15 मिनट लेट हुई ट्रेन तो मिलेगा अलर्ट, रेलवे का ‘Punctuality BZA’ ऐप लॉन्च…देगा अहम जानकारियां

भारत में ट्रेनों का लेट होना लंबे समय से यात्रियों की सबसे बड़ी परेशानी रहा है। कई बार ट्रेन कितनी देर से चल रही है, इसकी सही जानकारी भी समय पर नहीं मिल पाती। हालांकि, रेलवे अब इस समस्या से निपटने के लिए तकनीक का सहारा ले रहा है। इंडियन रेलवे ने ट्रेनों के समय पर चलने और उनकी देरी पर रियल-टाइम नजर रखने के लिए अपना पहला एंड्रॉयड आधारित मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप का नाम ‘पंक्चुअलिटी’ (Punctuality BZA) है। इसे साउथ कोस्ट रेलवे के विजयवाड़ा मंडल ने तैयार किया है।

रेलवे ला रहा है ये नया ऐप

यह ऐप रेलवे अधिकारियों को ट्रेनों की आवाजाही और देरी की जानकारी तुरंत उपलब्ध कराएगा। इस ऐप की मदद से रेलवे अधिकारी और कंट्रोल रूम के कर्मचारी कहीं से भी ट्रेनों की स्थिति पर नजर रख सकेंगे। इसके लिए अब डेस्कटॉप सिस्टम पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। जानकारी के मुताबिक यह नया ऐप पुराने ICMS वेब पोर्टल की कई परेशानियों को भी दूर करता है। पहले अधिकारियों को अलग-अलग स्क्रीन पर जाना पड़ता था और बार-बार ओटीपी डालकर लॉग इन करना पड़ता था, लेकिन अब यह प्रक्रिया काफी आसान और तेज हो गई है।

15 मिनट से ज्यादा लेट हुई ट्रेन तो मिलेगा अलर्ट

साउथ कोस्ट रेलवे के मुताबिक, ‘Punctuality BZA’ ऐप में ट्रेनों से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी एक ही डैशबोर्ड पर मिल जाती है। इस ऐप के जरिए अधिकारी अलग-अलग रेल सेक्शन में ट्रेनों की स्थिति, लेट चल रही ट्रेनों की निगरानी, समय पर चलने से जुड़े आंकड़े और रास्ते में छूट गई ट्रेनों की जानकारी आसानी से देख सकते हैं। इस ऐप की एक खास सुविधा यह भी है कि अगर कोई ट्रेन 15 मिनट से ज्यादा देर होती है, तो अधिकारियों को अपने आप नोटिफिकेशन मिल जाता है। इससे वे तुरंत स्थिति का पता लगाकर जरूरी कदम उठा सकते हैं।

रियल-टाइम निगरानी में मिलेगी काफी मदद

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह ऐप ट्रेनों की रियल-टाइम निगरानी में काफी मदद करेगा। इससे हालात को बेहतर तरीके से समझना, जल्दी फैसला लेना और ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए तुरंत जरूरी कार्रवाई करना आसान होगा। नए ‘Punctuality BZA’ ऐप को लेट ट्रेन मॉनिटरिंग (LTM BZA) सिस्टम से भी जोड़ा गया है। यह रेलवे का अंदरूनी सिस्टम है, जो ट्रेन मैनेजरों के लिए ट्रेन संचालन से जुड़े जरूरी रिकॉर्ड और दस्तावेज अपने आप तैयार करता है। इस ऐप की मदद से रेलवे अधिकारी रियल-टाइम में ट्रेनों की देरी और उनकी आवाजाही की पूरी जानकारी देख सकते हैं। इससे किसी भी परिचालन समस्या की पहचान जल्दी हो जाती है और अधिकारी तुरंत जरूरी कार्रवाई कर सकते हैं। इससे ट्रेनों के समय पर संचालन को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी।

10,200mAh बैटरी के साथ Motorola का नया टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Moto Pad 70 Pro: Motorola ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप टैबलेट, Moto Pad 70 Pro लॉन्च किया है, जो भारत में अगले महीने बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस डिवाइस को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो मल्टीटास्किंग, स्टडी, एंटरटेनमेंट और प्रोफेशनल काम के लिए एक दमदार टैबलेट ढूंढ रहे हैं। बता दें कि इस टैबलेट में octa-core Snapdragon प्रोसेसर, 13MP का बैक कैमरा, 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 10,200mAh की बैटरी दी गई है। अब चलिए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमते के बारे में।

Moto Pad 70 Pro: भारत में कीमत

Moto Pad 70 Pro के बेस वेरिएंट (8GB RAM और 128GB स्टोरेज) की शुरुआती कीमत ₹36,999 है। इसके टॉप-एंड वेरिएंट (256GB स्टोरेज) की कीमत ₹39,999 है। खास बात यह है कि इच्छुक खरीदार इस टैबलेट को कंपनी के स्नैप-ऑन कीबोर्ड के साथ ₹45,999 में भी खरीद सकते हैं, जबकि कीबोर्ड अलग से ₹5,999 में बेचा जाएगा। डिस्काउंट की बात करें तो ICICI बैंक कार्ड्स के साथ आपको ₹4,000 की इंस्टेंट छूट मिल सकती है।

यह टैबलेट 4 जुलाई को भारत में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे सिर्फ ‘Pantone Titan’ कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Moto Pad 70 Pro: स्पेसिफिकेशन्स

Moto Pad 70 Pro में Android 16 पर आधारित Hello UI मिलता है। इस टैबलेट में Android 18 तक OS अपग्रेड और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इसके अलावा, इसमें 13-इंच की LCD टचस्क्रीन (3,504×2,190 पिक्सल) है, जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देती है। इस टैबलेट में 319 ppi पिक्सल डेंसिटी, Dolby Vision और Moto Pen Pro का सपोर्ट भी मिलता है।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm का ऑक्टा-कोर Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसमें एक एडवांस्ड NPU, 8GB RAM और 256GB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है। कैमरे की बात करें तो टैबलेट में ऑटोफोकस के साथ 13MP का बैक कैमरा और वीडियो कॉलिंग व सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इसके साथ ही Moto Pad 70 Pro में 10,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा USB 3.2 Gen 1 Type-C पोर्ट और gyroscope भी दिया गया है। इस टैबलेट का साइज 296.48 × 191.91 × 6.20mm है और इसका वजन लगभग 589gm है।

यह भी पढ़ें: Samsung ने भारत में लॉन्च किया Galaxy M47 5G, मिलेगा 6 साल तक का Android अपडेट

Nothing Phone 4b Leak: लॉन्च से पहले फीचर्स, कीमत और डिजाइन का बड़ा खुलासा, 7 जुलाई को होगी एंट्री

Nothing Phone 4b Leak: कल Nothing Phone 4b का डिजाइन आधिकारिक तौर पर सामने आने के बाद, अब लंदन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी के इस फोन की ज्यादातर मुख्य स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हो गई हैं। यह अपकमिंग स्मार्टफोन कंपनी की नई “b” सीरीज की शुरुआत करेगा, जिसे मौजूदा Nothing Phone 4a सीरीज से नीचे रखा जाएगा। हालांकि, कंपनी के CEO कार्ल पेई (Carl Pei) पहले ही फोन के डिजाइन से जुड़ी कई जानकारियों की पुष्टि कर चुके हैं। अब मशहूर टिपस्टर योगेश बरार ने फोन के मुख्य हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी शेयर की है। आइए जानते हैं 7 जुलाई को लॉन्च होने वाले Nothing Phone 4b के संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस।

Nothing Phone 4b के स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन (लीक)

टिप्स्टर योगेश बरार के अनुसार, Nothing Phone 4b में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। उम्मीद है कि परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर होगा। बता दें कि यह जानकारी पहले आई Geekbench लिस्टिंग से भी मेल खाती है, जिसमें बताया गया था कि फोन 8GB RAM और Android 16 पर आधारित Nothing OS के साथ आएगा। लीक में यह भी दावा किया गया है कि डिवाइस में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा होगा, हालांकि, सेकेंडरी सेंसर के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। Nothing ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि फोन के पिछले हिस्से में डुअल-कैमरा सेटअप होगा। बैटरी की बात करें तो Phone 4b में 5400mAh की बैटरी मिल सकती है।

पिछले Nothing स्मार्टफोन के उलट, Phone 4b में ब्रांड का सिग्नेचर सेगमेंटेड Glyph Interface नहीं होगा। इसकी जगह कंपनी ने फोन के कैमरा मॉड्यूल के नीचे एक छोटा हॉरिजॉन्टल Glyph Bar दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह लाइटिंग स्ट्रिप नोटिफिकेशन, चार्जिंग स्टेटस और ऐप-स्पेसिफिक अलर्ट को संभालेगी, साथ ही Nothing के खास ट्रांसपेरेंट डिजाइन को भी बनाए रखेगी, जिसके लिए यह ब्रांड जाना जाता है।

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Nothing Phone 4b को 8GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन तीन कलर ऑप्शन में आने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी सभी रंगों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अपने आधिकारिक टीज़र में लाइट ब्लू कलर की झलक दिखाई है।

Nothing Phone 4b की लॉन्च डेट और अनुमानित कीमत

Nothing ने अभी तक इस फोन की कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन लीक से पता चलता है कि Phone 4b की कीमत 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच हो सकती है, जिससे यह Phone 4a सीरीज से कम कीमत वाला मॉडल होगा। कंपनी 7 जुलाई को होने वाले लॉन्च इवेंट में फोन के बाकी स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और उपलब्धता की जानकारी देगी।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 8 के वजन और डिस्प्ले का हुआ खुलासा, सामने आई लॉन्च की तारीख

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

Nothing Phone 3 vs one plus 12 R

टेक इंडस्ट्री में अपनी अनोखी पहचान बनाने वाली कंपनी Nothing अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone (3) को भारत में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अगर आप भी नथिंग के सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन और नए ग्लिफ इंटरफेस (Glyph Interface) के दीवाने हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। ALSO READ: जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

 

प्रसिद्ध टेक टिपस्टर्स और इंडस्ट्री लीक्स के जरिए इस फोन की प्री-बुकिंग डेट, संभावित कीमत और सभी बड़े स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं कि यह नया स्मार्टफोन भारतीय बाजार में पहले से मौजूद दिग्गजों को कितनी कड़ी टक्कर देने वाला है।

 

'Nothing OS 3.0' और धांसू AI फीचर्स का कॉम्बिनेशन

लीक्स की मानें तो Nothing Phone (3) आउट-ऑफ-द-बॉक्स Nothing OS 3.0 पर काम करेगा, जो पूरी तरह से पर्सनलाइज्ड एआई (AI) फीचर्स से लैस होगा। इसमें एक नया AI Glyph Composer मिल सकता है, जो आपके मूड और नोटिफिकेशन के हिसाब से खुद ब खुद बैक पैनल की लाइट्स को कस्टमाइज कर देगा। इसके अलावा, फोटो एडिटिंग के लिए 'AI ऑब्जेक्ट इरेज़र' और रियल-टाइम वॉयस ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स भी शामिल किए जा रहे हैं। ALSO READ: 15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

 

कड़ा मुकाबला: Nothing Phone (3) vs OnePlus 12R

भारतीय प्रीमियम मिड-रेंज मार्केट में इस समय OnePlus 12R का दबदबा है। ऐसे में नथिंग अपने नए फोन को सीधे वनप्लस के खिलाफ उतार रहा है। विश्वसनीय टिपस्टर्स के अनुसार दोनों फोन्स की सटीक तुलना नीचे दी गई है:

nothing phone (3) vs one plus 12 R

 

भारत में क्या होगी कीमत और कब शुरू होगी प्री-बुकिंग?

  • संभावित कीमत: टेक एक्सपर्ट्स और मुकुल शर्मा जैसे बड़े टिपस्टर्स के अनुसार, भारत में Nothing Phone (3) के बेस वेरिएंट (8GB RAM + 128GB) की शुरुआती कीमत 42,999 से 44,999 रुपए के बीच हो सकती है। बैंक ऑफर्स के साथ यह और भी कम में मिल सकता है।
  • प्री-बुकिंग और लॉन्च डेट: लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर इस फोन का प्री-बुकिंग पेज अगले महीने के पहले हफ्ते में लाइव हो सकता है, जबकि फोन की ऑफिशियल लॉन्चिंग जुलाई 2026 के मध्य में होने की पूरी उम्मीद है।

 

फर्स्ट लुक ओपिनियन (Experience Note): अगर हम लीक हुए रेंडर्स और फर्स्ट लुक को देखें, तो इस बार नथिंग ने इन-हाथ फील (In-hand feel) को बेहतर करने के लिए किनारों को थोड़ा और बेवल (Beveled) किया है। इसके अलावा, कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर ग्लिफ एलईडी लाइट्स की संख्या बढ़ाई गई है, जो चार्जिंग प्रोग्रेस को और अधिक बारीकी से दर्शाती है। ALSO READ: Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

 

निष्कर्ष: यदि आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो भीड़ से अलग दिखे और जिसमें लेटेस्ट एआई फीचर्स के साथ क्लीन एंड्रॉइड एक्सपीरियंस (No Bloatware) मिले, तो आपको कुछ दिन रुककर Nothing Phone (3) की प्री-बुकिंग का इंतजार जरूर करना चाहिए।

Apple के शौकीनों को बड़ा झटका! मैकबुक समेत इन प्रोडक्ट्स के बढ़े दाम, कंपनी ने AI को बताया वजह

अमेरिकी टेक्नोलॉजी दिग्गज Apple ने भारत में अपने कई प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। इनमें Mac डेस्कटॉप, MacBook, Apple TV और HomePod समेत कई डिवाइस शामिल हैं। Apple का कहना है कि AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की वजह से मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की कीमतें दुनिया भर में तेजी से बढ़ी हैं। अब कंपनी बढ़ी लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों से वसूल रही है।

Mac Mini की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

  • सबसे बड़ी बढ़ोतरी Mac Mini M4 (256GB) की कीमत में हुई है। इसकी कीमत ₹59,900 से बढ़कर ₹82,900 हो गई है, यानी करीब 38% का इजाफा।
  • इसके अलावा Mac Mini M4 Pro अब ₹1,99,900 में मिलेगा। पहले इसकी कीमत ₹1,49,900 थी।
  • वहीं MacBook Air M5 की कीमत में ₹29,000 की बढ़ोतरी हुई है। अब यह ₹1,49,900 में मिलेगा।

Apple TV और HomePod भी हुए महंगे

  • Apple ने अपने स्मार्ट होम डिवाइस भी महंगे कर दिए हैं।
  • Apple TV 4K (64GB) की कीमत ₹14,900 से बढ़कर ₹25,900 हो गई है।
  • Apple TV 4K (128GB) अब ₹31,900 का हो गया है। पहले इसकी कीमत ₹16,900 थी।
  • HomePod की कीमत ₹32,900 से बढ़कर ₹44,900 हो गई है।
  • HomePod Mini अब ₹15,900 में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत ₹10,900 थी।
  • हाल ही में लॉन्च हुआ MacBook Neo भी ₹69,900 से बढ़कर ₹79,900 का हो गया है।

आखिर कीमतें बढ़ाने की नौबत क्यों आई?

Apple का कहना है कि इस समय पूरी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री एक बड़ी चुनौती का सामना कर रही है। दरअसल, दुनिया भर में AI डेटा सेंटर तेजी से बन रहे हैं। इन डेटा सेंटरों को बड़ी मात्रा में मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की जरूरत पड़ती है। मांग इतनी तेज हो गई है कि इन चिप्स की कीमतें रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई हैं।

कंपनी का कहना है कि उसने अब तक बढ़ी लागत का बोझ ग्राहकों पर नहीं डाला था। लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि कुछ प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया है। Apple ने अपने बयान में कहा, ‘हमें पता है कि यह ग्राहकों के लिए अच्छी खबर नहीं है। लेकिन हम लगातार ऐसे तरीके खोजने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे कीमतों पर दबाव कम किया जा सके।’

Tim Cook पहले ही दे चुके थे संकेत

Apple के निवर्तमान CEO टिम कुक ने हाल ही में The Wall Street Journal को दिए इंटरव्यू में कहा था कि मेमोरी चिप्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण प्रोडक्ट्स महंगे होना अब लगभग तय है।

उन्होंने कहा था कि Apple अब तक बढ़ी लागत का बोझ खुद उठा रही थी। लेकिन कंपोनेंट्स की कीमतों में जिस रफ्तार से बढ़ोतरी हुई है, उसके बाद ऐसा लंबे समय तक करना मुमकिन नहीं है।

AI की वजह से क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि मेमोरी चिप बनाने वाली कंपनियां अब अपने प्रोडक्शन का बड़ा हिस्सा AI डेटा सेंटरों के लिए दे रही हैं। इसकी वजह से लैपटॉप, स्मार्टफोन और दूसरे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स के लिए चिप्स की सप्लाई कम हो गई है।

जब सप्लाई घटती है और मांग बढ़ती है तो कीमतें भी बढ़ने लगती हैं। यही वजह है कि पूरी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री पर लागत का दबाव बढ़ गया है। Deutsche Bank ने इसे ग्राहकों पर पड़ने वाला संभावित ‘मेमोरी इन्फ्लेशन टैक्स’ बताया है। यानी AI की बढ़ती मांग का खर्च आखिरकार ग्राहकों की जेब पर पड़ सकता है।

मेमोरी कंपनियां रिकॉर्ड कमाई कर रही हैं

मेमोरी चिप बनाने वाली कंपनी Micron ने हाल ही में 86% ग्रॉस मार्जिन दर्ज किया है। एक साल पहले यह सिर्फ 15% था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मेमोरी चिप्स की कीमतों में कितनी बड़ी तेजी आई है।

वहीं Morgan Stanley ने अपनी ‘Chipflation’ रिपोर्ट में कहा है कि सेमीकंडक्टर की बढ़ती लागत का असर आने वाले समय में लगभग सभी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की कीमतों पर दिखाई देगा।

क्या iPhone भी महंगा हो सकता है?

फिलहाल Apple ने भारत या दूसरे देशों में iPhone की कीमत बढ़ाने का ऐलान नहीं किया है।

हालांकि, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर DRAM और NAND मेमोरी की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं और AI डेटा सेंटरों की मांग ऊंची बनी रही, तो आने वाले समय में iPhone की कीमतें बढ़ने की भी पूरी संभावना है। ऐसे में स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को भी जल्द महंगे iPhone का सामना करना पड़ सकता है।

Google Pixel 11 Pro Fold के स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें कब होगा लॉन्च और अनुमानित कीमत

Google Pixel 11 Pro Fold के स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें कब होगा लॉन्च और अनुमानित कीमत

Google Pixel 11 Pro Fold: उम्मीद है कि Google अगस्त 2026 में Pixel 11 सीरीज के साथ अपना अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन, Pixel 11 Pro Fold लॉन्च करेगा। ऑनलाइन सामने आ रही कई लीक खबरों के अनुसार, इस फ्लैगशिप डिवाइस में AI फीचर्स, परफॉर्मेंस और कैमरा सॉफ्टवेयर में सुधार हो सकता है, जबकि इसका डिजाइन पहले जैसा ही रह सकता है। अब आइए जानते हैं इस फोन के अनुमानित फीचर्स के बारे में।

Pixel 11 Pro Fold के अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स

Pixel 11 Pro Fold में मौजूदा Pixel 10 Pro Fold की तरह ही 8-इंच की फोल्डिंग डिस्प्ले और 6.4-इंच की बाहरी स्क्रीन मिल सकती है। हालांकि, Google इसमें बड़े डिजाइन बदलाव नहीं करेगा, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी कैमरा मॉड्यूल में छोटे सुधार कर सकती है और फोन की मोटाई को कम करने की कोशिश कर सकती है।

माना जा रहा है कि यह फ्लैगशिप फोन Green और Black कलर ऑप्शन में आएगा और इसमें प्रीमियम एल्युमीनियम फ्रेम और ग्लास की बनावट होगी।

यह उम्मीद की जा रही है कि यह स्मार्टफोन अगस्त 2026 में Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL के साथ लॉन्च हो सकता है। इस फोन में एक बड़ा अपग्रेड Gemini Intelligence सिस्टम हो सकता है, जो Android 17 के साथ आने की संभावना है। इसके अलावा, इस फोल्डेबल डिवाइस में AI-पावर्ड फोटोग्राफी फीचर्स भी मिल सकते हैं, जिसमें एक नया 100x जूम मोड शामिल हो सकता है, जो मशीन लर्निंग की मदद से तस्वीरों की क्वालिटी को बेहतर बनाएगा।

प्रोसेसर की बात करें तो, इस डिवाइस में कंपनी का आने वाला Tensor G6 चिपसेट हो सकता है। यह चिप 2nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस पर बनी हो सकती है।

कैमरे की बात करें तो, Pixel 11 Pro Fold में 48MP का प्राइमरी सेंसर, 10.5MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10.8MP का 5x टेलीफोटो सेंसर हो सकता है। सेल्फी के लिए, इस स्मार्टफोन में 10MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

बैटरी की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में लगभग 5,015mAh की बैटरी हो सकती है, जो 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

Pixel 11 Pro Fold की भारत में अनुमानित कीमत

Google ने इस स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, ग्लोबल लेवल पर इसकी शुरुआती कीमत लगभग $1,799 हो सकती है। वहीं, भारत में इस डिवाइस की कीमत 1.59 लाख रुपये से 1.82 लाख रुपये के बीच हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह जानकारी लीक पर आधारित है, इसलिए इसे पूरी तरह सच न मानें।

यह भी पढ़ें: iPhone 18, 18 Pro, 18 Pro Max के स्पेसिफिकेशन लीक, जानें कैमरा, कलर और फीचर्स की पूरी डिटेल

Samsung Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 होंगे पहले से ज्यादा महंगे! डिटेल्स हुई लीक

Samsung का अगला Galaxy Unpacked इवेंट इस साल के सबसे चर्चित स्मार्टफोन लॉन्च इवेंट्स में से एक माना जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। अगर सामने आई लीक्स सही साबित होती हैं, तो इस बार ग्राहकों को इन नए फोल्डेबल फोन्स के लिए पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung इस इवेंट में सिर्फ Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 ही नहीं, बल्कि Galaxy Z Fold 8 Ultra या Tri Fold वेरिएंट भी पेश कर सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी यह डिवाइस Apple के आने वाले iPhone Fold को टक्कर देने के लिए लॉन्च करेगी।

आइए जानते हैं Samsung के इन नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की संभावित लॉन्च डेट, कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

लीक हुई जानकारी के अनुसार, Galaxy Z Fold 8 में 8-इंच का फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। डिवाइस के अंदर, कोरियाई टेक कंपनी Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दे सकती है, साथ ही इसमें 16GB तक RAM और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज भी मिल सकती है।

फोटोग्राफी के लिए, इस फोल्डेबल फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10MP का टेलीफोटो लेंस होने की चर्चा है। साथ ही, इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी होने की भी उम्मीद है।

वहीं, Galaxy Z Flip 8 में 6.9-इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले और साथ ही 4.1-इंच की बड़ी कवर स्क्रीन हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung इस क्लैमशेल फोल्डेबल फोन के लिए अपने आने वाले Exynos 2600 प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस हो सकता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही, ऐसी भी चर्चा है कि Galaxy Z Flip 8 में 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4300 mAh की बैटरी मिल सकती है।

Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 की लॉन्च डेट और कीमत में बढ़ोतरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को लंदन में आयोजित कर सकता है। हालांकि, इस बार सबसे ज्यादा चर्चा इन फोन्स की बढ़ी हुई कीमत को लेकर हो रही है। कई रिपोर्ट्स का दावा है कि 2026 में Samsung अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ा सकता है।

अनुमानित कीमत की बात करें तो Galaxy Z Fold 8 की शुरुआती कीमत भारत में करीब 1,89,999 रुपये हो सकती है। वहीं, इसके हाई-स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,20,000 रुपये से ज्यादा जा सकती है।

दूसरी ओर, Galaxy Z Flip 8 की शुरुआती कीमत करीब 1,24,999 रुपये रहने की उम्मीद है। बता दें कि इसके पिछले मॉडल Galaxy Z Flip 7 को 1,09,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M47 5G की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म, जानें स्पेसिफिकेशन्स और कलर ऑप्शन

भारत में Telegram की वासपी, Play Store और Apple App Store से करें डाउनलोड या अपडेट, नहीं खुल रहा ऐप तो करें ये काम

Telegram Ban Lifted: NEET UG Re-Test के समय लगाई गई अस्थायी पाबंदियों के बाद, भारत में अब यूजर्स के लिए टेलीग्राम की सर्विस धीरे-धीरे बहाल होती दिख रही है। यह मैसेजिंग ऐप एक बार फिर Google Play Store और Apple App Store से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। वहीं, कई यूजर्स ने बताया है कि मैसेज सामान्य रूप से डिलीवर हो रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों को अभी भी चैट खोलने या मैसेज भेजने में दिक्कत आ रही है। ऐसे में ऐप को एक बार रिफ्रेश या बंद करके दोबारा खोलने से यह समस्या ठीक हो सकती है।

अगर Telegram अभी भी काम नहीं कर रहा है, तो क्या करें?

जो यूजर्स मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं या अपनी चैट्स को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, वे Google Play Store या Apple App Store से Telegram को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें। इसके बाद ऐप को पूरी तरह बंद करें और फिर दोबारा खोलें। ऐसा करने से यूजर्स की समस्या ठीक हो सकती है।

Android यूजर्स ऐसे ठीक करें Telegram की समस्या:

  • Google Play Store खोलें और Telegram के अपडेट्स चेक करें।
  • अगर कोई अपडेट उपलब्ध हो, तो उसका लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करें।
  • इसके बाद Settings > Apps > Telegram पर जाएं।
  • यहां Force Stop पर टैप करें।
  • अब Telegram को फिर से खोलें और इसे दोबारा कनेक्ट होने के लिए कुछ समय दें।

iPhone पर Telegram की समस्या ऐसे ठीक करें:

  • App Store खोलें और अगर Telegram का नया वर्जन उपलब्ध है, तो उसे अपडेट करें।
  • इसके बाद App Switcher खोलें और Telegram ऐप को ऊपर की ओर स्वाइप करके पूरी तरह बंद कर दें।
  • अब Telegram को दोबारा खोलें और कुछ सेकंड इंतजार करें, ताकि ऐप दोबारा सर्वर से कनेक्ट हो जाए।

इस प्रोसेस से ऐप Telegram के सर्वर के साथ नया कनेक्शन बना पाता है और इससे उन यूजर्स को सामान्य रूप से ऐप इस्तेमाल करने में मदद मिल सकती है जिन्हें अभी भी समस्याएं आ रही हैं।

टेलीग्राम की ऐप स्टोर पर वापसी

मैसेजिंग सर्विस फिर से शुरू होने के साथ-साथ, टेलीग्राम भी गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर वापस आ गया है। प्रतिबंध के दौरान यह ऐप उपलब्ध नहीं था, जिससे इसे डाउनलोड या री-इंस्टॉल करने की कोशिश कर रहे यूजर्स के बीच अनिश्चितता बनी हुई थी।

हालांकि, कई यूजर्स के लिए Telegram की वेबसाइट भी फिर से खुल रही है, जिससे पता चलता है कि अस्थायी पाबंदियां हटाई जा रही हैं।

टेलीग्राम पर प्रतिबंध क्यों लगाया गया?

यह अस्थायी प्रतिबंध तब लगाया गया जब अधिकारियों ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को टेलीग्राम तक पहुंच को अवरुद्ध करने का निर्देश दिया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि ऐसी आशंका थी कि NEET-UG पुनर्परीक्षा से संबंधित परीक्षा सामग्री इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रसारित हो सकती है।

NEET-UG री-एग्जाम से जुड़ी जानकारी और परीक्षा सामग्री Telegram के जरिए शेयर होने की आशंका के चलते अधिकारियों ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISP) को कुछ समय के लिए Telegram की सेवाओं पर रोक लगाने का निर्देश दिया था।

हालांकि अब Telegram की मैसेजिंग सेवा धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, लेकिन पहले जारी निर्देशों के अनुसार मैसेज एडिट करने का फीचर 30 जून तक बंद रह सकता है।

अगर किसी यूजर को अभी भी Telegram इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है, तो वह ऐप को अपडेट करें और पूरी तरह बंद करके दोबारा खोलें। इससे ऐप सामान्य तरीके से काम करने लग सकता है।

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro Max की डिटेल्स लीक! जानें कैमरा, कीमत, लॉन्च डेट और फीचर्स

WhatsApp के नए प्रमुख बने CRED के संस्थापक कुणाल शाह, Meta ने किया बड़ा नेतृत्व परिवर्तन

दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta ने नेतृत्व स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय फिनटेक कंपनी CRED के संस्थापक और सीईओ कुणाल शाह को WhatsApp का नया प्रमुख (Head of WhatsApp) नियुक्त किया है। वह वर्ष 2019 से इस पद पर कार्यरत विल कैथकार्ट की जगह लेंगे।

ALSO READ: Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

Meta ने बताया कि विल कैथकार्ट फिलहाल कंपनी में बने रहेंगे और नेतृत्व परिवर्तन के दौरान कुणाल शाह को नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार करेंगे। इसके बाद वह Meta में अगली पीढ़ी के उत्पादों (Next-Generation Products) के विकास से जुड़ी नई भूमिका संभालेंगे। कंपनी के अनुसार, Meta के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर क्रिस कॉक्स ने स्वयं कुणाल शाह से इस पद को संभालने के लिए संपर्क किया था।

 

नई जिम्मेदारी मिलने पर कुणाल शाह ने कहा कि वह Meta के संस्थापक एवं सीईओ मार्क जुकरबर्ग, क्रिस कॉक्स और Meta की नेतृत्व टीम के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि WhatsApp ने अब तक लंबा सफर तय किया है, लेकिन इसकी पूरी क्षमता तक पहुंचने की अभी काफी संभावनाएं बाकी हैं। वह WhatsApp के अगले विकास चरण में योगदान देने के लिए उत्सुक हैं।

मार्क जुकरबर्ग ने क्या कहा?

Meta के संस्थापक और सीईओ Mark Zuckerberg ने कुणाल शाह की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने CRED को भारत की सबसे महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी कंपनियों में से एक बनाया है। जुकरबर्ग के मुताबिक, कुणाल की निर्माणात्मक सोच (Builder Mentality) और वैश्विक दृष्टिकोण उन्हें दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग ऐप का नेतृत्व करने में मदद करेगा।

क्रिस कॉक्स का बयान

Meta के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर Chris Cox ने कहा कि कुणाल शाह भारत के सबसे सम्मानित उद्यमियों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन में तकनीक और ऐप्स के सकारात्मक प्रभाव को लेकर कुणाल की समझ उन्हें WhatsApp के अगले दौर का नेतृत्व करने के लिए उपयुक्त बनाती है। बताया जा रहा है कि क्रिस कॉक्स ने इस नेतृत्व परिवर्तन की जानकारी कंपनी के आंतरिक संदेश (Internal Message) के माध्यम से कर्मचारियों को दी। Edited by : Sudhir Sharma

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

whatsapp

इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp एंड्रॉयड यूजर्स के लिए 2  नए फीचर्स पर काम कर रहा है। इन अपडेट्स का उद्देश्य यूजर्स के लिए ऑनलाइन स्टेटस देखना और चैट बैकअप को मैनेज करना पहले से अधिक आसान बनाना है।

ALSO READ: Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

ऑनलाइन स्टेटस दिखाने के लिए आएगा ग्रीन डॉट

WhatsApp फिलहाल एक नए ग्रीन ऑनलाइन इंडिकेटर की टेस्टिंग कर रहा है। यह फीचर यूजर की प्रोफाइल फोटो पर एक छोटा हरा बिंदु (Green Dot) दिखाएगा, जिससे तुरंत पता चल जाएगा कि संबंधित व्यक्ति उस समय WhatsApp पर एक्टिव है।

 

यह फीचर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मिलने वाले ऑनलाइन इंडिकेटर की तरह काम करेगा। फिलहाल यह सुविधा एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.24.5 में देखी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस ग्रीन डॉट की विजिबिलिटी मौजूदा प्राइवेसी सेटिंग्स से जुड़ी रहेगी, यानी यूजर्स अपने ऑनलाइन स्टेटस पर पूरा नियंत्रण बनाए रख सकेंगे।

 

भविष्य में यह ग्रीन डॉट मौजूदा 'Online' टेक्स्ट लेबल की जगह भी ले सकता है।

 

WhatsApp में मिलेगा नया बैकअप मैनेजमेंट सेक्शन

दूसरा फीचर बैकअप मैनेजमेंट से जुड़ा है, जिस पर अभी काम चल रहा है। WhatsApp ऐप में एक विशेष सेक्शन जोड़ने की तैयारी कर रहा है, जहां यूजर्स अपने बैकअप देख सकेंगे, अनावश्यक फाइलों को डिलीट कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर डुप्लीकेट बैकअप भी बना सकेंगे। इससे स्टोरेज मैनेजमेंट आसान होगा और पुराने चैट डेटा की वजह से होने वाली अव्यवस्था कम होगी।

 

Google भी करेगा मदद

 

WhatsApp के आगामी फीचर्स को बेहतर बनाने के लिए Google भी सहयोग कर रहा है। Google Play Services के वर्जन 26.23 के साथ एंड्रॉयड यूजर्स को जल्द ही फोन की सेटिंग्स में ही WhatsApp बैकअप विकल्प दिखाई दे सकते हैं। इसके जरिए Google Drive बैकअप और स्टोरेज कंट्रोल को मैनेज करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा। यूजर्स को शॉर्टकट और डायरेक्ट एक्सेस जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं।

ALSO READ: Bharat Bhushan Tiwari : कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

कब मिलेंगे ये फीचर्स?

फिलहाल दोनों फीचर्स टेस्टिंग और डेवलपमेंट चरण में हैं और आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि, रोलआउट के बाद ऑनलाइन यूजर्स की पहचान करना और पुराने बैकअप को व्यवस्थित करना काफी आसान हो जाएगा। Edited by : Sudhir Sharma