारगेट दिया है। इससे संकेत मिलता है कि शेयर में करीब 30% तक की तेजी देखने को मिल सकती है।

        Vedanta के डीमर्जर के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इसी कंपनी की हो रही है। एल्युमिनियम की मांग बढ़ रही है। कंपनी का मुनाफा सुधर रहा है और कर्ज भी कम हो रहा है। यही वजह है कि कई ब्रोकरेज इस शेयर पर बुलिश हैं।

        Coforge

        Motilal Oswal ने आईटी कंपनी Coforge पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने 1,900 रुपये का टारगेट दिया है। मौजूदा भाव से शेयर में करीब 30% तक का दम नजर आ रहा है।

        हाल ही में हुए Analyst Day के बाद ब्रोकरेज का भरोसा कंपनी पर और मजबूत हुआ है। मैनेजमेंट FY30 तक Revenue को बढ़ाकर करीब 5 अरब डॉलर तक पहुंचाना चाहता है। कंपनी बड़े ग्राहकों पर ज्यादा फोकस कर रही है। नए कॉन्ट्रैक्ट मिल रहे हैं और जरूरत पड़ने पर अधिग्रहण भी कर रही है। इससे कारोबार की रफ्तार तेज रह सकती है।

        Tata Motors Passenger Vehicles

        Nuvama ने Tata Motors Passenger Vehicles पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने 470 रुपये का टारगेट दिया है। यानी निवेशकों को करीब 30% तक का फायदा मिल सकता है।

        साइबर समस्या का असर अब कम हो रहा है। बिक्री सामान्य हो रही है। उत्तर अमेरिका में कारोबार बढ़ रहा है और कंपनी के पास कई नए मॉडल भी हैं। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि इन वजहों से आने वाले समय में प्रदर्शन बेहतर रह सकता है।

        Lemon Tree Hotels

        ICICI Securities ने Lemon Tree Hotels पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है और 156 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। मौजूदा भाव 113.34 रुपये के मुकाबले शेयर में करीब 38% तक की तेजी देखने को मिल सकती है।

        ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का डिमर्जर लंबी अवधि में बड़ा वैल्यू अनलॉक कर सकता है। प्रस्तावित योजना के तहत Lemon Tree का होटल संचालन कारोबार और होटल मालिकाना कारोबार अलग-अलग हो जाएंगे। इससे निवेशकों को एसेट-लाइट और एसेट-हेवी दोनों बिजनेस का फायदा मिल सकेगा।

        HUL

        Nuvama ने HUL पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने 3,090 रुपये का टारगेट दिया है। मौजूदा स्तर से शेयर में 40% तक की छलांग लग सकती है।

        पिछले कुछ तिमाहियों में कंपनी की ग्रोथ बेहतर हुई है। HUL लगातार नए और प्रीमियम प्रोडक्ट लॉन्च कर रही है। ऑनलाइन बिक्री बढ़ रही है। इसके अलावा D2C ब्रांड्स से भी कारोबार में अच्छा योगदान मिलने लगा है।

        HCL Technologies

        Nomura ने HCL Technologies पर ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज ने 1,600 रुपये का टारगेट दिया है। इस आईटी स्टॉक में मौजूदा स्तर से करीब 41% उछाल आने की उम्मीद है।

        हाल ही में कंपनी ने भारत की तेजी से बढ़ती एक AI कंपनी में रणनीतिक निवेश किया है। HCLTech AI के बढ़ते बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। ब्रोकरेज का मानना है कि इससे नए ग्राहक मिल सकते हैं और कारोबार बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

        Pine Labs

        Emkay ने Pine Labs पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है और 225 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। मौजूदा भाव 152.7 रुपये के मुकाबले शेयर में करीब 47% तक का उछाल देखने को मिल सकता है।

        ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का POS डिवाइस कारोबार मजबूत बना हुआ है। EMI और Affordability बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है। ऑनलाइन पेमेंट सेगमेंट में भी नए बड़े ग्राहक जुड़ रहे हैं। कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार कर रही है। UPI बेस्ड क्रेडिट इकोसिस्टम में भी अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है।

        Nifty Outlook: 22 जून को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, कौन-से लेवल रहेंगे अहम? एक्सपर्ट्स से जानिए

        Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged AI, Best Stocks To Buy, HCL Technologies Share, HCLTech, HUL Share Price, Lemon Tree Hotels, Lemon Tree Hotels Share, nifty, Pine Labs Share, Share Market Picks, Stocks To Buy, Suzlon Energy Share, Tata Steel Share, TBO Tek Share, UPI, ईरान, डॉलर, निवेश, ब्रोकरेज फर्म, ब्रोकरेज रिपोर्ट, मनीकंट्रोल, शेयर खरीदारी सलाह, शेयर बाजार, स्टॉक्स टू बाय
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • Android फोन से गलती से डिलीट हुई फोटो ऐसे करें Recover, जाने स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
        • UGC NET June 2026 Re-Exam: 9 और 10 सितंबर को होने वाले री-एग्जाम के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, जानें कैसे मिलेगा एडमिट कार्ड
        • 50 अमेरिकी फौजी अफसरों का पॉलीग्राफ टेस्ट:ईरान जंग की सीक्रेट जानकारी लीक करने का शक, हथियारों की कमी दुनिया के सामने आई
        • सुभाष चंद्रा की मुश्किल बढ़ी, अब CBI ने लोन फ्रॉड मामले में केस दर्ज किया
        • Salman Khan: सलमान खान ने शुरू की ‘बिग बॉस 20’ की शूटिंग, अपने सिग्नेचर अंदाज में भाईजान ने किया कमबैक
        • iPhone 18 Pro Max में क्या होगा खास? जानें कीमत, कैमरा, कलर और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल
        • नदी साफ करते-करते Bittu Tabahi पर पड़ी बड़ी विदेशी CEO की नजर, मिला बड़ा जॉब ऑफर [VIDEO]
        • Delhi Metro: मेट्रो पर फोन चिपकाकर Reel बनाना पड़ेगा मंहगा! DMRC ने दी सख्त चेतावनी
        • Volkswagen Layoffs: और 50000 लोगों की छंटनी को मंजूरी, भारतीय यूनिट 12% नौकरियों पर चलाएगी कैंची
        • चीन में कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ 26%, फिर क्यों आई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में बड़ी गिरावट?
        • बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर
        • सितंबर के पहले हफ्ते में निवेशक निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल
        • Guru Purnima vs Teachers Day Difference: शिक्षक को समर्पित हैं गुरु पूर्णिमा और शिक्षक दिवस, जानें दोनों में क्या है अंतर और क्या है इतिहास
        • Shreya Ghoshal: श्रेया घोषाल ने बॉलीवुड की ‘पुरुष-प्रधान’ म्यूजिक इंडस्ट्री पर सवाल उठाए, बोलीं- यह Patriarchal और जेंडर बेस्ड मामला है
        • उत्तर भारत में एक्टिव हुआ लो-प्रेशर सिस्टम! अगले 6 दिनों तक दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, यहां-यहां बदलेगा मौसम
        Tags
        000 10 2026 AI AMP business news in hindi Delhi gold IMD India IT market moneycontrol Moneycontrol Hindi Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश चीन टैक्स ट्रंप डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान बाजार बारिश बैंक ब्याज ब्रोकरेज फर्म भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई मौसम विभाग रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        5:49 pm, Sep 5, 2026
        temperature icon 30°C
        light rain
        74 %
        1003 mb
        8 mph
        Wind Gust: 13 mph
        Clouds: 71%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 5:50 am
        Sunset: 6:25 pm
        Hourly Forecast
        8:30 pm
        temperature icon
        28°/29°°C 0.74 mm 74% 6 mph 78% 1004 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        26°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 84% 1004 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        25°/25°°C 0 mm 0% 6 mph 94% 1004 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        25°/25°°C 0 mm 0% 6 mph 95% 1005 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 9 mph 83% 1007 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        29°/29°°C 0.32 mm 32% 11 mph 75% 1006 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        31°/31°°C 0.98 mm 98% 8 mph 68% 1004 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        30°/30°°C 1 mm 100% 7 mph 76% 1003 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        Android फोन से गलती से डिलीट हुई
        UGC NET June 2026 Re-Exam: 9 और
        50 अमेरिकी फौजी अफसरों का पॉलीग्राफ टेस्ट:ईरान
        सुभाष चंद्रा की मुश्किल बढ़ी, अब CBI
        Salman Khan: सलमान खान ने शुरू की
        iPhone 18 Pro Max में क्या होगा
        नदी साफ करते-करते Bittu Tabahi पर पड़ी
        Delhi Metro: मेट्रो पर फोन चिपकाकर Reel
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार