NEET UG 2026 Re-Exam Answer Key: परीक्षार्थी कर रहे नीट री-एग्जाम की आंसर की का इंतजार, जानें जारी होने के बाद आंसर की पर कैसे कर सकेंगे ऑक्जेक्शन

NEET UG 2026 Re-Exam Answer Key: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) यूजी री-एग्जाम 21 जून को पूरे देश और विदेश के चुनिंदा केंद्रों में आयोजित किया गया था। परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों को अब प्रोविजनल आंसर की जारी होने का इंतजार है। इससे 03 मई 2026 को हुई परीक्षा के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 06 मई को उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी कर दी थी। इस ट्रेंड को देखते हुए कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 28 जून को नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की आंसर की जारी होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि एनटीए की ओर से इस बारे में कोई अपडेट नहीं आया है।

परीक्षा में शामिल उम्मीदवार नीट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर आंसर की चेक कर सकेंगे। आंसर की चेक करने के लिए छात्रों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके साइट पर लॉग इन करना होगा। एनटीए ने उन छात्रों के लिए ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी है जो आंसर को चैलेंज करना चाहते हैं। प्रोविजनल आंसर की के साथ, एनटीए ओएमआर रिस्पॉन्स शीट और रिकॉर्ड किए गए रिस्पॉन्स का एक्सेस भी दे सकता है।

एनटीए की ओर से जारी आधिकारिक अस्थायी उत्तर कुंजी में उन सभी जरूरी प्रश्न पत्र कोड के हल होंगे जो मेडिकल रीटेस्ट के दौरान बांटे गए थे। आइए जानें नीट यूजी 2026 री-एग्जाम आंसर की को कैसे डाउनलोड कर सकेंगे?

नीट यूजी 2026 री-एग्जाम आंसर की डाउनलोड करने के स्टेप्स

री-नीट 2026 आंसर की डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स दिए गए हैं:

  • ऑफिशियल नीट वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “NEET UG 2026 आंसर की” या “री-नीट 2026 आंसर की” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
  • आंसर की और आपके रिकॉर्ड किए गए जवाब/OMR शीट स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  • अगर ज़रूरत हो, तो अपना क्वेश्चन पेपर कोड चुनें और आंसर की PDF डाउनलोड करें।
  • एक कॉपी सेव करें और स्कोर का अंदाजा लगाने के लिए अपने जवाबों की तुलना ऑफिशियल जवाबों से करें।

नीट यूजी 2026 री-एग्जाम आंसर की पर आपत्ति उठाने के स्टेप्स

नीट यूजी 2026 री-एग्जाम आंसर की पर ऑब्जेक्शन उठाने के ये स्टेप्स हैं:

  • ऑफिशियल NTA नीट वेबसाइट पर जाएं और अपने एप्लीकेशन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
  • कैंडिडेट डैशबोर्ड पर मौजूद “चैलेंज आंसर की” लिंक पर क्लिक करें।
  • आप जिस सवाल को चैलेंज करना चाहते हैं, उसे चुनें और सही जवाब का ऑप्शन चुनें।
  • अपनी आपत्ति को सही ठहराने के लिए सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • चैलेंज फीस ऑनलाइन पे करें और डेडलाइन से पहले आपत्ति सबमिट करें।
  • ज्यादा अपडेट्स और नोटिफिकेशन्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें।

Devina Gehlot CUET UG 2026 AIR 1: 1232 अंकों के साथ टॉपर बनी देविना गहलोत ने इस नुस्खे से पाई सफलता, जानें क्या है देविना का सक्सेस मंत्र

NEET-UG Re-Exam के लिए NTA का ‘अभेद्य सुरक्षा कवच’: 21 जून को 22 लाख छात्रों की परीक्षा, नकल रोकने के लिए AI और 51,000 जैमर तैयार

देशभर के 22 लाख से ज्यादा मेडिकल छात्रों के भविष्य से जुड़ी सबसे बड़ी परीक्षा NEET-UG 2026 कल यानी 21 जून को आयोजित होने जा रही है। NEET पेपर लीक के बाद ये परीक्षा दोबारा कराई जा रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए ‘मेगा तैयारी’ की है। किसी भी तरह की गड़बड़ी या नकल को रोकने के लिए इस बार सुरक्षा का ऐसा ‘अभेद्य कवच’ तैयार किया गया है, जिसमें परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा।

यह परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में एक साथ आयोजित की जाएगी। इसके लिए कुल 5,440 परीक्षा केंद्र (Exam Centers) बनाए गए हैं।

परीक्षा से जुड़े कुछ बड़े आंकड़े:

कुल छात्र: 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी मैदान में।

परीक्षा केंद्र: भारत और विदेश मिलाकर 5,440 केंद्र।

परीक्षा कक्ष (क्लासरूम): 95 हजार से ज्यादा कमरे तैयार।

भाषाएं: अंग्रेजी के साथ-साथ 12 भारतीय भाषाओं में होगी परीक्षा।

हाई-टेक सुरक्षा: AI और 1.38 लाख कैमरों से ‘तीसरी आंख’ का पहरा

इस बार की परीक्षा में तकनीक का जबरदस्त इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि धांधली की कोई गुंजाइश न बचे:

लाइव निगरानी: हर परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगाए गए हैं। देशभर में कुल 1.38 लाख से अधिक कैमरों से पल-पल की निगरानी होगी।

दिल्ली से नजर: दिल्ली में बैठे 100 से ज्यादा वर्चुअल ऑब्जर्वर (वर्चुअल निरीक्षक) सीधे लाइव सीसीटीवी फुटेज पर नजर रखेंगे।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI): सीसीटीवी फुटेज की जांच के लिए एआई (AI) तकनीक की मदद ली जाएगी, जो किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत पकड़ लेगी।

51,000 जैमर: मोबाइल या ब्लूटूथ से नकल रोकने के लिए सेंटर्स पर रिकॉर्ड 51,311 जैमर लगाए गए हैं।

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगा स्टाफ, सुरक्षा के कड़े नियम

कड़ी चेकिंग: परीक्षा केंद्र में एंट्री से पहले 38,795 फ्रिस्किंग स्टाफ (जांच कर्मी) अभ्यर्थियों की अच्छे से जांच करेंगे।

चेहरा और अंगूठा मिलान: फर्जी परीक्षार्थियों (सॉल्वर गैंग) को रोकने के लिए 48,448 बायोमेट्रिक कर्मी तैनात रहेंगे। इस बार अंगूठे के निशान (बायोमेट्रिक) के साथ-साथ फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरा पहचानना) भी अनिवार्य किया गया है।

निरीक्षकों की फौज: हर कमरे में दो-दो इनविजिलेटर (निरीक्षक) होंगे। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए 6,700 ऑब्जर्वर और हर केंद्र पर एक सेंटर सिस्टम ऑफिसर (CSO) तैनात रहेगा। साथ ही हर सेंटर पर 40 से 50 सुरक्षाकर्मी मुस्तैद रहेंगे।

सीक्रेट मटीरियल सुरक्षित: प्रश्नपत्र और गोपनीय सामग्री को देश के 1,500 बैंकों की शाखाओं में सुरक्षित लॉकर में रखा गया है। परीक्षा के बाद ओएमआर (OMR) शीट को सुरक्षित कलेक्ट करने के लिए डाक विभाग के 700 केंद्र बनाए गए हैं।

आज हुई ‘मेगा मॉक ड्रिल’, छात्रों की सहूलियत का भी रखा पूरा ध्यान

परीक्षा में कोई तकनीकी खराबी या चूक न हो, इसके लिए आज (20 जून) को देशभर के सभी केंद्रों पर एक ‘मेगा मॉक ड्रिल’ (रिहर्सल) की गई, जिसमें सभी सुरक्षा इंतजामों को जांचा गया।

सुरक्षा के साथ-साथ NTA ने चिलचिलाती गर्मी को देखते हुए छात्रों और अभिभावकों की सहूलियत का भी पूरा ख्याल रखा है:

गर्मी से राहत: सेंटर्स पर पीने का साफ पानी, ओआरएस (ORS) के घोल और एम्बुलेंस की व्यवस्था रहेगी।

अभिभावकों के लिए इंतजाम: छात्रों के साथ आने वाले माता-पिता के लिए छायादार वेटिंग एरिया बनाया गया है।

कमरे के अंदर: समय देखने के लिए हर कमरे में दीवार घड़ी होगी। साथ ही छात्रों को रफ काम करने के लिए एक्स्ट्रा पेज दिए जाएंगे।

विशेष छूट: बाएं हाथ से लिखने वाले (Left-handed) छात्रों के लिए खास व्यवस्था की गई है। चेकिंग और एंट्री की लंबी प्रक्रिया में लगने वाले समय को देखते हुए इस री-एग्जाम की अवधि (टाइम) को भी थोड़ा बढ़ाया गया है।

‘बार-बार की एग्जाम से थक गया हूं’… NEET री-टेस्ट से 2 दिन पहले छात्र ने दी जान