अफगानिस्तान के खिलाफ संजू सैमसन का धमाका, दूसरे T20I में मिली 7 विकेट से जीत

AFGvsIND नीतीश कुमार रेड्डी (24 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद संजू सैमसन (57) के बेहतरीन अर्धशतक से भारत ने अफगानिस्तान को यहाँ अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार को दूसरे टी20 में 31 गेंद शेष रहते सात विकेट से रौंद कर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली।

अफगानिस्तान को आठ विकेट पर 159 रन पर रोकने के बाद भारत ने 14.5 ओवर में तीन विकेट पर 163 रन बनाकर मैच को एकतरफा अंदाज में समाप्त किया। सैमसन ने पहले मैच की विफलता को पीछे छोड़ते हुए मात्र 22 गेंदों में सात चौके और चार छक्के मारे। सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 88 रन की विस्फोटक साझेदारी की। सैमसन ने केवल 20 गेंदों में अपना सबसे तेज़ टी20 पचासा पूरा किया।

सैमसन ने छठे ओवर में मोहम्मद नबी की गेंदों पर तीन छक्के और दो चौके उड़ाने सहित कुल 27 रन बटोरे। उन्होंने अगले ओवर में राशिद खान का शिकार बनाने से पहले चौका और छक्का मारा। राशिद ने इसी ओवर में अभिषेक से छक्का खाने के बाद अगली गेंद पर उन्हें आउट कर दिया।

अभिषेक ने 19 गेंदों पर 39 रन में दो चौके और चार छक्के मारे। राशिद ने अपना तीसरा शिकार 11वें ओवर में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का किया। अय्यर ने एक छक्के की मदद से 11 रन बनाये। इशान किशन ने 14वें ओवर में मुजीब की गेंदों पर लगातार दो चौके और एक छक्का मारा। किशन ने 23 गेंदों पर नाबाद 38 रन में तीन चौके और दो छक्के मारे। तिलक वर्मा 15 रन पर नाबाद रहे।

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नीतीश के तीन विकेट के अलावा अर्शदीप सिंह ने 35 रन पर दो विकेट लिए। अफगानिस्तान की तरफ से कप्तान हुए ओपनर इब्राहिम जदरान ने सर्वाधिक 37 रन बनाये।

पहले मैच से 3 रन अधिक बनाए हैं अफ़ग़ानिस्तान ने और शायद वे अपनी बल्लेबाजी से नाखुश भी होंगे। आज आखिरी पांच ओवरों में 59 रन बने हैं। जो गलतियां उन्होंने पहले मैच में की थी वही आज फिर से दोहराई हैं जिसकी वजह से वे बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सके। लगातार अंतराल पर विकेट गंवाने और कुछ खराब शॉट्स के कारण एक बार फिर ‘मेज़बान’ टीम मुश्किल में पड़ गयी।

भारत को शानदार शुरुआत मिली, जब जसप्रीत बुमराह ने पारी का पहला ही ओवर ‘मेडन’ फेंका। अर्शदीप ने गुरबाज़ को आउट किया, जो इस सीरीज़ में लगातार दूसरी बार बिना खाता खोले आउट हुए; इससे शुरुआती दो ओवरों में अफ़गानिस्तान का स्कोर 1 विकेट पर सिर्फ़ 2 रन रहा। अफ़गानिस्तान ने अगले चार ओवरों में अच्छा खेल दिखाया और पावरप्ले में 1 विकेट पर 41 रन बनाए।

इसके बाद नीतीश रेड्डी ने इब्राहिम ज़दरान (37 रन) का विकेट लेकर 51 रनों की साझेदारी तोड़ी; उन्होंने यह विकेट अपनी पहली ही गेंद पर लिया। जल्द ही रवि बिश्नोई ने सेदिकुल्ला अटल को आउट किया, जिससे आधे ओवरों के बाद अफ़गानिस्तान का स्कोर 3 विकेट पर 67 रन हो गया। भारत लगातार विकेट लेता रहा; नीतीश ने अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर गुलबदीन नायब को आउट किया।

अफ़गानिस्तान ने 8वें से 10वें ओवर के बीच तीन विकेट गंवा दिए। 11वें ओवर में बिश्नोई ने लॉन्ग-ऑफ़ पर एक मुश्किल कैच छोड़ दिया, जिससे वे लगातार चौथा विकेट लेने से चूक गए। इसके बाद मोहम्मद नबी और राशिद खान ने 28 गेंदों में 48 रनों की तेज़ साझेदारी की। नीतीश ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर एक और विकेट लिया, लेकिन आखिरी गेंद पर लगे छक्के की मदद से अफ़गानिस्तान का स्कोर 159/8 तक पहुँच गया।

Asian Games 2026: एशियन गेम्स से पहले जापान में बाढ़ ने मचाई तबाही, क्या टाला जाएगा टूर्नामेंट? सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए एथलीट

Asian Games 2026: जापान के नागोया शहर में एशियन गेम्स की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में इस बार बड़ी संख्या में खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए कई देशों के खिलाड़ी जापान पहुंच गए है। वहीं टूर्नामेंट शुरू होने से 19 दिन पहले जापान से बड़ी खबर आ रही है। जापान के नागोया में बाढ़ आ गई। बाढ़ की वजह से 400 खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। नागोया शहर में आए इस बाढ़ में सड़कें और कई घर डूब गए। वहीं मेयर इचिरो हिरोसावा बुधवार को जानकारी दी कि अब तक नागोया पहुंचे सभी एथलीट सुरक्षित हैं और किसी खिलाड़ी के प्रभावित होने की सूचना नहीं मिली है।

चिंता की कोई बात नहीं

एशियन गेम्स से पहले नागोया में मौजूद खिलाड़ियों के लिए राहत की खबर है। शहर में भारी बारिश के कारण कई जगह पानी भर गया और लोगों को परेशानी हुई, लेकिन इसका असर खिलाड़ियों पर नहीं पड़ा। हिरोसावा ने रिपोर्टर्स से कहा कि, “वेन्यू की स्थिति को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने भरोसा जताया कि एशियन गेम्स का आयोजन तय कार्यक्रम के अनुसार कराने में कोई परेशानी नहीं होगी।” नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में इस बार एशिया के 45 देशों और क्षेत्रों के 11 हजार से ज्यादा एथलीट शामिल होंगे। ये टूर्नामेंट 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में करीब 10,700 एथलीट्स ने भाग लिया था।

भारत भेजेगा कितने एथलीट

20वें एशियन गेम्स में भारत 503 खिलाड़ी और 255 सपोर्ट स्टाफ भेजगा। खेल मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। सपोर्ट स्टाफ की लिस्ट में में कोच, मैनेजर, फिजियो और मेडिकल टीम आदि सभी शामिल है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम 19 सितंबर को जापान के लिए रवाना होगी। बीसीसीआई पहले ही टीम का ऐलान कर चुकी है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम एशियन गेम्स में हिस्सा लेगी।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय क्रिकेट टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी।

IND vs NZ: न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी का गजब क्रेज! दो हफ्तों में बिके 50 हजार से ज्यादा टिकट

भारत बनाम जापान के महामुकाबले को मिले TV और OTT के ब्रॉडकास्टर्स

जापान और भारत के बीच होने वाले एक ही मैच (टी20 मैच) के लिए ब्रॉडकास्टर खोजने की कोशिशें खत्म हो चुकी हैं। भारत के दर्शक इस एतिहासिक मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर और ओटीटी पर फैन कोड पर देख सकेंगें। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

वहीं जापान क्रिकेट एसोसिएशन (जेसीए) टोचिगी प्रान्त के सानो इंटरनेशनल स्टेडियम में 22 सितंबर को होने वाले मैच के ब्रॉडकास्ट राइट्स हासिल करने के लिए आईटीडब्ल्यू यूनिवर्स के साथ बातचीत कर रही है।

चूंकि यह मैच आइची-नागोया में एशियाई खेलों के साथ-साथ हो रहा है, इसलिए इसका प्रोडक्शन करना आयोजकों के लिए लॉजिस्टिकल और ऑपरेशनल चुनौती होगी। हालांकि, माना जा रहा है कि जेसीए मैच के ब्रॉडकास्ट राइट्स के लिए आईटीडब्ल्यू यूनिवर्स के साथ समझौता ज्ञापन साइन करने के करीब है।

गौरतलब है कि दोनों देशों की पुरुष टीमें भारत-जापान डिप्लोमैटिक रिलेशन की 75वीं सालगिरह के जश्न को शुरू करने के लिए एक टी 20 इंटरनेशनल मैच खेलेंगी। सुज़ुकी कप मंगलवार, 22 सितंबर को टोचिगी प्रीफेक्चर के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में होगा।

यह मैच “स्पोर्ट 75” का पहला कदम होगा, यह एक पहल है जो जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच एक समिट के दौरान हुए समझौते से निकली है और इसका मकसद खेल के क्षेत्र में भारत और जापान के बीच लोगों के लेन-देन और सहयोग को बढ़ावा देना है।

इस मैच का एक पहलू यह भी है कि टीम को जापान में एशियन गेम्स से पहले माहौल में ढलने में भी मदद मिलेगी। इस कारण संभवत जो भारत की टीम एशियाई खेलों में खेलेगी वही इस मैच में भी शिरकत करते हुए मिलेगी।

एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी।

भारत के खिलाफ T20I के लिए जापान की टीम: केंडेल कादोवाकी फ्लेमिंग (कप्तान), चार्ली हारा हिंजे, बेंजामिन इटो डेविस, एलेस्टर कादोवाकी फ्लेमिंग, कोहेई कुबोता, जेक कुसुदा नेयर्न, वतारू मियाउची (विकेटकीपर), रियो सकूरानो थॉमस, एलेक्स शिराई पातमोर (विकेटकीपर), शोमा सुगाया स्लेटर, डेकलन सुजुकी मैकॉम्ब, सुयोशी तकादा, इब्राहिम ताकाहाशी, माकोतो तनियामा, लचलन यमामोतो लेक।

3 लगातार मैच जीतकर श्रेयस अय्यर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जीती T20I सीरीज

INDvsZIM भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में लगातार 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच  जीतकर लंबे समय बाद एक द्विपक्षीय सीरीज पर कब्जा जमाया है। बतौर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत पहली बार कोई सीरीज जीता है। भारत ने पहले 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 7 विकेट से और दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 90 रनों से जीत पाई थी।

वहीं मैन ऑफ द मैच और सीरीज वैभव सूर्यवंशी (81) की आतिशी अर्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने रविवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 35 रनों से शिकस्त दी। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे को मयंक यादव ने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर ब्रायन बेनेट को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद चौथे ओवर में यश ठाकुर ने तेजी से रन बनाने का प्रयास कर रहे डिओन मेयर्स (19) का शिकार कर लिया। इसी ओवर की अगली गेंद पर ठाकुर ने जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया। आठवें ओवर में रवि बिश्नोई ने बेन करन (20) को आउट किया।

इसके बाद वेस्ली मधेवेरे और रायन बर्ल की जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पांचवें विकेट के लिए 60 रन जोड़ कर जिम्बाब्वे की उम्मीदों को जिंदा रखने का प्रयास किया। 16वें ओवर में मयंक यादव ने वेस्ली मधेवेरे 25 गेंदों में (28) को आउट कर भारत को पांचवी सफलता दिलाई। 17वें ओवर की पहली गेंद पर अशोक शर्मा ने तडिवनाशे मारुमानी (एक) को बोल्ड कर जिम्बाब्वे को छठा झटका दिया।

20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मयंक यादव ने ब्रैड एवंस (14) रन को आउट कर अपना तीसरा विकेट लिया। जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 157 रन ही बना सकी और मुकाबला 35 रनों से हार गई। जिम्बाब्वे के लिए रायन बर्ल ने सर्वाधिक (नाबाद 54) रन बनाये। उन्होंने अपनी पारी में 43 गेंदों का सामना किया और चार चौके लगाये। भारत की ओर से मयंक यादव ने तीन विकेट लिये और यश ठाकुर को दो विकेट मिले। रवि बिश्नोई और अशोक शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में ब्लेसिंग मुजारबानी ने अभिषेक शर्मा (दो) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये इशान किशन ने वैभाव सूर्यवंशी के साथ दूसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़े। 11वें ओवर में सिकंदर रजा ने इशान किशन का शिकार कर भारत को दूसरा झटका दिया। इशान किशन ने 28 गेंदों में चार चौकों की मदद से (29) रन बनाये।

भारत का तीसरा विकेट 15वें ओवर में वैभव सूर्यवंशी के रूप में गिरा। वेस्ली मधेवेरे ने शतक की ओर बढ़ रहे वैभव सूर्यवंशी को आउट किया। वैभव सूर्यवंशी ने 49 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के उड़ाते हुए (81) रनों की पारी खेली। 18वें ओवर की पहली गेंद पर ब्रैड एवंस ने कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट किया।

श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदों में दो चौकों की मदद से (27) रन बनाये। भारत ने निर्धारित 20 ओवरो में पांच विकेट पर 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। तिलक वर्मा ने (नाबाद 11) रन बनाये। रिंकू सिंह पारी की आखिरी गेंद पर कैच आउट हुये। रिंकू सिंह ने 14 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए (25) रनों की पारी खेली।

IND vs ZIM 3rd T20: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, हरारे की पिच पर किसे मिलेगा फायदा

IND vs ZIM Pitch Report: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया पहले ही शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में भारतीय टीम क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी। वहीं सिकंदर रजा की अगुवाई वाली जिम्बाब्वे की टीम आखिरी मैच जीतकर सम्मान बचाने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली सीरीज जीती है। दोनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत शाम 4:30 बजे से शुरू होगा। आइए जानते हैं आखिरी मुकाबले के लिए कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग और पिच रिपोर्ट

कैसी होगी हरारे की पिच

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है, लेकिन मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना रहती है। तीसरे मैच में पिच पर हल्की नमी हो सकती है, जिससे नई गेंद स्विंग और सीम कर सकती है। शुरुआती ओवर निकालने के बाद बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है, जबकि बीच के ओवरों में स्पिनर भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। पिछले मुकाबले में भारतीय टीम ने 219 रन का स्कोर बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

क्या बारिश डालेगी मुकाबले में खलल?

हरारे में तीसरे मैच के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है और बारिश की कोई आशंका नहीं है। पूरे दिन अच्छी धूप रहने का अनुमान है, वहीं तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम अनुकूल रहने के कारण मुकाबला बिना किसी रुकावट के पूरे 40 ओवर का होने की उम्मीद है।

कब शुरू होगा मुकाबला

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 मुकाबला शनिवार, 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 4:00 बजे होगा।

कहां पर देखें लाइव मुकाबला

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण भारत में Unite8 Sports टीवी चैनल पर देखा जा सकेगा। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके लिए दर्शकों के पास FanCode का एक्टिव सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है।

भारत और जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे/रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा/मयंक यादव, यश ठाकुर, प्रिंस यादव

जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग 11

ब्रायन बेनेट, बेन करन, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी

IND vs ZIM: दूसरे मुकाबले में तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, रोहित-विराट के खास क्लब में बनाई जगह

 

श्रेयस अय्यर ने लगातार 8वां टॉस जीता, जिम्बाब्वे के खिलाफ चुनी गेंदबाजी

INDvsZIM भारत के टी-20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने आज जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह लगातार 8वां या 7वां टॉस (1 मैच बारिश के कारण रद्द) जो श्रेयस अय्यर ने जीता। हरारे स्पोर्ट्स कल्ब में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में युवा टीम को उतराने का फैसला किया।

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा है कि शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिलेगी। भारत के खिलाफ उनका एक बल्लेबाज मिल्टन संबा सीरीज से बाहर हो चुके हैं इस कारण उनको इलोसेंट काइया को मौका दिया है।वहीं भारत का गेंदबाजी क्रम खासा युवा है। इसी तारतम्य में अशोक शर्मा का डेब्यू हुआ है।लेकिन बल्लेबाजी में काफी अनुभवी नाम है।

भारत :श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अशोक शर्मा, रवि बिश्नोई, रिंकू सिंह

जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रियान बर्ल, तनाका शिवांगा, बेन कुरेन, ब्राड इवांस, वेसले माधेवेरे, टी मारूमनी, वेलिंगटन मसाकाजा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड एनगारवा

नए T20I कोच VVS लक्ष्मण के साथ जिम्बाब्वे पहुंची टीम इंडिया (Video)

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने अपने करियर में एक भी T-20I अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है लेकिन वह इस बार 3 मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए युवा भारतीय टीम के साथ जिम्बाब्वे पहुंचे।गौरतलब है कि टी-20 विश्व विजेता टीम भारत का इस छोटे प्रारुप में सफर बहुत खास नहीं रहा है। टीम को लगातार 6 टी-20 मैच गंवाने पड़े थे इसमें से 2 मैच आयरलैंड और 4 इंग्लैंड के खिलाफ आए थे।

लेकिन फिलहाल युवा टीम के साथ वह जिम्बाब्वे पहुंच चुके हैं। इससे पहले भी लक्ष्मण ने टी-20 टीम की कोचिंग दक्षिण अफ्रीका दौरे पर की थी। इस दौरे पर टीम के नियमित कोच गौतम गंभीर टीम के साथ नहीं जा रहे हैं।

गौरतलब है कि चयनकर्ताओं ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए कड़े फैसले लेना जारी रखा है और इसी क्रम में विश्व कप जीतने वाली टीम के बल्लेबाज संजू सैमसन को इस महीने के आखिर में जिम्बाब्वे में होने वाली तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया है।

भारतीय टीम 23, 25 और 27 जुलाई को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मैच खेलेगी।चयनकर्ताओं ने पहली बार तेज गेंदबाजों यश ठाकुर और अशोक शर्मा को टीम में जगह दी है। आईपीएल 2026 में अशोक ने गुजरात टाइटन्स की ओर से कुछ मुकाबलों में प्रभावित किया था।हाल में अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाले बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे को भी पहली बार 15 सदस्यीय टी20 टीम में जगह मिली है।

सैमसन की जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को टीम में शामिल किया गया। प्रभसिमरन ने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और यह दाएं हाथ का बल्लेबाज हांगझोऊ में हुए 2023 एशियाई खेलों के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा था।

इंग्लैंड में चल रही पांच मैच की टी20 श्रृंखला के दूसरे मैच में सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में चुना गया। सैमसन आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी20 और इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में नाकाम रहे थे। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को टी20 विश्व कप में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। सैमसन के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई को भी टीम में शामिल नहीं किया गया।

निचले क्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह और तेज गेंदबाज मयंक यादव की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है।मयंक 2024 के बाद पहली बार टीम में लौटे हैं।

भारतीय टीम :श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, ईशान किशन , शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरूण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह

वाइटवाश से बचने उतरेगा भारत, इंग्लैंड की नजर नंबर 1 रैंक पर

ENGvsIND ब्रिस्टल में चौथा टी 20 जीतकर सीरीज अपने नाम करने के बाद हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड की सीरीज़ को एकदम सही बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें सबसे ज़्यादा खुशी इस बात से हुई कि उन्होंने अलग-अलग पिच के हिसाब से खुद को ढाल लिया और “पिच से निपटने” के लिए अलग-अलग कुशलता ढूंढ लीं। ठीक यहीं पर भारत कम पड़ गया, और इसी वजह से, वे साउथम्प्टन में पांचवें और आखिरी टी20 में उतरेंगे।

धीमी विकेटों पर अतिरिक्त उछाल ने तकनीकी कमियों को सामने ला दिया है, जबकि लंबी स्क्वायर बाउंड्री ने भारतीय पिचों पर प्राकृतिक तरीके से मिलने वाले कुछ स्कोरिंग विकल्प  को कहीं ज़्यादा जोखिम बना दिया है। छोटे भारतीय मैदान  और पाटा पिच पर डीप स्क्वायर लेग रोप्स को आराम से पार करने वाले शॉट बार-बार फील्डर्स को मिल जाते हैं, जैसा कि नॉटिंघम में ईशान किशन के साथ हुआ।

सीरीज़ की शुरुआत में जोफ्रा आर्चर की यह बात कि वह आईपीएल में “आसान” पिचों के बाद “नॉर्मल” क्रिकेट खेलने वापस आ गए हैं, ने बहुतों को हैरान कर दिया था, लेकिन सीरीज़ के दौरान भारत की बल्लेबाजी ने इसे गलत साबित करने के लिए कुछ खास नहीं किया। इन हारों ने ऑस्ट्रेलिया में 2028 टी 20 वर्ल्ड कप से पहले बेहतर तरीके से समायोजित करने की ज़रूरत को और पक्का कर दिया है, जहाँ तेजी , उछाल और बड़े ग्राउंड कहीं ज़्यादा बड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।

साउथम्प्टन भारत को यूके के निराशाजनक सफेद गेंद के दौरे से कुछ उबरने का एक आखिरी मौका देता है, जिसमें आयरलैंड से उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ हार और 2019 के बाद इंग्लैंड से उनकी पहली द्विपक्षीय सीरीज़ हार मिली है।

इस बीच, इंग्लैंड के पास एक और मौका है। पांचवें टी20 में जीत उन्हें पुरुष टी 20 रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पर पहुंचा देगी, ब्रूक को लगा कि यह एक “बहुत अच्छी” उपलब्धि होगी। सच कहूं तो, यह एक ऐसी सीरीज़ को खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका होगा जिसमें वे लगातार भारत से एक कदम आगे दिखे हैं। साउथम्प्टन में चेस्टर-ली-स्ट्रीट जितना फ्री-स्कोरिंग होने की उम्मीद नहीं है और स्थिति भारत के लिए फिर से मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं, जो संघर्ष कर रहे हैं। चौकोर मैदान पर बड़ी स्क्वायर बाउंड्री के हिसाब से ढलने के लिए।

बारिश से छोटा हुआ मैच टाई होने के अलावा, 2025 से यहां खेले गए 14 टी 20 मैचों में पहले बैटिंग करने वाली और चेज़ करने वाली टीमों ने सात-सात गेम जीते हैं। उन मैचों में पहली इनिंग का एवरेज स्कोर 174 है, जो पहले बैटिंग करने वाली टीम के जीते हुए गेम में बढ़कर 203 हो जाता है। मेजबान टीम, जिसने पिछले मैच के लिए रेहान अहमद को शामिल किया था, के बिना किसी बदलाव के उतरने की संभावना है।

मेहमान कुछ बदलाव कर सकते हैं। संजू सैमसन नंबर 3 पर आ सकते हैं ताकि बहुत ज़्यादा खब्बू बल्लेबाज को तोड़ा जा सके, जबकि सूर्यांश शेडगे को मौका मिल सकता है। वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से सीरीज़ से बाहर हैं।

ENGvsIND

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, सूर्यांश शेडगे, रवि बिश्नोई।

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल साल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, विल जैक्स, सैम कुरेन, जोश टंग, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, सन्नी बेकर, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स।

समय: शाम सात बजे।

इंग्लैंड के खिलाफ करो या मरो के मैच से पहले संजू सैमसन को फिट करने जुटा टीम मैनेजमेंट

ENGvsIND इंग्लैंड दौरे से पहले, भारत एक ऐसी टीम लग रही थी जो अपनी टी 20 वर्ल्ड कप जीत के बाद और बेहतर करने को तैयार थी। पांच मैच बाद, जिसमें आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से टी 20 सीरीज़ हार भी शामिल है, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज़ में 0-2 से पीछे है (पहला मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाया था) और अब एक और सीरीज़ हारने के कगार पर है।

भारतीय टीम अब गुरुवार को ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टी20 खेलने जा रही है। वे जानते हैं कि सिर्फ़ जीत ही मेज़बान टीम को साउथम्प्टन में एक मैच बाकी रहते हुए पांच मैचों की सीरीज़ जीतने से रोक सकती है।

ट्रेंट ब्रिज में 125 रन की बड़ी हार ने कई कमियों को उजागर किया, जिससे हेड कोच गौतम गंभीर और टीम प्रबंधन को इस अहम मुकाबले से पहले काफी कुछ सोचने पर मजबूर होना पड़ा। हार के अंतर से ज़्यादा, पूरे दौरे के दौरान भारतीय टीम का इंग्लिश हालात के हिसाब से खुद को न ढाल पाना चिंता का विषय बना हुआ है।

सबसे बड़ी चर्चा टीम संयोजन को लेकर है, जिसमें संजू सैमसन को बाहर रखने का मुद्दा छाया हुआ है। विकेटकीपर-बल्लेबाज़, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी, उन्हें दूसरे और तीसरे टी20 से बाहर रखा गया क्योंकि टीम प्रबंधन ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का मौका देने का फैसला किया।इस युवा खिलाड़ी ने कुछ अच्छी झलकियां दिखाई हैं लेकिन भारत के बाकी बल्लेबाज़ों की तरह वह भी कोई बड़ा असर नहीं डाल पाए हैं। सीरीज़ दांव पर लगी होने के कारण, गंभीर ने सैमसन की वापसी की संभावना से इनकार नहीं किया है, जिससे अंतिम XI में बदलाव की उम्मीद बढ़ गई है।

इंग्लैंड के बेहतरीन तेज़ गेंदबाज़ी अटैक के खिलाफ पूरी सीरीज़ में भारत की बल्लेबाज़ी संघर्ष करती रही है। जोफ्रा आर्चर और जोश टोंग ने अपनी गति, उछाल और मूवमेंट से लगातार मेहमान टीम को परेशान किया है, जबकि भारत का अनुभवी मिडिल ऑर्डर हालात के हिसाब से खुद को ढालने में नाकाम रहा है।

अगर सैमसन की वापसी होती है, तो टीम प्रबंधन को यह तय करना होगा कि शीर्ष पर सूर्यवंशी की भूमिका को प्रभावित किए बिना उन्हें बल्लेबाज़ी क्रम में कैसे फिट किया जाए। ईशान किशन की विकेटकीपिंग की वजह से उनकी जगह बनी रहने की उम्मीद है, जबकि बल्लेबाजी में खराब प्रदर्शन के बाद उप-कप्तान तिलक वर्मा पर दबाव बढ़ सकता है।

ENGvsIND

 टीम इस प्रकार है :

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, सूर्यांश शेडगे, वाशिंगटन सुंदर।

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टंग, जॉर्डन कॉक्स, सोनी बेकर, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, रेहान अहमद, जेम्स कोल्स।

समय: रात 10:00 बजे शुरू होगा। 
 

IND vs ZIM: लगातार तीन हार के बाद टीम इंडिया में बड़ा बदलाव! सैमसन और अर्शदीप बाहर, इन नए चेहरों की हुई एंट्री

जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज के बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होगी। इस बार टीम में कई नए खिलाड़ियों को मौका मिला है। टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 टीम में संजू सैमसन और अर्शदीप सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को जगह नहीं दी गई। वहीं युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में मौका मिला है। भारतीय टीम अभी इंग्लैंड दौरे पर हैं।

वहीं इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में संजू को ड्रॉप किया गया था। संजू की जगह सैमसन को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था। लगातार तीन मैचों से फ्लॉप होने के बाद संजू को प्लेइंग-11 से बाहर बैठना पड़ा। वहीं अब जिम्बाब्वे के खिलाफ भी टीम में शामिल नहीं हैं। वहीं हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड दौर पर भारतीय टीम लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

इन खिलाड़ियों को मिला मौका

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में कई नए खिलाड़ियों को मौका मिला है। विदर्भ के स्पिनर हर्ष दुबे को पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में भारत के लिए डेब्यू किया था। वहीं, विदर्भ के ही तेज गेंदबाज यश ठाकुर को भी पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। उन्होंने हाल ही में श्रीलंका में हुई ट्राई सीरीज में इंडिया ए के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा, गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को भी पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है।

रिंकू सिंह की हुई वापसी

पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को भी जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। वह इससे पहले 2022 एशियन गेम्स के दौरान भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे, लेकिन तब उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। भारतीय टीम में रिंकू सिंह और तेज गेंदबाज मयंक यादव की भी वापसी हुई है। केकेआर के बल्लेबाज रिंकू को एक बार फिर मौका मिला है, जबकि मयंक यादव लंबे समय बाद टीम में लौटे हैं। मयंक ने आखिरी बार 2024 में भारत के लिए मैच खेला था और इसके बाद वह चोट के कारण टीम से बाहर रहे। अब चयनकर्ताओं ने उन पर फिर से भरोसा जताते हुए जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम में शामिल किया है।

इन खिलाड़ियों को नहीं मिला जगह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से जारी टीम में यह साफ नहीं किया गया कि संजू सैमसन को टीम से बाहर किया गया है या उन्हें आराम दिया गया है। वहीं, इंग्लैंड दौरे पर मौजूद छह अन्य खिलाड़ियों अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई को भी जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुनी गई टीम में जगह नहीं मिली। भारतीय टीम प्रबंधन अक्सर जिम्बाब्वे दौरे का इस्तेमाल युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए करता रहा है। इस बार भी कई नए चेहरों को टीम में शामिल किया गया है।

जिम्बाब्वे के लिए भारत की पूरी टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर)