Rashifal Today: कैसा होगा आपका आज का पूरा दिन, क्या कहता हैं आपका राशिफल

Aaj Ka Rashifal: अंक ज्योतिष के अनुसार, हर इंसान की जन्मतिथि का अपना खास महत्व होता है। ये न सिर्फ उनके स्वभाव और व्यक्तित्व को बताता है, बल्कि उनके भविष्य के बारे में भी संकेत देती है। आज के दिन कुछ मुलांक को आय और खर्चों का सही आकलन करें। नए निवेश या अतिरिक्त कमाई के अवसर मिल सकते हैं। किसी भी मौके को समझदारी से परखें और भविष्य को ध्यान में रखकर निर्णय लें। आइए जानते हैं कैसा होगा मूलांक 1 से 9 तक के लोगों का दिन

मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन भविष्य की आर्थिक योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा है। अनावश्यक खर्चों से बचें और अपनी आय-व्यय का संतुलन बनाए रखें। बजट के अनुसार चलने से आने वाले समय में लाभ मिल सकता है।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज आपको अपनी वित्तीय स्थिति की समीक्षा करनी चाहिए। खर्चों पर नजर रखें और बचत को प्राथमिकता दें। किसी भी बड़े निवेश या आर्थिक निर्णय से पहले पूरी जानकारी जरूर जुटाएं।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आज अपनी आय और खर्चों का सही आकलन करें। नए निवेश या अतिरिक्त कमाई के अवसर मिल सकते हैं। किसी भी मौके को समझदारी से परखें और भविष्य को ध्यान में रखकर निर्णय लें।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो घर और परिवार से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं। भावनाओं में बहकर खर्च करने से बचें। जरूरत और इच्छा के बीच अंतर समझना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आज वित्तीय मामलों में अनुशासन बनाए रखने की जरूरत है। स्पष्ट बजट बनाकर चलें और अपने पैसे का सही प्रबंधन करें। यह समय बचत और निवेश की योजना बनाने के लिए अनुकूल है।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो आर्थिक मामलों में छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना जरूरी होगा। खर्चों का लेखा-जोखा रखें और उन चीजों पर पैसा लगाएं जो भविष्य में लाभ दे सकती हैं। समझदारी से लिया गया फैसला फायदा पहुंचाएगा।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज फिजूलखर्ची से बचने की सलाह दी जाती है। लग्जरी वस्तुओं पर पैसा खर्च करने के बजाय बचत और निवेश पर ध्यान दें। भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आज लंबी अवधि की आर्थिक योजना बनाने का अच्छा अवसर है। अचानक खरीदारी करने की इच्छा हो सकती है, लेकिन संयम रखना बेहतर रहेगा। अपने निवेश और बचत की समीक्षा करें।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों को लेकर सकारात्मक सोच बनी रहेगी। हालांकि जल्द लाभ कमाने के लालच से बचें। अपने वित्तीय लक्ष्यों पर दोबारा विचार करें और खर्चों में जरूरी बदलाव करें। धैर्य और योजना के साथ आगे बढ़ने से लाभ मिलने की संभावना है।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

NSE ने 10 साल बाद IPO के लिए दाखिल किया DRHP; ₹30000 करोड़ का हो सकता है इश्यू; SBI बेचेगा सबसे ज्यादा हिस्सेदारी

NSE IPO: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का IPO आखिरकार 10 साल के लंबे इंतजार के बाद आगे बढ़ गया है। देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज ने बुधवार को SEBI और BSE के पास 607 पेज का ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर दिया। NSE के शेयर सिर्फ BSE पर लिस्ट होंगे, ठीक वैसे ही जैसे BSE के शेयर सिर्फ NSE पर लिस्टेड हैं।

यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। यानी एक्सचेंज को कोई नया पैसा नहीं मिलेगा, बल्कि मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। प्रस्तावित योजना के तहत शेयरधारक मिलकर NSE की करीब 6% इक्विटी बेचेंगे।

कितना होगा NSE का वैल्यूएशन

अनलिस्टेड मार्केट में NSE का वैल्यूएशन करीब 5 लाख करोड़ रुपये माना जा रहा है। इस आधार पर मार्केट एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि IPO का आकार लगभग 30,000 करोड़ रुपये हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह 2024 में आए Hyundai Motor India के करीब 27,000 करोड़ रुपये के IPO के बाद सबसे बड़ा IPO होगा।

दिलचस्प बात यह है कि NSE की प्रमुख शेयरधारक और देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) इस OFS में अपनी हिस्सेदारी नहीं बेच रही है।

SBI सबसे बड़ा सेलिंग शेयरधारक

ड्राफ्ट दस्तावेज के मुताबिक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) सबसे बड़ा सेलिंग शेयरधारक होगा। बैंक 2.47 करोड़ शेयर बेचने की योजना बना रहा है। इसके अलावा मॉरीशस स्थित MS Strategic (Mauritius) Limited 1.60 करोड़ शेयर बेच सकती है। वहीं, कनाडा पेंशन प्लान इनवेस्टमेंट बोर्ड करीब 1.19 करोड़ शेयरों की बिक्री करेगी।

अन्य प्रमुख विक्रेताओं में Aranda Investments (Mauritius) Pte. Ltd., बैंक ऑफ बड़ौदा और स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन शामिल हैं। ये सभी करीब 1.1 करोड़ शेयर तक बेच सकते हैं।

बीमा कंपनियां भी बेचेंगी हिस्सेदारी

सरकारी बीमा कंपनियां भी इस IPO में अपनी हिस्सेदारी घटाएंगी।

  • जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (GIC Re) करीब 1.06 करोड़ शेयर बेचेगी।
  • द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड करीब 1.05 करोड़ शेयर बेचेगी।
  • नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड लगभग 60-60 लाख शेयर बेचेंगी।

IPO फाइलिंग से पहले NSE की IPO कमेटी ने बुधवार को बैठक कर प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया। NSE के बोर्ड ने सोमवार को DRHP को मंजूरी दी थी।

जनवरी में मिली थी SEBI की मंजूरी

NSE के बोर्ड ने 6 फरवरी 2026 को IPO प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इससे पहले जनवरी 2026 में SEBI ने एक्सचेंज को ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (NOC) दिया था। इसी के बाद लिस्टिंग का रास्ता साफ हुआ।

SEBI की यह मंजूरी इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि इसे को-लोकेशन मामले से जुड़े कुछ पुराने मामलों के अंतिम निपटारे से अलग रखा गया था।

2016 से अटका हुआ था IPO

NSE की लिस्टिंग करीब 10 साल से अटकी हुई थी। इसकी सबसे बड़ी वजह को-लोकेशन विवाद था, जिसमें कुछ ब्रोकरों को ट्रेडिंग सिस्टम तक दूसरों के मुकाबले तेज और प्राथमिक पहुंच मिलने के आरोप लगे थे।

NSE ने 2016 में करीब 10,000 करोड़ रुपये के OFS के लिए पहली बार ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए थे। लेकिन SEBI ने गवर्नेंस संबंधी चिंताओं के चलते प्रस्ताव वापस लेने की सलाह दी थी। इसके बाद NSE ने गवर्नेंस और कंप्लायंस में कई सुधार किए। IPO की तैयारी के लिए एक्सचेंज ने 20 मर्चेंट बैंकर समेत कई सलाहकार भी नियुक्त किए। फिलहाल NSE के करीब 1.8 लाख शेयरधारक हैं।

को-लोकेशन केस में सेटलमेंट की कोशिश

NSE ने जून 2025 में को-लोकेशन मामले में सेटलमेंट एप्लिकेशन दाखिल की थी। इसमें केस निपटाने के लिए 1,387.39 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव रखा था।

इससे पहले SEBI की हाई-पावर्ड एडवाइजरी कमेटी (HPAC) करीब 1,880 करोड़ रुपये के सेटलमेंट की सिफारिश कर चुकी थी। यह मामला अभी भी SEBI के विचाराधीन है।

Stocks to Watch: 18 जून को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजर, दिख सकती है बड़ी हलचल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

IND vs AFG: टीम इंडिया को रास आ रही है गिल की कप्तानी, अफगानिस्तान पर हासिल की बड़ी जीत

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 170 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है। वहीं शुभमन गिल की कप्तानी में ये भारत की पहली वनडे सीरीज जीत भी रही है। टीम की जीत में कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन की शानदार बल्लेबाजी ने अहम भूमिका निभाई। मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं भारतीय टीम की ओर से इस मैच में युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया।

पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के सामने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन शतकीय पारी की बदौलत भारत ने 402 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। वहीं टारगेट का पीछा करने आई अफगानिस्तान की पूरी टीम 44.3 ओवर में 232 रन पर सिमट गई। भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से हराया है। इससे पहले धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया था। वहीं सीरीज का आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।

कैसी थी भारत की पारी

अफगानिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में टीम प्रबंधन ने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करते हुए यशस्वी जायसवाल को पारी की शुरुआत करने का मौका दिया, जबकि शुभमन गिल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। यशस्वी जायसवाल 4 रन बनाकर आउट हुए। वहीं इसके बाद शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने पारी को संभाला, लेकिन रोहित 48 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद गिल ने ईशान किशन के साथ मिलकर 224 रन की बड़ी साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई बड़ी साझेदारी ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। कप्तान शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 110 गेंदों में 154 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 79 गेंदों पर 125 रन की शानदार पारी खेली। भारत की पूरी टीम 49.5 ओवर में 402 रन पर ऑलआउट हो गई।

कैसी थी अफगानिस्तान की पारी

पहाड़ से टारगेट का पीछा करने आई अफगानिस्तान की टीम के बल्लेबाजों पर भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा। अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज 41 रन, इब्राहिम जद्रान 21 रन, सेदिकुल्लाह अटल 42 रन और रहमत शाह 79 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान के बाकि बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं कर पाए।

भारत के गेंदबाज अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार ने 3-3 विकेट झटके। वहीं अपने डेब्यू मैच में प्रिंस यादव ने 2 विकेट चटकाए। वाशिंगटन सुंदर को 1 विकेट मिला। वहीं अफगानिस्तान के गेंदबाज नंगेयालिया खारोटी को 4 विकेट मिले। राशीद खान को 3 विकेट, एम गजनफर और मोहम्मद सलीम सफी को 1-1 विकेट मिला।

YES Bank Share Price: 52-वीक लो से 48% उछला यस बैंक, एक्सपर्ट्स बोले- आगे भी दिख रही है मजबूती

YES Bank Share Price: यस बैंक के शेयर बुधवार को भारी खरीदारी के दम पर करीब 7% चढ़कर 52-वीक के नए हाई पर पहुंच गए। टेक्निकल एक्सपर्ट्स का मानना है कि शेयर में आने वाले दिनों में और तेजी देखने को मिल सकती है।

52-वीक हाई पर पहुंचा YES Bank

बुधवार के कारोबार के दौरान YES Bank का शेयर 6.52% से ज्यादा उछलकर 25.45 रुपये तक पहुंच गया। आखिर में 5.23% की बढ़त के साथ 25.14 रुपये पर पहुंच गए। शेयर अपने 52-वीक लो से करीब 48% की तेजी दिखा चुका है। वहीं, पिछले एक महीने में इसमें 15% से ज्यादा की बढ़त आई है।

आगे किन लेवल्स पर रहेगी नजर?

Canara Bank Securities के मुताबिक YES Bank ने लंबे समय से बने डाउनवर्ड चैनल से बुलिश ब्रेकआउट दिया है। शेयर अब सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो मजबूत ट्रेंड और बेहतर मोमेंटम का संकेत देता है।

ब्रोकरेज का कहना है कि 25.52 रुपये का लेवल अगला बड़ा रेजिस्टेंस है। यह पहले बने स्विंग हाई और एक अहम साइकोलॉजिकल लेवल से भी मेल खाता है।

32 रुपये तक जा सकता है शेयर?

Mirae Asset ShareKhan के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट मुथुसेल्वराज एम. का कहना है कि चौथी तिमाही (Q4FY26) के मजबूत नतीजों के बाद YES Bank में पॉजिटिव ट्रेंड बना हुआ है। वीकली चार्ट पर शेयर एक बुलिश पैटर्न बना रहा है और सभी टाइमफ्रेम के मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है।

उनके मुताबिक निकट अवधि में शेयर 26 रुपये तक पहुंच सकता है, जबकि 20 रुपये एक अहम सपोर्ट रहेगा। अगर शेयर अपने बड़े रेजिस्टेंस को पार कर लेता है, तो मीडियम टर्म में यह 32 रुपये या उससे ऊपर के स्तर भी छू सकता है।

Anand Rathi की राय

Anand Rathi Share and Stock Brokers के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट जिगर एस. पटेल के अनुसार YES Bank ने 24.25 रुपये के अहम रेजिस्टेंस को पार करते हुए मजबूत ब्रेकआउट दिया है। यह निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दिखाता है और आने वाले ट्रेडिंग सेशंस में और तेजी की संभावना बनाता है।

Stocks to Watch: 18 जून को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजर, दिख सकती है बड़ी हलचल

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Viral Video: विदेश में रहना कितना महंगा? भारतीय युवक ने बताया पोलैंड के खर्चों का पूरा हिसाब

विदेश में बसने का सपना देखने वाले कई लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि वहां रहने का खर्च कितना आता है। विदेश में रहने का खर्च सिर्फ सैलरी से नहीं समझा जा सकता। घर का किराया, खाना-पीना, यात्रा और दूसरी रोजमर्रा की जरूरतें मिलकर तय करती हैं कि वहां जीवन कितना महंगा है। इसी बीच पोलैंड की राजधानी वारसॉ में रहने वाले एक भारतीय युवक ने अपने मासिक खर्चों का पूरा ब्योरा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वह अपनी पार्टनर के साथ अच्छी लाइफस्टाइल के लिए हर महीने करीब 2.1 लाख रुपये खर्च करते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

एक महीने में कितना करते हैं खर्च

पोलैंड की राजधानी वारसॉ में रहने वाले एक भारतीय युवक ने बताया कि,वह पोलैंड में हर महीने करीब 2 लाख रुपये से अधिक खर्च करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके बजट का सबसे बड़ा हिस्सा घर पर खर्च होता है, क्योंकि उन्होंने शहर के मुख्य इलाके में रहने का ऑप्शन चुना है। इसी वजह से किराया और यूटिलिटी बिल मिलाकर हर महीने लगभग 4,500 PLN है, जो लगभग 1.1 लाख रुपये है। घर का किराया देने के बाद वह रोजमर्रा के अन्य खर्चों को वे संतुलित रखने की कोशिश करते हैं। कपल ज्यादातर भोजन घर पर ही तैयार करता है, जिससे बाहर खाने पर होने वाला खर्च बच जाता है। उनके अनुसार, खाने-पीने और किराने के सामान पर हर महीने करीब 800 PLN (लगभग Rs 20,000) खर्च करता है।

 

महीने में 2.1 लाख रुपये खर्च करता है कपल

ये कपल खाली समय में वे शॉपिंग करने, रेस्तरां में खाना खाने और स्क्वैश जैसे खेल खेलने का आनंद लेते हैं। इन गतिविधियों पर हर महीने हर महीने लगभग 1,500 PLN (लगभग Rs 38,000) खर्च करते हैं। दोनों पार्टनर नौकरी करते हैं, इसलिए रोजमर्रा के कामों में मदद के लिए उन्होंने एक हाउस हेल्पर रखा हुआ है, जो हफ्ते में एक बार आता है। इस सुविधा पर उनका हर महीने करीब 800 PLN (लगभग Rs 20,000) खर्च होता है। वहीं शहर में आने-जाने के लिए वे सार्वजनिक परिवहन और जरूरत पड़ने पर कैब का उपयोग करते हैं, जिस पर करीब 400 PLN (लगभग 10 हजार रुपये) खर्च होते हैं।

इसके अलावा सैलून और अन्य छोटी-मोटी खरीदारी पर हर महीने लगभग 500 PLN (लगभग Rs 12,900) का अतिरिक्त खर्च आता है। सभी खर्चों को जोड़ने के बाद ये कपल हर महीने करीब 8,500 PLN, यानी लगभग 2.1 लाख रुपये खर्च करता है।

किराने के बजट से हुए हैरान

उनके पूरे बजट ने लोगों का सबसे ज्यादा चर्चा खाने-पीने और किराने के खर्च को लेकर हुई। उन्होंने बताया कि ग्रोसरी पर उनका मासिक खर्च करीब 800 PLN (लगभग 20 हजार रुपये) है। इस आंकड़े को सुनकर पोलैंड में रहने वाले कई लोगों ने हैरानी जताई। वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, “मुझे लगता है कि आप लोग बहुत कम खाते हैं, क्योंकि दो लोगों के लिए 800 PLN काफी नहीं लगता। मेरे हिसाब से 1500 से 2000 PLN का खर्च ज्यादा वास्तविक है।” वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “सिर्फ 800 PLN किराने के सामान पर? मैं तो हर महीने केवल ग्रोसरी पर ही करीब 2700 PLN खर्च कर देता हूं।”

कपल ने दिया जवाब

जैसे-जैसे लोगों के सवाल बढ़ने लगे, उस व्यक्ति ने अपने कम ग्रोसरी खर्च की वजह भी बताई। उन्होंने लिखा, “कई लोग 800 PLN के किराने के बजट को देखकर हैरान हैं, इसलिए मैं एक बात साफ करना चाहता हूं। हां, हम एक कपल के तौर पर हर महीने 1,000 PLN से कम ग्रोसरी पर खर्च करते हैं। इसमें बाहर खाना, फूड डिलीवरी, दूध, पानी, स्नैक्स जैसी छोटी-मोटी खरीदारी शामिल नहीं है। हम धूम्रपान नहीं करते और शराब का सेवन भी बहुत कम करते हैं, इसलिए इन चीजों पर हमारा खर्च बेहद कम है। इसके अलावा हम ज्यादातर घर पर साधारण शाकाहारी भारतीय खाना बनाते हैं। हम दोनों को ऑफिस से लंच कार्ड भी मिलता है, जिससे खाने का खर्च और कम हो जाता है।”

पढ़ाई पर होगा कितना खर्च

बाद में चर्चा परिवार के खर्चों पर पहुंच गई। एक यूजर ने पूछा, “अगर चार लोगों का परिवार हो और दो बच्चे हों, तो आराम से रहने के लिए कितनी सैलरी चाहिए?” इसके जवाब में उस व्यक्ति ने कहा, “अगर बच्चों को इंग्लिश मीडियम इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाना है, तो शिक्षा का खर्च काफी ज्यादा हो सकता है। ऐसे में दो बच्चों वाले परिवार के लिए कम से कम 20 हजार PLN, यानी करीब 5.1 लाख रुपये प्रति माह की आय होना जरूरी है।”

Stocks to Watch: 18 जून को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजर, दिख सकती है बड़ी हलचल

Stocks to Watch: गुरुवार, 18 जून के कारोबार में कुछ शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रह सकती है। इनमें नए ऑर्डर, प्रोडक्ट लॉन्च, मैनेजमेंट से जुड़े बदलाव, हिस्सेदारी बिक्री जैसी खबरें देखने को मिली हैं। ऐसे में इन शेयरों में बाजार खुलने के बाद बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।

Lupin

फार्मा कंपनी Lupin ने अमेरिका में Azilsartan Medoxomil टैबलेट लॉन्च की है। यह दवा वयस्कों में हाई ब्लड प्रेशर के इलाज में इस्तेमाल होती है। इसके साथ कंपनी ने कार्डियोवैस्कुलर सेगमेंट में अपना पोर्टफोलियो और बढ़ाया है।

HDFC Bank

देश के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में नए चेयरमैन की तलाश तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक RBI ने बैंक के बोर्ड से नॉन-एग्जिक्यूटिव चेयरमैन की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा है, क्योंकि मौजूदा अंतरिम चेयरमैन केकी मिस्त्री का कार्यकाल लगभग खत्म हो चुका है।

HFCL

टेलीकॉम और नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी HFCL को RVNL से 2,666.09 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर उत्तर प्रदेश (पश्चिम) में BharatNet Phase-III प्रोजेक्ट के लिए है। कंपनी टेलीकॉम नेटवर्क बनाएगी और 10 साल तक उसका ऑपरेशन और मेंटेनेंस भी संभालेगी।

Waaree Renewable Technologies

रिन्यूएबल कंपनी Waaree Renewable Technologies को अपने 980 मेगावाट पीक (MWP) / 700 मेगावाट एसी (MWAC) सोलर प्रोजेक्ट में 30.91 करोड़ रुपये का अतिरिक्त EPC ऑर्डर मिला है। इसके बाद इस प्रोजेक्ट की कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू बढ़कर 1,044.69 करोड़ रुपये हो गई है।

Bosch Home Comfort India

Bosch Global Software Technologies, Bosch Home Comfort India में अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रही है। OFS के जरिए 21.7 लाख शेयर या 7.97% हिस्सेदारी बेची जाएगी। फ्लोर प्राइस 1,150 रुपये प्रति शेयर रखा गया है, जो मौजूदा बाजार भाव से करीब 10% कम है।

RVNL

सरकारी रेलवे कंपनी RVNL को East Coast Railway से 967.92 करोड़ रुपये का EPC ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा है। इसके तहत Nergundi-Barang और Khurda Road-Vizianagaram सेक्शन में तीसरी और चौथी रेलवे लाइन के लिए कई बड़े स्टील ब्रिज बनेंगे।

RailTel

सरकारी टेलीकॉम और IT कंपनी RailTel को 52.57 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी डिजास्टर रिकवरी IT इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगी। इसके बाद 5 साल तक ऑपरेशन और मेंटेनेंस का काम भी करेगी।

Apollo Hospitals

हेल्थकेयर कंपनी Apollo Hospitals के खिलाफ चल रही कार्रवाई RBI ने बंद कर दी है। कंपनी ने मामले के निपटारे के लिए 17.8 करोड़ रुपये की कंपाउंडिंग राशि जमा की है।

Balkrishna Industries

टायर कंपनी Balkrishna Industries ने सरोज कुमार खुंटिया को नया CFO नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 18 जून 2026 से प्रभावी होगी।

Vedanta Power

डीमर्जर के बाद शेयर बाजार में लिस्ट हुई Vedanta Power ने भविष्य की ग्रोथ के लिए बड़ा प्लान बनाया है। कंपनी Hydro Power, Battery Energy Storage Systems (BESS) और Nuclear Energy जैसे नए क्षेत्रों में उतरने की तैयारी कर रही है। बढ़ती बिजली मांग और बदलते ऊर्जा बाजार को देखते हुए कंपनी पारंपरिक बिजली उत्पादन से आगे बढ़कर नए कारोबार के अवसर तलाश रही है।

फॉक्सवैगन ग्रुप की कंपनी के साथ HCLTech की बड़ी डील, कारों के लिए बनाएगी AI सॉफ्टवेयर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

“समुद्री यात्रियों की सुरक्षा सबसे अहम”, तनाव के बीच ट्रंप के सामने PM मोदी ने पुरजोर तरीके से उठाया ‘भारतीय नाविकों’ का मुद्दा

फ्रांस में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच शुक्रवार को एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह मुलाकात भारत और अमेरिका के रिश्तों को एक नई दिशा देने के लिए बहुत बड़ी मानी जा रही है। दरअसल, पिछले कुछ समय से दोनों देशों के बीच व्यापारिक पाबंदियों (टैरिफ) और हाल ही में ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के पास अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद से रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट आ गई थी। ऐसे में इस बैठक पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी थीं।

“हमारे रिश्तों में आई है नई ऊर्जा”- पीएम मोदी

पिछले 16 महीनों में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपनी पहली आमने-सामने की मुलाकात में PM मोदी ने बेहद सकारात्मक रुख दिखाया।

राष्ट्रपति ट्रंप को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “मिस्टर प्रेसिडेंट, आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई। पिछले साल हमारी मुलाकात वॉशिंगटन में हुई थी और तब से हमारे संबंधों को एक नई रफ्तार मिली है। एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यह हमारे लिए बेहद खुशी की बात है कि हमारी दोनों टीमों ने मिलकर कुछ लक्ष्य तय किए हैं। हम उन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।”

मिडल ईस्ट में शांति के प्रयासों की तारीफ

पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में शांति बहाल करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व और उनके प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस इलाके में शांति का यह प्रयास लंबे समय तक टिका रहेगा। मोदी ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (समुद्री व्यापार का मुख्य रास्ता) का खुला रहना बेहद जरूरी है और समुद्र में जहाजों की आवाजाही बिना किसी रोक-टोक के होनी चाहिए।

भारतीय नाविकों की सुरक्षा को ‘सर्वोच्च प्राथमिकता’ देने की मांग

मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को ही साइन होने वाले समझौते (MoU) का जिक्र किया। उन्होंने बेहद मजबूती से भारतीय नाविकों (Seafarers) का मुद्दा उठाया, जो दुनिया के कुल नाविकों का लगभग 10% हैं। हाल ही में हुई तीन भारतीय नाविकों की मौत के जख्मों को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि इस नए समझौते में उनकी सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा जाए।

पीएम मोदी ने ट्रंप से साफ शब्दों में कहा, “जैसा कि आप जानते हैं, समुद्री व्यापार की दुनिया में लाखों भारतीय नाविक पूरी दुनिया के समुद्री रास्तों पर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, जिसमें ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ भी शामिल है। वे वैश्विक प्रगति में बहुत बड़ा योगदान दे रहे हैं। उनकी सुरक्षा हमारे लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है। आपने ईरान के साथ इस समझौते को करने के लिए बहुत बड़े प्रयास किए हैं, और मुझे पूरा विश्वास है कि जब इस समझौते को लागू किया जाएगा, तो नाविकों की सुरक्षा को सबसे पहली प्राथमिकता दी जाएगी।”

‘अगर भारत पर कभी हमला हुआ, तो अमेरिका हमेशा उसके साथ खड़ा रहेगा’ PM मोदी से मुलाकात में ट्रंप ने कह दी बहुत बड़ी बात

Viral Video: 450 रुपये लीटर दूध और 900 रुपये की चाय! कीमत सुन बिहारी दूधवाले का रिएक्शन हुआ वायरल

भारत में दूध रोजमर्रा की जरूरत का अहम हिस्सा है और देश के करोड़ों परिवारों तक ये हर सुबह आसानी से पहुंच जाता है। शहरों से लेकर गांवों तक दूध सप्लाई करने वाले लोग वर्षों से इस व्यवस्था को संभाल रहे हैं। भारत में दूध आसानी से सस्ते में मिल जाता है, लेकिन किसी जगह दूध की कीमत इतनी ज्यादा होती है कि उसे सुनकर दूध बेचने वाला भी हैरान रह जाए। हाल ही में बिहार के एक दूध बेचने वाले के बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लॉस एंजिल्स के एंटरप्रेन्योर प्रभाकर प्रसाद उर्फ “चायगाय” के साथ हुई इस बातचीत में दूध की कीमतों से शुरू हुई चर्चा कारोबार, अवसरों और जीवन के नजरिए तक पहुंच गई। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

अमेरिका में 450 का मिलता है दूध

ये वीडियो अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के कंटेंट क्रिएटर प्रभाकर प्रसाद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था, जहां वह अक्सर अपने अनुभवों और लोगों के साथ हुई दिलचस्प मुलाकातों से जुड़ा कंटेंट पोस्ट करते हैं। क्लिप को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “बिहारी दूधवाले को भरोसा नहीं हुआ कि कैलिफोर्निया में एक लीटर दूध की कीमत 450 रुपये तक हो सकती है।” बातचीत के दौरान जब दूध विक्रेता इस कीमत को सुनकर हैरान था, तभी प्रभाकर प्रसाद ने उसे एक और दिलचस्प बात बताई। उन्होंने कहा कि वह इसी दूध से चाय बनाकर बेचते हैं और एक कप चाय की कीमत करीब 10 डॉलर यानी लगभग 900 रुपये होती है। ये सुनते ही दूध विक्रेता की हैरानी और बढ़ गई और वह कुछ पल के लिए चुप रह गया।

तुरंत निकाला समस्या का हल

महंगे दूध की कीमत सुनकर दूध विक्रेता सिर्फ हैरान नहीं हुआ, बल्कि उसने इसे एक कारोबारी मौके के तौर पर देखा। वह ये जानने लगा कि ऐसे बाजार में कमाई और नए बिजनेस की क्या संभावनाएं हो सकती हैं। उसकी यही सोच लोगों को काफी पसंद आई। बातचीत के दौरान दूध विक्रेता ने तुरंत एक प्रैक्टिकल सॉल्यूशन भी दे डाला। उसने कहा कि दूध को सफर के दौरान ताजा रखने के लिए रेफ्रिजेरेटेड कंडीशन में ले जाया जा सकता है। उसकी ये सोच और समस्या का हल निकालने वाला नजरिया लोगों को काफी पसंद आया। वीडियो देखने वाले कई लोगों ने उसकी समझदारी की तारीफ की और कहा कि उसने हैरानी जताने के बजाय तुरंत समाधान और नए अवसरों के बारे में सोचना शुरू कर दिया।

लोगों ने किया कमेंट

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में अपने रिएक्शन देनी शुरू कर दीं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “उनकी आंखों में सीखने और जानने की उत्सुकता साफ दिखाई दे रही थी।” वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “वह बहुत विनम्र इंसान लगते हैं।” कई लोगों ने हंसने और दिल वाले इमोजी के साथ अपने रिएक्शन दी, जबकि बड़ी संख्या में यूजर्स ने दूध विक्रेता की व्यावसायिक सोच और मौके को पहचानने की क्षमता की जमकर सराहना की।

Raksha Bandhan 2026 Lunar Eclipse: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण सावन की पूर्णिमा को होगा, क्या इससे बदल जाएगा रक्षाबंधन का समय?

Raksha Bandhan 2026 Lunar Eclipse: सावन की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में बहुत खास माना जाता है, क्योंकि इस दिन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र के साथ ही सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। भाई अपनी बहनों को आशीर्वाद देते हैं और तोहफे देकर विदा करते हैं। लेकिन इस साल सावन मास की पूर्णिमा पर एक अत्यंत दुर्लभ संयोग बन रहा है।

साल 2026 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण सावन की पूर्णिमा तिथि पर लग रहा है। इस वजह से लोगों के मन में भ्रम हो रहा है कि चंद्र ग्रहण कब से कब तक रहेगा? इस दिन रक्षा बंधन का क्या शुभ मुहूर्त होगा? क्या चंद्र ग्रहण के सूतक काल की वजह से रक्षा बंधन का मुहूर्त प्रभावित होगा और चंद्र ग्रहण का सूतक काल कब से लगेगा? यह ग्रहण भारत में नजर आएगा या नहीं? इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए आइए यहां देखें

28 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व

पूर्णिमा तिथि की शुरुआत – 27 अगस्त, सुबह 9 बजकर 8 मिनट से।

पूर्णिमा तिथि का समापन – 28 अगस्त, सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक।

उदियातिथि के अनुसार, सावन पूर्णिमा यानी रक्षा बंधन का पर्व 28 अगस्त दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 2026 – सुबह 6 बजकर 10 मिनट से लेकर 9 बजकर 48 मिनट तक।

राखी बांधने की कुल अवधि 3 घंटे 37 मिनट तक की रहने वाली है, जो अत्यंत शुभ है।

इस समय लगेगा चंद्र ग्रहण

28 अगस्त 2026 का यह ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा का बड़ा हिस्सा पृथ्वी की छाया से प्रभावित होगा। सावन पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार सुबह 6 बजकर 53 मिनट से होगी और दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर समापन होगा। ग्रहण की कुल अवधि लगभग 5 घंटे 39 मिनट है। ग्रहण के दौरान चंद्रमा का रंग लाल या तांबे जैसा नजर आएगा, इसलिए इसे ब्लड मून भी कहा जा रहा है। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए चंद्रमा ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। बता दें कि चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह चंद्र ग्रहण कुंभ राशि में स्थित चंद्रमा और शतभिषा नक्षत्र में घटित होगा। शतभिषा नक्षत्र का स्वामी राहु माना जाता है, इसलिए ग्रहण का प्रभाव मानसिक स्थिति, सामाजिक संबंधों और निर्णय क्षमता पर विशेष रूप से देखने को मिल सकता है।

राखी के त्योहार पर नहीं होगा ग्रहण का साया

साल 2026 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। जब सूतक काल मान्य नहीं होगा तो रक्षाबंधन के पर्व पर ग्रहण का कोई प्रभाव भी नहीं पड़ेगा। साथ ही, राखी बांधने का समय में भी कोई बदलाव नहीं होगा। बहनें शुभ मुहूर्त देखकर भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं और धूमधाम से यह पर्व मना सकती हैं।

यहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

सावन पूर्णिमा के दिन लगने वाला चंद्रम ग्रहण यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, अटलांटिक महासागर और पूर्वी प्रशांत महासागर के हिस्सों में दिखाई देगा।

Vat Purnima Vrat 2026: जून में इस दिन किया जाएगा अखंड सौभाग्य का वट पूर्णिमा व्रत, जानें पूजा का सही मुहूर्त, विधि और सामग्री लिस्ट

‘अगर भारत पर कभी हमला हुआ, तो अमेरिका हमेशा उसके साथ खड़ा रहेगा’ PM मोदी से मुलाकात में ट्रंप ने कह दी बहुत बड़ी बात

फ्रांस में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) के इतर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बेहद खास और ऐतिहासिक बातचीत हुई। इस मुलाकात के दौरान जहां पीएम मोदी ने अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली शांति डील का स्वागत किया, वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी पर जमकर तारीफों के पुल बांधे। ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि अगर भारत पर कोई हमला होता है, तो अमेरिका हमेशा भारत के साथ खड़ा रहेगा।

पीएम मोदी की बड़ी चिंता: “हमारे नाविकों की सुरक्षा सबसे जरूरी”

अमेरिका और ईरान के बीच होने वाले समझौते (MoU) पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में शांति के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, वे काबिले तारीफ हैं। इससे दुनिया में शांति की एक नई किरण दिखाई दे रही है। हालांकि, पीएम मोदी ने इस डील के बीच भारत की सबसे बड़ी चिंता को दुनिया के सामने रखा।

पीएम मोदी ने साफ शब्दों में कहा: “हम हमेशा से कहते आए हैं कि समुद्री रास्तों से व्यापार बिना किसी रुकावट के होना चाहिए। ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ का खुला रहना पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद जरूरी है। दुनिया के अलग-अलग समुद्री जहाजों पर हमारे लाखों भारतीय नाविक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मेरा मानना है कि उनकी सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। मुझे पूरा भरोसा है कि अमेरिका-ईरान के इस समझौते में नाविकों की सुरक्षा को सबसे ऊपर (सर्वोच्च प्राथमिकता) रखा जाएगा।”

ट्रंप ने की तारीफों की बौछार: “मोदी फरिश्ते जैसे सुंदर हैं, लेकिन…”

मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप अपने पुराने और चिर-परिचित अंदाज में नजर आए। उन्होंने पीएम मोदी को अपना बहुत पुराना और पक्का दोस्त बताया। ट्रंप ने मोदी की तारीफ करते हुए कुछ बेहद दिलचस्प बातें कहीं।

ट्रंप ने मुस्कुराते हुए कहा, “मोदी किसी एंजल (फरिश्ते) की तरह बेहद खूबसूरत दिखते हैं। वह बहुत अच्छे लगते हैं।”

इसके साथ ही ट्रंप ने चुटकी लेते हुए कहा, “दिखने में भले ही वह शांत और सुंदर हों, लेकिन व्यापार के मामलों में वह बहुत सख्त कारोबारी (Tough Trader) और मुश्किल नेगोशिएटर हैं। वे भारत और अमेरिका दोनों से बहुत प्यार करते हैं।”

ट्रंप ने एक बहुत बड़ा बयान देते हुए कहा, “अगर भारत पर कोई हमला करता है और वहां के लीडर मोदी हुए… तो हम (अमेरिका) तुरंत भारत की मदद के लिए वहां मौजूद होंगे। मेरे मन में मोदी के लिए बहुत सम्मान है।”

ट्रंप के मुताबिक, जब तक नरेंद्र मोदी जैसे नेता कमान संभाल रहे हैं, तब तक दुनिया और पश्चिम एशिया की राजनीति में भारत का बहुत बड़ा रोल रहने वाला है। ट्रंप ने यह भी कहा कि वे भविष्य में भारत दौरे पर जरूर जाएंगे।

व्यापार और दोस्ती पर क्या बोले ट्रंप?

डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में हुई इस मुलाकात को बेहद सकारात्मक और उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि G7 के बाद अब आगे G2 और G20 बैठकों का दौर शुरू होगा।

ट्रंप ने बातचीत के मुख्य बिंदु साझा करते हुए कहा, अमेरिका और भारत के बीच कई बड़े व्यापार समझौतों (Trade Deals) पर तेजी से काम चल रहा है।

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था इस समय शानदार काम कर रही है। वहां नई फैक्ट्रियां लग रही हैं। उन्होंने इस बात की तारीफ की कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत भी अमेरिका में बड़े पैमाने पर निवेश (Investment) कर रहा है।

इस हाई-प्रोफाइल मुलाकात ने एक बार फिर दिखा दिया है कि वैश्विक मंच पर भारत और अमेरिका की दोस्ती कितनी मजबूत और गहरी हो चुकी है।

“दिखने में शांत, लेकिन बातचीत में ‘जबरदस्त खिलाड़ी’ हैं PM मोदी”… G7 समिट में ट्रंप ने की तारीफ, बोले- मैं उनके जैसा नहीं हूं