
अमेरिका में भारत के राजदूत सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच लगातार मजबूत हो रहे व्यापार, रक्षा सहयोग और तकनीकी साझेदारी को देखकर कई दूसरे देश ईर्ष्या कर सकते हैं। गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बेहतर व्यक्तिगत संबंधों का भी जिक्र किया। ALSO READ: अमेरिकी नौसैनिकों के लिए पटाया की मशहूर 'सोई 6' गली क्यों है बैन? जानें बड़ी वजह
एक इंटरव्यू में सर्जियो गोर ने कहा कि अगर राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा जाए कि जी20 शिखर सम्मेलन में आने वाले करीब 35 नेताओं में से वह किन नेताओं से मुलाकात करना चाहेंगे, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी प्राथमिकता वाली सूची में सबसे ऊपर होंगे। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी को अपना दोस्त मानते हैं।
दिसंबर में फ्लोरिडा में होगा जी20 सम्मेलन
दिसंबर में अमेरिका के फ्लोरिडा में जी20 शिखर सम्मेलन प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसमें शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। सर्जियो गोर ने यह भी संकेत दिया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल भारत का दौरा कर सकते हैं।
उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब पिछले कुछ महीनों में भारत और अमेरिका के संबंधों में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर लंबे समय से बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक अंतिम सहमति नहीं बन पाई है। ALSO READ: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा
व्यापार समझौते को लेकर गोर को उम्मीद
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जारी बातचीत को लेकर सर्जियो गोर ने सकारात्मक उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ महीनों में दोनों देश इस समझौते को अंतिम रूप देने में सफल हो सकते हैं।
गोर के बयान को भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। व्यापार के साथ-साथ रक्षा और तकनीक के क्षेत्र में बढ़ता सहयोग दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा दे रहा है।






