Viral Video: दूल्हे ने शादी में भैंसों को बनाया खास मेहमान, वीडियो देख यूजर्स हुए हैरान

भारत में एक दूल्हे ने अपनी शादी को खास बनाने के लिए कुछ अलग करने का फैसला किया। आमतौर पर शादी में दूल्हा-दुल्हन के साथ परिवार, रिश्तेदार और दोस्त शामिल होते हैं, लेकिन इस दूल्हे ने अपने खेत में रहने वाली भैंसों को भी शादी का हिस्सा बनाया। उसका ये अनोखा अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दूल्हा अपनी शादी में भैंसों के साथ नजर आ रहा है। उसने सफेद कपड़े, लाल स्टोल और सिर पर पारंपरिक साफा पहना हुआ है। शादी के मंडप को रंग-बिरंगे पर्दों से सजाया गया है, जहां कई भैंसें भी खड़ी दिखाई दे रही हैं। दूल्हे का अपनी भैंसों को शादी में शामिल करने का यह अनोखा अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

भैंसे बनी चर्चा का विषय

इस शादी में भैंसों की मौजूदगी सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सजे हुए शादी के मंडप में कई भैंसें एक साथ खड़ी हैं और उनके आसपास मेहमान भी मौजूद हैं। दूल्हे के इस अनोखे अंदाज को देखकर लोग खूब हंस रहे हैं और मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कुछ दर्शकों ने इसकी तुलना उन लोगों से भी की है, जो शादी में अपनी महंगी गाड़ियों और शानदार कपड़ों का दिखावा करते हैं। इस तरह दूल्हे का अपनी भैंसों को शादी में बुलाना लोगों के लिए मनोरंजन का खास कारण बन गया है।

 

लोगों ने किया कमेंट

कुछ लोगों ने दूल्हे के इस कदम को एक अलग नजरिए से देखा। उनका मानना था कि वह अपनी शादी के खास मौके पर अपनी जिंदगी से जुड़ी अहम चीजों को शामिल करना चाहता था। दूल्हे का अपनी भैंसों को समारोह में लाना यह दिखाता है कि उसे अपने जानवरों से कितना लगाव है और वे उसकी जिंदगी में कितनी अहमियत रखते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट करके अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि भैंसें भी शादी में शामिल होने की हकदार थीं, वहीं कुछ ने जानवरों की वफादारी की तारीफ की।

यूजर ने की तारीफ

एक यूजर ने लिखा, “ये ही हैं जो सच में हमारे खास मौकों पर शामिल होने के लायक हैं।” वहीं, दूसरे यूजर ने मजाक में कहा, “इसमें क्या परेशानी है? देखो, ये कितनी शर्मीली हैं और भाई की शादी में अच्छे बच्चों की तरह रहने की कोशिश कर रही हैं।” कुछ यूजर्स ने दूल्हे और उसकी भैंसों के बीच के प्यार और लगाव की भी तारीफ की। एक व्यक्ति ने लिखा, “इसे कहते हैं सच्चा प्यार।” वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, “ये अपने मालिक के प्रति मेहमानों से भी ज्यादा सच्चे और वफादार होते हैं।” एक अन्य कमेंट में लिखा गया, “उसे पता है कि उसकी खुशी के लिए दिल से कौन दुआ कर रहा है।”

(डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर यूज़र द्वारा शेयर किए गए कंटेंट पर आधारित है। मनीकंट्रोल इन दावों की न तो स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है और न ही इनका समर्थन करता है।)

भारत से अमेरिकी चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश:वीडियो में उम्मीदवार की तारीफ, मुंबई में बैठे शख्स को हर पोस्ट के 15 डॉलर मिले

अमेरिका में चुनाव के दौरान वोटरों को प्रभावित करने के लिए भारत से सोशल मीडिया पर वीडियो फैलाए गए। इन वीडियो में आम लोग सड़कों पर खड़े होकर एक उम्मीदवार की तारीफ करते और महंगाई जैसे मुद्दों पर अपनी राय देते नजर आए। वीडियो ऐसे बनाए गए थे, जैसे लोग अपनी मर्जी से उम्मीदवार का समर्थन कर रहे हों। लेकिन इन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए पैसे दिए जा रहे थे। मुंबई में बैठा आयुष जैन हर पोस्ट के बदले करीब 15 डॉलर (1400 रुपए) कमा रहा था। गलत जानकारी फैलाने वाले सोशल मीडिया पोस्ट पर नजर रखने वाले दो रिसर्च ग्रुप्स के मुताबिक, इन वीडियो को पोस्ट करने वाले ज्यादातर अकाउंट भारत से चलाए जा रहे थे। डेमोक्रेट उम्मीदवार के समर्थन में 36 वीडियो पोस्ट किए गए यह मामला अगस्त में मिशिगन राज्य में सीनेट चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार को चुनने से पहले का है। सोशल मीडिया पर कम से कम 36 वीडियो पोस्ट किए गए जिन्हें लाखों बार देखा गया। एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड्स पर डाले गए इन वीडियो में ज्यादातर सांसद हेली स्टीवंस की तारीफ की गई थी। इनमें लोग महंगाई और रोजी-रोटी जैसे मुद्दों पर बात करते हुए स्टीवंस का समर्थन करते नजर आए। हालांकि, वीडियो बनाने वालों की पहचान सामने नहीं आई है और यह भी साफ नहीं है कि इनके पीछे पैसा किसने लगाया था। रिपोर्ट के मुताबिक, यह अभियान स्टीवंस को उनके प्रतिद्वंद्वी डॉ. अब्दुल एल-सैयद के खिलाफ जीत दिलाने की कोशिश कर रहे किसी राजनीतिक समूह से जुड़ा हो सकता है। लेकिन इन वीडियो को फैलाने में स्टीवंस के चुनाव अभियान या उनके समर्थक समूहों का हाथ होने का कोई सबूत सामने नहीं आया है। 4 अगस्त को चुनाव में एल-सैयद ने जीत हासिल की। हर 1000 व्यू पर मिलते थे 1 से 5 डॉलर पेंसिल्वेनिया की कंपनी ने आयुष को काम पर रखा था अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य की ‘लुमिना क्लिपर्स’ नाम की एक कंपनी ने आयुष जैन को हायर किया था। यह कंपनी सोशल मीडिया पर बॉट अकाउंट के जरिए पोस्ट की पहुंच बढ़ाने का काम करती है। बॉट ऐसे अकाउंट होते हैं, जिनका इस्तेमाल बड़ी संख्या में पोस्ट और इन्फोर्मेशन फैलाने के लिए किया जा सकता है। इस कंपनी का फोन नंबर UAE का है और इसे पुर्तगाल में रहने वाले आयरलैंड के नागरिक राइस मैके चलाते हैं। मैके ने माना कि उनकी कंपनी ने मिशिगन के इन वीडियो को फैलाने में भूमिका निभाई थी। इसके लिए आयुष जैन और उनके जैसे दर्जनों अन्य लोगों को काम पर रखा गया था। हालांकि, उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि उन्हें यह काम किसने दिया था और इसके लिए कितना पैसा खर्च हुआ। 28 अकाउंट ने पैसे लेकर फैलाए वीडियो इस अभियान का सबसे पहले पता ‘एंटीबॉट4नवालनी’ नाम के समूह ने लगाया। समूह ने एक्स पर ऐसे 28 अकाउंट की पहचान की, जो पैसे लेकर वीडियो पोस्ट कर रहे थे। इन पोस्ट को 70 लाख से ज्यादा बार देखा गया। इसके बाद क्लेमसन यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड्स पर भी ऐसे अकाउंट खोजे। इनमें से कुछ अकाउंट पहले चीन से जुड़े बॉट नेटवर्क के जरिए चलाए गए अभियानों में भी सामने आ चुके थे। रिसर्चर्स के मुताबिक, ये अकाउंट आम तौर पर कार्टून और मनोरंजन से जुड़े वीडियो पोस्ट करते थे लेकिन चुनाव के दौरान अचानक राजनीतिक वीडियो फैलाने लगे। डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेट उम्मीदवार के चुनाव के बाद भी इन अकाउंट से राजनीतिक पोस्ट जारी रहीं। इनमें कैलिफोर्निया में गवर्नर पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार स्टीव हिल्टन के समर्थन वाली पोस्ट भी शामिल थीं। ————————– यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प मिडटर्म चुनाव हार सकते हैं:10 में से 9 सर्वे में पीछे, महंगाई-ईरान जंग से लोकप्रियता घटी, अपने ही उम्मीदवार दूरी बना रहे अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनाव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

जियोहॉटस्टार ने किया ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क’ का ऐलान, शनाया कपूर सीरीज से करेंगी ओटीटी डेब्यू

सेंट टेरेसा के मशहूर दरवाजे एक बार फिर खुलने जा रहे हैं, लेकिन इस बार यहां ग्लैमर और प्यारभरी दुनिया नहीं, बल्कि एक ऐसी दुनिया देखने को मिलेगी जो डरा देने वाला होगा। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क’ वेब सीरीज की पहली झलक सामने आ गई है। इस बार यह फ्रेंचाइजी फिल्म के बजाय एक नई वेब सीरीज के रूप में वापसी कर रही है, जो जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

इस नई सीरीज में शनाया कपूर हैं, जो इस अपना ओटीटी डेब्यू कर रही हैं। इस बार वह कैंपस क्वीन की चमक-दमक से बिल्कुल अलग नजर आएंगी। खून से सने चेहरे, आंखों में छिपे राज और सेंट टेरेसा के दरवाजों के पीछे पनपते तूफान के साथ शनाया का यह अवतार दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार है। यह सिर्फ एक शुरुआत नहीं, बल्कि एक धमाकेदार बदलाव है।

साल 2012 में ऑरिजनल ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ को लॉन्च करने वाले करण जौहर 14 साल बाद इस फ्रेंचाइजी के नए चैप्टर के साथ लौट रहे हैं। इस बार वह सिर्फ निर्माता ही नहीं बल्कि इस रचनात्मक बदलाव का अहम हिस्सा भी हैं। उन्होंने इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी को एक बिल्कुल नई दिशा में ले जाने की जिम्मेदारी रीमा माया को सौंपी है।

जियोस्टार में हिंदी और अंग्रेजी मनोरंजन व्यवसाय के प्रमुख आलोक जैन ने कहा- “स्टूडेंट ऑफ द ईयर कई पीढ़ियों का पसंदीदा रहा है। ऐसी प्रतिष्ठित फ्रेंचाइजी को नए प्रारूप और नई पीढ़ी के लिए नए सिरे से पेश करना एक बड़ी ज़िम्मेदारी के साथ-साथ रचनात्मक जोखिम भी है। करण जौहर ने एक ऐसी दुनिया बनाई, जो युवा संस्कृति का अहम हिस्सा बन गई। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क’ के ज़रिए हमने जानबूझकर इस विरासत को एक बिल्कुल नई दिशा देने का फेसला किया है।

धर्मैटिक एंटरटेनमेंट के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक करण जौहर ने कहा- “जब मैं इस नए चैप्टर को देखता हूं तो मुझे राख से उठते फीनिक्स की याद आती है। हमने 2012 में बड़े सपनों के साथ इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत की थी और अब हम अपने ही बनाए हर नियम को तोड़ रहे हैं। रीमा के नए अंदाज में पेश करने वाले निर्देशन और शनाया के दमदार दोहरी भूमिका वाले अभिनय के साथ हम कुछ शानदार पेश करने के लिए तैयार हैं।

धर्मैटिक एंटरटेनमेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक अपूर्व मेहता ने कहा- “धर्मैटिक में हम ऐसी कहानियों को प्राथमिकता देते हैं, जो समय के साथ विकसित होती हैं। जियोहॉटस्टार जैसा साझेदार मिलना, जो हमारी इस रचनात्मक सोच से सहमत है, बेहद खास है। हमारी आगामी वेब सीरीज ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ इसी प्रतीक है।

अपनी बेबाक कहानियों के लिए सराही जाने वाली इस सीरीज की निर्देशक रीमा माया इस चमकदार दुनिया में खास अपने अंदाज को लेकर आई हैं। उन्होंने कहा- यह वैसी कहानी नहीं होगी जैसी आप उम्मीद कर रहे हैं। यह ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ है, लेकिन इसकी बाहरी चमक-दमक हटाकर इसे एक रोमांचक प्रतिस्पर्धा पर आधारित थ्रिलर वेब सीरीज के रूप में नए सिरे से गढ़ा गया है।

अपने किरदार के बारे में शनाया कपूर ने कहा- “मेरे लिए ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क’ सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक मजबूत बयान है। अपने किरदार को बिल्कुल अलग अंदाज़ में निभाना एक सोच-समझकर लिया गया फैसला है, ताकि दर्शकों की अपेक्षाओं को चुनौती दी जा सके और मुख्यधारा की कहानियों को देखने के उनके नजरिए को बदला जा सके।

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क’ दर्शकों के बीच एक नई सनसनी बनने के लिए तैयार है। अब कैंपस की कहानियों को देखने का अपना नजरिया बदलने के लिए तैयार हो जाइए। यह वेब सीरीज 13 नवंबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

टाइगर श्रॉफ की कार पर हमले की जांच जारी

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पॉश जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई सनसनीखेज गोलीबारी की घटना पर तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए भरोसा दिलाया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रविवार शाम मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने अभिनेता की कार पर गोलियां चलाईं, जिसमें उनका ड्राइवर घायल हो गया। टाइगर श्रॉफ हालांकि बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई लेकिन मनोरंजन जगत की इस राजधानी में सरेआम हुई इस वारदात ने सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

Also Read : यमन के सैन्य शिविर पर मिसाइल हमले में 25 सैनिकों की मौत, 30 घायल

सुश्री पवार ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर अपने एक संदेश में कहा कि सरकार के लिए हर नागरिक की सुरक्षा सर्वोपरि है।उन्होंने लिखा अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई गोलीबारी का यह मामला बेहद निंदनीय है। अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुंबई में हर एक नागरिक की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Pic Credit : UNI

Nayyi Navelli: ‘नई नवेली’ में यामी गौतम धर का दमदार एक्शन और कॉमिक अंदाज छाया, दर्शकों ने बांधे तारीफों के पुल

Nayyi Navelli: अमेजन MGM स्टूडियोज और कलर येलो की फिल्म ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर को दशहरे के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म दर्शकों के लिए एक अनोखी फैंटेसी और पारिवारिक मनोरंजन का अनुभव लेकर आई है। फिल्म देखने के बाद दर्शक इसकी कहानी, कलाकारों की अदाकारी, कॉमिक और दमदार एक्शन की तारीफ कर रहे हैं। खास तौर पर यामी गौतम धर के अभिनय ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।

फिल्म देखने के बाद एक दर्शक ने यामी गौतम धर के किरदार की तारीफ करते हुए कहा- “फिल्म के निर्देशक और मेकर्स ने यामी गौतम को एक ऐसी नायिका के रूप में पेश किया है, जो सिर्फ अच्छी बातें नहीं करतीं, बल्कि अपने पति को बचाने के लिए भी आगे आती हैं। उनका यह अंदाज काफी अच्छा लगा।”

वहीं एक अन्य दर्शक ने यामी के एक्शन अवतार की सराहना करते हुए कहा, “इस फिल्म में यामी गौतम सिर्फ एक अभिनेत्री के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक दमदार एक्शन परफॉर्मर के रूप में भी नजर आती हैं। उन्होंने एक्शन सीन्स को बेहद शानदार और प्रभावशाली तरीके से निभाया है।”

एक अन्य दर्शक ने फिल्म में यामी की कॉमिक टाइमिंग की तारीफ करते हुए कहा, “‘नई नवेली’ में हमें कुछ अलग देखने को मिला। यामी गौतम की कॉमिक टाइमिंग और उनकी अदाकारी कमाल की है।” जबकि एक दर्शक ने फिल्म के कॉमेडी, डायलॉग्स और कास्टिंग की तारीफ करते हुए कहा, “फिल्म का ह्यूमर, वन-लाइनर्स और कास्टिंग काफी अच्छी है। कहानी भी नई और अलग है, जो दर्शकों को कुछ नया देखने का मौका देती है। भक्ति और कॉमेडी का ऐसा मेल फिल्मों में कम ही देखने को मिलता है। यह एक बेहतरीन फिल्म है।”

इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि ‘नई नवेली’ में फैंटेसी, कॉमेडी, एक्शन और पारिवारिक मनोरंजन का अनोखा मेल दर्शकों को पसंद आ रहा है। यामी गौतम धर का दमदार और अलग अंदाज फिल्म की खासियत बनकर उभरा है।

फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म में यामी गौतम धर के साथ अड्डिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म को आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसका संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर यानी आज दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

Nayyi Navelli Review: सुपरनैचुरल पावर के साथ यामी गौतम ने मचाया गदर, जानें कैसी है ‘नई नवेली’

फिल्म- नई नवेली

निर्देशक- बालाजी मोहन

कलाकार- यामी गौतम, आदिनाथ एम कोठारे, अनुराग ठाकुर, मीता वशिष्ठ, सुनीता राजवर आदि

रेटिंग- 3.5/5

Nayyi Navelli Review: क्या एक नई नवेली दुल्हन सिर्फ अपने परिवार की खुशियों के लिए घर में आती है? या उसके आने के पीछे कोई ऐसा मकसद भी हो सकता है, जो पूरे परिवार की दुनिया बदल दे? निर्देशक बालाजी मोहन की नई नवेली इसी सवाल को दिलचस्प अंदाज में पेश करती है। यामी गौतम और आदिनाथ एम. कोठारे की यह फिल्म प्यार, रहस्य, कॉमेडी और जादुई शक्तियों के जरिए भारतीय लोककथाओं की दुनिया में ले जाती है। फिल्म का अंदाज थोड़ा अलग है और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत भी है।

फिल्म की कहानी

कहानी मोहनी (यामी गौतम) और राजा अवस्थी (आदिनाथ एम. कोठारे) के प्यार से शुरू होती है। दोनों की शादी जल्दबाजी में हो जाती है, लेकिन इस फैसले के पीछे एक खास वजह छिपी है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, अवस्थी परिवार की जिंदगी में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करते हैं।

राजा का भाई बंटू अवस्थी (अनुराग ठाकुर) अपनी भाभी मोहनी पर शक करने लगता है। उसे लगता है कि मोहनी कोई साधारण महिला नहीं, बल्कि एक डायन है। लेकिन फिल्म का असली खेल यहीं शुरू होता है। मोहनी के पास जादुई शक्तियां तो हैं, मगर उसके रहस्य को सिर्फ डायन होने के शक तक सीमित नहीं किया जा सकता। आखिर वह इस परिवार से क्यों जुड़ी है और उसका असली मकसद क्या है? इन सवालों के जवाब ही एक्साइटमेंट पैदा करते हैं।

फिल्म की कहानी में भारतीय लोककथाओं और धार्मिक कहानियों के संदर्भ भी शामिल हैं। रामायण से जुड़ने वाली इसकी कड़ियां कहानी को एक सांस्कृतिक आयाम देती हैं। हालांकि फिल्म इन पहलुओं को किस तरह अपनी कहानी का हिस्सा बनाती है, यही इसका दिलचस्प पक्ष है।

यामी गौतम का चला जादू

मोहनी के किरदार में यामी गौतम पूरी फिल्म पर अपनी छाप छोड़ती हैं। उनके अभिनय में सहजता है और चेहरे के हाव-भाव कई बार बिना ज्यादा संवादों के भी किरदार की भावनाएं जाहिर कर देते हैं। उनका खूबसूरत लुक मोहिनी का राज है, जिसे वो और आकर्षक बनाता है। यामी इस किरदार में सिर्फ ग्लैमर नहीं बल्कि गंभीरता और आत्मविश्वास भी लेकर आती हैं।

आदिनाथ एम. कोठारे राजा के रूप में उनका अच्छा साथ देते हैं। वहीं अनुराग ठाकुर बंटू के किरदार में कहानी के शक और कॉमेडी वाले पहलू को आगे बढ़ाते हैं। सुनीता राजवर, आदित्य कुलश्रेष्ठ, मीता वशिष्ठ, सुष्मिता मुखर्जी, प्रतीक पचौरी, सोनल झा और सुनील सिन्हा सहित बाकी कलाकार भी अपने हिस्से के सीन में प्रभाव छोड़ते हैं। फिल्म में डराने वाले पलों से लेकर हंसाने वाले सीन्स तक, कलाकारों का प्रदर्शन इसकी ताकत है।

डायलॉग और तकनीकी मजबूती

फिल्म की सबसे अच्छी बात इसका देसी अंदाज है। डायलॉग में देसीपन, जो कहानी को आम दर्शकों के करीब लाता है। कई सीन्स में कॉमेडी नैचुलर लगती है और कुछ पल ऐसे हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर मीम्स के रूप में भी पसंद किया जा सकता है।

तकनीकी पक्ष की बात करें तो फिल्म का वीएफएक्स इसके बजट के हिसाब से अच्छा है। सिनेमैटोग्राफी में कुछ खूबसूरत शॉट्स देखने को मिलते हैं। खास बात यह है कि फिल्म का बड़ा हिस्सा एक ही लोकेशन पर शूट होने के बावजूद प्रस्तुति में यूनिकनेस बनाए रखने की कोशिश की गई है। निर्देशक बालाजी मोहन इस सीमित सेटिंग को कहानी के अनुरूप इस्तेमाल करते हैं। हालांकि फिल्म की रफ्तार कुछ जगहों पर बेहतर हो सकती थी। एडिटिंग में थोड़ी और कसावट इसे ज्यादा इंप्रेसिव बना सकती थी। वहीं म्यूजिक जुबान पर चढ़ने वाला नहीं है।

क्या ये है फैमली फिल्म?

नई नवेली में मनोरंजन के साथ सामाजिक कुरीतियों पर तंज कसने वाले डायलॉग भी हैं। फिल्म कुछ जगहों पर मैसेज देने की कोशिश करती है, जबकि लोककथाओं और रामायण से जुड़े संदर्भ इसकी कहानी को भारतीय सांस्कृतिक बैकग्राउंड से जोड़ते हैं। यही पहलू इसे सिर्फ एक सामान्य कॉमेडी या फैंटेसी फिल्म से थोड़ा अलग बनाता है। अगर आप परिवार के साथ कुछ अलग देखना चाहते हैं तो यह फिल्म एक ऑप्शन हो सकती है।

देखें या नहीं

नई नवेली की सबसे बड़ी जीत इसका अनोखा विचार और यामी गौतम का काम है। देसी डायलॉग, को स्टार्स की मौजूदगी और भारतीय लोककथाओं से जुड़ाव इसे मनोरंजक बनाते हैं। वहीं एडिटिंग और म्यूजिक बेहतर हो सकता था। कुल मिलाकर बालाजी मोहन की यह फिल्म कुछ कमियों के बावजूद एक अलग तरह का सिनेमाई अनुभव देने की कोशिश करती है। अगर आपको कॉमेडी और सुपरनैचुलर पावर वाली फिल्म देखना का मन है तो नई नवेली आपके लिए ट्रीट बन सकती है।

सौरव जोशी ने पत्नी अवंतिका को दिया ऐसा चैलेंज, वीडियो देख भड़के लोग, यूपीएससी टीचर ने भी लगाई फटकार

सोशल मीडिया पर मनोरंजन के लिए बनाया गया वीडियो कब विवाद की वजह बन जाए, कहा नहीं जा सकता। मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उनके एक पारिवारिक वीडियो की क्लिप इंटरनेट पर चर्चा में है, जिसमें उनकी पत्नी अवंतिका भट्ट को ऐसा चैलेंज दिया गया कि कई दर्शक नाराज हो गए। मामला केवल साफ-सफाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोगों ने इसे रिश्तों में सम्मान से भी जोड़ दिया। इस बीच यूपीएससी शिक्षक अमित किल्होर ने भी सौरव के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं।

आखिर वीडियो में क्या हुआ था?

वायरल क्लिप में सौरव जोशी अपने परिवार के सदस्यों पीयूष और साहिल के साथ सच या चुनौती वाला खेल खेलते नजर आते हैं। खेल के दौरान अवंतिका की बारी आती है और वह चुनौती चुनती हैं। इसके बाद सौरव उन्हें अपने पालतू कुत्ते ओरियो के पानी के बर्तन से पानी पीने को कहते हैं।

वीडियो में इस चुनौती को मजाकिया अंदाज में पेश किया जाता है। बातचीत के दौरान कहा जाता है कि उन्हें सिर्फ एक घूंट पीना है और पानी साफ है। हालांकि, कैमरे पर दिखाई देने वाला यह पल सोशल मीडिया पर पहुंचने के बाद कई लोगों को पसंद नहीं आया।

मजाक के नाम पर ऐसा चैलेंज क्यों?

क्लिप देखने के बाद कुछ लोगों ने पालतू जानवर के बर्तन से पानी पीने की चुनौती पर साफ-सफाई को लेकर चिंता जताई। वहीं, कुछ दर्शकों ने सवाल किया कि मनोरंजन के लिए अवंतिका को ऐसी स्थिति में डालने की जरूरत ही क्या थी।

लोगों की नाराजगी का एक कारण यह भी रहा कि किसी चुनौती को मजेदार बनाने के लिए दूसरे व्यक्ति को असहज करना कितना सही है। हालांकि, कुछ लोग इसे परिवार के बीच का सामान्य मजाक भी मान सकते हैं। इस तरह वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग हैं।

अमित किल्होर ने सौरव जोशी के बारे में क्या कहा?

इस विवाद में यूपीएससी शिक्षक, मार्गदर्शक और रिजॉल्व आईएएस के संस्थापक अमित किल्होर की प्रतिक्रिया ने भी ध्यान खींचा। उन्होंने वीडियो में सौरव के व्यवहार की आलोचना करते हुए उन्हें महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण सोच रखने वाला व्यक्ति बताया। उनकी इस टिप्पणी के बाद मामला और चर्चा में आ गया।

यह किल्होर की व्यक्तिगत राय है। वीडियो को लेकर उठे सवालों के बीच बहस अब इस बात पर भी है कि क्या यह महज एक मजाक था या इसमें पत्नी के प्रति असम्मान नजर आता है।

पारिवारिक वीडियो बनाने वालों के लिए क्या है सबक?

आज सोशल मीडिया पर परिवार के साथ बिताए गए छोटे-छोटे पल भी बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचते हैं। ऐसे में वीडियो बनाने वालों के लिए यह समझना जरूरी है कि जो बात उन्हें निजी तौर पर मजेदार लगती है, जरूरी नहीं कि दर्शक भी उसे उसी नजर से देखें।

सौरव जोशी के इस वीडियो ने मनोरंजन और व्यक्तिगत सम्मान के बीच की सीमा पर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल, कुछ लोग इसे जरूरत से ज्यादा तूल देना मान रहे हैं, जबकि दूसरे दर्शकों को यह चुनौती अनुचित लगी। यही वजह है कि एक छोटे से खेल का हिस्सा बनी क्लिप अब सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गई है।

सैलरी में ₹20 लाख की बढ़ोतरी, फिर भी नौकरी जॉइन करने से डर रहा कर्मचारी, जानें क्यों

फैशन ब्रांड ‘नुवा’ की चीफ क्रिएटिव ऑफिसर बनीं बरखा सिंह

अभिनेत्री बरखा सिंह महिलाओं के फुटवियर ब्रांड ‘नुवा’ से चीफ क्रिएटिव ऑफिसर के रूप में जुड़ी हैं। बरखा सिंह इस भूमिका में वह ब्रांड की संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवनि जैन के साथ मिलकर उत्पादों के डिजाइन, ब्रांड की पहचान और रचनात्मक प्रस्तुति को विकसित करने में योगदान देंगी।

‘मसाबा मसाबा’, ‘क्रिमिनल जस्टिस’, ‘इंजीनियरिंग गर्ल्स’ और ‘प्लीज फाइंड अटैच्ड’ जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकीं बरखा सिंह अब फैशन के प्रति अपने जुनून को कारोबार का रूप दे रही हैं। वह वैश्विक फैशन रुझानों को भारतीय महिलाओं की पसंद और जरूरतों के अनुरूप पेश करने पर ध्यान देंगी।

Also Read : महिलाएं सदियों से साहसी और संघर्षशील रही हैं : कुब्रा सैत

वर्ष 2026 में स्थापित ‘नुवा’ महिलाओं के जूतों और सैंडल का ब्रांड है, जो मुख्य रूप से ऑनलाइन माध्यम से अपने उत्पाद बेचता है। ब्रांड का उद्देश्य स्टाइल और आराम का संयोजन पेश करना है। इसके उत्पादों में ‘स्टेडी-फॉर्म’ फुटबेड और ‘स्टाइल-स्विच’ तकनीक शामिल हैं। इस तकनीक के तहत हील्स बदलने की सुविधा के लिए पेटेंट आवेदन किया गया है।

‘नुवा’ से जुड़ने पर बरखा सिंह ने कहा कि किसी ब्रांड को शुरुआती दौर से विकसित करने और उसकी रचनात्मक पहचान बनाने का अवसर उनके लिए खास है। फैशन हमेशा से उनका जुनून रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश ऐसे उत्पाद तैयार करने की होगी, जो आधुनिक होने के साथ भारतीय महिलाओं की पसंद और आकांक्षाओं के अनुरूप हों।

मनोरंजन जगत में बरखा हाल ही में गायक दर्शन रावल के गीत ‘नाल नाल वे’ में नजर आई थीं। वह दर्शन रावल के साथ एक नए प्रोजेक्ट में भी काम करेंगी। इसके अलावा, उनका एक नया वेब शो भी आने वाला है, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी।

Pic Credit : UNI

फैशन ब्रांड ‘नुवा’ की चीफ क्रिएटिव ऑफिसर बनीं बरखा सिंह

अभिनेत्री बरखा सिंह महिलाओं के फुटवियर ब्रांड ‘नुवा’ से चीफ क्रिएटिव ऑफिसर के रूप में जुड़ी हैं। बरखा सिंह इस भूमिका में वह ब्रांड की संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवनि जैन के साथ मिलकर उत्पादों के डिजाइन, ब्रांड की पहचान और रचनात्मक प्रस्तुति को विकसित करने में योगदान देंगी।

‘मसाबा मसाबा’, ‘क्रिमिनल जस्टिस’, ‘इंजीनियरिंग गर्ल्स’ और ‘प्लीज फाइंड अटैच्ड’ जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकीं बरखा सिंह अब फैशन के प्रति अपने जुनून को कारोबार का रूप दे रही हैं। वह वैश्विक फैशन रुझानों को भारतीय महिलाओं की पसंद और जरूरतों के अनुरूप पेश करने पर ध्यान देंगी।

Also Read : महिलाएं सदियों से साहसी और संघर्षशील रही हैं : कुब्रा सैत

वर्ष 2026 में स्थापित ‘नुवा’ महिलाओं के जूतों और सैंडल का ब्रांड है, जो मुख्य रूप से ऑनलाइन माध्यम से अपने उत्पाद बेचता है। ब्रांड का उद्देश्य स्टाइल और आराम का संयोजन पेश करना है। इसके उत्पादों में ‘स्टेडी-फॉर्म’ फुटबेड और ‘स्टाइल-स्विच’ तकनीक शामिल हैं। इस तकनीक के तहत हील्स बदलने की सुविधा के लिए पेटेंट आवेदन किया गया है।

‘नुवा’ से जुड़ने पर बरखा सिंह ने कहा कि किसी ब्रांड को शुरुआती दौर से विकसित करने और उसकी रचनात्मक पहचान बनाने का अवसर उनके लिए खास है। फैशन हमेशा से उनका जुनून रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश ऐसे उत्पाद तैयार करने की होगी, जो आधुनिक होने के साथ भारतीय महिलाओं की पसंद और आकांक्षाओं के अनुरूप हों।

मनोरंजन जगत में बरखा हाल ही में गायक दर्शन रावल के गीत ‘नाल नाल वे’ में नजर आई थीं। वह दर्शन रावल के साथ एक नए प्रोजेक्ट में भी काम करेंगी। इसके अलावा, उनका एक नया वेब शो भी आने वाला है, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी।

Pic Credit : UNI

12 लाख का पैकेज, फिर भी वीकेंड पर चलाते हैं रैपिडो! कमाई जान हो जाएंगे हैरान

Viral Post: अगर आप हर महीने एक लाख से ज्यादा कमाते हो और फिर वीकेंड पर आप अपने एंटरटेरमेंट के लिए रैपिडो चलाए…सुनने में ये आपको थोड़ा अजीब लगेगा पर पुणे से एक ऐसी ही कहानी सामने आई है। पुणे में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर डेवलपर ने सोशल मीडिया पर अपने दो रूममेट्स से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। उसने बताया कि उसके दोनों रूममेट सालाना 12 लाख रुपये से ज्यादा कमाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने वीकेंड पर रैपिडो बाइक टैक्सी चलाने का फैसला किया है।

खास बात ये है कि वे ऐसा पैसे कमाने की जरूरत के लिए नहीं, बल्कि अपने खाली समय में कुछ नया करने और शौक के लिए कर रहे हैं। उनके इस फैसले ने सोशल मीडिया पर एक अलग बहस छेड़ दी है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सॉफ्टवेयर डेवलपर ने लिखा कि उसके दो रूममेट हैं, जो हर साल 12 लाख रुपये से ज्यादा कमाते हैं। इसके बावजूद, पिछले सप्ताहांत दोनों ने रैपिडो बाइक टैक्सी चलाने के लिए पजिस्ट्रेशन कराया और सिर्फ शौक के लिए कुछ यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया। दोनों के पास स्पोर्ट्स बाइक हैं। इस दौरान एक ने 900 रुपये कमाए, जबकि दूसरे की कमाई 500 रुपये रही। डेवलपर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब कोई महीने में एक लाख रुपये कमाता हो और फिर भी ऐसा करे, तो समझिए कि लड़के अपने शौक के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

 

900-500 रुपए कमाए

पोस्ट के मुताबिक, दोनों रूममेट के पास स्पोर्ट्स बाइक हैं और रैपिडो चलाकर एक ने 900 रुपये, जबकि दूसरे ने 500 रुपये कमाए। इस घटना से पता चलता है कि कुछ लोग सिर्फ पैसे कमाने के लिए नहीं, बल्कि नए अनुभव हासिल करने और मनोरंजन के लिए भी अलग-अलग काम करना पसंद करते हैं। दोनों इंजीनियरों के लिए वीकेंड पर बाइक टैक्सी चलाना भी कुछ ऐसा ही अनुभव रहा। उनका यह कदम अतिरिक्त कमाई से ज्यादा कुछ नया आजमाने और खाली समय को मजेदार बनाने की कोशिश नजर आता है।

यूजर्स ने किया कमेंट

इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों के बीच इसकी खूब चर्चा हो रही है। पुरुषों की दोस्ती, अचानक बनाए गए प्लान और सिर्फ मजे के लिए कुछ अलग करने के उनके अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा है। यह किस्सा दिखाता है कि कई बार दोस्त मिलकर ऐसे काम भी कर जाते हैं, जिनका मकसद कमाई नहीं, बल्कि साथ में अच्छा समय बिताना और नई चीजों का अनुभव लेना होता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “मैंने भी नए लोगों से मिलने और उनसे जान-पहचान बढ़ाने के लिए ऐसा करने के बारे में सोचा था।”

Sword Raas Video: एक हाथ से ड्राइव करती जीप, दूसरे हाथ से भांजती तलवार… क्षत्रिय राजपूत महिलाओं का ये तलवार रास हो गया वायरल