CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

CJP protest ends Abhijeet Dipke

कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता की आर्थिक स्थिति और उनके बेटे की विदेश में हुई उच्च शिक्षा के खर्च को लेकर सूरत के एक RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की है। RTI कार्यकर्ता अमित तिवारी ने इस मामले को लेकर निर्वाचन आयोग और कर अधिकारियों से भी वित्तीय पहलुओं की जांच करने का आग्रह किया है।

ALSO READ: Hero Vida VX2 Go : नई फिक्स्ड बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया वेरिएंट, 128 किमी रेंज; कीमत 1.13 लाख रुपए

अमित तिवारी ने सवाल उठाया है कि महाराष्ट्र सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारी भगवानराव दिपके ने अपने बेटे की विदेश में उच्च शिक्षा का खर्च किस तरह वहन किया। उन्होंने भगवानराव दिपके की वित्तीय स्थिति की जांच की मांग करते हुए उनकी सरकारी सेवा और सेवानिवृत्त कर्मचारी होने की स्थिति का हवाला दिया है।

ALSO READ: Gen-Z को PM मोदी ने दिया नशे से दूर रहने का मंत्र, शुरू किया नशा मुक्त युवा अभियान

कपिल सिब्बल के 1 करोड़ रुपए के कानूनी सहायता फंड पर भी सवाल

 

RTI कार्यकर्ता ने वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल की ओर से CJP प्रदर्शनकारियों के लिए घोषित 1 करोड़ रुपए के कानूनी रक्षा कोष को लेकर भी निर्वाचन आयोग और कर अधिकारियों से जांच की मांग की है।

 

सिब्बल ने सोमवार को NEET पेपर लीक विवाद को लेकर हुए आंदोलन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए CJP की ओर से बनाए गए फंड में 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी। तिवारी ने इस फंड की प्रकृति और इसके वित्तीय स्रोतों की भी जांच किए जाने की मांग की है।

ALSO READ: NEET UG 2026 Counselling: 4 अगस्त से शुरू होगी AIQ काउंसलिंग, 8 सितंबर से नया सत्र, जानें MBBS एडमिशन का पूरा शेड्यूल

CJP के राजनीतिक दल के रूप में संचालन पर भी सवाल

 

अमित तिवारी ने कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) की कानूनी और राजनीतिक स्थिति पर भी सवाल उठाया है। उनका कहना है कि CJP एक अपंजीकृत संस्था है, लेकिन राजनीतिक दल के नाम से काम कर रही है। तिवारी के मुताबिक, यदि CJP के लिए 1 करोड़ रुपए का कानूनी रक्षा कोष घोषित किया गया है, तो चुनाव आयोग को यह जांचना चाहिए कि क्या यह संगठन जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29A के तहत पंजीकृत है या नहीं। उन्होंने कहा कि यदि संस्था पंजीकृत नहीं है, तो राजनीतिक दल के नाम से उसका संचालन और धन का संग्रह या प्राप्ति जांच के दायरे में आ सकती है।

ALSO READ: US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

GST को लेकर भी जांच की मांग

RTI कार्यकर्ता ने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) का भी रुख किया है। उन्होंने बोर्ड से यह जांचने का अनुरोध किया है कि सिब्बल की प्रस्तावित 1 करोड़ रुपए की राशि पर GST लागू होता है या नहीं। फिलहाल, इन सभी मुद्दों पर RTI कार्यकर्ता की ओर से जांच की मांग की गई है। उनके आरोपों और सवालों के आधार पर संबंधित प्राधिकरणों की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

ALSO READ: दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान 6 दिन तक पथराव, 244 पुलिसकर्मी और 209 नागरिक घायल, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

कौन हैं अमित तिवारी

अमित तिवारी गुजरात के सूरत जिले के रहने वाले हैं। वे एक आरटीआई एक्टिविस्ट हैं। अभिजीत दिपके और उनके पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के बाद अमित तिवारी सुर्खियों में हैं। यह पहला मामला है जब अमित तिवारी किसी तरह की सुर्खियों में आए हो। इससे पहले उन्हें कम लोग ही जानते थे।

Gen-Z को PM मोदी ने दिया नशे से दूर रहने का मंत्र, शुरू किया नशा मुक्त युवा अभियान

narendra modi distributes government jobs appointment letter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश के युवाओं का मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ करते हुए कहा कि हमारे समाज में भी नशे को हमेशा एक बुराई के रूप में देखा है।

ALSO READ: Hero Vida VX2 Go : नई फिक्स्ड बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया वेरिएंट, 128 किमी रेंज; कीमत 1.13 लाख रुपए

हमारे संतों ने, गुरुओं ने हमें इससे बचने के लिए चेताया…हमारी संस्कृति में बचाव के लिए चेतावनी भी दी गई है और नशे की आदत लगने पर उससे निकलने के रास्ते भी बताए गए हैं। समाज का सहयोग, योग और ध्यान की ताकत नशे के खिलाफ हमारे अंतर्मन को ताकत देते हैं। इसके लिए युवाओं को हर तरह के नशे और मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहना होगा।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अभियान सिर्फ युवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य उनके परिवारों, समाज और पूरे देश को नशामुक्त बनाने के प्रयासों से जोड़ना है।

ALSO READ: दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान 6 दिन तक पथराव, 244 पुलिसकर्मी और 209 नागरिक घायल, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

100 सप्ताह तक चलेगा जनभागीदारी अभियान

 

पीएम मोदी ने बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने खुद को Gen-Z का प्रतिनिधि बताया।

 

इस अभियान के तहत देशभर में 100 सप्ताह तक ‘जनभागीदारी’ अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत हर रविवार देश के अलग-अलग हिस्सों में नशे के खिलाफ जागरूकता और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

युवाओं को बनाया जाएगा सामाजिक बदलाव का दूत

 

अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने समुदाय में सकारात्मक सामाजिक बदलाव का दूत बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके तहत खेल प्रतियोगिताएं, वॉकाथॉन, ध्यान सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, चर्चा मंच, कला प्रतियोगिताएं और विभिन्न सामुदायिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

 

2020 में शुरू हुआ था नशा मुक्त भारत अभियान

 

कार्यक्रम में केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त भारत’ के विजन के अनुरूप वर्ष 2020 में नशा मुक्त भारत अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि नए अभियान के जरिए नशे के खिलाफ जागरूकता को और व्यापक स्तर पर ले जाने तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

Hero Vida VX2 Go : नई फिक्स्ड बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया वेरिएंट, 128 किमी रेंज; कीमत 1.13 लाख रुपए

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए Hero MotoCorp ने Vida VX2 e-scooter का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी ने Vida VX2 Go 3.1 kWh Fixed Battery वेरिएंट को भारतीय बाजार में उतारा है। इसकी एक्स-शोरूम दिल्ली कीमत ₹1.13 लाख रखी गई है।

ALSO READ: 2 सितंबर को सस्ते Electric Scooter की धमाकेदार एंट्री, तहलका मचा देंगे फीचर्स

फिक्स्ड बैटरी वाला यह वेरिएंट खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिनकी रोजाना की यात्रा लगभग तय रहती है और घर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज करने की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे ग्राहकों के लिए यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर रोजमर्रा के इस्तेमाल में आसान विकल्प हो सकता है। शहरी उपयोगकर्ताओं के लिए हर दिन रिमूवेबल बैटरी निकालकर चार्ज करने की तुलना में फिक्स्ड बैटरी का विकल्प ज्यादा सुविधाजनक लग सकता है। 128 किमी की IDC रेंज

 

नए Vida VX2 Go में 3.1 kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह बैटरी IDC सर्टिफाइड 128 किलोमीटर की रेंज देती है। ऐसे ग्राहक जो रोजाना शहर में आवागमन के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर तलाश रहे हैं, उनके लिए यह रेंज उपयोगी हो सकती है।

ALSO READ: EV Home Charging Safety Tips: घर पर Electric Scooter चार्ज करने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

65 मिनट में 80% तक चार्ज

 

Vida VX2 Go की बैटरी DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीब 65 मिनट का समय लगता है। इससे लंबी यात्रा के दौरान चार्जिंग के लिए ज्यादा समय रुकने की जरूरत कम हो सकती है।

 

70 किमी/घंटे की टॉप स्पीड

 

नए फिक्स्ड बैटरी वेरिएंट में वही 6 kW इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो Vida VX2 के दूसरे वेरिएंट्स में मिलती है। यह मोटर स्कूटर को 70 किमी/घंटे की अधिकतम रफ्तार तक पहुंचाने में सक्षम है।

 

27.2 लीटर अंडरसीट स्टोरेज

 

फीचर्स की बात करें तो Vida VX2 Go में 27.2 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज मिलता है। इसमें 4.3-इंच LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।

ALSO READ: Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेकALSO READ: Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

किसके लिए है यह स्कूटर?

 

Vida VX2 Go 3.1 kWh Fixed Battery वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए खास हो सकता है, जो पेट्रोल स्कूटर के विकल्प के तौर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं और जिन्हें 128 किमी की IDC रेंज, फास्ट चार्जिंग और कनेक्टेड फीचर्स की जरूरत है। VX2 Go FB में शहरी इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिहाज से जरूरी प्रैक्टिकल फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 4.3 इंच का LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन को सपोर्ट करता है।

 

स्कूटर में 27.2 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें लंबी सिंगल-पीस सीट मिलती है, जिससे रोजाना के छोटे-मोटे कामों और शहर में आने-जाने के दौरान स्कूटर का इस्तेमाल अधिक सुविधाजनक हो सकता है।

हाईवे पर चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई, 16 लाख रुपए से ज्यादा की विदेशी शराब जब्त, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध क्रेटा कार से 16 लाख रुपए से अधिक मूल्य की विदेशी शराब बरामद की और राजस्थान के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान हाईवे पर एक संदिग्ध क्रेटा कार दिखाई दी। वाहन को रोककर तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में विदेशी शराब मिली। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपियों ने कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी और राजस्थान से गुजरात में अवैध रूप से विदेशी शराब की तस्करी कर रहे थे।

16 रुपए लाख से अधिक का माल जब्त

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने विदेशी शराब, क्रेटा कार और अन्य सामान समेत 16 लाख रुपए से अधिक का कुल माल जब्त किया है। इस मामले में नंदासन पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और कुल तीन आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू

 

गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। यह शराब किसे पहुंचाई जानी थी, इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं और इस पूरे तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के लिए पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। मेहसाणा पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जिले में सक्रिय शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि गुजरात में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। (प्रतीकात्मक चित्र)

दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान 6 दिन तक पथराव, 244 पुलिसकर्मी और 209 नागरिक घायल, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

cjp jantar mantar protest

कथित NEET-UG पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के सेंट्रल इलाके में कॉकroach जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान छह दिनों से अधिक समय तक अलग-अलग स्थानों पर पथराव की घटनाएं सामने आने का दावा किया गया है। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए संयम बरता और संवेदनशीलता को देखते हुए हालात को नियंत्रित किया।

ALSO READ: NEET UG 2026 Counselling: 4 अगस्त से शुरू होगी AIQ काउंसलिंग, 8 सितंबर से नया सत्र, जानें MBBS एडमिशन का पूरा शेड्यूल

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक खबर के मुताबिक संसद के आसपास करीब 2 किलोमीटर के दायरे में प्रदर्शन से जुड़े कई स्थानों को संवेदनशील बिंदु यानी फ्लैशपॉइंट के रूप में चिन्हित किया गया था। इन स्थानों में महत्वपूर्ण सड़कें और चौराहे शामिल थे।

संसद के आसपास इन जगहों पर हुई पथराव की घटनाएं

दस्तावेज के मुताबिक, जिन स्थानों पर पथराव की घटनाएं दर्ज की गईं, उनमें गोल डाक खाना, टॉल्स्टॉय-जनपथ क्रॉसिंग, रफी मार्ग पर रेल भवन के पास बैरिकेड, जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस स्थित LIC बिल्डिंग के पास आउटर सर्किल, टॉल्स्टॉय-संसद मार्ग कॉरिडोर के कई हिस्से, SBI बिल्डिंग के पास संसद मार्ग, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के पास रायसीना रोड और संसद मार्ग-टॉल्स्टॉय रोड की ओर रिगल बिल्डिंग क्षेत्र शामिल हैं। रफी मार्ग पर रेल भवन के पास स्थित बैरिकेड को संसद के सबसे नजदीक का घटनास्थल बताया गया है। अन्य स्थान संसद से करीब 0.8 से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित थे।

 

25 जुलाई तक जारी रहा पथराव

सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा के बाद भी पथराव की घटनाएं जारी रहीं और 25 जुलाई तक स्थिति बनी रही। इसी दिन CJP ने सरकार की ओर से अपनी मांगें स्वीकार किए जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की थी। इनमें तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी शामिल थी। अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और इसे और अधिक हिंसक होने से रोकने का प्रयास किया।

सरकारी संपत्ति को भी नुकसान

प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान और कुछ सामान के गायब होने का भी उल्लेख है। इसके अनुसार, 110 बैरिकेड और 171 रस्सियां क्षतिग्रस्त हुईं या गायब मिलीं। इसके अलावा एक वायरलेस सेट, एक बॉडी-वॉर्न कैमरा, 10 हैंड-हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD), दो पब्लिक एड्रेस सिस्टम, 15 लाउडहेलर, 10 अग्निशामक यंत्र, चार वायर कटर और एक एक्स-रे बैगेज स्कैनर के भी क्षतिग्रस्त या गायब होने की जानकारी दी गई है।

355 हेलमेट समेत सुरक्षा उपकरण क्षतिग्रस्त

 

प्रदर्शन के दौरान पुलिस के सुरक्षा उपकरणों को भी नुकसान पहुंचने की बात दस्तावेज में कही गई है। इसमें 355 हेलमेट, 285 बॉडी प्रोटेक्टर, 54 शील्ड, 10 टॉर्च, 24 फर्स्ट-एड बॉक्स और 12 कंबल क्षतिग्रस्त या गायब होने का उल्लेख है। दस्तावेज के अनुसार, 29 सरकारी वाहनों पर भी असर पड़ा। इनमें कार, बस, मोटरसाइकिल और टेंपो शामिल हैं। एक पानी का टैंकर, एक DTC बस और एक सार्वजनिक वाहन के क्षतिग्रस्त होने की भी जानकारी दी गई है।

 

244 पुलिसकर्मी और 209 नागरिक घायल

प्रदर्शन के दौरान 244 पुलिसकर्मियों और 209 नागरिकों के घायल होने की बात भी दस्तावेज में कही गई है। इन मामलों को मेडिको-लीगल केस (MLC) के तौर पर दर्ज किया गया। इनमें बार-बार दी गई चेतावनियां, बैरिकेड तोड़ना, वाहनों को नुकसान पहुंचाना और पुलिसकर्मियों तथा प्रेस के साथ कथित तौर पर लगातार अभद्र व्यवहार शामिल था।

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

US Iran peace deal missed track Photo  : AI Generated

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को फिलहाल रोकने के फैसले को लेकर तेहरान की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। ईरान के सरकारी प्रसारक IRIB ने ट्रंप के फैसले का मजाक उड़ाते हुए इसे अमेरिकी रुख में बदलाव और पीछे हटने के तौर पर पेश किया है।

 

ईरान इंटरनेशनल के मुताबिक, IRIB ने दावा किया कि तेहरान और क्षेत्रीय ताकतों के दबाव के कारण ट्रंप को अपने रुख से पीछे हटना पड़ा। ईरानी सरकारी मीडिया ने इसे वॉशिंगटन की आक्रामक सैन्य बयानबाजी से पीछे हटने के रूप में बताया है।

 

ईरान को ‘बहुत बड़ी कीमत’ चुकानी होगी: मार्को रुबियो

 

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अगर तेहरान अपनी क्रांति को दूसरे देशों तक फैलाने की कोशिश करता है, तो उसे “बहुत बड़ी कीमत” चुकानी होगी। फॉक्स न्यूज से बातचीत में रुबियो ने कहा कि ईरान के व्यवहार में बदलाव तभी संभव है, जब उसके कार्यों की कीमत इतनी बढ़ा दी जाए कि वह उसे वहन न कर सके। उन्होंने कहा कि ईरान की क्षेत्रीय गतिविधियों को रोकने और उसकी नीतियों में बदलाव के लिए उसके खिलाफ कार्रवाई के परिणामों को बढ़ाना जरूरी है।

ALSO READ: पप्पू यादव के संसद प्रदर्शन पर CM धामी का पलटवार, बोले- सनातन और संत समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं, 'ऑपरेशन कालनेमि' का किया जिक्र

इराक में ड्रोन हमले के बाद लगी भीषण आग

 

इस बीच, इराक के सुलेमानियाह में पेशमर्गा के 70वीं ब्रिगेड मुख्यालय के पास ड्रोन हमले के बाद भीषण आग लग गई। इराकी मीडिया के अनुसार, ड्रोन को रोक लिया गया था, लेकिन उसके जलते हुए मलबे के कारण सैन्य ठिकाने के पास आग भड़क गई।

 

अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, अल-मायादीन ने इसे ईरान समर्थित समूहों से जोड़कर बताया है। वहीं, ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने इस स्थान को “ईरान विरोधी आतंकवादियों” का ठिकाना बताया है।

 

ट्रंप बोले- हमला करने के लिए अमेरिका पूरी तरह तैयार था

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान पर कार्रवाई रोकने से पहले अमेरिका सैन्य अभियान के लिए पूरी तरह तैयार था। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका “पूरी तरह तैयार” था और उसके पास द्वितीय विश्व युद्ध के बाद नहीं देखी गई सैन्य ताकत के साथ कार्रवाई करने की क्षमता थी।

 

ट्रंप के मुताबिक, ईरान और मध्य-पूर्व के कुछ अन्य देशों ने बातचीत के लिए समय मांगा था। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित समझौते में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को तत्काल दोबारा खोलना और ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करना शामिल है।

 

ट्रंप ने यह भी कहा कि इजरायल ने सैन्य कार्रवाई को फिलहाल रोकने के फैसले का समर्थन किया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि हमला अभी के लिए रद्द किया गया है और आगे की कार्रवाई बातचीत में तेजी से होने वाली प्रगति पर निर्भर करेगी।

पप्पू यादव के संसद प्रदर्शन पर CM धामी का पलटवार, बोले- सनातन और संत समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं, ‘ऑपरेशन कालनेमि’ का किया जिक्र

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव के विरोध प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पप्पू यादव और उनके समूह की ओर से संतों, महापुरुषों और भगवा धारण करने वाले लोगों का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां संत समाज और सनातन परंपरा के प्रति सम्मान की कमी को दर्शाती हैं।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इसी तरह के लोगों के खिलाफ उत्तराखंड में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ चलाया गया है।  उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी सनातन धर्म, आस्था और परंपराओं पर सवाल उठाए जाते हैं, तब ऐसे नेताओं की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आती।

 

सीएम धामी के अनुसार, इसके पीछे वोट बैंक की राजनीति भी एक कारण हो सकती है। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं को यह आशंका रहती है कि यदि वे सनातन धर्म और उसकी परंपराओं के पक्ष में खुलकर बोलेंगे, तो उनका एक बड़ा वोट बैंक उनसे दूर हो सकता है।

आगरा में बनेगा भव्य ‘शिव लोक थीम पार्क’, 8.81 करोड़ की लागत से होगा निर्माण; महाकाल लोक की तर्ज पर दिखेंगे भगवान शिव के 19 अवतार

योगी सरकार प्रदेश में बुनियादी ढांचे के साथ- साथ धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को भी तेजी से बढ़ावा दे रही है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए उज्जैन के 'महाकाल लोक' की तर्ज पर आगरा के ऐतिहासिक बल्केश्वर पार्क को अब एक भव्य 'शिव लोक थीम पार्क' के रूप में विकसित किया जाएगा।

8.81 करोड़ रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 जुलाई 2026 को किया था। शिलान्यास के बाद से इस कार्य में खासी तेजी आई है। आगरा नगर निगम ने 15वें वित्त आयोग के फंड से इस पार्क को विकसित करने का पूरा लेआउट और विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली है।

 

शिव के 19 अवतारों और शिव पुराण का सजीव चित्रण

यमुना नदी के किनारे स्थित प्राचीन बल्केश्वर महादेव मंदिर से कुछ ही दूरी पर बनने वाला शिव लोक थीम पार्क आस्था और आधुनिकता का एक अनूठा संगम होगा। इसका विजन भगवान शिव के 19 अवतारों पर आधारित एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गंतव्य बनाना है। कुल 16,000 वर्ग मीटर में फैले बल्केश्वर पार्क के मध्य में भगवान शिव की एक विशाल और आकर्षक प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यहां आने वाले श्रद्धालु शिव पुराण पर आधारित भगवान शिव की लीलाओं का सजीव चित्रण देख सकेंगे। पार्क के प्रवेश पर एक भव्य 'नंदी द्वार' का निर्माण होगा। इसके अलावा शिव स्तुति पर आधारित आकर्षक साउंड एंड लाइट शो और रंग-बिरंगे फव्वारे इस पार्क की दिव्यता में चार चांद लगाएंगे।

 

पर्यटन और आस्था का नया केंद्र बनेगा यह शिव लोक

इस शिव लोक थीम पार्क का हर हिस्सा इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह भक्ति, सौंदर्य और मनोरंजन का अद्भुत अनुभव प्रदान करे। इसके निर्माण से बल्केश्वर मंदिर में दर्शन और परिक्रमा करने आने वाले श्रद्धालुओं को विश्राम के लिए एक सुंदर और शांत वातावरण मिलेगा। साथ ही आगरा आने वाले पर्यटक अब ताजमहल के अलावा इस दिव्य शिव लोक का भी अनुभव कर सकेंगे। यह थीम पार्क ब्रज क्षेत्र के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विकास में मील का प्रमुख पत्थर साबित होगा।

 

अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शिव लोक थीम पार्क को 15वें वित्त आयोग के फंड से विकसित किया जा रहा है। 8.81 करोड़ रुपये के बजट से पुराने बल्केश्वर पार्क का पूरी तरह से कायाकल्प कर दिया जाएगा। हमारा उद्देश्य इसे एक अत्याधुनिक, सुंदर और शांतिपूर्ण आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करना है।

 

स्थानीय पार्षद मुरारी लाल अग्रवाल ने बताया कि आगरा नगर निगम

 

“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से बल्केश्वर क्षेत्र को यह बड़ी सौगात मिली है। इस शिव लोक थीम पार्क के निर्माण से न केवल बल्केश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और परिक्रमार्थियों को विश्राम का एक पवित्र स्थान मिलेगा, बल्कि इससे पूरे ब्रज क्षेत्र के पर्यटन को भी काफी बढ़ावा मिलेगा। बल्केश्वर वासियों और पूरे आगरा के शिवभक्तों के लिए यह बहुत बड़ी सौगात है। यह थीम पार्क हमारी धार्मिक आस्था को एक नई और भव्य पहचान देगा। 

CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर ओमान में फंसी सिमडेगा की प्रवासी श्रमिक प्रीति कुजूर की सुरक्षित वापसी

Jharkhand CM hemant soren

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर ओमान (मस्कट) में परेशानियों का सामना कर रही सिमडेगा की प्रवासी श्रमिक प्रीति कुजूर की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित कर ली गई है। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अधीन संचालित राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष ने भारतीय दूतावास, मस्कट के सहयोग से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की। 

 

प्रीति कुजूर शनिवार को ओमान से भारत के लिए रवाना हो चुकी हैं और रविवार को अपने घर पहुंच जाएंगी। उनके ओमान में फंसे होने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष को तत्काल मामले का संज्ञान लेकर उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। भाई ने लगाई थी मदद की गुहार

 

सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत मरारोमा गंझूटोली निवासी रंतु कुजूर ने अपनी बहन प्रीति कुजूर की परेशानी को लेकर 19 जून को मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष ने मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू की।

 

ज्यादा कमाई का लालच देकर भेजा गया था ओमान

 

जानकारी के अनुसार, मार्च 2026 में भारत के एक एजेंट ने प्रीति कुजूर को दुबई में 45 से 50 हजार रुपये मासिक कमाई का लालच देकर ओमान भेजा था। हालांकि, ओमान पहुंचने के बाद उनसे महज 23 से 25 हजार रुपये मासिक पारिश्रमिक पर काम कराया गया।

 

मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद राज्य सरकार के स्तर से त्वरित हस्तक्षेप किया गया। राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष और भारतीय दूतावास, मस्कट के समन्वित प्रयासों से प्रीति कुजूर की सुरक्षित भारत वापसी का रास्ता सुनिश्चित हुआ।

 

राज्य सरकार ने प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं के समाधान और संकट की स्थिति में उनकी सुरक्षित वापसी के लिए संबंधित विभागों एवं भारतीय मिशनों के साथ समन्वय को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

Weather Alert : 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 13 में भारी बारिश-आंधी; दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम? असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

weather update 31 july

पश्चिम भारत के गुजरात राज्य में 2 अगस्त को जबरदस्त बारिश की संभावना जताई गई है। इसके कारण राज्य के तटीय और मध्य भाग बहुत प्रभावित रहेंगे। महाराष्ट्र के पुणे और नासिक के घाट क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 1 से 7 अगस्त के दौरान मानसून काफी सक्रिय रहेगा।

1 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके चलते वहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

 

मौसम विभाग के मुताबिक 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज बिहार के अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 2 से 6 अगस्त तक 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही बिजली चमकने के साथ भारी बारिश के आसार हैं। 

 

पूर्वोत्तर राज्यों यानी असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश का दौर आज भी जारी रहेगा।  दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद और गुरुग्राम में आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की संभावना है। 

Gujarat Heavy Rain

अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और हवा में नमी होने से उमस महसूस हो सकती है। जबकि कोंकण तटबंध के कारण मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है। लोकल ट्रेन सेवा और ट्रैफिक पर हल्का असर पड़ सकता है।

 

असम में बाढ़ की स्थिति में शनिवार को मामूली सुधार हुआ और प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 1.78 लाख रह गई। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। बुलेटिन के अनुसार हालांकि बाढ़ प्रभावित जिलों की संख्या बढ़कर सात हो गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में राज्य में किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है और मृतकों की संख्या 82 ही है।